England Cricket Heros Career Ends Amidst Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। जब उनके रिटायरमेंट की घोषणा हुई, तब वे बॉलिंग कर रहे थे। खबर आने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने जैक फॉक्स का विकेट लिया। 15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट। उनका नाम दो नाइट क्लब विवादों से जुड़ा। इसकी वजह से पहले उनसे वाइस कैप्टेंसी गई, फिर टीम से निकाला गया। अब उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। स्टोक्स ने ड्रेसिंग रुम में भावुक स्पीच दी स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला टीम को पहले ही बता दिया था। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक स्पीच भी दी। उन्होंने कहा ‘इस टीम के लिए वे पहले भी कई बार खुद को झोंक चुके हैं और उनके पास एक आखिरी कोशिश बाकी है।’ कप्तान स्टोक्स ने खिलाड़ियों से कहा कि आखिरी 2 दिन में अपना सब कुछ झोंक दीजिए। उन्होंने कहा- ‘इमोशनल हिस्सा अब पीछे छोड़ चुका हूं। अब काम पर लौटने का वक्त है। प्लीज, बाकी सब मेरे साथ आएं।’ स्टोक्स के रिटायरमेंट स्पीच की तस्वीर। बेन स्टोक्स की यादगार पारियां 2019 वर्ल्ड कप फाइनल: स्टोक्स की 84 रन की पारी14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना।स्टोक्स ने 84 रन की पारी खेलकर मैच टाई कराया। हेडिंग्ले 2019: अकेले दम पर एशेज मैच जीतायावर्ल्ड कप जीत के छह हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली। 2022 टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ाटी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का टारगेट मिला था। स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवरों में उनकी पारी ने इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद 2017: ब्रिस्टल नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगास्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा।इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया।इस विवाद के बाद स्टोक्स के रिटायरमेंट की अटकलें थी। हालांकि उन्होंने खेलना जारी रखा। 2026: चेल्सी नाइटक्लब विवाद, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टोक्सन्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी।ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी।स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर माफी मांगी थी। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए। उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके। ———————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया:दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
स्पोर्ट्स अपडेट्स:बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरा टेस्ट उनके 15 साल के करियर का आखिरी मुकाबला होगा। 35 वर्षीय स्टोक्स ने रविवार को मैच शुरू होने से पहले टीम को इसकी जानकारी दी। स्टॉक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार जीत दर्ज कीं। उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में नाबाद 84 रन बनाए। एशेज टेस्ट 2019 में उन्होंने नाबाद 135 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से जीत दिलाई थी। उन्होंने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 मैच खेले।
Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आखिरी ओवर का रोमांच…वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

मेजर क्रिकेट लीग में शनिवार रात एक अति रोमांचक मैच खेला गया। ऑकलैंड में मैच के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। टेक्सास सुपर किंग्स के अकील हुसैन ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया। लेकिन, फ्रीडम के बैटर निखिल चौधरी ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर अपनी टीम को एक विकेट की जीत दिला दी। अकील हुसैन ने मेजर लीग की पहली हैट्रिक ली टेक्सेस के अकील हुसैन ने 20वें ओवर की पहली बॉल मार्को यानसन (9 रन) को डॉट कराई। उन्होंने अगली बॉल पर यानसन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अपोंसो (18 रन) और फिर आसिफ महमूद (0 रन) को विकेटकीपर मुक्कामाला के हाथों स्टंप कराकर हैट्रिक पूरी की। अकील ने मेजर क्रिकेट लीग की पहली हैट्रिक ली। 5वीं गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने एक रन लेकर निखिल को स्ट्राइक दी। फिर भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड निखिल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को अपने नाम किया। मिडिल ओवर में लड़खड़ाई फ्रीडम की टीम ओपनर्स के आउट होने के बाद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम लड़खड़ाती दिखी। मार्क चैपमेन 2 और एंडियस गॉस 6 रन बना सके। हालांकि, टीम ने 19 ओवर में जैसे-तैसे 180 रन बना लिए थे। यहां ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी। मिचेल ओवन की फिफ्टी, स्मिथ के साथ 91 रन जोड़े 186 के टारगेट का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन और स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार शुरुआत की। ओवन ने 35 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। जबकि, स्टीव स्मिथ ने 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। दोनों ने 91 रन की साझेदारी की। टेक्सास की ओर से कोई फिफ्टी नहीं टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेवोन फरेरा ने 20 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। जबकि वियान मुल्डन ने इतनी ही गेंद पर 43 रन बनाए। दोनों ने 31 गेंद पर नाबाद 75 रनों की साझेदारी की। ——————————————————————-
आखिरी ओवर का रोमांच…वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

मेजर क्रिकेट लीग में शनिवार रात एक अति रोमांचक मैच खेला गया। ऑकलैंड में मैच के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। टेक्सास सुपर किंग्स के अकील हुसैन ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया। लेकिन, फ्रीडम के बैटर निखिल चौधरी ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर अपनी टीम को एक विकेट की जीत दिला दी। अकील हुसैन ने मेजर लीग की पहली हैट्रिक ली टेक्सेस के अकील हुसैन ने 20वें ओवर की पहली बॉल मार्को यानसन (9 रन) को डॉट कराई। उन्होंने अगली बॉल पर यानसन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अपोंसो (18 रन) और फिर आसिफ महमूद (0 रन) को विकेटकीपर मुक्कामाला के हाथों स्टंप कराकर हैट्रिक पूरी की। अकील ने मेजर क्रिकेट लीग की पहली हैट्रिक ली। 5वीं गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने एक रन लेकर निखिल को स्ट्राइक दी। फिर भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड निखिल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को अपने नाम किया। मिडिल ओवर में लड़खड़ाई फ्रीडम की टीम ओपनर्स के आउट होने के बाद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम लड़खड़ाती दिखी। मार्क चैपमेन 2 और एंडियस गॉस 6 रन बना सके। हालांकि, टीम ने 19 ओवर में जैसे-तैसे 180 रन बना लिए थे। यहां ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से जीत हासिल कर लेगी। मिचेल ओवन की फिफ्टी, स्मिथ के साथ 91 रन जोड़े 186 के टारगेट का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन और स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार शुरुआत की। ओवन ने 35 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। जबकि, स्टीव स्मिथ ने 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। दोनों ने 91 रन की साझेदारी की। टेक्सास की ओर से कोई फिफ्टी नहीं टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेवोन फरेरा ने 20 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। जबकि वियान मुल्डन ने इतनी ही गेंद पर 43 रन बनाए। दोनों ने 31 गेंद पर नाबाद 75 रनों की साझेदारी की। ——————————————————————-
NZ vs ENG Test | Rachin Ravindra Fifty, Lead England by 204 Runs

नॉटिंघम13 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेंट ब्रिज में शनिवार को स्टंप्स तक कीवियों ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 354 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 84 रन की बढ़त मिली। कीवियों ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते रचिन रवींद्र। 12 रन पर ओपनर्स आउट, रचिन रवींद्र ने पारी संभाली दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 12 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में टॉम लैथम (4 रन) और पांचवें ओवर में डेवोन कॉन्वे (5 रन) को आउट किया। इसके बाद रचिन रवींद्र ने पहले हेनरी निकोल्स और फिर डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। रवींद्र ने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने द ओवल टेस्ट में 76 रन बनाए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 60 रन और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। आर्चर 7 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं। इंग्लैंड 354 पर ऑलआउट, नाथन स्मिथ को 4 विकेट 223/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम ने आखिरी 8 विकेट 131 रन बनाने में गंवा दिए। जैकब बेथेल (74 रन) और जो रूट (21 रन) पिछले दिन के स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। बेथेल को विल ओरूर्क ने टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। जबकि रूट को नाथन स्मिथ ने LBW किया। ऐसे में हैरी ब्रूक (58 रन) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 300 पार पहुंचाया। इंग्लैंड के सभी विकेट पेसर्स ने लिए। नाथन स्मिथ ने 4 विकेट झटके। जबकि, विल ओरूर्क और जैक फाउलकेस को 3-3 विकेट मिले। ————————————————— नॉटिंघम टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बनाए। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Suryavanshi Debut Possible, Break Sachin Record

पटना34 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा T-20 मुकाबला शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन पहले मैच में हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे। आज वैभव के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद है। अगर आज उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वैभव सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी को आज अगर मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी दी गई है। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी थी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। उन्होंने कहा कि ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।’ वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। यह फैसला ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के कारण लिया है, जिसे ICC ने इसे 2019 में लागू किया था। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बन सकते हैं वैभव शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वहीं, सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया हाल ही में वैभव ने भारत A और श्रीलंका A के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय T20 टीम में जगह मिली। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वैभव ने 13 सिक्स का वादा किया, 10 लगा दिए:जोफ्रा आर्चर के सामने बैटिंग की हिम्मत दिखाई; कुमार संगकारा ने सुनाए किस्से

वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL के नए किस्से सामने आए हैं। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने वैभव के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वैभव ने IPL में एक मैच के दौरान 13 सिक्स मारने का वादा किया था और 10 छक्के जड़ दिए। संगकारा ने कहा- राजस्थान के 2 हफ्ते के कैंप के दौरान जब कोई बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर के सामने खेलने को तैयार नहीं था। तब वैभव ने कहा कि ‘मैं बैटिंग करुंगा।’ संगकारा ने स्काई स्पोर्ट्स एक शो दौरान ये किस्से सुनाए। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू करने की अटकलें हैं। हालांकि 26 जून को हुए पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। 220 रन का टारगेट था, वैभव बोले- ‘कोच, चिंता मत कीजिए’ IPL 2026 में राजस्थान को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 220 रन का टारगेट हासिल करना था। पहली पारी के बाद वैभव संगकारा के पास गए। उन्होंने आंख मारकर कहा- “कोच, चिंता मत कीजिए। ये हो गया।” ड्रेसिंग रूम में उन्होंने डोनोवन फरेरा और ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस से कहा- ‘सुनो, मैं 13 सिक्सर मारूंगा। उसके बाद तुम बाकी काम संभाल लेना।’ इस मैच मेें वैभव ने 10 छक्के लगाते हुए 93 रन बनाए। यह मैच राजस्थान ने 7 विकेट से जीता। जब वैभव 5-6 सिक्स लगा चुके थे, तब फरेरा और प्रीटोरियस एक-दूसरे को देखकर हैरान थे। बाद में वे गिनती करने लगे कि कहीं ये लड़का सच में 13 छक्के ना लगा दे। संगकारा ने कहा, ‘इतना आत्मविश्वास इस बच्चे में है।’ गुवाहाटी कैंप में आर्चर के सामने बैटिंग की संगकारा ने गुवाहाटी में रॉयल्स कैंप का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वे दो हफ्ते के कैंप के लिए पहुंचे तो एक छोटे साइड नेट में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे। कोई उनके सामने बल्लेबाजी करने को तैयार नहीं था। तब वैभव ने आगे बढ़कर कहा- ‘मैं बल्लेबाजी करूंगा।’ जब भी गेंद, बैट के मिडिल हिस्से में लगती, तब धमाके जैसी आवाज आती थी। उन्होंने आर्चर और संदीप शर्मा दोनों को खुलकर खेला। एक मौके पर आर्चर हंस पड़े। इसकी वजह थी कि तेज गेंद डालने के बावजूद वैभव उन्हें बहुत आराम से खेल रहे थे। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेगी नजर आयरलैंड दौरे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद है। दूसरा टी-20 मैच 28 जून को शाम 6 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव के डेब्यू की संभावना है। हाल ही में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली। —————————————————- वैभव सूर्यवंशी की ये खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने नहीं किया इंटरनेशनल डेब्यू:भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज, मैच के लिए दी गई थी 3 नंबर की जर्सी वैभव सूर्यवंशी ने आज भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। 15 साल के सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Shreyas Iyer Slams Team; Win Not Easy

बेलफास्ट3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत के नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड से मिली हार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मैच के बाद कहा- ‘क्रिकेट में किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता और जीत के लिए हर मैच में बुनियादी बातों पर अमल करना जरूरी है।’ एक दिन पहले अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच 34 रन से हार गई। यह हार इसलिए भी चुभने वाली है, क्योंकि, भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपना पहला ही मैच आयरलैंड से हारी है। आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हराया है। श्रेयस अय्यर ने पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की। 3 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस खुद भी बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके। वे सात गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने कहा- मैच जीतने के लिए हर पल मेहनत करनी पड़ती है। आप सिर्फ मैदान पर उतरकर मैच नहीं जीत सकते। आपको लगातार मेहनत करनी होगी। श्रेयस ने माना- 140 रन का लक्ष्य बेहतर होता श्रेयस ने माना कि गेंदबाजों ने शुरुआत शानदार की थी, लेकिन बीच के ओवरों में टीम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और शुरुआती विकेट भी निकाले। लेकिन, मिडिल ओवर्स में हमारी रणनीति सही नहीं रही। अय्यर ने कहा- ‘हमने बल्लेबाजों को सीधे मैदान के लंबे हिस्से में खेलने का मौका दिया, जबकि वहां बाउंड्री छोटी थी। मुझे लगा था कि अगर हम उन्हें 140 रन के आसपास रोकते तो लक्ष्य काफी बेहतर होता।’ श्रेयस अय्यर ने मैच में हर्षित राणा की बॉल पर टिम टेकर का कैच पकड़ा। हार के बावजूद कप्तानी से सीख मिली श्रेयस ने हार के बावजूद इसे अपने कप्तानी करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, ‘इन परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव मिला। विकेट को समझने का मौका मिला। कप्तान के तौर पर यह मेरे लिए सीखने वाली शुरुआत है और आगे इससे काफी फायदा मिलेगा।’ —————————————————— IND-IRE मैच की यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









