Saturday, 10 Oct 2026 | 03:46 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Arti Singh On Govinda-Sunita Ahuja Controversy

Arti Singh On Govinda-Sunita Ahuja Controversy

14 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है। उन्होंने कहा कि जो महसूस करती हैं, वह परिवार के लोगों से साझा करेंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने विवाद से फुटेज लेने की कोशिश करने वालों पर भी तंज कसा। परिवार के मामले में बोलने से आरती ने किया इनकार गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच आरती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलतीं। उन्होंने इसे गोविंदा और सुनीता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के निजी मसले पर सार्वजनिक राय नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में बीच में नहीं पड़ेंगी, क्योंकि वह परिवार का हिस्सा हैं। आरती सिंह गोविंदा की बहन पद्मा शर्मा की बेटी और कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। बोलीं- मामी और परिवार से बात करूंगी आरती ने बताया कि वह जो महसूस कर रही हैं, उसे परिवार के लोगों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कृष्णा अभिषेक को फोन करके बात करेंगी। इसके अलावा टीना आहूजा, यशवर्धन आहूजा, सुनीता आहूजा और अपनी मां से भी भावनाएं साझा करेंगी। आरती का कहना था कि उनकी जो भी फीलिंग है, उसे परिवार तक पहुंचाना जरूरी है, लेकिन पूरी दुनिया को बताने की जरूरत वह नहीं समझतीं। यानी उन्होंने इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने के बजाय परिवार के भीतर बातचीत को प्राथमिकता दी। ‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छा वाला ले रहे हैं’ आरती ने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के विवाद पर लगातार प्रतिक्रियाएं लेने की कोशिश कर रहे हैं। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं।” आरती के इस बयान से साफ है कि वह इस पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाने से बचना चाहती हैं। करीब डेढ़-दो साल से चर्चा में है गोविंदा-सुनीता का विवाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरें पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आती रही हैं। इस दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं हुईं। हालिया घटनाक्रम में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली। तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी। सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर लगाए थे आरोप इस विवाद के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर बातें कीं। हाल में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ तक कहा था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की चर्चाओं और इन दावों का खंडन किया है। गोविंदा भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सुनीता के बयानों और भाषा पर आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी मामले के सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए और कहा था कि परिवार की बातें घर के भीतर बैठकर सुलझाई जा सकती थीं। फिलहाल सुनीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चाएं जारी हैं। वहीं, आरती सिंह ने सार्वजनिक राय देने से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी भावनाएं परिवार के लोगों से साझा करना चाहती हैं, न कि मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने रखना। _________________________ यह खबर भी पढ़ें.. पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Arti Singh On Govinda-Sunita Ahuja Controversy

Arti Singh On Govinda-Sunita Ahuja Controversy

33 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है। उन्होंने कहा कि जो महसूस करती हैं, वह परिवार के लोगों से साझा करेंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने विवाद से फुटेज लेने की कोशिश करने वालों पर भी तंज कसा। परिवार के मामले में बोलने से आरती ने किया इनकार गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच आरती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलतीं। उन्होंने इसे गोविंदा और सुनीता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के निजी मसले पर सार्वजनिक राय नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में बीच में नहीं पड़ेंगी, क्योंकि वह परिवार का हिस्सा हैं। आरती सिंह गोविंदा की बहन पद्मा शर्मा की बेटी और कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। बोलीं- मामी और परिवार से बात करूंगी आरती ने बताया कि वह जो महसूस कर रही हैं, उसे परिवार के लोगों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कृष्णा अभिषेक को फोन करके बात करेंगी। इसके अलावा टीना आहूजा, यशवर्धन आहूजा, सुनीता आहूजा और अपनी मां से भी भावनाएं साझा करेंगी। आरती का कहना था कि उनकी जो भी फीलिंग है, उसे परिवार तक पहुंचाना जरूरी है, लेकिन पूरी दुनिया को बताने की जरूरत वह नहीं समझतीं। यानी उन्होंने इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने के बजाय परिवार के भीतर बातचीत को प्राथमिकता दी। ‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छा वाला ले रहे हैं’ आरती ने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के विवाद पर लगातार प्रतिक्रियाएं लेने की कोशिश कर रहे हैं। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं।” आरती के इस बयान से साफ है कि वह इस पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाने से बचना चाहती हैं। करीब डेढ़-दो साल से चर्चा में है गोविंदा-सुनीता का विवाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरें पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आती रही हैं। इस दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं हुईं। हालिया घटनाक्रम में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली। तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी। सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर लगाए थे आरोप इस विवाद के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर बातें कीं। हाल में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ तक कहा था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की चर्चाओं और इन दावों का खंडन किया है। गोविंदा भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सुनीता के बयानों और भाषा पर आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी मामले के सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए और कहा था कि परिवार की बातें घर के भीतर बैठकर सुलझाई जा सकती थीं। फिलहाल सुनीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चाएं जारी हैं। वहीं, आरती सिंह ने सार्वजनिक राय देने से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी भावनाएं परिवार के लोगों से साझा करना चाहती हैं, न कि मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने रखना। _________________________ यह खबर भी पढ़ें.. पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने गौरव खन्ना को तलाक देने के मामले में आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा है। ओरी (ओरहान आवत्रामाणि) ने आकांक्षा चमोला को ‘आस्तीन का सांप’ कहा है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा अपने पति गौरव के नाम का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज और रीच बढ़ाने के लिए कर रही हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक शो में आकांक्षा ने गौरव से 18 महीने से अलग रहने और तलाक लेने का खुलासा किया था। एक्टर गौरव खन्ना के साथ ओरी। ओरी बोले- गौरव का नाम इस्तेमाल कर व्यूज बढ़ा रहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या आकांक्षा चमोला और शगुन पांडे मिलकर गौरव खन्ना की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव का नाम इस्तेमाल कर रही हैं। ओरी ने बताया कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने केप टाउन में एक महीने तक गौरव के साथ वैनिटी वैन शेयर की थी। उस वक्त तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि गौरव शादीशुदा हैं, क्योंकि वे अपने निजी जीवन को काम से अलग रखते हैं। आकांक्षा को बताया ‘आस्तीन का सांप’ ओरी ने अपने कमेंट में आकांक्षा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि किसी अच्छे और सीधे इंसान की परीक्षा लेना और उसका फायदा उठाना गलत बात है। ओरी ने आगे लिखा, “यह लड़की आस्तीन का सांप है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा तलाक की बात को पब्लिसिटी का जरिया बना रही हैं, जिससे गौरव की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। गौरव खन्ना और उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला। शो में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वे दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी रूप से अलग हो जाएंगे। इसके अलावा आकांक्षा ने शो में खुद के ‘बायसेक्सुअल’ होने की बात भी कबूली थी। इस दौरान गौरव खन्ना ने पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी है। एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। कौन हैं ओरहान अवत्रामानी? ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें ‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

49 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने गौरव खन्ना को तलाक देने के मामले में आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा है। ओरी (ओरहान आवत्रामाणि) ने आकांक्षा चमोला को ‘आस्तीन का सांप’ कहा है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा अपने पति गौरव के नाम का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज और रीच बढ़ाने के लिए कर रही हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक शो में आकांक्षा ने गौरव से 18 महीने से अलग रहने और तलाक लेने का खुलासा किया था। एक्टर गौरव खन्ना के साथ ओरी। ओरी बोले- गौरव का नाम इस्तेमाल कर व्यूज बढ़ा रहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या आकांक्षा चमोला और शगुन पांडे मिलकर गौरव खन्ना की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव का नाम इस्तेमाल कर रही हैं। ओरी ने बताया कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने केप टाउन में एक महीने तक गौरव के साथ वैनिटी वैन शेयर की थी। उस वक्त तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि गौरव शादीशुदा हैं, क्योंकि वे अपने निजी जीवन को काम से अलग रखते हैं। आकांक्षा को बताया ‘आस्तीन का सांप’ ओरी ने अपने कमेंट में आकांक्षा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि किसी अच्छे और सीधे इंसान की परीक्षा लेना और उसका फायदा उठाना गलत बात है। ओरी ने आगे लिखा, “यह लड़की आस्तीन का सांप है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा तलाक की बात को पब्लिसिटी का जरिया बना रही हैं, जिससे गौरव की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। गौरव खन्ना और उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला। शो में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वे दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी रूप से अलग हो जाएंगे। इसके अलावा आकांक्षा ने शो में खुद के ‘बायसेक्सुअल’ होने की बात भी कबूली थी। इस दौरान गौरव खन्ना ने पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी है। एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। कौन हैं ओरहान अवत्रामानी? ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें ‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Deepika Padukone Spirit Film Controversy

Deepika Padukone Spirit Film Controversy

42 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने न्यूज चैनल NTV को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया गया था। उन्होंने बताया कि दीपिका ने भारी फीस के साथ फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी। जब मेकर्स ने उनकी मांग नहीं मानी और दूसरे ऑप्शन तलाशना शुरू किया, तो एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी जानकारी लीक कर दी। ‘10% हिस्सेदारी मांगी, फिर कहानी लीक कर दी’ प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि उनके भाई संदीप रेड्डी वांगा लगभग डेढ़ साल से दीपिका को फिल्म में लेने के लिए बातचीत कर रहे थे। लेकिन दीपिका ने ज्यादा फीस के साथ-साथ 10 प्रतिशत प्रॉफिट शेयर की शर्त रख दी। प्रणय ने कहा कि मेकर्स के बजट में यह मांग सही नहीं बैठ रही थी। जब मेकर्स ने किसी दूसरे स्टार को कास्ट करने पर विचार शुरू किया, तो दीपिका ने फिल्म का प्लॉट लीक कर दिया। प्रणय के मुताबिक, कहानी लीक होने से संदीप काफी नाराज हुए थे। फिल्म ‘स्पिरिट’ के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा। ‘यह कौन सा फेमिनिज्म है, कहानी लीक कर देना?’ प्रणय रेड्डी वांगा ने इंटरव्यू में बिना नाम लिए दीपिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी एक्टर को कहानी सुनाते समय मेकर्स उन पर पूरा भरोसा करते हैं और दोनों के बीच एक अनकहा एग्रीमेंट होता है। प्रणय ने सवाल उठाया कि किसी यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेकर्स की सालों की मेहनत वाली कहानी लीक कर देना कौन सा फेमिनिज्म है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद अब प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी को साइन किया गया है। दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद पर दीपिका पादुकोण का रुख अलग रहा है। 2025 में CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वे अपनी लड़ाई हमेशा चुपचाप लड़ती हैं, लेकिन किसी वजह से बातें बाहर आ जाती हैं। ‘स्पिरिट’ के लीड एक्टर प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण। ईद 2027 पर सलमान की फिल्म से होगा क्लैश विवादों के बीच मेकर्स ने फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट भी तय कर दी है। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह एक्शन फिल्म 5 मार्च 2027 को ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। दरअसल, ईद पर ही सलमान खान और नयनतारा की नई फिल्म (SVC 63) भी रिलीज होने वाली है। वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का संभावित नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है। दीपिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पति रणवीर:ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और वाइड-लेग जींस में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक, देखें तस्वीरें दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने रणवीर भी पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर कार में बैठे नजर आए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Rajpal Yadav Debt Controversy | Actor Statement on Bank Auction & Loss

Rajpal Yadav Debt Controversy | Actor Statement on Bank Auction & Loss

7 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस और कर्ज विवाद के बीच दावा किया है कि पिछले 13 साल में उन्हें 200 से 250 करोड़ रुपए का निजी नुकसान हुआ है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में 55 साल के एक्टर ने कहा कि वे एक जिम्मेदार इंसान हैं और जिन लोगों का पैसा बकाया है, वे उसे चुका देंगे या उनके घर तक पहुंचा देंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 16 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने पर उनके पैतृक घर की नीलामी का नोटिस जारी किया है। ANI से बातचीत में राजपाल ने कहा की वे सबका कर्ज लौटाएंगे। फीस कम मिली, 50 से ज्यादा विदेशी टूर छूटे राजपाल यादव ने बताया कि 2013 से 2016 के बीच उनका सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान विदेश में उनके कम से कम 50 टूर छूट गए और मिलने वाली फीस भी काफी कम हो गई। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जहां उन्हें 100 रुपए मिलने चाहिए थे, वहां सिर्फ 10 रुपए मिले। हालांकि, राजपाल ने कहा कि वे आर्ट के स्टूडेंट हैं और वे पैसों से ज्यादा अपनी कला में परफेक्शन को अहमियत देते हैं। चेक बाउंस मामले में कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते राजपाल। ‘जिनका पैसा बकाया है, घर पहुंचा दूंगा’ अपनी आर्थिक स्थिति और कर्ज पर बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने जिनसे भी पैसा उधार लिया था, उसे चुका दिया है या जल्द चुका देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने 200 लोगों से भी उधार लिया है, तो वे पैसा वापस करेंगे। राजपाल ने कहा कि कोई उन्हें 5 करोड़ या 250 करोड़ रुपए में खरीद नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आर्थिक मुश्किलें उनके पूरे करियर को तय नहीं करतीं और आज भी एयरपोर्ट पर 500 लोग उनके साथ सेल्फी लेते हैं। बैंक नीलाम कर रहा 3.10 करोड़ की प्रॉपर्टी राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कर्ज न चुकाने के कारण कार्रवाई चल रही है। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक की मुंबई ब्रांच से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर 16.61 करोड़ रुपए का लोन लिया था। शाहजहांपुर में राजपाल यादव के इसी मकान में नोटिस चस्पा किया गया है। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपए के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। चेक बाउंस केस में जेल जा चुके राजपाल राजपाल यादव का चेक बाउंस केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था। 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद 2013 से चेक बाउंस का मामला अदालत में चल रहा है। 12 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद 17 फरवरी को रिहा हुए राजपाल। जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने कर्ज न चुकाने पर उनकी मंशा पर सवाल उठाते हुए सरेंडर का आदेश दिया था। इससे पहले फरवरी 2026 में भी उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद वे 12 दिन तक जेल में रहे थे। फिलहाल वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हैवान’ और सलमान खान के साथ ‘SVC 63’ की तैयारी कर रहे हैं। राजपाल यादव का करियर हंगामा, हलचल जैसी फिल्‍मों से कॉमेडी किंग बने 2003 में फिल्म हंगामा, 2005 में गरम मसाला, 2006 में चुप चुप के और फिर हेरा फेरी और 2007 में भूल भुलैया जैसी फिल्मों से उन्हें कॉमेडी मे पहचान मिली। कॉमिक डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उन्होंने लगभग 8 से 10 फिल्मों मे काम किया है। बेस्ट वर्सटाइल एक्टर अवॉर्ड जीत चुके हैं राजपाल राजपाल यादव को यश भारती अवॉर्ड मिला, जो उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान है। उन्हें यह अवॉर्ड 2003 की फिल्म ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ के लिए मिला। यह सम्मान उनके कॉमेडी और गंभीर अभिनय के रोल के लिए दिया गया था। इससे पहले यह अवॉर्ड अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे बड़े नामों को मिल चुका है। उन्हें फिल्मफेयर और आईफा जैसे प्लेटफॉर्म पर बेस्ट कॉमिक एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन वे यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए। मुंबई मे पहला सपना सिर्फ जिंदा रहना था’ एनएसडी से पढ़ाई पूरी होने के बाद राजपाल मुंबई आए। शुरुआत में उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका पहला सपना मुंबई में जिंदा रहना था। कुछ समय के संघर्ष के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। स्ट्रगल के दिनों में राजपाल ने 20-22 स्ट्रगलिंग एक्टर्स को अपने घर पर खाना खिलाया। एक इंटरव्यू मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताते हैं कि, ‘राजपाल का घर लंगर जैसा था, फ्री का खाना और रहना।’ छोटू और बटला कहते थे स्कूल के दोस्त राजपाल यादव की हाइट लगभग 5 फीट 1 इंच है। स्कूल में छोटी हाइट की वजह से दोस्त उन्हें छोटू और बौना कहकर बुलाते थे। 20 साल की उम्र में गांव की ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में नौकरी मिली। 20 साल की उम्र में शादी राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे लगभग 20 साल के थे, तब उनके परिवार ने उनकी शादी करा दी थी। उस समय वे गांव में ही रहते थे और नौकरी की शुरुआत कर रहे थे। बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद पत्नी का निधन एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया कि वे 20 साल के थे जब घरवालों के दबाव में उनकी शादी कराई गई। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। एक साल बाद बेटी ज्योति का जन्म हुआ, लेकिन डिलीवरी के 15 मिनट बाद ही उनकी पत्नी का निधन हो गया। वे कहते हैं, ‘मैं अगले दिन उनसे मिलने वाला था, लेकिन उनकी डेड बॉडी को कंधे पर उठाकर ले गया। 20 साल की उम्र में इतना दर्द सहना आसान नहीं होता।’ इसके बाद वे अकेले पिता बन गए और ज्योति की देखभाल उनकी मां और भाभी ने की। राजपाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि दूसरी पत्नी राधा से उनकी मुलाकात कनाडा में हुई थी। उस समय वे सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म

Rajpal Yadav Debt Controversy | Actor Statement on Bank Auction & Loss

Rajpal Yadav Debt Controversy | Actor Statement on Bank Auction & Loss

24 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस और कर्ज विवाद के बीच दावा किया है कि पिछले 13 साल में उन्हें 200 से 250 करोड़ रुपए का निजी नुकसान हुआ है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में 55 साल के एक्टर ने कहा कि वे एक जिम्मेदार इंसान हैं और जिन लोगों का पैसा बकाया है, वे उसे चुका देंगे या उनके घर तक पहुंचा देंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 16 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने पर उनके पैतृक घर की नीलामी का नोटिस जारी किया है। ANI से बातचीत में राजपाल ने कहा की वे सबका कर्ज लौटाएंगे। फीस कम मिली, 50 से ज्यादा विदेशी टूर छूटे राजपाल यादव ने बताया कि 2013 से 2016 के बीच उनका सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान विदेश में उनके कम से कम 50 टूर छूट गए और मिलने वाली फीस भी काफी कम हो गई। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जहां उन्हें 100 रुपए मिलने चाहिए थे, वहां सिर्फ 10 रुपए मिले। हालांकि, राजपाल ने कहा कि वे आर्ट के स्टूडेंट हैं और वे पैसों से ज्यादा अपनी कला में परफेक्शन को अहमियत देते हैं। चेक बाउंस मामले में कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते राजपाल। ‘जिनका पैसा बकाया है, घर पहुंचा दूंगा’ अपनी आर्थिक स्थिति और कर्ज पर बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने जिनसे भी पैसा उधार लिया था, उसे चुका दिया है या जल्द चुका देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने 200 लोगों से भी उधार लिया है, तो वे पैसा वापस करेंगे। राजपाल ने कहा कि कोई उन्हें 5 करोड़ या 250 करोड़ रुपए में खरीद नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आर्थिक मुश्किलें उनके पूरे करियर को तय नहीं करतीं और आज भी एयरपोर्ट पर 500 लोग उनके साथ सेल्फी लेते हैं। बैंक नीलाम कर रहा 3.10 करोड़ की प्रॉपर्टी राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कर्ज न चुकाने के कारण कार्रवाई चल रही है। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक की मुंबई ब्रांच से पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी के नाम पर 16.61 करोड़ रुपए का लोन लिया था। शाहजहांपुर में राजपाल यादव के इसी मकान में नोटिस चस्पा किया गया है। शाहजहांपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपए के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। चेक बाउंस केस में जेल जा चुके राजपाल राजपाल यादव का चेक बाउंस केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था। 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद 2013 से चेक बाउंस का मामला अदालत में चल रहा है। 12 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद 17 फरवरी को रिहा हुए राजपाल। जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने कर्ज न चुकाने पर उनकी मंशा पर सवाल उठाते हुए सरेंडर का आदेश दिया था। इससे पहले फरवरी 2026 में भी उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद वे 12 दिन तक जेल में रहे थे। फिलहाल वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हैवान’ और सलमान खान के साथ ‘SVC 63’ की तैयारी कर रहे हैं। राजपाल यादव का करियर हंगामा, हलचल जैसी फिल्‍मों से कॉमेडी किंग बने 2003 में फिल्म हंगामा, 2005 में गरम मसाला, 2006 में चुप चुप के और फिर हेरा फेरी और 2007 में भूल भुलैया जैसी फिल्मों से उन्हें कॉमेडी मे पहचान मिली। कॉमिक डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उन्होंने लगभग 8 से 10 फिल्मों मे काम किया है। बेस्ट वर्सटाइल एक्टर अवॉर्ड जीत चुके हैं राजपाल राजपाल यादव को यश भारती अवॉर्ड मिला, जो उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान है। उन्हें यह अवॉर्ड 2003 की फिल्म ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ के लिए मिला। यह सम्मान उनके कॉमेडी और गंभीर अभिनय के रोल के लिए दिया गया था। इससे पहले यह अवॉर्ड अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे बड़े नामों को मिल चुका है। उन्हें फिल्मफेयर और आईफा जैसे प्लेटफॉर्म पर बेस्ट कॉमिक एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन वे यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए। मुंबई मे पहला सपना सिर्फ जिंदा रहना था’ एनएसडी से पढ़ाई पूरी होने के बाद राजपाल मुंबई आए। शुरुआत में उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका पहला सपना मुंबई में जिंदा रहना था। कुछ समय के संघर्ष के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। स्ट्रगल के दिनों में राजपाल ने 20-22 स्ट्रगलिंग एक्टर्स को अपने घर पर खाना खिलाया। एक इंटरव्यू मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताते हैं कि, ‘राजपाल का घर लंगर जैसा था, फ्री का खाना और रहना।’ छोटू और बटला कहते थे स्कूल के दोस्त राजपाल यादव की हाइट लगभग 5 फीट 1 इंच है। स्कूल में छोटी हाइट की वजह से दोस्त उन्हें छोटू और बौना कहकर बुलाते थे। 20 साल की उम्र में गांव की ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में नौकरी मिली। 20 साल की उम्र में शादी राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे लगभग 20 साल के थे, तब उनके परिवार ने उनकी शादी करा दी थी। उस समय वे गांव में ही रहते थे और नौकरी की शुरुआत कर रहे थे। बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद पत्नी का निधन एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया कि वे 20 साल के थे जब घरवालों के दबाव में उनकी शादी कराई गई। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। एक साल बाद बेटी ज्योति का जन्म हुआ, लेकिन डिलीवरी के 15 मिनट बाद ही उनकी पत्नी का निधन हो गया। वे कहते हैं, ‘मैं अगले दिन उनसे मिलने वाला था, लेकिन उनकी डेड बॉडी को कंधे पर उठाकर ले गया। 20 साल की उम्र में इतना दर्द सहना आसान नहीं होता।’ इसके बाद वे अकेले पिता बन गए और ज्योति की देखभाल उनकी मां और भाभी ने की। राजपाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि दूसरी पत्नी राधा से उनकी मुलाकात कनाडा में हुई थी। उस समय वे सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म

Junnardeo School Controversy | Teachers Caught In Bathroom Video Viral

Junnardeo School Controversy | Teachers Caught In Bathroom Video Viral

Hindi News Career Junnardeo School Controversy | Teachers Caught In Bathroom Video Viral 1 मिनट पहले कॉपी लिंक जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि सर और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं है। वे हमारी जल्दी छुट्टी कर बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। हमारे स्कूल का टाइम 4 बजे तक है। लेकिन हमारी 3 बजे ही छुट्‌टी कर दी जाती है। छात्राओं ने ये बात स्कूल के टीचर इंचार्ज और गेस्ट फीमेल टीचर के बारे में की। 15 अगस्त 2026 को स्टूडेंट्स ने दोनों के आपत्तिजनक व्यवहार से संबंधित वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। माता – पिता ने की टीचर को हटाने की मांग पहले यह मामला ग्राम सभा में पहुंचा और उसके बाद कलेक्टर की जनसुनवाई में। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के माता – पिता का कहना है – बच्चे अभी छोटे हैं। अगर स्कूल में टीचर ऐसे गलत काम करेंगे तो बच्चों पर इसका क्या असर होगा। इसलिए दोनों टीचर को स्कूल से हटाकर किसी दूसरे टीचर की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सके। मोबाइल में व्यस्त रहते हैं दोनों टीचर छात्राओं ने टीचर की शिकायत करते हुए कहा – हमारे स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह बंद हैं। दोनों टीचर पढ़ाने के बजाय दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। स्कूल की छुट्‌टी का समय शाम 4:30 बजे तक है, लेकिन बच्चों की 3 बजे ही छुट्‌टी कर दी जाती है। बच्चों ने खुलकर आरोप लगाया कि छात्रों को घर भेजने के बाद दोनो बाथरूम में बंद होकर प्यार करते हैं। इस दौरान किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के इन टीचर्स की शिकायत वे पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के रवैये से तंग आकर ग्रामीणों ने 16 अगस्त को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में दोनों टीचर्स को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी। सहायक आयुक्त ने दिए तुरंत जांच के आदेश 100 किलोमीटर दूर से आए मासूम बच्चों की दास्तान सुनकर जनसुनवाई में हड़कंप मच गया. आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि दोनों शिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है और FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। टीचर्स बोले- बेवजह बदनाम किया इस मामले में आरोपी टीचर का कहना है कि हमें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। बच्चे किसी बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं क्योंकि यहां पर किसी और ने भी गेस्ट टीचर बनने के लिए आवेदन दिया है, उनका नाम वेटिंग लिस्ट में है। मुझे हटाकर दूसरे का नाम आ जाए, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें JSSC CGL सफल उम्मीदवारों का प्रदर्शन:कई रोने लगे, प्रदर्शनकारी बोले- परीक्षा रद्द होने से 2500 से ज्यादा कैंडिडेट्स फिर बेरोजगार होंगे 17 अगस्त 2026 को JSSC-CGL कैंसिल होने के बाद एक ओर जहां आंदोलनकारी खुशी से झूमते हुए नजर आए। वहीं एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों ने नया आंदोलन शुरू कर दिया। इस बार आंदोलन करने वाले छात्र वे हैं जिन्होंने JSSC-CGL पास करके नौकरी हासिल की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

USCIRF Demands RSS Ban | PM Modi Diplomatic Ties Controversy Update

USCIRF Demands RSS Ban | PM Modi Diplomatic Ties Controversy Update

1 मिनट पहले कॉपी लिंक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता पर सलाह देने वाले आयोग (USCIRF) के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं को राजनयिक सम्मान नहीं देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने को कहा है। USCIRF के चेयरमैन आसिफ महमूद ने कहा कि पीएम मोदी RSS के सदस्य हैं। और RSS के सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं। महमूद का यह बयान RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से कुछ हफ्ते पहले आया है। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) की ओर से आयोजित ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस’ में शामिल होने वाले हैं। आयोग के कमिश्नर बोले- भारत सरकार से जुड़े RSS नेताओं को सम्मान न मिले USCIRF कमिश्नर जीन मिल्स ने कहा कि RSS नेता अगर भारतीय सरकार से जुड़े भी हों, तब भी उन्हें उच्चस्तरीय बैठकों या राजनयिक सम्मान का हकदार नहीं माना जाना चाहिए। मिल्स ने कहा कि इसके बजाय अमेरिकी सरकार को धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए गए RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान देना चाहिए। USCIRF ने महमूद और मिल्स के बयान अपने X अकाउंट पर पोस्ट किए। महमूद ने पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं। RSS एक भारतीय संगठन है, जिसके सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों, जिनमें ईसाई और मुस्लिम शामिल हैं उन पर हमले किए हैं। अब RSS प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका आने की योजना बना रहे हैं।” RSS पर बैन लगाने की मांग करने वाली USCIRF क्या है, कितनी है ताकत यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम यानी USCIRF अमेरिका की स्वतंत्र सरकारी संस्था है। इसे अमेरिकी कांग्रेस ने 1998 के इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट के तहत बनाया था। USCIRF का काम क्या है… अलग-अलग देशों में धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक उत्पीड़न की स्थिति की निगरानी करती है। अपनी रिसर्च और जांच के आधार पर सालाना रिपोर्ट जारी करती है। अमेरिकी राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और कांग्रेस को नीतिगत सिफारिशें देती है। कुछ देशों को Country of Particular Concern (CPC) घोषित करने की सिफारिश कर सकती है। गैर-सरकारी संगठनों/समूहों के लिए EPC की सिफारिश कर सकती है। अमेरिकी सरकार से प्रतिबंध, राजनयिक दबाव या अन्य कदम उठाने की सिफारिश कर सकती है। USCIRF की कितनी ताकत है? इसे ऐसे समझिए: USCIRF- सिर्फ सलाह और निगरानी करने वाली संस्था US सरकार- अंतिम नीति और कार्रवाई करने वाली संस्था यानी अगर USCIRF किसी देश या संगठन पर प्रतिबंध की सिफारिश करती है, तो प्रतिबंध अपने-आप लागू नहीं हो जाता। अमेरिकी सरकार को उस सिफारिश पर अलग से फैसला करना होता है। USCIRF खुद प्रतिबंध लगाने वाली एजेंसी नहीं है। फिर इसकी बात को गंभीरता से क्यों लिया जाता है? क्योंकि यह कोई निजी NGO नहीं है। यह अमेरिकी सरकार की आधिकारिक, कांग्रेस द्वारा बनाई गई संस्था है और इसके सदस्य राष्ट्रपति तथा अमेरिकी कांग्रेस के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। इसकी रिपोर्टें अमेरिकी विदेश नीति में इनपुट और राजनीतिक दबाव का काम कर सकती हैं। हालांकि, इसकी सिफारिश और अमेरिकी सरकार का अंतिम फैसला अलग-अलग चीजें हैं। मार्च में USCIRF रिपोर्ट पर भारत ने आपत्ति जताई थी मार्च में USCIRF की सालाना रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघनों की आलोचना की गई थी। रिपोर्ट में RSS और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) जैसी संस्थाओं और कुछ लोगों पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया गया था। रिपोर्ट में इन्हें धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार बताया गया था। भारत ने USCIRF की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। भारत ने कहा था कि यह संगठन लगातार देश की खराब छवि पेश करता है जो संदिग्ध स्रोतों और वैचारिक कथाओं पर आधारित होती है। भारत बोला था- USCIRF अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमले पर ध्यान दे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 16 मार्च को बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि भारत की चुनिंदा आलोचना जारी रखने के बजाय USCIRF को अमेरिका में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और हमलों की परेशान करने वाली घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे: वे केवल अपने बारे में न सोचें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग हो जाएंगे, इसलिए उन्हें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev Controversy

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev Controversy

10 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर पलटवार करते हुए लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही ऐसा सोच सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं लगी। इसलिए मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाइए। आपका चरित्र जैसा भी है, मेरा उससे कहीं बेहतर है। यहां कोई फ्रॉड नहीं मिला है।” कंगना रनोट की पोस्ट। दरअसल, हाल ही में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान की आलोचना की थी। टीवी 9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।” साल 2006 में बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर ‘पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड’ की स्थापना की थी। जब सवाल पूछा गया था कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा कि “मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?” बाबा रामदेव ने यह भी कहा था कि युवा की कोई जाति नहीं है। युवा में सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी-वनवासी के, SC-ST के, सबके बालक हैं। आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है, उसको कोई नकार नहीं सकता। कंगना ने क्या कहा था दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।” …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां कुछ समय बिताया। मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पीली साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा पहना था। लाल बिंदी, सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक पूरा किया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔