Thursday, 17 Sep 2026 | 03:18 PM

Trending :

किम जोंग की बहन बोली- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी होगी:यह हमारी सुरक्षा की गारंटी; उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु हथियार उत्तर कोरिया बोला- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी है:किम जोंग की बहन ने कहा- न्यूक्लियर वेपन हमारी सुरक्षा की गारंटी बांग्लादेश में 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट:अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, भारत भी ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू Japan Centenarians Record | Population Over 100 Years Milestone
EXCLUSIVE

India Nepal Digital Payment Launch

India Nepal Digital Payment Launch

5 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. गृहमंत्री अमित शाह आज डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे 9 जून को गृहमंत्री अमित शाह डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे। LPMS एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बंदरगाहों पर माल की आवजाही के लिए स्लॉट बुकिंग, पेमेंट और ट्रैकिंग को आसान बनाएगा। LPMS से सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एक ही सिस्टम में जोड़ा जाएगा। इस स्मार्ट सिस्टम से पोर्ट पर आवाजाही डॉक्युमेंटलेस हो सकेगी। ये पहल भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को एयरपोर्ट और सीपोर्ट की तरह आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए है। LPMS लॉन्च का मुख्य उद्देश्य देश की बोर्ड सिक्योरिटी को और ज्यादा मजबूत और हाईटेक बनाना है। LPMS सिस्टम से व्यापार में आसानी होगी और सिक्योरिटी चेक में लगने वाला समय लगभग आधा हो जाएगा। LPMS स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट का हिस्सा है। इस सिस्टम से बिजनेस के दौरान पोर्ट पर लॉजिसटिक से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेंगी। इस सिस्टम से पेमेंट के साथ ही ट्रैकिंग और सिंगल विंडो क्लीयरेंस सहित कार्गो और पैसेंजर के लिए एंड-टू-एंड डिजिटल वर्क आसानी से किया जा सकेगा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ग्रैंड स्लैम जीता 7 जून को जर्मनी के टेनिस प्लेयर एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता। ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया। ज्वेरेव ने फ्लेवियो को पांच सेटों में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराया। ज्वेरेव ग्रैंड स्लैम में तीन बार फाइनल में और सात बार सेमीफाइनल में खेल चुके हैं। ज्वेरेव ने मास्टर्स 1000 इवेंट्स के साथ दो एटीपी फाइल्स भी जीते हैं। 2008 के बाद ज्वेरेव सबसे कम उम्र के एटीपी फाइनल चैंपियन बने। ज्वेरेव 89 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी हैं। ज्वेरेव से पहले 1937 में जर्मनी के हेनर हेन्केल ने ये टूर्नामेंट जीता था। .एक कैलेंडर वर्ष के दौरान खेले जाने वाले चार सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट्स फ्रेंच ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन को ग्रैंड स्‍लैम कहा जाता है। 4. ब्रिटिश एक्टर एंथनी हेड का निधन 7 जून को ब्रिटिश एक्टर एंथनी हेड का निधन हो गया। वे 72 साल के थे। एंथनी ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ और ‘टेड लासो’ जैसे अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे। एंथनी ने सारा मिशेल गेलर के साथ ‘बफी’ के सभी सात सीजन में रूपर्ट जाइल्स का किरदार निभाया है। एंथनी स्केच कॉमेडी सीरीज ‘लिटिल ब्रिटेन’ में पीएम की भूमिका निभाई थी, जो उनका एक मशहूर किरदार माना जाता है। एंथनी ने द आयरन लेडी में भी काम किया है। एंथनी ने इस फिल्म में सर जेफरी होव’ का किरदार निभाया था। ये फिल्म पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की जीवनी पर आधारित है। एंथनी ने अपने करियर की शुरुआत यूके एक एक थियेटर से की थी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत-नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट के लिए MoU किया 7 जून को भारत और नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट को पूरी तरह लागू करने के लिए एक MoU किया। ये MoU नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा के दौरान हुआ। इस MoU के अंतर्गत भारत के UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और नेपाल के नेशनल पेमेंट इंटरफेस (NPI) को जोड़ने पर सहमति बनी है। इस MoU के बाद नेपाली नागरिक भारत में और भारतीय नागरिक नेपाल में मोबाइल से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। ये फैसिलिटी पर्सनल रेमिटेंस यानी, पर्सन टू पर्सन और बाकी बॉर्डर के पार होने वाले पेमेंट्स को आसान बनाएगी। इससे पहले तक यदि कोई भारतीय नागरिक नेपाल में कोई ट्रांसेक्शन करता था, तो 1.3 और 2% के बीच चार्ज किया जाता था। जबकि, भारत में किसी भी नेपाली नागरिक के लिए जनवरी 2020 से UPI यूजर और व्यापारियों दोनों के लिए ये सर्विस मुफ्त है। इस MoU के बाद किसी भी तरह के एक्स्ट्रा चार्ज को इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (भारत) और नेपाल क्लीयरिंग हाउस लिमिटेड (नेपाल) वहन करेंगे। मार्च 2024 से भारतीय पर्यटक नेपाल में UPI-बेस्ड QR पेमेंट कर रहे थे। अब इस MoU के बाद दोनों ही मोड में पेमेंट आसान हो सकेगा। भारत ने 2023 में डिजिटल पेमेंट और रेमिटेंस के लिए MoU किया था, जिसे अब ऑपरेशनल लेवल पर लागू किया जाएगा। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 72 हेल्थ सेक्टर और 12 कल्चरल सेक्टर के प्रोजेक्ट्स पर भी नेपाल से समझौता किया। 2015 के भूकंप के बाद नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए भारत प्रमुख दानदाता था। भारत ने अनुदान और लोन में 1 बिलियन डॉलर देने का वादा किया था। External Affairs Minister of India @DrSJaishankar and Minister for Foreign Affairs of Nepal @shisir jointly launched the linkage between @UPI_NPCI 🇮🇳 and National Payments Interface 🇳🇵for facilitating cross-border personal remittances on 6 June 2026. Glance through the video… pic.twitter.com/TRw4gmrgv1— IndiaInNepal (@IndiaInNepal) June 8, 2026 6. पश्चिम बंगाल में AB-PMJAY योजना शुरू होगी 8 जून को पश्चिम बंगाल सरकार ने आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए। नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में ये MoU साइन किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार अब राज्य में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू करेगी और पश्चिम बंगाल PMJAY लागू करने वाला देश का 36वां राज्य होगा। इससे पश्चिम बंगाल के लोगों को स्वास्थ्य खर्चों से वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। इस योजना में लाभार्थी देशभर में लिस्टेड किसी भी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों के मुखिया को हर साल 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है। इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इसका खर्च वहन करते हैं। सामान्य राज्यों में केंद्र सरकार खर्च का 60% और राज्य सरकार 40% खर्च उठाते हैं। वहीं, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 10% खर्च उठाती हैं। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची, झारखंड से की गई थी। आज का इतिहास 1653 में 22 सालों के लंबे समय के बाद आगरा के ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ। 1964 में देश के

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

इंडिगो का FY-30 तक सालाना 20 करोड़ पैसेंजर्स का टारगेट:550 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का प्लान, इंटरनेशनल कैपेसिटी 40% करने का लक्ष्य

इंडिगो का FY-30 तक सालाना 20 करोड़ पैसेंजर्स का टारगेट:550 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का प्लान, इंटरनेशनल कैपेसिटी 40% करने का लक्ष्य

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने वित्त वर्ष 2029-30 (FY30) के लिए अपना मेगा प्लान पेश किया है। कंपनी का लक्ष्य सालाना करीब 200 मिलियन (20 करोड़) यात्रियों को सफर कराना और भारत को एक बड़ा ग्लोबल एविएशन ट्रांजिट हब बनाना है। यह ब्लूप्रिंट 8 जून को एयरलाइन के ‘एनालिस्ट डे’ पर पेश किया गया। 5 फैक्टर्स: इंडिगो के लॉन्ग-टर्म प्लान की मुख्य बातें इंटरनेशनल मार्केट पर फोकस इंडिगो की नई रणनीति का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी बाजार हैं। कंपनी इंटरनेशनल कैपेसिटी शेयर को मौजूदा 30% से बढ़ाकर 40% करने जा रही है। इसके लिए एयरबस A321XLR और एयरबस A350 वाइडबॉडी विमानों को बेड़े में शामिल किया जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में बेड़े में 9 नए A321XLR विमान शामिल होंगे। इससे एयरलाइन को लंबी दूरी के नए रूट्स जैसे एथेंस, इस्तांबुल, बाली और सियोल के लिए उड़ानें शुरू करने में मदद मिलेगी। भारत बनेगा ग्लोबल ट्रांजिट हब इंडिगो भारत को एक ऐसे ग्लोबल ट्रांजिट हब के रूप में देख रही है, जो यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका को आपस में जोड़ेगा। कंपनी का मानना है कि भारत की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर उन पैसेंजर्स को आकर्षित किया जा सकता है, जो अभी खाड़ी देशों और साउथ-ईस्ट एशिया के हब से होकर गुजरते हैं। प्रीमियम पैसेंजर्स के लिए ‘स्ट्रेच बिजनेस-क्लास’ कंपनी अपनी ‘प्रीमियम रणनीति’ पर भी तेजी से काम कर रही है। नए एयरबस A321XLR विमानों के बेड़े में स्पेशल बिजनेस-क्लास केबिन तैयार किए जाएंगे। इसमें यात्रियों को कंप्लीमेंट्री मील और बेहतर ऑनबोर्ड सर्विसेज दी जाएंगी। इसके साथ ही फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने और ऑपरेटिंग खर्च को कम करने के लिए पुराने एयरबस A320 CEOs, A321 NEOs, बोइंग 737 और बोइंग 787 जैसे डैम्प-लीज्ड (दूरी पर लिए गए) विमानों को धीरे-धीरे बाहर किया जाएगा। मांग सुस्त होने से कैपेसिटी में कम बढ़ोतरी करेंगे लॉन्ग-टर्म के मजबूत लक्ष्यों के बावजूद, इंडिगो शॉर्ट-टर्म में सावधानी बरत रही है। मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) संकट के कारण हवाई यात्रा की मांग थोड़ी सुस्त पड़ी है। इसे देखते हुए कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी कैपेसिटी में केवल 3-4% की ही बढ़ोतरी करेगी। बाजार में अनिश्चितता को देखते हुए मैनेजमेंट ने मापा-तौला रुख अपनाने की बात कही है। 2,536.9 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा जियोपॉलिटिकल तनाव (भू-राजनीतिक संकट) के कारण इंडिगो को मिडिल ईस्ट और यूरोप की करीब 160 डेली फ्लाइट्स को री-रूट करके डोमेस्टिक ऑपरेशंस में लगाना पड़ा था। हालांकि, कंपनी ने दो-तिहाई कैपेसिटी बहाल कर ली है और जून के अंत तक यह पूरी तरह ठीक हो जाएगी। इस तिमाही में विमानन क्षेत्र की चुनौतियां साफ दिखीं। रुपए में तेज गिरावट के कारण कंपनी को 4,823 करोड़ रुपए का फॉरेन एक्सचेंज लॉस हुआ, जिससे Q4FY26 में 2,536.9 करोड़ रुपए का नेट लॉस (शुद्ध घाटा) दर्ज किया गया। एटीएफ (हवाई ईंधन) की ऊंची कीमतों और उड़ानों में रुकावट का असर भी कमाई पर पड़ा। फॉरेक्स हेजिंग प्रोग्राम को $3 बिलियन किया करेंसी की अस्थिरता (रुपए के उतार-चढ़ाव) के जोखिम को कम करने के लिए इंडिगो ने अपने फॉरेन एक्सचेंज हेजिंग प्रोग्राम को 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3 बिलियन डॉलर कर दिया है। हालांकि, शॉर्ट-टर्म की दिक्कतों के बावजूद कंपनी ने नए विमानों की डिलीवरी को टालने से साफ इनकार किया है। कंपनी अब धीरे-धीरे विमानों को खुद खरीदने और फाइनेंस लीजिंग मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। क्या होती है फॉरेक्स हेजिंग और लीजिंग? फॉरेक्स हेजिंग: यह कंपनियों के लिए विदेशी मुद्रा में होने वाले नुकसान से बचने का एक बीमा जैसा है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने पर जो नुकसान होता है, उसे कम करने के लिए पहले से ही एक फिक्स रेट पर एग्रीमेंट किया जाता है। डैम्प-लीज: जब कोई एयरलाइन किसी दूसरी कंपनी से हवाई जहाज किराए पर लेती है, जिसमें विमान के साथ क्रू (चालक दल) या मेंटेनेंस में से कुछ चीजें ही शामिल होती हैं और बाकी खर्च खुद उठाना पड़ता है। अवेलेबल सीट किलोमीटर (ASK): यह एयरलाइन की पैसेंजर ले जाने की क्षमता को नापने का पैमाना है। जितनी सीटें उपलब्ध हैं, उन्हें कुल तय की गई दूरी (किलोमीटर) से गुणा करके इसकी गणना होती है। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 719 अंक गिरकर 73,524 पर बंद: निफ्टी भी 244 अंक फिसलकर 23,123 पर आया, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी सोमवार, 8 जून को सेंसेक्स 719 अंक (0.97%) की गिरावट के साथ 73,524 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.04%) की गिरावट रही, ये 23,123 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ें…

India Women Football Team Wins SAFF Championship

India Women Football Team Wins SAFF Championship

मडगांव (गोवा)15 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 7 साल बाद साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। उसने शनिवार रात फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराया। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार यह टूर्नामेंट जीता है। गोवा के मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत के लिए प्यारी जाख्सा, सनफिदा नोंगरुम और लिंडा कोम सेर्तो ने एक-एक गोल किया। बांग्लादेश के लिए रितु पोर्ना ने इकलौता गोल किया। फाइनल मैच जीतने के बाद सेलिब्रेट करती लड़कियां। हाफ टाइम तक 1-1 की बराबरी पर रहा मुकाबला भारत की ओर से प्यारी जाख्सा ने 42वें मिनट में पहला गोल किया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में रितु पोर्ना चकमा ने गोल कर बांग्लादेश को बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में सनफिदा नोंगरुम ने शानदार हेडर लगाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। 82वें मिनट में लिंडा कोम सेर्तो ने बांग्लादेशी डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर तीसरा गोल दागा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। प्यारी जाख्सा ने 42वें मिनट में पहला गोल किया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम मेजबान भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। टीम ने सभी चार मुकाबले जीते, 18 गोल किए और केवल एक गोल खाया। मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश की लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की उम्मीद भी टूट गई। ग्रेस ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया फाइनल के बाद भारतीय खेमे में जश्न का माहौल रहा। अनुभवी खिलाड़ी डांगमेई ग्रेस ने इसी मैच के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया। उन्होंने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 95 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अपने करियर का अंत एक और SAFF खिताब के साथ किया। अवॉर्ड्स: अवेका सिंह टॉप स्कोरर रहीं टूर्नामेंट के अवॉर्ड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अवेका सिंह चार गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहीं। सनफिदा नोंगरुम को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया और पंथोई चानू एलांगबाम को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला। नेपाल को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… 19 साल की एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन जीता, फाइनल में च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया 19 साल की मीरा एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन जीत लिया है। शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स फाइनल में उन्होंने पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India vs Afghanistan Cricket | Chandigarh Test Day 2: Gill & Pant Lead India

India vs Afghanistan Cricket | Chandigarh Test Day 2: Gill & Pant Lead India

इंडिया-अफगानिस्तान मैच के दूसरे दिन पहुंचे फैंस। न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। . हालांकि कल के 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। वहीं संडे की वजह से आज मैच में कल, शनिवार के मुकाबले ज्यादा फैंस नजर आए। इस स्टेडियम में यह पहला ही टेस्ट मैच है। दर्शकों को गर्मी में दिक्कत न आए, इसलिए स्टेडियम के हर गेट पर ठंडे पानी से भरे वाटर कैंपर रखे गए हैं। मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS… चंडीगढ़ की मोनिका शर्मा खास हैट पहनकर मैच देखने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान शुभमन गिल अपना शतक पूरा कर चुके हैं और आज उनसे तेज बल्लेबाजी की उम्मीद है। उनका मानना है कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम के सामने मजबूत चुनौती पेश करेगी। रोपड़ की हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह और उसका भाई धोनी और कोहली के प्रशंसक है, लेकिन आज शुभमन गिल के लिए मैदान में आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि गिल आज अच्छा खेलेगा। न्यू चंडीगढ़ में आज सुबह से ही तेज धूप है। हालांकि बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान बताया था। ऐसे मे लोग गमछे ओढ़कर पहुंच रहे है। ताकि वह मैच का आनंद उठा पाए। भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं। बच्चे अपने छोटे-छोटे रंग-बिरंगे छाते लेकर स्टेडियम पहुंचे, जिससे माहौल और भी आकर्षक नजर आया। मैच को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी में दर्शकों को दिक्कत न आए। इसके लिए पीसीए की तरफ से हर गेट पर वाटर कैंपर का इंतजाम किया गया है। मैच खत्म होने के बाद बाहर आ रहे शुभमन गिल के पैर छूता फैन शनिवार को टेस्ट मैच की औपचारिक शुरूआत करते बरनाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर। देश का 31वां स्टेडियम, जहां टेस्ट मैच हो रहा न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह देश का 31वां टेस्ट क्रिकेट मैदान है, जबकि पंजाब में यह तीसरा ऐसा क्रिकेट मैदान है जहां टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम और जालंधर के गांधी स्टेडियम में भी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों के परिवार मैच देखने पहुंचे पहले दिन के मैच के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार भी स्टेडियम में देखे गए। इसमें शुभमन गिल की माता कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह पहुंचे हुए थे। इसके अलावा गुरनूर का परिवार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। *********** मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें: चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन

Pant 50 Test Milestone | India Keeper; Rahul Out, Afghanistan No Review

Pant 50 Test Milestone | India Keeper; Rahul Out, Afghanistan No Review

न्यू चंडीगढ़12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत-अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने पहले दिन 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ओपनर केएल राहुल ने शतक लगाए। पारी के दौरान गिल टेस्ट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जबकि ऋषभ पंत 50 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने। वहीं राहुल 11वें ओवर में कैच आउट थे, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया और उन्हें 16 रन पर जीवनदान मिला। पहले दिन के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. शुभमन टेस्ट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान शुभमन ने बतौर कप्तान टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वे सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। दिग्गज सुनील गावस्कर ने कप्तान के तौर पर सिर्फ 14 पारी में हजार रन का आंकड़ा पार किया। शुभमन ने 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। 2. पंत 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेला। इसके साथ ही वह भारत के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे ज्याद टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) हैं। 3. सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान अपना छठा टेस्ट शतक जड़ा। वे अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली 20 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. राहुल बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर ओपनर अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वे भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। सुनील गावस्कर (33 शतक) पहले, वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे और मुरली विजय (10 शतक) तीसरे स्थान पर हैं। 5. राहुल तीसरी बार टेस्ट में 100 रन के स्कोर पर आउट हुए राहुल शनिवार को 100 रन पर आउट हुए। वे अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 बार 100 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार 100 के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज लेन हटन हैं, जो 4 बार 100 रन पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के ग्रीम वुड 3 बार के साथ राहुल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां से दिन के टॉप-5 मोमेंट्स… 1. राहुल का कैच आउट थे, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया भारतीय पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जियाउर रहमान शरीफी की पहली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तान की कैच-बिहाइंड की जोरदार अपील को अंपायर ने खारिज कर दिया। टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में अल्ट्राएज दिखा कि 16 रन बनाकर खेल रहे राहुल आउट थे। अल्ट्रा-एज में दिखा की गेंद राहुल के बैट से लगी थी। 2. सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला 19वें ओवर में नांगेयालिया खरोटे को 20 रन पर जीवनदान मिला। खरोटे ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। सुदर्शन छोड़ने या खेलने के असमंजस में थे। उन्होंने आखिरी समय पर डिफेंड किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर गई। वहां तैनात रहमानुल्लाह गुरबाज ने देर से रिएक्ट किया और गेंद उनकी उंगलियों को छूकर निकल गई। सुदर्शन ने पहली पारी में 81 रन बनाए। 3. शतक लगाकर अगली गेंद पर आउट हुए राहुल राहुल ने पारी के 61वें ओवर में पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। गेंदबाज शरीफी की अगली ही गेंद वह कवर ड्राइव खेलते हुए कैच आउट हुए। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाईं ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। राहुल शतक लगाने के बाद अगली गेंद पर कैच आउट हुए। 4. अब्दुल मलिक ने लगातार 2 नो-बॉल डाली 66वें ओवर में अब्दुल मलिक ने लगातार दो नो-बॉल डाली। ओवर की पांचवी गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की जोरदार अपील हुई, लेकिन बल्ले का कोई हिस्सा नहीं लगा। इसके बाद बजर बजी और गेंद नो-बॉल निकली। इसकी अगली गेंद पर फिर मलिक ने फिर से नो-बॉल डाली। मलिक ने पंत के खिलाफ लगातार 2 गेंद नो बॉल डाली। 5. ऋषभ पंत ने एक ओवर में 3 छक्के जड़े पंत ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। 68वें ओवर में अफगान स्पिनर अब्दुल मलिक की पहली गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे बढ़कर सीधा छक्का लगाया। चौथी गेंद फुल टॉस थी, जिसे पंत ने काउ कॉर्नर के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। इसकी अगली गेंद पर पंत ने बैकफुट पर जाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से पुल करते हुए ओवर का तीसरा छक्का जड़ा। पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत की हाफ सेंचुरी; सलीम को 2 विकेट भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Pant 50 Test Milestone | India Keeper; Rahul Out, Afghanistan No Review

Pant 50 Test Milestone | India Keeper; Rahul Out, Afghanistan No Review

न्यू चंडीगढ़39 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल ने शतक लगाए। गिल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। विकेटकीपर ऋषभ पंत 50 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने। वे एम एस धोनी और सैयद किरमानी के क्लब में शामिल हुए। राहुल अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार 100 रन पर आउट हुए। पहले दिन के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. गिल ने 15 पारी में बतौर कप्तान हजार रन बनाए गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। वे सबसे तेज ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। सुनील गावस्कर ने 14 पारी में हजार रन का आंकड़ा पार किया था। गिल ने 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। 2. पंत 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर पंत अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने। उनसे पहले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) यह कारनामा कर चुके हैं। 3. गिल का बतौर कप्तान छठा टेस्ट शतक गिल ने बतौर कप्तान छठा टेस्ट शतक लगाया। वे अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली 20 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. राहुल का बतौर ओपनर 11वां शतक राहुल ने बतौर ओपनर अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वे भारत के लिए ओपनर्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। सुनील गावस्कर (33 शतक) पहले, वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे और मुरली विजय (10 शतक) तीसरे स्थान पर हैं। 5. राहुल तीसरी बार 100 रन पर आउट राहुल 100 रन पर आउट हुए। वे अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 बार 100 रन पर आउट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार 100 के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के लेन हटन हैं, जो 4 बार आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्रीम वुड 3 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-4 मोमेंट्स… 1. राहुल को जीवनदान मिला भारतीय पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जियाउर रहमान शरीफी की पहली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तान की कैच की अपील को अंपायर ने खारिज कर दिया। टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में अल्ट्रा एज में दिखा कि 16 रन बनाकर खेल रहे राहुल आउट थे। अल्ट्रा-एज में दिखा की गेंद राहुल के बैट से लगी थी। 2. सुदर्शन का कैच छूटा 19वें ओवर में साई सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला। खरोटे ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। सुदर्शन ने आखिरी समय डिफेंड किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर गई। वहां रहमानुल्लाह गुरबाज ने कैच ड्रॉप कर दिया। सुदर्शन ने पहली पारी में 81 रन बनाए। 3. अब्दुल मलिक ने लगातार 2 नो-बॉल डाली 66वें ओवर में अब्दुल मलिक ने लगातार दो नो-बॉल डाली। ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की अपील हुई, लेकिन बल्ले का कोई हिस्सा नहीं लगा। ये गेंद नो-बॉल निकली। इसकी अगली गेंद पर मलिक ने फिर से नो-बॉल डाली। मलिक ने पंत के खिलाफ लगातार 2 गेंद नो बॉल डाली। 4. पंत ने एक ओवर में 3 छक्के जड़े पंत ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। 68वें ओवर में अफगान स्पिनर अब्दुल मलिक की पहली गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे बढ़कर सीधा छक्का लगाया। चौथी गेंद फुल टॉस थी, जिसे पंत ने बाउंड्री के पार भेज दिया। इसकी अगली गेंद पर पंत ने बैकफुट पर जाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से पुल करते हुए ओवर का तीसरा छक्का जड़ा। पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत की हाफ सेंचुरी; सलीम को 2 विकेट भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Google India leases 617,000 sq ft in Atrium Place Tower 1 Gurugram, to pay ₹671 cr over 5 years

Google India leases 617,000 sq ft in Atrium Place Tower 1 Gurugram, to pay ₹671 cr over 5 years

Hindi News Business Google India Leases 617,000 Sq Ft In Atrium Place Tower 1 Gurugram, To Pay ₹671 Cr Over 5 Years नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक गूगल इंडिया ने गुरुग्राम के ‘एट्रियम प्लेस’ में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, गूगल इस जगह के लिए अगले 5 साल में कुल 671 करोड़ रुपए का किराया चुकाएगी। यह फ्रेश लीज डील ऐसे समय में हुई है जब देश के ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड में भारी तेजी देखी जा रही है। हर महीने ₹10.55 करोड़ रेंट, ₹63.65 करोड़ सिक्योरिटी डिपॉजिट गूगल ने गुरुग्राम के एट्रियम प्लेस के ‘टावर 1’ में कुल 6,17,448 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस रेंट पर लिया है। एट्रियम प्लेस डीएलएफ (DLF) और हाइन्स का एक जॉइंट वेंचर है। इस एग्रीमेंट के तहत गूगल ₹171 प्रति स्क्वायर फीट की लीज रेट से हर महीने लगभग 10.55 करोड़ रुपए का रेंट चुकाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने 63.65 करोड़ रुपए बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किए हैं। अप्रैल 2026 में रजिस्टर्ड हुए इन डॉक्युमेंट्स के अनुसार, इस लीज में हर तीन साल में किराए में 15% की बढ़ोतरी का नियम भी शामिल है। यह नई लीज 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो कॉमर्शियल टावर के दूसरे फ्लोर से लेकर 16वें फ्लोर तक के हिस्से को कवर करती है। पिछले साल भी गूगल ने की थी 2 बड़ी लीज डील्स गूगल लगातार भारत में अपना ऑफिस स्पेस बढ़ा रहा है। इस फ्रेश लीज से पहले साल 2025 में भी कंपनी ने मैनेज्ड वर्कस्पेस प्रोवाइडर ‘टेबलस्पेस’ से 5,50,000 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया था। इतना ही नहीं, साल 2025 में ही गूगल ने ईस्ट बेंगलुरु के डोडदानेकुंडी में अपने करीब 8,70,000 स्क्वायर फीट के ऑफिस स्पेस की लीज को रिन्यू भी किया था, जिसके लिए कंपनी सालाना 90 करोड़ रुपए का रेंट कमिटमेंट दे रही है। गुरुग्राम में डीएलएफ एसेट्स की मांग तेज यह डील ऐसे समय पर सामने आई है जब गुरुग्राम में डीएलएफ के कॉमर्शियल एसेट्स की मांग में तगड़ा उछाल आया है। पिछले हफ्ते ही एयरबीएनबी ने अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के लिए गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी में 46,437 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस 5 साल के लिए लीज पर लिया है। एयरबीएनबी इसके लिए करीब 61.53 लाख रुपए का शुरुआती मंथली रेंट चुका रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां अब ₹130 प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा के रेट पर लॉन्ग-टर्म और हाई-वैल्यू लीज एग्रीमेंट साइन कर रही हैं। यह इस बात का साफ संकेत है कि देश में ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बेहद मजबूत बनी हुई है। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का दबदबा कायम भारत के ऑफिस लीज मार्केट को आगे बढ़ाने में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) की सबसे बड़ी भूमिका है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के दौरान भारत में कुल 20.7 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) ऑफिस स्पेस लीज पर लिया गया। इसमें से अकेले GCCs की हिस्सेदारी 9.1 मिलियन स्क्वायर फीट रही, जो कुल एब्जॉर्प्शन का 44% हिस्सा है। क्या होते हैं ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर और GCC? ग्रेड ए कॉमर्शियल प्रॉपर्टी: यह रियल एस्टेट की सबसे प्रीमियम कैटेगरी होती है। इसमें बेहतरीन लोकेशन, वर्ल्ड-क्लास बिल्डिंग क्वालिटी, एडवांस सिक्योरिटी, हाई-टेक लाइफ सपोर्ट सिस्टम और टॉप-नोच एमिनिटीज (सुविधाएं) मिलती हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां ऐसे ही दफ्तर चुनती हैं। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC): ये किसी विदेशी कंपनी के भारत या अन्य देशों में स्थापित वो सेंटर्स होते हैं, जो मुख्य कंपनी के लिए आईटी सपोर्ट, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, डेटा एनालिटिक्स और कस्टमाइज़्ड टेक सॉल्यूशंस का काम खुद संभालते हैं। इन्हें पहले बैक-ऑफिस भी कहा जाता था, लेकिन अब ये कोर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shreyas Iyer Captain, Tilak Varma Vice-Captain; India Squad for Asian Games, England & Ireland Annou

Shreyas Iyer Captain, Tilak Varma Vice-Captain; India Squad for Asian Games, England & Ireland Annou

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer Captain, Tilak Varma Vice Captain; India Squad For Asian Games, England & Ireland Annou स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक इसी साल फरवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 80 बॉल 175 रन की पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल, 71 दिन के वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में ही होते हैं। श्रेयस अय्यर टी-20 फॉर्मेट में भारत ने नए कप्तान बनाए गए हैं। वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है। उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है। तिलक वर्मा टी-20 टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। वैभव ने 149 दिन के फासले से तोड़ा शेफाली का रिकॉर्ड टीम में पहली बार सिलेक्शन होने के दिन सबसे कम उम्र के मामले में वैभव ने शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले शेफाली पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर भारतीय टीम के लिए चुनी जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थीं। शेफाली जब पहली बार चुनी गई थीं, तब वह 15 साल, 220 दिन की थीं। वहीं, पुरुष क्रिकेटर्स में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय भी बन सकते हैं वैभव शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेल लिया था। वहीं, सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। श्रेयस की ढाई साल बाद टी-20 टीम में वापसी श्रेयस ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। इसके बाद इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी नेशनल टीम में वापसी हो रही है। श्रेयस ने इस IPL सीजन 498 रन बनाए श्रेयस ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। इस सीजन उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL का अपना पहला शतक भी लगाया था। वे साल 2025 में पंजाब को फाइनल तक ले गए थे, जहां उन्होंने 604 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया था और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। सूर्या खराब फॉर्म की वजह से बाहर हुए 35 साल के सूर्या का हालिया फॉर्म खराब रहा है। इस वजह से भी उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। इसके अलावा IPL की 13 पारियों में भी 20.76 की खराब औसत से 270 रन ही बना सके थे। वे सिर्फ 2 बार ही 50 रन के आंकड़े तक पहुंच सके। सूर्या ने वर्ल्ड कप जिताया, कप्तानी में 80% मैच जीते वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी। सूर्या की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश भी बना। सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते, 8 हार और 2 मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तानी से हटाया गया यह पहली बार नहीं है, जब ICC ट्रॉफी जीतने के बाद किसी भारतीय कप्तान को हटाया गया हो। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद उन्हें उसी साल अक्टूबर में वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया। आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…