Thursday, 24 Sep 2026 | 04:50 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years

  • Hindi News
  • Sports
  • Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years | Budapest Showdown Vs PSG Or Bayern

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया।

टीम की जीत के हीरो बुकायो साका रहे। उन्होंने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में मैच का इकलौता गोल किया। इससे पहले मैड्रिड में पहला लेग 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद आर्सेनल F.C. ने एग्रीगेट स्कोर 2-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

आर्सेनल F.C. के लिए यह 2006 के बाद पहला UEFA चैंपियंस लीग फाइनल होगा। तब टीम को FC बार्सिलोना से 2-1 से हार मिली थी।

बुडापेस्ट में 30 मई को फाइनल, म्यूनिख या पेरिस से होगी भिड़ंत

आर्सेनल अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन PSG के पास फिलहाल बायर्न पर 5-4 की बढ़त है।

बुकायो साका का निर्णायक गोल, 44वें मिनट में बदला मैच

मैच की शुरुआत रोमांचक रही। एटलेटिको के जूलियन अल्वारेज और सिमियोने ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन आर्सेनल FC के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। 44वें मिनट में मैच का टर्निंग पॉइंट आया। विक्टर ग्योकेरेस के क्रॉस पर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड का शॉट एटलेटिको के गोलकीपर जान ओबलाक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन रिबाउंड पर बुकायो साका ने गोल कर दिया। गोल के बाद स्टेडियम जश्न में डूब गया।

डिफेंस ने जीती बाजी, गब्रियल और राया रहे दीवार

दूसरे हाफ में एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आर्सेनल F.C. के डिफेंडरों और गोलकीपर डेविड राया ने शानदार बचाव किया। गैब्रियल मागाल्हाएस ने आखिरी समय में एटलेटिको के हमले रोके। वहीं, एंटोनी ग्रिजमैन के खतरनाक शॉट को रोककर राया ने आर्सेनल की बढ़त कायम रखी।

प्रिमियर लीग में भी मजबूत स्थिति

आर्सेनल अभी प्रिमियर लीग की पॉइंट टेबल में टॉप पर है। मैनचेस्टर सिटी के एवर्टन के साथ ड्रॉ करने से उन्हें बड़ा फायदा हुआ है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मैच (वेस्ट हैम, बर्नली और क्रिस्टल पैलेस) जीत गया तो वे प्रिमियर लीग चैंपियन बन जाएंगे।फिर उनका पूरा फोकस चैंपियंस लीग फाइनल पर होगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
E20 Fuel Engine Performance & LTCG Tax Update

July 21, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर एथेनॉल से जुड़ी रही। सरकार ने कहा कि देश में...

authorimg

April 5, 2026/
11:49 am

Last Updated:April 05, 2026, 11:49 IST महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को खत्म करने के...

12 जून से इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप:पहली बार मैदान में होंगी 5 गेमचेंजर खिलाड़ी; 12 टीमों में से मिलेगी भविष्य की सुपरस्टार

June 10, 2026/
12:45 pm

महिला टी20 वर्ल्ड कप हमेशा से उन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच रहा है, जो अपनी प्रतिभा को साबित...

उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा का निधन:जर्मनी से लौटते वक्त फ्लाइट में तबियत बिगड़ी; कल वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

June 12, 2026/
10:20 am

पद्मश्री से सम्मानित उत्तराखंड के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 49 वर्षीय राणा पिछले 11...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years

Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years
  • Hindi News
  • Sports
  • Arsenal Reaches Champions League Final After 20 Years | Budapest Showdown Vs PSG Or Bayern

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लिश क्लब आर्सेनल F.C. ने 20 साल बाद UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाई। एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे लेग में आर्सेनल F.C ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया।

टीम की जीत के हीरो बुकायो साका रहे। उन्होंने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में मैच का इकलौता गोल किया। इससे पहले मैड्रिड में पहला लेग 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद आर्सेनल F.C. ने एग्रीगेट स्कोर 2-1 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

आर्सेनल F.C. के लिए यह 2006 के बाद पहला UEFA चैंपियंस लीग फाइनल होगा। तब टीम को FC बार्सिलोना से 2-1 से हार मिली थी।

बुडापेस्ट में 30 मई को फाइनल, म्यूनिख या पेरिस से होगी भिड़ंत

आर्सेनल अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन PSG के पास फिलहाल बायर्न पर 5-4 की बढ़त है।

बुकायो साका का निर्णायक गोल, 44वें मिनट में बदला मैच

मैच की शुरुआत रोमांचक रही। एटलेटिको के जूलियन अल्वारेज और सिमियोने ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन आर्सेनल FC के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया। 44वें मिनट में मैच का टर्निंग पॉइंट आया। विक्टर ग्योकेरेस के क्रॉस पर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड का शॉट एटलेटिको के गोलकीपर जान ओबलाक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन रिबाउंड पर बुकायो साका ने गोल कर दिया। गोल के बाद स्टेडियम जश्न में डूब गया।

डिफेंस ने जीती बाजी, गब्रियल और राया रहे दीवार

दूसरे हाफ में एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आर्सेनल F.C. के डिफेंडरों और गोलकीपर डेविड राया ने शानदार बचाव किया। गैब्रियल मागाल्हाएस ने आखिरी समय में एटलेटिको के हमले रोके। वहीं, एंटोनी ग्रिजमैन के खतरनाक शॉट को रोककर राया ने आर्सेनल की बढ़त कायम रखी।

प्रिमियर लीग में भी मजबूत स्थिति

आर्सेनल अभी प्रिमियर लीग की पॉइंट टेबल में टॉप पर है। मैनचेस्टर सिटी के एवर्टन के साथ ड्रॉ करने से उन्हें बड़ा फायदा हुआ है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मैच (वेस्ट हैम, बर्नली और क्रिस्टल पैलेस) जीत गया तो वे प्रिमियर लीग चैंपियन बन जाएंगे।फिर उनका पूरा फोकस चैंपियंस लीग फाइनल पर होगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket