Sunday, 08 Nov 2026 | 02:41 PM

Trending :

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines 24 April Delhi Rajasthan Mp Cg Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में एक होटल की लिफ्ट गिरने से शुक्रवार को छह पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शहर के हैदरपोरा इलाके में बने एक नए होटल में हुआ।

घायल पर्यटकों को बारजुल्ला स्थित बोन एंड जॉइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बंगाल चुनाव के लिए EC की नई गाइडलाइंस, कैमरों के SD कार्ड तुरंत नहीं हटेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पोस्ट-पोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का मकसद मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है।

नई गाइडलाइंस के अनुसार, पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के SD कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा। SD कार्ड केवल निर्धारित डेटा कलेक्शन और रिसीविंग सेंटर पर ही निकाले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।

चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए। इसके अलावा, किसी भी पोलिंग पार्टी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तब तक पोलिंग स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, जब तक कैमरा उपकरण पूरी तरह हट नहीं जाते।

सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश कर रहीं 9 महिलाएं गिरफ्तार

महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं।

कुर्डुवाडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात RPF की टीम ने तीन महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं।

इसके बाद RPF ने अन्य स्टेशनों को अलर्ट किया। ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरकर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं, जहां RPF टीम ने उन्हें लगातार निगरानी में रखा। आखिरकार सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजन में सक्रिय है। आरोपियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है और वे धाराशिव जिले की रहने वाली हैं।

विवेक त्रिपाठी को RBI से मिली हरी झंडी, बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विवेक त्रिपाठी को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 24 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले तीन साल के लिए होगी।

विवेक त्रिपाठी वर्तमान में बैंक के चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और 2014 से AU Small Finance Bank के साथ जुड़े हुए हैं। उनका क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है।

दिल्ली में 7 साल के बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से बचाया, आरोपी टेलर बिहार ले जा रहा था

दिल्ली में अगवा किए गए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया। दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को बिहार ले जाने की कोशिश में था।

आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी ने डाबरी इलाके से बच्चे का किडनैप किया था। सूचना मिलते ही डाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में नजर आने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी डाबरी इलाके में ही टेलर का काम करता था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
KPIT Co-Founder Ravi Pandit Passes Away

May 8, 2026/
1:14 pm

पुणे27 मिनट पहले कॉपी लिंक टेक कंपनी केपीआईटी (KPIT) ग्रुप के चेयरमैन और को-फाउंडर रवि पंडित का 72 साल की...

Google Preferred Source CTA

October 25, 2026/
4:30 am

अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और पृथ्वीराज कपूर जैसे दिग्गजों की यादों से जुड़ा मुंबई का ऐतिहासिक रॉयल ओपेरा हाउस एक...

बंगाल में पीएम मोदी की रैली के बाद बोले बीजेपी समर्थक- हमारी जीत पक्की है, टीएमसी की विदाई तय

April 20, 2026/
1:44 pm

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगाल में विधानसभा चुनाव और...

Golmaal 5 Shooting Starts! Ajay Devgn, Akshay Kumar Entry

April 27, 2026/
7:50 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू...

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

March 15, 2026/
9:41 am

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 ने औपचारिक रिलीज से पहले...

वासु भगनानी ने डेविड धवन पर किया केस:फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के चुनरी चुनरी गाने पर विवाद; रिलीज रोकने की मांग

May 29, 2026/
1:10 pm

फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज और फिल्म मेकर डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai

breaking news live updates headlines 24 april delhi rajasthan mp cg uttar pradesh maharashtra mumbai
  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines 24 April Delhi Rajasthan Mp Cg Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में एक होटल की लिफ्ट गिरने से शुक्रवार को छह पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शहर के हैदरपोरा इलाके में बने एक नए होटल में हुआ।

घायल पर्यटकों को बारजुल्ला स्थित बोन एंड जॉइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बंगाल चुनाव के लिए EC की नई गाइडलाइंस, कैमरों के SD कार्ड तुरंत नहीं हटेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पोस्ट-पोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का मकसद मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है।

नई गाइडलाइंस के अनुसार, पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के SD कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा। SD कार्ड केवल निर्धारित डेटा कलेक्शन और रिसीविंग सेंटर पर ही निकाले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।

चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए। इसके अलावा, किसी भी पोलिंग पार्टी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तब तक पोलिंग स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, जब तक कैमरा उपकरण पूरी तरह हट नहीं जाते।

सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश कर रहीं 9 महिलाएं गिरफ्तार

महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं।

कुर्डुवाडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात RPF की टीम ने तीन महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं।

इसके बाद RPF ने अन्य स्टेशनों को अलर्ट किया। ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरकर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं, जहां RPF टीम ने उन्हें लगातार निगरानी में रखा। आखिरकार सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजन में सक्रिय है। आरोपियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है और वे धाराशिव जिले की रहने वाली हैं।

विवेक त्रिपाठी को RBI से मिली हरी झंडी, बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विवेक त्रिपाठी को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 24 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले तीन साल के लिए होगी।

विवेक त्रिपाठी वर्तमान में बैंक के चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और 2014 से AU Small Finance Bank के साथ जुड़े हुए हैं। उनका क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है।

दिल्ली में 7 साल के बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से बचाया, आरोपी टेलर बिहार ले जा रहा था

दिल्ली में अगवा किए गए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया। दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को बिहार ले जाने की कोशिश में था।

आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी ने डाबरी इलाके से बच्चे का किडनैप किया था। सूचना मिलते ही डाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में नजर आने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी डाबरी इलाके में ही टेलर का काम करता था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket