Saturday, 21 Nov 2026 | 04:10 AM

Trending :

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने गौरव खन्ना को तलाक देने के मामले में आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा है। ओरी (ओरहान आवत्रामाणि) ने आकांक्षा चमोला को ‘आस्तीन का सांप’ कहा है।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा अपने पति गौरव के नाम का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज और रीच बढ़ाने के लिए कर रही हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक शो में आकांक्षा ने गौरव से 18 महीने से अलग रहने और तलाक लेने का खुलासा किया था।

एक्टर गौरव खन्ना के साथ ओरी।

एक्टर गौरव खन्ना के साथ ओरी।

ओरी बोले- गौरव का नाम इस्तेमाल कर व्यूज बढ़ा रहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या आकांक्षा चमोला और शगुन पांडे मिलकर गौरव खन्ना की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव का नाम इस्तेमाल कर रही हैं।

ओरी ने बताया कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने केप टाउन में एक महीने तक गौरव के साथ वैनिटी वैन शेयर की थी। उस वक्त तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि गौरव शादीशुदा हैं, क्योंकि वे अपने निजी जीवन को काम से अलग रखते हैं।

आकांक्षा को बताया ‘आस्तीन का सांप’ ओरी ने अपने कमेंट में आकांक्षा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि किसी अच्छे और सीधे इंसान की परीक्षा लेना और उसका फायदा उठाना गलत बात है।

ओरी ने आगे लिखा, “यह लड़की आस्तीन का सांप है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा तलाक की बात को पब्लिसिटी का जरिया बना रही हैं, जिससे गौरव की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

गौरव खन्ना और उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला।

शो में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वे दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी रूप से अलग हो जाएंगे।

इसके अलावा आकांक्षा ने शो में खुद के ‘बायसेक्सुअल’ होने की बात भी कबूली थी। इस दौरान गौरव खन्ना ने पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी है।

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं।

कौन हैं ओरहान अवत्रामानी? ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अन्नामलाई ने छोड़ी बीजेपी! | नया राजनीतिक अध्याय? भाजपा से बाहर निकलने के बाद अन्नामलाई ने स्वतंत्र राह पकड़ी | एन18

June 6, 2026/
3:39 pm

तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विकास सामने आया है क्योंकि के. अन्नामलाई ने युवा भागीदारी, शासन सुधार और जमीनी स्तर...

रामायण मेकर्स ने जन्माष्ठमी में रावण का पोस्टर शेयर किया:जमकर हुई आलोचना; क्या ये मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रेटेजी, जानिए नेगेटिव पब्लिसिटी से कैसे होता है फायदा-नुकसान

September 5, 2026/
11:37 am

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के मेकर्स ने जन्माष्ठमी के दिन रावण का पोस्टर शेयर कर दिया, जिसके...

authorimg

March 26, 2026/
7:11 pm

Moringa in Periods: आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स मुसीबत जैसे महसूस होते हैं. इसकी एक वजह सिर्फ खून...

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- 2मिनट में ओला-उबर, एंबुलेंस क्यों नहीं?:रोड सेफ्टी पर सुनवाई; हाईवे पर 300 अवैध कट-प्वाइंट्स का मुद्दा उठा, एनएचएआई से भी जवाब तलब

April 28, 2026/
9:01 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोड सेफ्टी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान...

Mandeep Bhandari Appointed New CBSE Chairman

September 25, 2026/
11:26 pm

17 मिनट पहले कॉपी लिंक मंदीप भंडारी फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे...

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग

June 5, 2026/
8:25 pm

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में 7 जून को होने वाले विधानसभा चुनावों का कड़ा विरोध किया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने गौरव खन्ना को तलाक देने के मामले में आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा है। ओरी (ओरहान आवत्रामाणि) ने आकांक्षा चमोला को ‘आस्तीन का सांप’ कहा है।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा अपने पति गौरव के नाम का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज और रीच बढ़ाने के लिए कर रही हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक शो में आकांक्षा ने गौरव से 18 महीने से अलग रहने और तलाक लेने का खुलासा किया था।

एक्टर गौरव खन्ना के साथ ओरी।

एक्टर गौरव खन्ना के साथ ओरी।

ओरी बोले- गौरव का नाम इस्तेमाल कर व्यूज बढ़ा रहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या आकांक्षा चमोला और शगुन पांडे मिलकर गौरव खन्ना की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव का नाम इस्तेमाल कर रही हैं।

ओरी ने बताया कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने केप टाउन में एक महीने तक गौरव के साथ वैनिटी वैन शेयर की थी। उस वक्त तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि गौरव शादीशुदा हैं, क्योंकि वे अपने निजी जीवन को काम से अलग रखते हैं।

आकांक्षा को बताया ‘आस्तीन का सांप’ ओरी ने अपने कमेंट में आकांक्षा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि किसी अच्छे और सीधे इंसान की परीक्षा लेना और उसका फायदा उठाना गलत बात है।

ओरी ने आगे लिखा, “यह लड़की आस्तीन का सांप है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा तलाक की बात को पब्लिसिटी का जरिया बना रही हैं, जिससे गौरव की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

गौरव खन्ना और उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला।

गौरव खन्ना और उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला।

शो में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वे दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी रूप से अलग हो जाएंगे।

इसके अलावा आकांक्षा ने शो में खुद के ‘बायसेक्सुअल’ होने की बात भी कबूली थी। इस दौरान गौरव खन्ना ने पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी है।

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं।

कौन हैं ओरहान अवत्रामानी? ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket