Abhishek Sharma Fan Grab Controversy

जयपुर2 मिनट पहले कॉपी लिंक जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का युवती ने हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक चौंक गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवती से हाथ छुड़वाया और अभिषेक को लेकर रवाना हुए। दरअसल, अभिषेक शर्मा शनिवार को राजस्थान के खिलाफ IPL मैच के लिए होटल से SMS स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान होटल की लॉबी में यह घटना हुई। इस घटना के बाद क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा और निजी सीमाओं को लेकर सवाल उठने लगे। क्रिकेटर अभिषेक शर्मा होटल से निकलते हुए। मैच से पहले होटल से निकलने दौरान हुई घटना जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था। अभिषेक मैच के लिए स्टेडियम के पास स्थित होटल से निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ के बीच से एक महिला फैन अभिषेक शर्मा के करीब पहुंची और उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी। इस दौरान क्रिकेटर के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आए और महिला फैन से अभिषेक का हाथ छुड़वाया और उनको लेकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। हालांकि यह घटना कुछ सेकंड की थी, लेकिन अचानक हुई इस हरकत से अभिषेक शर्मा असहज और हैरान नजर आए। खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल इसके घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इस व्यवहार को “उत्पीड़न” करार दिया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी की निजी सीमा का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि अगर यही हरकत किसी पुरुष फैन ने महिला खिलाड़ी के साथ की होती तो प्रतिक्रिया क्या होती? फैंस का मानना है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर खिलाड़ियों के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। ये खबर भी पढ़ें IPL:जयपुर में ध्रुव जुरेल का सिक्स, गेंद स्टेडियम के बाहर:वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 12 छक्के; हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार (25 अप्रैल) को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। मैच के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 101 मीटर का सिक्स लगाया। गेंद RCA एकेडमी के पीछे वाले ग्राउंड में चली गई। अंपायर को नई गेंद मंगवानी पड़ी। (पूरी खबर पढ़ें) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अभिषेक की कैमरामैन से अपील- पापा को दिखाइए:कहा- वे बाउंड्री के पास बैठकर मुझे बैटिंग सिखाते हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई। इस पारी के बाद वह भावुक नजर आए और सफलता का श्रेय पिता को दिया। मैच के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से रिक्वेस्ट की और कहा ‘अगली बार मैं चाहता हूं कि ब्रॉडकास्टर्स एक कैमरा मेरे पिता की तरफ भी रखें। उनके रिएक्शंस देखना वाकई मजेदार होगा। यह कमाल की बात है कि मैं जब भी उनकी तरफ देखता हूं, वह मुझे देख रहे होते हैं और मुझे इंस्ट्रक्शंस दे रहे होते हैं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है। माता-पिता और दोस्तों के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है। ’ अंडर-12 के दिनों से मिल रही है ट्रेनिंग: ‘नॉन-स्ट्राइकर एंड से भी पिता को देखता हूं’ अभिषेक ने बताया कि उनके पिता उनके क्रिकेटिंग सफर के शुरुआती दिनों से साथ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह कैसे होता है, लेकिन अंडर-12 के दिनों से ही मेरे डैड हमेशा स्क्रीन या साइटस्क्रीन के पास बैठे रहते हैं। हैदराबाद में भी वह वहीं बैठे थे। जब भी मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं, वह मुझे इशारों में बताते हैं कि कैसे खेलना है। यह सिलसिला आज भी जारी है।’ दिल्ली के खिलाफ मैच में भी उनके पिता साइटस्क्रीन के पास बैठकर बेटे को इतिहास रचते देख रहे थे। SRH का माहौल और कप्तान का सपोर्ट: ‘2024 से बदली किस्मत’ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय अभिषेक ने टीम के माहौल को दिया। उन्होंने कहा, ‘ जब आपको कप्तान और कोच का पूरा बैकअप मिलता है, तो आप खुलकर खेल पाते हैं। 2024 में सनराइजर्स का जो माहौल बना, वह मेरे लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।’ प्लानिंग पर उन्होंने कहा कि पिच शुरू में थोड़ी धीमी थी, इसलिए हमने दोबारा प्लानिंग की और मकसद फैंस का मनोरंजन करना था। सेलिब्रेशन का राज: ‘L’ जेस्चर और स्टेडियम के प्रति प्यार अभिषेक अक्सर मैच में ‘L’ जेस्चर बनाकर सेलिब्रेट करते हैं। इस पर उन्होंने बताया, ‘ मैं यह ‘L’ सेलिब्रेशन काफी समय से कर रहा हूं। यह स्टेडियम और फैंस के प्रति मेरा प्यार (Love) दिखाने का तरीका है। वे हर मैच में और होटल तक हमारा सपोर्ट करते हैं, इसलिए मैं भी अपनी तरफ से उन्हें प्यार दिखाना चाहता हूं।’ उन्होंने यह भी बताया कि यह सेलिब्रेशन इस बात की खुशी थी कि वह 20वें ओवर तक बल्लेबाजी करने में सफल रहे। बीमार बहन को डेडिकेट की पारी: SRH ने 242 रन बनाए अभिषेक ने यह पारी अपनी फैमिली और खास तौर पर बहन को डेडिकेट की, जो बीमारी के चलते मैच देखने स्टेडियम नहीं आ सकी थीं। उनके 135 रनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने योगदान दिया, जिससे SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित ओवरों में 47 रन पीछे रह गई। ——————————- IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत:दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। पूरी खबर
अभिषेक की कैमरामैन से अपील- पापा को दिखाइए:कहा- वे बाउंड्री के पास बैठकर मुझे बैटिंग सिखाते हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई। इस पारी के बाद वह भावुक नजर आए और सफलता का श्रेय पिता को दिया। मैच के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से रिक्वेस्ट की और कहा ‘अगली बार मैं चाहता हूं कि ब्रॉडकास्टर्स एक कैमरा मेरे पिता की तरफ भी रखें। उनके रिएक्शंस देखना वाकई मजेदार होगा। यह कमाल की बात है कि मैं जब भी उनकी तरफ देखता हूं, वह मुझे देख रहे होते हैं और मुझे इंस्ट्रक्शंस दे रहे होते हैं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है। माता-पिता और दोस्तों के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है। ’ अंडर-12 के दिनों से मिल रही है ट्रेनिंग: ‘नॉन-स्ट्राइकर एंड से भी पिता को देखता हूं’ अभिषेक ने बताया कि उनके पिता उनके क्रिकेटिंग सफर के शुरुआती दिनों से साथ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह कैसे होता है, लेकिन अंडर-12 के दिनों से ही मेरे डैड हमेशा स्क्रीन या साइटस्क्रीन के पास बैठे रहते हैं। हैदराबाद में भी वह वहीं बैठे थे। जब भी मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं, वह मुझे इशारों में बताते हैं कि कैसे खेलना है। यह सिलसिला आज भी जारी है।’ दिल्ली के खिलाफ मैच में भी उनके पिता साइटस्क्रीन के पास बैठकर बेटे को इतिहास रचते देख रहे थे। SRH का माहौल और कप्तान का सपोर्ट: ‘2024 से बदली किस्मत’ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय अभिषेक ने टीम के माहौल को दिया। उन्होंने कहा, ‘ जब आपको कप्तान और कोच का पूरा बैकअप मिलता है, तो आप खुलकर खेल पाते हैं। 2024 में सनराइजर्स का जो माहौल बना, वह मेरे लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।’ प्लानिंग पर उन्होंने कहा कि पिच शुरू में थोड़ी धीमी थी, इसलिए हमने दोबारा प्लानिंग की और मकसद फैंस का मनोरंजन करना था। सेलिब्रेशन का राज: ‘L’ जेस्चर और स्टेडियम के प्रति प्यार अभिषेक अक्सर मैच में ‘L’ जेस्चर बनाकर सेलिब्रेट करते हैं। इस पर उन्होंने बताया, ‘ मैं यह ‘L’ सेलिब्रेशन काफी समय से कर रहा हूं। यह स्टेडियम और फैंस के प्रति मेरा प्यार (Love) दिखाने का तरीका है। वे हर मैच में और होटल तक हमारा सपोर्ट करते हैं, इसलिए मैं भी अपनी तरफ से उन्हें प्यार दिखाना चाहता हूं।’ उन्होंने यह भी बताया कि यह सेलिब्रेशन इस बात की खुशी थी कि वह 20वें ओवर तक बल्लेबाजी करने में सफल रहे। बीमार बहन को डेडिकेट की पारी: SRH ने 242 रन बनाए अभिषेक ने यह पारी अपनी फैमिली और खास तौर पर बहन को डेडिकेट की, जो बीमारी के चलते मैच देखने स्टेडियम नहीं आ सकी थीं। उनके 135 रनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने योगदान दिया, जिससे SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित ओवरों में 47 रन पीछे रह गई। युवराज सिंह का खास मैसेज: ‘हर दिन बेहतर हो रहे हो’ अभिषेक की पारी के बाद मेंटर और पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। उन्होंने पोस्ट लिख-‘बल्ले को काम करने दो! हर दिन बेहतर हो रहे हो, बहुत अच्छा खेले सर अभिषेक! अपनी प्रोसेस (प्रक्रिया) पर ध्यान देते रहो।’ युवराज सिंह 2019 से अभिषेक को मेंटर कर रहे हैं। 2020 के लॉकडाउन में उन्होंने मोहाली में उनके लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया था, जहां से खेल में बड़ा बदलाव आया। Let the bat do the work! 🤫 getting better each day 👏🏻 well played sir Abhishek! keep up with the process 👊🏻 @OfficialAbhi04 @SunRisers @IPL #SRHvsDC— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 21, 2026 ——————————- IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत:दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। पूरी खबर
अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। मंगलवार को अभिषेक ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने केएल राहुल और नीतीश राणा के कैच पकड़कर मैच का रुख पलट दिया। हेनरिक क्लासन ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। SRH Vs DC मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 184 पारी में 9 टी-20 शतक लगाए अभिषेक शर्मा के टी-20 में 9 शतक पूरे हो गए। उन्होंने यह उपलब्धि 184 पारियों में हासिल की, जो भारतीयों में सबसे तेज है। कोहली को यहां तक पहुंचने में 403 पारियां लगी थीं। टी-20 में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। बाबर आजम (12) और डेविड वॉर्नर (10) उनके बाद हैं। 2. अभिषेक ने 5वीं बार एक पारी में 10+ सिक्स लगाए अभिषेक शर्मा ने टी-20 में पांचवीं बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 18 बार ऐसा किया है। एविन लुईस और श्रेयस अय्यर ने 4-4 बार यह कारनामा किया है। IPL में यह दूसरी बार है जब अभिषेक ने एक पारी में 10 छक्के लगाए और वे गेल के बाद ऐसा कई बार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए। 3. अभिषेक ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा अभिषेक शर्मा ने IPL में नाबाद 135 रन बनाकर केएल राहुल (132*) को पीछे छोड़ दिया है। वे IPL के हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर की लिस्ट में दूसरी बार शामिल हो गए। इससे पहले पिछले साल उन्होंने 141 रन की पारी खेली थी। टी-20 में 130+ स्कोर के मामले में अभिषेक 4 बार के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं, जबकि आरोन फिंच और क्रिस गेल ने 3-3 बार यह कारनामा किया है। 4. क्लासन IPL में 100 सिक्स लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज हेनरिक क्लासन IPL में 100 छक्के लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 52 पारियों में हासिल की। उनसे आगे क्रिस गेल (37 पारियां) और आंद्रे रसेल (47 पारियां) हैं। गेंदों के हिसाब से क्लासन 1072 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे और सातवें स्थान पर हैं। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. अक्षर पटेल का 100वां टी-20 मैच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल टीम के लिए अपना 100वां टी-20 मैच खेल रहे हैं। वे 2019 से टीम का हिस्सा हैं और उसी साल 5 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मेगा नीलामी से पहले 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। 14 मार्च 2025 को उन्हें टीम की कमान सौंपी गई। 2. अभिषेक की हाफ सेंचुरी, रनआउट होने से बचे 9वें ओवर की पहली बॉल पर अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद को लेग साइड में खेलकर दो रन लिए। दूसरे रन पर थ्रो विकेटकीपर केएल राहुल के पास आया, लेकिन वे गेंद को साफ तरीके से कलेक्ट नहीं कर सके। रिप्ले में दिखा कि अगर राहुल गेंद पकड़ लेते, तो अभिषेक क्रीज से बाहर थे। 3. नीतीश राणा ने अभिषेक का कैच छोड़ा 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को एक और जीवनदान मिला। टी. नटराजन की लो फुलटॉस पर उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की। डीप में खड़े नीतीश राणा बाईं ओर दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन दोनों हाथों से कैच पकड़ने के बावजूद गेंद उनके हाथ से निकल गई। 4. अभिषेक का शतक और ईशान किशन रनआउट 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया। नीतीश राणा की शॉर्ट गेंद को उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से पुल किया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन रनआउट हो गए। अभिषेक ने गेंद को सामने खेला, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ईशान काफी आगे निकल चुके थे। नीतीश राणा ने गेंद को स्टंप्स पर डिफ्लेक्ट किया और ईशान समय पर क्रीज में नहीं लौट सके। 5. अभिषेक ने राहुल-राणा के कैच लपके अभिषेक शर्मा ने फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए लगातार ओवरों में दो कैच पकड़कर मैच का रुख बदल दिया। 10वें ओवर में ईशान मलिंगा की फुल लेंथ गेंद पर नीतीश राणा ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बैट पर नहीं आई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए अभिषेक शर्मा ने आगे स्लाइड कर लो कैच पकड़ा। राणा 30 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 9वें ओवर में साकिब हुसैन की फुलटॉस गेंद पर केएल राहुल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर खड़े अभिषेक के हाथों में गई। राहुल 23 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज लखनऊ के सामने राजस्थान:वैभव इस सीजन 20 सिक्स लगा चुके; RR ने LSG के खिलाफ 4 मैच जीते IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। पूरी खबर
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। SRH vs CSK मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस ओवर में अभिषेक ने शॉर्ट के खिलाफ लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। 2. ऋतुराज गायकवाड़ का डाइविंग कैच पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल मुकेश चौधरी ने फुल लेंथ फेंकी। ट्रैविस हेड ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। 3. दुबे ने अभिषेक का कैच छोड़ा 7वें ओवर की पांचवीं गेंद को अभिषेक शर्मा ने डीप मिडविकेट की ओर पूरी ताकत से मारा। गेंद फुल लेंथ थी, अभिषेक ने फ्लिक किया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े शिवम दुबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 4. संजू के DRS से आउट हुए अभिषेक 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन ने जैमी ओवर्टन की बॉल पर कैच किया। पहली अपील पर फील्ड अंपायर ने अभिषेक को नॉटआउट करार दिया। ऐसे में सैमसन के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रिव्यू मांगा। रिव्यू से पता चला कि बॉल ने अभिषेक के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था। 5. सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला विकेटकीपर संजू सैमसन ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई का खाता खोला। उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट पिच गेंद को स्क्वेयर लेग की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। हालांकि, सैमसन पारी के दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए, उन्हें नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भजेा। 6. क्लासन ने म्हात्रे का कैच छोड़ा आयुष म्हात्रे को दूसरे ओवर में जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल नीतीश रेड्डी ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आयुष म्हात्रे ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। क्लासन पीछे की ओर दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। म्हात्रे इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। 7. क्लासन के जंपिंग कैच से म्हात्रे आउट 5वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने आयुष म्हात्रे का ही बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद नीतीश रेड्डी ने फुलर लेंथ फेंकी। म्हात्रे ने इनसाइड आउट शॉट खेला, लेकिन क्लासन ने मिड ऑफ पर बेहतरीन जंप किया और कैच पकड़ लिया। म्हात्रे ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए।
Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Hindi News Sports Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians In Five Cricketers Of The Year विस्डेन अल्मानैक अवॉर्ड्स:3 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना है। पत्रिका का 163वां संस्करण बुधवार को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है। मिचेल स्टार्क ने एशेज में 18 विकेट लिए उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए, औसत सिर्फ 17.32 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट सिर्फ 9 रनों पर लिए। इसके बाद उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट झटके और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क इस समय 36 साल के हैं। दीप्ति बनीं वर्ल्ड कप की स्टार वहीं, 28 साल की दीप्ति शर्मा को पिछले साल नवंबर में भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला है। उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर जीत पक्की की। अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 क्रिकेटर बने विजडन ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का ‘लीडिंग टी20 क्रिकेटर’ घोषित किया है। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद इकलौते अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस साल के प्रमुख अवॉर्ड्स में जगह मिली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए। इंग्लैंड टीम की रणनीति पर सवाल: एडिटर बोले- टीम का मजाक बना विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने एशेज में इंग्लैंड की 4-1 से हुई हार पर टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा,’इंग्लैंड इतिहास रचने गया था, लेकिन मजाक बनकर रह गया।’ बूथ ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रणनीति अब ‘अनुमान के मुताबिक’ हो गई है और वे तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के एक विवाद का भी जिक्र किया जो सीरीज से पहले हुआ था। प्राइवेट स्कूलों’ का खेल बनता जा रहा है इंग्लिश क्रिकेट मैदान के बाहर की चुनौतियों पर बात करते हुए विजडन ने इंग्लैंड में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। जेम्स कॉइन ने लिखा कि इंग्लैंड में क्रिकेट अब केवल अमीर या प्राइवेट स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है। जब तक क्रिकेट फिर से एक राष्ट्रीय खेल नहीं बनता और आम बच्चों तक इसकी पहुंच नहीं होती, इंग्लैंड लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं बना रह पाएगा। दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि इस साल का अल्मनैक दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को भी समर्पित है, जिनका पिछले साल सितंबर में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटर डेरेक प्रिंगल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि डिकी की मैदान पर मौजूदगी किसी कलाकार की तरह होती थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज के आईसीसी के दौर में, जहां तकनीक को भावनाओं से ऊपर रखा जाता है, डिकी बर्ड जैसी शख्सियत और उनके अंपायरिंग स्टाइल को शायद जगह न मिलती। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Hindi News Sports Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians In Five Cricketers Of The Year विस्डेन अल्मानैक अवॉर्ड्स:25 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना है। पत्रिका का 163वां संस्करण बुधवार को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है। मिचेल स्टार्क ने एशेज में 18 विकेट लिए उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए, औसत सिर्फ 17.32 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट सिर्फ 9 रनों पर लिए। इसके बाद उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट झटके और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क इस समय 36 साल के हैं। दीप्ति बनीं वर्ल्ड कप की स्टार वहीं, 28 साल की दीप्ति शर्मा को पिछले साल नवंबर में भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला है। उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर जीत पक्की की। अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 क्रिकेटर बने विजडन ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का ‘लीडिंग टी20 क्रिकेटर’ घोषित किया है। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद इकलौते अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस साल के प्रमुख अवॉर्ड्स में जगह मिली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए। इंग्लैंड टीम की रणनीति पर सवाल: एडिटर बोले- टीम का मजाक बना विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने एशेज में इंग्लैंड की 4-1 से हुई हार पर टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा,’इंग्लैंड इतिहास रचने गया था, लेकिन मजाक बनकर रह गया।’ बूथ ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रणनीति अब ‘अनुमान के मुताबिक’ हो गई है और वे तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के एक विवाद का भी जिक्र किया जो सीरीज से पहले हुआ था। प्राइवेट स्कूलों’ का खेल बनता जा रहा है इंग्लिश क्रिकेट मैदान के बाहर की चुनौतियों पर बात करते हुए विजडन ने इंग्लैंड में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। जेम्स कॉइन ने लिखा कि इंग्लैंड में क्रिकेट अब केवल अमीर या प्राइवेट स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है। जब तक क्रिकेट फिर से एक राष्ट्रीय खेल नहीं बनता और आम बच्चों तक इसकी पहुंच नहीं होती, इंग्लैंड लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं बना रह पाएगा। दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि इस साल का अल्मनैक दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को भी समर्पित है, जिनका पिछले साल सितंबर में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटर डेरेक प्रिंगल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि डिकी की मैदान पर मौजूदगी किसी कलाकार की तरह होती थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज के आईसीसी के दौर में, जहां तकनीक को भावनाओं से ऊपर रखा जाता है, डिकी बर्ड जैसी शख्सियत और उनके अंपायरिंग स्टाइल को शायद जगह न मिलती। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; RR vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। SRH सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर RR 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हेड टु हेड में SRH आगे हेड टु हेड में में राजस्थान आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 IPL मैच खेले गए हैं। 12 में हैदराबाद और 9 में राजस्थान को जीत मिली। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए। इसमें 5 हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 सीजन में मिली थी। इसके बाद चार मैच खेले गए और सभी हैदराबाद ने जीते। क्लासन ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन SRH के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासन ने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। क्लासन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों के पास ऑरेंज-पर्पल कैप इस सीजन फिलहाल ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों राजस्थान के खिलाड़ियों के पास है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हुआ है। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नेई ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 84 IPL मैच खेले गए है, जिनमे से 35 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 13 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्प्रेचर 40 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- विष्णु विनोद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; RR vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। SRH सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर RR 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है। हेड टु हेड में SRH आगे हेड टु हेड में में राजस्थान आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 IPL मैच खेले गए हैं। 12 में हैदराबाद और 9 में राजस्थान को जीत मिली। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए। इसमें 5 हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 सीजन में मिली थी। इसके बाद चार मैच खेले गए और सभी हैदराबाद ने जीते। क्लासन ने SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन SRH के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासन ने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। क्लासन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों के पास ऑरेंज-पर्पल कैप इस सीजन फिलहाल ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों राजस्थान के खिलाड़ियों के पास है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हुआ है। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नेई ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 84 IPL मैच खेले गए है, जिनमे से 35 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। वेदर कंडीशन हैदराबाद में 13 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्प्रेचर 40 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- विष्णु विनोद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Kings vs SRH | Abhishek Sharma Fans Gather, Shreyas Iyer Contention in Punjab

न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में प्रैक्टिस करते श्रेयस अय्यर। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यू चंडीगढ़) में आज शाम 3:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच IPL में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। अब तक खेले गए 24 मैचों मे . इस मुकाबले को लेकर जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर (सरपंच साहब) के फैंस काफी एक्टिव हैं, वहीं अभिषेक शर्मा का क्रेज भी दिख रहा है। पंजाब किंग्स पिछले दो मैच जीती है और एक ड्रा हुआ है। उसने अपना शुरुआती मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ अपने होम ग्राउंड पर खेला था, जहां जीत हासिल की थी। न्यू चंडीगढ़ में कैसी होती है पिच शुरुआती ओवर: पेसर्स को मदद बाद में: बैटिंग आसान टॉस: चेज करना थोड़ा फायदेमंद पंजाब किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी पंजाब किंग्स का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए पहले 3 मैचों में 2 जीत हासिल की और 1 मैच बेनतीजा रहा। इसके साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी यूनिट ने लगातार बड़े स्कोर चेज किए हैं, जबकि गेंदबाजी भी संतुलित नजर आई है, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने कुछ मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां और डेथ ओवर्स में कमजोर प्रदर्शन के कारण मैच गंवाए हैं। टीम के बल्लेबाज जैसे हेनरिक क्लासेन और युवा खिलाड़ियों ने रन बनाए, लेकिन कंसिस्टेंसी की कमी साफ दिखी। इसके चलते टीम 3 में से 2 मैच हार चुकी है और एक पर जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की फाइल फोटो। पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा पंजाब किंग्स की टीम पिछले कई दिनों से अपने होम ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को चंडीगढ़ पहुंची है और वो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं कर पाई है। इस कारण पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड पर की जा रही लंबी प्रैक्टिस का फायदा मिलेगा। वहीं, श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली की बैटिंग पर सभी की निगाहे होंगी। कोनोली पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर कूपर कोनोली फिलहाल पंजाब किंग्स के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 108 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अपने IPL डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बैटिंग देखने के लिए युवाओं में क्रेज है। (फोटो क्रेडिट- पीटीआई) मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने का युवाओं में क्रेज अभिषेक शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ही मैच खेला है। रिकॉर्ड अच्छा ना भी हो लेकिन, ऐसे ग्राउंड पर वो हमेशा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्हें बैटिंग करता देखने के लिए युवाओं में काफी क्रेज है।









