Saturday, 22 Aug 2026 | 03:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

England Cricket Heros Career Ends Amidst Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। जब उनके रिटायरमेंट की घोषणा हुई, तब वे बॉलिंग कर रहे थे। खबर आने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने जैक फॉक्स का विकेट लिया।

15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट। उनका नाम दो नाइट क्लब विवादों से जुड़ा। इसकी वजह से पहले उनसे वाइस कैप्टेंसी गई, फिर टीम से निकाला गया। अब उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है।

स्टोक्स ने ड्रेसिंग रुम में भावुक स्पीच दी

स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला टीम को पहले ही बता दिया था। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक स्पीच भी दी। उन्होंने कहा ‘इस टीम के लिए वे पहले भी कई बार खुद को झोंक चुके हैं और उनके पास एक आखिरी कोशिश बाकी है।’

कप्तान स्टोक्स ने खिलाड़ियों से कहा कि आखिरी 2 दिन में अपना सब कुछ झोंक दीजिए। उन्होंने कहा- ‘इमोशनल हिस्सा अब पीछे छोड़ चुका हूं। अब काम पर लौटने का वक्त है। प्लीज, बाकी सब मेरे साथ आएं।’

स्टोक्स के रिटायरमेंट स्पीच की तस्वीर।

स्टोक्स के रिटायरमेंट स्पीच की तस्वीर।

बेन स्टोक्स की यादगार पारियां

  • 2019 वर्ल्ड कप फाइनल: स्टोक्स की 84 रन की पारी14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना।स्टोक्स ने 84 रन की पारी खेलकर मैच टाई कराया।
  • हेडिंग्ले 2019: अकेले दम पर एशेज मैच जीतायावर्ल्ड कप जीत के छह हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली।
  • 2022 टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ाटी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का टारगेट मिला था। स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवरों में उनकी पारी ने इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद

  • 2017: ब्रिस्टल नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगास्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा।इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया।इस विवाद के बाद स्टोक्स के रिटायरमेंट की अटकलें थी। हालांकि उन्होंने खेलना जारी रखा।
  • 2026: चेल्सी नाइटक्लब विवाद, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टोक्सन्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी।ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी।स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर माफी मांगी थी।

स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले

डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं।

स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए।

उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके।

————————————

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया:दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई

आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आमिर खान ने ‘4 इडियट्स’ को दी हरी झंडी:AI और आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर आधारित होगी कहानी, विकी कौशल की एंट्री लगभग तय

May 6, 2026/
1:47 pm

भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है।...

नेपाली पीएम के 100 में से 88 वादे अधूरे:शपथ के 30 दिन में 2 मंत्रियों ने सरकार छोड़ी, जेन-जी बोले- क्या काबिल लोग नहीं

May 29, 2026/
10:40 am

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को सत्ता संभाले अभी सिर्फ दो महीने हुए हैं, लेकिन उनकी सरकार पर सवाल उठने...

authorimg

April 7, 2026/
6:37 am

Last Updated:April 07, 2026, 06:37 IST Health Tips: सीतामढ़ी के मशहरू आयुर्वेद एक्सपर्ट भाग्यनारायण सिंह ने गुम्मा द्रोणपुष्पी को पीलिया...

Lalit Modi Denies Bigg Boss 20 Participation

August 15, 2026/
11:40 am

4 मिनट पहले कॉपी लिंक आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन ललित मोदी, बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों...

इंदौर में पैक हो रहा था नकली टाटा नमक:840 पैकेट और 1850 किलो कच्चा माल मिला, दिल्ली से बुलवाता था पैकिंग का सामान

April 13, 2026/
10:44 pm

इंदौर के एरोड्रम इलाके में टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से...

Vaibhav Sooryavanshi; RR vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

April 13, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद...

ट्रम्प बोले-फ्रांसीसी राष्ट्रपति पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे:वाइफ का उनसे बर्ताव खराब; मैक्रों का जवाब- अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर हो जाएं

April 2, 2026/
6:08 pm

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर उनकी पत्नी को लेकर तंज कसा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

England Cricket Heros Career Ends Amidst Controversy

England Cricket Heros Career Ends Amidst Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। जब उनके रिटायरमेंट की घोषणा हुई, तब वे बॉलिंग कर रहे थे। खबर आने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने जैक फॉक्स का विकेट लिया।

15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट। उनका नाम दो नाइट क्लब विवादों से जुड़ा। इसकी वजह से पहले उनसे वाइस कैप्टेंसी गई, फिर टीम से निकाला गया। अब उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है।

स्टोक्स ने ड्रेसिंग रुम में भावुक स्पीच दी

स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला टीम को पहले ही बता दिया था। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक स्पीच भी दी। उन्होंने कहा ‘इस टीम के लिए वे पहले भी कई बार खुद को झोंक चुके हैं और उनके पास एक आखिरी कोशिश बाकी है।’

कप्तान स्टोक्स ने खिलाड़ियों से कहा कि आखिरी 2 दिन में अपना सब कुछ झोंक दीजिए। उन्होंने कहा- ‘इमोशनल हिस्सा अब पीछे छोड़ चुका हूं। अब काम पर लौटने का वक्त है। प्लीज, बाकी सब मेरे साथ आएं।’

स्टोक्स के रिटायरमेंट स्पीच की तस्वीर।

स्टोक्स के रिटायरमेंट स्पीच की तस्वीर।

बेन स्टोक्स की यादगार पारियां

  • 2019 वर्ल्ड कप फाइनल: स्टोक्स की 84 रन की पारी14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना।स्टोक्स ने 84 रन की पारी खेलकर मैच टाई कराया।
  • हेडिंग्ले 2019: अकेले दम पर एशेज मैच जीतायावर्ल्ड कप जीत के छह हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली।
  • 2022 टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ाटी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का टारगेट मिला था। स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवरों में उनकी पारी ने इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद

  • 2017: ब्रिस्टल नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगास्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा।इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया।इस विवाद के बाद स्टोक्स के रिटायरमेंट की अटकलें थी। हालांकि उन्होंने खेलना जारी रखा।
  • 2026: चेल्सी नाइटक्लब विवाद, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टोक्सन्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी।ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी।स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर माफी मांगी थी।

स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले

डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं।

स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए।

उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके।

————————————

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया:दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई

आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket