Wednesday, 08 Jul 2026 | 06:36 AM

Trending :

Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Womens T20 World Cup, Australia Vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 65 रन, बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से हराया। इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

वेस्टइंडीज उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची

वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज का सफर आसान नहीं रहा। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से शुरुआत की थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। श्रीलंका पर आसान जीत के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार के कारण कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हालांकि, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने वेस्टइंडीज को लाइफलाइन दी और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89% मुकाबले जीते

दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। अब तक खेले गए 19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वह एकमात्र जीत 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी आज भी टीम का हिस्सा हैं।

पेरी और सोफी मोलिन्यूक्स फॉर्म में

एलिस पेरी इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट भी ले रही हैं। भारत के खिलाफ 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब पेरी ने 38 गेंदों पर 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पेरी अब तक 6 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

कैंपबेल और मैथ्यूज से उम्मीदें

वेस्टइंडीज की टीम इस नॉकआउट मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। टीम की बैटर शेमाइन कैंपबेल ने 5 मैचों में 126.22 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। गेंदबाजी कप्तान हेली मैथ्यूज सबसे सफल रही हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच जीते हैं, दोनों में हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच रही हैं।

टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है बॉलिंग

लंदन के द ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान का इतिहास चेजिंग के पक्ष में रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मैच के दिन लंदन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ।

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नौकरी के लिए अब केवल डिग्री और अनुभव काफी नहीं:रेस्तरां में उम्मीदवार के व्यवहार, ड्रिंक ऑर्डर करने के तरीके से भी तय हो रही किस्मत

July 7, 2026/
2:22 pm

नौकरी के लिए इंटरव्यू में अब सिर्फ डिग्री या अनुभव काफी नहीं है। रेस्तरां में आपका व्यवहार और ड्रिंक ऑर्डर...

Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

July 1, 2026/
4:30 am

43 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन इसलिए खास...

भारतीय गोल्फ दिग्गज विजय कुमार का निधन:57 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत; 2002 में इंडियन ओपन जीतकर इतिहास रचा था

April 29, 2026/
7:04 pm

भारतीय गोल्फ के मशहूर खिलाड़ी विजय कुमार का मंगलवार को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।...

तस्वीर का विवरण

May 25, 2026/
4:32 pm

पुदीना शिकंजी: पुदीना और नींबू से बनी सब्जी गर्मी में तुरंत राहत देने का काम करती है। इस शरीर को...

authorimg

February 24, 2026/
9:33 am

Lucknow Murder Case News: नवाबों के शहर लखनऊ का पॉश इलाका ‘आशियाना’ उस वक्त थर्रा उठा, जब एक घर के बंद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Womens T20 World Cup, Australia Vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 65 रन, बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से हराया। इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

वेस्टइंडीज उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची

वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज का सफर आसान नहीं रहा। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से शुरुआत की थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। श्रीलंका पर आसान जीत के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार के कारण कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हालांकि, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने वेस्टइंडीज को लाइफलाइन दी और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89% मुकाबले जीते

दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। अब तक खेले गए 19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वह एकमात्र जीत 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी आज भी टीम का हिस्सा हैं।

पेरी और सोफी मोलिन्यूक्स फॉर्म में

एलिस पेरी इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट भी ले रही हैं। भारत के खिलाफ 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब पेरी ने 38 गेंदों पर 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पेरी अब तक 6 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

कैंपबेल और मैथ्यूज से उम्मीदें

वेस्टइंडीज की टीम इस नॉकआउट मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। टीम की बैटर शेमाइन कैंपबेल ने 5 मैचों में 126.22 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। गेंदबाजी कप्तान हेली मैथ्यूज सबसे सफल रही हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच जीते हैं, दोनों में हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच रही हैं।

टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है बॉलिंग

लंदन के द ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान का इतिहास चेजिंग के पक्ष में रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मैच के दिन लंदन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ।

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket