Wednesday, 12 Aug 2026 | 06:21 AM

Trending :

Deepti Gaur Appointed Higher Education Secretary

  • Hindi News
  • Career
  • Deepti Gaur Appointed Higher Education Secretary | August 12 Current Affairs

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. दीप्ति गौर मुखर्जी नई हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बनीं

  • 10 अगस्त को केंद्र सरकार ने IAS दीप्ति गौर मुखर्जी को नया हायर एजुकेशन सेक्रेटरी अपॉइंट किया।
  • दीप्ति गौर मुखर्जी 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं।
  • दीप्ति अभी तक कॉरपोरेट मामलों की सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। वे विनीत जोशी की जगह लेंगी।
  • विनीत जोशी को पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय का सेक्रेटरी अपॉइंट किया गया था।
  • दीप्ति 2024 से अब तक कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की सेक्रेटरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की CEO जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
  • वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रह चुकी हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उनके प्रमुख कामों में शामिल रही।
  • इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर भी काम किया है।
  • 1997 में भोपाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अंडर सेक्रेटरी रहीं।
  • मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर रहीं औ 2010 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन पावर्टी में डायरेक्टर समेत कई अलग-अलग डिपार्टमेंट में रहीं।

दीप्ति 2010 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन पावर्टी में डायरेक्टर

2. भारत में 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट्स से एंट्री होगी

  • 11 अगस्त को इंटरनेशनल पोर्ट्स यानी एंट्री गेट्स को मंजूरी दी है, जिससे ई-वीजा वाले विदेशी नागरिक भारत में एंट्री ले सकेंगे।
  • गृह मंत्रालय ने बताया कि इस नोटिफिकेशन में 9 जमीनी रास्ते (लैंड पोर्ट्स) और 2 एयरपोर्ट शामिल हैं।
  • इन एंट्री पॉइंट्स में भोपाल और तिरुपति के एयरपोर्ट और अटारी व अगरतला के रोड भी शामिल हैं।
  • मंत्रालय के मुताबिक भारत लगभग 95 प्रतिशत ई-वीजा आवेदनों को 72 घंटे से भी कम समय में प्रोसेस कर लेता है।
  • इन नए पोर्ट्स के जुड़ने के बाद, ई-वीजा वाले विदेशी नागरिकों की एंट्री के लिए उपलब्ध इंटरनेशनल पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
  • इसमें 37 एयरपोर्ट, 38 सी-पोर्ट (समुद्री बंदरगाह) और 13 लैंड पोर्ट शामिल हैं।
  • इसमें नए 11 पोर्ट्स 9 लैंड पोर्ट भी शामिल हैं। ये कदम विदेशी पर्यटकों और यात्रियों के लिए भारत में एंट्री को आसान बनाना है।
11 नए पॉर्ट्स में भोपाल का राजभोज एयरपोर्ट भी शामिल है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. भारतीय मूल की बोधन सबसे कम उम्र की चेस चैंपियन बनीं

  • 11 अगस्त को भारतीय मूल की 11 वर्षीय बोधन सिवानंदन ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला चेस चैंपियन बनीं।
  • उन्होंने आयरलैंड की त्रिशा कन्यामराला को रैपिड चेस प्लेऑफ में हराकर ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
  • बोधन के अलावा भारतीय मूल के ही 17 साल के श्रीयस रॉयल ने भी चैंपियनशिप अपने नाम किया।
  • श्रीयस ने नौ राउंड के बाद पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर रहते हुए ओपन ब्रिटिश खिताब अपने नाम किया। 1 अगस्त को शुरु हुआ टूर्नामेंट रविवार को कोवेंट्री में खत्म हुआ।

4. FIH ने हॉकी के नियमों में बदलाव किया

  • 11 अगस्त को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने पुरुष और महिला वर्ल्ड कप 2026 में कॉमपीटीशन के नियमों और स्ट्रक्चर में बदला किया है।
  • नए नियम के मुताबिक, अब क्वार्टर फाइनल को खत्म कर दिया गया है और दोनों क्रॉसओवर पूलों से टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।
  • नए फॉर्मेट में टीमों के पास शुरुआत से ही गलतियां कम होंगी क्योंकि पहले पूल के परिणाम अगले चरण में भी लागू हो सकते हैं।
  • भारत की पुरुष टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है, जबकि भारतीय महिला टीम को पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का सामना करना होगा।
  • टूर्नामेंट की शुरुआत प्रत्येक प्रतियोगिता की 16 टीमों के साथ होगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार पूल में बांटा जाएगा।
  • 15 से 20 अगस्त तक हर टीम अपने पूल की अन्य टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी और अंतिम रैंकिंग के आधार पर अगले चरण की टीमों का निर्धारण होगा।

5. अंतर्राष्ट्रीय भाषा विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने 4 पदक जीते

  • 10 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने 1 स्वर्ण और 3 कांस्य समेत कुल 4 पदक जीते।
  • प्रतियोगिता रोमानिया के बुखारेस्ट में आयोजित हुई और श्रीलक्ष्मी वेंकटरामन ने स्वर्ण पदक जीता।
  • आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक जीता।
  • इस प्रतियोगिता में सोहम अमित पेडनेकर को विशेष सम्मान दिया गया।
  • इस प्रतियोगिता में 40 से ज्यादा देशों के स्कूली छात्र हिस्सा लेते हैं।
  • यह ओलंपियाड क्लास 6 से 8 वीं के बीच और क्लास 9-12 के स्कूली छात्रों के बीच होता है।
  • तर्क और एनालिसिस एबिलिटी का उपयोग करके अपरिचित भाषाओं में पैटर्न पहचानने की उनकी क्षमता को चेक किया जाता है।
  • पार्टिसिपेंट्स को अनजान भाषाओं पर आधारित प्रॉब्लम दी जाती हैं और उन्हें लॉजिक और रीजनिंग का इस्तेमाल करके पैटर्न ढूंढ़ना होते हैं।
  • ये 23वां इंटरनेशनल लिंग्वस्टिक ओलंपियाड था। भारत इस ओलंपियाड में 2009 से हिस्सा ले रहा है।
  • टीम का चयन पाणिनी लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड (PLO) के जरिए होता है, जो राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता के तौर पर काम करता है।
  • भारत ने अब तक इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड में 37 मेडल जीते हैं। इसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
IIIT हैदराबाद 2015 से पाणिनी लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड को मेंटर कर रहा है।

मिसलीनियस

6. भारत ने जिनेवा को मोर डोनेट किये

  • 11 अगस्त को भारत ने जिनेवा में यूनाइटेड नेशन ऑफिस (UNOG) को पांच मोर दान करने की जानकारी दी।
  • ये मोर भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने UNOG की डायरेक्टर जनरल तात्याना वालोवाया को सौंपे।
  • इन पांच मोरों में चार नीले मोर और एक सफेद पंखों वाला नर मोर शामिल है, जो संयुक्त राष्ट्र से जुड़े नीले और सफेद रंगों को दर्शाते हैं।
  • इस दौरान देश की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और बहुपक्षवाद के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
  • ये दूसरी बार है जब भारत ने UNOG को मोर भेंट किए हैं। 1981 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिल्ली चिड़ियाघर से प्रजनन करने वाला एक जोड़ा भेजा था।
  • शुरुआत में ये मोर लगभग तीन महीने तक एक सुरक्षित बाड़े में रहेंगे, जिसके बाद उन्हें एरियाना पार्क में स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए छोड़ा जाएगा।
  • 46 हेक्टेयर में फैला एरियाना पार्क जिनेवा के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित पार्कों में से एक है।
  • जिनेवा शहर ने यह पार्क पहले ‘लीग ऑफ नेशंस’ और बाद में संयुक्त राष्ट्र को उसके कार्यालयों के लिए उपलब्ध कराया था।
  • मोर एक सदी से भी ज्यादा समय से एरियाना पार्क का हिस्सा रहे हैं। ये परंपरा ‘लीग ऑफ नेशंस’ और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना से भी पहले की है।
  • इस परंपरा की शुरुआत स्विस पुरातत्वविद् और कला संग्रहकर्ता गुस्ताव रेविलियोड से जुड़ी है।
  • 1890 में जिनेवा शहर को वह संपत्ति वसीयत में दे दी थी, जहां आज संयुक्त राष्ट्र का परिसर स्थित है।
  • आज के समय में मौजूद अधिकांश पक्षी 1997 में जापान के एक चिड़ियाघर द्वारा UNOG को दान किए गए थे।
  • यह देश की प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है।
भारत के डोनेशन से UN परिसर की जैव-विविधता में बढ़ोतरी होगी।

6. कराधान और अन्य विधेयक पारित

  • 10 अगस्त को संसद ने ‘कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित किया।
  • ये बिल निवेश को बढ़ावा देना, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करेगा।
  • इस बिल का उद्देश्य टैक्स रूल को और सरल बनाना है और भारत में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने की सुगमता) को बड़े पैमाने पर बढ़ाना है।
  • सरकार का मानना है कि ये संशोधन देश के आर्थिक विकास को गति देगा और विदेशी निवेश को बढ़ाएगा।
  • REITs और InvITs से जुड़े निवेशकों के लिए कुछ जरूरी कर राहत का प्रावधान भी किया गया है।
  • इस बिल में विशेष अधिसूचित क्षेत्रों (Special Notified Zones) में कच्चे हीरों के व्यापार से जुड़ी विदेशी कंपनियों को 15 वर्ष की आयकर छूट का प्रावधान है।
  • इस बिल में डिजिटल पेमेंट्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, UPI पर तुरंत कोई नया चार्ज या टैक्स लागू नहीं किया गया है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि सामान्य UPI लेनदेन मुफ्त रहेंगे।
  • लोकसभा में कराधान और अन्य कानून (संशोधन) बिल 6 अगस्त को पारित किया था।

आज का इतिहास

  • 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ इलाहाबाद की संधि पर साइन किए। जिससे भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी।
  • 1948 में स्वतंत्र भारत की पुरुष हॉकी टीम ने लंदन ओलंपिक में ब्रिटेन को 4-0 से हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 1981 में आईबीएम (IBM) ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर (PC) बाजार में पेश किया।
  • 1990 में दक्षिण डकोटा में अब तक के सबसे बड़े और पूर्ण ट्रेक्स (T-Rex) डायनासोर के जीवाश्म की खोज हुई।

——————–

ये खबर भी पढ़ें..

फर्जी कॉल बंद होंगी, TRAI का नया निर्देश:भारत और अमेरिका ने कोच्चि में जॉइंट नेवी एक्सरसाइज शुरू की, 11 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विजय की CM शपथ में मौजूद तृषा पर भड़कीं सिंगर:कहा- बिना तलाक साथ घूम रहे हैं, सोचिए पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति कैसी होगी

May 12, 2026/
11:08 am

थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में बनीं हुईं तृषा कृष्णन पर साउथ सिंगर ने निशाना साधा है। उन्होंने...

अन्नामलाई ने छोड़ी बीजेपी! | नया राजनीतिक अध्याय? भाजपा से बाहर निकलने के बाद अन्नामलाई ने स्वतंत्र राह पकड़ी | एन18

June 6, 2026/
3:39 pm

तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विकास सामने आया है क्योंकि के. अन्नामलाई ने युवा भागीदारी, शासन सुधार और जमीनी स्तर...

पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता:पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ, कीमतें आज से लागू

June 13, 2026/
1:25 pm

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 2 रुपया की...

अमेरिका परमाणु नीति बदल रहा:न्यूक्लियर वेपन सिर्फ डराने के लिए नहीं, रूस-चीन से जंग हुई तो छोटे एटम बम इस्तेमाल होंगे

August 7, 2026/
9:03 am

अमेरिका चीन और रूस से बढ़ते तनाव को देखते हुए अपनी परमाणु नीति बदलने की तैयारी कर रहा है। NBC...

4 दिन बाद नर्मदापुरम का पारा 40 डिग्री से नीचे:पश्चिमी विक्षोभ से 1.5 डिग्री गिरा तापमान; 20 मार्च तक छाए रहेंगे बादल

March 16, 2026/
8:38 am

नर्मदापुरम में पिछले 4 दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच रविवार को दोपहर के तापमान में 1.5 डिग्री...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Deepti Gaur Appointed Higher Education Secretary

Deepti Gaur Appointed Higher Education Secretary
  • Hindi News
  • Career
  • Deepti Gaur Appointed Higher Education Secretary | August 12 Current Affairs

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. दीप्ति गौर मुखर्जी नई हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बनीं

  • 10 अगस्त को केंद्र सरकार ने IAS दीप्ति गौर मुखर्जी को नया हायर एजुकेशन सेक्रेटरी अपॉइंट किया।
  • दीप्ति गौर मुखर्जी 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं।
  • दीप्ति अभी तक कॉरपोरेट मामलों की सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। वे विनीत जोशी की जगह लेंगी।
  • विनीत जोशी को पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय का सेक्रेटरी अपॉइंट किया गया था।
  • दीप्ति 2024 से अब तक कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की सेक्रेटरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की CEO जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
  • वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रह चुकी हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उनके प्रमुख कामों में शामिल रही।
  • इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर भी काम किया है।
  • 1997 में भोपाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अंडर सेक्रेटरी रहीं।
  • मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर रहीं औ 2010 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन पावर्टी में डायरेक्टर समेत कई अलग-अलग डिपार्टमेंट में रहीं।

दीप्ति 2010 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन पावर्टी में डायरेक्टर

दीप्ति 2010 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन पावर्टी में डायरेक्टर

2. भारत में 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट्स से एंट्री होगी

  • 11 अगस्त को इंटरनेशनल पोर्ट्स यानी एंट्री गेट्स को मंजूरी दी है, जिससे ई-वीजा वाले विदेशी नागरिक भारत में एंट्री ले सकेंगे।
  • गृह मंत्रालय ने बताया कि इस नोटिफिकेशन में 9 जमीनी रास्ते (लैंड पोर्ट्स) और 2 एयरपोर्ट शामिल हैं।
  • इन एंट्री पॉइंट्स में भोपाल और तिरुपति के एयरपोर्ट और अटारी व अगरतला के रोड भी शामिल हैं।
  • मंत्रालय के मुताबिक भारत लगभग 95 प्रतिशत ई-वीजा आवेदनों को 72 घंटे से भी कम समय में प्रोसेस कर लेता है।
  • इन नए पोर्ट्स के जुड़ने के बाद, ई-वीजा वाले विदेशी नागरिकों की एंट्री के लिए उपलब्ध इंटरनेशनल पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
  • इसमें 37 एयरपोर्ट, 38 सी-पोर्ट (समुद्री बंदरगाह) और 13 लैंड पोर्ट शामिल हैं।
  • इसमें नए 11 पोर्ट्स 9 लैंड पोर्ट भी शामिल हैं। ये कदम विदेशी पर्यटकों और यात्रियों के लिए भारत में एंट्री को आसान बनाना है।
11 नए पॉर्ट्स में भोपाल का राजभोज एयरपोर्ट भी शामिल है।

11 नए पॉर्ट्स में भोपाल का राजभोज एयरपोर्ट भी शामिल है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. भारतीय मूल की बोधन सबसे कम उम्र की चेस चैंपियन बनीं

  • 11 अगस्त को भारतीय मूल की 11 वर्षीय बोधन सिवानंदन ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला चेस चैंपियन बनीं।
  • उन्होंने आयरलैंड की त्रिशा कन्यामराला को रैपिड चेस प्लेऑफ में हराकर ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता।
  • बोधन के अलावा भारतीय मूल के ही 17 साल के श्रीयस रॉयल ने भी चैंपियनशिप अपने नाम किया।
  • श्रीयस ने नौ राउंड के बाद पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर रहते हुए ओपन ब्रिटिश खिताब अपने नाम किया। 1 अगस्त को शुरु हुआ टूर्नामेंट रविवार को कोवेंट्री में खत्म हुआ।

4. FIH ने हॉकी के नियमों में बदलाव किया

  • 11 अगस्त को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने पुरुष और महिला वर्ल्ड कप 2026 में कॉमपीटीशन के नियमों और स्ट्रक्चर में बदला किया है।
  • नए नियम के मुताबिक, अब क्वार्टर फाइनल को खत्म कर दिया गया है और दोनों क्रॉसओवर पूलों से टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।
  • नए फॉर्मेट में टीमों के पास शुरुआत से ही गलतियां कम होंगी क्योंकि पहले पूल के परिणाम अगले चरण में भी लागू हो सकते हैं।
  • भारत की पुरुष टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है, जबकि भारतीय महिला टीम को पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का सामना करना होगा।
  • टूर्नामेंट की शुरुआत प्रत्येक प्रतियोगिता की 16 टीमों के साथ होगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार पूल में बांटा जाएगा।
  • 15 से 20 अगस्त तक हर टीम अपने पूल की अन्य टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी और अंतिम रैंकिंग के आधार पर अगले चरण की टीमों का निर्धारण होगा।

5. अंतर्राष्ट्रीय भाषा विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने 4 पदक जीते

  • 10 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत ने 1 स्वर्ण और 3 कांस्य समेत कुल 4 पदक जीते।
  • प्रतियोगिता रोमानिया के बुखारेस्ट में आयोजित हुई और श्रीलक्ष्मी वेंकटरामन ने स्वर्ण पदक जीता।
  • आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक जीता।
  • इस प्रतियोगिता में सोहम अमित पेडनेकर को विशेष सम्मान दिया गया।
  • इस प्रतियोगिता में 40 से ज्यादा देशों के स्कूली छात्र हिस्सा लेते हैं।
  • यह ओलंपियाड क्लास 6 से 8 वीं के बीच और क्लास 9-12 के स्कूली छात्रों के बीच होता है।
  • तर्क और एनालिसिस एबिलिटी का उपयोग करके अपरिचित भाषाओं में पैटर्न पहचानने की उनकी क्षमता को चेक किया जाता है।
  • पार्टिसिपेंट्स को अनजान भाषाओं पर आधारित प्रॉब्लम दी जाती हैं और उन्हें लॉजिक और रीजनिंग का इस्तेमाल करके पैटर्न ढूंढ़ना होते हैं।
  • ये 23वां इंटरनेशनल लिंग्वस्टिक ओलंपियाड था। भारत इस ओलंपियाड में 2009 से हिस्सा ले रहा है।
  • टीम का चयन पाणिनी लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड (PLO) के जरिए होता है, जो राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता के तौर पर काम करता है।
  • भारत ने अब तक इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड में 37 मेडल जीते हैं। इसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
IIIT हैदराबाद 2015 से पाणिनी लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड को मेंटर कर रहा है।

IIIT हैदराबाद 2015 से पाणिनी लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड को मेंटर कर रहा है।

मिसलीनियस

6. भारत ने जिनेवा को मोर डोनेट किये

  • 11 अगस्त को भारत ने जिनेवा में यूनाइटेड नेशन ऑफिस (UNOG) को पांच मोर दान करने की जानकारी दी।
  • ये मोर भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने UNOG की डायरेक्टर जनरल तात्याना वालोवाया को सौंपे।
  • इन पांच मोरों में चार नीले मोर और एक सफेद पंखों वाला नर मोर शामिल है, जो संयुक्त राष्ट्र से जुड़े नीले और सफेद रंगों को दर्शाते हैं।
  • इस दौरान देश की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और बहुपक्षवाद के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
  • ये दूसरी बार है जब भारत ने UNOG को मोर भेंट किए हैं। 1981 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिल्ली चिड़ियाघर से प्रजनन करने वाला एक जोड़ा भेजा था।
  • शुरुआत में ये मोर लगभग तीन महीने तक एक सुरक्षित बाड़े में रहेंगे, जिसके बाद उन्हें एरियाना पार्क में स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए छोड़ा जाएगा।
  • 46 हेक्टेयर में फैला एरियाना पार्क जिनेवा के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित पार्कों में से एक है।
  • जिनेवा शहर ने यह पार्क पहले ‘लीग ऑफ नेशंस’ और बाद में संयुक्त राष्ट्र को उसके कार्यालयों के लिए उपलब्ध कराया था।
  • मोर एक सदी से भी ज्यादा समय से एरियाना पार्क का हिस्सा रहे हैं। ये परंपरा ‘लीग ऑफ नेशंस’ और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना से भी पहले की है।
  • इस परंपरा की शुरुआत स्विस पुरातत्वविद् और कला संग्रहकर्ता गुस्ताव रेविलियोड से जुड़ी है।
  • 1890 में जिनेवा शहर को वह संपत्ति वसीयत में दे दी थी, जहां आज संयुक्त राष्ट्र का परिसर स्थित है।
  • आज के समय में मौजूद अधिकांश पक्षी 1997 में जापान के एक चिड़ियाघर द्वारा UNOG को दान किए गए थे।
  • यह देश की प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है।
भारत के डोनेशन से UN परिसर की जैव-विविधता में बढ़ोतरी होगी।

भारत के डोनेशन से UN परिसर की जैव-विविधता में बढ़ोतरी होगी।

6. कराधान और अन्य विधेयक पारित

  • 10 अगस्त को संसद ने ‘कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित किया।
  • ये बिल निवेश को बढ़ावा देना, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करेगा।
  • इस बिल का उद्देश्य टैक्स रूल को और सरल बनाना है और भारत में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने की सुगमता) को बड़े पैमाने पर बढ़ाना है।
  • सरकार का मानना है कि ये संशोधन देश के आर्थिक विकास को गति देगा और विदेशी निवेश को बढ़ाएगा।
  • REITs और InvITs से जुड़े निवेशकों के लिए कुछ जरूरी कर राहत का प्रावधान भी किया गया है।
  • इस बिल में विशेष अधिसूचित क्षेत्रों (Special Notified Zones) में कच्चे हीरों के व्यापार से जुड़ी विदेशी कंपनियों को 15 वर्ष की आयकर छूट का प्रावधान है।
  • इस बिल में डिजिटल पेमेंट्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, UPI पर तुरंत कोई नया चार्ज या टैक्स लागू नहीं किया गया है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि सामान्य UPI लेनदेन मुफ्त रहेंगे।
  • लोकसभा में कराधान और अन्य कानून (संशोधन) बिल 6 अगस्त को पारित किया था।

आज का इतिहास

  • 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ इलाहाबाद की संधि पर साइन किए। जिससे भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी।
  • 1948 में स्वतंत्र भारत की पुरुष हॉकी टीम ने लंदन ओलंपिक में ब्रिटेन को 4-0 से हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 1981 में आईबीएम (IBM) ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर (PC) बाजार में पेश किया।
  • 1990 में दक्षिण डकोटा में अब तक के सबसे बड़े और पूर्ण ट्रेक्स (T-Rex) डायनासोर के जीवाश्म की खोज हुई।

——————–

ये खबर भी पढ़ें..

फर्जी कॉल बंद होंगी, TRAI का नया निर्देश:भारत और अमेरिका ने कोच्चि में जॉइंट नेवी एक्सरसाइज शुरू की, 11 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket