Tuesday, 13 Oct 2026 | 02:41 PM

Trending :

शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा कंगना रनोट ने एआई अपराधों पर जताई चिंता:जर्मनी में रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप; बोलीं- भविष्य में क्या होगा? ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना दूसरे ब्रह्मांडों के राज खुलेंगे, बीमारियों की सटीक दवाएं बनेंगी:इस साल फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री और मेडिसिन के किन आविष्‍कारों को मिला नोबेल; आसानी से समझें
EXCLUSIVE

Aligarh Shahi Chief Mufti Fatwa on Aamir Khan Marriage Controversy

फिल्म अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। फतवा अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी किया।

.

मुफ्ती ने कहा- शरीयत (इस्लाम के नियम) के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है।

पहले आमिर-गौरी की शादी की 2 तस्वीरें

गौरी से शादी करने के दौरान आमिर के शादी के वचन लेते हुए। बच्चे भी उनके साथ बैठे थे।

गौरी के वचन लेने के बाद आमिर ने उनके हाथ चूमे। इस दौरान गौरी का बेटे क्विन आमिर को देखता रहा।

करणी सेना ने आमिर पर लव जिहाद का आरोप लगाया था

इससे पहले मंगलवार को ही क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा था- 61 साल की उम्र में आम आदमी रिटायर होकर अपने परिवार के साथ आराम की जिंदगी जीना चाहता है। उस उम्र में आमिर खान ने एक हिंदू महिला से तीसरी शादी की है। वे हर बार हिंदू महिलाओं से शादी करके लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। मुस्लिम युवाओं को इसके लिए उकसा रहे हैं।

ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने शाही चीफ मुफ्ती को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि क्या इस्लाम के मुताबिक यह शादी सही है? अगर यह गलत है, तो जो सजा आम मुसलमानों के लिए तय है, वह आमिर खान को क्यों नहीं मिलती? चेतावनी दी थी कि जब तक आमिर खान को कानून और धर्म के हिसाब से सजा नहीं मिलेगी, विरोध जारी रहेगा।

अब पढ़िए मुफ्ती ने जवाब में जो कुछ कहा…

शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने आमिर खान की शादी पर करणी सेना के पत्र का जवाब देते हुए फतवा जारी किया।

बिना धर्म बदले शादी गलत: कुरान में साफ आदेश है कि जब तक कोई गैर-मुस्लिम महिला ईमान न ले आए (यानी मुस्लिम धर्म स्वीकार न कर ले), तब तक उससे निकाह मत करो। अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति जानबूझकर किसी ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करता है, तो वह शादी धार्मिक तौर पर अमान्य होगी।

कुरान और पैगंबर को स्वीकार करने पर ही निकाह वैध: गैर मुस्लिम महिला का ईमान लाने का असली मतलब होता है कि वह अल्लाह को ही माने। हजरत मोहम्मद को आखिरी पैगंबर (संदेशवाहक) स्वीकार करे। इसके अलावा उसे कुरान और ईश्वर की पवित्र किताबों पर भरोसा रखना होगा। इस्लाम के नियमों और तौर-तरीकों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी।

पहली पत्नी के साथ धोखा पाप है: पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी करना गंभीर पाप है। कुरान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नियों के बीच बराबरी का बर्ताव नहीं कर सकता। उनका खर्चा या हक नहीं संभाल सकता, तो उसे एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं है।

पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा था कि जो इंसान धोखा देता है, वह हम में से नहीं है। इसलिए पहली पत्नी के साथ नाइंसाफी करना बहुत बड़ा गुनाह है। इस्लामिक कानून के अनुसार, दोनों में अंतर है। ईसाई या यहूदी महिला के साथ कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करके शादी को जायज माना गया है। अन्य गैर-मुस्लिम महिला से बिना धर्म परिवर्तन शादी करना पूरी तरह से गलत है।

यह किसी एक व्यक्ति के खिलाफ अंतिम फैसला नहीं: मुफ्ती ने बताया कि यह जो धार्मिक राय (फतवा) दी गई है, यह एक सामान्य नियम की जानकारी है। यह आमिर खान या किसी खास व्यक्ति की निजी जिंदगी पर हमारा कोई आखिरी कानूनी या अदालती फैसला नहीं है। करणी सेना ने पत्र के आधार पर हमसे सवाल पूछा था, इसलिए हमने सिर्फ इस्लाम के सामान्य नियमों की जानकारी दी है।

मुफ्ती ने साफ किया कि आमिर खान की तीसरी शादी की जमीनी सच्चाई क्या है? उस महिला ने शादी से पहले इस्लाम स्वीकार किया था या नहीं, यह जांच का विषय है। किसी भी व्यक्ति को सीधे तौर पर गुनहगार ठहराने या सजा देने का फैसला सारे सबूतों और निकाह की असली स्थिति को देखने के बाद ही लिया जा सकता है।

5 जुलाई को हुई थी आमिर-गौरी की शादी

61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी में चंद करीबी मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए थे। इस दौरान आमिर ने गौरी को बेशकीमती अंगूठी दी थी।

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

‘हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं’, आमिर खान की शादी पर सहारनपुर के मौलाना बोले-बालिगों के निजी फैसलों का सम्मान होना चाहिए

सहारनपुर में देवबंदी उलेमा और ‘जमीयत दावतुल मुस्लिमीन’ के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Tips and Tricks

February 19, 2026/
5:20 pm

19 फरवरी 2026 को 17:20 IST पर अपडेट किया गया टिप्स और ट्रिक्स: घर में अगर पुराने मोजे इकट्ठे हो...

प्राइवेट जेट अब बिना ब्रोकर 30 सेकंड में बुकिंग करें:‘रिवर्स ऑक्शन’ मॉडल से विमान मालिक खुद घटा रहे हैं दाम, छिपे खर्चों से छुटकारा

February 25, 2026/
4:49 pm

प्राइवेट एविएशन यानी निजी विमानन का क्षेत्र अब डिजिटल क्रांति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो काम पहले...

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद 'महाकाली' फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

March 29, 2026/
2:42 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब अक्षय खन्ना साउथ सिनेमा में दिखाई देंगे। वे निर्देशक प्रशांत वर्मा की...

authorimg

April 5, 2026/
4:17 pm

Last Updated:April 05, 2026, 16:17 IST ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में न्यूरोसर्जरी प्रमुख डॉ. सुमित गोयल ने ब्रेन स्ट्रोक...

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

April 10, 2026/
12:40 pm

जामनगर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे...

तेंदुलकर फ्लाइट में फैमिली के साथ क्रिकेट खेलते दिखे:वीडियो पोस्ट कर लिखा- एटीट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए, बेटी सारा ने कैच पकड़ा

June 12, 2026/
1:23 pm

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ फ्लाइट में क्रिकेट खेलते नजर आए। 53 साल के पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने...

राजनीति

Aligarh Shahi Chief Mufti Fatwa on Aamir Khan Marriage Controversy

Aligarh Shahi Chief Mufti Fatwa on Aamir Khan Marriage Controversy

फिल्म अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। फतवा अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी किया।

.

मुफ्ती ने कहा- शरीयत (इस्लाम के नियम) के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है।

पहले आमिर-गौरी की शादी की 2 तस्वीरें

गौरी से शादी करने के दौरान आमिर के शादी के वचन लेते हुए। बच्चे भी उनके साथ बैठे थे।

गौरी के वचन लेने के बाद आमिर ने उनके हाथ चूमे। इस दौरान गौरी का बेटे क्विन आमिर को देखता रहा।

गौरी के वचन लेने के बाद आमिर ने उनके हाथ चूमे। इस दौरान गौरी का बेटे क्विन आमिर को देखता रहा।

करणी सेना ने आमिर पर लव जिहाद का आरोप लगाया था

इससे पहले मंगलवार को ही क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा था- 61 साल की उम्र में आम आदमी रिटायर होकर अपने परिवार के साथ आराम की जिंदगी जीना चाहता है। उस उम्र में आमिर खान ने एक हिंदू महिला से तीसरी शादी की है। वे हर बार हिंदू महिलाओं से शादी करके लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। मुस्लिम युवाओं को इसके लिए उकसा रहे हैं।

ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह ने शाही चीफ मुफ्ती को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि क्या इस्लाम के मुताबिक यह शादी सही है? अगर यह गलत है, तो जो सजा आम मुसलमानों के लिए तय है, वह आमिर खान को क्यों नहीं मिलती? चेतावनी दी थी कि जब तक आमिर खान को कानून और धर्म के हिसाब से सजा नहीं मिलेगी, विरोध जारी रहेगा।

अब पढ़िए मुफ्ती ने जवाब में जो कुछ कहा…

शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने आमिर खान की शादी पर करणी सेना के पत्र का जवाब देते हुए फतवा जारी किया।

शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने आमिर खान की शादी पर करणी सेना के पत्र का जवाब देते हुए फतवा जारी किया।

बिना धर्म बदले शादी गलत: कुरान में साफ आदेश है कि जब तक कोई गैर-मुस्लिम महिला ईमान न ले आए (यानी मुस्लिम धर्म स्वीकार न कर ले), तब तक उससे निकाह मत करो। अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति जानबूझकर किसी ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करता है, तो वह शादी धार्मिक तौर पर अमान्य होगी।

कुरान और पैगंबर को स्वीकार करने पर ही निकाह वैध: गैर मुस्लिम महिला का ईमान लाने का असली मतलब होता है कि वह अल्लाह को ही माने। हजरत मोहम्मद को आखिरी पैगंबर (संदेशवाहक) स्वीकार करे। इसके अलावा उसे कुरान और ईश्वर की पवित्र किताबों पर भरोसा रखना होगा। इस्लाम के नियमों और तौर-तरीकों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी।

पहली पत्नी के साथ धोखा पाप है: पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी करना गंभीर पाप है। कुरान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नियों के बीच बराबरी का बर्ताव नहीं कर सकता। उनका खर्चा या हक नहीं संभाल सकता, तो उसे एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं है।

पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा था कि जो इंसान धोखा देता है, वह हम में से नहीं है। इसलिए पहली पत्नी के साथ नाइंसाफी करना बहुत बड़ा गुनाह है। इस्लामिक कानून के अनुसार, दोनों में अंतर है। ईसाई या यहूदी महिला के साथ कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करके शादी को जायज माना गया है। अन्य गैर-मुस्लिम महिला से बिना धर्म परिवर्तन शादी करना पूरी तरह से गलत है।

यह किसी एक व्यक्ति के खिलाफ अंतिम फैसला नहीं: मुफ्ती ने बताया कि यह जो धार्मिक राय (फतवा) दी गई है, यह एक सामान्य नियम की जानकारी है। यह आमिर खान या किसी खास व्यक्ति की निजी जिंदगी पर हमारा कोई आखिरी कानूनी या अदालती फैसला नहीं है। करणी सेना ने पत्र के आधार पर हमसे सवाल पूछा था, इसलिए हमने सिर्फ इस्लाम के सामान्य नियमों की जानकारी दी है।

मुफ्ती ने साफ किया कि आमिर खान की तीसरी शादी की जमीनी सच्चाई क्या है? उस महिला ने शादी से पहले इस्लाम स्वीकार किया था या नहीं, यह जांच का विषय है। किसी भी व्यक्ति को सीधे तौर पर गुनहगार ठहराने या सजा देने का फैसला सारे सबूतों और निकाह की असली स्थिति को देखने के बाद ही लिया जा सकता है।

5 जुलाई को हुई थी आमिर-गौरी की शादी

61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी में चंद करीबी मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए थे। इस दौरान आमिर ने गौरी को बेशकीमती अंगूठी दी थी।

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

‘हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं’, आमिर खान की शादी पर सहारनपुर के मौलाना बोले-बालिगों के निजी फैसलों का सम्मान होना चाहिए

सहारनपुर में देवबंदी उलेमा और ‘जमीयत दावतुल मुस्लिमीन’ के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर मामले में डबल स्टैंडर्ड ठीक नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket