Thursday, 17 Sep 2026 | 12:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

Hindi News Sports Cricket Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान लौरा वोल्वार्ट का विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC टी-20 वर्ल्ड कप की एक्सपर्ट मिताली राज ने कहा, लौरा का विकेट जल्दी मिलने से साउथ अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली ने दोनों टीमों के बल्लेबाजी पैटर्न की तुलना करते हुए कहा, लौरा साउथ अफ्रीका के लिए वही रोल निभाती हैं, जो स्मृति मंधाना भारत के लिए करती हैं। लौरा हर मैच में एक छोर संभालकर खेलती हैं और बाकी के बल्लेबाज उनके इर्द-गिर्द बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने आगे कहा, अफ्रीका के लिए पहले 6 ओवरों के पावरप्ले में दिशा तय करने की पूरी जिम्मेदारी लौरा की ओपनिंग पार्टनरशिप और उनके स्टैंड पर टिकी होती है। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को आउट करना हर टीम का मुख्य प्लान मिताली ने आगे कहा, किसी भी फॉर्मेट में फॉर्म में चल रहे या सेट बल्लेबाज को जल्दी आउट करना विपक्षी टीम की पहली रणनीति होती है। जैसे हर टीम भारत के खिलाफ स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने का प्लान बनाती है, वैसे ही भारत को लौरा के लिए योजना बनानी होगी। अगर आप इन-फॉर्म बल्लेबाज को पावरप्ले में ही पवेलियन भेज देते हैं, तो आने वाले नए बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है। टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हो सकते हैं सेमीफाइनलिस्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को लेकर मिताली ने कहा, भारत के ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और भारत नॉकआउट में जगह बनाएंगे, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2 मैच जीते हैं। वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड की संभावनाएं कम होने के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें वेस्टइंडीज मजबूत दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी मिताली के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए उसकी ओपनर जॉर्जिया वॉल और एंकर रोल निभाने वाली बेथ मूनी के साथ-साथ फीबी लिचफील्ड का विकेट जल्दी लेना होगा, जो हाई स्ट्राइक रेट से खेलती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास सीमर्स और स्पिनर्स का बेहतरीन ऑलराउंड अटैक है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला केवल स्किल का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का होगा। जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी और परिस्थितियों के अनुसार तुरंत प्लान बदलेगी, वही जीत दर्ज करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Builds New Oil Reserve

India Builds New Oil Reserve

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान हुए तेल संकट से सबक लेकर केंद्र सरकार ने नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाने का फैसला लिया है। यह इमरजेंसी पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) बनाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स (ET) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब ₹15,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। यह नया इमरजेंसी तेल भंडार कर्नाटक के मंगलुरु में एक अंडरग्राउंड गुफा में बनाया जाएगा। इसमें 1.75 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) यानी 17.5 लाख मिट्रिक टन तेल रखा जा सकेगा। वर्तमान में भारत की कुल स्ट्रेटेजिक क्रूड स्टोरेज क्षमता 53.3 लाख मिट्रिक टन है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद देश में आपातकालीन स्थिति के लिए तेल रखने की क्षमता करीब एक-तिहाई (33%) बढ़ जाएगी। ₹5000 करोड़ बनाने में और तेल भरने में ₹10,000 करोड़ का खर्च इस प्रोजेक्ट के खर्च को दो हिस्सों में बांटा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ONGC भूमिगत गुफा के निर्माण पर लगभग ₹5,000 करोड़ खर्च करेगी। इसके बाद, मौजूदा बाजार कीमतों और एक्सचेंज रेट के आधार पर इस फैसिलिटी में कच्चा तेल भरने के लिए ₹10,000 करोड़ की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ONGC इस बड़े निवेश की वसूली कैसे करेगी। यह भी तय होना बाकी है कि यह फैसिलिटी सिर्फ एक इमरजेंसी रिजर्व के रूप में काम करेगी या राजस्व बढ़ाने के लिए इसमें कॉमर्शियल एक्टिविटीज को भी शामिल किया जाएगा। पुरानी परंपरा से बड़ा बदलाव, पहले सरकार देती थी पूरा फंड ONGC का इतने बड़े पैमाने पर खर्च करना भारत में तेल भंडार बनाने के इतिहास में यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। अब तक देश के सभी स्ट्रैटिजिक पेट्रोलियम रिजर्व प्रोजेक्ट्स को पूरी तरह सरकार फंड करती थी। इसका मैनेजमेंट एक विशेष सरकारी संस्था ‘इंडियन स्ट्रैटिजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड’ (ISPRL) करती है। चीन और अमेरिका के मुकाबले भारत का रिजर्व काफी छोटा भारत हर दिन लगभग 50 लाख बैरल कच्चे तेल की खपत करता है, जिसके मुकाबले हमारा मौजूदा रणनीतिक भंडार (5.33 मिलियन टन या 39 मिलियन बैरल) बहुत छोटा है। अमिरिकी एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (EIA) के साल 2025 के अंत के आंकड़ों के अनुसार, भारत के पास केवल 2.1 करोड़ (21 मिलियन) बैरल का स्ट्रैटिजिक क्रूड रिजर्व था। इसकी तुलना में चीन के पास 139.7 करोड़ बैरल, अमेरिका के पास 41.3 करोड़ बैरल और जापान के पास 26.3 करोड़ बैरल का विशाल भंडार है। नॉलेज बॉक्स: पेट्रोलियम रिजर्व आखिर होता क्या है? पेट्रोलियम रिजर्व मतलब क्रूड ऑयल या पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, जिसे कोई देश भविष्य की आपूर्ति के लिए संभालकर रखता है। जैसे घर में आप अनाज स्टोर करते हो, वैसे ही देश तेल का भंडार रखता है। भारत में मौटेतौर पर 2 तरह के पेट्रोलियम रिजर्व हैं… 1. रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (Strategic Reserve) इसे पेट्रोलियम की तिजोरी की तरह समझिए। इसे सरकार द्वारा इमरजेंसी के लिए रखा गया जाता है। इसका इस्तेमाल आम दिनों में नहीं होता। युद्ध, तेल संकट या सप्लाई रुकने पर ही इसका इस्तेमाल होता है। मंगलोर, पादुर और विशाखापट्टनम में भारत के 3 स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व हैं। जहां जमीन के नीचे बड़े-बड़े गुफानुमा टैंकों में तेल रखा जाता है। 2. व्यावसायिक पेट्रोलियम भंडार (Commercial Reserve) इंडियन ऑयल जैसी तेल कंपनियां अपने पास कॉमर्शियल स्टॉक रखती हैं, ताकि पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बनी रहे। ये रोजमर्रा की जरूरतों के लिए होते हैं। ये ज्यादातर जमीन के ऊपर बड़े टैंकों में रखा जाता है। ———————- पूरी खबर पढ़ें… जियो का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयर जारी होंगे: SEBI के पास दस्तावेज जमा; मुकेश अंबानी बोले- आकाश, ईशा और अनंत जिम्मेदारी संभालेंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक, यानी AGM शुक्रवार, 19 जून को हुई। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने करीब 44 लाख शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी यूरोप और अफ्रीका के मार्केट में एंट्री कर रही है। वहीं, कंपनी जियो का IPO भी लाने जा रही है। अंबानी बताया कि 19 जून को ही SEBI के पास जियो IPO के दस्तावेज जमा कर दिए गए हैं। जियो के 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। हालांकि शेयरों की कीमत क्या रहेगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IIT Delhi Tops India, No Indian in Top 200

IIT Delhi Tops India, No Indian in Top 200

Hindi News Career QS World University Ranking 2027: IIT Delhi Tops India, No Indian In Top 200 3 मिनट पहले कॉपी लिंक QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। इस संस्थान ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है। MIT पिछले 15 सालों से नंबर वन QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में इस साल भी अमेरिका की MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी के तौर पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि MIT लगातार 15वें साल इस रैंकिंग में टॉप पर है। DU और JNU की रैंकिंग में सुधार दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू और जामिया मिलिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। डीयू ने पिछले साल की 328वीं रैंक से ऊपर उठकर 322वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रैंकिंग पिछले साल 558वें नंबर पर थी, लेकिन अब ग्लोबल लेवल पर 555वें नंबर पर पहुंच गई है। 52 भारतीय संस्थान रैंकिंग में शामिल QS की इस रैंकिंग में वर्ष 2017 में जहां सिर्फ 14 भारतीय संस्थान इस लिस्ट में शामिल थे। वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 52 हो गई है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दुनिया के 106 देशों और क्षेत्रों की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया गया है। इन 3 यूनिवर्सिटी की रैकिंग में सबसे ज्यादा सुधार सबसे ज्यादा सुधार करने वाले संस्थानों में वीआईटी, बिट्स पिलानी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं। वीआईटी ने 94 स्थानों की छलांग लगाकर 597वीं रैंक हासिल की है। वहीं, बिट्स पिलानी 93 स्थान ऊपर चढ़कर 575वें स्थान पर पहुंच गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी 75 से ज्यादा रैंक की बढ़त के साथ 686वीं रैंक हासिल की है। ये खबर भी पढ़ें AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी खबर यहा पढ़ें : दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी ‘फिल्मी’ है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, ‘राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।’ अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेगा नया अंदाज आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी ‘फिल्मी’ है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, ‘राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।’ अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेगा नया अंदाज आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें

India Hosts Miss Grand 2026

India Hosts Miss Grand 2026

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया 16 जून को ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दिया। हालांकि हरि CEO के पद हटने के बाद भी कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे। हरि 1999 में फेबमार्ट (Fabmart) के को-फाउंडर रहे, जिसे बाद में आदित्य बिरला ग्रुप ने अधिग्रहित किया। बिगबास्केट को भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 में हरि ने विपुल पारेख, वी एस सुधाकर, वी एस रमेश और अभिनय चौधरी के साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट को शुरू किया था। हरि मेनन की जगह अब अमित नंदा बिगबास्केट के CEO होंगे। अमित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं। हरि ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने FIFA में पहली हैट्रिक लगाई 17 जून को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कैप्टन लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्डकप में अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। 38 वर्षीय मेसी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल किए और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई। मेसी दुनिया के सबसे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्र दराज प्लेयर में शामिल हो गए हैं और मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। इस हैट्रिक के साथ मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने वाले मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही मेसी 6 मेंस फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में मेसी के इस दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। मेसी 8 बार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डी’ओर जीत चुके हैं। मेसी को 2026 में स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ मिला। वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं। मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। मेसी से पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम ये रिकॉर्ड है। मेसी ने 17 जून 2006 के ही दिन फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था। मेसी ने 20 साल पहले आज के दिन सर्बिया एवं मोंटेनेग्रो के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। मेसी 8 बार FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत में पहली बार मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 आयोजित होगा 16 जून को आधिकारिक ऐलान किया गया है कि भारत पहली बार मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 का आयोजन भारत में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रतियोगिता अक्टूबर में जयपुर, आगरा और नई दिल्ली में होंगी। मिस ग्रांड इंटरनेशनल का ये 14वां संस्करण है और भारत को आधिकारिक तौर पर 2025 के फिनाले के दौरान 2026 का मेजबान देश घोषित किया गया था। मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व लक्षिता थिलागराज करेंगी, जिन्होंने मिस ग्रांड इंडिया 2026 का खिताब जीता है। 2025 की मिस ग्रांड इंटरनेशनल विनर फिलीपींस की एमा मेरी टिगालो थीं। इस ग्रांड इंटरनेशनल से भारत को ग्लोबली फैशन को प्रेजेंट करने, टूरिज्म को बढ़ाने और अपने कल्चर को प्रेजेंट करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में दुनिया भर के देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। ये प्रतियोगिता 2013 से थाईलैंड में शुरू हुई थी। 4. भारत और थाईलैंड ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर सहमति जताई 16 जून को भारत और थाईलैंड के बीच 10वीं डिफेंस डायलॉग मीटिंग हुई। इस दौरान भारत और थाईलैंड ने मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और डेवलपमेंट बढ़ाने पर सहमत हुए। इस बैठक की सह-अध्यक्षता थाईलैंड के डिफेंस डिप्टी सेक्रेटरी एडमिरल नट्टापोल डियूवानिच और भारतीय रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी सत्यजीत मोहंती ने की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते सुरक्षा माहौल पर भी बातचीत की। क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के सहयोग को दोहराया। दोनों देशों ने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट पॉलिसी’ के तहत रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर भी बात की। दोनों पक्ष इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, जिसमें एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी समुद्री व्यवस्था पर जोर दिया गया। भारत की रक्षा मैन्युफैक्चरिंग पहलों के अनुरूप रक्षा उपकरणों को डेवलप करने और बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने पिछली रक्षा वार्ता के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की और भविष्य के सहयोग के लिए नई पहलों पर विचार किया। दोनों देशों ने सेनाओं के बीच चल रहे आपसी संपर्क, कैपिसिटी बिल्डिंग, ट्रेनिंग एक्सचेंज, मेरीटाइम और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर भी बात की। 5. गुजरात की जसदान पटारी संदूक को GI टैग मिला 16 जून को गुजरात के राजकोट जिले की प्रसिद्ध हस्तशिल्प कला ‘जसदान पटारी को हाल ही में भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) मिला। GI टैग के बाद इस पारंपरिक शिल्प की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कारीगरों के कौशल को संरक्षण दिया जाएगा। जसदान पटारी सागौन की लकड़ी से बना पारंपरिक संदूक होता है। इस संदूक पर पीतल, तांबा जैसी धातुओं की उभरी हुई नक्काशी की जाती है। GI टैग मिलने से उत्पाद की प्रामाणिकता और विशिष्ट भौगोलिक पहचान को कानूनी संरक्षण मिलता है। ये बॉक्स ऐतिहासिक रूप से इसका उपयोग कपड़े, आभूषण रखने के लिए किया जाता था। आज का इतिहास (18 JUNE) 1576 में मुगल बादशाह अकबर और मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1946 में डॉ. राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में पुर्तगाली शासन के खिलाफ गोवा में पहला सत्याग्रह शुरू हुआ। 1956 में भारत में ‘हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम’ पारित हुआ। ——————– ये खबर भी पढ़ें.. डॉक्टर के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा। हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, इस साल रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों का रुख करने (माइग्रेट) वाले हैं। पिछले साल करीब 1.42 लाख करोड़पतियों ने देश छोड़ा था। 2024 में यह आंकड़ा 1.34 लाख, जबकि 2013 में 51 हजार था। अमीर परिवार अब सिर्फ टैक्स छूट नहीं, बल्कि स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए भी दूसरे देश जा रहे हैं। यूएई 85.3 स्कोर के साथ सबसे पसंदीदा ‘वेल्थ हब’ है। भारत का स्कोर 56.5 है। अमेरिका: सबसे ज्यादा अमीर परिवार देश छोड़ने को तैयार अमेरिका का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर सिर्फ 62.3 है। यहां से सबसे ज्यादा लोग अन्य देशों की नागरिकता मांगते हैं। 2025 में ऐसे आवेदन दोगुने हुए और यह रफ्तार 2026 में भी बनी रही। सिर्फ 7% आवेदन विदेश में बसे अमेरिकियों से आए, बाकी देश में रह रहे अमीरों से। इनमें से आधे यूरोप के लिए और एक चौथाई से ज्यादा लैटिन अमेरिका-कैरिबियन के लिए हैं। ब्रिटेन: बढ़ रहा पलायन, ये 5वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट 2024-25 में ब्रिटेन के पते से आवेदन 15% बढ़े। 2026 में वहां से 53% आवेदन विदेशी नागरिकों के, यानी ब्रिटिश नागरिकों की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। 2018 में यह हिस्सेदारी सिर्फ 8% थी। 2018 में ब्रिटेन 20वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट था। अब टॉप 5 में है। भारत: दूसरी नागरिकता एस्टेट प्लानिंग का हिस्सा भारत का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर स्कोर 56.5 है। यह ढांचागत चुनौतियों वाली श्रेणी में आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पूंजी पर चुनिंदा लोगों का नियंत्रण और टैक्स को लेकर जटिल नियम हैं। अमीर भारतीय परिवारों के लिए दूसरा निवास या नागरिकता अब एस्टेट प्लानिंग और टैक्स स्ट्रक्चरिंग जैसे फैसलों का हिस्सा बन रही है। शिक्षा, बिजनेस विस्तार और सक्सेशन प्लानिंग इनमें शामिल हैं। यूएई: प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर रहे अमीर यूएई का स्कोर सबसे ऊंचा 85.3 है। ज्यादातर मांग प्रवासी कारोबारियों की है, जो यूएई को आधार बनाकर दूसरे विकल्प तलाश रहे। ये अमीर यूएई को एक प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। यूरोप: स्पेन, पुर्तगाल में सख्ती से ग्रीस को फायदा निवेश-नागरिकता आवेदनों में करीब आधे पुर्तगाल, इटली, नीदरलैंड्स, साइप्रस जैसे यूरोपीय देशों के लिए हैं। स्पेन का गोल्डन वीसा बंद होने, पुर्तगाल का रियल एस्टेट रूट हटने से ग्रीस को सीधा फायदा हो रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

UAE, Singapore Top Choice; India Score 56.5

मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, ब्रिटेन में भी पलायन बढ़ रहा। हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, इस साल रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों का रुख करने (माइग्रेट) वाले हैं। पिछले साल करीब 1.42 लाख करोड़पतियों ने देश छोड़ा था। 2024 में यह आंकड़ा 1.34 लाख, जबकि 2013 में 51 हजार था। अमीर परिवार अब सिर्फ टैक्स छूट नहीं, बल्कि स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए भी दूसरे देश जा रहे हैं। यूएई 85.3 स्कोर के साथ सबसे पसंदीदा ‘वेल्थ हब’ है। भारत का स्कोर 56.5 है। अमेरिका: सबसे ज्यादा अमीर परिवार देश छोड़ने को तैयार अमेरिका का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर सिर्फ 62.3 है। यहां से सबसे ज्यादा लोग अन्य देशों की नागरिकता मांगते हैं। 2025 में ऐसे आवेदन दोगुने हुए और यह रफ्तार 2026 में भी बनी रही। सिर्फ 7% आवेदन विदेश में बसे अमेरिकियों से आए, बाकी देश में रह रहे अमीरों से। इनमें से आधे यूरोप के लिए और एक चौथाई से ज्यादा लैटिन अमेरिका-कैरिबियन के लिए हैं। ब्रिटेन: बढ़ रहा पलायन, ये 5वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट 2024-25 में ब्रिटेन के पते से आवेदन 15% बढ़े। 2026 में वहां से 53% आवेदन विदेशी नागरिकों के, यानी ब्रिटिश नागरिकों की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। 2018 में यह हिस्सेदारी सिर्फ 8% थी। 2018 में ब्रिटेन 20वां सबसे बड़ा सोर्स मार्केट था। अब टॉप 5 में है। भारत: दूसरी नागरिकता एस्टेट प्लानिंग का हिस्सा भारत का वेल्थ मोबिलिटी स्कोर स्कोर 56.5 है। यह ढांचागत चुनौतियों वाली श्रेणी में आता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पूंजी पर चुनिंदा लोगों का नियंत्रण और टैक्स को लेकर जटिल नियम हैं। अमीर भारतीय परिवारों के लिए दूसरा निवास या नागरिकता अब एस्टेट प्लानिंग और टैक्स स्ट्रक्चरिंग जैसे फैसलों का हिस्सा बन रही है। शिक्षा, बिजनेस विस्तार और सक्सेशन प्लानिंग इनमें शामिल हैं। यूएई: प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल कर रहे अमीर यूएई का स्कोर सबसे ऊंचा 85.3 है। ज्यादातर मांग प्रवासी कारोबारियों की है, जो यूएई को आधार बनाकर दूसरे विकल्प तलाश रहे। ये अमीर यूएई को एक प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। यूरोप: स्पेन, पुर्तगाल में सख्ती से ग्रीस को फायदा निवेश-नागरिकता आवेदनों में करीब आधे पुर्तगाल, इटली, नीदरलैंड्स, साइप्रस जैसे यूरोपीय देशों के लिए हैं। स्पेन का गोल्डन वीसा बंद होने, पुर्तगाल का रियल एस्टेट रूट हटने से ग्रीस को सीधा फायदा हो रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India U19 Captain; Yashvardhan Singh Chauhan Cricket Journey

India U19 Captain; Yashvardhan Singh Chauhan Cricket Journey

Hindi News Local Mp India U19 Captain; Yashvardhan Singh Chauhan Cricket Journey | Gwalior News नीरज पाण्डेय, भोपाल10 घंटे पहले कॉपी लिंक दिसंबर 2021, इंदौर का क्रिकेट मैदान। अंडर-13 इंटर डिवीजनल ट्रॉफी में चंबल और शहडोल संभाग के मुकाबले के दौरान एक 13 वर्षीय बल्लेबाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उसने 248 गेंदों में 425 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 87 चौके शामिल थे। यह कोई एक दिन का कमाल नहीं था। अगले दो मैचों में उसने 235 और 391 रन बनाकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। यह युवा बल्लेबाज था- ग्वालियर का यशवर्धन सिंह चौहान। उसने महज चार मैचों में बिना कोई छक्का लगाए 1091 रन बनाए और 197 चौके जड़े। चार साल बाद उसी यशवर्धन को बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी सौंपी है। नए कप्तान के खेल में क्या खास है? ग्वालियर से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर कैसा रहा है? और उनके कोच और परिवार की क्या भूमिका क्या रही है? आगे विस्तार से पढ़िए- यश दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। हाल ही में कूच बिहार ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ऐतिहासिक ऑलराउंड प्रदर्शन किया। 8 मैचों में 57 विकेट चटकाने के साथ 42.31 की शानदार औसत से 550 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उनके प्रदर्शन में निरंतरता और क्लास को देखते हुए उनका चयन हाल ही में भारत की अंडर- 19 टीम के लिए किया गया। यशवर्धन की कप्तानी में टीम 4 जुलाई 2026 से श्रीलंका के हंबनटोटा में तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी। अन्वय द्रविड़ भी उनके साथ खेलेंगे यशवर्धन को जिस टीम का कप्तान बनाया गया है उस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे 17 वर्षीय अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हाल ही में उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए छह पारियों में 220 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उनकी नाबाद 82 रन की पारी खास चर्चा में रही, जिसकी बदौलत टीम को जीत मिली। इससे पहले अन्वय ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शतक लगाकर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है, जहां वे यशवर्धन सिंह चौहान की कप्तानी में खेलेंगे। अन्वय अपने पिता राहुल द्रविड़ के साथ। यशवर्धन ने भास्कर से अपने खेल के बारे में ये बताया- ‘जब मैंने 13 साल की उम्र में 425 रन बनाए थे, तब मेरा पूरा फोकस अपने बेसिक्स पर था। मेरे कोच ने भी मुझे यही समझाया था कि रेड बॉल क्रिकेट में सही तकनीक और लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए। मैं बाउंड्री लगाने के बजाय अपनी पारी को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहा था, इसलिए उस इनिंग में मैंने एक भी छक्का नहीं लगाया। मैंने 6 साल की उम्र में क्रिकेट एकेडमी जॉइन की थी और मेरे पापा ही मेरे सबसे बड़े आइडियल हैं। मैं ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ता हूं, जहां से मुझे पढ़ाई और क्रिकेट दोनों के लिए अच्छा सपोर्ट मिलता है। क्रिकेट प्रैक्टिस के बाद मैं शाम को अपनी क्लास भी लेता था। हालांकि इस साल क्रिकेट की व्यस्तता के कारण मैं 12वीं का बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाया। घर से भी मुझे पूरा सहयोग मिलता है। मेरे पापा कभी मुझे जल्दी संतुष्ट नहीं होने देते। अगर मैं अच्छे रन बना भी लूं, तो वह मुझे हमेशा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी वजह से मेरे अंदर लगातार ज्यादा रन बनाने और खुद को बेहतर बनाने की भूख बनी रहती है।’ यशवर्धन फ्रंटफुट और बैकफुट दोनों पर शॉट्स लगाने में सक्षम हैं। काेच लवकेश चौधरी ने भास्कर से यशवर्धन के बारे में ये कहा- ‘यशवर्धन करीब 6-7 साल की उम्र में मेरी एकेडमी में आया था। शुरुआत से ही उसके अंदर क्रिकेट को लेकर खास जुनून और प्रतिभा दिखाई देती थी। उसने महज 9 साल की उम्र में अंडर-13 के अपने डेब्यू मैच में शतक लगाकर अपनी क्षमता का परिचय दे दिया था। नेतृत्व क्षमता भी उसमें शुरू से ही थी, इसलिए मैंने उसे कप्तान के तौर पर ग्रूम किया। उसने संभाग और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार कप्तानी की, जिसका परिणाम यह रहा कि आज उसे भारतीय टीम की कप्तानी का मौका मिला है। मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश से लगातार अच्छे क्रिकेटर निकलने के पीछे बेहतर क्रिकेट सुविधाएं, विकसित ग्राउंड, बीसीसीआई का सहयोग और एमपीएल का बड़ा योगदान है, जिसने प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है।’ डिफेंस के साथ यशवर्धन का अटैकिंग पक्ष भी मजबूत है। पिता बोले-6 साल की उम्र में मेरे बैट से खेलता था मैं ग्वालियर में व्यवसाय करता हूं और खुद क्लब स्तर पर लेग-स्पिनर क्रिकेट खेल चुका हूं। जब यश करीब 6 साल का था, तब वह घर में रखे मेरे बैट उठाकर खेलने लगता था। उसकी क्रिकेट में रुचि और लगाव देखकर मैं उसे कोच के पास लेकर गया। कोच ने उसका बैट पकड़ने का तरीका देखा और उसकी प्राकृतिक प्रतिभा को पहचानते हुए उसे एकेडमी में दाखिला दिलाने की सलाह दी। वहीं से उसकी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत हुई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

India A vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series

Hindi News Sports Cricket India A Vs Afghanistan A, ODI Series, Sri Lanka, Vaibhav Surya, Cricket News, India Cricket, Afghanistan Cricket, Tri Series स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-ए आज अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इंडिया-ए को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत चाहिए। जीत के बावजूद टीम को दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर भारत-ए के 3 मैचों में 2 अंक हैं। टीम आज जीती तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके बाद 19 जून को होने वाले श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के मुकाबले पर नजर रहेगी। यदि अफगानिस्तान-ए उस मैच में श्रीलंका-ए को हरा देता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे और फाइनलिस्ट का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा। सूर्यवंशी तीनों मैच में फेल भारत के 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद उनकी कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस भी हो गई थी। पिछला मैच अफगानिस्तान की टीम जीती थी भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच अब तक खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में भारत-ए का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए तीन मैचों में से भारत-ए ने दो जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान-ए को एक जीत मिली है। पिछले मैच में बारिश के बाद अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुइस मैथड से 4 रन से जीत दर्ज की थी। गायकवाड सीरीज के टॉप स्कोरर इस ट्राई सीरीज में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड और अरशद खान का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। गायकवाड ने तीन मैचों में 204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वे सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, अरशद खान ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं। अफगानिस्तान को कप्तान इमरान से होगी उम्मीद अफगानिस्तान-ए के लिए इमरान मीर और फरमनुल्लाह सफी टॉप परफॉर्मर हैं। इमरान ने दो मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, फरमनुल्लाह सफी ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं। अशोक शर्मा स्क्वॉड में शामिल BCCI ने चोटिल युधवीर सिंह की जगह तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को इंडिया A टीम में शामिल किया है। युधवीर को ट्राई-सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में बुधवार को बारिश की संभावना 22% है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…