Friday, 09 Oct 2026 | 04:42 PM

Trending :

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

धर्मशाला25 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और यादगार मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत के साथ एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वह लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बने। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और सबसे तेज 200 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। बेंगलुरु-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बेंगलुरु ने IPL फाइनल में पांचवी बार जगह बनाई। टीम 2009, 2011, 2016, 2025 और 2026 में फाइनल में पहुंची। वह सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम है। चेन्नई रिकॉर्ड 10 फाइनल के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई 6 फाइनल के साथ दूसरे पायदान पर है। 2. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में 92 रन से जीत दर्ज की। यह IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2008 में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 105 रन से जीत हासिल की थी। 3. पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई। बतौर कप्तान पाटीदार लगातार दो या उससे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाले पांचवे कप्तान बन गए। धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 साल तक फाइनल खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2019 में भी लगातार चेन्नई को फाइनल में पहुंचाया। वहीं रोहित शर्मा 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था। 4. रजत सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए। वे यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 125 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे। 5. पाटीदार ने वॉर्नर की बराबरी की पाटीदार ने कप्तान के तौर पर नाबाद 93 रन की पारी खेलकर डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में अब दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। 6. रजत ने प्लेऑफ की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाए पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 9 छक्के जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पारी खेली। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10 सिक्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 7. पाटीदार IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके IPL प्लेऑफ में 24 छक्के हो गए हैं। वे प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना 40 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं धोनी 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. पाटीदार ने प्लेऑफ में बतौर कप्तान तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। दूसरे नंबर पर धोनी हैं, 2012 में धोनी ने मुंबई के खिलाफ 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। 9. बेंगलुरु ने चौथी बार 250+ स्कोर बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी-20 में 250+ स्कोर बनाया। टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं। 10. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 254/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। गुजरात ने 2023 में मुंबई के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 233/3 का स्कोर बनाया था। 11. RCB प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बनी बेंगलुरु ने मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाई। यह IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चेन्नई का रिकॉर्ड तोड़ी, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 33 बाउंड्री लगाई थी। 12. RCB ने IPL का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ मंगलवार को 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये IPL में बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ लीग का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 263/5 स्कोर किए थे। 13. बेंगलुरु ने प्लेऑफ का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया। यह IPL प्लेऑफ में पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 100/2 का स्कोर बनाया था। 14. IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे मंहगा ओवर कुलवंत खेजरोलिया ने बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। ये IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2014 के क्वालीफायर में पंजाब की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 33 रन दिए थे। 15. रबाडा एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन 18वीं बार पावरप्ले में विकेट चटकाया। उन्होंने धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसी के साथ वे IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

Rajat Patidar Powers Bengaluru to IPL 2026 Final; Hits 200 Sixes

धर्मशाला38 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन IPL फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड और यादगार मोमेंट्स देखने को मिले। कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत के साथ एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वह लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बने। पाटीदार ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और सबसे तेज 200 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। पाटीदार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। बेंगलुरु-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. बेंगलुरु सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बेंगलुरु ने IPL फाइनल में पांचवी बार जगह बनाई। टीम 2009, 2011, 2016, 2025 और 2026 में फाइनल में पहुंची। वह सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम है। चेन्नई रिकॉर्ड 10 फाइनल के साथ नंबर एक पर है। वहीं मुंबई 6 फाइनल के साथ दूसरे पायदान पर है। 2. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में 92 रन से जीत दर्ज की। यह IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2008 में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 105 रन से जीत हासिल की थी। 3. पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल खेलने वाले पांचवें कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई। बतौर कप्तान पाटीदार लगातार दो या उससे ज्यादा बार IPL फाइनल में पहुंचने वाले पांचवे कप्तान बन गए। धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए 2010, 2011, 2012, 2013 में लगातार 4 साल तक फाइनल खेले थे। इसके बाद उन्होंने 2018 और 2019 में भी लगातार चेन्नई को फाइनल में पहुंचाया। वहीं रोहित शर्मा 2019 और 2020 में मुंबई को फाइनल में पहुंचाया था। 4. रजत सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय पाटीदार ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए। वे यह मुकाम सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 125 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे। 5. पाटीदार ने वॉर्नर की बराबरी की पाटीदार ने कप्तान के तौर पर नाबाद 93 रन की पारी खेलकर डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में अब दोनों संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। 6. रजत ने प्लेऑफ की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाए पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 9 छक्के जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पारी खेली। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10 सिक्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 7. पाटीदार IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ 93 रन की पारी में 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके IPL प्लेऑफ में 24 छक्के हो गए हैं। वे प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना 40 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं धोनी 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. पाटीदार ने प्लेऑफ में बतौर कप्तान तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। पहले नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। दूसरे नंबर पर धोनी हैं, 2012 में धोनी ने मुंबई के खिलाफ 20 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। 9. बेंगलुरु ने चौथी बार 250+ स्कोर बनाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी-20 में 250+ स्कोर बनाया। टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और सनराइजर्स हैदराबाद उससे आगे हैं। 10. बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 254/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने गुजरात के ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। गुजरात ने 2023 में मुंबई के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 233/3 का स्कोर बनाया था। 11. RCB प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बनी बेंगलुरु ने मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाई। यह IPL प्लेऑफ में किसी टीम द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चेन्नई का रिकॉर्ड तोड़ी, जिन्होंने 2012 में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 33 बाउंड्री लगाई थी। 12. RCB ने IPL का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ मंगलवार को 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। ये IPL में बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ लीग का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर 263/5 स्कोर किए थे। 13. बेंगलुरु ने प्लेऑफ का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया। यह IPL प्लेऑफ में पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 100/2 का स्कोर बनाया था। 14. IPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे मंहगा ओवर कुलवंत खेजरोलिया ने बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर में 28 रन दिए। ये IPL प्लेऑफ में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के परविंदर अवाना पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2014 के क्वालीफायर में पंजाब की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में 33 रन दिए थे। 15. रबाडा एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन 18वीं बार पावरप्ले में विकेट चटकाया। उन्होंने धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इसी के साथ वे IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने

Attacking Mindset & Aggressive on Spinners for Direct IPL 2026 Final

Attacking Mindset & Aggressive on Spinners for Direct IPL 2026 Final

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए हैं। पाटीदार ने कहा कि टीम का लक्ष्य सिर्फ फाइनल पहुंचना नहीं, बल्कि क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे खिताबी मुकाबले का टिकट कटा . मीडिया से बातचीत में पाटीदार ने कहा, “अगर हम यह मैच जीत जाते हैं तो खिलाड़ियों को फाइनल से पहले अच्छा आराम मिल सकेगा। पूरी टीम इस लक्ष्य को लेकर काफी उत्साहित है और हम अटैकिंग माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरेंगे।” दबाव को लेकर क्या कहा? जब उनसे पूछा गया कि क्या यह मुकाबला दो मजबूत बैटिंग लाइनों के बीच होगा, तो पाटीदार ने जवाब दिया, “यह एक बड़ा मंच है। क्वालिफायर-1 होने के कारण दबाव तो रहेगा, लेकिन जो टीम इस दबाव में शांत रहेगी और अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू करेगी, वही जीतेगी।” उन्होंने कहा कि दोनों टीमें इस समय बहुत मजबूत हैं, इसलिए हमें आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा। गेंदबाजों का बचाव और छोटे मैदान पर गेदबाजी चुनौती पूर्ण पाटीदार ने गेंदबाजों की आलोचना का बचाव करते हुए कहा कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले मैच में कुछ चीजें उनके मुताबिक नहीं गईं, लेकिन टीम की रणनीति पूरी तरह साफ है। कप्तान ने भुवनेश्वर कुमार और रसिक दार सलाम जैसे गेंदबाजों की सराहना की और कहा कि टीम शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने पर फोकस करेगी। फिल साल्ट की फिटनेस पर अपडेट इंग्लैंड से लौटे फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर पाटीदार ने बताया कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कुछ ड्रिल्स भी कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन का अंतिम फैसला पिच देखने के बाद लिया जाएगा।जब उनसे पूछा गया कि फाइनल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं हो रहा है, तो पाटीदार ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह मेरे हाथ में नहीं है। फाइनल जहां भी हो, हमारा काम सिर्फ मैच जीतना है।” स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक रुख पाटीदार ने इस सीजन नंबर 4 पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ आक्रमण करना टीम की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने युवा खिलाड़ी जबात नाथन की तारीफ करते हुए कहा कि धर्मशाला में उनकी 70 रनों की पारी शानदार थी। नाथन बैटिंग ऑर्डर में लचीले हैं और उनका पॉजिटिव एटीट्यूड टीम को मजबूती देता है। RCB अब क्वालिफायर-1 में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।

Satwik-Chirag Lose Thailand Open Final to Indonesia Pair

Satwik-Chirag Lose Thailand Open Final to Indonesia Pair

बैंकॉक9 मिनट पहले कॉपी लिंक सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार झेलनी पड़ी। उन्हें रविवार को इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन ने 21-12, 25-21 से हराया। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने मैच में 4 चैंपियनशिप पॉइंट बचाए। हालांकि, 53 मिनट चले मुकाबले को वे तीसरे गेम तक नहीं ले जा सके। यह जोड़ी इस सीजन पहली बार फाइनल में पहुंची थी। सात्विक-चिराग 2019 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीत चुके हैं। इस हार के बाद उनका इस सीजन पहला खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है। 2 पॉइंट्स में फाइनल का रोमांच पहला गेम (12-21): पहला गेम (12-21): शुरुआत में भारतीय जोड़ी लय में नहीं दिखी। चिराग को सर्विस में संघर्ष करना पड़ा, जिससे इंडोनेशियाई जोड़ी ने बढ़त बना ली। सात्विक-चिराग की नेट पर गलतियों का फायदा उठाकर लियो और डैनियल ने पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरा गेम (23-25): दूसरा गेम (23-25): सात्विक-चिराग ने दमदार वापसी करते हुए 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद स्कोर 14-14 से 19-19 तक बराबरी पर रहा। भारतीय जोड़ी ने 4 मैच पॉइंट हासिल किए, लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने स्कोर 20-20 कर दिया। सात्विक-चिराग ने लगातार 4 चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन हार नहीं टाल सके। सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया था दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। मुकाबला 82 मिनट तक चला। सात्विक और चिराग ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। सात्विक-चिराग का अभियान, अब तक अजेय रहे सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल तक अजेय रही थी। उसने राउंड ऑफ 32 में इंडोनेशिया, राउंड ऑफ 16 में मलेशिया, क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में मलेशिया की जोड़ी को हराया था। क्या होता है BWF सुपर 500 टूर्नामेंट? यह BWF वर्ल्ड टूर का ग्रेड-2 टूर्नामेंट है। दुनिया के टॉप शटलर्स यहां रैंकिंग अंक और बड़े टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करने खेलते हैं। एक कैलेंडर वर्ष में दुनिया भर में 9 सुपर 500 टूर्नामेंट आयोजित होते हैं। इनमें इनामी राशि और रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं। —————————————————– थाईलैंड ओपन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final to Gamba Osaka

Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final to Gamba Osaka

Hindi News Sports Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final To Gamba Osaka | Ronaldos Team Fails To Score रियाद4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। मैच में ज्यादा समय गेंद पर पोजिशन और कई मौके मिलने के बावजूद रोनाल्डो और उनके साथी एक भी गोल नहीं कर सके। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। फाइनल हराने के बाद निराश अल नासिर। विक्ट्री सेलिब्रेशन के 2 फोटो देखिए फाइनल जीतने के बाद गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए। जीत सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी। डेनिज हैमट ने दागा इकलौता गोल मैच का इकलौता गोल फर्स्ट हाफ में गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में डी-एरिया के अंदर से लो-शॉट मारकर गेंद नेट के निचले कोने में पहुंचाई। लंबी VAR जांच के बाद गोल को सही माना गया। गोल सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट। हाफटाइम पर चोटिल होकर बाहर हुए मैच विनर हैमट ने कहा, ‘मैं गोल करके टीम की मदद करने से बेहद खुश हूँ। दूसरी छमाही में बेंच पर बैठकर मैच देखना काफी तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे अपने साथियों पर गर्व है जिन्होंने शानदार डिफेंस किया। अब जश्न मनाने का समय है।’ ट्रॉफी के साथ गाम्बा ओसाका के फॉरवर्ड डेनिज हैमट। जोआओ फेलिक्स भी मौका चूके चेल्सी से पिछले साल जुलाई में अल नासिर से जुड़े जोआओ फेलिक्स ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले बॉक्स के बाहर से दमदार लो-शॉट लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर लौट आई। यहां अल नासिर की किस्मत ने साथ नहीं दिया। मैच के बाद जोआओ फेलिक्स भी निराश नजर आए। नासिर ने हफ्ते सऊदी प्रो-लीग जीतने का मौका गंवाया यह हफ्ता अल नासिर के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। 5 दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने के करीब थी, लेकिन इंजरी टाइम में गोल खाने से खिताब का फैसला आखिरी मैच-डे तक पहुंच गया। हालांकि, अल नासिर के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। टीम अंक तालिका में अल-हिलाल से 2 अंक आगे है। गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। —————————————————— खेल की खबर भी पढ़िए… सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final to Gamba Osaka

Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final to Gamba Osaka

Hindi News Sports Al Nassr Lose AFC Champions League 2 Final To Gamba Osaka | Ronaldos Team Fails To Score रियाद36 मिनट पहले कॉपी लिंक दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। मैच में ज्यादा समय गेंद पर पोजिशन और कई मौके मिलने के बावजूद रोनाल्डो और उनके साथी एक भी गोल नहीं कर सके। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। फाइनल हराने के बाद निराश अल नासिर। विक्ट्री सेलिब्रेशन के 2 फोटो देखिए फाइनल जीतने के बाद गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए। जीत सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के खिलाड़ी। डेनिज हैमट ने दागा इकलौता गोल मैच का इकलौता गोल फर्स्ट हाफ में गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में डी-एरिया के अंदर से लो-शॉट मारकर गेंद नेट के निचले कोने में पहुंचाई। लंबी VAR जांच के बाद गोल को सही माना गया। गोल सेलिब्रेट करते गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट। हाफटाइम पर चोटिल होकर बाहर हुए मैच विनर हैमट ने कहा, ‘मैं गोल करके टीम की मदद करने से बेहद खुश हूँ। दूसरी छमाही में बेंच पर बैठकर मैच देखना काफी तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे अपने साथियों पर गर्व है जिन्होंने शानदार डिफेंस किया। अब जश्न मनाने का समय है।’ ट्रॉफी के साथ गाम्बा ओसाका के फॉरवर्ड डेनिज हैमट। जोआओ फेलिक्स भी मौका चूके चेल्सी से पिछले साल जुलाई में अल नासिर से जुड़े जोआओ फेलिक्स ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले बॉक्स के बाहर से दमदार लो-शॉट लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर लौट आई। यहां अल नासिर की किस्मत ने साथ नहीं दिया। मैच के बाद जोआओ फेलिक्स भी निराश नजर आए। नासिर ने हफ्ते सऊदी प्रो-लीग जीतने का मौका गंवाया यह हफ्ता अल नासिर के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। 5 दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने के करीब थी, लेकिन इंजरी टाइम में गोल खाने से खिताब का फैसला आखिरी मैच-डे तक पहुंच गया। हालांकि, अल नासिर के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। टीम अंक तालिका में अल-हिलाल से 2 अंक आगे है। गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। —————————————————— खेल की खबर भी पढ़िए… सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में:मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में हराया बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ICC Invites PCB Chief for Board Meeting & IPL Final; Pakistan PM to Decide Visit

ICC Invites PCB Chief for Board Meeting & IPL Final; Pakistan PM to Decide Visit

Hindi News Sports ICC Invites PCB Chief For Board Meeting & IPL Final; Pakistan PM To Decide Visit स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस महीने भारत आ सकते हैं। ICC ने नकवी को अहमदाबाद में होने वाली बोर्ड मीटिंग और IPL 2026 फाइनल में शामिल होने का न्योता भेजा है। फाइनल 31 मई को खेला जाना है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक नकवी ने यह निमंत्रण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। अब वही तय करेंगे कि नकवी भारत आएंगे या नहीं। बोर्ड मीटिंग की शुरुआत 30 मई से ICC की तरफ से मई के आखिर में कई अहम बैठकें आयोजित की जानी हैं। इनमें चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी यानी CEC की बैठक 21 मई को वर्चुअल होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग रखी गई है। इन बैठकों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के भविष्य के पर चर्चा दोबारा शुरू होगी। यह ICC की तिमाही बैठकों का हिस्सा हैं। इसी दौरान IPL 2026 का फाइनल भी 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। PCB चीफ को इसी फाइनल के लिए भी आमंत्रण भेजा गया है। ICC बोर्ड मीटिंग 30-31 मई को होगी। पहले मार्च में होनी थी बैठक जियो टीवी के मुताबिक ये बैठकें पहले मार्च और अप्रैल में दोहा में होनी थीं, लेकिन तनाव और संघर्ष की वजह से इन्हें टाल दिया गया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान सरकार इस निमंत्रण पर क्या फैसला लेगी। PCB या ICC की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर करने के बाद नकवी ने पाकिस्तान के भी बाहर होने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में टीम ने टूर्नामेंट में खेला और ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इसकी शुरुआत IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद हुई थी। बांग्लादेश ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए और न्यूट्रल वेन्यू की मांग की। ICC ने यह मांग ठुकराकर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जिसके बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने ICC पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नकवी ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू मिल सकता है, तो बांग्लादेश को क्यों नहीं, और जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से हट सकता है। नकवी से भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से मना किया था पिछले साल 28 सितंबर को भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री और ACC चीफ नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिना ट्रॉफी के ही जीत सेलिब्रेट की और अगले दिन टीम खाली हाथ भारत लौट आई। BCCI की कड़ी आपत्ति और महाभियोग की चेतावनी के बाद नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी। अब ट्रॉफी भारतीय टीम को कैसे सौंपी जाएगी, इस पर फैसला बाकी है। बगैर ट्रॉफी के सेलिब्रेट किया था एशिया कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया, मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में कई विवाद देखने को मिले। पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद में PCB ने मैच रेफरी की शिकायत कर टूर्नामेंट छोड़ने की धमकी दी थी। वहीं सुपर-4 मैच में हारिस रऊफ के ‘6-0’ इशारे ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। एशिया कप 2025 में टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था। भारत ने तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए और भारतीय टीम ने तीनों मैच जीते। भारत ने लीग मैच 7 विकेट, सुपर-4 मुकाबला 6 विकेट और फाइनल 5 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। 15 फरवरी को यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Satwik Chirag Thailand Open 2026 Final; Satwiksairaj Chirag Shetty

Satwik Chirag Thailand Open 2026 Final; Satwiksairaj Chirag Shetty

Hindi News Sports Satwik Chirag Thailand Open 2026 Final; Satwiksairaj Chirag Shetty | Badminton News बैंकॉककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह स्जे फी और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। यह मुकाबला 82 मिनट तक चला। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना कल इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन से दोपहर 12:30 बजे से होगा। इस सीजन का पहला फाइनल सात्विक और चिराग ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम बेहद करीबी मुकाबले में बचाया और फिर निर्णायक गेम में बढ़त बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यह इस सीजन में उनकी पहली फाइनल एंट्री है। इससे पहले वे 2019 और 2024 में भी इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। पहला गेम मलेशियाई जोड़ी के नाम रहा मुकाबले की शुरुआत में मलेशियाई जोड़ी ने फ्रंट कोर्ट पर दबदबा बनाया और 3-1 की बढ़त ले ली। हालांकि सात्विक और चिराग ने तेजी से वापसी करते हुए स्कोर 5-5 कर दिया। पहले गेम में दोनों टीमों के बीच तेज रैलियां और लगातार आक्रामक स्मैश देखने को मिले। ब्रेक तक मलेशियाई जोड़ी 11-8 से आगे थी। चिराग और इज्जुद्दीन ने कई तेज स्मैश लगाए, जबकि गोह ने नेट के पास शानदार ड्रॉप शॉट खेले। चिराग की कुछ गलतियों की वजह से भारतीय जोड़ी 9-15 से पीछे हो गई। भारतीय खिलाड़ियों ने स्कोर 12-16 तक पहुंचाया, लेकिन इज्जुद्दीन के मजबूत स्मैश और डिफेंस की मदद से मलेशियाई जोड़ी ने 18-12 की बढ़त बना ली। इसके बाद गोह की दो गलतियों और एक लंबी शॉट से भारतीय टीम ने अंतर कम किया, लेकिन अंत में सात्विक नेट पर शॉट मार बैठे और पहला गेम गंवा दिया। सात्विक और चिराग ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। सात्विक-चिराग ने वापसी की दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। स्कोर 3-3 से 6-6 तक बराबरी पर चलता रहा। सात्विक और चिराग ने स्मैश की रफ्तार बदलकर विरोधियों से गलतियां कराईं और 9-6 की बढ़त ली। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 11-9 से आगे थी। बाद में गोह ने नेट पर शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर 13-13 कर दिया। चिराग के दमदार स्मैश से भारत ने 16-14 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर मुकाबला 16-16 पर पहुंच गया। 20-20 पर मैच की सबसे लंबी और तेज रैली देखने को मिली। दोनों जोड़ियों ने लगातार डिफेंस किया। आखिर में इज्जुद्दीन का शॉट बाहर चला गया और भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर लिया। तीसरा गेम 11-5 से जीता निर्णायक गेम में सात्विक ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। स्कोर 5-5 के बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार 6 अंक जीतकर 11-5 की बड़ी बढ़त बना ली। सात्विक के स्मैश और बैककोर्ट शॉट्स ने मलेशियाई खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ा दिया। मलेशियाई जोड़ी ने वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर 13-17 तक पहुंचाया, लेकिन लगातार गलतियों की वजह से वे मैच में वापसी नहीं कर सके। आखिर में सात्विक के क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारत को पांच मैच पॉइंट मिले। एक नेट कॉर्ड के बाद चिराग ने आखिरी शॉट लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। हम खिताब भी जीतेंगे- चिराग मैच के बाद चिराग शेट्टी ने कहा, साल की शुरुआत हमारे लिए अच्छी नहीं रही। मानसिक तौर पर भी हम मजबूत स्थिति में नहीं थे। लेकिन थॉमस कप में मिला ब्रॉन्ज मेडल हमारे आत्मविश्वास के लिए बड़ा मोमेंट था। अब हम साल का पहला फाइनल खेल रहे हैं। उम्मीद है कि हम खिताब भी जीतेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw

Hindi News Sports PSG Reach Champions League Final Vs Arsenal After Bayern Munich Draw 5 मिनट पहले कॉपी लिंक पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बुधवार रात एलायंस एरिना में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में PSG ने बायर्न म्यूनिख के साथ 1-1 का ड्रॉ खेला। एग्रीगेट स्कोर 6-5 रहने की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन PSG टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में PSG का सामना प्रीमियर लीग की टॉप टीम आर्सेनल से होगा। शुरुआती मिनटों में ही PSG ने बनाई बढ़त पिछले हफ्ते पेरिस में हुए पहले चरण के मुकाबले में PSG 5-4 से आगे थी। दूसरे चरण के मैच की शुरुआत में ही तीसरे मिनट में ओस्मान डेम्बेले ने गोल कर टीम की एग्रीगेट बढ़त मजबूत कर दी। ख्विचा क्वाराटशेलिया के पास पर डेम्बेले ने गेंद गोल पोस्ट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाकर बायर्न की मुश्किल बढ़ा दी। हैरी केन का गोल काम नहीं आया पूरे मैच में बायर्न म्यूनिख ने वापसी की कोशिश की, लेकिन PSG के डिफेंस ने ज्यादा मौके नहीं दिए। इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में हैरी केन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। केन का इस सीजन में यह 14वां चैंपियंस लीग गोल था। बायर्न को एक्स्ट्रा टाइम में जाने के लिए एक और गोल चाहिए था, जो वह नहीं कर सकी। रियल मैड्रिड के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका PSG के पास इतिहास रचने का मौका है। फाइनल जीतने पर वह 1990 के बाद चैंपियंस लीग खिताब डिफेंड (रिटेन) करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले केवल रियल मैड्रिड लगातार खिताब जीत सकी है। पिछले साल PSG ने इसी मैदान (एलायंस एरिना) पर इंटर मिलान को हराकर अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता था। रेफरी के फैसलों से निराश बायर्न म्यूनिख बायर्न म्यूनिख के लिए यह हार निराशाजनक रही। टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट पहले हाफ में रेफरी के कुछ फैसलों से नाखुश नजर आए। 6 बार की यूरोपियन चैंपियन बायर्न 2020 के बाद फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 2020 के फाइनल में बायर्न ने PSG को हराकर खिताब जीता था, लेकिन इस बार बाजी पेरिस के हाथ लगी। नोयर ने हार का अंतर कम रखा बायर्न के गोलकीपर मैनुअल नोयर ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने क्वाराटशेलिया और डेसिरे डौए के शॉट रोककर टीम को मैच में बनाए रखा। अगर नोयर ये बचाव नहीं करते, तो हार का अंतर बढ़ सकता था। हालांकि, अटैकर्स की विफलता और डिफेंस की शुरुआती गलती बायर्न पर भारी पड़ी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw

Hindi News Sports PSG Reach Champions League Final Vs Arsenal After Bayern Munich Draw 4 मिनट पहले कॉपी लिंक पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बुधवार रात एलायंस एरिना में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में PSG ने बायर्न म्यूनिख के साथ 1-1 का ड्रॉ खेला। एग्रीगेट स्कोर 6-5 रहने की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन PSG टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में PSG का सामना प्रीमियर लीग की टॉप टीम आर्सेनल से होगा। शुरुआती मिनटों में ही PSG ने बनाई बढ़त पिछले हफ्ते पेरिस में हुए पहले चरण के मुकाबले में PSG 5-4 से आगे थी। दूसरे चरण के मैच की शुरुआत में ही तीसरे मिनट में ओस्मान डेम्बेले ने गोल कर टीम की एग्रीगेट बढ़त मजबूत कर दी। ख्विचा क्वाराटशेलिया के पास पर डेम्बेले ने गेंद गोल पोस्ट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाकर बायर्न की मुश्किल बढ़ा दी। पेरिस सेंट-जर्मेन के फ्रांसीसी फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने 6 मई 2026 को दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख में UEFA चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ योसिप स्टानिसिच को पीछे छोड़ते हुए गोल की ओर शॉट लगाया। हैरी केन का गोल काम नहीं आया पूरे मैच में बायर्न म्यूनिख ने वापसी की कोशिश की, लेकिन PSG के डिफेंस ने ज्यादा मौके नहीं दिए। इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में हैरी केन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। केन का इस सीजन में यह 14वां चैंपियंस लीग गोल था। बायर्न को एक्स्ट्रा टाइम में जाने के लिए एक और गोल चाहिए था, जो वह नहीं कर सकी। रियल मैड्रिड के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका PSG के पास इतिहास रचने का मौका है। फाइनल जीतने पर वह 1990 के बाद चैंपियंस लीग खिताब डिफेंड (रिटेन) करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले केवल रियल मैड्रिड लगातार खिताब जीत सकी है। पिछले साल PSG ने इसी मैदान (एलायंस एरिना) पर इंटर मिलान को हराकर अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता था। रेफरी के फैसलों से निराश बायर्न म्यूनिख बायर्न म्यूनिख के लिए यह हार निराशाजनक रही। टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट पहले हाफ में रेफरी के कुछ फैसलों से नाखुश नजर आए। 6 बार की यूरोपियन चैंपियन बायर्न 2020 के बाद फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 2020 के फाइनल में बायर्न ने PSG को हराकर खिताब जीता था, लेकिन इस बार बाजी पेरिस के हाथ लगी। नोयर ने हार का अंतर कम रखा बायर्न के गोलकीपर मैनुअल नोयर ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने क्वाराटशेलिया और डेसिरे डौए के शॉट रोककर टीम को मैच में बनाए रखा। अगर नोयर ये बचाव नहीं करते, तो हार का अंतर बढ़ सकता था। हालांकि, अटैकर्स की विफलता और डिफेंस की शुरुआती गलती बायर्न पर भारी पड़ी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…