salman khan can moves from galaxy apartment, shraddha kappor land in controversy, know why kangna clarify her kissing scene with vir das

Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Bulletin: Salman Khan Can Moves From Galaxy Apartment, Shraddha Kappor Land In Controversy, Know Why Kangna Clarify Her Kissing Scene With Vir Das 6 मिनट पहले कॉपी लिंक नमस्कार दोस्तों, मनोरंजन जगत से आज कई खबरें सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म टाइटल के चलते विवादों में है। वहीं इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 की क्लिप वायरल होने के बाद समय रैना विवादों से घिरते दिख रहे हैं। उर्फी जावेद ने भी धर्म परिवर्तन के दावों पर रिएक्शन दिया है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ीं आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. समय रैना के पुराने बयान पर भड़कीं शिव सेना नेता, कहा- सबक नहीं मिला समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो छोड़कर जा रहीं एक लड़की पर आपत्तिजनक कमेंट करते दिखे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे रीपोस्ट कर लिखा- “कोई सबक नहीं सीखा गया। अब तो इन्हें इस तरह के घटिया और महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को ‘ह्यूमर’ के नाम पर दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स और यूट्यूब का भी साथ मिल गया है। अब बस उनके Gen Z फैंस का इंतजार है, जो मेरे कमेंट्स में आकर बवाल मचाना शुरू करेंगे।” वीडियो की जांच करने में सामने आया है कि ये क्लिप इंडियाज गॉट लेटेंट के नए सीजन का नहीं बल्कि पिछले विवादित सीजन का है, जिसके एपिसोड पहले ही डिलीट करवा दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2. श्रद्धा कपूर की फिल्म टाइटल के चलते विवादों से घिरी श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा पर विवाद हो गया है। ये फिल्म लीजेंड्री नृत्यांगना और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है। NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने टाइटल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर फिल्म विठाबाई पर बनी है, तो इसके टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। विठाबाई के परिवार ने भी फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। पूरी खबर पढ़िए… 3. कंगना ने किसिंग सीन में बेकाबू होने के दावे पर तोड़ी चुप्पी सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। वीर दास ने कंगना का बचाव किया तो कंगना ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि महिला उनके नाम से अपनी गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं। कंगना ने लिखा, ये महिला है कौन? छी… लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं। पूरी खबर पढ़िए… 4. जन्मदिन के रोज अस्पताल में भर्तीं जैस्मिन भसीन, अली गोनी ने वहीं केक कटवाया टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि जैस्मिन को एक गंभीर इन्फेक्शन हुआ है और वे अभी डॉक्टरों की देखरेख में रिकवर कर रही हैं। अली ने प्रशंसकों से जैस्मिन के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़िए… 5. कन्नड़ एक्ट्रेस ने फ्लैट में सुसाइड करने वाले बिजनेसमैन के मामले पर चुप्पी तोड़ी कुछ समय पहले ही कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में एक नामी बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इस आत्महत्या से एक्ट्रेस का नाम जोड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए भावुक अपील की है। एक्ट्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा। मेरे पास न तो ताकत बची है और न ही मानसिक हिम्मत कि मैं यह सब लिख सकूं या दुनिया के सामने रख सकूं। इस मुश्किल समय में आखिरी चीज जो मैं करना चाहती थी, वह कोई सार्वजनिक बयान देना था।’ एक्ट्रेस ने अपील की है कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए और शोक मनाने दिया जाए। पूरी खबर पढ़िए… 6. उर्फी जावेद ने धर्म परिवर्तन के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हाल ही में एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि उर्फी जावेद ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब उनका नाम रीता भारद्वाज हो चुका है। इस दावे पर उर्फी जावेद भड़क गईं। उन्होंने जर्नलिस्ट को फटकार लगाते हुए कहा है कि ऐसी फेक न्यूज फैलान पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। 7. केतन हत्याकांड पर भड़के सिंगर अमाल मलिक पुणे में हुए केतन हत्याकांड पर सिंगर अमाल मलिक भड़क गए हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘उसे मारने के लिए उसने जितनी कोशिशें कीं, उतनी की ज़रूरत ही नहीं थी। उसका बस इतना कहना ही काफी था, “मेरा दिल किसी और के लिए धड़कता है और मैं किसी दूसरे आदमी से प्यार करती हूं।” अगर इसके बाद भी वह नहीं समझता और जबरदस्ती करता, तो वह अपने परिवार को बता सकती थी और उन्हें भी इसमें शामिल कर सकती थी। दुनिया में कोई भी किसी पढ़ी-लिखी और कमाने वाली महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। भारत में कानून महिलाओं के पक्ष में काफी मजबूत हैं, लेकिन उनका गलत इस्तेमाल करके व्यवस्था से खिलवाड़ क्यों किया जाए?’ 8. सलमान खान छोड़ सकते हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। बता दें कि साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी
salman khan can moves from galaxy apartment, shraddha kappor land in controversy, know why kangna clarify her kissing scene with vir das

Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Bulletin: Salman Khan Can Moves From Galaxy Apartment, Shraddha Kappor Land In Controversy, Know Why Kangna Clarify Her Kissing Scene With Vir Das 22 मिनट पहले कॉपी लिंक नमस्कार दोस्तों, मनोरंजन जगत से आज कई खबरें सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म टाइटल के चलते विवादों में है। वहीं इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 की क्लिप वायरल होने के बाद समय रैना विवादों से घिरते दिख रहे हैं। उर्फी जावेद ने भी धर्म परिवर्तन के दावों पर रिएक्शन दिया है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ीं आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. समय रैना के पुराने बयान पर भड़कीं शिव सेना नेता, कहा- सबक नहीं मिला समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो छोड़कर जा रहीं एक लड़की पर आपत्तिजनक कमेंट करते दिखे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे रीपोस्ट कर लिखा- “कोई सबक नहीं सीखा गया। अब तो इन्हें इस तरह के घटिया और महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को ‘ह्यूमर’ के नाम पर दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स और यूट्यूब का भी साथ मिल गया है। अब बस उनके Gen Z फैंस का इंतजार है, जो मेरे कमेंट्स में आकर बवाल मचाना शुरू करेंगे।” वीडियो की जांच करने में सामने आया है कि ये क्लिप इंडियाज गॉट लेटेंट के नए सीजन का नहीं बल्कि पिछले विवादित सीजन का है, जिसके एपिसोड पहले ही डिलीट करवा दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2. श्रद्धा कपूर की फिल्म टाइटल के चलते विवादों से घिरी श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा पर विवाद हो गया है। ये फिल्म लीजेंड्री नृत्यांगना और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है। NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने टाइटल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर फिल्म विठाबाई पर बनी है, तो इसके टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। विठाबाई के परिवार ने भी फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। पूरी खबर पढ़िए… 3. कंगना ने किसिंग सीन में बेकाबू होने के दावे पर तोड़ी चुप्पी सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। वीर दास ने कंगना का बचाव किया तो कंगना ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि महिला उनके नाम से अपनी गंदी कल्पनाएं पूरी कर रही हैं। कंगना ने लिखा, ये महिला है कौन? छी… लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं। पूरी खबर पढ़िए… 4. जन्मदिन के रोज अस्पताल में भर्तीं जैस्मिन भसीन, अली गोनी ने वहीं केक कटवाया टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि जैस्मिन को एक गंभीर इन्फेक्शन हुआ है और वे अभी डॉक्टरों की देखरेख में रिकवर कर रही हैं। अली ने प्रशंसकों से जैस्मिन के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़िए… 5. कन्नड़ एक्ट्रेस ने फ्लैट में सुसाइड करने वाले बिजनेसमैन के मामले पर चुप्पी तोड़ी कुछ समय पहले ही कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंदा के घर में एक नामी बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कई लोग इस आत्महत्या से एक्ट्रेस का नाम जोड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए भावुक अपील की है। एक्ट्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा। मेरे पास न तो ताकत बची है और न ही मानसिक हिम्मत कि मैं यह सब लिख सकूं या दुनिया के सामने रख सकूं। इस मुश्किल समय में आखिरी चीज जो मैं करना चाहती थी, वह कोई सार्वजनिक बयान देना था।’ एक्ट्रेस ने अपील की है कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए और शोक मनाने दिया जाए। पूरी खबर पढ़िए… 6. उर्फी जावेद ने धर्म परिवर्तन के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हाल ही में एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि उर्फी जावेद ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब उनका नाम रीता भारद्वाज हो चुका है। इस दावे पर उर्फी जावेद भड़क गईं। उन्होंने जर्नलिस्ट को फटकार लगाते हुए कहा है कि ऐसी फेक न्यूज फैलान पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। 7. केतन हत्याकांड पर भड़के सिंगर अमाल मलिक पुणे में हुए केतन हत्याकांड पर सिंगर अमाल मलिक भड़क गए हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘उसे मारने के लिए उसने जितनी कोशिशें कीं, उतनी की ज़रूरत ही नहीं थी। उसका बस इतना कहना ही काफी था, “मेरा दिल किसी और के लिए धड़कता है और मैं किसी दूसरे आदमी से प्यार करती हूं।” अगर इसके बाद भी वह नहीं समझता और जबरदस्ती करता, तो वह अपने परिवार को बता सकती थी और उन्हें भी इसमें शामिल कर सकती थी। दुनिया में कोई भी किसी पढ़ी-लिखी और कमाने वाली महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। भारत में कानून महिलाओं के पक्ष में काफी मजबूत हैं, लेकिन उनका गलत इस्तेमाल करके व्यवस्था से खिलवाड़ क्यों किया जाए?’ 8. सलमान खान छोड़ सकते हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। बता दें कि साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी
Shraddha kapoor’s upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

14 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा, टाइटल के चलते विवादों से घिर चुकी है। ये फिल्म लीजेंड्री लावणी नृत्यांगना, गायिका और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बनी है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने फिल्म का टाइटल ईठा रखने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि फिल्म जिस महान कलाकार पर बनी है, टाइटल भी उनसे मिलता जुलता होना चाहिए। अब विठाबाई के परिवार ने भी आपत्ति जाहिर की है। टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, NCP के विरोध को विठाबाई के परिवार का समर्थन मिला है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने ईठा नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि इस पूरे विवाद पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि NCP के अलावा सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा साहेब पाटिल ने टाइटल पर सवाल उठाया है कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई ने बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अगर फिल्म उन पर बनी है, तो टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। फिल्म के बारे में- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ईठा, 28 अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले छावा, जरा हटके जरा बचके और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम रोल में हैं। फिल्म का टीजर 23 जून को रिलीज हुआ है। लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में- विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं। उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के एक कलाकार परिवार में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था। अपनी दमदार अदाकारी, गायन और नृत्य के कारण उन्हें ‘लावणी सम्राज्ञी’ (लावणी की महारानी) कहा जाता था। उन्होंने महाराष्ट्र में तमाशा कला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले। उनकी जीवनी पर आधारित मराठी शॉर्ट फिल्म विठा (2019) भी बनाई गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई। 2002 में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी उन्हें महाराष्ट्र की लोककला और लावणी की सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है। इन फिल्मों के टाइटल भी विवादों के बाद बदले गए- पुराना टाइटल: पद्मावती नया टाइटल: पद्मावत विवाद: राजपूत संगठनों ने फिल्म में रानी पद्मावती के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड की सलाह के बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया। पुराना टाइटल: लक्ष्मी बॉम्ब नया टाइटल: लक्ष्मी विवाद: देवी लक्ष्मी के नाम के साथ ‘बॉम्ब’ शब्द जोड़ने पर धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: राम-लीला नया टाइटल: गोलियों की रासलीला राम-लीला विवाद: भगवान राम के नाम के इस्तेमाल पर कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म के नाम में बदलाव किया गया। पुराना टाइटल: सत्यनारायण की कथा नया टाइटल: सत्यप्रेम की कथा विवाद: भगवान सत्यनारायण के नाम के उपयोग को लेकर विरोध हुआ। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: पृथ्वीराज नया टाइटल: सम्राट पृथ्वीराज विवाद: करणी सेना सहित कई संगठनों ने कहा कि महान शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम के साथ ‘सम्राट’ जोड़ा जाना चाहिए। विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: मेंटल है क्या नया टाइटल: जजमेंटल है क्या विवाद: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने ‘मेंटल’ शब्द को अपमानजनक बताया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर नया टाइटल रखा गया। पुराना टाइटल: लवरात्रि नया टाइटल: लवयात्री विवाद: ‘लवरात्रि’ नाम को नवरात्रि पर्व का अपमान बताते हुए विरोध हुआ। कानूनी विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया। पुराना टाइटल: बैटल ऑफ गलवान नया टाइटल: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस विवाद: गलवान संघर्ष जैसे संवेदनशील सैन्य विषय पर टाइटल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: घूसखोर पंडत नया टाइटल: (बाद में बदला गया, नया नाम अलग घोषित किया गया) विवाद: ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टाइटल बदलने का फैसला लिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Shraddha kapoor’s upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

14 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा, टाइटल के चलते विवादों से घिर चुकी है। ये फिल्म लीजेंड्री लावणी नृत्यांगना, गायिका और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बनी है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने फिल्म का टाइटल ईठा रखने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि फिल्म जिस महान कलाकार पर बनी है, टाइटल भी उनसे मिलता जुलता होना चाहिए। अब विठाबाई के परिवार ने भी आपत्ति जाहिर की है। टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, NCP के विरोध को विठाबाई के परिवार का समर्थन मिला है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने ईठा नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि इस पूरे विवाद पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि NCP के अलावा सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा साहेब पाटिल ने टाइटल पर सवाल उठाया है कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई ने बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अगर फिल्म उन पर बनी है, तो टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। फिल्म के बारे में- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ईठा, 28 अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले छावा, जरा हटके जरा बचके और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम रोल में हैं। फिल्म का टीजर 23 जून को रिलीज हुआ है। लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में- विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं। उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के एक कलाकार परिवार में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था। अपनी दमदार अदाकारी, गायन और नृत्य के कारण उन्हें ‘लावणी सम्राज्ञी’ (लावणी की महारानी) कहा जाता था। उन्होंने महाराष्ट्र में तमाशा कला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले। उनकी जीवनी पर आधारित मराठी शॉर्ट फिल्म विठा (2019) भी बनाई गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई। 2002 में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी उन्हें महाराष्ट्र की लोककला और लावणी की सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है। इन फिल्मों के टाइटल भी विवादों के बाद बदले गए- पुराना टाइटल: पद्मावती नया टाइटल: पद्मावत विवाद: राजपूत संगठनों ने फिल्म में रानी पद्मावती के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड की सलाह के बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया। पुराना टाइटल: लक्ष्मी बॉम्ब नया टाइटल: लक्ष्मी विवाद: देवी लक्ष्मी के नाम के साथ ‘बॉम्ब’ शब्द जोड़ने पर धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: राम-लीला नया टाइटल: गोलियों की रासलीला राम-लीला विवाद: भगवान राम के नाम के इस्तेमाल पर कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म के नाम में बदलाव किया गया। पुराना टाइटल: सत्यनारायण की कथा नया टाइटल: सत्यप्रेम की कथा विवाद: भगवान सत्यनारायण के नाम के उपयोग को लेकर विरोध हुआ। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: पृथ्वीराज नया टाइटल: सम्राट पृथ्वीराज विवाद: करणी सेना सहित कई संगठनों ने कहा कि महान शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम के साथ ‘सम्राट’ जोड़ा जाना चाहिए। विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: मेंटल है क्या नया टाइटल: जजमेंटल है क्या विवाद: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने ‘मेंटल’ शब्द को अपमानजनक बताया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर नया टाइटल रखा गया। पुराना टाइटल: लवरात्रि नया टाइटल: लवयात्री विवाद: ‘लवरात्रि’ नाम को नवरात्रि पर्व का अपमान बताते हुए विरोध हुआ। कानूनी विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया। पुराना टाइटल: बैटल ऑफ गलवान नया टाइटल: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस विवाद: गलवान संघर्ष जैसे संवेदनशील सैन्य विषय पर टाइटल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: घूसखोर पंडत नया टाइटल: (बाद में बदला गया, नया नाम अलग घोषित किया गया) विवाद: ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टाइटल बदलने का फैसला लिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Shraddha kapoor’s upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

48 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा, टाइटल के चलते विवादों से घिर चुकी है। ये फिल्म लीजेंड्री लावणी नृत्यांगना, गायिका और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बनी है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने फिल्म का टाइटल ईठा रखने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि फिल्म जिस महान कलाकार पर बनी है, टाइटल भी उनसे मिलता जुलता होना चाहिए। अब विठाबाई के परिवार ने भी आपत्ति जाहिर की है। टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, NCP के विरोध को विठाबाई के परिवार का समर्थन मिला है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने ईठा नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि इस पूरे विवाद पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि NCP के अलावा सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा साहेब पाटिल ने टाइटल पर सवाल उठाया है कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई ने बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अगर फिल्म उन पर बनी है, तो टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है। फिल्म के बारे में- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ईठा, 28 अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले छावा, जरा हटके जरा बचके और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम रोल में हैं। फिल्म का टीजर 23 जून को रिलीज हुआ है। लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में- विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं। उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के एक कलाकार परिवार में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था। अपनी दमदार अदाकारी, गायन और नृत्य के कारण उन्हें ‘लावणी सम्राज्ञी’ (लावणी की महारानी) कहा जाता था। उन्होंने महाराष्ट्र में तमाशा कला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले। उनकी जीवनी पर आधारित मराठी शॉर्ट फिल्म विठा (2019) भी बनाई गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई। 2002 में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी उन्हें महाराष्ट्र की लोककला और लावणी की सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है। इन फिल्मों के टाइटल भी विवादों के बाद बदले गए- पुराना टाइटल: पद्मावती नया टाइटल: पद्मावत विवाद: राजपूत संगठनों ने फिल्म में रानी पद्मावती के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड की सलाह के बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया। पुराना टाइटल: लक्ष्मी बॉम्ब नया टाइटल: लक्ष्मी विवाद: देवी लक्ष्मी के नाम के साथ ‘बॉम्ब’ शब्द जोड़ने पर धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: राम-लीला नया टाइटल: गोलियों की रासलीला राम-लीला विवाद: भगवान राम के नाम के इस्तेमाल पर कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म के नाम में बदलाव किया गया। पुराना टाइटल: सत्यनारायण की कथा नया टाइटल: सत्यप्रेम की कथा विवाद: भगवान सत्यनारायण के नाम के उपयोग को लेकर विरोध हुआ। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने टाइटल बदल दिया। पुराना टाइटल: पृथ्वीराज नया टाइटल: सम्राट पृथ्वीराज विवाद: करणी सेना सहित कई संगठनों ने कहा कि महान शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम के साथ ‘सम्राट’ जोड़ा जाना चाहिए। विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: मेंटल है क्या नया टाइटल: जजमेंटल है क्या विवाद: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने ‘मेंटल’ शब्द को अपमानजनक बताया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर नया टाइटल रखा गया। पुराना टाइटल: लवरात्रि नया टाइटल: लवयात्री विवाद: ‘लवरात्रि’ नाम को नवरात्रि पर्व का अपमान बताते हुए विरोध हुआ। कानूनी विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया। पुराना टाइटल: बैटल ऑफ गलवान नया टाइटल: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस विवाद: गलवान संघर्ष जैसे संवेदनशील सैन्य विषय पर टाइटल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। पुराना टाइटल: घूसखोर पंडत नया टाइटल: (बाद में बदला गया, नया नाम अलग घोषित किया गया) विवाद: ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टाइटल बदलने का फैसला लिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Vaibhav Sooryavanshi Debut Controversy; IND vs IRE T20 Series

Hindi News Sports Cricket Vaibhav Sooryavanshi Debut Controversy; IND Vs IRE T20 Series | Coach Ten Doeschate Interview बेलफास्ट1 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार बताया है। हालांकि, कोच ने साफ तौर पर कहा कि टीम में जगह पाने के लिए वैभव को भी उसी चयन प्रकिया से गुजरना होगा। जिससे अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं। 45 साल के साउथ अफ्रीकी कोच ने आयरलैंड से हार पर कहा कि टीम खुद को हालात के हिसाब से ढाल नहीं पाई। रविवार को टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ एक रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ आयरलैंड ने भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया था। संजू सैमसन का भी किया बचाव आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिलने पर उठे सवालों के जवाब में टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन ने कुछ महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अच्छे IPL सीजन के बाद भी खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देना और उन पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा- वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन संजू सैमसन भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में टीम के लिए बड़ा योगदान दिया है। हम खिलाड़ियों को लंबा मौका देना चाहते हैं। डोशेट बोले- वैभव को लेकर टीम मैनेजमेंट एक्साइटेड टेन डोशेट ने कहा कि टीम प्रबंधन वैभव को जल्द खेलते देखने के लिए उत्साहित है, लेकिन उनके लिए भी वही मानदंड लागू होंगे जो अन्य खिलाड़ियों पर लागू होते हैं। उन्होंने कहा- हम सभी वैभव को खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन उसे भी वही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसकी प्रतिभा पर किसी को कोई शक नहीं है। आईपीएल में रहा शानदार प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर जैसे पुरस्कार अपने नाम किए थे। इंग्लैंड दौरे पर मिल सकता है मौका भारत अब 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। यदि इस दौरे पर वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है तो वह 16 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England Cricket Heros Career Ends Amidst Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। जब उनके रिटायरमेंट की घोषणा हुई, तब वे बॉलिंग कर रहे थे। खबर आने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने जैक फॉक्स का विकेट लिया। 15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट। उनका नाम दो नाइट क्लब विवादों से जुड़ा। इसकी वजह से पहले उनसे वाइस कैप्टेंसी गई, फिर टीम से निकाला गया। अब उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। स्टोक्स ने ड्रेसिंग रुम में भावुक स्पीच दी स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला टीम को पहले ही बता दिया था। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक स्पीच भी दी। उन्होंने कहा ‘इस टीम के लिए वे पहले भी कई बार खुद को झोंक चुके हैं और उनके पास एक आखिरी कोशिश बाकी है।’ कप्तान स्टोक्स ने खिलाड़ियों से कहा कि आखिरी 2 दिन में अपना सब कुछ झोंक दीजिए। उन्होंने कहा- ‘इमोशनल हिस्सा अब पीछे छोड़ चुका हूं। अब काम पर लौटने का वक्त है। प्लीज, बाकी सब मेरे साथ आएं।’ स्टोक्स के रिटायरमेंट स्पीच की तस्वीर। बेन स्टोक्स की यादगार पारियां 2019 वर्ल्ड कप फाइनल: स्टोक्स की 84 रन की पारी14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना।स्टोक्स ने 84 रन की पारी खेलकर मैच टाई कराया। हेडिंग्ले 2019: अकेले दम पर एशेज मैच जीतायावर्ल्ड कप जीत के छह हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली। 2022 टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ाटी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का टारगेट मिला था। स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवरों में उनकी पारी ने इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद 2017: ब्रिस्टल नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगास्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा।इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया।इस विवाद के बाद स्टोक्स के रिटायरमेंट की अटकलें थी। हालांकि उन्होंने खेलना जारी रखा। 2026: चेल्सी नाइटक्लब विवाद, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टोक्सन्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी।ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी।स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर माफी मांगी थी। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए। उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके। ———————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया:दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain

राम सिंहमार, सोनीपत13 मिनट पहले कॉपी लिंक डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा हो गया। सपना की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक बैकग्राउंड डांसर ने इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए। डांसर ने दावा किया कि हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले जूनियर कलाकारों और बैकग्राउंड डांसरों का शोषण किया जा रहा है। आवाज उठाते हैं तो कमेंट डिलीट किए जाते हैं। सपना चौधरी की पोस्ट से डांसर का कमेंट डिलीट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। विवाद बढ़ने के बाद सपना चौधरी को खुद वीडियो जारी कर समर्थन देने की बात कही। वीडियो में उन्होंने बैकग्राउंड डांसरों की मांगों का समर्थन करते हुए उनकी पेमेंट बढ़ाने और सुविधाएं देने की जरूरत बताई। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली लौटते ही आंदोलन कर रहे डांसरों के बीच पहुंचने और उनके समर्थन में खड़े होने का भी ऐलान किया। सपना ने किया था ये पोस्ट… सपना चौधरी ने बुधवार को कई फोटो अपलोड़ किए थे मोटिवेशनल कोट के साथ नई तस्वीरों शेयर की थीं सपना चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह एक क्रूज पर खड़ी नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए मोटिवेशनल कोट लिखा था। उन्होंने लिखा, “एक महिला से दूसरी महिला के लिए: सिर्फ़ न्यूनतम की उम्मीद मत करो, तुम जादू जैसी खूबसूरत और खास चीज़ की हकदार हो।” बैकग्राउंड डांसर ने कमेंट लिखकर लगाए गंभीर आरोप सपना चौधरी की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हरियाणवी बैकग्राउंड डांसर सिम्मी नाम की युवती ने लंबा संदेश लिखकर इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े किए। उसने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए कमाने वाली इंडस्ट्री आज भी गरीब कलाकारों और बैकग्राउंड डांसरों को उनका उचित हक नहीं दे रही है। कमेंट में कहा गया कि गानों को हिट बनाने में बैकग्राउंड डांसर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मात्र 1000 से 1500 रुपये तक की मजदूरी दी जाती है। साथ ही महिला डांसरों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। डांसर ने आरोप लगाया कि कलाकार उनकी समस्याएं सुनने के बजाय कमेंट डिलीट कर रहे हैं। सपना चौधरी की पोस्ट पर ये कमेंट किया गया था विवाद बढ़ने पर सपना चौधरी ने वीडियो जारी किया… सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी सफाई सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह इस समय बाहर हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने फोन देखा तो बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट बढ़ाने को लेकर चल रहा मुद्दा उनके संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बैकग्राउंड डांसरों तथा उनके कोऑर्डिनेटरों से मिलती रही हैं। उन्होंने हमेशा उन्हें अपनी मेहनताना बढ़ाने के लिए आवाज उठाने की सलाह दी है। मैं पूरी तरह बच्चों के समर्थन में हूं सपना चौधरी ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि वह बैकग्राउंड डांसरों की मांगों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को न तो बेहतर प्रोडक्शन सुविधाएं मिलती हैं और न ही उचित हॉस्पिटैलिटी। कई बार उन्हें वह सम्मान भी नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, वह उनके समर्थन में हैं और उनकी मांग बिल्कुल जायज है। चार साल पहले उठ जाना चाहिए था यह मुद्दा सपना चौधरी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह इस समय दिल्ली में नहीं हैं। यदि होतीं तो तुरंत इस आंदोलन का हिस्सा बनतीं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आज नहीं बल्कि चार साल पहले उठ जाना चाहिए था। उनके अनुसार इंडस्ट्री में लगभग हर वर्ग की कमाई बढ़ी है, लेकिन बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट वर्षों से लगभग उसी स्तर पर बनी हुई है। गाने की सफलता में बैकग्राउंड डांसरों का बड़ा योगदान सपना चौधरी ने कहा कि किसी भी गाने की चमक-दमक और लोकप्रियता में बैकग्राउंड डांसरों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बिना जूनियर आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसरों के किसी भी गाने को आकर्षक बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और उचित मेहनताना मिलना चाहिए क्योंकि वे इसके पूरी तरह हकदार हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस में बढ़ा चुकी हैं पेमेंट सपना चौधरी ने दावा किया कि उनके प्रोडक्शन हाउस में जूनियर आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक डांसर रही हैं और जानती हैं कि मंच और कैमरे के पीछे काम करने वाले कलाकार कितनी मेहनत करते हैं और अपने शरीर को कितना खपाते हैं। दिल्ली लौटते ही आंदोलन में पहुंचने का किया वादा वीडियो के अंत में सपना चौधरी ने कहा कि जैसे ही वह दिल्ली पहुंचेंगी, सबसे पहले बैकग्राउंड डांसरों और जूनियर आर्टिस्टों के बीच जाएंगी और उनकी लड़ाई में साथ खड़ी होंगी। उन्होंने अपना संदेश “जय हरियाणा, जय हरियाणवी” के साथ समाप्त किया। कमेंट करने वाली सिम्मी का भी रोते हुए का एक वीडियो सामने आया है और डांसर कलाकारों का दर्द जाहिर करते-करते भावुक हो गई कमेंट करने वाली डांसर ने VIDEO में क्या कहा… सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर छलका दर्द:हिसार की रहने वाली सिम्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह भावुक होकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। सिम्मी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए सात साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने काफी समय इस क्षेत्र को दिया है। पेमेंट बढ़ाने की मांग पर मिल रही धमकियां:रोते हुए सिम्मी ने कहा कि पेमेंट नहीं बढ़ाई जा रही है। उनके जैसे बहुत सारे बच्चे हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री को अपना समय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पेमेंट बढ़ाने की मांग उठाई तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। उनसे पूछा जा रहा है कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं। अपने हक की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटूंगी: सिम्मी ने कहा कि वह अपने हक की आवाज
Anil Kumar Rastogi Clarifies PM Modi Ignore Row

5 मिनट पहले कॉपी लिंक वायरल वीडियो में पीएम मोदी एक्टर की ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ जाते हैं। मंगलवार को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सीनियर एक्टर और वैज्ञानिक अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, इस वीडियो को लेकर अनिल कुमार रस्तोगी ने सफाई दी। दरअसल, वीडियो में राष्ट्रपति से अनिल रस्तोगी सम्मान लेने के बाद मंच की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हैंडशेक किए बिना आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे पीएम मोदी को “इग्नोर” करना बताया। हालांकि, मामला बढ़ने के बाद अनिल रस्तोगी ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, “जो लोग मजाक बना रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी उम्र 80 साल से ज्यादा है। यह मेरी उम्र की वजह से हुई एक चूक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मेरा मानना है कि देश का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे बेहतर विकल्प हैं।” अनिल रस्तोगी की पोस्ट। कला और विज्ञान के क्षेत्र में अनिल रस्तोगी के योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। कौन हैं अनिल रस्तोगी बता दें कि डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी थिएटर और फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है और वैज्ञानिक के रूप में भी काम किया है। वे सीएसआईआर के प्रतिष्ठित संस्थान सीडीआरआई, लखनऊ में बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रमुख (हेड) रह चुके हैं और एक वैज्ञानिक के रूप में भी लंबी सेवा दे चुके हैं। अनिल रस्तोगी ने फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर के दादा का किरदार निभाया था। 75 से ज्यादा फिल्मों में दिखे फिल्मी करियर की बात करें तो अनिल कुमार रस्तोगी ‘इश्कजादे’, ‘मुल्क’, ‘रेड’ और ‘थप्पड़’ जैसी 75 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 14 वेब सीरीज और विभिन्न टीवी धारावाहिकों के करीब 500 एपिसोड में काम किया है। वे 99 नाटकों के लगभग एक हजार मंचन कर चुके हैं। अनिल रस्तोगी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में मुख्यमंत्री (सुंदर लाल) की भूमिका निभाई थी। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. अनिल रस्तोगी को यश भारती-2017, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2023, पाटलिपुत्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2024, अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान-2026 और कालिदास सम्मान मिल चुका है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Anil Kumar Rastogi Clarifies PM Modi Ignore Row

16 मिनट पहले कॉपी लिंक वायरल वीडियो में पीएम मोदी एक्टर की ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ जाते हैं। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सीनियर एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, इस वीडियो को लेकर अनिल कुमार रस्तोगी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी उम्र की वजह से यह चूक हो गई। दरअसल, वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनिल रस्तोगी सम्मान लेने के लिए मंच की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हैंडशेक किए बिना आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे पीएम मोदी को इग्नोर करना बताया। एक यूजर की पोस्ट। वीडियो वायरल होने पर सफाई दी वीडियो वायरल होने के बाद अनिल रस्तोगी ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी। एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा, “जो लोग मजाक बना रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी उम्र 80 साल से ज्यादा है। यह मेरी उम्र की वजह से हुई एक चूक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मेरा मानना है कि देश का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे बेहतर विकल्प हैं।” अनिल रस्तोगी की पोस्ट। कला और विज्ञान के क्षेत्र में अनिल रस्तोगी के योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। कौन हैं अनिल रस्तोगी बता दें कि डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी थिएटर और फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है और वैज्ञानिक के रूप में भी काम किया है। वे सीएसआईआर के प्रतिष्ठित संस्थान सीडीआरआई, लखनऊ में बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रमुख (हेड) रह चुके हैं और एक वैज्ञानिक के रूप में भी लंबी सेवा दे चुके हैं। अनिल रस्तोगी ने फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर के दादा का किरदार निभाया था। 75 से ज्यादा फिल्मों में दिखे फिल्मी करियर की बात करें तो अनिल कुमार रस्तोगी ‘इश्कजादे’, ‘मुल्क’, ‘रेड’ और ‘थप्पड़’ जैसी 75 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 14 वेब सीरीज और विभिन्न टीवी धारावाहिकों के करीब 500 एपिसोड में काम किया है। वे 99 नाटकों के लगभग एक हजार मंचन कर चुके हैं। अनिल रस्तोगी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में मुख्यमंत्री (सुंदर लाल) की भूमिका निभाई थी। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. अनिल रस्तोगी को यश भारती-2017, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2023, पाटलिपुत्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2024, अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान-2026 और कालिदास सम्मान मिल चुका है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







