Friday, 09 Oct 2026 | 05:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL 2026 Final Date Venue; IPL 2026 Playoffs Schedule Fixtures Update

IPL 2026 Final Date Venue; IPL 2026 Playoffs Schedule Fixtures Update

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक RCB ने पिछले सीजन फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर पहला खिताब जीता था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मई को क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को प्लेऑफ मुकाबलों का डिटेल जारी किया। IPL 2026 में 5 मई तक 48 मैच खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबले 70 मैच के बाद खेले जाएंगे। धर्मशाला में क्वालीफायर-1, चंडीगढ़ को मिली 2 मैचों की मेजबानी IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 के मैच खेले जाएंगे। अहमदाबाद में लगातार दूसरे साल फाइनल मुकाबला सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। ———————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। टीम ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। बशर्ते टीम को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years

Hindi News Sports Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years | Budapest Showdown Vs PSG Or Bayern 12 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। टीम की जीत के हीरो बुकायो साका रहे। उन्होंने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में मैच का इकलौता गोल किया। इससे पहले मैड्रिड में पहला लेग 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद आर्सेनल F.C. ने एग्रीगेट स्कोर 2-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। आर्सेनल F.C. के लिए यह 2006 के बाद पहला UEFA चैंपियंस लीग फाइनल होगा। तब टीम को FC बार्सिलोना से 2-1 से हार मिली थी। बुडापेस्ट में 30 मई को फाइनल, म्यूनिख या पेरिस से होगी भिड़ंत आर्सेनल अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन PSG के पास फिलहाल बायर्न पर 5-4 की बढ़त है। बुकायो साका का निर्णायक गोल, 44वें मिनट में बदला मैच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। एटलेटिको के जूलियन अल्वारेज और सिमियोने ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन आर्सेनल FC के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। 44वें मिनट में मैच का टर्निंग पॉइंट आया। विक्टर ग्योकेरेस के क्रॉस पर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड का शॉट एटलेटिको के गोलकीपर जान ओबलाक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन रिबाउंड पर बुकायो साका ने गोल कर दिया। गोल के बाद स्टेडियम जश्न में डूब गया। डिफेंस ने जीती बाजी, गब्रियल और राया रहे दीवार दूसरे हाफ में एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आर्सेनल F.C. के डिफेंडरों और गोलकीपर डेविड राया ने शानदार बचाव किया। गैब्रियल मागाल्हाएस ने आखिरी समय में एटलेटिको के हमले रोके। वहीं, एंटोनी ग्रिजमैन के खतरनाक शॉट को रोककर राया ने आर्सेनल की बढ़त कायम रखी। प्रिमियर लीग में भी मजबूत स्थिति आर्सेनल अभी प्रिमियर लीग की पॉइंट टेबल में टॉप पर है। मैनचेस्टर सिटी के एवर्टन के साथ ड्रॉ करने से उन्हें बड़ा फायदा हुआ है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मैच (वेस्ट हैम, बर्नली और क्रिस्टल पैलेस) जीत गया तो वे प्रिमियर लीग चैंपियन बन जाएंगे।फिर उनका पूरा फोकस चैंपियंस लीग फाइनल पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years

Hindi News Sports Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years | Budapest Showdown Vs PSG Or Bayern 3 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइनल में पहुंचने के बाद आर्सेनल के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए। इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। टीम की जीत के हीरो बुकायो साका रहे। उन्होंने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में मैच का इकलौता गोल किया। इससे पहले मैड्रिड में पहला लेग 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद आर्सेनल F.C. ने एग्रीगेट स्कोर 2-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। आर्सेनल F.C. के लिए यह 2006 के बाद पहला UEFA चैंपियंस लीग फाइनल होगा। तब टीम को FC बार्सिलोना से 2-1 से हार मिली थी। बुडापेस्ट में 30 मई को फाइनल, म्यूनिख या पेरिस से होगी भिड़ंत आर्सेनल अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन PSG के पास फिलहाल बायर्न पर 5-4 की बढ़त है। बुकायो साका का निर्णायक गोल, 44वें मिनट में बदला मैच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। एटलेटिको के जूलियन अल्वारेज और सिमियोने ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन आर्सेनल FC के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। 44वें मिनट में मैच का टर्निंग पॉइंट आया। विक्टर ग्योकेरेस के क्रॉस पर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड का शॉट एटलेटिको के गोलकीपर जान ओबलाक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन रिबाउंड पर बुकायो साका ने गोल कर दिया। गोल के बाद स्टेडियम जश्न में डूब गया। मिकेल आर्टेटा की टीम ने एमिरेट्स स्टेडियम में पहले हाफ के आखिर में बुकायो साका के गोल की बदौलत सेमीफाइनल का दूसरा लेग अपने नाम कर लिया। डिफेंस ने जीती बाजी, गब्रियल और राया रहे दीवार दूसरे हाफ में एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आर्सेनल F.C. के डिफेंडरों और गोलकीपर डेविड राया ने शानदार बचाव किया। गैब्रियल मागाल्हाएस ने आखिरी समय में एटलेटिको के हमले रोके। वहीं, एंटोनी ग्रिजमैन के खतरनाक शॉट को रोककर राया ने आर्सेनल की बढ़त कायम रखी। प्रिमियर लीग में भी मजबूत स्थिति आर्सेनल अभी प्रिमियर लीग की पॉइंट टेबल में टॉप पर है। मैनचेस्टर सिटी के एवर्टन के साथ ड्रॉ करने से उन्हें बड़ा फायदा हुआ है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मैच (वेस्ट हैम, बर्नली और क्रिस्टल पैलेस) जीत गया तो वे प्रिमियर लीग चैंपियन बन जाएंगे।फिर उनका पूरा फोकस चैंपियंस लीग फाइनल पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Final Venue Suspense

IPL 2026 Final Venue Suspense

3 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 फाइनल वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण वहां फाइनल की संभावना होना मुश्किल लग रहा है। कर्नाटक में विधायकों (MLAs) को IPL टिकट देने का मुद्दा गर्माया हुआ है, जिससे BCCI बैकफुट पर है। प्लेऑफ मुकाबले पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं। विधायकों को कम से कम 5 टिकट मिलने चाहिए’ कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम 5 IPL टिकट मिलने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि चुने हुए प्रतिनिधि ‘VIP’ होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए। इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की थी कि मौजूदा IPL में विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3 टिकट दिए जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन को फाइनल की मेजबानी दी जाती है IPL की परंपरा रही है कि पिछले सीजन की विजेता टीम के होम ग्राउंड पर फाइनल खेला जाता है। इस लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गढ़ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल होना चाहिए। BCCI सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘नियम के मुताबिक पिछले विजेता को फाइनल की मेजबानी मिलनी चाहिए, लेकिन बेंगलुरु में ‘MLA टिकट’ का मुद्दा दिक्कतें पैदा कर रहा है। अगर इसका समाधान नहीं निकला, तो BCCI फाइनल को किसी दूसरे शहर शिफ्ट कर सकता है। टिकट ‘नॉन-ट्रांसफरेबल’, दुरुपयोग नहीं हो रहा विधायकों के टिकटों के दुरुपयोग के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए टिकट ‘नॉन-ट्रांसफरेबल’ हैं। इसका मतलब है कि विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देख सकते हैं। अन्य व्यक्ति इन टिकटों का उपयोग नहीं कर सकता। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची थी भगदड़ पिछले साल 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL फाइनल में 6 रन से हराया। टीम ने 18 सीजन में पहली बार खिताब जीता, जिसकी खुशी में अगले दिन ही होमग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन किया। RCB टीम के सभी सदस्य जब विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की जांच शुरू करवाई। जांच जारी है। बेंगलुरु में पिछले साल RCB के विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान करीब 3 लाख सड़कों पर पहुंच गए थे। तस्वीर विधान सभा के बाहर की है, जहां CM सिद्धारमैया ने विनिंग टीम का सम्मान किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Final Venue Suspense

IPL 2026 Final Venue Suspense

36 मिनट पहले कॉपी लिंक परंपरा के अनुसार IPL 2026 के फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को करनी है। IPL 2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है। BCCI सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘नियम के मुताबिक पिछले विजेता को फाइनल की मेजबानी मिलनी चाहिए, लेकिन बेंगलुरु में ‘MLA टिकट’ का मुद्दा दिक्कतें पैदा कर रहा है। अगर इसका समाधान नहीं निकला, तो BCCI फाइनल को किसी दूसरे शहर शिफ्ट कर सकता है।’ IPL के मौजूदा सीजन का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है। हालांकि, अभी टीम वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है। प्लेऑफ मुकाबले पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं। बेंगलुरु ने पिछले साल पंजाब को हराकर IPL जीता था। डिप्टी CM का विधायकों को 3-3 टिकट देने का ऐलान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की थी कि मौजूदा IPL में विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3 टिकट दिए जाएंगे। कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम 5 IPL टिकट मिलने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि चुने हुए प्रतिनिधि ‘VIP’ होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए। टिकट ‘नॉन-ट्रांसफरेबल’, दुरुपयोग नहीं हो रहा विधायकों के टिकटों के दुरुपयोग के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए टिकट ‘नॉन-ट्रांसफरेबल’ हैं। इसका मतलब है कि विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देख सकते हैं। अन्य व्यक्ति इन टिकटों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची थी भगदड़ पिछले साल 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL फाइनल में 6 रन से हराया। टीम ने 18 सीजन में पहली बार खिताब जीता, जिसकी खुशी में अगले दिन ही होमग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन किया। RCB टीम के सभी सदस्य जब विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की जांच शुरू करवाई। जांच जारी है। बेंगलुरु में पिछले साल RCB के विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान करीब 3 लाख सड़कों पर पहुंच गए थे। इस कारण स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, रोहित की छक्के से फिफ्टी मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Manipur Insurgency: Army Prepares Final Assault, Targets 2029

Manipur Insurgency: Army Prepares Final Assault, Targets 2029

Hindi News National Manipur Insurgency: Army Prepares Final Assault, Targets 2029 | Centres Big Plan इंफाल10 मिनट पहलेलेखक: डी. कुमार कॉपी लिंक मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। मणिपुर में मैतेई-कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़के तीन साल हो चुके हैं, लेकिन 37 लाख की आबादी वाले इस छोटे से राज्य में आज भी दोनों समुदायों में डर का माहौल है। डर इसलिए, क्योंकि दोनों ही समुदायों के हथियारबंद ‘वॉलेंटियर’ कभी भी गोलीबारी शुरू कर देते हैं। राज्य में इस वक्त 50 से ज्यादा उग्रवादी समूह सक्रिय हैं। इनमें से आधे सरकार के साथ बातचीत में शामिल हैं, फिर भी हिंसा की ताजा घटनाओं में इन्हीं की संलिप्तता सामने आई है। राज्य में तैनात एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने भास्कर को बताया कि देश से नक्सलवाद खत्म करने के बाद केंद्र सरकार का पूरा फोकस अब पूर्वोत्तर के उग्रवाद पर है। इसमें भी मणिपुर सबसे ऊपर है। उग्रवाद के खात्मे का लक्ष्य 2029 तय किया गया है। इसकी शुरुआत अमरनाथ यात्रा के बाद हो सकती है। मासूम मौतें: आखिर 25 दिन बाद परिवार ने किया दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार 7 अप्रैल को ट्रोंगलाओबी में जिन 2 मासूम बच्चों की संदिग्ध उग्रवादियों के बम धमाके में मौत हुई थी, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को लामथाबुंग ग्राउंड में कर दिया गया। बच्चों के शव तब से ही मुर्दाघर में रखे थे। परिवार का कहना था कि जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिलता, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। भास्कर ने दो दिन पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बच्चों की दादी ने बताया कि सरकार ने हमें पैसा, नौकरी देने की बात की, लेकिन हमने मना कर दिया। हमें बच्चों के लिए न्याय चाहिए। एक्शन प्लान के 3 स्टेप… राज्य सरकार के सूत्रों की मानें तो नक्सलवाद में सुरक्षा बलों का जो फोर्स लगा था, उसे मणिपुर शिफ्ट करने की तैयारी है। सैन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन समझौता होने के बाद भी मणिपुर के कई उग्रवादी समूहों के कैडरों के पास हथियार हैं। पहले सभी समूहों के साथ राजनीतिक वार्ता होगी, जहां जरूरी होगा, वहां आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। यानी मिशन में बातचीत और एक्शन दोनों होंगे। अभी सेना, केंद्रीय बल और राज्य पुलिस की कई यूनिटें कार्रवाई के नाम पर सिर्फ इनके बंकर नष्ट कर रहीं, हथियार पकड़ रहीं और उग्रवादियों को पीछे धकेल रही हैं, लेकिन इससे उग्रवाद खत्म होना मुश्किल है। इसीलिए केंद्र सरकार नए बड़े मिशन की तैयारी कर रही है। इतना फोर्स मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में तैनात करने की योजना है। अगले लोकसभा चुनाव से पहले इस टारगेट को हासिल करना है। मणिपुर के अधिकारियों ने उन नई माइन प्रोटेक्टर गाड़ियों की पहली खेप मिलने की पुष्टि की है, जिनका इस्तेमाल संवेदनशील इलाकों में किया जाता है। म​णिपुर सरकार में शामिल एक विधायक ने बताया कि राज्य में 34 जनजातियां हैं। इनमें आपसी मतभेद बहुत हैं। उग्रवादियों की संख्या इसीलिए ज्यादा है। अधिकतर कैंडर बाहर घूम रहे हैं और इनको हथियार लोगों से मिल जाते है। तीन साल में क्या बदला: 60 हजार लोगों के हालात जस के तस, सिर्फ सीएम नए 3 मई 2023 के बाद से ही राज्य दो हिस्सों में बंटा: मैतेई लोग इंफाल वैली से ऊपर कुकी बहुल पहाड़ी इलाकों में नहीं जा पाते हैं और न ही कुकी इंफाल वैली आते हैं। एन बिरेन सिंह की जगह युमनम खेमचंद सिंह नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों समुदायों के करीब 60 हजार विस्थापित लोग अपने घरों में नहीं लौट पाए हैं। इनमें से ज्यादातर 174 राहत शिविरों में रहते हैं, जबकि कुछ किराए के मकानों में शिफ्ट हो चुके हैं। 30 इन्हीं शिविरों में दम तोड़ चुके हैं। इन्हें राज्य सरकार रोज 100 रुपए गुजारा भत्ता दे रही है। इस बीच तांकखुल नागा बहुल इलाके में बीते फरवरी महीने से नागा और कुकी की बीच शुरू हुई नई हिंसा ने प्रदेश को एक तरह से ठप कर दिया है। तीन तरह से अलग-अलग जांचें हो रहीं: मणिपुर हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इससे जुड़े 11 मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई कर रही है। इसमें यौन उत्पीड़न का भी जघन्य मामला है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बलवीर सिंह चौहान का पैनल जातीय हिंसा के कारणों की जांच कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होनी है। वहीं, एनआईए 2023 में मोरेह में एक पुलिस अधिकारी की हत्या समेत ट्रोंगलाओबी गांव में हुई दो बच्चों की मौत की अलग जांच कर रही है। बता दें कि 3 मई 2023 के बाद से हिंसा के 14 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए। इनमें 151 हत्या, 27 बलात्कार, 330 लूट और 1213 डकैती के हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें… जिन्हें कपड़े उतारकर घुमाया, वो मणिपुरी लड़कियां कहां गईं: 3 साल से सुनवाई जारी, विक्टिम बोलीं- जिंदा हूं, पर दुनिया मुझे भूल गई जिन लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था, उनके बारे में गवाह बताती हैं, ‘वे अभी मणिपुर में ही रहती हैं। उस खौफ की वजह से आज भी घर से बाहर नहीं निकलती हैं। किसी से बात नहीं करतीं हैं। परिवारवालों और करीबियों से थोड़ी बात कर लेतीं हैं। डर इतना है कि आज भी कई दिन तक खाना नहीं खाती हैं। इस बात से भी डरती हैं कि वो वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर कभी सामने न आ जाए।’ पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

Hindi News National May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final | Buddha Purnima Cannes Film Festival 16 मिनट पहले कॉपी लिंक मई की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जबकि इसी महीने के आखिरी दिन IPL-2026 का फिनाले खेला जाएगा। इसी महीने बंगाल समेत 5 राज्यों-UT में नई सरकार बनेगी। कुर्बानी का पर्व बकरीद भी मनया जाएगा। जानिए इस महीने अपने काम की तारीखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final

Hindi News National May Calendar 2026 With Holidays; IPL Final | Buddha Purnima Cannes Film Festival 6 घंटे पहले कॉपी लिंक मई की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से हो रही है, जबकि इसी महीने के आखिरी दिन IPL-2026 का फिनाले खेला जाएगा। इसी महीने बंगाल समेत 5 राज्यों-UT में नई सरकार बनेगी। कुर्बानी का पर्व बकरीद भी मनया जाएगा। जानिए इस महीने अपने काम की तारीखें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ayush Shetty Badminton Asia Championships 2026 Final Update

Ayush Shetty Badminton Asia Championships 2026 Final Update

Hindi News Sports Ayush Shetty Badminton Asia Championships 2026 Final Update | Badminton News स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइनल मुकाबले में आयुष को चीन के शी यू की के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय शटलर आयुष शेट्टी को बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन के शी यू की के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 60 सालों के बाद किसी भारतीय ने चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी। आयुष से पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में मेंस सिंगल्स में गोल्ड जीता था। रविवार को चीन के झेजियांग में खेले गए फाइनल में आयुष का मुकाबला दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी शी यू की से था। 20 साल के आयुष यह मैच 8-21, 10-21 से सीधे गेम में हार गए। फाइनल में आयुष को 8-21, 10-21 से सीधे गेम में हार मिली। सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय इस हार के बावजूद आयुष ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वो बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मेंस शटलर बन गए हैं। इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। खन्ना के बाद फाइनल तक का सफर तय करने वाले आयुष पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में भारत का 19वां मेडल बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप 1962 से खेली जा रही है। टूर्नामेंट में यह भारत का कुल 19वां मेडल है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 1 सिल्वर (आयुष) और 16 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 1965 में दिनेश खन्ना ने सिंगल्स में और 2023 में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मेंस डबल्स में गोल्ड जीता था। सेमीफीइनल में डिफेंडिंग चैंपियन को हराया इस पूरे टूर्नामेंट में आयुष का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1, वर्ल्ड नंबर 4 और वर्ल्ड नंबर 7 जैसे टॉप रैंक वाले खिलाड़ियों को हराया था। शनिवार को हुए सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 25 आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन थाई प्लेयर कुन्लावत वितिदसर्न को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। ———————– —————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… कोहली ने बाबर-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा:रोहित ने मुंबई के लिए 6 हजार रन पूरे किए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ayush Shetty Badminton Asia Championships 2026 Final Update

Ayush Shetty Badminton Asia Championships 2026 Final Update

Hindi News Sports Ayush Shetty Badminton Asia Championships 2026 Final Update | Badminton News स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइनल मुकाबले में आयुष को चीन के शी यू की के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय शटलर आयुष शेट्टी को बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन के शी यू की के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 60 सालों के बाद किसी भारतीय ने चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी। आयुष से पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में मेंस सिंगल्स में गोल्ड जीता था। रविवार को चीन के झेजियांग में खेले गए फाइनल में आयुष का मुकाबला दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी शी यू की से था। 20 साल के आयुष यह मैच 8-21, 10-21 से सीधे गेम में हार गए। फाइनल में आयुष को 8-21, 10-21 से सीधे गेम में हार मिली। सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय इस हार के बावजूद आयुष ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वो बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मेंस शटलर बन गए हैं। इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। खन्ना के बाद फाइनल तक का सफर तय करने वाले आयुष पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में भारत का 19वां मेडल बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप 1962 से खेली जा रही है। टूर्नामेंट में यह भारत का कुल 19वां मेडल है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 1 सिल्वर (आयुष) और 16 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 1965 में दिनेश खन्ना ने सिंगल्स में और 2023 में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मेंस डबल्स में गोल्ड जीता था। सेमीफीइनल में डिफेंडिंग चैंपियन को हराया इस पूरे टूर्नामेंट में आयुष का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1, वर्ल्ड नंबर 4 और वर्ल्ड नंबर 7 जैसे टॉप रैंक वाले खिलाड़ियों को हराया था। शनिवार को हुए सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-25 आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और नंबर-1 प्लेयर कुन्लावत वितिदसर्न को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। ———————– —————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… कोहली ने बाबर-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा:रोहित ने मुंबई के लिए 6 हजार रन पूरे किए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…