Saturday, 01 Aug 2026 | 03:37 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL Ban Ineffective? England Batter Duckett Withdraws; Gavaskar Demands Tougher Punishment

IPL Ban Ineffective? England Batter Duckett Withdraws; Gavaskar Demands Tougher Punishment

स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले कॉपी लिंक बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया। वे अब काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने IPL से हटने वाले प्लेयर्स पर कड़ी सजा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, अभी IPL में 2 साल का बैन लगता है। लेकिन यह ज्यादा प्रभावी नहीं है। यह बयान इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के हटने के बाद आया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ध्यान देने की बात कहकर टूर्नामेंट से दूरी बना ली। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे गावस्कर ने कहा कि डकेट का फैसला समझा जा सकता है। वे इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। IPL में बार-बार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लीग की योजना प्रभावित होती है। सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। IPL में पेनल्टी लगनी चाहिए गावस्कर ने उदाहरण देते हुए बताया कि स्लो ओवर रेट पर मिलने वाली सजा मैच के दौरान असर डालती है, इसलिए खिलाड़ी तुरंत सुधार करते हैं। इसी तरह IPL में भी ऐसी पेनल्टी होनी चाहिए जो सीधे खिलाड़ी को प्रभावित करे। हालांकि, किस तरह की सजा लागू होनी चाहिए, इस पर गावस्कर ने कोई ठोस सुझाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर भी सवाल उठाए इससे पहले गावस्कर ने जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के शुरुआती मैच मिस करने पर भी सवाल उठाए थे। हालांकि कमिंस और हेजलवुड टीम से जुड़ चुके हैं, जबकि स्टार्क चोट के कारण बाद में जुड़ेंगे। मिचेल स्टार्क को DC ने 11.75 करोड़ में रिटेन किया था। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

आज KKR-MI की भिड़ंत, बिहार के 3 खिलाड़ियों को मौका:पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन कर सकते हैं डेब्यू, चोट के कारण आकाशदीप सीजन से बाहर

आज KKR-MI की भिड़ंत, बिहार के 3 खिलाड़ियों को मौका:पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन कर सकते हैं डेब्यू, चोट के कारण आकाशदीप सीजन से बाहर

आज IPL में दूसरे दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इन दोनों टीम में बिहार के चार खिलाड़ी शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन, तेज गेंदबाज आकाशदीप और अनुकूल राय शामिल है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने सुपौल के मोहम्मद इजहार को इस सीजन के ऑक्शन में खरीदा था। हालांकि, गंभीर चोट के कारण आकाशदीप इस सीजन के आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इस कारण अब बिहार के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही आज के आईपीएल मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं। पीठ की चोट के कारण आकाशदीप नहीं खेल पाएंगे आईपीएल रोहतास के आकाशदीप पीठ की गंभीर चोट (लोअर बैक स्ट्रेस रिएक्शन) के कारण तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन नहीं खेलेंगे। उनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है। आकाश दीप रिहैब के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रहेंगे। आकाशदीप को ठीक होने में काम से कम 8 से 12 सप्ताह तक लग सकता है। आज पप्पू यादव के बेटे आईपीएल में कर सकते डेब्यू पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन आज चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। आज वह आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं। IPL ऑक्शन में सार्थक रंजन को KKR ने 30 लाख में खरीदा है। सार्थक दिल्ली के लिए रणजी खेलते हैं। वे एक ओपनिंग बैट्समैन हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन ने 9 मैच में करीब 448 रन बना दिए थे। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलने वाले सार्थक रंजन ने 58 गेंदों पर शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के मारे थे। उन्होंने 8 मुकाबलों में 49.86 की औसत के साथ 349 रन बनाए थे, जिसमें 14 छक्के और 37 चौके शामिल थे। ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम में खरीदा था। इस लीग में अपनी बल्लेबाजी से सार्थक ने सभी को प्रभावित किया है। तब से ही उनकी IPL में खेलने की चर्चा तेज थी। 2022 से KKR की टीम में शामिल अनुकूल रॉय अनुकूल रॉय 2018 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 2018 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और 2021 तक वह इसी फ्रेंचाइजी के साथ थे। बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीद लिया और तब से वह उन्हीं के साथ हैं। रॉय 2018 से आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन आठ वर्षों में उन्होंने केवल 12 मैच खेले हैं, जिनमें से एक सीज़न में अधिकतम चार मैच- 2023 और 2024 दोनों में ही खेले हैं। अनुकुल रॉय 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 2025-26 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रॉय का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने 18 विकेट लिए और 303 रन बनाए।इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम को पहली बार खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद है कि इस साल वह टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। मो. इजहार को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था वहीं, मोहम्मद इजहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मोहम्मद इजहार को मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख खर्च कर अपने दल में शामिल किया था। इजहार ने बिहार की टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लिया था। वे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज रह चुके हैं। 21 साल के मोहम्मद इजहार ने हाल ही में SMAT में छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट चटका दिए थे। वो सुपौल के छातापुर के ठुठी गांव के रहने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर तथा महाराष्ट्र के खिलाफ भी उन्होंने दो-दो विकेट लिए थे। शुरुआत इजहार को परिवार ने क्रिकेट खेलने से मना किया जाता था। उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने को कहा जाता था। मगर इजहार ने अपना पैशन नहीं छोड़ा और 2019-2020 में बिहार की सीनियर टीम में एंट्री कर ली।

RCB Wins IPL 2026 Opener! Virat Kohlis Flying Kiss to Anushka Sharma

RCB Wins IPL 2026 Opener! Virat Kohlis Flying Kiss to Anushka Sharma

57 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को मैच में जीत के बाद पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने छह विकेट से मैच जीता, जिसमें कोहली ने शानदार पारी खेली और जीत के बाद जब वह डगआउट की तरफ लौट रहे थे, तो उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा पर प्यार जताया। मैच की बात करें तो RCB ने 202 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने यह लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल किया, जो टूर्नामेंट के सबसे तेज 200 से अधिक रन के सफल चेज में से एक है। मुकाबला खत्म होने के बाद विराट सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन से गले भी मिले। कोहली ने 69 रन बनाए कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। उन्होंने पारी को संभालते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। देवदत्त पडिक्कल ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिल सॉल्ट ने पारी की शुरुआत में कुछ बाउंड्री लगाईं, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने पारी को स्थिर किया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस मैच के साथ RCB ने IPL 2026 सीजन में जीत के साथ शुरुआत की। कोहली IPL में रन चेज के दौरान 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह ने IPL 2026 से पहले अपने गोल को लेकर साफ कहा है कि इस सीजन उनका पूरा फोकस इम्पैक्टफुल पारियां खेलने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका मकसद ज्यादा रन बनाना या व्यक्तिगत आंकड़ों के पीछे भागना नहीं, बल्कि टीम के लिए मैच जिताने वाली भूमिका निभाना है। जियोस्टार प्रेस रूम में दैनिक भास्कर के सवाल पर शशांक ने कहा, उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जहां उन्हें अक्सर दबाव में क्रीज पर आना पड़ता है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता हर हाल में टीम को जीत दिलाना होती है। पिछले सीजन को याद करते हुए उन्होंने कहा, शुरुआत में उन्हें अपने रोल को लेकर ज्यादा स्पष्टता नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी दी। अब वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। शशांक ने कहा कि 20 गेंदों में 50 रन जैसी पारियां खेलना ही उनका असली काम है और इस बार भी उनका टारगेट यही रहेगा। उन्होंने साफ किया कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा जरूरी टीम की जीत और खिताब है। 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे शशांक ने कहा, मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे। यह सिर्फ एक एहसास नहीं है, मुझे यह पता है यह होगा। यह खुद पर और टीम पर भरोसा है। सब एक ही पेज पर हैं। सबमें आत्मविश्वास है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ेंगे क्योंकि आखिरी मकसद ट्रॉफी जीतना है। अगर हम सोचते रहे कि हम पिछले साल फाइनल में पहुंचे थे, तो हम पर बहुत दबाव होगा। इसलिए हमारा अभी का मकसद गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच, फिर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने मैच की तैयारी करना है। पंजाब का पहला मैच 31 मार्च को IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हुई। पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को करेगी। पंजाब पिछले सीजन का फाइनल 6 रन से हारी थी पंजाब ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। लीग स्टेज में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। उन्होंने उस मोमेंटम को प्लेऑफ में भी जारी रखा, लेकिन फाइनल में RCB से करीबी मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी।

Sunrisers Hyderabads Ishan Kishan IPL 2026 Youngest Indian Captain

Sunrisers Hyderabads Ishan Kishan IPL 2026 Youngest Indian Captain

पटना3 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। ईशान किशन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की फुल टॉस गेंद पर ईशान ने कवर्स पर शॉर्ट लगाए, लेकिन वहां फिल सॉल्ट ने दौड़ते हुए बॉउंड्री पर कैच पकड़ लिया। इससे पहले उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी जमाई। बतौर कप्तान और IPL 2026 में उनका पहला अर्धशतक है। उनकी पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उन्हें SRH की कप्तानी सौंपी गई है। IPL के इतिहास में वे पहली बार किसी टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 8 चौके लगाए। SRH के सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन इसके साथ ही ईशान किशन हैदराबाद के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वे 27 साल 253 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी। वहीं RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। आज के मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद की टीम पिछली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ईशान से पहले शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन ईशान ने उम्र के मामले में इन सबको पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 03:31 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 38 बॉल पर 80 रन बनाकर ईशान किशन आउट 16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 03:13 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 13वें ओवर में ईशान ने लगातार 2 छक्के लगाए 13वें ओवर में स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 21 रन खर्च कर दिए। ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासन ने छक्का लगाया। वहीं आखिरी 2 गेंदों पर ईशान ने 2 सिक्स लगाए और ओवर के स्कोर को 21 रन तक पहुंचा दिया। 03:05 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 27 गेंद पर ईशान की फिफ्टी 12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 02:53 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 9वीं गओवर के चौथी गेंद पर ईशान ने जड़ा छक्का 9वीं ओवर के चौथी गेंद पर जड़ा छक्का। अगली ही गेंद पर डबल लिया। लास्ट गेंद पर सिंगल लेकर क्लासेन के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। 02:46 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने लगाया चौका 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका लगाया। तीसरे गेंद पर सिंगल लिया। ईशान 29 रन बानाकर क्रीज पर हैं। ईशान ने क्लासेन के साथ मिलकर 41 रनों की पार्टनरशिप की। 02:42 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईशान ने एक ओवर में 16 रन बनाए ठवें ओवर में ईशान ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन जुटाए। ईशान ने छठवें ओवर की दूसरी गेंद ने 89 मीटर का छक्का जड़ा। 02:40 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईशान के छक्के से SRH की फिफ्टी पूरी SRH ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली। हेनरिक क्लासन और कप्तान ईशान किशन पिच पर मौजूद रहे। टीम ने पावरप्ले में 49 रन बनाए। 02:22 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक हेड कोच बोले- ईशान में कॉन्फिडेंस है ईशान किशन को कैप्टन बनाए जाने पर टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने भरोसा जताया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा, ‘मैनेजमेंट को ईशान को यह जिम्मेदारी सौंपने में कोई हिचकिचाहट नहीं

IPL 2026 Winning Contender Teams Analysis; KKR MI

IPL 2026 Winning Contender Teams Analysis; KKR MI

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच ओपनिंग मैच होगा। RCB डिफेंडिंग चैंपियन है, वहीं SRH ने 10 साल पहले बेंगलुरु को फाइनल हराकर ही टाइटल जीता था। 2008 में शुरू हुए टूर्नामेंट को 7 टीमें जीत चुकी हैं, वहीं पंजाब, दिल्ली और लखनऊ को पहले टाइटल का इंतजार है। इस बार इंजर्ड पेसर्स ने 2024 की चैंपियन कोलकाता की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस खिताब की दावेदार नजर आ रही है। IPL टीम एनालिसिस स्टोरी के पार्ट-2 में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की डिटेल्स… 1. मुंबई इंडियंस 4 वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर शामिल स्पिनर्स में अनुभव की कमी कप्तान हार्दिक पंड्या ने मुंबई से पहले गुजरात की कप्तानी की। इतना ही नहीं, 2022 के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन भी बनाया। अगले सीजन टीम रनर-अप भी रही। 2024 में हार्दिक फिर मुंबई में शामिल हुए और कप्तान भी बना दिए गए। तब टीम 10वें नंबर पर रही, लेकिन पिछले सीजन 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मुंबई ने एलिमिनेटर जरूर जीता, लेकिन क्वालिफायर-2 में पंजाब से हार मिली। हार्दिक ने तब 224 रन बनाने के साथ 14 विकेट भी लिए। वे 60 IPL मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, 35 में टीम को जीत और 25 में हार मिली। टीम कॉम्बिनेशन सभी प्लेयर्स फिट हैं, लेकिन दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करना पड़ सकता है। चाहर पिछले सीजन इंजरी के कारण ही सभी मैच नहीं खेल सके थे। उनके बैकअप के लिए टीम में शार्दूल ठाकुर मौजूद हैं। पॉसिबल स्टार्टिंग-12: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। प्लेयर परफॉर्मेंस जनवरी 2023 के बाद टॉप ऑर्डर ने 149.85 के स्ट्राइक रेट और 31.78 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 149.08 के स्ट्राइक रेट और 31.98 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.88 की इकोनॉमी से 154 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 7.73 की इकोनॉमी से 264 विकेट हैं। पॉसिबल गेम प्लान हर डिपार्टमेंट में स्ट्रॉन्ग मुंबई के पास बैटिंग और बॉलिंग दोनों के दम पर मैच जीतने की ताकत है। टीम अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में 225 प्लस रन बनाकर जीतने पर फोकस करेगी। मुंबई के नाम IPL में सबसे ज्यादा 200 प्लस रन चेज करने का रिकॉर्ड भी है। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उनके फील्ड पर होने से कप्तान को फैसले लेने में आसानी ही होगी। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करनी चाहिए। उनका वर्ल्ड कप एक्सपीरियंस मुंबई के काम आएगा। फाइनल वर्डिक्ट: चैंपियन बन सकते हैं। 2. कोलकाता नाइट राइडर्स 3 तेज गेंदबाज इंजर्ड, 1 बाहर टूर्नामेंट के बेस्ट स्पिनर्स शामिल कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 2017 में पहली बार IPL टीम की कप्तानी की थी। तब से वे 38 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। 14 में टीम को जीत और 23 में हार मिली। पिछले साल KKR की कप्तानी संभाली, लेकिन टीम 7 मैच हारकर 8वें नंबर पर रही। रहाणे ने जरूर 147.73 के स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए, लेकिन टीम प्लेइंग कॉम्बिनेशन में कन्फ्यूज नजर आई। टीम कॉम्बिनेशन हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। 4 अहम पेसर्स की गैरमौजूदगी में टीम की बॉलिंग कमजोर हो गई। KKR में ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी और सौरभ दुबे की एंट्री हुई, लेकिन तीनों का IPL अनुभव बहुत कम है। पॉसिबल स्टार्टिंग-12: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.99 के स्ट्राइक रेट और 36.26 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 150.88 के स्ट्राइक रेट और 29.08 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.29 की इकोनॉमी से 285 विकेट लिए। पेसर्स के नाम 8.63 की इकोनॉमी से 170 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान KKR में 1 से 8 नंबर पर तक विस्फोटक बैटर्स हैं। गेंदबाजों की कमी के बाद टीम अब बैटिंग के दम पर ही मैच जीतने पर ध्यान देगी। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे विस्फोटक ओपनर्स हैं, जो टीम को पावरप्ले में ही 80-90 के पार पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, कप्तान रहाणे पिछले सीजन प्रेशर में नजर आए। रिंकू सिंह को कप्तानी देने का सही समय आ चुका है। आंद्रे रसेल ने संन्यास ले लिया, टीम ने उनकी जगह कैमरन ग्रीन को जरूर खरीदा, लेकिन वे रसेल के मुकाबले बेहद कमजोर टी-20 प्लेयर हैं। फाइनल वर्डिक्ट: बॉटम-4 में फिनिश के चांस है। 3. गुजरात टाइटंस टॉप ऑर्डर का स्ट्राइक रेट 145+ स्पिनर्स के नाम 250+ विकेट कप्तान 2022 में डेब्यू के बाद गुजरात टाइटंस ने 4 में से 3 सीजन के प्लेऑफ खेले। हार्दिक के बाद शुभमन गिल ने कमान संभाली। 2024 में फ्लॉप रहने के बाद पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। हालांकि, टीम मुंबई से एलिमिनेटर हार गई। शुभमन ने जरूर 155.88 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए। वे पिछले 6 सीजन से लगातार 400 प्लस रन बना रहे हैं। टीम कॉम्बिनेशन पिछले सीजन इंजर्ड रहे ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह फिट हैं, वे अपनी ऑफ स्पिन और विस्फोटक बैटिंग से टीम का बैलेंस बढ़ा रहे हैं। जिन्होंने 2025 से 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पृथ्वीराज यारा इंजर्ड हो गए, उनकी जगह लेफ्ट आर्म पेसर कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया। इनके अलावा सभी प्लेयर्स पूरी तरह फिट हैं। पॉसिबल स्टार्टिंग-12: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 147.39 के स्ट्राइक रेट और 41.21 के औसत से स्कोरिंग की। मिडिल

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है। इस बार किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है यह जानने के लिए हमने सभी टीमों का 5 पैमानों पर विश्लेषण किया है। इनमें कप्तान, टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर परफॉर्मेंस, पॉसिबल गेम प्लान और एक्सपर्ट ओपिनियन शामिल हैं। 1. चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम धोनी की पोजिशन तय करेगी नतीजे कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 IPL मैचों में कप्तानी की, 8 जिताए और 11 में टीम को हार मिली। पिछले सीजन 5 मैचों में ऋतुराज 150.61 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ही बना सके। इंजरी के कारण उनके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की, लेकिन टीम 14 में से 10 मैच हारकर 10वें नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। स्पेंसर 9 IPL मैचों में 5 विकेट ही ले सके, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 8 टी-20 ही खेल पाए। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने जनवरी 2023 के बाद से 154.29 के स्ट्राइक रेट और 45.81 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 154.73 के स्ट्राइक रेट और 31.35 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.22 की इकोनॉमी से 246 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 7.44 की इकोनॉमी से 355 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान CSK ने अपनी बैटिंग डेप्थ बढ़ा ली है। चेपॉक की पिच स्पिन के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बैटिंग फ्रेंडली बना दिया गया। टीम बैटिंग के दम पर बड़े स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अगर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। संजू सैमसन उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। धोनी को अब कप्तान ऋतुराज का हाथ छोड़ देना चाहिए। टीम मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अब भी खामियां हैं। फाइनल वर्डिक्ट: टॉप-4 में पहुंच सकती है। 2. पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस की लीडरशिप गेमचेंजर फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब से पहले कोलकाता और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन PBKS को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया, लेकिन टीम फाइनल में बेंगलुरु से हार गई। कप्तान श्रेयस के नाम 87 IPL मैचों में 48 जीत और 35 हार है। उन्होंने अपनी बैटिंग से भी लीड किया और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। टीम कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.03 के स्ट्राइक रेट और 34.14 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 146.67 के स्ट्राइक रेट और 27.3 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.35 की इकोनॉमी से 413 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 8.12 की इकोनॉमी से 150 विकेट हैं। पॉसिबल गेम प्लान पंजाब के पास 1 से 8 नंबर पर विस्फोटक बैटर्स हैं, टीम इस बार और भी ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करेगी। चहल, अर्शदीप, यानसन, बरार टी-20 गेंदबाजी में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए टीम बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी दबाव बनाने पर ही फोकस करेगी। टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में खुद को बैक करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब के पास बैकअप प्लेयर्स बहुत मजबूत हैं। 1-2 खिलाड़ी अगर इंजर्ड हो भी जाए तो टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स टीम की डेप्थ को बढ़ा रहे हैं। लीडरशिप बहुत मजबूत है, इसलिए टीम में फिर एक बार टाइटल जीतने का दम है। फाइनल वर्डिक्टः चैंपियन बनने की दावेदार है। 3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बनाए कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस इस बार भी कप्तानी करेंगे। इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में उनकी जगह ईशान किशन कमान संभालेंगे। कमिंस ने 30 IPL मैचों में कप्तानी की, 15 में जीत और 14 में हार मिली। पिछले सीजन 14 मैचों में उन्होंने 9.06 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे। हालांकि, टीम 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन कप्तान कमिंस खुद इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 33.45 के औसत और 177.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 151.47 के स्ट्राइक रेट और 27.22 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.39 की इकोनॉमी से 202 विकेट लिए, वहीं स्पिनर्स के नाम 8.43 की इकोनॉमी से 30 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान IPL इतिहास के टॉप-5 में 4 बेस्ट स्कोर SRH के नाम है, टीम ने चारों बार 275 से ज्यादा रन बनाए। इतना ही नहीं, हैदराबाद ने पिछले सीजन 246 रन का टारगेट भी चेज किया था। टीम के पास 1 से 7 नंबर तक विस्फोटक बैटर्स हैं, यही वजह है कि SRH इस बार भी बड़े से बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। टीम अपने बॉलर्स

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

CSK Spinners Economy Below 7.50, Punjab Title Contenders

स्पोर्ट्स डेस्क54 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है। इस बार किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है यह जानने के लिए हमने सभी टीमों का 5 पैमानों पर विश्लेषण किया है। इनमें कप्तान, टीम कॉम्बिनेशन, प्लेयर परफॉर्मेंस, पॉसिबल गेम प्लान और एक्सपर्ट ओपिनियन शामिल हैं। 1. चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम धोनी की पोजिशन तय करेगी नतीजे कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 19 IPL मैचों में कप्तानी की, 8 जिताए और 11 में टीम को हार मिली। पिछले सीजन 5 मैचों में ऋतुराज 150.61 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ही बना सके। इंजरी के कारण उनके बाद एमएस धोनी ने कप्तानी की, लेकिन टीम 14 में से 10 मैच हारकर 10वें नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। स्पेंसर 9 IPL मैचों में 5 विकेट ही ले सके, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 8 टी-20 ही खेल पाए। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने जनवरी 2023 के बाद से 154.29 के स्ट्राइक रेट और 45.81 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 154.73 के स्ट्राइक रेट और 31.35 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.22 की इकोनॉमी से 246 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 7.44 की इकोनॉमी से 355 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान CSK ने अपनी बैटिंग डेप्थ बढ़ा ली है। चेपॉक की पिच स्पिन के लिए फायदेमंद होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बैटिंग फ्रेंडली बना दिया गया। टीम बैटिंग के दम पर बड़े स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अगर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। संजू सैमसन उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। धोनी को अब कप्तान ऋतुराज का हाथ छोड़ देना चाहिए। टीम मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अब भी खामियां हैं। फाइनल वर्डिक्ट: टॉप-4 में पहुंच सकती है। 2. पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस की लीडरशिप गेमचेंजर फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब से पहले कोलकाता और दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन PBKS को लीग स्टेज में टॉप पर पहुंचाया, लेकिन टीम फाइनल में बेंगलुरु से हार गई। कप्तान श्रेयस के नाम 87 IPL मैचों में 48 जीत और 35 हार है। उन्होंने अपनी बैटिंग से भी लीड किया और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। टीम कॉम्बिनेशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरुआती मैच खिला सकती है। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और लॉकी फर्ग्यूसन। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 163.03 के स्ट्राइक रेट और 34.14 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 146.67 के स्ट्राइक रेट और 27.3 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.35 की इकोनॉमी से 413 विकेट लिए। वहीं स्पिनर्स के नाम 8.12 की इकोनॉमी से 150 विकेट हैं। पॉसिबल गेम प्लान पंजाब के पास 1 से 8 नंबर पर विस्फोटक बैटर्स हैं, टीम इस बार और भी ज्यादा अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करेगी। चहल, अर्शदीप, यानसन, बरार टी-20 गेंदबाजी में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए टीम बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी दबाव बनाने पर ही फोकस करेगी। टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में खुद को बैक करेगी। एक्सपर्ट ओपिनियन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब के पास बैकअप प्लेयर्स बहुत मजबूत हैं। 1-2 खिलाड़ी अगर इंजर्ड हो भी जाए तो टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स टीम की डेप्थ को बढ़ा रहे हैं। लीडरशिप बहुत मजबूत है, इसलिए टीम में फिर एक बार टाइटल जीतने का दम है। फाइनल वर्डिक्टः चैंपियन बनने की दावेदार है। 3. सनराइजर्स हैदराबाद 4 बार 275+ रन बनाए कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर कप्तान 2024 में SRH को फाइनल तक पहुंचाने वाले पैट कमिंस इस बार भी कप्तानी करेंगे। इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में उनकी जगह ईशान किशन कमान संभालेंगे। कमिंस ने 30 IPL मैचों में कप्तानी की, 15 में जीत और 14 में हार मिली। पिछले सीजन 14 मैचों में उन्होंने 9.06 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए थे। हालांकि, टीम 7 मैच हारकर छठे नंबर पर रही। टीम कॉम्बिनेशन कप्तान कमिंस खुद इंजरी के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने खुद कह दिया है कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए, उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया। श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। पॉसिबल स्टार्टिंग 12: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट। प्लेयर परफॉर्मेंस टॉप ऑर्डर ने 33.45 के औसत और 177.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 151.47 के स्ट्राइक रेट और 27.22 के औसत से स्कोरिंग की। पेसर्स ने 8.39 की इकोनॉमी से 202 विकेट लिए, वहीं स्पिनर्स के नाम 8.43 की इकोनॉमी से 30 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान IPL इतिहास के टॉप-5 में 4 बेस्ट स्कोर SRH के नाम है, टीम ने चारों बार 275 से ज्यादा रन बनाए। इतना ही नहीं, हैदराबाद ने पिछले सीजन 246 रन का टारगेट भी चेज किया था। टीम के पास 1 से 7 नंबर तक विस्फोटक बैटर्स हैं, यही वजह है कि SRH इस बार भी बड़े से बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतने पर फोकस करेगी। टीम अपने बॉलर्स

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सेकेंड फेज का शेड्यूल रिलीज हो गया है। IPL कमेटी ने शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। 13 अप्रैल से 24 मई तक 12 वेन्यू पर 50 मैच खेले जाएंगे। इनमें 8 डबल हेडर होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया, टीम यहां 2 मैच खेलेगी। पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच होने हैं। प्लेऑफ का शेड्यूल अनाउंस नहीं हुआ, लेकिन फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। 84 नहीं, 74 मैच ही होंगे टूर्नामेंट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मैच होंगे, वहीं प्लेऑफ स्टेज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इस सीजन 84 मैच होने हैं, लेकिन IPL कमेटी ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई। कैप्टंस डे फोटोशूट के दौरान 5 टीमों के IPL कप्तान। MI vs CSK मैच 23 अप्रैल को सेकेंड फेज की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी, लेकिन टीम इस बार हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं पहले फेज में टीम बेंगलुरु के मैदान पर RCB से पहला मैच खेलेगी। IPL इतिहास की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल को पहली बार मुंबई में भिड़ेंगी। दोनों फिर 2 मई को चेन्नई में भी आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज के आखिरी दिन 2 मैच होंगे। दोपहर में मुंबई का सामना राजस्थान से होगा, वहीं शाम को कोलकाता की टीम दिल्ली से भिड़ेगी। हार्दिक पंड्या मुंबई इडियंस की कप्तानी करेंगे। हैदराबाद-दिल्ली दोपहर में 4-4 मैच खेलेंगे 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ही ऐसी 2 टीमें जिनका 1-1 मैच ही दोपहर में होगा। दोनों टीमें 13-13 मैच शाम को खेलेंगी। हैदराबाद और दिल्ली के सबसे ज्यादा 4-4 मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होंगे। पंजाब और लखनऊ को 3-3 मैच दोपहर में खेलना है। वहीं राजस्थान, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के 2-2 मैच दोपहर में हैं। टोटल 12 दिन डबल हेडर खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स दोपहर में 1 ही मैच खेलेगी। रायपुर और धर्मशाला 2 टीमों के सेकेंड होमग्राउंड IPL में 10 टीमें हैं। सभी अपने होमग्राउंड पर 7 और अपोजिशन टीम के होमग्राउंड पर 7 मैच खेलेंगी। 10 टीमों के 10 होमग्राउंड के अलावा राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान अपने शुरुआती 3 होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी, वहीं 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे। बेंगलुरु का दूसरा होमग्राउंड रायपुर और पंजाब का मुल्लांपुर है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, मुल्लांपुर और गुवाहाटी टूर्नामेंट के 13 वेन्यू हैं। यहां लीग स्टेज के 70 मैच होंगे। प्लेऑफ के 4 मैच में मुल्लांपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे, लेकिन इनकी तारीखें अनाउंस होना बाकी है। देखें पूरा शेड्यूल RCB डिफेंडिंग चैंपियन IPL 2008 से खेला जा रहा है, तब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। 18 सीजन में 7 टीमें चैंपियन बनीं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 टाइटल जीते। वहीं कोलकाता के नाम 3 खिताब हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India vs West Indies 3rd T20 Match Indore October 2026

India vs West Indies 3rd T20 Match Indore October 2026

इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। . आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। होलकर स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 मैच खेले गए हैं पहला मैच: 2017 में श्रीलंका को 88 रनों से हराया। दूसरा मैच: 2020 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। तीसरा मैच: दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से भारत को हराया। चौथा मैच: भारत ने 6 विकेट से अफगानिस्तान को हराया।