Monday, 25 May 2026 | 07:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Vijays GOAT Film CM 2026 Connection

Vijays GOAT Film CM 2026 Connection

3 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म की वायरल क्लिप में विजय एक कार चलाते नजर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा दिखाई देता है। अब लोगों का मानना है कि फिल्म में दिखाया गया यह नंबर विजय के 2026 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की ओर इशारा था। विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके कुछ महीनों बाद 5 सितंबर 2024 को GOAT (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिलीज हुई थी। विजय के को-स्टार ने भी किया था दावा फिल्म में विजय के साथ काम कर चुके एक्टर प्रेमगी अमरेन ने भी पहले कहा था कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने 2024 में कहा था कि मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा। इंतजार कीजिए, विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। ज्योतिष ने भी जीत की भविष्यवाणी की थी सेलिब्रिटी और राजनीतिक ज्योतिष राधान पंडित ने भी विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी। राधान पंडित विजय के स्पिरिचुअल मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि विजय की पार्टी का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से उनकी जन्म कुंडली के साथ काफी मजबूत मेल खाता है। राधान पंडित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के भी स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने की थी भविष्यवाणी फिल्म ‘जन नायकन’ की शूटिंग के दौरान पूजा ने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी। ‘जन नायकन’ के सेट का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक व्हाइटबोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है ‘चुनाव कौन जीतेगा?’ (Who Will Win the Election?)। पूजा हेगड़े पहले बोर्ड पर लिखा यह सवाल दिखाती हैं और फिर धीरे से कैमरा पीछे खड़े विजय की ओर घुमा देती हैं। कैमरा देखते ही विजय शर्मा जाते हैं और हंसते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं। तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को तमिलनाडु चुनाव में सबसे ज्यादा 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें पीछे है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, DMK गठबंधन में शामिल कुछ दल TVK को समर्थन दे सकते हैं। इनमें कांग्रेस, CPI, CPIM और VCK के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, जबकि CPI, CPIM और VCK को दो-दो सीटें मिली हैं। विजय ने तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) और पेंरबूर सीट से जीत हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक, वह त्रिची (ईस्ट) सीट छोड़ सकते हैं। ——————- ये खबर भी पढ़ें… विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते:तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक एक्टर थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। TVK की जीत में विजय के ‘लेडी लक’ को अहम माना जा रहा है। पूरी कॉपी पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vijays GOAT Film CM 2026 Connection

Vijays GOAT Film CM 2026 Connection

31 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म की वायरल क्लिप में विजय एक कार चलाते नजर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा दिखाई देता है। अब लोगों का मानना है कि फिल्म में दिखाया गया यह नंबर विजय के 2026 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की ओर इशारा था। विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके कुछ महीनों बाद 5 सितंबर 2024 को GOAT (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिलीज हुई थी। फिल्म GOAT के इस सीन में विजय के कार का नंबर पर CM 2026 लिखा था। विजय के को-स्टार ने भी किया था दावा फिल्म में विजय के साथ काम कर चुके एक्टर प्रेमगी अमरेन ने भी पहले कहा था कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने 2024 में कहा था कि मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा। इंतजार कीजिए, विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। ज्योतिष ने भी जीत की भविष्यवाणी की थी सेलिब्रिटी और राजनीतिक ज्योतिष राधान पंडित ने भी विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी। राधान पंडित विजय के स्पिरिचुअल मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि विजय की पार्टी का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से उनकी जन्म कुंडली के साथ काफी मजबूत मेल खाता है। राधान पंडित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के भी स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने की थी भविष्यवाणी फिल्म ‘जन नायकन’ की शूटिंग के दौरान पूजा ने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी। ‘जन नायकन’ के सेट का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक व्हाइटबोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है ‘चुनाव कौन जीतेगा?’ (Who Will Win the Election?)। पूजा हेगड़े पहले बोर्ड पर लिखा यह सवाल दिखाती हैं और फिर धीरे से कैमरा पीछे खड़े विजय की ओर घुमा देती हैं। कैमरा देखते ही विजय शर्मा जाते हैं और हंसते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं। तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को तमिलनाडु चुनाव में सबसे ज्यादा 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें पीछे है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, DMK गठबंधन में शामिल कुछ दल TVK को समर्थन दे सकते हैं। इनमें कांग्रेस, CPI, CPIM और VCK के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, जबकि CPI, CPIM और VCK को दो-दो सीटें मिली हैं। विजय ने तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) और पेंरबूर सीट से जीत हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक, वह त्रिची (ईस्ट) सीट छोड़ सकते हैं। ——————- ये खबर भी पढ़ें… विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते:तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक एक्टर थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। TVK की जीत में विजय के ‘लेडी लक’ को अहम माना जा रहा है। पूरी कॉपी पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gas Pipeline Rules 2026; LPG Cylinder Crisis Vs PNG Connection

Gas Pipeline Rules 2026; LPG Cylinder Crisis Vs PNG Connection

Hindi News Business Gas Pipeline Rules 2026; LPG Cylinder Crisis Vs PNG Connection | Iran War नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक देश में LPG कनेक्शन करीब 33.2 करोड़ हैं, वहीं PNG अभी 1.65 करोड़ घरों तक ही पहुंची है। अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है। इसके तहत अब पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। हालांकि, इसके लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता, तो 90 दिन बाद उसकी LPG सप्लाई रोक दी जाएगी। साथ ही सोसाइटियों को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी भी देनी होगी। सरकार के गजट नोटिफिकेशन के 7वें पॉइंट में PNG कनेक्शन के लिए बनाए गए नियम बताए गए हैं। नए नियम की 4 बड़ी बातें 1. सोसाइटी को 3 दिन के अंदर मंजूरी देनी होगी कई बार हाउसिंग सोसायटियों या RWA (रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के विरोध की वजह से पाइपलाइन का काम रुक जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। अगर कोई कंपनी पाइपलाइन के लिए रास्ता मांगती है, तो सोसाइटी को 3 दिन के अंदर मंजूरी देनी होगी। अगर सोसाइटी ने मना किया या देरी की, तो वहां रहने वाले सभी घरों की LPG सप्लाई पर रोक लगाई जाएगी। 2. छोटे इलाकों को 10 दिन में मंजूरी मिलेगी पाइपलाइन बिछाने के लिए अब सरकारी विभागों को फाइलों को अटकाने की इजाजत नहीं है। छोटे नेटवर्क के लिए 10 दिन और बड़ी लाइनों के लिए 60 दिन में मंजूरी देना अनिवार्य है। अगर विभाग तय समय में जवाब नहीं देता, तो उसे ‘डीम्ड क्लियरेंस’ यानी ‘ऑटोमैटिक मंजूरी’ मान लिया जाएगा और काम शुरू कर दिया जाएगा। 3. पाइपलाइन के लिए जमीन मालिक को दोगुना मुआवजा अगर पाइपलाइन किसी की निजी जमीन से गुजर रही है, तो अब मुआवजे को लेकर सालों तक केस नहीं चलेंगे। सरकार ने इसके लिए एक फिक्स फॉर्मूला बना दिया है: जमीन के कमर्शियल सर्किल रेट का 30% हिस्सा मालिक को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। जमीन मालिक अगर आवेदन मिलने के 24 घंटे में मंजूरी दे देता है, तो उसे दोगुना यानी 60% मुआवजा मिलेगा। अगर जमीन मालिक मंजूरी नहीं देता है, तो ‘डेजिग्नेटेड अथॉरिटी’ (कलेक्टर या अन्य अधिकारी) फैसला लेंगे। 4. क्या यह आपकी सुरक्षा और बचत के लिए है? सरकार ने नया आदेश ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ के तहत जारी किया है, ताकि युद्ध जैसे हालात में भी आपको रसोई गैस की कमी न पड़े। फायदा: आपको सिलेंडर बुकिंग या खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी। नुकसान: जो लोग अपनी मर्जी से सिलेंडर इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके पास अब विकल्प सीमित हो जाएंगे। PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर सरकार ने 14 मार्च को ही PNG कनेक्शन को लेकर नए नियम जारी किए थे। इसके तहत अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। सरकार इससे पहले LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर 4 बार नए नियम जारी कर चुकी है। किराएदार के लिए क्या प्रोसेस होगी? नोटिफिकेशन में लिखा है कि PNG कनेक्शन के लिए आवेदन घर का ‘कानूनी कब्जाधारी’ या ‘मालिक’ कर सकता है। यानी आप किराएदार के तौर पर खुद भी आवेदन कर सकते हैं। आपके पास PNG कनेक्शन लगाने का नोटिस आने पर दो रास्ते हैं मकान मालिक के जरिए: मकान मालिक से बात करके उनके नाम पर कनेक्शन लगवा सकते हैं। यह सबसे आसान तरीका है क्योंकि पाइपलाइन फिक्स्ड प्रॉपर्टी का हिस्सा बन जाती है। किराएदार के नाम पर: गैस कंपनियां किराएदारों को भी कनेक्शन देती हैं। इसके लिए आमतौर पर रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक से एक NOC (अनापत्ति प्रमाणपत्र) की जरूरत होगी। अगर आपके नाम पर पहले से LPG कनेक्शन है तो उसे सरेंडर करना होगा। मकान मालिक PNG लगाने से मना करें तब भी LPG सप्लाई बंद होगी अगर मकान मालिक पाइपलाइन फिटिंग के लिए मना कर देता है, तो भी 90 दिन बाद उस पते पर LPG सप्लाई बंद हो जाएगी। सरकार का नया नियम पते पर आधारित है, व्यक्ति पर नहीं। अगर उस पते पर पाइपलाइन संभव है, तो तेल कंपनियां वहां सिलेंडर देना बंद कर देंगी। घर बदलते समय PNG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं अगर आप घर बदलते हैं, तो PNG कनेक्शन वहीं रहेगा । घर छोड़ने से पहले गैस कंपनी को इसकी जानकारी देनी होगी। कंपनी अकाउंट बंद कर सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस दे देगी। नए घर में अगर PNG नहीं लगी है तो जाकर फिर से वही प्रक्रिया दोहरानी होगी। अगर उस घर के आस-पास पाइपलाइन सुविधा नहीं है, तो फिर से LPG सिलेंडर ले सकते हैं। यूजर्स के लिए 3 बड़े सवाल सवाल: क्या मुझे अभी सिलेंडर लौटाना होगा? जवाब: अभी नहीं। आपके घर तक पाइपलाइन पहुंचने के बाद कंपनी नोटिस देगी, तब आपको 3 महीने का समय मिलेगा। कनेक्शन लेने के बाद ही सिलेंडर लौटाना होगा। सवाल: क्या PNG, सिलेंडर से सस्ती है? जवाब: हां, इसमें आपको सिर्फ इस्तेमाल की गई गैस का पैसा देना होता है और कोई फालतू चार्ज नहीं लगता। यह सुरक्षित भी ज्यादा है। सवाल: अगर मेरे घर तक पाइपलाइन तकनीकी रूप से संभव न हो तो? जवाब: ऐसी स्थिति में आपकी LPG सप्लाई बंद नहीं की जाएगी। यह नियम सिर्फ उन घरों के लिए है जहां पाइपलाइन पहुंचना संभव है। ————— ये खबर भी पढ़ें… रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एथेनॉल न

Ishan Kishan Fans Gorakhpur Connection; Video

Ishan Kishan Fans Gorakhpur Connection; Video

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन और उनके फैंस का प्यारा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस समय टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा। इसी बीच वो ईशान किशन मैदान से प्रैक्टिस करके वापस स्टेडिम की ओर लौट रहे थे। तभी उनके फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए। ईशान किशन ने सभी के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिया। अपने स्टार खिलाड़ी की पास पाकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रैक्टिस के बाद लौट रहे ईशान किशन को फैंस ने घेरा, फैंस ने जब बोला गोरखपुर से आए हैं तो मुस्कुरा दिए ईशान पढिए फैंस और ईशान के बीच की बातचीत उसी में से एक फैंस ने धीरे से कुछ बोला पर ईशान सुन नहीं पाए ईशान ने फैंस से बोला– आएं.… फैंस: टेंशन नहीं है… ईशान: केने से है? फैंस: हम गोरखपुर से… जवाब सुनकर ईशान मुस्कुरा दिए। फैंस: आप ही के इधर से हैं भइया, ज़्यादा दूर नहीं है.. ईशान: इसीलिए तो बोलें… तेरे भाषा से ही लग गया कही बाजू का ही है फैंस: जी भईया गोरखपुर से ही हैं… इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे। लोगों को ईशान का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा। कॉमेंट में लोग गोरखपुर लव, ईशान के साथ हार्ट रिकेट्स कर रहे। सोशल मीडिया पर लोग जमकर दे रहे रिएक्शन ये भी जानिए… ईशान किशन बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वो इंडियन टीम में बैतौर विकेटकीपर बैट्समैन में रूप में खेलते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद में 77 रन और नामीबिया के खिलाफ 24 गेंद में 61 की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की अगुआई करते हुए अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताया और उस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। लोग उनकी इस काबिलियत को देखते हुए इनकी तुलना पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। धोनी भी झारखंड राज्य की अगुआई कर चुके हैं। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है। एक-दूसरे के होंगे ईशान और अदिति ईशान किशन की शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने ही बताया, जिससे उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है एक इंटरव्यू में पांडेय ने कहा- ” ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। ईशान अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ सात फेरे लेंगे। उनके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Honey Singh’s Faith Connection: Neeleshwar Mahadev Temple Haridwar

Honey Singh’s Faith Connection: Neeleshwar Mahadev Temple Haridwar

नीलेश्वर महादेव के मंदिर में शिवलिंग पर दूध और दही अर्पित करते हनी सिंह। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्राचीन नीलेश्वर महादेव मंदिर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह का फेवरेट है। मंदिर के महंत हरिदास का दावा है कि सिंगर के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और उनके म्यूजिक कमबैक में इस मंदिर की अहम भूमिका रही है। उनके अनुसार, . महंत बताते हैं कि कठिन दौर के बाद जब हनी सिंह ने यहां साधना और अभिषेक किया, तो उनके भीतर गहरा आध्यात्मिक परिवर्तन देखने को मिला। उनका कहना है कि महादेव की कृपा से सिंगर को मानसिक संतुलन, नई ऊर्जा और जीवन की नई दिशा मिली। महंत हरिदास के अनुसार, नीलेश्वर महादेव मंदिर में उन्हें जो आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा मिली, वैसा अनुभव उन्हें कहीं और नहीं हुआ और यही जुड़ाव उनके जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता लेकर आया। हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग। पहले 3 पॉइंट्स में नीलेश्वर मंदिर के बारे में जानिए नील पर्वत पर स्थित प्राचीन शिव धाम: हरिद्वार-नजीबाबाद रोड पर चंडी घाट के पास नील पर्वत क्षेत्र में स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन शिव धामों में गिना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सुबह-शाम आरती होती है और देश-विदेश से श्रद्धालु यहां जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पौराणिक कथाओं और शिव परंपरा से जुड़ा स्थल: मंदिर के पुजारी राघव भारती के अनुसार, यह स्थान सतयुग काल से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि यहीं से भगवान शिव ने अपनी जटा से वीरभद्र को उत्पन्न कर दक्ष यज्ञ का विध्वंस कराया था। यह भी कहा जाता है कि समुद्र मंथन से निकला विष पीने के बाद भगवान शिव इसी क्षेत्र से नीलकंठ की ओर विश्राम के लिए गए, जिसके कारण पर्वत और गंगा का जल नीला पड़ गया और यह क्षेत्र नील पर्वत व नील गंगा के नाम से प्रसिद्ध हुआ। विशेष पूजा परंपराएं और मनोकामना पूर्ति की मान्यता: नीलेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल और दूध से अभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि एक लोटा गंगाजल चढ़ाने से तीर्थफल की प्राप्ति होती है, सोमवार को पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जबकि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा पर अभिषेक करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रद्धालु यहां तन-मन के कष्टों से मुक्ति और आध्यात्मिक शांति की कामना लेकर आते हैं। हनी सिंह कोरोना काल के बाद से लगातार इस मंदिर में आकर अभिषेक करते हैं। अब महंत के अनुसार समझिए हनी सिंह के लिए क्यों खास है मंदिर पहली बार अभिषेक में भावुक हुए हनी सिंह मंदिर के महंत हरिदास के अनुसार, जब हनी सिंह पहली बार नीलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक करने पहुंचे तो वे बेहद भावुक हो गए थे। महंत बताते हैं कि उन्होंने पंजाबी रैपर से कहा था कि जो श्रद्धालु इस शिवलिंग को अपने हाथों में भर लेते हैं, उनके अवगुण दूर हो जाते हैं। महंत के अनुसार, जैसे ही सिंगर ने शिवलिंग को अपनी भुजाओं में भरा, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वे गहरे आध्यात्मिक भाव में डूब गए। चार घंटे तक तल्लीन होकर किया अभिषेक महंत बताते हैं कि पहली पूजा के दौरान हनी सिंह लगभग चार से साढ़े चार घंटे तक एक ही आसन पर बैठकर अभिषेक करते रहे। उनके अनुसार, वह दृश्य ऐसा था मानो कोई भक्त लंबे समय बाद अपने आराध्य से मिला हो। महंत का कहना है कि उस साधना के बाद उनके भीतर आध्यात्मिक परिवर्तन स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। महंत कहते हैं कि अभिषेक के दौरान हनी सिंह के अंदर दिव्य भक्ति भाव दिखता है। हर 90 दिन में अभिषेक, ऊर्जा का स्रोत मानते हैं महंत हरिदास के अनुसार, हनी सिंह अब हर तीन महीने में मंदिर आकर अभिषेक कराते हैं। उनका कहना है कि सिंगर स्वयं बताते हैं कि यदि यह अभिषेक समय पर न हो तो उनकी ऊर्जा कम होने लगती है, जबकि पूजा के बाद वे स्वयं को अत्यंत ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करते हैं। महादेव भक्ति से आया जीवन में परिवर्तन महंत का दावा है कि कठिन दौर के बाद जब हनी सिंह महादेव की शरण में आए, तो उनके जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आई। उनके अनुसार, आज सिंगर के चेहरे की मुस्कान, उनकी ओजस्वी वाणी और व्यक्तित्व में दिखाई देने वाला संतुलन महादेव की कृपा और जागृत भक्ति का परिणाम है। दुनिया देखी, पर ऐसी शांति कहीं नहीं मिली महंत हरिदास के मुताबिक, हनी सिंह ने उनसे कहा कि उन्होंने दुनिया देखी है, लेकिन नीलेश्वर महादेव मंदिर में बैठकर जो शांति, प्रेम और आध्यात्मिक अनुभव मिलता है, वैसा अनुभव उन्हें कहीं और नहीं हुआ। महंत का कहना है कि यही जुड़ाव उन्हें बार-बार इस धाम की ओर खींच लाता है। 2014 में गायब हुए, इंटरव्यू में बताई बाइपोलर डिसऑर्डर की जंग यो यो हनी सिंह 2014 के आसपास अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री और सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए थे। उस समय वे करियर के शिखर पर थे, लेकिन इसके बाद न नए गाने आए, न लाइव शो और न ही मीडिया में उनकी मौजूदगी दिखाई दी। उनकी अनुपस्थिति को लेकर लंबे समय तक तरह-तरह की अटकलें लगती रहीं। बाद में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने खुलासा किया कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि यह दौर उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कठिन था, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक इलाज और एकांत में रहना पड़ा। इसी चुनौतीपूर्ण दौर के बाद उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला और वर्षों बाद नए दृष्टिकोण के साथ संगीत जगत में वापसी की। 2021 में किया कमबैक, छवि पूरी तरह बदली 2021 के आसपास हनी सिंह ने फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय होना शुरू किया। नए गानों, लाइव परफॉर्मेंस और सार्वजनिक उपस्थितियों के जरिए उन्होंने वापसी की। यह वापसी केवल पेशेवर नहीं बल्कि एक बदले हुए व्यक्तित्व के साथ देखी गई। पहले जहां वे विवादों और पार्टी कल्चर से जुड़े नजर आते थे, वहीं अब वे अधिक शांत, संतुलित और आध्यात्मिक झुकाव वाले व्यक्तित्व के रूप में दिखाई देते हैं। महंत भी इस बदलाव को महादेव की भक्ति से जोड़ते हैं। नीलेश्वर