Wednesday, 09 Sep 2026 | 07:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sunrisers Hyderabads Ishan Kishan IPL 2026 Youngest Indian Captain

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

ईशान किशन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की फुल टॉस गेंद पर ईशान ने कवर्स पर शॉर्ट लगाए, लेकिन वहां फिल सॉल्ट ने दौड़ते हुए बॉउंड्री पर कैच पकड़ लिया।

इससे पहले उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी जमाई। बतौर कप्तान और IPL 2026 में उनका पहला अर्धशतक है।

उनकी पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उन्हें SRH की कप्तानी सौंपी गई है। IPL के इतिहास में वे पहली बार किसी टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं।

ईशान ने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 8 चौके लगाए।

SRH के सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन

इसके साथ ही ईशान किशन हैदराबाद के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वे 27 साल 253 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी।

वहीं RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। आज के मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।

RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद की टीम पिछली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी।

ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर

SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं।

ईशान से पहले शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन ईशान ने उम्र के मामले में इन सबको पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था।

ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन।

ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।

ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:31 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

38 बॉल पर 80 रन बनाकर ईशान किशन आउट

16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

03:13 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

13वें ओवर में ईशान ने लगातार 2 छक्के लगाए

13वें ओवर में स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 21 रन खर्च कर दिए। ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासन ने छक्का लगाया। वहीं आखिरी 2 गेंदों पर ईशान ने 2 सिक्स लगाए और ओवर के स्कोर को 21 रन तक पहुंचा दिया।

03:05 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

27 गेंद पर ईशान की फिफ्टी

12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी।

02:53 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

9वीं गओवर के चौथी गेंद पर ईशान ने जड़ा छक्का

9वीं ओवर के चौथी गेंद पर जड़ा छक्का। अगली ही गेंद पर डबल लिया। लास्ट गेंद पर सिंगल लेकर क्लासेन के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की।

02:46 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने लगाया चौका

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका लगाया। तीसरे गेंद पर सिंगल लिया। ईशान 29 रन बानाकर क्रीज पर हैं। ईशान ने क्लासेन के साथ मिलकर 41 रनों की पार्टनरशिप की।

02:42 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान ने एक ओवर में 16 रन बनाए

ठवें ओवर में ईशान ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन जुटाए। ईशान ने छठवें ओवर की दूसरी गेंद ने 89 मीटर का छक्का जड़ा।

02:40 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान के छक्के से SRH की फिफ्टी पूरी

SRH ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली। हेनरिक क्लासन और कप्तान ईशान किशन पिच पर मौजूद रहे। टीम ने पावरप्ले में 49 रन बनाए।

02:22 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हेड कोच बोले- ईशान में कॉन्फिडेंस है

ईशान किशन को कैप्टन बनाए जाने पर टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने भरोसा जताया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा, ‘मैनेजमेंट को ईशान को यह जिम्मेदारी सौंपने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई। ईशान लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और कई टीमों के साथ सफल रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में अंडर-19 टीम और अपनी स्टेट टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है।’

02:21 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए SRH और RCB में कौन कितना स्ट्रॉन्ग

SRH ने RCB के खिलाफ 52% मैच जीते: RCB और SRH के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए। इसमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते, जबकि 11 मुकाबलों में बेंगलुरु को जीत मिली।

मुकाबला टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 8 बार सामना हुआ। इसमें 5 बार RCB और 3 बार SRH को जीत मिली।

RCB तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड: बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों मोर्चे में बैलेंस्ड है। बैटिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे शानदार ओपनर हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी IPL 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी अहम बॉलर होंगे।

02:20 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत

हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से हैदराबाद को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करते नजर आएंगे।

हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा ने IPL 2025 में प्रभावित किया था। नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

टीम का बॉलिंग यूनिट कमजोर नजर आ रहा है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मलाइका अरोड़ा बोलीं- बेटे अरहान ने शादी से इनकार किया:कहा- ग्रैंडकिड्स भूल जाइए, प्रदूषण और खराब माहौल में बच्चे नहीं चाहता हूं

May 2, 2026/
4:41 pm

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान को लेकर एक बात शेयर की। उन्होंने बताया कि अरहान ने कहा कि वह...

ब्रिटिश किंग चार्ल्स ने ट्रम्प पर तंज कसा:अगर हम न होते तो आप फ्रेंच बोल रहे होते, 250 साल पुराने इतिहास की याद दिलाई

April 29, 2026/
10:04 am

किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज...

England vs Croatia Live Score, FIFA World Cup 2026 Match Today Updates

June 18, 2026/
7:00 am

आखरी अपडेट:18 जून, 2026, 07:00 IST हालांकि संगठनात्मक कार्यभार चर्चा का हिस्सा बने, लेकिन समझा जाता है कि बड़ी बातचीत...

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

April 22, 2026/
10:16 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि...

अगले हफ्ते धोनी IPL में वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े या चेपॉक में खेल सकते हैं;अभी काफ इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं

April 17, 2026/
7:44 am

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले हफ्ते IPL में वापसी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया...

नीमच में अतिक्रमण हटाने के बाद बुजुर्ग की मौत:झोपड़ी में लगी आग. परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप

April 22, 2026/
7:07 pm

नीमच तहसील के जयसिंहपुरा गांव में बुधवार को प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। कार्रवाई...

Daisy Shah Casting Couch Statement

April 17, 2026/
8:44 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के एक बुरे अनुभव को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sunrisers Hyderabads Ishan Kishan IPL 2026 Youngest Indian Captain

Sunrisers Hyderabads Ishan Kishan IPL 2026 Youngest Indian Captain

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

ईशान किशन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की फुल टॉस गेंद पर ईशान ने कवर्स पर शॉर्ट लगाए, लेकिन वहां फिल सॉल्ट ने दौड़ते हुए बॉउंड्री पर कैच पकड़ लिया।

इससे पहले उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी जमाई। बतौर कप्तान और IPL 2026 में उनका पहला अर्धशतक है।

उनकी पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उन्हें SRH की कप्तानी सौंपी गई है। IPL के इतिहास में वे पहली बार किसी टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं।

ईशान ने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 8 चौके लगाए।

ईशान ने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 8 चौके लगाए।

SRH के सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन

इसके साथ ही ईशान किशन हैदराबाद के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वे 27 साल 253 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी।

वहीं RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। आज के मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।

RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद की टीम पिछली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी।

ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर

SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं।

ईशान से पहले शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन ईशान ने उम्र के मामले में इन सबको पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था।

ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन।

ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।

ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:31 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

38 बॉल पर 80 रन बनाकर ईशान किशन आउट

16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

03:13 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

13वें ओवर में ईशान ने लगातार 2 छक्के लगाए

13वें ओवर में स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 21 रन खर्च कर दिए। ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासन ने छक्का लगाया। वहीं आखिरी 2 गेंदों पर ईशान ने 2 सिक्स लगाए और ओवर के स्कोर को 21 रन तक पहुंचा दिया।

03:05 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

27 गेंद पर ईशान की फिफ्टी

12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी।

02:53 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

9वीं गओवर के चौथी गेंद पर ईशान ने जड़ा छक्का

9वीं ओवर के चौथी गेंद पर जड़ा छक्का। अगली ही गेंद पर डबल लिया। लास्ट गेंद पर सिंगल लेकर क्लासेन के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की।

02:46 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने लगाया चौका

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका लगाया। तीसरे गेंद पर सिंगल लिया। ईशान 29 रन बानाकर क्रीज पर हैं। ईशान ने क्लासेन के साथ मिलकर 41 रनों की पार्टनरशिप की।

02:42 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान ने एक ओवर में 16 रन बनाए

ठवें ओवर में ईशान ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन जुटाए। ईशान ने छठवें ओवर की दूसरी गेंद ने 89 मीटर का छक्का जड़ा।

02:40 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान के छक्के से SRH की फिफ्टी पूरी

SRH ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली। हेनरिक क्लासन और कप्तान ईशान किशन पिच पर मौजूद रहे। टीम ने पावरप्ले में 49 रन बनाए।

02:22 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हेड कोच बोले- ईशान में कॉन्फिडेंस है

ईशान किशन को कैप्टन बनाए जाने पर टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने भरोसा जताया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा, ‘मैनेजमेंट को ईशान को यह जिम्मेदारी सौंपने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई। ईशान लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और कई टीमों के साथ सफल रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में अंडर-19 टीम और अपनी स्टेट टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है।’

02:21 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए SRH और RCB में कौन कितना स्ट्रॉन्ग

SRH ने RCB के खिलाफ 52% मैच जीते: RCB और SRH के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए। इसमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते, जबकि 11 मुकाबलों में बेंगलुरु को जीत मिली।

मुकाबला टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 8 बार सामना हुआ। इसमें 5 बार RCB और 3 बार SRH को जीत मिली।

RCB तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड: बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों मोर्चे में बैलेंस्ड है। बैटिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे शानदार ओपनर हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी IPL 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी अहम बॉलर होंगे।

02:20 PM28 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत

हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से हैदराबाद को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करते नजर आएंगे।

हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा ने IPL 2025 में प्रभावित किया था। नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

टीम का बॉलिंग यूनिट कमजोर नजर आ रहा है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket