Saturday, 01 Aug 2026 | 11:28 AM

Trending :

Download Free E-Aadhaar Card | UIDAI Process

Download Free E-Aadhaar Card | UIDAI Process

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के अनुसार वर्चुअल आधार या ई आधार भी आधार कार्ड की तरह सभी जगह मान्य होता है। हम इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस बता रहे हैं। ये है इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में जाकर Download Aadhaar पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अगले पेज पर भर Download Aadhaar का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा एंटर करें और फिर सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक कर दें। मोबाइल पर UIDAI की तरफ से एक ओटीपी भेजी जाएगी। जिसे संबंधित बॉक्स में दर्ज कर दें और फिर डाउनलोड आधार पर क्लिक करें। आधार डाउनलोड होने के बाद नाम के शुरुआती चार अक्षर और जन्म का साल दर्ज करके पीडीएफ फाइल ओपन करें। खराब होने पर बनवा सकते हैं नया आधार अगर आपका आधार कार्ड वहीं गुम हो गया है या पुराना आधार कार्ड खराब तो गया है तो आप आसानी से घर बैठे ही नया आधार कार्ड मंगवा सकते हैं। इतना ही नहीं आप PVC आधार कार्ड भी मंगवा सकते हैं। पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। ये है PVC आधार कार्ड बनवाने की प्रोसेस? इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आपको अपने आधार का 12 डिजिट का नंबर डालना होगा। इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरना होगा। ओटीपी के लिए ​Send OTP पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP को दी गई खाली जगह में भरें और सबमिट करें। इसके बाद ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको आपकी जानकारी दिखाई देगी। यहां नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जहां आपको क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के विकल्प मिलेंगे। इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेजा जाएगा। आपको यहां 75 रुपए की फीस जमा करनी होगी। पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार PVC कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा। पूरी प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद UIDAI 5 से 7 दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा। इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा। ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्ड अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। देना होता है 50 रुपए का चार्ज नया PVC कार्ड बनवाने के लिए 75 रुपए का फीस देना होगा। इस कार्ड में सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, कार्ड जारी करने और प्रिंट करने की तारीख और अन्य जानकारियां होती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को कहा था थैंक्यू दरअसल, वाणिज्य मंत्री ने यह डेटा तब जारी किया, जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर थैंक्यू कहा। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर कहा- बहुत अच्छी टॉफी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही अच्छी टॉफी गिफ्ट के रूप में लेकर आए हैं – मेलोडी।” द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने इटली पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, रक्षा, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करना है। साल 2023 से वायरल है ‘मेलॉडी’ हैशटैग दोनों नेताओं के नाम (मोदी और मेलोनी) को मिलाकर बना हैशटैग “Melodi” सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले खुद इटली की प्रधानमंत्री ने साल 2023 में दुबई में हुए COP28 समिट के दौरान किया था। इसके बाद वैश्विक मंचों पर दोनों नेताओं की गर्मजोशी से भरी मुलाकातों के चलते यह हैशटैग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को कहा था थैंक्यू दरअसल, वाणिज्य मंत्री ने यह डेटा तब जारी किया, जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर थैंक्यू कहा। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर कहा- बहुत अच्छी टॉफी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही अच्छी टॉफी गिफ्ट के रूप में लेकर आए हैं – मेलोडी।” द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने इटली पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, रक्षा, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करना है। साल 2023 से वायरल है ‘मेलॉडी’ हैशटैग दोनों नेताओं के नाम (मोदी और मेलोनी) को मिलाकर बना हैशटैग “Melodi” सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले खुद इटली की प्रधानमंत्री ने साल 2023 में दुबई में हुए COP28 समिट के दौरान किया था। इसके बाद वैश्विक मंचों पर दोनों नेताओं की गर्मजोशी से भरी मुलाकातों के चलते यह हैशटैग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PM Modi Giorgia Meloni India italy relations

मोदी ने मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया:मेलोनी बोलीं- भारत-इटली काफी करीब आए, हमने आपसी भरोसे से दोस्ती बनाई

रोम2 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल को स्वागत किया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और दोस्ती की सादगी दिखाई देती है।” वहीं मेलोनी ने कहा कि इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। हमारे रिश्ते अब अपनी पूरी क्षमता दिखाने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। पिछले साढ़े तीन सालों में मेरी पीएम मोदी के साथ 7 मुलाकातें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के दौरान हमने एक-दूसरे के नजरिए को गहराई से समझा है। हमने सम्मान और आपसी भरोसे से एक ईमानदार दोस्ती बनाई है। पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें भारत और इटली के रिश्ते अब और मजबूत होंगे। दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का फैसला किया है। इटली डिजाइन और तकनीक के लिए मशहूर है, जबकि भारत अपनी प्रतिभा और सस्ते इनोवेशन के लिए जाना जाता है। दोनों देश मिलकर दुनिया के लिए काम करेंगे। भारत और इटली के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और इसे 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत में 400 से ज्यादा इतालवी कंपनियां काम कर रही हैं। पिछले साढ़े तीन साल में मुझे कई बार पीएम मेलोनी से मिलने का मौका मिला, जो दोनों देशों के लगातार मजबूत होते सहयोग को दिखाता है। रोम को दुनिया में एटरनल सिटी कहा जाता है, जबकि मेरी लोकसभा सीट काशी भी इसी तरह अपनी प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती है। पीएम जॉर्जिया मेलोनी के भाषण की 5 बड़ी बातें… पीएम मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का रोम में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मुझे सच में लगता है कि यह भारत और इटली के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। भारत और इटली के रिश्ते अब अपनी पूरी क्षमता हासिल करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। दोनों देशों के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं और अब सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सही समय है। हमने भारत और इटली के रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक पहुंचाने का फैसला लिया है। मेरी साढ़े तीन साल में पीएम मोदी से सात मुलाकातों ने दोनों देशों को और करीब लाया। हमने 2029 तक भारत और इटली के बीच व्यापार को 20 अरब यूरो तक बढ़ाने का टारगेट रखा है। हमने नई दिल्ली में इनोवेशन सेंटर बनाने का फैसला किया है, जिससे स्टार्टअप और रिसर्च सहयोग बढ़ेगा। भारत और इटली इस समय 2025-2029 की नई साझेदारी योजना पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार 2025 में करीब 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक इटली ने भारत में 3.66 अरब डॉलर का निवेश किया है।#WATCH | Rome: At the joint press statement with PM Modi, Italian PM Giorgia Meloni says, “We certainly want to foster our already strong trade up to 20 Billion Euros, all the way up from the current 14 Billion Euros by 2029. This is a very ambitious target which can be achieved… pic.twitter.com/uJCRPneiEB— ANI (@ANI) May 20, 2026 मेलोनी और मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। यह बैठक मोदी के पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण का हिस्सा है। बैठक से पहले मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब “निर्णायक दौर” में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध दोस्ती से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं, जो लोकतंत्र, आजादी और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, संस्कृति, एआई, स्पेस, क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार साझा किए। ——————- यह खबर भी पढ़ें… मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:इटली में एक ही कार में घूमे, 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली; 15 PHOTOS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

492 climbers from 55 countries are eager to create history; 109 are from China and 61 from India.

492 climbers from 55 countries are eager to create history; 109 are from China and 61 from India.

Hindi News International 492 Climbers From 55 Countries Are Eager To Create History; 109 Are From China And 61 From India. काठमांडू15 मिनट पहले कॉपी लिंक पर्वतारोही और शेरपा गाइडों को मिलाकर करीब 1,000 लोग चोटी की ओर बढ़ रहे हैं। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले (एवरेस्ट रीजन) में माउंट एवरेस्ट फतह करने का जुनून इन दिनों चरम पर है। इस सीजन कुल 55 देशों के रिकॉर्ड 492 पर्वतारोही एवरेस्ट फतह करने की कोशिश में हैं। इनमें सबसे ज्यादा चीन के 109 तो भारत के 61 पर्वतारोही शामिल हैं। इस बार रिकॉर्ड 101 महिला पर्वतारोही भी इस चुनौती का हिस्सा हैं। इस साल 17 से 21 मई के बीच पांच दिनों में बेस कैम्प से शिखर तक का सफर पूरा करना है। पर्वतारोही और शेरपा गाइडों को मिलाकर करीब 1,000 लोग चोटी की ओर बढ़ रहे हैं। चीन के तिब्बत वाले उत्तरी रूट के बंद होने से इस बार नेपाल रूट पर दबाव और बढ़ गया है। इस साल सीजन की शुरुआत में खुम्बू आइसफॉल में विशाल हिमखंड ने चढ़ाई रोकी थी, लेकिन रास्ता खुलते ही अभियान तेज हो गया। इसी भीड़ के बीच 56 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार एवरेस्ट फतह कर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं 52 वर्षीय लख्पा शेरपा ने 11वीं बार शिखर छूकर किसी महिला द्वारा सर्वाधिक एवरेस्ट चढ़ाई का रिकॉर्ड और मजबूत किया। बता दें कि नेपाल सरकार हर साल औसतन 400 से ज्यादा परमिट जारी करती है। नेपाल ने इस बार विदेशी पर्वतारोही के परमिट की फीस में 36% की बढ़ोतरी की है। इस साल करीब 9 लाख रुपए फीस है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

492 climbers from 55 countries are eager to create history; 109 are from China and 61 from India.

492 climbers from 55 countries are eager to create history; 109 are from China and 61 from India.

Hindi News International 492 Climbers From 55 Countries Are Eager To Create History; 109 Are From China And 61 From India. काठमांडू31 मिनट पहले कॉपी लिंक पर्वतारोही और शेरपा गाइडों को मिलाकर करीब 1,000 लोग चोटी की ओर बढ़ रहे हैं। नेपाल के सोलुखुम्बु जिले (एवरेस्ट रीजन) में माउंट एवरेस्ट फतह करने का जुनून इन दिनों चरम पर है। इस सीजन कुल 55 देशों के रिकॉर्ड 492 पर्वतारोही एवरेस्ट फतह करने की कोशिश में हैं। इनमें सबसे ज्यादा चीन के 109 तो भारत के 61 पर्वतारोही शामिल हैं। इस बार रिकॉर्ड 101 महिला पर्वतारोही भी इस चुनौती का हिस्सा हैं। इस साल 17 से 21 मई के बीच पांच दिनों में बेस कैम्प से शिखर तक का सफर पूरा करना है। पर्वतारोही और शेरपा गाइडों को मिलाकर करीब 1,000 लोग चोटी की ओर बढ़ रहे हैं। चीन के तिब्बत वाले उत्तरी रूट के बंद होने से इस बार नेपाल रूट पर दबाव और बढ़ गया है। इस साल सीजन की शुरुआत में खुम्बू आइसफॉल में विशाल हिमखंड ने चढ़ाई रोकी थी, लेकिन रास्ता खुलते ही अभियान तेज हो गया। इसी भीड़ के बीच 56 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार एवरेस्ट फतह कर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं 52 वर्षीय लख्पा शेरपा ने 11वीं बार शिखर छूकर किसी महिला द्वारा सर्वाधिक एवरेस्ट चढ़ाई का रिकॉर्ड और मजबूत किया। बता दें कि नेपाल सरकार हर साल औसतन 400 से ज्यादा परमिट जारी करती है। नेपाल ने इस बार विदेशी पर्वतारोही के परमिट की फीस में 36% की बढ़ोतरी की है। इस साल करीब 9 लाख रुपए फीस है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 may for mega musical night for Movie Peddi, said- its heart of india

Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 may for mega musical night for Movie Peddi, said- its heart of india

Hindi News Entertainment Bollywood Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 May For Mega Musical Night For Movie Peddi, Said Its Heart Of India 9 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं।’ ‘हिंदी ऑडियंस ने हमें हमेशा बहुत प्यार दिया है, इसलिए प्रमोशन की शुरुआत के लिए यह बिल्कुल सही जगह थी। हम ए.आर. रहमान साहब के लाइव परफॉर्मेंस के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच एक यादगार शाम बिताने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ फिल्म पेद्दी का ट्रेलर 17 मई को जारी किया जा चुका है। फिल्म में कुश्ती करते नजर आएंगे राम चरण पेद्दी में कुश्ती का बैकड्रॉप है। इस विषय को चुनने की खास वजह पूछी गई तो राम चरण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी दूसरी फिल्मों की तुलना में मैंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। बहुत इज्जत से काम किया है, क्योंकि इसमें सिंसियेरिटी की जरुरत थी। ये फिल्म 1.8 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करती है। ये फिल्म पहचान के लिए जीती है।’ ‘जो पेद्दी का किरदार है, वो पहचान की तलाश में है, अपने और अपनी कम्युनिटी के लिए। भारत जैसे देश में अगर आप मैप में नहीं हैं, कई गांव जिनमें लोग रह रहे हैं, वो वोट नहीं कर सकते, उनके पास ट्रांसपोर्ट नहीं है, स्कूल नहीं है, पोस्टल बॉक्स नहीं हैं, कोई सर्विसेस नहीं हैं। वो बस वहां रह रहे हैं। ऐसे कई गांव हैं। ये एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो ऐसे गांव से निकलकर कैसे पहचान बनाता है।’ भोपाल के बीएचईएल, दशहरा ग्राउंड में होगी ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस 23 मई को फिल्म पेद्दी की टीम फिल्म प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचेगी। इवेंट को भोपाल के बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मेगा म्यूजिकल नाइट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस इवेंट में ए.आर.रहमान फिल्म के गानों पर परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले रविवार को मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 may for mega musical night for Movie Peddi, said- its heart of india

Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 may for mega musical night for Movie Peddi, said- its heart of india

Hindi News Entertainment Bollywood Ram Charan Interview, AR Rehman Will Perform Live In Bhopal At 23 May For Mega Musical Night For Movie Peddi, Said Its Heart Of India 11 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं।’ ‘हिंदी ऑडियंस ने हमें हमेशा बहुत प्यार दिया है, इसलिए प्रमोशन की शुरुआत के लिए यह बिल्कुल सही जगह थी। हम ए.आर. रहमान साहब के लाइव परफॉर्मेंस के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच एक यादगार शाम बिताने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ फिल्म पेद्दी का ट्रेलर 17 मई को जारी किया जा चुका है। फिल्म में कुश्ती करते नजर आएंगे राम चरण पेद्दी में कुश्ती का बैकड्रॉप है। इस विषय को चुनने की खास वजह पूछी गई तो राम चरण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी दूसरी फिल्मों की तुलना में मैंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। बहुत इज्जत से काम किया है, क्योंकि इसमें सिंसियेरिटी की जरुरत थी। ये फिल्म 1.8 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करती है। ये फिल्म पहचान के लिए जीती है।’ ‘जो पेद्दी का किरदार है, वो पहचान की तलाश में है, अपने और अपनी कम्युनिटी के लिए। भारत जैसे देश में अगर आप मैप में नहीं हैं, कई गांव जिनमें लोग रह रहे हैं, वो वोट नहीं कर सकते, उनके पास ट्रांसपोर्ट नहीं है, स्कूल नहीं है, पोस्टल बॉक्स नहीं हैं, कोई सर्विसेस नहीं हैं। वो बस वहां रह रहे हैं। ऐसे कई गांव हैं। ये एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो ऐसे गांव से निकलकर कैसे पहचान बनाता है।’ भोपाल के बीएचईएल, दशहरा ग्राउंड में होगी ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस 23 मई को फिल्म पेद्दी की टीम फिल्म प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचेगी। इवेंट को भोपाल के बीएचईएल, दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मेगा म्यूजिकल नाइट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस इवेंट में ए.आर.रहमान फिल्म के गानों पर परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले रविवार को मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

India Chemist Stores Strike | Online Sale & Big Company Competition Protest

India Chemist Stores Strike | Online Sale & Big Company Competition Protest

Hindi News National India Chemist Stores Strike | Online Sale & Big Company Competition Protest 11 मिनट पहले कॉपी लिंक 20 मई को देशभर में 15 से ज्यादा दवा दुकानें बंद रहेगी ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के ऐलान के बाद बुधवार को दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों के कॉम्पिटीशन के विरोध में देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। AIOCD के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन दवा सप्लाई के लिए जो छूट दी गई थी, उसका अब गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए इस छूट को वापस लेने की मांग की जा रही है। हालांकि, बंद के दौरान भी अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। AIOCD के ऐलान के बाद देशभर में 20 मई को दवा दुकानों का बंद बुलाया गया है। दवा दुकानदारों की 4 मांगें बिना नियमों के चल रही ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से मोहल्ले की छोटी दुकानों को नुकसान हो रहा है और लोगों की सेहत के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। इसे रोका जाए। इस पूरे विवाद से जुड़े सरकार के दो नियम GSR 220(E) और GSR 817(E) हैं। संगठन के मुताबिक इन नियमों की कमियों का फायदा उठाकर ही ऑनलाइन दवा कंपनियां ऐसा कर रही हैं। इसे वापस लिया जाए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ‘गलत या नकली पर्चियों’ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए ई-फार्मेसी के लिए नए सख्त नियम बनाए जाएं। लोकल दुकानदार ऑनलाइन कंपनियों के 20% से 50% तक के डिस्काउंट का मुकाबला नहीं कर सकते। सरकार का दावा- 12 प्रदेशों के दुकानदार बंद में शामिल नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि हड़ताल से दवाओं की किल्लत नहीं होगी। पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत कम से कम 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दवा दुकानदार संगठनों ने इस बंद से खुद को अलग कर लिया है और दुकानें खुली रखने का फैसला किया है। देश के मुख्य ड्रग रेगुलेटर ने मामले में बातचीत शुरू कर दी है। हाल ही में AIOCD के प्रतिनिधियों ने ड्रग रेगुलेटर से मुलाकात की थी, जहां उन्हें भरोसा दिया गया कि उनके उठाए गए मुद्दों की जांच की जा रही है और इस सेक्टर के नियमों की समीक्षा चल रही है। कोविड-19 के दौरान सरकार ने ई-फार्मा को छूट दी कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत सरकार ने लॉकडाउन में लोगों तक जरूरी दवाइयां पहुंचाने के लिए ई-फार्मा स्टोर्स (ऑनलाइन मेडिकल स्टोर्स) को कई बड़ी रियायतें दी थीं। सरकार ने ई-फार्मा को आवश्यक सेवा का दर्जा दिया, जिससे लॉकडाउन में भी उनकी डिलीवरी बिना रोक-टोक जारी रही। इसके अलावा, नियमों में ढील देते हुए डॉक्टरों के डिजिटल प्रिसक्रिप्शन (व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजी गई पर्ची) के आधार पर दवाइयां बेचने की मंजूरी दी गई। घर-घर जाकर दवाइयां पहुंचाने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया ताकि लोग अस्पतालों या मेडिकल स्टोर पर भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित तरीके से घर बैठे ही अपनी रेगुलर और जरूरी दवाइयां मंगा सकें। देश के अलग-अलग राज्यों में मेडिकल स्टोर्स के बंद से जुड़ी खबरें पढ़ें… MP के मेडिकल स्टोर्स आज बंद रहेंगे: दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध मध्य प्रदेश में बुधवार को दवा दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ अस्पताल के अंदर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स ही खुले रहेंगे। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भोपाल में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में आज 18 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्ट संगठन हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल हैं। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। पूरी खबर पढे़ं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor

Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor

Hindi News Career Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor | PM Modi India Nordic Summit 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया 19 मई को पीएम मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया। इंडिया-नॉर्डिक समिट भारत और पांच नॉर्डिक देशों- नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के बीच एक महत्वपूर्ण मंच है। समिट में पीएम मोदी ने सभी नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। नॉर्डिक में शामिल देश स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, व्यापार और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात की और भारत-नॉर्वे के रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर पर ले जाने का ऐलान किया। इस दौरान भारत-नॉर्वे के बीच जलवायु, तकनीक और व्यापार से जुड़े 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की है। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने नॉर्वे का दौरा किया था। 2. स्क्वाड्रन लीडर सान्या IAF में पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनीं 18 मई को स्क्वाड्रन लीडर सान्या Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनने वाली पहली महिला ऑफिसर बनीं। फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर्स इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स को ट्रेनिंग देते हैं। एयर फोर्स में Cat-A यानी कैटेगरी A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर मास्टर इंस्ट्रक्टर होता है, जो जूनियर इंस्‍ट्रक्‍टर्स को भी ट्रेनिंग देता है। किसी क्‍वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) के लिए Cat-A हाईएस्‍ट रेटिंग होती है। इंडियन एयरफोर्स के 93 साल के इतिहास में सान्‍या Cat-A रेटिंग पाने वाली पहली महिला QFI हैं। सान्या 20 जून 2015 को इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुई थीं। 2017 में सान्या फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनीं और 2021 में स्क्वाड्रन लीडर बनीं। इंडियन एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर का पद आर्मी में मेजर के पद के बराबर होता है। सान्या सेफ्टी और ऑपरेशनल फ्लाइंग यूनिट के साथ काम करेंगी। 3. उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन 19 मई को उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। 1954 में भुवन ने इंडियन आर्मी जॉइन की थी और वे आर्मी में मेजर जनरल रहे। 1998 में भुवन केंद्रीय मंत्री बने और 2000 से 2004 तक रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर रहे। मार्च 2007 में भुवन उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री बने और जून 2009 तक इस पद पर रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। भुवन 2011 में दोबारा सीएम बने। वो सितंबर 2011 से मार्च 2012 तक इस पद पर रहे। 1991 में भुवनचंद्र ने बीजेपी जॉइन की और गढ़वाल विधानसभा से जीत दर्ज की। 4. संगीतकार मौली तकलकर का निधन 19 मई को भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत के प्रसिद्ध ताल संगीतकार मौली तकलकर का निधन हो गया। तकलकर 99 साल के थे। उनका पूरा नाम ज्ञानेश्वर तकलकर था। मौली चार पीढ़ियों से शास्त्रीय और भक्ति गायक थे और वाद्ययंत्र झांझ, पखावज और मृदंग बजाते थे। झांझ पीतल या तांबे से बनी गोल कटोरियों जैसा एक प्राचीन भारतीय ताल वाद्य यंत्र है। मौली ने पंडित भीमसेन जोशी के साथ 2,500 से ज्यादा संतवाणी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। मौली विशेष रूप से भीमसेन जोशी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। लय में अपनी असाधारण पकड़ के लिए मौली को ‘ताल का मास्टर’ कहा जाता था। मौली को 2025 में वत्सलबाई जोशी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मौली ने झांझ ताल को एक लयबद्ध कला के तौर पर पहचान दिलाई। 5. चेन्नई में 993 करोड़ की लागत की रेल दोहरीकरण परियोजना मंजूर 19 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में सिंगल लाइन रेल के दोहरीकरण की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। 993 करोड़ की लागत का ये प्रोजेक्ट चेन्नई के अराक्कोनम-चेंगलपट्टू के लिए है, जो वालाजाबाद, कांचीपुरम और थाक्कोलम को जोड़ेगा। ये प्रोजेक्ट चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ को भी कम करेगा। ये प्रोजेक्ट यात्री और माल ढुलाई दोनों में मदद करेगा। इससे सीमेंट, ऑटोमोबाइल, खाद्यान्न, लोहा और इस्पात जैसे सामान की आवाजाही आसान होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना समय बचाएगी। 6. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के दौरे पर पहुंचे 19 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने मैरीटाइम सिक्योरिटी यानी समुद्री सुरक्षा और रीजनल पीस बात की। ये यात्रा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ पर हुई है। राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल फान वान गियांग से भी मुलाकात की। दोनों प्रमुखों ने भारत-प्रशांत सुरक्षा सहयोग और भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों के विस्तार पर बात की। दोनों प्रमुखों ने ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर भी चर्चा की। राजनाथ सिंह ने टो लाम के साथ वियतनाम के एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलेज में स्थापित लैंग्वेज लैब का भी उद्घाटन किया। दोनों देशों ने AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी को लेकर एक समझौता ज्ञापन यानी MoU भी साइन किया। भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण कदम है। 7. SC ने खतरनाक कुत्तों को मारने का आदेश दिया 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक या रेबीज से संक्रमित आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का आदेश जारी किया। SC ने कहा कि लोगों की जान की हिफाजत जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी पर नवंबर 2025 में दिए गए निर्देश को भी जारी रखा है। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे जैसे पब्लिक प्लेस से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में कहा था- आवारा कुत्तों को जहां से पकड़ें, नसबंदी और टीकाकरण के बाद वहीं न छोड़ें। SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का भी आदेश दिया है। SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का आदेश दिया। आज