Thursday, 05 Nov 2026 | 10:53 PM

Trending :

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी ‘फिल्मी’ है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण
आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, ‘राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।’ अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेगा नया अंदाज
आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Khargone BEO Caught Taking Bribe Rs 2000 for Teacher Salary

April 25, 2026/
5:58 pm

खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के शिक्षा अधिकारी प्रभात परमार्थी को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 2000 रुपए की रिश्वत लेते...

शिक्षा विभाग के 18 कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश:उज्जैन में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थे कर्मचारी

April 28, 2026/
9:24 pm

उज्जैन शिक्षा विभाग के डीईओ एवं डीपीसी ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही करते हुए 18 कर्मचारियों के...

इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया

September 12, 2026/
11:28 am

इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी...

मोदी ने चुनावी रैली में फिल्मों का जिक्र किया:बोले- विपक्ष ने 'धुरंधर', 'कश्मीर फाइल्स' और 'केरल स्टोरी' को झूठ बताया, उनका यही काम

April 5, 2026/
9:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की रैली में फिल्म धुरंधर, द केरल स्टोरी...

विपक्षी बेंच से लेकर क्लिफ हाउस तक: केरल के नए सीएम वीडी सतीसन के बारे में सब कुछ

May 14, 2026/
5:48 pm

एक वकील जिन्होंने छात्र सक्रियता के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया: 31 मई, 1964 को कोच्चि के पास नेट्टूर...

पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

April 16, 2026/
8:41 am

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर बात की है। आलिया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वह आईने के सामने घंटों परफॉर्मेंस दिया करती थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा भी जन्मजात परफॉर्मर है। आलिया के मुताबिक, राहा काफी ‘फिल्मी’ है, उसे डांस करना और गाने सुनना बहुत पसंद है। राहा काफी तेजी से डांस स्टेप्स सीख लेती है और वह एक लीडर की तरह चीजों को समझती है। राहा में दिखते हैं कलाकार के गुण
आलिया ने बताया कि राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह अलग-अलग चीजों में अपनी रुचि दिखा रही है। वह न केवल डांस और म्यूजिक में दिलचस्पी रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स गतिविधियों में भी काफी आगे है। आलिया ने कहा, ‘राहा अभी अपनी चीजों को ऑब्जर्व कर रही है। वह आर्ट, डांस और स्पोर्ट्स जैसी कई गतिविधियों में हाथ आजमा रही है। वह अपने तरीके से एक विचारक और लीडर है।’ अभिनेत्री ने हंसी मजाक में यह भी कहा कि अगर मैं ऐसा कहूं तो गलत नहीं होगा कि राहा का भविष्य स्टेज के लिए ही बना है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ। दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा के साथ सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेगा नया अंदाज
आलिया भट्ट जल्द ही शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। गुरुवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। ट्रेलर के अनुसार, बॉबी का किरदार बचपन में आलिया के पात्र को किडनैप कर उसे एक किलिंग मशीन की तरह तैयार करता है। इस फिल्म में शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है। आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा, चर्चा है कि आलिया ने नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के सेट को जॉइन कर लिया है और उन्होंने कुछ सीन भी शूट किए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket