Monday, 07 Sep 2026 | 10:13 PM

Trending :

लखनऊ में LSG का RR से मुकाबला कल:मार्करम बोले- घर में दम दिखाना होगा, जुरैल ने कहा- सचिन ने मेरी विकेट कीपिंग देखी

इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार को IPL मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले PC कर दोनों टीमों ने जीत का दावा किया है। LSG के एडम मार्करम ने साफ कहा- घरेलू मैदान पर बेहतर खेल दिखाना ही होगा। वहीं RR के ध्रुव जुरैल ने कहा- होम ग्राउंड पर खेलने को लेकर एक्साइटेड हूं। मार्कम ने कहा- घर पर खेल रहे हैं, तो हमें इसका फायदा उठाना होगा। टीम बैलेंस्ड है। युवा वैभव सूर्यवंशी को ग्रेट टैलेंट बताते हुए कहा कि बॉलर्स उनके खिलाफ प्लान के साथ उतरेंगे। जुरैल ने कहा-जब सचिन तेंदुलकर ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, वो मेरे लिए खास पल था। जुरैल बोले- वापसी के लिए तैयार, 3-4 मैच जीतेंगे जुरैल ने कहा- तैयारी अच्छी है। यह मेरा होम ग्राउंड है, एक्साइटमेंट ज्यादा है। हमने जीत से शुरुआत की, दो मैच हारे, लेकिन अब लगातार जीत की कोशिश रहेगी। जुरैल ने रवि विश्नोई को मिडिल ओवर का अहम गेंदबाज बताया और कहा- उन्हें अंडर-19 से जानता हूं, उन्होंने शानदार वापसी की है। साथ ही कुमार संगकारा से सीखने को टीम के लिए बड़ा मौका बताया। सचिन ने देखा, सपना पूरा जुरैल ने कहा- जब सचिन तेंदुलकर ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, वो मेरे लिए खास पल था। ऐसा लगा जैसे सपना सच हो गया। मैच डे पर सोशल मीडिया से दूरी रखते हैं ताकि फोकस बना रहे। जुरैल ने कहा-वैभव ने 6 में 4-5 मैचों में शानदार शुरुआत दी है। ओपनर्स के रन बनाने से टीम को क्लैरिटी रहती है कि आगे कैसे खेलना है। टीम की बल्लेबाजी लय में नहीं एडम मार्करम ने माना है कि टीम की बल्लेबाजी इस समय पूरी लय में नहीं है। कहा- कई बार बड़े शॉट खेलने की कोशिश में गेंद सीधे फील्डर के पास चली जाती है। इससे रन नहीं बन पाते और स्ट्राइक रेट पर भी असर पड़ता है। हालांकि, उन्होंने इसे चिंता का विषय नहीं बताया और कहा कि उनका फोकस टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है। पूरी बल्लेबाजी का एक साथ संघर्ष कम देखने को मिलता
मार्करम ने कहा- एक-दो खिलाड़ियों का खराब फॉर्म में होना सामान्य बात है, लेकिन पूरी बल्लेबाजी का एक साथ संघर्ष करना कम ही देखने को मिलता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच का जिक्र करते हुए कहा- उस मुकाबले में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। होम ग्राउंड को बनाना चाहते हैं मजबूत किला हर टीम चाहती है कि उसका घरेलू मैदान मजबूत किले की तरह बने। यहां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम फैंस को खुशी देना चाहती है। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव को लेकर मार्करम ने कहा- मौजूदा समय में खिलाड़ियों को हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। पिछले सीजन में टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन इस बार वैसा नहीं हो पाया। फिर भी उन्हें खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है और नई ओपनिंग जोड़ी बेहतर शुरुआत दे सकती है। पूरन पर जताया भरोसा
वहीं, निकोलस पूरन को लेकर कहा- वह बड़े खिलाड़ी हैं। उनके फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन जब पूरन लय में होते हैं तो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। …………………………… संबंधित खबर भी पढ़ें राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:कल इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार देर शाम लखनऊ पहुंची। एयपरपोर्ट से खिलाड़ी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार वेलकम हुआ। यह खबर भी पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सतना फ्लाईओवर पर बाइक को टक्कर मारी, मौत:रीवा रोड पर लगा जाम; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

April 28, 2026/
9:04 pm

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो...

सोना ₹177 बढ़कर ₹1.44 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹11 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹150 बढ़कर ₹2.27 लाख किलो हुई

July 8, 2026/
12:21 pm

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत:करीना बोलीं- फिलहाल कोई योजना नहीं, रणबीर के स्टूडियो दोबारा शुरू करने की खबरें निकलीं अफवाह

March 23, 2026/
4:20 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में चल रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा है कि...

गेहूं खरीद का कोटा बढ़ाने केंद्र से मांगी मदद:सीएम बोले- वैश्विक परिस्थितियों के कारण गेहूं एक्सपोर्ट नहीं हो पाया, जूट इम्पोर्ट में भी दिक्कत

April 23, 2026/
12:23 am

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण गेहूं के...

4 दिन में 1.24 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ:भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में सांयकालीन आरती शुरू, बद्रीनाथ में अब तक 37,884 श्रद्धालुओं पहुंचे

April 25, 2026/
7:45 pm

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। धाम में श्रद्धालुओं की भारी...

राजनीति

लखनऊ में LSG का RR से मुकाबला कल:मार्करम बोले- घर में दम दिखाना होगा, जुरैल ने कहा- सचिन ने मेरी विकेट कीपिंग देखी

लखनऊ में LSG का RR से मुकाबला कल:मार्करम बोले- घर में दम दिखाना होगा, जुरैल ने कहा- सचिन ने मेरी विकेट कीपिंग देखी

इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार को IPL मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले PC कर दोनों टीमों ने जीत का दावा किया है। LSG के एडम मार्करम ने साफ कहा- घरेलू मैदान पर बेहतर खेल दिखाना ही होगा। वहीं RR के ध्रुव जुरैल ने कहा- होम ग्राउंड पर खेलने को लेकर एक्साइटेड हूं। मार्कम ने कहा- घर पर खेल रहे हैं, तो हमें इसका फायदा उठाना होगा। टीम बैलेंस्ड है। युवा वैभव सूर्यवंशी को ग्रेट टैलेंट बताते हुए कहा कि बॉलर्स उनके खिलाफ प्लान के साथ उतरेंगे। जुरैल ने कहा-जब सचिन तेंदुलकर ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, वो मेरे लिए खास पल था। जुरैल बोले- वापसी के लिए तैयार, 3-4 मैच जीतेंगे जुरैल ने कहा- तैयारी अच्छी है। यह मेरा होम ग्राउंड है, एक्साइटमेंट ज्यादा है। हमने जीत से शुरुआत की, दो मैच हारे, लेकिन अब लगातार जीत की कोशिश रहेगी। जुरैल ने रवि विश्नोई को मिडिल ओवर का अहम गेंदबाज बताया और कहा- उन्हें अंडर-19 से जानता हूं, उन्होंने शानदार वापसी की है। साथ ही कुमार संगकारा से सीखने को टीम के लिए बड़ा मौका बताया। सचिन ने देखा, सपना पूरा जुरैल ने कहा- जब सचिन तेंदुलकर ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, वो मेरे लिए खास पल था। ऐसा लगा जैसे सपना सच हो गया। मैच डे पर सोशल मीडिया से दूरी रखते हैं ताकि फोकस बना रहे। जुरैल ने कहा-वैभव ने 6 में 4-5 मैचों में शानदार शुरुआत दी है। ओपनर्स के रन बनाने से टीम को क्लैरिटी रहती है कि आगे कैसे खेलना है। टीम की बल्लेबाजी लय में नहीं एडम मार्करम ने माना है कि टीम की बल्लेबाजी इस समय पूरी लय में नहीं है। कहा- कई बार बड़े शॉट खेलने की कोशिश में गेंद सीधे फील्डर के पास चली जाती है। इससे रन नहीं बन पाते और स्ट्राइक रेट पर भी असर पड़ता है। हालांकि, उन्होंने इसे चिंता का विषय नहीं बताया और कहा कि उनका फोकस टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है। पूरी बल्लेबाजी का एक साथ संघर्ष कम देखने को मिलता
मार्करम ने कहा- एक-दो खिलाड़ियों का खराब फॉर्म में होना सामान्य बात है, लेकिन पूरी बल्लेबाजी का एक साथ संघर्ष करना कम ही देखने को मिलता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच का जिक्र करते हुए कहा- उस मुकाबले में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। होम ग्राउंड को बनाना चाहते हैं मजबूत किला हर टीम चाहती है कि उसका घरेलू मैदान मजबूत किले की तरह बने। यहां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम फैंस को खुशी देना चाहती है। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव को लेकर मार्करम ने कहा- मौजूदा समय में खिलाड़ियों को हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। पिछले सीजन में टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन इस बार वैसा नहीं हो पाया। फिर भी उन्हें खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है और नई ओपनिंग जोड़ी बेहतर शुरुआत दे सकती है। पूरन पर जताया भरोसा
वहीं, निकोलस पूरन को लेकर कहा- वह बड़े खिलाड़ी हैं। उनके फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन जब पूरन लय में होते हैं तो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। …………………………… संबंधित खबर भी पढ़ें राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:कल इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार देर शाम लखनऊ पहुंची। एयपरपोर्ट से खिलाड़ी सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार वेलकम हुआ। यह खबर भी पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket