Saturday, 05 Sep 2026 | 10:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

  • Hindi News
  • Sports
  • India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India Vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। मैच के तीसरे क्वार्टर तक 2-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में 3 गोल दागे और मैच अपने नाम कर लिया।

आखिरी 15 मिनट में भारत की वापसी

मैच के तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद आखिरी 15 मिनट में भारत ने अटैकिंग गेम खेला और पाकिस्तान पर लगातार 3 गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया।

आशीष ने लगाई हैट्रिक, मैच में 4 गोल किए

भारत की इस जीत के स्टार खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति रहे। उन्होंने मैच में 4 गोल किए। इसमें से 3 गोल उन्होंने मैच के आखिरी क्वार्टर में दागे। आशीष ने इस दौरान अपनी हैट्रिक भी पूरी की।

आशीष तानी पुर्ति (बाएं) ने 4 गोल किए।

आशीष तानी पुर्ति (बाएं) ने 4 गोल किए।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे

जापान के काकामिगाहारा में मैच के 12वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। आशीष ने इसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी

पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुत्रा ने मिलकर अहमद उजैर के ड्रैग-फ्लिक को रोक दिया।

पाकिस्तान ने दबाव जारी रखा और 27वें मिनट में गोल दाग दिया। अदील ने हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान 3-2 से आगे

मैच के 35वें मिनट में शाहरुख अली ने एक क्विक पासिंग मूव को गोल में बदलकर भारत को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। इसके ठीक दो मिनट बाद पाकिस्तान के मुहम्मद फरहान असलम ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 42वें मिनट में उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को मैच में पहली बार 3-2 से आगे कर दिया।

पेनल्टी कॉर्नर ने बदला मैच का रुख

चौथे क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए अटैकिंग गेम खेला। 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला। भारत ने तुरंत इसका फायदा उठाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर्स हासिल किए। 49वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर आशीष ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

आशीष ने जीत पक्की की

53वें मिनट में आशीष ने एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर आशीष ने मैच का अपना चौथा गोल करते हुए लीड को 5-3 कर दिया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 25, 2026/
7:11 am

Last Updated:March 25, 2026, 07:11 IST Delhi Divine Multispeciality Hospital: दिल्ली में वजीराबाद बुराड़ी का डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को डॉ....

'मातृभूमि' पर सेंसर बोर्ड ने रोक नहीं लगाई:सलमान खान फिल्म्स ने सर्टिफिकेशन रुकी होने की खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

July 4, 2026/
1:53 pm

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चल रही खबरों पर सफाई...

फुटबॉल क्लब नशे से उबारकर बना रहा चैम्पियन:बाप-बेटे ने शुरू किया था सिरुकलाथुर क्लब; यहां के बच्चे विदेशी टीमों से भी जुड़े

April 27, 2026/
12:03 pm

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना का एक मशहूर नारा है- ‘मेस क्यू अन क्लब’ (एक क्लब से बढ़कर)। तमिलनाडु के कांचीपुरम...

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान की कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट: बलूचिस्तान में 34 खनिकों की मौत

July 31, 2026/
12:40 pm

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट होने से 34 खनिकों की मौत हो गई।...

पश्चिम बंगाल रिजल्ट: ममता बनर्जी के लिए क्यों है बंगाल के इतिहास की ये सबसे बड़ी हार? सीएम ही नहीं ये 17 मंत्री भी नहीं बचा सके अपनी सीट पर!

May 5, 2026/
9:17 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री...

IPL में आज गुजरात Vs हैदराबाद:सीजन में पहली बार सामना होगा; टाइटंस ने सनराइजर्स को 5 बार हराया

May 12, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup
  • Hindi News
  • Sports
  • India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India Vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। मैच के तीसरे क्वार्टर तक 2-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में 3 गोल दागे और मैच अपने नाम कर लिया।

आखिरी 15 मिनट में भारत की वापसी

मैच के तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद आखिरी 15 मिनट में भारत ने अटैकिंग गेम खेला और पाकिस्तान पर लगातार 3 गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया।

आशीष ने लगाई हैट्रिक, मैच में 4 गोल किए

भारत की इस जीत के स्टार खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति रहे। उन्होंने मैच में 4 गोल किए। इसमें से 3 गोल उन्होंने मैच के आखिरी क्वार्टर में दागे। आशीष ने इस दौरान अपनी हैट्रिक भी पूरी की।

आशीष तानी पुर्ति (बाएं) ने 4 गोल किए।

आशीष तानी पुर्ति (बाएं) ने 4 गोल किए।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे

जापान के काकामिगाहारा में मैच के 12वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। आशीष ने इसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी

पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुत्रा ने मिलकर अहमद उजैर के ड्रैग-फ्लिक को रोक दिया।

पाकिस्तान ने दबाव जारी रखा और 27वें मिनट में गोल दाग दिया। अदील ने हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान 3-2 से आगे

मैच के 35वें मिनट में शाहरुख अली ने एक क्विक पासिंग मूव को गोल में बदलकर भारत को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। इसके ठीक दो मिनट बाद पाकिस्तान के मुहम्मद फरहान असलम ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 42वें मिनट में उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को मैच में पहली बार 3-2 से आगे कर दिया।

पेनल्टी कॉर्नर ने बदला मैच का रुख

चौथे क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए अटैकिंग गेम खेला। 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला। भारत ने तुरंत इसका फायदा उठाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर्स हासिल किए। 49वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर आशीष ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

आशीष ने जीत पक्की की

53वें मिनट में आशीष ने एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर आशीष ने मैच का अपना चौथा गोल करते हुए लीड को 5-3 कर दिया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket