Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News

Hindi News Sports Cricket Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले कॉपी लिंक जिम्बाब्वे ने हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 185 रनों पर सिमट गई और मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरावा और न्यूमैन न्यामहुरी की तिकड़ी ने कुल 17 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 140 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने 410 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 185 रन पर सिमट गई। न्यामहुरी ने मैच में 6 विकेट लिए। तीसरे दिन बांग्लादेश की खराब शुरुआत बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 40 रन से की थी और वह जिम्बाब्वे के स्कोर से 230 रन पीछे था। ब्रैड इवांस ने शुरुआती ओवर में परेशान किया, जिसके बाद दूसरे ही ओवर में मुजरबानी ने महमूदुल हसन जॉय को गली में कैच आउट कराकर बांग्लादेश को दिन का पहला झटका दिया। लंच तक बांग्लादेश के 5 विकेट गिरे मोमिनुल हक भी मुजरबानी की एक ऐसी ही गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच दे बैठे। नजमुल हसन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने कुछ बाउंड्री लगाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा नहीं टिक सकी। नजमुल को न्यामहुरी ने बोल्ड किया। लंच से ठीक पहले मुश्फिकुर (34 रन) भी मुजरबानी की गेंद पर लेग साइड में कैच दे बैठे, जिससे लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 117 रन हो गया। दूसरे सेशन में मुजरबानी और नगरावा का कहर लंच के बाद मुजरबानी ने तौहीद हृदोय को तीसरी स्लिप में कैच कराकर अपना चौथा विकेट लिया। इसके बाद डेब्यू कर रहे अमिते हसन और तैजुल इस्लाम ने संभलकर खेलते हुए तेजी से रन बनाए और 34 रन की साझेदारी की। हालांकि, इवांस ने शॉर्ट बॉल पर तैजुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके अगले ही ओवर में कप्तान नगरावा ने अमिते हसन को दूसरी स्लिप में और फिर खालिद अहमद को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 162 रन कर दिया। नगारवा ने दूसरी पारी में 3 विकेट झटके। न्यामहुरी ने लिया आखिरी विकेट इबादत हुसैन और हसन महमूद ने कुछ चौके लगाकर जिम्बाब्वे की जीत का इंतजार थोड़ा बढ़ाया। मुजरबानी अपने 5 विकेट पूरे करने के लिए यॉर्कर फेंकते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार, न्यूमैन न्यामहुरी ने हसन महमूद को मुजरबानी के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश की दूसरी पारी को 185 रन पर समेट दिया। पहली पारी में ही तय हो गई थी जिम्बाब्वे की जीत जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच के पहले ही दिन बांग्लादेश को सिर्फ 140 रनों पर समेटकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। पहली पारी में न्यामहुरी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि नगरावा, मुजरबानी और इवांस को 2-2 विकेट मिले थे। जवाब में जिम्बाब्वे ने इनोसेंट काइया के पहले टेस्ट शतक (140 रन) और ब्रायन बेनेट, क्रेग इर्विन व वेस्ली मधेवेरे के अर्धशतकों की मदद से 410 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट लिए, जिससे उन्होंने शाकिब अल हसन के टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने (19 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England

Hindi News Sports Cricket T20 World Cup, West Indies, South Africa, Semifinal, Ian Bishop, Cricket News, Australia, England स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की टीमें तय हो चुकी हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के लिए परिस्थितियों के अनुसार ढलना सबसे महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि टीमों को बिना किसी अभ्यास समय के एक शहर से दूसरे शहर (जैसे साउथम्प्टन से लीड्स और मैनचेस्टर से लॉर्ड्स) का सफर तय करना पड़ा है। जियोस्टार के मीडिया डे के दौरान ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट इयान बिशप ने कहा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वर्तमान में टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें दिख रही हैं। हालांकि नॉकआउट स्टेज में किसी भी टीम को कमजोर नहीं माना जा सकता। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की गहराई सबसे बड़ी ताकत इयान बिशप ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल दिखाया है और वे छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं। टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी की गहराई और पावर-हिटिंग है। टीम में जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड (जो दुनिया की बेस्ट युवा खिलाड़ियों में से एक हैं), एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड जैसी गहरी बल्लेबाजी लाइन-अप है। उनके पास सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, और युवा तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन जैसी गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं। वेस्टइंडीज को बेहतर खेल दिखाने की जरूरत वेस्टइंडीज की टीम 2016 की पूर्व चैंपियन रह चुकी है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका खेल उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने कहा, आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैचों में उनकी बल्लेबाजी आत्मविश्वास से कम दिखी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को रोकने के लिए वेस्टइंडीज को अपने खेल के लेवल में 25% से 40% तक सुधार करना होगा। टीम की सीनियर खिलाड़ी हेली मैथ्यूज और डेंड्रा डॉटिन अब तक बल्ले से अपनी लय में नहीं दिखी हैं, हालांकि मैथ्यूज ने गेंदबाजी अच्छी की है। शेमाइन कैंपबेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम को स्टेफनी टेलर और आलिया अलीन से बड़ी उम्मीदें होंगी। इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों में बेहद मजबूत इंग्लैंड की टीम का अपने घर में किसी भी विमेंस वर्ल्ड कप में न हारने का एक बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। वर्तमान में वे खिताब की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। यदि उनकी कप्तान नेट साइवर-ब्रंट पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरती हैं, तो इंग्लैंड को उनके घरेलू मैदानों पर हराना बेहद मुश्किल होगा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की तरह ही टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनाए हैं और उनकी बल्लेबाजी काफी गहरी है। साउथ अफ्रीका उलटफेर करने में सक्षम साउथ अफ्रीका की टीम को किसी भी फॉर्मेट में कम नहीं आंकी जा सकती। टीम हर बार ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट स्टेज और फाइनल में पहुंचकर संघर्ष करती है। हालांकि पिछले रन-चेज में उनका खेल थोड़ा डगमगाया था, लेकिन टीम के पास मरिजाने कैप, लौरा वोल्वार्ट, अयाबोंगा खाका और तस्मिन ब्रिट्स जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के पास लड़ने का कल्चर और जज्बा है। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Womens Cricket Squad Announced; Harmanpreet Captain, Mandhana Vice-Captain

Hindi News Sports Cricket Asian Games 2026: India Womens Cricket Squad Announced; Harmanpreet Captain, Mandhana Vice Captain 1 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम में कोई बड़ा उलटफेर न करते हुए सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है। BCCI की सीनियर चयन समिति ने स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसी दिग्गज चौकड़ी को टीम में शामिल किया है। मंधाना और शेफाली संभालेंगी ओपनिंग की जिम्मेदारी टीम के चयन में इस बार अनुभव और फॉर्म को प्राथमिकता दी गई है। स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी। मंधाना के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का लंबा अनुभव है, जबकि शेफाली अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए जानी जाती हैं। मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स पारी को संभालने का काम करेंगी, जो हाल के दिनों में बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। दीप्ति शर्मा निभाएंगी ऑलराउंडर की भूमिका टीम की सबसे अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर एक बार फिर से दोहरी जिम्मेदारी होगी। दीप्ति न सिर्फ मिडिल और डेथ ओवर्स में अपनी कसी हुई स्पिन गेंदबाजी से रन रोकने की क्षमता रखती हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में आकर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकती हैं। वे टीम के संतुलन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही हैं। चयनकर्ताओं ने पिचों के मिजाज को देखते हुए स्पिन डिपार्टमेंट पर खास भरोसा जताया है। एशियन गेम्स टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट टी20 (T20) फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय महिला टीम को टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ICC रैंकिंग में भारत टॉप टीमों में शामिल है। पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी एशियाई टीमों से होने की उम्मीद है। मुख्य कोच और मैनेजमेंट खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का पूरा स्क्वॉड हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ben Stokes Announces Retirement | PM Modi Launches Ambulance Tracking

Hindi News Career Ben Stokes Announces Retirement | PM Modi Launches Ambulance Tracking 8 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. पीएम मोदी ने सेशेल्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किए 29 जून को पीएम मोदी ने सेशेल्स में 19 बड़े समझौतों और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया। इन प्रोजेक्ट्स में UPI बेस्ड डिजिटल पेमेंट शुरू करना, 1,250 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट (लोन), साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना शामिल है। इसके साथ ही भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी व्हीकल, 5 नाव, 6 एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी सौंपा। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर ये समझौते किए गए हैं। इससे पहले मोदी ने रविवार को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था। पीएम मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। इस साल सेशेल्स की आजादी और भारत-सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष भी पूरे हुए हैं। पीएम मोदी 27 जून को 3 दिन की यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्लेयर बनी 28 जून को दीप्ति शर्मा ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दीप्ति के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 356 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं। दीप्ति ने टेस्ट में 22, वनडे में 166 और टी-20 इंटरनेशनल में 168 विकेट हासिल किए हैं। दीप्ति ने झूलन गोस्वामी के 355 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 इंटरनेशनल (T20I)से डेब्यू किया। 2018 में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने दीप्ति को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया। 2025 में दीप्ति महिला ODI वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुनी गईं। दिसंबर 2025 में महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं थीं। दीप्ति मार्च 2024 में WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं। 3. क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने संन्यास का ऐलान किया 28 जून को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। बेन का न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट आखिरी मैच होगा। 15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। स्टोक्स ने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट बनाया। इंग्लैंड 2019 ODI में स्टोक्स ने विश्व कप जिताने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। स्टोक्स 2022 में T20 वर्ल्ड कप के विनर रहे। टेस्ट क्रिकेट में 7,000+ रन और 250+ विकेट लेने वाले चुनिंदा ऑलराउंडरों में शामिल। स्टोक्स ने टेस्ट डेब्यू 2013-14 में एशेज सीरीज में किया था और वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। निधन (DEATH) 4. तमिल एक्टर के. भाग्यराज का निधन 28 जून को तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कृष्णस्वामी भाग्यराज तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाते थे। कृष्णस्वामी को उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए स्क्रीनप्ले किंग भी कहा जाता था। 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा बाबू’ का स्क्रीनप्ले और कहानी कृष्णस्वामी ने लिखी थी। कृष्णस्वामी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। कृष्णस्वामी बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए। कृष्णस्वामी ने इसके साथ-साथ 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म मुंडनई मुदिचू में कृष्णस्वामी को उनके रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। भाग्यराज ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आखिरी रास्ता का निर्देशन किया था। कृष्णस्वामी ने 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग भी की। 5. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ग्रीस और ब्रिटेन यात्रा पर पहुंचे 29 जून को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूनाइटेड किंगडम और ग्रीस की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। यात्रा के पहले दिन पीयूष गोयल ब्रिटेन में अपनी बैठकों के बाद ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल एथेंस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसीसीआई) में भारतीय और ग्रीक इंडस्टलिस्ट के साथ चर्चा भी करेगा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ दोनों देशों के व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है। ब्रिटेन यात्रा के दौरान पीयूष गोयल भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA/CETA) के 15 जुलाई से लागू होने से पहले तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। वे इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के व्यापार एवं व्यवसाय मंत्री के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। पीयूष ने इससे पहले ‘यूके-इंडिया वीक 2026’ में हिस्सा लिया था। भारत और ग्रीस के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए नए समझौतों पर चर्चा होगी। ये यात्रा भारत की ‘यूरोपीय संघ’ (EU) के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की नीति का हिस्सा है। इस यात्रा के दौरान ग्रीस के साथ समुद्री व्यापार और लॉजिसटिक पर भी बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान स्टार्टअप इकोसिस्टम के आदान-प्रदान के लिए एक विशेष समझौता होने की उम्मीद है। ये यात्रा भारत-ग्रीस के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक आर्थिक सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से की जा रही है। ये यात्रा भारत और ग्रीस के बीच आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 6. नेशनल एम्बुलेंस सेवाओं (NAS) के नए नियम जारी 29 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवाओं (NAS) के नए नियम जारी किए। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने 29 जून 2026 को SUMAN (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) रोडमैप 2030 जारी किया। यह ऐलान 16वें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) सम्मेलन में किया गया। अब दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और अस्पतालों की GIS आधारित मैपिंग होगी, जिससे सबसे नजदीकी और उपयुक्त अस्पताल
Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup, Australia Vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 65 रन, बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से हराया। इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वेस्टइंडीज उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज का सफर आसान नहीं रहा। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से शुरुआत की थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। श्रीलंका पर आसान जीत के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार के कारण कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हालांकि, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने वेस्टइंडीज को लाइफलाइन दी और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89% मुकाबले जीते दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। अब तक खेले गए 19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वह एकमात्र जीत 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी आज भी टीम का हिस्सा हैं। पेरी और सोफी मोलिन्यूक्स फॉर्म में एलिस पेरी इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट भी ले रही हैं। भारत के खिलाफ 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब पेरी ने 38 गेंदों पर 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पेरी अब तक 6 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। कैंपबेल और मैथ्यूज से उम्मीदें वेस्टइंडीज की टीम इस नॉकआउट मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। टीम की बैटर शेमाइन कैंपबेल ने 5 मैचों में 126.22 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। गेंदबाजी कप्तान हेली मैथ्यूज सबसे सफल रही हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच जीते हैं, दोनों में हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच रही हैं। टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है बॉलिंग लंदन के द ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान का इतिहास चेजिंग के पक्ष में रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मैच के दिन लंदन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup, Australia Vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 65 रन, बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से हराया। इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वेस्टइंडीज उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज का सफर आसान नहीं रहा। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से शुरुआत की थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। श्रीलंका पर आसान जीत के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार के कारण कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हालांकि, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने वेस्टइंडीज को लाइफलाइन दी और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89% मुकाबले जीते दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। अब तक खेले गए 19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वह एकमात्र जीत 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी आज भी टीम का हिस्सा हैं। पेरी और सोफी मोलिन्यूक्स फॉर्म में एलिस पेरी इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट भी ले रही हैं। भारत के खिलाफ 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब पेरी ने 38 गेंदों पर 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पेरी अब तक 6 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। कैंपबेल और मैथ्यूज से उम्मीदें वेस्टइंडीज की टीम इस नॉकआउट मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। टीम की बैटर शेमाइन कैंपबेल ने 5 मैचों में 126.22 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। गेंदबाजी कप्तान हेली मैथ्यूज सबसे सफल रही हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच जीते हैं, दोनों में हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच रही हैं। टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है बॉलिंग लंदन के द ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान का इतिहास चेजिंग के पक्ष में रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मैच के दिन लंदन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
न्यूजीलैंड ने 27 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती:160 रन से हराया; स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड 212 रन पर सिमटा

बेन स्टोक्स अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच को जीत के साथ यादगार बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 373 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी 212 रन पर सिमट गई। इसी के साथ कीवी टीम ने 27 साल बाद इंग्लैंड में कोई सीरीज जीती। टीम ने इससे पहले 1999 यह कारनामा किया था। यह न्यूजीलैंड की इंग्लैंड में 20 टेस्ट सीरीज में सिर्फ चौथी जीत है। खास बात यह रही कि टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की। ऐसा उसने इंग्लैंड में दूसरी बार किया है। दूसरी ओर इंग्लैंड को 2012 के बाद पहली बार घर में तीन या उससे ज्यादा टेस्ट की सीरीज गंवानी पड़ी। स्टोक्स की विदाई जीत के साथ नहीं हुई मैच का सबसे बड़ा पल बेन स्टोक्स का संन्यास था। 35 साल के ऑलराउंडर ने चौथे दिन संन्यास की घोषणा की थी। टारगेट का पीछा करते हुए स्टोक्स ने पनिंग की और सिर्फ 20 गेंदों में 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। पांचवें दिन दो रनआउट ने बदला मुकाबला इंग्लैंड ने अंतिम दिन 103/4 से खेलना शुरू किया, लेकिन सुबह के पहले घंटे में ही मैच हाथ से निकल गया। पहले नाथन स्मिथ ने एमिलियो गे (10) को आउट किया। इसके बाद हेनरी निकोल्स के शानदार डायरेक्ट हिट पर जो रूट (18) रन आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार दबाव बनाए रखा। मिचेल सैंटनर ने गस एटकिंसन को LBW किया, जबकि दूसरे डयरेक्ट हिट पर जोश टंग रन आउट हुए। आखिर में सैंटनर ने जेमी स्मिथ (60) को आउट कर इंग्लैंड की पारी 212 रन पर समेट दी। जेमी स्मिथ ने 60 रन बनाए टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने 60 रन की पारी खेली। उन्होंने गस एटकिंसन के साथ 75 रन जोड़कर कुछ देर मुकाबला रोके रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। जेमी के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 438 रन बनाए मैच का आधार न्यूजीलैंड की पहली पारी रही। कप्तान टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉनवे (157) ने पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 438 रन बनाए। इंग्लैंड ने जवाब में 354 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड को 84 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में डेरिल मिचेल (100)* और रचिन रवींद्र (94) की बदौलत टीम ने 288/9 पर पारी घोषित कर इंग्लैंड के सामने 373 रन का लक्ष्य रखा। चोटों के बावजूद न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड चोटों से जूझता रहा। मैट हेनरी पहले ही बाहर थे। ब्लेयर टिकनर चोटिल हुए तो उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट जैक फाउल्क्स मैदान पर उतरे। अंतिम दिन विल ओ’रूर्के भी हैमस्ट्रिंग की वजह से मैदान छोड़ गए। इंग्लैंड का 14 साल बाद घर में सीरीज हारना इंग्लैंड को 2012 के बाद पहली बार अपने घर में तीन या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पिछले 9 टेस्ट में से 7 गंवा दिए हैं। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के ‘बैजबॉल’ में यह टीम का सबसे खराब दौर माना जा रहा है। स्टोक्स का सपना अधूरा रह गया बेन स्टोक्स ने चौथे दिन अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि चार साल कप्तानी करने के बाद अब वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। स्टोक्स ने कहा, सीरीज जीतकर विदाई लेना शानदार होता, लेकिन मुझे अपने करियर और कप्तानी पर गर्व है। अब कई भावनाएं हैं, क्योंकि दोबारा इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा। डेरिल मिचेल की पारी बनी जीत की नींव दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने नाबाद 100 रन बनाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की कई गेंदें उनके शरीर पर लगीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच के बाद मिचेल ने कहा, हम इंग्लैंड जीतने के इरादे से आए थे। सीरीज जीतना हमारे लिए बेहद खास है।
न्यूजीलैंड ने 27 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती:160 रन से हराया; स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड 212 रन पर सिमटा

बेन स्टोक्स अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच को जीत के साथ यादगार बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 373 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी 212 रन पर सिमट गई। इसी के साथ कीवी टीम ने 27 साल बाद इंग्लैंड में कोई सीरीज जीती। टीम ने इससे पहले 1999 यह कारनामा किया था। यह न्यूजीलैंड की इंग्लैंड में 20 टेस्ट सीरीज में सिर्फ चौथी जीत है। खास बात यह रही कि टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की। ऐसा उसने इंग्लैंड में दूसरी बार किया है। दूसरी ओर इंग्लैंड को 2012 के बाद पहली बार घर में तीन या उससे ज्यादा टेस्ट की सीरीज गंवानी पड़ी। स्टोक्स की विदाई जीत के साथ नहीं हुई मैच का सबसे बड़ा पल बेन स्टोक्स का संन्यास था। 35 साल के ऑलराउंडर ने चौथे दिन संन्यास की घोषणा की थी। टारगेट का पीछा करते हुए स्टोक्स ने पनिंग की और सिर्फ 20 गेंदों में 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। पांचवें दिन दो रनआउट ने बदला मुकाबला इंग्लैंड ने अंतिम दिन 103/4 से खेलना शुरू किया, लेकिन सुबह के पहले घंटे में ही मैच हाथ से निकल गया। पहले नाथन स्मिथ ने एमिलियो गे (10) को आउट किया। इसके बाद हेनरी निकोल्स के शानदार डायरेक्ट हिट पर जो रूट (18) रन आउट हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार दबाव बनाए रखा। मिचेल सैंटनर ने गस एटकिंसन को LBW किया, जबकि दूसरे डयरेक्ट हिट पर जोश टंग रन आउट हुए। आखिर में सैंटनर ने जेमी स्मिथ (60) को आउट कर इंग्लैंड की पारी 212 रन पर समेट दी। जेमी स्मिथ ने 60 रन बनाए टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने 60 रन की पारी खेली। उन्होंने गस एटकिंसन के साथ 75 रन जोड़कर कुछ देर मुकाबला रोके रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। जेमी के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 438 रन बनाए मैच का आधार न्यूजीलैंड की पहली पारी रही। कप्तान टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉनवे (157) ने पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 438 रन बनाए। इंग्लैंड ने जवाब में 354 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड को 84 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में डेरिल मिचेल (100)* और रचिन रवींद्र (94) की बदौलत टीम ने 288/9 पर पारी घोषित कर इंग्लैंड के सामने 373 रन का लक्ष्य रखा। चोटों के बावजूद न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड चोटों से जूझता रहा। मैट हेनरी पहले ही बाहर थे। ब्लेयर टिकनर चोटिल हुए तो उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट जैक फाउल्क्स मैदान पर उतरे। अंतिम दिन विल ओ’रूर्के भी हैमस्ट्रिंग की वजह से मैदान छोड़ गए। इंग्लैंड का 14 साल बाद घर में सीरीज हारना इंग्लैंड को 2012 के बाद पहली बार अपने घर में तीन या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पिछले 9 टेस्ट में से 7 गंवा दिए हैं। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के ‘बैजबॉल’ में यह टीम का सबसे खराब दौर माना जा रहा है। स्टोक्स का सपना अधूरा रह गया बेन स्टोक्स ने चौथे दिन अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि चार साल कप्तानी करने के बाद अब वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। स्टोक्स ने कहा, सीरीज जीतकर विदाई लेना शानदार होता, लेकिन मुझे अपने करियर और कप्तानी पर गर्व है। अब कई भावनाएं हैं, क्योंकि दोबारा इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा। डेरिल मिचेल की पारी बनी जीत की नींव दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने नाबाद 100 रन बनाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की कई गेंदें उनके शरीर पर लगीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच के बाद मिचेल ने कहा, हम इंग्लैंड जीतने के इरादे से आए थे। सीरीज जीतना हमारे लिए बेहद खास है।
WI Beat SL by Innings & 217 Runs; Chase Hits 300 Wickets

1 मिनट पहले कॉपी लिंक केमार रोच ने 4 विकेट लिए। उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हराया। उसने रोस्टन चेज की कप्तानी में पहला टेस्ट जीता है। इस जीत के साथ विंडीज ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। विवि रिचर्ड्स स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका दूसरी पारी में 101 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने चौथे दिन 15/1 से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम महज 32 ओवर में पवेलियन लौट गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। रोच विंडीज के एलीट बॉलर्स के क्लब में शामिल तेज गेंदबाज केमार रोच ने 4 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वे कर्टली एम्ब्रोज के बाद 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज बने। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोज और मैल्कम मार्शल के नाम हैं। कुल मिलाकर वे यह माइल स्टोन हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज बने हैं। 2 बेस्ट परफॉरमेंस सभी विकेट विंडीज के पेसर्स ने झटके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी के सभी 10 विकेट झटके। केमार रोच ने दिन के पहले ही ओवर में निशान मदुष्का को LBW किया। तीन गेंद बाद जेडन सील्स ने नाइटवॉचमैन कसुन रजिता को स्लिप में कैच कराया। फिर शमार जोसेफ ने कमिंदु मेंडिस को बोल्ड किया और पहली पारी के शतकवीर धनंजय डी सिल्वा को LBW आउट कर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। 6 श्रीलंकाई बैटर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंचे श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने संघर्ष किया। उन्होंने 60 गेंदों पर 43 रन बनाए। वे श्रीलंका के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। कई बल्लेबाज अंदर आती गेंदों पर LBW हुए, जबकि कुछ बाहरी किनारा लेकर आउट हुए। कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस दोनों गेंद छोड़ने के बाद बोल्ड हुए। रोच ने 300वां टेस्ट विकेट लिया बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका, लेकिन दोबारा शुरुआत होते ही वेस्टइंडीज ने श्रीलंका की बची उम्मीदें खत्म कर दीं। लंच के बाद रोच ने दिनेश चांडीमल और मिलान रत्नायके को आउट किया। इसके बाद उन्होंने असिथा फर्नांडो को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। 300वां विकेट लेने पर उन्हें यादगार के तौर पर 300 नंबर की वेस्टइंडीज टेस्ट जर्सी दी गई। स्पेशल जर्सी के साथ केमार रोच। ——————————————————— एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… तीसरे दिन विंडीज की पारी 626/9 पर घोषित; श्रीलंका 15/1 वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
WI Beat SL by Innings & 217 Runs; Chase Hits 300 Wickets

31 मिनट पहले कॉपी लिंक केमार रोच ने 4 विकेट लिए। उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हराया। उसने रोस्टन चेज की कप्तानी में पहला टेस्ट जीता है। इस जीत के साथ विंडीज ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। विवि रिचर्ड्स स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका दूसरी पारी में 101 रन पर सिमट गई। टीम ने चौथे दिन 15/1 से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम महज 32 ओवर में पवेलियन लौट गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। 2 बेस्ट परफॉरमेंस रोच विंडीज के एलीट बॉलर्स के क्लब में शामिल तेज गेंदबाज केमार रोच ने 4 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वे कर्टली एम्ब्रोज के बाद 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज बने। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोस और मैल्कम मार्शल के नाम हैं। कुल मिलाकर वे यह माइल स्टोन हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज बने हैं। सभी विकेट विंडीज के पेसर्स ने झटके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी के सभी 10 विकेट झटके। केमार रोच ने दिन के पहले ही ओवर में निशान मदुष्का को LBW किया। तीन गेंद बाद जेडन सील्स ने नाइटवॉचमैन कसुन रजिता को स्लिप में कैच कराया। फिर शमार जोसेफ ने कमिंदु मेंडिस को बोल्ड किया और पहली पारी के शतकवीर धनंजय डी सिल्वा को LBW आउट कर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। 6 श्रीलंकाई बैटर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंचे श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने संघर्ष किया। उन्होंने 60 गेंदों पर 43 रन बनाए। वे श्रीलंका के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। कई बल्लेबाज अंदर आती गेंदों पर LBW हुए, जबकि कुछ बाहरी किनारा लेकर आउट हुए। कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस दोनों गेंद छोड़ने के बाद बोल्ड हुए। रोच ने 300वां टेस्ट विकेट लिया बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका, लेकिन दोबारा शुरुआत होते ही वेस्टइंडीज ने श्रीलंका की बची उम्मीदें खत्म कर दीं। लंच के बाद रोच ने दिनेश चांडीमल और मिलान रत्नायके को आउट किया। इसके बाद उन्होंने असिथा फर्नांडो को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। 300वां विकेट लेने पर उन्हें यादगार के तौर पर 300 नंबर की वेस्टइंडीज टेस्ट जर्सी दी गई। स्पेशल जर्सी के साथ केमार रोच। ——————————————————— एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… तीसरे दिन विंडीज की पारी 626/9 पर घोषित; श्रीलंका 15/1 वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









