Thursday, 14 May 2026 | 03:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

India Donates Laptops to Trinidad School Kids

India Donates Laptops to Trinidad School Kids

Hindi News Career India Donates Laptops To Trinidad School Kids | May 12 Current Affairs 32 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में अनुष्ठान में शामिल हुए 11 मई को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने पर उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 2किमी का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। पीएम मोदी 10 मई को 3 राज्यों के दौरे पर हैं और पहले दिन उन्होंने इस दौरे में सबसे पहले वो पीएम तेलंगाना पहुंचेंगे। हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी थी और कुछ प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी किया। 2. जस्टिस सूर्य कांत ने AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया 11 मई को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ज्युडिशियल डिजिटाइजेशन के तहत ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम और AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया। ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट और तालुक कोर्ट, सभी स्तरों के केस रिकॉर्ड को एक यूनिफाइड डेटाबेस में जोड़ेगा। पहली बार ऐसा होगा जहां, सुप्रीम कोर्ट से लेकर तालुक कोर्ट तक का डेटा एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। इससे सुप्रीम कोर्ट के जज निचली अदालतों के मामलों की पूरी जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे और निचली अदालतों को भी ऊपर की अदालतों का डेटा मिल सकेगा। ये सिस्टम अपने आप केस से जुड़ी जानकारी निकालने और जांचने का काम कर सकेगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट को भी डेटा का एक्सेस मिलेगा, इससे केस ट्रैकिंग और अदालतों के बीच तालमेल बेहतर होगा। ये पहल कोर्ट के केस मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। ‘सु सहाय’ चैटबॉट ‘सु सहाय’ एक AI चैटबॉट है, जिसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के साथ मिलकर तैयार किया है। ये सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और याचिकाकर्ताओं और हितधारकों को केस से जुड़ी जानकारी देगा। साथ ही कोर्ट की सेवाओं को आसानी से समझने में मदद करेगा ताकि न्याय तक पहुंच आसान हो सके। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. RBI और ECB के बीच MoU साइन हुआ 10 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने एक समझौता (MoU) साइन किया। इसका मकसद दोनों केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग बढ़ाना है। ये MoU RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा और ECB प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड/लगार्ड ने स्विट्जरलैंड के बेसल शहर में हुई BIS (बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स) की बैठक के दौरान साइन किया। इसके जरिए दोनों संस्थाएं जानकारी साझा करने, नीतियों पर चर्चा करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर साथ काम करेंगी। इसमें सेंट्रल बैंकिंग से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त सेमिनार और वर्कशॉप भी शामिल हो सकते हैं। ये सहयोग सेंट्रल बैंकिंग से जुड़े उन मुद्दों पर होगा जिनमें दोनों की समान रुचि है। साथ ही ये समझौता किसी भी देश के घरेलू कानूनों से ऊपर लागू नहीं होगा। ये 2015 वाले पुराने समझौते का अपडेटेड वर्जन है, जो MoU साइन होने के साथ ही लागू हो गया है और इसकी कोई तय समय सीमा नहीं है। RBI और ECB के बीच पहला MoU 12 जनवरी 2015 को साइन हुआ था। उस समय ECB के प्रमुख मारियो द्राघी और RBI गवर्नर रघुराम राजन थे। 2015 में RBI और ECB के बीच सहयोग बढ़ाने के मकसद से ये समझौता हुआ था। 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद वित्तीय अनिश्चितताओं को देखते हुए यह पहल की गई थी। दोनों पक्षों ने वैश्विक वित्तीय स्थिरता और अलग-अलग देशों के रेगुलेटरी सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल के लिए इस समझौते को जरूरी बताया। ECB प्रसिडेंट क्रिस्टीन लगार्ड ने इसे दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के बीच लगातार जारी संवाद और सहयोग का हिस्सा बताया है। 2015 में RBI और ECB के बीच सहयोग बढ़ाने के मकसद से ये समझौता हुआ था। 4. भारत और त्रिनिदाद टोबैगो ने MoU साइन किए 10 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैरेबियाई देश की दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और आयुर्वेद समेत आठ समझौतों पर साइन किए। इस MoU में भारत त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन के सौर्यीकरण, वेक्टर कंट्रोल, नेल्सन द्वीप के इंफ्रा स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। नेल्सन द्वीप जहां भारतीय अप्रवासी रुके थे और वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद पर एक भारतीय चेयर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन भी किया गया है। एस जयशंकर ने अपनी इस यात्रा के दौरान कैरेबियाई पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर और अन्य सीनियर नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की। इसके साथ ही जयशंकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की पिछले साल त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। पीएम प्रसाद-बिसेसर की मौजूदगी में डॉ. जयशंकर ने स्कूली बच्चों को दो हजार लैपटॉप का पहला बैच सौंपा और एक एग्रीकल्चर फैसिलिटी का उद्घाटन किया। त्रिनिदाद और टोबैगो कैरिबियाई सागर में द्विपों पर स्थित एक देश है। एग्रीकल्चर फैसिलिटी के लिए पिछले साल भारत ने त्रिनिदाद को दस लाख डॉलर की मशीनरी दी थी। निधन (DEATH) 5. तेलुगु एक्टर भरत कांत का निधन 10 मई को तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 31 साल के थे। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी.साई त्रिलोक की भी जान चली गई। भरत कांत ने 2021 की फिल्म ग्रामम और 2024 की फिल्म टेनेंट में काम किया था। भरत ने वेब सीरीज गीतांजलि और पार्वती परमेश्वरुलु में भी एक्टिंग की थी। भरत डिजिटल कंटेंट बनाने के अलावा तेलुगू फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी काम करते थे। भरत कांत एक पॉपुलर एक्‍टर, डांसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर थे। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. नई