Aamir Khan Statement on Sonam Wangchuk

16 मिनट पहले कॉपी लिंक करीब तीन हफ्तों से जारी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। लेकिन साथ ही आमिर ने कहा है कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म लगान की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक पर एक महिला ने पूछा, ‘हम जब बड़े हो रहे थे, तब हम पर आपका गहरा असर रहा। आप भी सोनम वांगचुक से इंस्पायर हुए हैं।’ इस पर आमिर ने टोकते हुए कहा, ‘नहीं, ये एक गलत धारणा है। जब फिल्म बन रही थी, मैं सोनम को जानता भी नहीं था। मैंने अभी चतुर (3 इडियट्स एक्टर ओमी वैद) का वीडियो देखा, लेकिन वो गलत हैं। न ही राजकुमार हिरानी, न हमारे राइटर और न मैं सोनम के बारे में जानते थे। हालांकि सोनम हर तरह से सही काम कर रहे हैं। हमें उनकी और उनके काम की इज्जत करनी चाहिए। सोनम खुद भी कह चुके हैं कि 3 इडियट्स का किरदार उन पर नहीं बना है।’ आगे आमिर ने सोनम वांगचुक के अनशन पर कहा, ‘हर कोई उनकी हेल्थ और जिंदगी के लिए चिंतित है। हमें उम्मीद है कि सब कुछ अच्छे से खत्म होगा। हम सबको यही उम्मीद है कि वो अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।’ दरअसल, इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लगातार अनशन के कारण उनकी सेहत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके बाद कई राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने भी चिंता जताई है। 3 इडियट्स में चतुर बने ओमी वैद्य बोले- नहीं चाहता वो मरें सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 16वें दिन ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं। मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।’ वीडियो में उन्होंने कहा, मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? ओमी ने आगे कहा, मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं, या मीडिया इस पर कितनी खबर दिखा रहा है, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें। ये सेलेब्स भी सपोर्ट में उतरे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सीनियर एक्टर सोनी राजदान, जीनत अमान, अतुल कुलकर्णी, सोनाक्षी सिन्हा, कॉमेडियन समय रैना समेत कई सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है। अतुल कुलकर्णी ‘रंग दे बसंती’, ‘हे राम’ और ‘द गाजी अटैक’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सोनाक्षी बोलीं- अब चुप रहना संभव नहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार चुप रहना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुसार, वांगचुक उन छात्रों के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं, जिन्हें वे संकट में मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है, जिसके कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। सोनाक्षी ने कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।” एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब 19 दिन हो चुके हैं और किसी की बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया है, उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए। फातिमा ने कहा कि राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, छात्रों के भविष्य की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले और सोनम वांगचुक की सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन की भी अपील की। फातिमा सना शेख की पोस्ट। कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि वांगचुक सुरक्षित रहें और इस पूरे मामले का समाधान जल्द बातचीत के जरिए निकले। समय रैना की पोस्ट। सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की अपील कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक के नाम एक
Aamir Khan Third Marriage Controversy

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इस शादी के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब आमिर के करीबी दोस्त अमीन हाजी उनके बचाव में आए हैं। अमीन हाजी ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर शादी का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने हमेशा अपने पुराने परिवार और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। अमीन ने कहा की उन्होंने दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है। आमिर की निजी जिंदगी का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि आमिर कितने ईमानदार और भावुक इंसान हैं। आमिर ने 5 जुलाई को घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। परिवार और बच्चों का हमेशा रखा ख्याल अमीन हाजी बताया की वे आमिर खान को पिछले 35 साल से जानते हैं। अमीन ने कहा की आमिर हमेशा से शादी के रिश्ते को गरिमा देते आए हैं। कई लोग एक रिश्ता टूटने के बाद निराश हो जाते हैं, लेकिन आमिर ऐसे नहीं हैं। लोग अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि वे कितने ईमानदार रहे हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी उन्होंने हमेशा अपने पिछले परिवार और बच्चों का पूरा ख्याल रखा है। बहुत कम लोग इस बात को स्वीकार करते हैं। अमीन हाजी बॉलीवुड के एक मशहूर लेखक और निर्देशक हैं, जिन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ (2001) में ‘बाघा’ का किरदार निभाया था। दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है आमिर को एक बेहद भावुक इंसान बताते हुए अमीन ने कहा कि उन्होंने आमिर को दिल टूटने के बाद बिखरते हुए देखा है। वे कहते हैं कि लोग कई साल बाद दोबारा प्यार मिलने पर मजाक बनाते हैं, लेकिन 15 साल का समय बहुत लंबा होता है। मैंने उन्हें रोते हुए देखा है। बाहर से रिश्ते जितने आसान लगते हैं, उतने होते नहीं हैं। जब कोई शादी टूटती है, तो उसके लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। आमिर खान खुद भी दे चुके सफाई आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहे जाने पर खुद भी सफाई दी है। वेबसाइट रेडिफ के साथ बातचीत में आमिर ने कहा- मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने कहा- मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है। आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… आमिर की शादी की तस्वीरें … आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया। खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं। वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है? भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं। अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी
Aamir Khan Statement | Love Jihad Allegations & Wife Religion Controversy

9 मिनट पहले कॉपी लिंक तीसरी शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने इन आरोपों पर सफाई दी है। वेबसाइट रेडिफ के साथ बातचीत में आमिर ने कहा- मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने कहा- मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है। आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… आमिर की शादी की तस्वीरें … आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया। खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं। वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है? भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं। अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी तरह वैध होती है। लेकिन बिना तलाक के दोबारा शादी करना द्विविवाह माना जा सकता है और यह कानूनन अपराध है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82 के तहत शादी अमान्य होगी और 7 साल की जेल हो सकती है। केवल मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक मुस्लिम पुरुष को एक समय में अधिकतम 4 शादियां करने की परमिशन है। अगर शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत रजिस्टर्ड की जा रही हो, तो यह छूट खत्म हो जाती है और वहां भी एक विवाह का नियम लागू होता है। आमिर खान के मामले में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 और दूसरी पत्नी किरण राव से 2021 में कानूनी तलाक हो चुका है। ऐसे में गौरी स्प्रैट से उनकी शादी वैध मानी जाएगी। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान ने 20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया और उन्होंने 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। पूरी खबर पढ़ें…. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aligarh Shahi Chief Mufti Fatwa on Aamir Khan Marriage Controversy

फिल्म अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। फतवा अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी किया। . मुफ्ती ने कहा- शरीयत (इस्लाम के नियम) के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पहले आमिर-गौरी की शादी की 2 तस्वीरें गौरी से शादी करने के दौरान आमिर के शादी के वचन लेते हुए। बच्चे भी उनके साथ बैठे थे। गौरी के वचन लेने के बाद आमिर ने उनके हाथ चूमे। इस दौरान गौरी का बेटे क्विन आमिर को देखता रहा। करणी सेना ने आमिर पर लव जिहाद का आरोप लगाया था इससे पहले मंगलवार को ही क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा था- 61 साल की उम्र में आम आदमी रिटायर होकर अपने परिवार के साथ आराम की जिंदगी जीना चाहता है। उस उम्र में आमिर खान ने एक हिंदू महिला से तीसरी शादी की है। वे हर बार हिंदू महिलाओं से शादी करके लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। मुस्लिम युवाओं को इसके लिए उकसा रहे हैं। ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने शाही चीफ मुफ्ती को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि क्या इस्लाम के मुताबिक यह शादी सही है? अगर यह गलत है, तो जो सजा आम मुसलमानों के लिए तय है, वह आमिर खान को क्यों नहीं मिलती? चेतावनी दी थी कि जब तक आमिर खान को कानून और धर्म के हिसाब से सजा नहीं मिलेगी, विरोध जारी रहेगा। अब पढ़िए मुफ्ती ने जवाब में जो कुछ कहा… शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने आमिर खान की शादी पर करणी सेना के पत्र का जवाब देते हुए फतवा जारी किया। बिना धर्म बदले शादी गलत: कुरान में साफ आदेश है कि जब तक कोई गैर-मुस्लिम महिला ईमान न ले आए (यानी मुस्लिम धर्म स्वीकार न कर ले), तब तक उससे निकाह मत करो। अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति जानबूझकर किसी ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करता है, तो वह शादी धार्मिक तौर पर अमान्य होगी। कुरान और पैगंबर को स्वीकार करने पर ही निकाह वैध: गैर मुस्लिम महिला का ईमान लाने का असली मतलब होता है कि वह अल्लाह को ही माने। हजरत मोहम्मद को आखिरी पैगंबर (संदेशवाहक) स्वीकार करे। इसके अलावा उसे कुरान और ईश्वर की पवित्र किताबों पर भरोसा रखना होगा। इस्लाम के नियमों और तौर-तरीकों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी। पहली पत्नी के साथ धोखा पाप है: पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी करना गंभीर पाप है। कुरान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नियों के बीच बराबरी का बर्ताव नहीं कर सकता। उनका खर्चा या हक नहीं संभाल सकता, तो उसे एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा था कि जो इंसान धोखा देता है, वह हम में से नहीं है। इसलिए पहली पत्नी के साथ नाइंसाफी करना बहुत बड़ा गुनाह है। इस्लामिक कानून के अनुसार, दोनों में अंतर है। ईसाई या यहूदी महिला के साथ कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करके शादी को जायज माना गया है। अन्य गैर-मुस्लिम महिला से बिना धर्म परिवर्तन शादी करना पूरी तरह से गलत है। यह किसी एक व्यक्ति के खिलाफ अंतिम फैसला नहीं: मुफ्ती ने बताया कि यह जो धार्मिक राय (फतवा) दी गई है, यह एक सामान्य नियम की जानकारी है। यह आमिर खान या किसी खास व्यक्ति की निजी जिंदगी पर हमारा कोई आखिरी कानूनी या अदालती फैसला नहीं है। करणी सेना ने पत्र के आधार पर हमसे सवाल पूछा था, इसलिए हमने सिर्फ इस्लाम के सामान्य नियमों की जानकारी दी है। मुफ्ती ने साफ किया कि आमिर खान की तीसरी शादी की जमीनी सच्चाई क्या है? उस महिला ने शादी से पहले इस्लाम स्वीकार किया था या नहीं, यह जांच का विषय है। किसी भी व्यक्ति को सीधे तौर पर गुनहगार ठहराने या सजा देने का फैसला सारे सबूतों और निकाह की असली स्थिति को देखने के बाद ही लिया जा सकता है। 5 जुलाई को हुई थी आमिर-गौरी की शादी 61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी में चंद करीबी मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए थे। इस दौरान आमिर ने गौरी को बेशकीमती अंगूठी दी थी। 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता। किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। —————————- यह खबर भी पढ़ें… ‘हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं’, आमिर खान की शादी पर सहारनपुर के मौलाना बोले-बालिगों के निजी फैसलों का सम्मान होना चाहिए सहारनपुर में देवबंदी उलेमा और ‘जमीयत दावतुल मुस्लिमीन’ के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

4 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आज गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर खान के आवास पर यह प्राइवेट शादी होगी। भारी मानसूनी बारिश के बीच शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी आमिर खान के घर पहुंचा। आज आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी में शामिल होने पहुंचे सेलेब्स; देखें तस्वीरें बता दें कि आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aamir Khan Marries Gori Nagori July 5

आमिर खान के साथ गौरी स्प्रैट, महावीर और गीता फोगाट को उनकी शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में फोगाट फैमिली को न्योता नहीं मिला है। दंगल मूवी रिलीज होने के बाद ये पहला बड़ा मौका है, जब फोगाट फैमिली आमिर खान के निजी फंक्शन में शामिल नहीं होगी। . आमिर खान खुद भी गीता फोगाट के फैमिली फंक्शन में आ चुके हैं। आमिर ने बेटी इरा खान की शादी में भी फोगाट परिवार को निमंत्रण भेजा था। आमिर की बर्थ-डे पार्टी में भी ये परिवार शामिल हो चुका है। अब आमिर खान 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट और उनकी बेटी गीता फोगाट का कहना है कि इस बार उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। दंगल फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर खान के साथ मौजूद लेफ्ट में गीता और राइट में बबीता फोगाट। साथ में उनके पिता महावीर फोगाट भी मौजूद थे। (फाइल) गीता फोगाट की शादी में आए थे आमिर खान आमिर खान नवंबर 2016 में भिवानी में गीता फोगाट की शादी में आए थे। वे मुंबई से दिल्ली तक एयर प्लेन और दिल्ली से भिवानी चार्टर्ड प्लेन से आए थे। यहां गीता के फैमिली ने उनकी अगवानी की थी। इसके बाद आमिर सीधे गीता के गांव बलाली पहुंचे थे। शादी में उनके साथ दंगल फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, गीता की मां दयाकौर का किरदार निभा रही साक्षी तंवर, गीता का किरदार निभा रही फातिमा शेख, बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा भी शादी में शामिल हुई थी। आमिर के बर्थ-डे में शामिल हुई फोगाट फैमिली 2017 में आमिर खान के 52वें जन्मदिन पर फोगाट परिवार शामिल हुआ था। आमिर के जन्मदिन की पार्टी में महावीर सिंह फोगाट और उनके परिवार को खासतौर पर आमंत्रित किया गया था। आमिर खान ने मुंबई स्थित घर पर जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी जिसमें फोगाट परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। आमिर खान दिसंबर 2016 को चरखी दादरी के गांव बलाली में गीता की शादी में दंगल मूवी की कास्ट के साथ शामिल हुए थे। (फाइल) बेटी की शादी का निमंत्रण मिला था गीता फोगाट ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- आमिर खान ने उन्हें अपनी बेटी इरा खान की शादी का निमंत्रण भेजा था। मगर वो शादी में व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो पाए थे। 3 जनवरी 2024 को फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखारे के साथ आमिर खान की बेटी की शादी हुई थी। इसके बाद मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन हुआ था। गीता और बबीता फोगाट पर बनी दंगल 23 सितंबर 2016 को गीता और बबीता फोगाट की कहानी पर बनी दंगल मूवी रिलीज हुई थी। इसमें मूवी में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव के महावीर सिंह फोगाट और फैमिली पर फोकस किया गया था। फिल्म मुख्य रूप से उनकी बेटियों, गीता फोगाट और बबीता फोगाट के संघर्ष और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण व रजत पदक जीतने के सफर को दिखाया गया। इस फिल्म ने करीब 2000 करोड़ रुपए की कमाई की थी। गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान। (फाइल) आमिर की पहली शादी 1986 में हुई आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया। गुरुवार को उन्होंने पब्लिकली कन्फर्म किया कि वो तीसरी शादी करेंगे। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं। गौरी स्प्रैट से आमिर खान तीसरी शादी कर रहे हैं।
Vikram Bhatt Success Story Facts; Aamir Khan Ghulam – Movies List

27 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक विक्रम भट्ट का मानना है कि कई बार निर्देशक के काम को वह पहचान नहीं मिलती, जिसका वह हकदार होता है। हिट फिल्म हो तो तालियां स्टार्स के हिस्से आती हैं, लेकिन फ्लॉप होते ही सबसे पहले कटघरे में डायरेक्टर खड़ा होता है। विक्रम भट्ट इसे फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और सबसे पुराना सच मानते हैं। वह कहते हैं, “हमें फ्लॉप फिल्मों की लाश उठाने के पैसे दिए जाते हैं।” यह उनके चार दशक लंबे करियर का अनुभव है। हॉरर फिल्मों को हिंदी सिनेमा में नई पहचान दिलाने वाले विक्रम भट्ट ने सुपरहिट फिल्मों के साथ फ्लॉप दौर भी देखा। उन्होंने बड़े सितारों के साथ काम किया, नए कलाकारों को लॉन्च किया, निजी विवादों का सामना किया और जेल तक का सफर भी तय किया। इसके बावजूद उनका मानना है कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए सफलता नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों पर कायम रहना सबसे जरूरी है। यही वजह है कि उन्होंने स्टार सिस्टम, फिल्मों के क्रेडिट, आमिर खान के साथ दोबारा काम न करने की वजह, अपने संघर्ष और विवादों पर बेबाकी से बात की। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं विक्रम भट्ट के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। शुरुआती मौके से लेकर अलग पहचान बनाने तक विक्रम भट्ट फिल्मी माहौल में बड़े हुए और कम उम्र में ही फिल्म निर्माण से जुड़ गए। शुरुआती दौर में उन्होंने निर्देशन की बारीकियां सीखीं और अपनी फिल्मों के जरिए अलग पहचान बनाई। रोमांटिक और थ्रिलर फिल्मों के बाद उन्होंने हॉरर जॉनर में ऐसा प्रयोग किया, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में अलग मुकाम दिलाया। ‘राज’, ‘1920’, ‘शापित’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हॉरर फिल्मों का बड़ा चेहरा बना दिया। उनकी फिल्मों ने साबित किया कि दमदार कहानी और ट्रीटमेंट के दम पर हॉरर भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकता है। डायरेक्टर के तौर पर नए और बड़े स्टार्स के साथ काम करने का फर्क अपने लंबे करियर में विक्रम भट्ट ने अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, आमिर खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों के साथ-साथ नए कलाकारों के साथ भी काम किया है। उनके मुताबिक दोनों की अपनी-अपनी खूबियां होती हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर के तौर पर नए और बड़े स्टार्स के साथ काम करने में क्या फर्क होता है। विक्रम भट्ट कहते हैं कि नए कलाकार उतने ट्रेंड या मंझे हुए नहीं होते, जितने अनुभवी कलाकार होते हैं। लेकिन उनमें सीखने की इच्छा होती है, जो कई बार स्टार्स में नहीं होती। स्टार्स अपनी तय शैली में काम करना पसंद करते हैं, जबकि डायरेक्टर कई बार कुछ अलग करना चाहता है। इसलिए दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। स्टार्स के साथ काम करने पर फिल्म को अच्छी ओपनिंग और अनुभवी अभिनेता मिलता है। वहीं, नए कलाकारों के साथ एक उत्साही और कुछ कर दिखाने का जज्बा रखने वाला इंसान मिलता है। इसलिए दोनों के अपने-अपने एडवांटेज हैं। विक्रम भट्ट का मानना है कि फिल्म की जिम्मेदारी आखिरकार निर्देशक की होती है। हालांकि सफलता और असफलता का श्रेय बराबर नहीं बंटता। फिल्म की जिम्मेदारी हमेशा डायरेक्टर की होती है विक्रम भट्ट का मानना है कि स्टार हो या न हो, फिल्म की जिम्मेदारी आखिरकार डायरेक्टर की ही होती है। हालांकि बदकिस्मती यह है कि जब किसी स्टार की फिल्म हिट होती है, तो डायरेक्टर को उतना श्रेय नहीं मिलता। काम वह उतना ही करता है, लेकिन फिल्म स्टार की हिट कहलाती है। वह कहते हैं कि उन्हें खुशी है कि फिल्म ‘धुरंधर’ के मामले में उसके डायरेक्टर आदित्य धर का भी नाम लिया जा रहा है। सिर्फ कलाकारों की ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर की भी चर्चा हो रही है। वरना अक्सर लोग कहते हैं कि यह फलां स्टार की हिट फिल्म है। यही सबसे बड़ी दिक्कत है। उनके मुताबिक मेहनत सभी बराबर करते हैं। लेकिन जब स्टार की फिल्म नहीं चलती, तब सबसे पहले डायरेक्टर का नाम आता है कि इतने बड़े स्टार के साथ भी फ्लॉप फिल्म बना दी। इसलिए वह मजाक में कहते हैं कि डायरेक्टर को पैसे फ्लॉप फिल्म की लाश उठाने के लिए दिए जाते हैं। हिट सबकी होती है, लेकिन फ्लॉप सिर्फ डायरेक्टर की मानी जाती है। हिट का क्रेडिट स्टार को, फ्लॉप का ठीकरा डायरेक्टर पर विक्रम भट्ट कहते हैं कि यह कोई नई बात नहीं, बल्कि हमेशा से ऐसा ही होता आया है। स्टार एक साथ कई फिल्में करते हैं। अगर उनकी चार फिल्मों में से तीन हिट हो जाएं और आपकी फिल्म फ्लॉप हो जाए, तो लोग यही मानते हैं कि कमी डायरेक्टर में रही होगी। वह कहते हैं कि लोग यह नहीं समझते कि किसी फिल्म को सफल बनाने में सिर्फ स्टार नहीं होता। कोई राइटर कहानी लिखता है, कोई अच्छे डायलॉग देता है, कोई बेहतरीन सीन बनाता है, अच्छे गाने बनते हैं और सही पब्लिसिटी होती है। तब जाकर एक स्टार बनता है। लेकिन जब फिल्म हिट होती है, तो लोग मान लेते हैं कि सिर्फ स्टार ने ही सब कुछ किया है। उनके मुताबिक यह बरसों से चला आ रहा सच है और इसे बदला नहीं जा सकता। यही इंडस्ट्री की हकीकत है, इसलिए इससे लड़ने का कोई मतलब नहीं है। मुझे हमेशा मेरा क्रेडिट मिला विक्रम भट्ट कहते हैं कि खुशकिस्मती से उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ कि उनका श्रेय किसी और को मिल गया हो। आमिर खान के साथ काम करने के दौरान भी लोग कहते थे कि हमेशा आमिर को ही क्रेडिट मिलता है, लेकिन ‘गुलाम’ ने उन्हें भी पूरा सम्मान दिया। वह बताते हैं कि किसी ने कभी यह नहीं कहा कि फिल्म आमिर खान ने डायरेक्ट की थी। उन्हें जितना क्रेडिट मिलना चाहिए था, उतना मिला। ‘ आवारा पागल दीवाना’ के लिए भी उन्हें पूरा श्रेय मिला। इसलिए वह मानते हैं कि इस मामले में उनकी किस्मत अच्छी रही। आमिर खान के साथ दोबारा काम क्यों नहीं हुआ? विक्रम भट्ट बताते हैं कि ‘गुलाम’ के समय मुकेश भट्ट और आमिर खान के रिश्ते अच्छे नहीं थे। आमिर शायद उनके साथ आगे काम नहीं करना चाहते थे। यह कोई निजी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि दोनों का स्वभाव मेल नहीं खा रहा था। वह कहते हैं कि वह मुकेश भट्ट
Aamir Khan Marries Girlfriend Gauri Khan July 5

2 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली अपनी तीसरी शादी को कन्फर्म कर दिया है। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। आमिर ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट होगी। यह शादी उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aamir Khan Marries Girlfriend Gauri Khan July 5

35 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली अपनी तीसरी शादी को कन्फर्म कर दिया है। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। आमिर ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट होगी। यह शादी उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Neha Dhupia Slams Paparazzi | Aamir Khans Brother Apologizes; Top Bollywood News

16 मिनट पहले कॉपी लिंक मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है। वहीं, अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर गुस्सा हो गईं। इसके अलावा, रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में राम कपूर के विवादित बयान पर को-कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छिड़ गई है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर ‘लेडीज एंड लेडीज’ पर विवाद अजय देवगन की फिल्म के बाद अब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीज़र विवादों में आ गया है। मेकर्स ने फिल्म की फीमेल लीड्स नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत को दिखाते हुए एक टीज़र रिलीज किया। रेडिट (Reddit) पर यूजर्स का कहना है कि फीमेल कास्ट के इस विशेष टीज़र में भी यश को ही सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है। लोगों ने इसे मेकर्स का रवैया बताते हुए आलोचना की है। कुछ यूजर्स ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के क्रिएटिव कंट्रोल और टीजर के डायलॉग्स पर भी सवाल उठाए हैं। करीब 850 से 1000 करोड़ रुपए के बड़े बजट वाली यह फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2. अवार्ड सेरेमनी के बाहर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कीं नेहा धूपिया गोल्ड स्ट्रीमिंग अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर गुस्सा हो गईं। पैपराजी के पीछे से वीडियो और बैक शॉट लेने पर नाराजगी जताते हुए नेहा ने कहा, ‘यह बदतमीजी बंद होनी चाहिए। पीछे से इस तरह के शॉट्स कौन लेता है और कौन छापता है? हम बाहर आते हैं तो आप लोग बैग या बुक उठाकर पीछे से चलते हुए वीडियो बनाते हैं, यह सब अब नहीं चलेगा।’ नेहा ने साफ कहा कि वे पैपराजी से बहुत इज्जत से बात करती हैं, इसलिए उन्हें भी मर्यादा रखनी चाहिए। कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। पूरी खबर पढ़िए… 3. राम कपूर के चीटिंग वाले बयान पर ‘लॉक अप’ शो में हुआ विवाद नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में शो में एक्टर राम कपूर ने पार्टनर को धोखा देने (चीटिंग) को लेकर एक बयान दिया, जिस पर को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला भड़क गईं। राम कपूर ने कहा कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो, तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी एक मुश्किल सफर है और बुरे समय में अगर गलती से कुछ हो जाए, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। इस पर आकांक्षा ने पलटवार करते हुए कहा कि फिजिकल इंटिमेसी कोई गलती नहीं बल्कि एक पूरी प्रक्रिया होती है, इसे गलती का नाम नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़िए… 4. कश्मीरा शाह ने पैरों में गिरकर रोते हुए माफी मांगी: सुनीता आहूजा रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ हुए पैच-अप पर बड़ा दावा किया है। सुनीता ने शो में को-कंटेस्टेंट माधुरी से बात करते हुए कहा कि कश्मीरा ने उनके पैरों पर गिरकर रोते हुए माफी मांगी थी, जिसके बाद उनका 15 साल पुराना घरेलू विवाद खत्म हुआ। इस बयान पर जब लाफ्टर शो के सेट पर कृष्णा और कश्मीरा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे लॉक-अप शो देख रहे हैं और मामी वहां बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। पूरी खबर पढ़िए… 5. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम एक्टर राम चरण की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। Gulte की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। यह फिल्म एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो अपने मेंटर की देखरेख में पैसे के पीछे भागने वाले खिलाड़ी से एक समर्पित खिलाड़ी बनता है और अपने गांव के सपने पूरे करता है। 6. फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन के 26 साल पूरे, अनुभव साझा किए एक्टर अभिषेक बच्चन ने फिल्म जगत में अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ईटाइम्स से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि इतने सालों में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह कैमरे के सामने ज्यादा सहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती करियर में काम खोने का डर और इनसिक्योरिटी रहती थी, लेकिन अब फैसलों में मैच्योरिटी आ गई है। वह कभी भी दूसरे एक्टर्स के काम या सफलता को लेकर इनसिक्योर नहीं रहे हैं। 7. आमिर खान के भाई ने विवाद पर मांगी माफी, कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा आमिर खान और उनके छोटे भाई फैजल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैजल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैजल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैजल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फैजल खान ने उज्जवल त्रिवेदी को दिए इंटरव्यू में भाई आमिर को मैसेज देते हुए कहा, मैं आमिर, अम्मी और निखत से बस माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांगता हूं। वो भी सोचें कि उन्होंने क्या गलती की है। वो अपना सुधारें, हम अपना सुधारें, तो अपने आप चीजें सुधर जाएंगी। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔





