Sunday, 20 Sep 2026 | 06:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

SA Women Beat India by 8 Wickets; Wolvaardt-Luce Ton Partnership

SA Women Beat India by 8 Wickets; Wolvaardt-Luce Ton Partnership

Hindi News Sports SA Women Beat India By 8 Wickets; Wolvaardt Luce Ton Partnership 19 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। डरबन में खेले गए इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बावजूद मिडिल और लोअर ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। साउथ अफ्रीका ने 148 रन का टारगेट 17.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की शानदार पार्टनरशिप की, जिसने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शेफाली के 57 रन, फिर 48 रन पर 8 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। 13वें ओवर तक टीम का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन था और वह 160 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने महज 48 रन के भीतर अपने आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली, जबकि डेब्यू कर रही अनुष्का शर्मा ने 28 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शेफाली ने 100वें मैच में लगाई फिफ्टी 22 साल की शेफाली वर्मा ने इस मैच के साथ ही अपने 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए। उन्होंने 15 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने इस माइलस्टोन मैच में उन्होंने आक्रामक बैटिंग की। शेफाली ने मैच की चौथी ही गेंद पर छक्का जड़ा और सेखुखुने के दूसरे ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर 14 रन बटोरे। हालांकि, उन्हें 28 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 31 गेंदों में करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की। वह 57 रन बनाकर म्लाबा की गेंद पर आउट हुईं। शेफाली वर्मा ने 57 रन की पारी खेली। सेखुखुने और ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने स्पिन और सीम दोनों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। टुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, नॉनकुलुलेको म्लाबा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय पारी 147 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ट और लूस की 106 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को लॉरा वोल्वार्ट और सुने लूस ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। वोल्वार्ट ने अपनी 15वीं टी-20 फिफ्टी लगाई, वहीं लूस ने पिछली 10 पारियों में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, दोनों जीत से पहले आउट हो गईं, लेकिन ताजमिन ब्रिट्स और एनेरी डर्कसन ने 17 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगे:पंजाब ने IPL 2026 का बेस्ट स्कोर बनाया, लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला; मोमेंट्स IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Lenskart Apologizes for Dress Code Row; Employees Can Now Wear Bindi, Tilak

Lenskart Apologizes for Dress Code Row; Employees Can Now Wear Bindi, Tilak

Hindi News Business Lenskart Apologizes For Dress Code Row; Employees Can Now Wear Bindi, Tilak नई दिल्ली28 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर घरेलू LPG से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन जारी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मार्च में घरेलू LPG की खपत 13% घटी: ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित; पेट्रोल-डीजल की डिमांड 8% तक बढ़ी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में आई इस कमी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का बंद होना और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी: अब बिंदी-तिलक पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है। लेंसकार्ट की नई पॉलिसी में अब बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी जैसे आस्था के प्रतीकों को शामिल किया गया है। कंपनी ने X पर बयान जारी कर कहा कि वे अपनी गाइडलाइंस को सार्वजनिक और पारदर्शी बना रहे हैं ताकि ग्राहकों और समुदाय की चिंताओं को दूर किया जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी: एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. NSE के अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 से गिरकर ₹1,885 पर आए: नए निवेशक OFS में हिस्सा नहीं ले सकते; जून में IPO आने की उम्मीद NSE के आईपीओ की खबरों के बीच इसके अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 के हाई से गिरकर ₹1,885 पर आ गए हैं। इसकी वजह SEBI का वह नियम है जिसके तहत केवल वही निवेशक IPO में शेयर बेच सकते हैं जिन्होंने कम से कम एक साल पहले से शेयर होल्ड किए हों। NSE अपने IPO के जरिए ₹20,000 करोड़ से ज्यादा जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी NSE खुद कोई नया पैसा नहीं जुटाएगी। सारी रकम मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी जो अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। NSE करीब 4 से 4.5% इक्विटी इस रास्ते से बेचेगी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जून तक दाखिल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है बाजार: गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़ा; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल शेयर बाजार में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ईरान के साथ अमेरिका की जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद और गिरते क्रूड ऑयल के दाम बाजार को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Lenskart Apologizes for Dress Code Row; Employees Can Now Wear Bindi, Tilak

Lenskart Apologizes for Dress Code Row; Employees Can Now Wear Bindi, Tilak

Hindi News Business Lenskart Apologizes For Dress Code Row; Employees Can Now Wear Bindi, Tilak नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर घरेलू LPG से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन जारी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मार्च में घरेलू LPG की खपत 13% घटी: ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित; पेट्रोल-डीजल की डिमांड 8% तक बढ़ी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में आई इस कमी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का बंद होना और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी: अब बिंदी-तिलक पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है। लेंसकार्ट की नई पॉलिसी में अब बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी जैसे आस्था के प्रतीकों को शामिल किया गया है। कंपनी ने X पर बयान जारी कर कहा कि वे अपनी गाइडलाइंस को सार्वजनिक और पारदर्शी बना रहे हैं ताकि ग्राहकों और समुदाय की चिंताओं को दूर किया जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी: एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. NSE के अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 से गिरकर ₹1,885 पर आए: नए निवेशक OFS में हिस्सा नहीं ले सकते; जून में IPO आने की उम्मीद NSE के आईपीओ की खबरों के बीच इसके अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 के हाई से गिरकर ₹1,885 पर आ गए हैं। इसकी वजह SEBI का वह नियम है जिसके तहत केवल वही निवेशक IPO में शेयर बेच सकते हैं जिन्होंने कम से कम एक साल पहले से शेयर होल्ड किए हों। NSE अपने IPO के जरिए ₹20,000 करोड़ से ज्यादा जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी NSE खुद कोई नया पैसा नहीं जुटाएगी। सारी रकम मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी जो अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। NSE करीब 4 से 4.5% इक्विटी इस रास्ते से बेचेगी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जून तक दाखिल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है बाजार: गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़ा; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल शेयर बाजार में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ईरान के साथ अमेरिका की जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद और गिरते क्रूड ऑयल के दाम बाजार को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Supreme Court PAN India Directions for Road Safety Expressway Heavy Vehicle Parking Ban

Supreme Court PAN India Directions for Road Safety Expressway Heavy Vehicle Parking Ban

Hindi News National Supreme Court PAN India Directions For Road Safety Expressway Heavy Vehicle Parking Ban नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए पूरे देश में कई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन निर्देशों एक्सप्रेसवे जैसी सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक भी शामिल है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक सुस्ती या इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों के कारण एक्सप्रेसवे खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस एएस चांदुरकर की बेंच ने सड़क और परिवहन मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को सड़कों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। बेंच ने बताया कि नेशनल हाईवे भारत की कुल सड़क लंबाई का सिर्फ 2% हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में इनका हिस्सा लगभग 30% है। ये निर्देश 13 अप्रैल को सामने आए। जहां कोर्ट 2 और 3 नवंबर 2025 को राजस्थान के फलोदी, तेलंगाना के रंगारेड्डी में लगातार हुई सड़क दुर्घटनाओं में 34 लोगों की मौत के बाद दर्ज केस पर सुनवाई कर रहा था। इन दुर्घटनाओं का कारण सिस्टम की लापरवाही और बुनियादी ढांचे का फेल्योर था, जिसके कारण ये मौतें हुईं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश 6 पॉइंट्स में … कोई भी भारी या कमर्शियल गाड़ी किसी भी नेशनल हाईवे के कैरिजवे या पक्के शोल्डर पर पार्क नहीं होगी, रुकेगी नहीं, सिवाय किसी तय जगह, ले-बाय, या सड़क किनारे की सुविधा वाली जगह के। निर्देश को लागू करने का काम एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के जरिए किया जाएगा। इसमें राज्य पुलिस को रियल-टाइम अलर्ट भेजना, GPS टाइमस्टैम्प वाले फोटो सबूत और इंटीग्रेटेड ई-चालान बनाना शामिल है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राज्य पुलिस और राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का पालन करना होगा। संबंधित जिलों के कलेक्टर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय करेंगे। इनका पालन 60 दिन के अंदर किया जाना चाहिए। किसी भी नेशनल हाईवे के ‘राइट ऑफ वे’ (ROW) के अंदर किसी भी नए ढाबे, खाने की जगह या कमर्शियल इमारत का निर्माण और संचालन तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए। जिला मजिस्ट्रेट CNH एक्ट के प्रोसीजर और 7 अगस्त, 2025 के SOP के मुताबिक, सभी नई और पहले से मौजूद गैर-कानूनी इमारतों को 60 दिनों के अंदर गिराने/हटाने का काम करवाएंगे। कोई भी विभाग, अथॉरिटी, स्थानीय निकाय हाईवे सुरक्षा जोन के अंदर किसी भी जगह के लिए बिना NHAI/PWD की मंज़ूरी के कोई लाइसेंस, NOC या व्यापार की मंजूरी नहीं देगा। न ही लाइसेंस रिन्यू करेगा। ऐसी जगहों के लिए पहले से मौजूद सभी लाइसेंसों की 30 दिनों के अंदर समीक्षा की जाएगी। जिन जिलों से नेशनल हाईवे गुजरता है, वहां जिला मजिस्ट्रेट 15 दिन के अंदर एक सुरक्षा टास्क फोर्स बनाएंगे। पूरे भारत में हर जिले में इस आदेश के 7 दिन के अंदर फोर्स बनाई जाएगी। इसमें प्रशासन, पुलिस, NHAI, PWD के अधिकारी शामिल होंगे। ———————— ये खबर भी पढ़ें… सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संविधान सबसे ऊपर: निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों का फैसला करते समय, संविधान को व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं से ऊपर रखना चाहिए। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में मन की स्वतंत्रता और संवैधानिक ढांचे द्वारा निर्देशित होना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Hindi News Sports Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027 2 मिनट पहले कॉपी लिंक अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 और इस साल टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अजीत ने BCCI से अपने क्रॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि एनआई को BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अजीत का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड (नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे। BCCI के नियमों के मुताबिक, एक चयनकर्ता जूनियर या सीनियर चयन समिति में अधिकतम चार साल तक रह सकता है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन खिताब जीते अजीत अगरकर का पिछला कार्यकाल बेहद सफल रहा। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तथा 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोहली-रोहित के संन्यास और शमी को बाहर करने जैसे कड़े फैसले पने कार्यकाल के दौरान अगरकर की कमेटी ने कई कड़े और बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे प्रमुख विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को संभालना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना था। वहीं 2026 टी-20 वर्ल्ड कप टीम से टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को ड्रॉप कर ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी को मौका देने जैसे बड़े फैसले भी लिए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ‘कंटिन्यूटी’ पर फोकस अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होना है। BCCCI चाहता है कि टीम की कोर और चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। अगरकर का कार्यकाल बढ़ने का मतलब है कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के मिशन पर काम जारी रखेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस समय चयन समिति के नेतृत्व में बदलाव करना टीम की लय को बिगाड़ सकता है। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स… टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे : अजित अगरकर 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने टूर्नामेंट के 2 मैचों में 15 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था। साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय : अजित अगरकर वनडे में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने वाले भारतीय बैटर हैं। उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 बॉल पर अर्धशतक जमाया था। सबसे तेज 50 विकेट लिए : अगरकर ने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 23 मुकाबलों में यह कारनामा किया था।————————————————-स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता Vs राजस्थान:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश IPL 2026 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की टूर्नामेंट में स्थिति बिल्कुल अलग है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Hindi News Sports Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027 मुंबई33 मिनट पहले कॉपी लिंक अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 और इस साल टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अगरकर का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे। BCCI के नियमों के मुताबिक, सिलेक्टर अधिकतम चार साल तक पद पर रह सकता है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अगरकर ने खुद BCCI से अपना कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप बढ़ाने की मांग की थी। बोर्ड ने 2023 में दो साल के लिए अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाया था। 2025 में उन्हें पहले ही एक साल का एक्सटेंशन मिल चुका था। अब उनका कार्यकाल 2027 तक के लिए रिन्यू किया जा रहा है। इस तरह अगरकर कुल चार साल चीफ सिलेक्टर रहेंगे। कार्यकाल में भारत के नाम दो टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी अजित अगरकर का अब तक का कार्यकाल बेहद सफल रहा। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 में दो टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोहली-रोहित के संन्यास और शमी को बाहर करने जैसे कड़े फैसले अगरकर की अगुवाई वाली कमेटी ने कई कड़े और बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे प्रमुख विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को संभालना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना था। वहीं 2026 टी-20 वर्ल्ड कप टीम से टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को ड्रॉप करके ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी को मौका देने जैसे बड़े फैसले भी लिए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कंटिन्यूटी पर फोकस अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होना है। BCCCI चाहता है कि टीम की कोर और चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। अगरकर का कार्यकाल बढ़ने का मतलब है कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के मिशन पर काम जारी रखेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस समय चयन समिति के नेतृत्व में बदलाव करना टीम की लय को बिगाड़ सकता है। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स… टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे: अजित अगरकर 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने टूर्नामेंट के 2 मैचों में 15 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था। साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय : अजित अगरकर वनडे में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने वाले भारतीय बैटर हैं। उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 बॉल पर अर्धशतक जमाया था। सबसे तेज 50 विकेट लिए: अगरकर ने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 23 मुकाबलों में यह कारनामा किया था।————————————————-स्पोर्ट्स की यह खबर की पढ़ें…अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Weather Next 2 Days Update India

Weather Next 2 Days Update India

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ5 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45°C रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को देश के 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी का बांदा 44.6, तेलंगाना का आदिलाबाद 44.3, महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती 44.2 और मध्य प्रदेश का रतलाम 44°C भी शामिल रहा। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 43°C से ज्यादा रहा। यानी मई से पहले ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल इन राज्यों में लगातार तीसरे दिन पारा 40°C से ज्यादा है। झारखंड के रांची में चिड़ियाघर के जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ओडिशा के 9 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… वाराणसी में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान बढ़ने से गंगा के घाट सुनसान पड़े हैं। बीकानेर में गर्मी से बचाने के लिए कर्मचारी पक्षियों के पिंजरे को बारदाने से कवर करके रखे हैं। ठंडक के लिए इन पर पानी छिड़का जा रहा है। तेलंगाना में हैदराबाद के चारमीनार में भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटक छाता लेकर घूमने पहुंचे। प्रयागराज में सड़क किनारे छात्र खुद को चिलचिलाती गर्मी से बचाते हुए दिखे। यहां शनिवार को तापमान 43.2 °C रिकॉर्ड किया गया। तस्वीर कोलकाता की है, जहां मौसम बार-बार बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच नारियल पानी पीकर हीट स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। नागपुर में बिजली विभाग के एक सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर्स पर ज्यादा गर्मी को कम करने के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। शनिवार को यहां पारा 44.2 °C रहा। अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश भी का अलर्ट है। वहीं दक्षिणी राज्य कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 20 अप्रैल: झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है। 21 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक की आशंका है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, चूरू-चित्तौड़गढ़ में पारा 42 °C से ज्यादा 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43 °C के बीच दर्ज हुआ। चूरू और चित्तौड़गढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहे, यहां पारा 42 °C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 °C सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 3 जिलों में लू, 6 में बारिश का अलर्ट, रतलाम-उमरिया में पारा 44 °C पार प्रदेश में मौसम ने ‘यू-टर्न’ लिया है। शनिवार को गर्म हवा और तेज गर्मी के साथ कई जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम-उमरिया में पारा रिकॉर्ड 44 °C से ज्यादा रहा। रविवार को 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। हालांकि मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लू का अलर्ट, बांदा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, पारा 44.6°C प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां लगातार चौथे दिन तापमान 44°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार: 7 जिलों का तापमान 40°C के पार, रोहतास 42.2°C के साथ सबसे गर्म प्रदेश के 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। 42.2 डिग्री तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। 20 से 24 अप्रैल के बीच दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि 25 से कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 45°C पहुंचा पारा, आज रात में भी लू चलेगी लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 °C तक पहुंच गया। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: अप्रैल में ही भीषण गर्मी, आज पलामू, कोडरमा सहित 7 जिले में लू की चेतावनी प्रदेश में अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को मेदिनीनगर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में

HDFC Bank Profit Up 9% to ₹19,221 Cr

HDFC Bank Profit Up 9% to ₹19,221 Cr

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर DA से जुड़ी रही। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। वहीं HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए रहा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ हुआ: मार्च तिमाही में रेवेन्यू भी 5% बढ़ा; बैंक हर शेयर पर ₹13 का डिविडेंड देगा देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 17,616 करोड़ रुपए था। बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है। इससे पहले बैंक अगस्त 2025 में 2.5 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड भी दे चुका है। इस तरह निवेशकों को पूरे साल में कुल 15.5 रुपए का डिविडेंड मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान: 20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। यह छंटनी 2022 के आखिरी और 2023 की शुरुआत में हुई रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी का सबसे बड़ा कदम होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े पैमाने पर होने वाली यह वर्कफोर्स कटौती 20 मई के आसपास शुरू हो सकती है। शुरुआती फेज में मेटा अपनी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10% हिस्सा कम करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी साल की दूसरी छमाही में भी कुछ और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हालांकि, छंटनी की सटीक तारीख और कर्मचारियों की संख्या में अभी भी बदलाव की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही: सोना ₹1,328 बढ़कर ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹10 हजार महंगी हुई इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 1,328 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल, शुक्रवार को 1.50 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.40 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,006 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Indore BRICS Agriculture Ministers Meet June 2026

Indore BRICS Agriculture Ministers Meet June 2026

स्वच्छ भारत अभियान में अपना लोहा मनवाने के बाद अब इंदौर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति के मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है। भारत द्वारा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की मेजबानी के तहत कृषि क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश की . केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए व्यक्तिगत रूप से इंदौर का चयन किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस फैसले से अवगत कराया था, जिसके बाद से ही राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर को इस आयोजन के संभावित स्थल के रूप में देखा जा रहा है, जहां इससे पहले जी-20 और प्रवासी भारतीय सम्मेलन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। पांच दिनों तक चलेगा मंथन का दौर इंदौर में होने वाला यह आयोजन दो मुख्य चरणों में विभाजित होगा। मंत्रियों के आगमन से पहले 9 से 11 जून तक तीन दिवसीय अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े तकनीकी पहलुओं और रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। 12 और 13 जून को मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी। इस बार के शिखर सम्मेलन की थीम ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ रखी गई है। ब्रिक्स का बदलता स्वरूप और MP की भूमिका ब्रिक्स अब केवल पांच देशों का समूह नहीं रह गया है। 2024 और 2025 में हुए विस्तार के बाद अब इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। वैश्विक आबादी का 45 फीसदी और दुनिया की अर्थव्यवस्था का 28 फीसदी हिस्सा रखने वाले इन देशों का जमावड़ा इंदौर में होना शहर की ब्रांडिंग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 2025 में ब्राजील द्वारा की गई मेजबानी के बाद अब भारत इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ा रहा है, जिससे मध्य प्रदेश के कृषि विकास को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी।

Indore BRICS Agriculture Ministers Meet June 2026

Indore BRICS Agriculture Ministers Meet June 2026

इंदौर46 मिनट पहले कॉपी लिंक स्वच्छ भारत अभियान में अपना लोहा मनवाने के बाद अब इंदौर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति के मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है। भारत द्वारा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की मेजबानी के तहत कृषि क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में आयोजित होने जा रही है। 12 और 13 जून को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में ब्रिक्स समूह के सभी 11 सदस्य देशों के कृषि मंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए व्यक्तिगत रूप से इंदौर का चयन किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस फैसले से अवगत कराया था, जिसके बाद से ही राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर को इस आयोजन के संभावित स्थल के रूप में देखा जा रहा है, जहां इससे पहले जी-20 और प्रवासी भारतीय सम्मेलन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। पांच दिनों तक चलेगा मंथन का दौर इंदौर में होने वाला यह आयोजन दो मुख्य चरणों में विभाजित होगा। मंत्रियों के आगमन से पहले 9 से 11 जून तक तीन दिवसीय अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े तकनीकी पहलुओं और रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। 12 और 13 जून को मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी। इस बार के शिखर सम्मेलन की थीम ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ रखी गई है। ब्रिक्स का बदलता स्वरूप और MP की भूमिका ब्रिक्स अब केवल पांच देशों का समूह नहीं रह गया है। 2024 और 2025 में हुए विस्तार के बाद अब इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। वैश्विक आबादी का 45 फीसदी और दुनिया की अर्थव्यवस्था का 28 फीसदी हिस्सा रखने वाले इन देशों का जमावड़ा इंदौर में होना शहर की ब्रांडिंग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 2025 में ब्राजील द्वारा की गई मेजबानी के बाद अब भारत इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ा रहा है, जिससे मध्य प्रदेश के कृषि विकास को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔