राष्ट्रपति मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान जाएंगी:फिर दिल्ली लौटेंगी, मौसम पर निर्भर करेगी उड़ान; 5 दिन से रिट्रीट में रुकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (1 मई) पांच दिन के प्रवास के बाद शिमला से दिल्ली लौटेंगी। वह पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में ठहरी हुई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली रवाना होने से पहले राष्ट्रपति शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) का दौरा करेंगी। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। हालांकि, राष्ट्रपति की वापसी पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ है, जिसके चलते विजिबिलिटी और उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यही कारण रहा कि राष्ट्रपति के 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर के प्रस्तावित दौरे भी रद्द करने पड़े थे। आज भी शिमला में आसमान में हल्के बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई भागों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में आज का दिल्ली प्रस्थान भी मौसम पर निर्भर रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। सेना प्रशिक्षण कमान के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शिमला को अलग-अलग भागों से जोड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान रोका जाएगा ट्रैफिक अप्पर शिमला से राजधानी आने वाली गाड़ियां छराबड़ा में रोकी जाएगी, जबकि सुन्नी व करसोग साइड से आने वाले वाहन मशोबरा बाइफरकेशन पर रोके जाएंगे। इसी तरह मशोबरा बाइफरकेशन से ढली चौक-समिट्री टनल-संजौली चौक-नवबहार चौक तक शहर में ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। हर साल गर्मियों में रिट्रीट आते रहे राष्ट्रपति बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ है। यहां पर राष्ट्रपति हर साल गर्मियों में आते रहे हैं और पांच-छह यहां रुकने के बाद वापस लौटते हैं।
Delhi high court Virtual Hearing Disrupted by Porn Video; Chief Justice Present

Hindi News National Delhi High Court Virtual Hearing Disrupted By Porn Video; Chief Justice Present 7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को लाइव वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो और म्यूजिक चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। दोपहर करीब 12:56 बजे सुनवाई के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके तुरंत बाद सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, तो ‘Sh**t Singh’ नाम से लॉगिन करने वाले यूजर ने फिर पोर्न वीडियो चला दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान वीडियो दो बार स्क्रीन पर दिखाई दिया। स्क्रीन पर हैक होने का मैसेज इसके बाद उसी यूजर ने ‘आपका सिस्टम हैक हो गया है’, का मैसेज स्क्रीन पर दिखाना शुरू कर दिया। फिर तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली। इसके बाद चीफ जस्टिस को वर्चुअल कार्यवाही बंद करनी पड़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है, जो इसकी जांच कर रही है। मामले पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने इस मुद्दे को चीफ जस्टिस के सामने कहा कि पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुईं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है। 17 सितंबर को दिल्ली कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स। कोर्ट में अश्लील वीडियो क्लिप की पिछली घटनाएं… 2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (मुंबई) में दिसंबर 2024 में डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम हैक होने के कारण अदालत के स्क्रीन पर अश्लील वीडियो क्लिप चल गए। 2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (कोलकाता) में जुलाई 2025 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने जुड़कर अश्लील कंटेंट स्क्रीन-शेयर कर दिया। 2024- गुजरात हाई कोर्ट में अगस्त 2025 में वीडियो सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति के टॉयलेट से जुड़ने जैसी अभद्र घटनाओं के बाद कोर्ट ने कड़े नियम (SOP) लागू किए। 2021- इलाहाबाद हाई कोर्ट में साल 2021 में एक वकील द्वारा स्कूटर चलाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने को कोर्ट ने अनुशासनहीनता माना। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… वर्चुअल कोर्ट सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स गिरफ्तार:शराब-सिगरेट भी पीता दिखा था, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं माना दिल्ली पुलिस ने कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शर्मनाक हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहनकर शामिल हुआ और शराब-सिगरेट पीता रहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
RCB Beats Delhi by 9 Wickets

8 मिनट पहले कॉपी लिंक सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में एक नन्हा फैन नाकाम रहा और मैदान पर रोने लगा। उसने दो-तीन बार कोहली तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने रोक दिया। कोहली का ध्यान उस ओर नहीं गया और वह बच्चा खाली हाथ लौट गया। निराशा में उसने बल्ला जमीन पर पटक दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 15 बॉल पर 23 रन की पारी खेली। RCB ने दिल्ली को 75 रन पर समेटा, 9 विकेट से जीता मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। गेंदबाजों ने पारी 16.3 ओवर में 75 रन पर समेट दी। एक समय स्कोर 13/6 था। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। साहिल पारख, समीर रिज्वी और अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके। कोहली ने छक्का लगाकर जिताया मैच, प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंची RCB 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 6.3 ओवर में जीत हासिल की। विराट कोहली ने टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म किया। कोहली 23 रन पर नाबाद रहे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। इस जीत के साथ RCB प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑरेंज कैप रेस में चौथे नंबर पर कोहली, अभिषेक शर्मा टॉप पर विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 पारियों में 351 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ टॉप पर हैं। उनकी फॉर्म से RCB फैंस की उम्मीदें बढ़ी हैं कि टीम फिर खिताब जीत सकती है। उसी मैदान पर 264 रन बने थे, वहीं 75 पर सिमटी दिल्ली इसी अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ दिन पहले दिल्ली ने 264/2 का स्कोर बनाया था, जिसे पंजाब किंग्स ने चेज कर लिया था। सोमवार को RCB के गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज टिक नहीं सके। अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) के अलावा कोई दहाई पार नहीं कर सका। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
AIims New delhi| Nikhil tondon| एम्स दिल्ली की कमान अब डॉक्टर निखिल टंडन के हाथ, कौन हैं, क्या करते हैं? जानें इनके बारे में

होमताजा खबरDelhi एम्स दिल्ली की कमान अब डॉक्टर निखिल टंडन के हाथ, कौन हैं, क्या करते हैं? जानें Last Updated:April 27, 2026, 15:20 IST डॉक्टर निखिल टंडन को एम्स नई दिल्ली का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. डॉक्टर निखिल टंडन को यह जिम्मेदारी एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास के नीति आयोग सदस्य बनने के बाद सौंपी गई. डॉ. टंडन एम्स में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एचओडी हैं. अब एम्स की कमान संभालेंगे डॉ. निखिल टंडन. AIIMS News: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक के रूप में अब डॉक्टर निखिल टंडन को कमान सौंपी गई है. डॉ. टंडन को यह जिम्मेदारी एम्स के निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास के नीति आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्ति के बाद सौंपी गई है. डॉ. निखिल एम्स फैकल्टी में काफी वरिष्ठ हैं और एम्स के नए निदेशक के रूप में इनके नाम का अनुमान भी लगाया जा रहा था. बता दें कि डॉ. निखिल टंडन एम्स के एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग के एचओडी और प्रोफेसर थे. इसके अलावा इन्हें डीन एकेडमिक्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी और जिसे वे लंबे समय से निभा रहे थे. डॉ. निखिल टंडन को एम्स के कार्यकारी निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है. एम्स की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को नीति आयोग के स्थाई सदस्य के रूप में नियुक्त होने के बाद एम्स की जिम्मेदारियों से रिलीव किया जाता है और उनकी जगह अब एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एचओडी और डीन एकेडमिक्स डॉ. निखिल टंडन बतौर निदेशक जिम्मेदारियां संभालेंगे और अपने पुराने कामों को भी करते रहेंगे. जारी लेटर में कहा गया है कि यह नियुक्ति 6 महीने या नए निदेशक की नियुक्ति जो भी पहले हो तब तक जारी रहेगी. कौन हैं डॉक्टर टंडन? डॉ. निखिल टंडन भारत के प्रमुख एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (मधुमेह, थायरॉइड और हार्मोन संबंधी विशेषज्ञ) हैं. वे फिलहाल AIIMS नई दिल्ली में एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म विभाग के प्रोफेसर और हेड हैं. वे डीन (एकेडमिक्स) की भूमिका भी निभा चुके हैं और अब AIIMS दिल्ली के अंतरिम डायरेक्टर बने हैं. डॉ. टंडन का जन्म 28 नवंबर 1963 को दिल्ली में ही हुआ था इन्होंने एम्स नई दिल्ली से MBBS और MD की डिग्री हासिल की फिर ये PhD के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (यूके) गए 1993 में AIIMS में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और तब से यहीं काम कर रहे हैं. ये स्टडीज हैं काफी पॉपुलर डॉ. टंडन पिछले 25 साल से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में क्लिनिशियन-रिसर्चर के रूप में काम कर रहे हैं. उनका मुख्य फोकस कार्डियो-मेटाबॉलिक रोग (मधुमेह, हृदय रोग और मेटाबॉलिक समस्याएं) पर है. इन्होंने 871 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, जिन्हें 1 लाख से ज्यादा साइटेशन मिल चुके हैं. इसके साथ ही ये CARRS Cohort Study के फाउंडिंग इन्वेस्टिगेटर हैं. यह दक्षिण एशिया में कार्डियो-मेटाबॉलिक रिस्क और बीमारियों का बड़ा पॉपुलेशन-बेस्ड अध्ययन है. I-TREC प्रोजेक्ट: इन्होंने मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के बेहतर प्रबंधन के लिए क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सॉफ्टवेयर विकसित किया, जो राष्ट्रीय NCD पोर्टल से जुड़ा है. जेस्टेशनल डायबिटीज: महिलाओं में गर्भावस्था के बाद मधुमेह को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लाइफस्टाइल इंटरवेंशन अध्ययन किया (भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में 1600+ महिलाओं पर). थायरॉइड एपिडेमियोलॉजी, मेटाबॉलिक बोन डिजीज और बचपन की घटनाओं का वयस्क काल में मेटाबॉलिक रोगों पर प्रभाव इन क्षेत्रों में उनका विशेष योगदान है. डॉ. टंडन डब्ल्यूएचओ के Technical Advisory Group on Diabetes के चेयरमैन रहे हैं और ICMR, DBT, NIH, British Heart Foundation जैसी संस्थाओं से जुड़े रहे हैं. इसके साथ ही ये एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट भी हैं. पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित डॉ. निखिल को साल 2015 में भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला था. इसके साथ ही डॉ. बी.सी. रॉय अवॉर्ड (2005) — चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान (Eminent Medical Teacher) भी इन्हें मिला है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : April 27, 2026, 14:28 IST
do not take paracetamol in heat stroke doctor ajay chauhan tips severe heatwave in delhi

Last Updated:April 27, 2026, 14:56 IST Heatstroke symptoms and prevention Tips: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में देश की पहली हीट स्ट्रोक क्लिनिक 2024 में बनाई गई थी क्योंकि 2024 बेहद गर्म साल था और उसी साल 27 मौतें हुई थी. 2024 में करीब 75 मामले आए थे जबकि 2025 में हीट स्ट्रोक का ज्यादा गंभीर मामला देखने के लिए नहीं मिला था. 2026 में गर्मी अभी शुरू हुई है इसलिए व्यवस्था पहले से ही कर ली गई है नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली आग की भट्टी बन चुकी है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है. फिलहाल लगातार हीटवेव और भीषण गर्मी का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई थी. ऐसे में हीट स्ट्रोक बेहद जानलेवा है. अगर समय पर इलाज न मिल सके. अगर किसी को लू लग गई है तो उसे पेरासिटामोल बुखार उतारने के लिए बिल्कुल भी ना दें क्योंकि लू लगने पर पेरासिटामोल बुखार उतारने का काम नहीं कर सकती बल्कि उल्टा नुकसान कर देगी. यह जानकारी दी है डॉ.अजय चौहान ने जोकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बनाए गए हीट स्ट्रोक क्लिनिक के हेड हैं. उन्होंने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में देश की पहली हीट स्ट्रोक क्लिनिक 2024 में बनाई गई थी क्योंकि 2024 बेहद गर्म साल था और उसी साल 27 मौतें हुई थी. 2024 में करीब 75 मामले आए थे जबकि 2025 में हीट स्ट्रोक का ज्यादा गंभीर मामला देखने के लिए नहीं मिला था. 2026 में गर्मी अभी शुरू हुई है इसलिए व्यवस्था पहले से ही कर ली गई है. इन लक्षणों को पहचाने डॉ. अजय चौहान ने बताया कि हीट स्ट्रोक क्लिनिक में फिलहाल बर्फ और रेफ्रिजरेटर के साथ-साथ दो बेड और वाटर टब की व्यवस्था की गई है जिसमें लू लगने वाले मरीज को तुरंत इलाज दिया जाएगा ताकि उसकी जान बचाई जा सके. इन सब के बीच सबसे ज्यादा जरूरी है कि हीट स्ट्रोक लक्षणों को पहचानना. अगर आपको धूप में बाहर निकलने के बाद अचानक से चक्कर आने लग जाए या उल्टी महसूस हो या एकदम थकावट महसूस होने लग जाए और बुखार 105 डिग्री सेल्सियस के ऊपर आए तो आप समझ जाइए की आपको लू लगी है. ऐसे में पैरासिटामोल ना खाएं बल्कि तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं. लू लगने के बाद व्यक्ति काफी आवेग में आ जाता है उसका गुस्सा बढ़ जाता है इसीलिए हीट स्ट्रोक जानलेवा साबित होती है. बाहर निकलते समय करें यह सावधानी डॉ. अजय चौहान ने बताया कि अगर आप इस भीषण गर्मी में बाहर निकल रहे हैं तो सिर को अच्छे से ढक्कर निकले या फिर छाता बाहर लेकर निकले. पानी की बोतल हमेशा साथ रखें. पानी जितना ज्यादा हो सके उतना पिएं. खाना हल्का खाएं और खासतौर पर दोपहर में 1:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक की धूप में निकलने से बचें. यही वो समय होता है जब धूप बहुत तेज होती है. इसके अलावा खुद को ठंडा रखने की कोशिश करें और अगर आप बाहर निकल भी रहे हैं तो पैदल चलने से बचें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : West Delhi,Delhi First Published : April 27, 2026, 14:56 IST
RML Hospital news| Delhi news| RML अस्पताल में 32 साल की मरीज ने खुद को लगाई आग, गार्ड ने बचाई जान

होमताजा खबरDelhi RML अस्पताल में 32 साल की मरीज ने खुद को लगाई आग, गार्ड ने बचाई जान Last Updated:April 27, 2026, 13:52 IST आरएमएल अस्पताल के जन औषधि केंद्र में 32 वर्षीय भर्ती महिला ने खुद को आग लगा ली. हालांकि सिक्योरिटी गार्ड अजय ने समय रहते महिला को देख लिया और आग बुझाकर उसकी जान बचा ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक महिला मरीज ने खुद को आग लगाई. RML Hospital news: दिल्ली के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के जन औषधि केंद्र में अचानक पहुंची एक 32 वर्षीय महिला मरीज ने खुद को आग लगाने की कोशिश की. 26 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट पर यह घटना घटी, जिसमें महिला ने अपने गाउन में लाइटर से आग लगा ली. हालांकि आत्मदाह करती महिला मरीज पर अचानक सिक्योरिटी गार्ड अजय की नजर पड़ गई और अजय सतर्कता दिखाते हुए बेहद तेज कदमों से महिला की तरफ दौड़े और उसकी आग को बुझाया. गार्ड की इस सतर्कता की वजह से महिला गंभीर रूप से जलने से बच गई और उसकी जान बच गई. आरएमएल की मीडिया इंचार्ज प्रोफेसर वैशाली भारद्वाज की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि घटना के तुरंत बाद महिला के पति और अस्पताल के न्यू बिल्डिंग के सुपरवाइजर को सूचित किया गया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह महिला अस्पताल के वार्ड नंबर 5 में पहले से भर्ती थी और उसका इलाज चल रहा था. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जब महिला जन औषधि केंद्र में आई तो वह काफी परेशान नजर आ रही थीं. तभी उसने लाइटर से अपने गाउन में आग लगाने की कोशिश की, जिसे गार्ड अजय ने देख लिया और तुरंत पानी या उपलब्ध साधनों से आग बुझाकर महिला को बचाया. इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया, लेकिन गार्ड की सजगता ने बड़ा हादसा होने से रोक दिया. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गर्द थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब महिला की मानसिक स्थिति, परिवार से उसके संबंधों और आत्मदाह का कारण जानने की कोशिश कर रही है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला पहले से वार्ड नंबर 5 में भर्ती हैं और उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी प्रदान कर रहे हैं. पुलिस इस मामले में महिला के पति और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि सही कारण सामने आ सके. फिलहाल महिला को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 27, 2026, 13:52 IST
Gangaram Hospital| Delhi news| गंगाराम अस्पताल में महिला को डोनर के दोनों हाथ, 12 घंटे की सर्जरी

Gangaram Hospital News: दिल्ली के एक व्यस्त मोहल्ले में रहने वाली 42 वर्षीय रीना शर्मा (बदला हुआ नाम) के जीवन में कुछ हफ्ते पहले तक अंधेरा छाया हुआ था. एक भयानक दुर्घटना में उन्होंने दोनों हाथ खो दिए थे. ट्रेन में सफर करते समय एक अनियंत्रित भीड़ और असंतुलन की वजह से वे प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गईं और दोनों हाथ कुचल गए. यह घटना इतनी भयावह थी कि डॉक्टरों को हाथों को काटकर अलग करना पड़ा. हालांकि रीना, जो पहले एक कुशल गृहिणी और पार्ट-टाइम हैंडीक्राफ्ट आर्टिस्ट थीं, अब रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी नहीं कर पाती थीं. चम्मच उठाना, कपड़े पहनना, बच्चों को गले लगाना, सब कुछ दूसरों पर निर्भर हो गया था. उनकी आंखों में हमेशा उदासी और निराशा छाई रहती थी. हालांकि एक दिन फिर उनके जीवन में उजाला आ गया. एक अन्य परिवार का गम रीना के लिए खुशी बनकर आया. उस परिवार में 38 वर्षीय एक युवक की ब्रेन डेड होने की घोषणा हो चुकी थी. दुर्घटना में उनकी जान चली गई, लेकिन परिवार ने एक नेक फैसला लिया. उन्होंने अंगदान का फैसला किया. उस युवक के स्वस्थ दोनों हाथ अब किसी दूसरे जीवन को सहारा दे सकते थे. परिवार ने कहा, ‘उनकी मौत व्यर्थ नहीं जाएगी. उनका हिस्सा किसी की जिंदगी बनाएगा.’ यही इंसानियत की असली मिसाल थी. और फिर सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और हैंड माइक्रोसर्जरी विभाग में शुरू हुआ दूसरा द्विपक्षीय हाथ प्रत्यारोपण, जो अपने आप में करिश्मा था. विभाग के चेयरमैन डॉ. महेश मंगल के नेतृत्व में डॉ. अनुभव गुप्ता, डॉ. भीम नंदा, डॉ. निखिल झुनझुनवाला और सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स की टीम ने बेहद जटिल सर्जरी को अंजाम दिया. लगभग 12 घंटे की इस सर्जरी में नसों, धमनियों, टेंडन्स, मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ना था. माइक्रोसर्जरी की सूक्ष्मता ऐसी कि एक छोटी सी गलती भी सब बर्बाद कर सकती थी. ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया टीम में डॉ. जया सूद, डॉ. राकेश सक्सेना और डॉ. अजय सिरोही ने रीना को पूरे समय सुरक्षित रखा. ऑर्थोपेडिक्स से डॉ. ब्रजेश नंदन, नेफ्रोलॉजी से डॉ. विनंत भार्गव, न्यूरोलॉजी से डॉ. सी.एस. अग्रवाल, साइकियाट्री से डॉ. सौम्या तंडन, जेनेटिक्स से डॉ. मोनिका जैन और पैथोलॉजी से डॉ. पल्लव गुप्ता तक हर विभाग ने अपनी भूमिका निभाई. आखिरकार सर्जरी शुरू हुई. डॉ. मंगल की टीम ने पहले डोनर के हाथों को सावधानी से तैयार किया. फिर रीना के स्टंप्स पर सूक्ष्म कट लगाकर नई शुरुआत की. घंटों तक माइक्रोस्कोप के नीचे नस-नस जोड़ी गई. हड्डियां प्लेट्स से फिक्स की गईं. स्किन को खूबसूरती से सिल दिया गया. हर कदम पर टीम का समन्वय अद्भुत था. 12 घंटे बाद सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई. पोस्ट-ऑपरेटिव केयर में रीना को इम्यूनोसप्रेसेंट दवाएं दी गईं ताकि नए हाथों को शरीर अस्वीकार न करे. फिजियोथेरेपी शुरू हुई. धीरे-धीरे रीना ने महसूस किया कि उनके नए हाथ हिल रहे हैं. पहले तो सिर्फ उंगलियों का हल्का कंपन, फिर धीरे-धीरे पकड़ बनने लगी. कुछ हफ्तों बाद रीना अस्पताल के बेड पर बैठी मुस्कुरा रही थीं. उन्होंने पहली बार खुद का गिलास उठाया. आंखों में आंसू थे, लेकिन ये खुशी के आंसू थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था जीवन खत्म हो गया. लेकिन आज मुझे नई जिंदगी मिली है. मैं फिर से अपने बच्चों के लिए खाना बना सकूंगी, उनका हाथ थाम सकूंगी.’ यह उपलब्धि सिर्फ एक सर्जरी नहीं थी बल्कि यह टीमवर्क, विज्ञान, इंसानियत और उम्मीद की जीत थी. डोनर परिवार की उदारता ने रीना को नई राह दिखाई. डॉक्टरों की मेहनत ने उस राह को हकीकत बना दिया.सर गंगा राम अस्पताल ने एक बार फिर साबित किया कि जब इंसानियत और विशेषज्ञता साथ चलें, तो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है.
Delhi Halwai Beaten Over Pending Payment; Minors Arrested

9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 32 साल के लोकेश गुप्ता ने अजय पाल के यहां 20 अप्रैल को शादी में काम किया था। लोकेश हलवाई होने के साथ टेंट का काम भी करता था। उसने शादी में काम के लिए ₹2.5 लाख मांगे थे। इसमें से लगभग 2 लाख रुपए बकाया थे। लोकेश 24 अप्रैल को जैसे ही पैसे लेने पहुंचा, अजय पाल ने 2-3 साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। 3 गिरफ्तार, दो नाबालिग लोकेश के दोनों हाथों को काटने की कोशिश की गई। पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में FIR दर्ज की है। लोकेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और 53 साल के अजय पाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय के घर से दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल होने के बाद गुप्ता को पहले पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स रेफर किया गया। दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा घटना 2 जनवरी को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे पीड़ित के घर के बाहर हुई। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया था। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ; 12 घंटे पहले अलवर में भी महिला से दुष्कर्म का आरोप दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Delhi Halwai Beaten Over Pending Payment; Minors Arrested

20 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 32 साल के लोकेश गुप्ता ने अजय पाल के यहां 20 अप्रैल को शादी में काम किया था। लोकेश हलवाई होने के साथ टेंट का काम भी करता था। उसने शादी में काम के लिए ₹2.5 लाख मांगे थे। इसमें से लगभग 2 लाख रुपए बकाया थे। लोकेश 24 अप्रैल को जैसे ही पैसे लेने पहुंचा, अजय पाल ने 2-3 साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। 3 गिरफ्तार, दो नाबालिग लोकेश के दोनों हाथों को काटने की कोशिश की गई। पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में FIR दर्ज की है। लोकेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और 53 साल के अजय पाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय के घर से दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल होने के बाद गुप्ता को पहले पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स रेफर किया गया। दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा घटना 2 जनवरी को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे पीड़ित के घर के बाहर हुई। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया था। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ; 12 घंटे पहले अलवर में भी महिला से दुष्कर्म का आरोप दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Arvind Kejriwal Vs BJP; Delhi Govt Bungalow Photos

11 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस कर केजरीवाल के घर की तस्वीरें जारी कीं। बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीशमहल’ रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। अरविंद 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। वर्मा ने कहा, ‘केजरीवाल लंबे समय से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में आवास मिला है। तस्वीरें देखकर हैरानी हुई। जो सादगी की बात करते थे, वे आज लग्जरी में रह रहे हैं।’ AAP नेता आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा- ये फोटोज केजरीवाल के घर के नहीं हैं। अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और एलजी साहब अपने-अपने घर खोलें। केजरीवाल जी भी अपना घर खोलेंगे। इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी। भाजपा ने 95 लोधी एस्टेट के आवास की 6 तस्वीरें जारी कीं… प्रवेश वर्मा ने कहा- ‘शीश महल- 2’ का खुलासा करने जा रहे प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘दिल्ली के ‘रहमान डकैत’, जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया है, उसी तरह आज हम ‘शीश महल 2’ का खुलासा करने जा रहे हैं। जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी, तब अरविंद ने दिल्ली में शीश महल बनवाया। ‘दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और मर रहे थे। उस समय भी केजरीवाल के आदेश पर शीश महल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका। जब ‘धुरंधर’ दिल्ली के वोटरों ने दिल्ली के ‘रहमान डकैत’ को हरा दिया, तो वह पंजाब चले गए।’ ‘भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं। भगवंत मान के घर के आसपास के चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल, दूसरे में पूर्व दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और एक अन्य में मनीष सिसोदिया रह रहे थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं। वहां भी उन्होंने एक और शीश महल बनवाया। आज दिल्ली में वह कई सालों से कोर्ट जाकर बंगले की मांग कर रहे थे। और जब उन्हें वह बंगला मिला, जिसमें वह कल शिफ्ट हुए- 95 लोधी एस्टेट तो उसकी तस्वीरें सामने आने पर हम हैरान रह गए। जो व्यक्ति सादगी से रहने की बात करता था, आज वह बेहद आलीशान जीवन जी रहा है।’ केजरीवाल को राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष तौर पर सरकारी आवास मिला 95 लोधी एस्टेट सरकारी आवास। इसमें केजरीवाल शुक्रवार को शिफ्ट हुए। केजरीवाल शुक्रवार को सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। केंद्र ने उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पिछले साल अक्टूबर में 95 लोधी एस्टेट में एक बंगला आवंटित किया था। अभी वह पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी आवास में रह रहे थे। इस सरकारी आवास के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसमें सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत से कहा था कि 10 दिनों के भीतर उन्हें आवास दे दिया जाएगा। इसी के तहत 95 लोधी एस्टेट में आवास आवंटित हुआ था। करीब 5,000 वर्गफुट में फैला यह टाइप-VII बंगला सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी में आता है। इसमें चार बेडरूम, हॉल, डाइनिंग रूम, वेटिंग रूम, ऑफिस स्पेस, दो लॉन, एक गैराज और तीन सर्वेंट क्वार्टर हैं। CM आवास की तस्वीरें, BJP इसे ‘शीशमहल’ कहती थी केजरीवाल 2015 से 2024 तक दिल्ली के सीएम थे। इस दौरान वे 6 फ्लैगस्टाफ रोड के बंगले में रहे। यही सीएम आवास था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे ‘शीशमहल’ बनाया था। इसे आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342% ज्यादा खर्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस काम की अनुमानित लागत करीब 7.91 करोड़ रुपए थी, लेकिन अंतिम खर्च बढ़कर 33.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से लगभग 18.88 करोड़ रुपए महंगे इंटीरियर, सजावटी और एंटीक सामान पर खर्च किए गए। पूरी खबर पढ़ें केजरीवाल पहले जिस बंगले में रहते थे, उसकी 4 तस्वीरें… घर में 19.5 लाख कीमत की स्मार्ट एलईडी लाइट्स लगाई गईं। घर में डेकोरेशन के लिए महंगे झूमर लगाए गए। घर में बेड से लेकर ज्यादातर सामान इम्पोर्टेड था। मकान में 1.9 करोड़ रुपए कीमत से मार्बल ग्रेनाइट लगाया गया। बाथरूम में काफी महंगा जकूजी (बाथटब) लगाया गया है। —— आप पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में शामिल, कहा- राज्यसभा के 10 में से 7 सांसद हमारे साथ आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरी खबर पढ़ें AAP 3 सांसदों की सदस्यता खारिज करने की मांग करेगी AAP के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। AAP का दावा है कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। बाकी 4 सांसद अभी भी उनकी पार्टी में हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









