Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill row BJP Congress

Hindi News National Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill Row BJP Congress नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक 2 अप्रैल को बजट सत्र के दूसरे चरण का आखिरी दिन है। संसद के बजट सत्र के आखिरी 2 दिन बचे हैं। 2 अप्रैल को संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। इससे पहले आज लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को बहस और पास करने के लिए लिस्ट किया गया है। FCRA में संशोधन के लिए एक बिल 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जो लोग विदेशी फंडिंग के जरिए जबरदस्ती धर्म परिवर्तन में शामिल होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इधर, सरकार बुधवार को लोकसभा में एक और बिल पेश कर सकती है, जिसमें अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के तौर पर मान्यता दी जाएगी। एक बार जब यह बिल कानून बन जाएगा, तो अमरावती को 2 जून, 2024 से आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता मिल जाएगी। विपक्ष करेगा विरोध, कांग्रेस ने सांसदों को दिल्ली बुलाया कांग्रेस का कहना है कि सरकार लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए) जबरदस्ती पारित कराने की योजना बना रही है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देगी। यह विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह उन NGO और गैर सरकारी संगठनों को तबाह कर देगा, जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय चलाते हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस सांसदों को तत्काल दिल्ली पहुंचने और बुधवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कहा है। कांग्रेस सुबह 10.30 बजे संसद के बाहर इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। संशोधन बिल में क्या है? इसका उद्देश्य गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज को और अधिक सीमित करना और उन पर सरकार का नियंत्रण बढ़ाना है। इसमें उन एनजीओ के विदेशी निधियों और परिसंपत्तियों के प्रबंधन और निपटान के लिए एक ‘नामित प्राधिकरण’ की स्थापना का प्रावधान है, जिनका पंजीकरण कानून के तहत रद्द, सरेंडर या समाप्त कर दिया गया है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 12 दिन की कार्यवाही… 30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में
Bina MLA Nirmala Spray Congress Status

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाईकोर्ट में निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की याचिका लगाई है। सागर जिले की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सप्रे ने कहा- मैं अब भी कांग्रेस में हूं। इस बयान को कोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया है। याचिकाकर्ता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को सप्रे के ब . इस पर सिंघार ने जवाब दिया है कि वे 9 अप्रैल तक पार्टी व्हिप की प्रतियां पेश करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष के सामने भी सुनवाई तय है। दरअसल, 2023 में बीना सीट से निर्मला सप्रे ने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। 5 मई 2024 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे सीएम मोहन यादव के साथ बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के दावे किए गए थे। 5 जुलाई 2024 को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए स्पीकर के समक्ष याचिका लगाई। इसमें कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत पार्टी बदलने पर विधायक की सदस्यता खुद-ब-खुद समाप्त हो जाती है। जब इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो सिंघार ने नवंबर 2024 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। विधायक सप्रे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 5 मई 2024 को राहतगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में मंच पर पहुंची थीं। तब से वे कांग्रेस से दूरी बनाते हुए भाजपा के साथ हैं। सप्रे के भाजपा में शामिल होने के सबूत सोशल मीडिया पर मंगलवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। इसमें निर्मला सप्रे के वकील संजय अग्रवाल ने उनके कांग्रेस में ही होने का दावा किया। कहा कि ऐसे में सप्रे की विधानसभा सदस्यता को समाप्त करने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, शासन की तरफ से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि स्पीकर के सामने मामले की सुनवाई जारी है। उनके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद उमंग सिंघार के अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वे 9 अप्रैल तक पार्टी व्हिप की प्रतियां पेश कर देंगे। सप्रे के भाजपा में शामिल होने के सबूत सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। सीएम मोहन यादव के साथ भी उनकी कई तस्वीरें और पोस्ट वायरल हैं। सोशल मीडिया के आधार पर स्थिति तय नहीं हो सकती सिंघार की तरफ से दी गई दलील पर कोर्ट ने कहा- सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के आधार पर संबंधित व्यक्ति की स्थिति तय नहीं हो सकती है। याचिकाकर्ता, स्पीकर के समक्ष ठोस और प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत करें, जिससे यह साबित हो सके कि निर्मला सप्रे ने वास्तव में दल-बदल किया है। ये खबर भी पढ़ें… MLA निर्मला बोलीं-विधायक पद का मोह होता, तो मंत्री होतीं बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता का मामला हाईकोर्ट में है। उन्होंने कहा- कोई पार्टी हमें सिम्बल देती है, लेकिन विधायक जनता बनाती है। अगर मोह होता तो आज मैं मंत्री होती। बीजेपी को किसी विधायक की आवश्यकता नहीं है और ना ही मेरे विधायक न होने से उनकी सरकार गिर जाती। पढ़ें पूरी खबर…
कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प:ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

कोलकाता में चुनाव आयोग ऑफिस (ECO) के बाहर मंगलवार को भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, TMC समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का एक ग्रुप वोटर लिस्ट में हेरफेर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इससे वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। बाद में भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां झंडा लेकर पहुंच गए। इसके बाद TMC प्रदर्शनकारियों की पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया। इधर बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP बिहार, उत्तर प्रदेश के अवैध वोटरों को बंगाल के वोटर लिस्ट में शामिल करने की कोशिश कर रही है। ममता ने X पर एक पोस्ट में कहा- भाजपा के एजेंटों को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस में हजारों फर्जी फॉर्म 6 आवेदन जमा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह वोटर हाइजैकिंग की कोशिश है। चुनाव से जुड़े अपडेट्स 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ीं पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Congress Leader Son Suicide | Builder Fraud Controversy; Punjab News

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे की सुसाइड से जुड़ी रही। जिसने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर बाप-बेटों पर 4 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस नेता के बेटे का सुसाइड, गोली मारने से पहले VIDEO बनाया बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। दविंदर ने रविवार देर रात को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बिल्डर को मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी कराया। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। उनका शव अस्पताल में रखा है। बठिंडा के SP सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि मृतक ने मरने से पहले सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों भरत और प्रतीक पर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. इंडस्ट्री के लिए राहत, सरकार गैस पाइपलाइन बिछा रही पंजाब में गैस संकट निपटने के लिए AAP सरकार जल्द जालंधर और लुधियाना में गैस पाइपलाइन बिछाएगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने साफ किया है कि रिहायशी एरिया में गैस की किल्लत नहीं है।मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल दिक्कत बना रखी है। जहां-जहां गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां स्थिति बेहतर है। सरकार लगातार काम कर रही है कि जल्द से जल्द हर जगह गैस पाइपलाइन बिछाई जाए। अरोड़ा ने कहा कि लोग घरों में दो या चार सिलेंडर रखते हैं। पहले एक सिलेंडर बुक करते थे। अब लोग चारों बुक करवा रहे हैं, जिससे ऐसी स्थिति बन रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के साथ-साथ पीछे से भी सप्लाई फुल है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री एलपीजी का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें दिक्कत आ रही है। जबकि, जो नेचुरल गैस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पीएनजी गैस पहुंचाई जाए। दोराहा में पाइपलाइन से गैस पहुंच गई। जल्दी ही लुधियाना और जालंधर तक गैस लाइन पहुंचाएंगे। अगर PNG गैस घरों में सप्लाई की जाए तो साल के 12 सिलेंडर के हिसाब से लोगों को करीब 1800 रुपए की बचत हो सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. थाने में आधी रात धमाके से हड़कंप, DSP बोले- कुछ टूटा नहीं अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के थाना भिंडी सैदां में रविवार रात एक संदिग्ध धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है, जिन्होंने थाने में विस्फोट किया। यह धमाका देर रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच सुना गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह उन्हें एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात मामूली धमाके जैसी आवाज आने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के अंदर कोई कांच या अन्य सामान टूटने की भी सूचना नहीं है। पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें करीब 12 घंटे की रिकॉर्डिंग को जांचा जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. 31 मार्च को छुट्टी घोषित, स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे पंजाब में 31 मार्च को पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की गई है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह छुट्टी महावीर जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। राज्य सरकार ने इस दिन को गैजेटेड हॉलिडे घोषित किया है, जिससे पूरे राज्य में सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज, सरकारी संस्थान और शैक्षणिक केंद्र बंद रहेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन का आराम मिलेगा। वहीं, जरूरत वाली सभी चीजें खुली रहेंगी। इनमें निजी कंपनियां, अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं व बाजार और दुकानें शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घेर कर फायरिंग की अमृतसर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए। घटना आज सुबह करीब 10 बजे अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के नाम से हुई, जो राजाताल गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की
Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress

Hindi News National Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आयकर दायरे से बाहर परिवारों की महिला मुखिया को 8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। इसकी मदद से वे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद या बदल सकेंगी। वहीं, मेनिफेस्टो में महिलाओं की मासिक सहायता 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का तबादला कर दिया। इसमें कोलकाता पुलिस के 31 थाने शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव CM ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में हुआ। भवानीपुर की कमान अब एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। पुलिस के साथ-साथ आयोग ने प्रशासनिक अफसरों को भी बदला गया है। 18 जिलों के 97 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। नतीजे बाकी 4 राज्यों के साथ 4 मई को आएंगे। चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट भी जारी बंगाल में SIR निर्णयों के बाद, चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को चौथी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, EC की ओर से हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 28 फरवरी को पब्लिश की गई फाइनल लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को निर्णयाधीनदके रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद, 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाएगा या हटाया जाएगा। आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के 20 लाख रु. तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis – BJP Congress

Hindi News National Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Iran War Crisis BJP Congress | PM Narendra Modi नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 25 मार्च की है। मिडिल ईस्ट मामले पर सर्वदलीय बैठक हुई थी। बजट सत्र के दूसरा चरण का सोमवार को 12वां दिन है। आज लोकसभा में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरुआत करेंगे। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई बार कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा बजट सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। सत्र को छोटा कर बाद में चुनावों के बाद फिर से शुरू करने की भी योजना हो सकती है। साथ ही सरकार महिला आरक्षण कानून में बदलाव के लिए अभी संविधान संशोधन बिल लाने के विचार में नहीं है। लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा। सदन के दूसरे फेज के पिछले 11 दिन की कार्यवाही… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे
असम विधानसभा चुनाव 2026: विरासत बनाम बदलाव की लड़ाई बनी मरियानी, असम की इस सीट पर देखने को मिलेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

असम की मरियानी विधानसभा सीट एक बार फिर राज्य की सबसे बड़ी और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बैठक में शामिल की गई है। इस बार के विधानसभा चुनाव में विरासत बनाम विविधता की विशेष रोचकता देखने को मिल रही है। यहां दशकों से स्थापित राजनीतिक पकड़ को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यहां तीन दशक से कुर्मी परिवार का प्रभाव बना हुआ है। इसकी शुरुआत साल 1991 में हुई थी, जब रूपराम कुर्मी ने पहली बार जीत हासिल की और 2004 तक राजनीतिक रूप से इस क्षेत्र में प्रतिनिधित्व किया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. इसके अलावा वह पूर्व मुख्यमंत्री युवा गोगोई की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। 4 फरवरी 2004 को उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके पुत्रों ने अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया। 2006 से रूपज्योति कुर्मी ने इस सीट पर जीत हासिल की। वह 2006, 2011 और 2016 और 2021 में प्राइमरी कांग्रेस प्रतियोगी मैदान में उतरे। जून 2021 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद अक्टूबर 2021 में विधानसभा में जीत हासिल कर अपना जनाधार सिद्ध किया गया। 2004 से 2006 के छोटे अंतर को छोड़ दिया गया तो 1991 से अब तक मरियानी सीट लगभग पूरी तरह से कुर्मी परिवार पर नियंत्रण रखती है, जिससे यह असम की सबसे मजबूत राजनीतिक संरचना में गिनी बन जाती है। नए चेहरे के प्रवेश द्वार से लेकर दूसरे स्थान तकइस बार चुनाव में एक नया बदलाव आया है. कांग्रेस और राइजोर दल के गठबंधन ने डॉ. ज्ञानश्री बोरा को संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है, जो पहली बार इलिनोइस मैदान में उतर रहे हैं। पूर्व शिक्षक डाॅ. बोरा खुद को ज़मीन पर काम करने वाली उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मरियानी जनता की समस्याओं को विधानसभाओं से उठाना और उनके समाधान की गारंटी करना है। चुनाव का मुख्य मुद्दा?डॉ. बोरा का चुनाव अभियान कई महत्वपूर्ण स्थानीय धार्मिक स्थलों पर केंद्रित है। इनमें से असम-नागालैंड सीमा विवाद (जिससे प्रभावित इलाकों के लोग हैं), क्लीन प्रिंसेस की कमी, खराब सड़क और ढांचागत ढांचा, बच्चों के बीच बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल हैं। स्थायी शिक्षण वैज्ञानिक अंतिम राजनीति में अपना निर्णय भी जनता के बीच में और बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया जा रहा है। रूपज्योति कुर्मी की शक्तिवहीं दूसरी ओर रूपज्योति कुर्मी इस चुनाव में कई मजबूत ताकतों के साथ उतर रहे हैं। इनमें व्यापक राजनीतिक अनुभव, मजबूत ग्राउंड नेटवर्क, भाजपा का संचलन, विकास कार्य और राष्ट्रपति का रिकॉर्ड शामिल है। 2021 में पार्टी में शामिल होने के बावजूद उनकी चुनावी जीत से पता चलता है कि उनका व्यक्तिगत जनाधार काफी मजबूत है। मरियानी की राजनीति में उतार-चढ़ावराजनीतिक सिद्धांतों का मानना है कि 2026 का यह चुनाव केवल एक सामान्य मुकाबला नहीं है, बल्कि मरियानी की राजनीति के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है। यह विरासत, अनुभव और तटस्थता (रूपज्योति कुर्मी) बनाम परिवर्तन, नई सोच और समृद्धि-आधारित राजनीति (डॉ. ज्ञानश्री बोरा) के बीच प्रतिस्पर्धा है। यह चुनाव तय है कि दिग्गजों ने पुराने और स्थापित नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखा है या नई दिशा की ओर कदम बढ़ाए हैं। बेटियाँ की पूरी चुनाव पर क्या राय है?इस पर विद्वानों का कहना है कि कुर्मी परिवार का मजबूत इतिहास और भाजपा की सहयोगी ताकत रूपज्योति कुर्मी को बढ़त हासिल है, लेकिन सत्ता विरोधी लहर और नए चेहरे के आकर्षण में दरार आ सकती है। डॉ. बोरा को चुनौती देने के लिए यह कहना होगा कि वह वोट में बदलाव, विशेषकर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों के बीच असंतोष पैदा करेंगे। वहीं कुर्मी के सामने चुनौती है कि वह अपना समर्थन बनाए रखने के लिए बदलाव की मांग का सामना करें. जैसे-जैसे चुनावी प्रचार तेज हो रहा है, मरियानी एक अहम राजनीतिक मोड़ पर खड़ा है। यह मुकाबला सिर्फ हाई-वोल्टेज और करीबी होने वाला नहीं है, बल्कि इसके नतीजे व्यापक राजनीतिक परिदृश्य पर भी असर डाल सकते हैं। अब सभी की नज़र मरियानी के लॉक पर है—क्या वे अनुभव और तटस्थता को चुनेंगे या बदलाव और नई आवाज़ को मौका देंगे? यही निर्णय इस ऐतिहासिक स्थल के अगले अध्याय को तय करेगा। यह भी पढ़ें: मिशन 2027 का हुंकार: आज मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द प्रतिबंध, कल क्रांति भी संभालेंगे कमान (टैग्सटूट्रांसलेट)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)मारियानी विधानसभा सीट(टी)विरासत बनाम परिवर्तन का युद्धक्षेत्र(टी)उच्च वोल्टेज प्रतियोगिता(टी)असम चुनाव समाचार(टी)असम नवीनतम समाचार(टी)असम राजनीति(टी)बीजेपी(टी)कांग्रेस(टी)रूपम कुर्मी(टी)डॉ. ज्ञानश्री बोरा(टी)कांग्रेस बनाम बीजेपी(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)चुनाव 2026(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)मैरियानी विधानसभा सीट(टी)विरासत बनाम बदलाव का रणक्षेत्र(टी)हाई-वोल्टेज मुकाबला(टी)असम चुनाव समाचार(टी)असम की ताजा खबरें(टी)असम की राजनीति(टी)बीजेपी(टी)कांग्रेस(टी)रूपम कुर्मी(टी)डॉ. ज्ञानश्री बोरा(टी)कांग्रेस बनाम बीजेपी(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)चुनाव 2026
Parliament Budget Session LIVE Update; BJP Congress | Modi US Israel iran war

Hindi News National Parliament Budget Session LIVE Update; BJP Congress | Modi US Israel Iran War | Oil Gas Crisis नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मिडिल-ईस्ट में जारी जंग से बने हालातों पर राज्यसभा में दोपहर 2 बजे बयान देंगे। उन्होंने सोमवार को ईरान जंग पर लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी। मोदी ने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। पीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 9 दिन की कार्यवाही… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट
West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress | Kerala Assam Tamil Nadu Puducherry Chunav नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई37 मिनट पहले कॉपी लिंक CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग पर भेदभाद करने के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा के स्टाम्प से यह बात साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को कंट्रोल कर रही है। ममता ने आगे कहा- अब सब सामने आ गया है, कैट आउट ऑफ द बैग। CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा- पर्दे के पीछे से खेल खेलने की कोई जरूरत नहीं है। खुलकर सामने आओ और हमसे आमने-सामने लड़ो। इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 37 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव में समर्थन के ऐलान के बाद कमल हासन ने CM स्टालिन से मुलाकात की 44 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता ने 23 पदों से इस्तीफा दिया, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी लेटर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। साथ ही, सूची में शामिल न होने वाले अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए कहा गया है।ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समिति और उर्दू अकादमी समेत कई अहम पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे निकायों से भी खुद को अलग कर लिया है। विभागों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी से है। 51 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक घर से 22 देसी बम बरामद बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। 03:15 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक कमल हासन बोले- DMK का पुरजोर समर्थन करेंगे और हम ही जीतेंगे 02:51 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश में 14.28 लाख कैश और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ व्यक्ति गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के रहने वाले श्रीनिवासुलु को वेल्लोर के सेंगुंद्रम बस स्टॉप पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने 14.28 लाख रुपए नकद और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये चीजे पालमनेर की एक ज्वेलरी की दुकान के लिए थीं; इन्हें जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सौंप दिया गया। 02:42 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक अधीर रंजन चौधरी बोले- चुनाव आयोग नाकाम साबित हो रहा है मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद को पहले ही नाकाम साबित कर दिया है। हर दिन वे हमें भरोसा दिलाते हैं, लेकिन हम जो देख रहे हैं वह यह है कि हमें अभी भी वोटर लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, कितने वैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं, कितने वैध वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। अगर चुनाव आयोग यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि यह न्यायपालिका की जिम्मेदारी है, तो फिर हम कहां जाएं? 02:27 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी ने प्रचार किया 01:50 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया पश्चिम बंगाल BJP कार्यकर्ताओं ने बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बालागढ़ की उम्मीदवार सुमना सरकार पहले TMC से जुड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि इस उम्मीदवार को बदलकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाए। पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बात की। 01:32 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक AIADMK जीतने पर चाल कार्ड धारकों को फ्रिज देगी AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे। 01:23 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक ममता बनर्जी बोलीं- मैं वही करती हूं जो कहती हूं जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वही करती हूं जो कहती हूं। मैं कोई बड़ी हस्ती नहीं हूं, मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। चाहे दुर्गा पूजा हो, काली पूजा, ईद या रमजान, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं। 01:02 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक मदुरै में उदयनिधि स्टालिन ने यूथ विंग की बैठक में हिस्सा लिया मदुरै में तमिलनाडु के
असम चुनाव 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, बीजेपी पर तीखा हमला

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल पूरी तरह से तेज हो गई है। चुनाव से पहले राज्य के जोरहाट जिले में सोमवार (23 मार्च, 2026) को कांग्रेस ने नामांकन शक्ति का प्रदर्शन किया। जोरहाट क्षेत्र से कांग्रेस समिति और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान गोगोई के साथ 12 हजार से अधिक की संख्या में समरटेक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांग्रेस के झंडों के साथ हजारों लोगों की रैली और बैठक से पूरा शहर गूंज उठा, जिससे ऊपरी असम में पार्टी की मजबूत जनाधार और एकजुट ताकत का साफ संकेत मिला। इस दौरान टीओके विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पल्ली गोगोई और तिताबर से उम्मीदवार प्राण कुर्मी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तीर्थयात्रियों के एक सहयोगी ने कांग्रेस और उनके सहयोगी आश्रमों की एकता का चित्रण किया। बीजेपी सरकार पर गौरव गोगोई का तीखा हमला नामांकन के बाद नामांकन से बात करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दस्तावेजी भाजपा सरकार पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा, ‘असम की राजनीति का माहौल अब गंदा और नफरत से भर गया है।’ असम के लोग अब इस स्थिति से परेशान हो गए हैं और एक बड़े सफाई अभियान की जरूरत महसूस कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह स्वच्छता अभियान राजनीति से ही शुरू होना चाहिए।’ ‘बिजली गठबंधन का लक्ष्य भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की छवि लोगों के मन से है।’ पल्लबी गोगोई ने बिग बॉस 19 में बिग बॉस 19 को फॉलो किया था टियोक की उम्मीदवार पल्बी गोगोई ने नामांकन के बाद जनता का समर्थन हासिल किया और अपनी जीत को लेकर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘ईश्वर की कृपा से मुझे आज अपना नॉमिनेशन मिल गया है। टियोक की जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। ‘मैंने महान नेता गौरव गोगोई की जीत के लिए भी प्रार्थना की है।’ प्राण कुर्मी ने भी भरी पोजीशन जबकि तिताबर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्राण कुर्मी ने भी मैदान में अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकित पद के लिए अभिनय किया। इससे इस क्षेत्र में कांग्रेस की रणनीति को और जगह मिली है। आध्यात्मिक शुरुआत के साथ वैचारिक अभियान नामांकन से पहले गौरव गोगोई ने दिन की शुरुआत आध्यात्म में की थी। उन्होंने सुबह एक गुरुद्वारे में मत्था टेककर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे जोरहाट के प्रसिद्ध माछरहाट नामघर भी गए, जहां उन्होंने राज्य की शांति, समृद्धि और जनता की खुशी के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताई। आगे की कड़ी प्रतियोगिता नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से और भारी जनसमर्थन के प्रदर्शन के बाद अब जोर हट, टायक और टाइटैबर में चुनावी मुकाबला और तेजी से होने वाला है। अपने कांग्रेस सहयोगी विचारधारा के साथ भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयारी पर नजर रख रही है। यह भी पढ़ेंः ईरान ने खारिज किया दावा, कहा- अमेरिका से जवाबी कार्रवाई, नहीं हुई कोई बातचीत (टैग्सटूट्रांसलेट)असम चुनाव 2026(टी)कांग्रेस(टी)गौरव गोगोई(टी)जोरहाट(टी)बीजेपी(टी)कांग्रेस नेता गौरव गोगोई(टी)राहुल गांधी(टी)प्रियंका गांधी वाड्रा(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)बीजेपी सरकार(टी)असम की राजनीति(टी)असम चुनाव 2026(टी)कांग्रेस(टी)गौरव गोगोई(टी)जोरहाट(टी)भाजपा(टी)कांग्रेस नेता गौरव गोगोई(टी)राहुल गांधी(टी)प्रियंका गांधी मठ(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)भाजपा सरकार(टी)असम की राजनीति









