Thursday, 30 Jul 2026 | 03:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आज IPL में CSK-SRH का मुकाबला:शानदार फॉर्म में ईशान किशन, गोपालगंज के साकिब पर भी रहेगी नजर, डेब्यू मैच में झटके थे 4 विकेट

आज IPL में CSK-SRH का मुकाबला:शानदार फॉर्म में ईशान किशन, गोपालगंज के साकिब पर भी रहेगी नजर, डेब्यू मैच में झटके थे 4 विकेट

आज IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। फिलहाल, SRH टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जिसमें 5 में से 2 मैच जीते हैं। पिछले मैच में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने मैच में 44 बॉल पर कुल 91 रन बनाए थे। दूसरी ओर बिहार के साकिब हुसैन ने भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। साकिब ने IPL के अपने डेब्यू मैच में ही किफायती 4 विकेट लिए थे। ईशान ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक किया था पूरा ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में ईशान 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए थे। मार्को यानसन ने डीप मिडविकेट पर एक हाथ से ईशान का कैच पकड़ा था। अर्शदीप की बॉल पर वह आउट होकर वापस पवेलियन गए। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का मारा था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में बनाए थे 80 रन ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं। साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में अपने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। उन्होंने पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया था। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने दूसरा विकेट लिया था। साकिब ने डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड किया था और जडेजा-फरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी थी। इसी के साथ उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लिए थे। उन्होंने आठवां विकेट जोफ्रा आर्चर और नौंवा विकेट रवि बिश्नोई का लिया था। साकिब ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम हुसैन ने अपनी तेज गति के साथ-साथ स्लोवर वन से प्रभावित किया। उन्होंने डेथ ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी की थी।साकिब अब IPL डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले (संयुक्त रूप से) भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने अश्वनी कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। MI के अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ डेब्यू करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

क्रिकेट नहीं, आर्मी में जाना चाहते थे साकिब:मां ने गहनें गिरवी रखकर दिलाए थे जूते, IPL में डेब्यू मैच में ही लिए 4 विकेट

क्रिकेट नहीं, आर्मी में जाना चाहते थे साकिब:मां ने गहनें गिरवी रखकर दिलाए थे जूते, IPL में डेब्यू मैच में ही लिए 4 विकेट

गोपालगंज के साकिब हुसैन ने IPL के अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। साकिब को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। मुकाबले के एक दिन पहले मैच खेलने की जानकारी दी गई थी। छोटे से गांव से निकले साकिब आर्मी में जाना चाहते थे। खेलने के लिए उनकी मां ने अपने गहनें गिरवी रखे थे और जूते दिलाए थे। जसप्रीत बुमराह को अपना आइडल मानते हैं साकिब 21 साल के साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में चयनित हुए थे। 2024-2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2024 में साकिब हुसैन को IPL टीम KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। जसप्रीत बुमराह को साकिब अपना आइडल मानते हैं। साकिब को कई बार घर चलाने के लिए टेनिस बॉल से मैच खेलना पड़ता था। टेनिस बॉल के एक मैच के बदले में 500-700 रुपए मिलते थे। गेंदबाजी के लिए अच्छे जूते तक नहीं थे साकिब सदर प्रखंड के दरगाह मोहल्ले में रहते हैं। उनके पिता अली अहमद हुसैन पेशे से मजदूर हैं। साकिब के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पास गेंदबाजी करने के लिए खास जूते तक नहीं थे। वह फटे जूतों से मैच खेलते थे। तब खेलने के लिए मां ने अपने गहने गिरवी रखे थे। शुरुआती दिनों में उनका सपना क्रिकेट नहीं, बल्कि आर्मी में जाने का था। शहर के मिंज स्टेडियम में वे दौड़ने जाते थे, जहां खिलाड़ियों को देखकर उनके भी मन में क्रिकेट खेलने की तमन्ना जागी। अंडर-19 में हाईएस्ट विकेट टेकर रहे इंटर तक पढ़ाई करने के बाद साकिब ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए। गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में देवधारी गिरी टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका भी मिला। इसमें उनका बॉलिंग के लिए चयन हुआ। इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुए। फिर अंडर-19 खेलने चंडीगढ़ चले गए, जिसमें वह हाईएस्ट विकेट टेकर रहे। उनका मानना है कि चंडीगढ़ से ही उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट शुरू हुआ, जिसने उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू तक पहुंचाया। इसके बाद मुस्ताक अली ट्रॉफी खेलने का मौका मिला। फिर उन्हें नेट बॉलिंग के लिए बुलाया गया था। धोनी ने की थी साकिब की तारीफ साकिब चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का मौका मिला। साकिब ने अपनी बॉलिंग को लेकर धोनी से राय ली। इस पर धोनी ने कहा, ‘अच्छा हो रहा है, तुम में अच्छा टैलेंट है। तुम ऐसे ही करते रहो। बस मेहनत करते रहो, सिलेक्शन तुम्हारे हाथ में नहीं है।’ साकिब धोनी को अपना आइडल भी मानते हैं। IPL डेब्यू मैच में पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया साकिब ने डेब्यू मैच में पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर यशस्वी जयसवाल को आउट किया। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने दूसरा विकेट लिया था। साकिब ने डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड किया था और जडेजा-फरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी थी। इसी के साथ उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लिए थे। उन्होंने 8वां विकेट जोफ्रा आर्चर और 9वां विकेट रवि बिश्नोई का लिया था। साकिब ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम हुसैन ने अपनी तेज गति के साथ-साथ स्लोवर वन से प्रभावित किया। साकिब अब IPL डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले (संयुक्त रूप से) भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने अश्वनी कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। MI के अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ डेब्यू करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। साकिब ने मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी का श्रेय टीम के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन को दिया है। मैंने खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखा पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए साकिब ने कहा, “हर खिलाड़ी उम्मीद करता है कि उसका डेब्यू ऐसा रहे। मुझे सच में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। हमारे गेंदबाजी कोच ने एक दिन पहले बताया था कि मैं मैच खेल रहा हूं। उसके बाद से मेरा पूरा ध्यान मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर था। मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मैंने खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखा।”

क्रिकेट नहीं, आर्मी में जाना चाहते थे साकिब:मां ने गहनें गिरवी रखकर दिलाए थे जूते, IPL में डेब्यू मैच में ही लिए 4 विकेट

क्रिकेट नहीं, आर्मी में जाना चाहते थे साकिब:मां ने गहनें गिरवी रखकर दिलाए थे जूते, IPL में डेब्यू मैच में ही लिए 4 विकेट

गोपालगंज के साकिब हुसैन ने IPL के अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। साकिब को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। मुकाबले के एक दिन पहले मैच खेलने की जानकारी दी गई थी। छोटे से गांव से निकले साकिब आर्मी में जाना चाहते थे। खेलने के लिए उनकी मां ने अपने गहनें गिरवी रखे थे और जूते दिलाए थे। जसप्रीत बुमराह को अपना आइडल मानते हैं साकिब 21 साल के साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में चयनित हुए थे। 2024-2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2024 में साकिब हुसैन को IPL टीम KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। जसप्रीत बुमराह को साकिब अपना आइडल मानते हैं। साकिब को कई बार घर चलाने के लिए टेनिस बॉल से मैच खेलना पड़ता था। टेनिस बॉल के एक मैच के बदले में 500-700 रुपए मिलते थे। गेंदबाजी के लिए अच्छे जूते तक नहीं थे साकिब सदर प्रखंड के दरगाह मोहल्ले में रहते हैं। उनके पिता अली अहमद हुसैन पेशे से मजदूर हैं। साकिब के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पास गेंदबाजी करने के लिए खास जूते तक नहीं थे। वह फटे जूतों से मैच खेलते थे। तब खेलने के लिए मां ने अपने गहने गिरवी रखे थे। शुरुआती दिनों में उनका सपना क्रिकेट नहीं, बल्कि आर्मी में जाने का था। शहर के मिंज स्टेडियम में वे दौड़ने जाते थे, जहां खिलाड़ियों को देखकर उनके भी मन में क्रिकेट खेलने की तमन्ना जागी। अंडर-19 में हाईएस्ट विकेट टेकर रहे इंटर तक पढ़ाई करने के बाद साकिब ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए। गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में देवधारी गिरी टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका भी मिला। इसमें उनका बॉलिंग के लिए चयन हुआ। इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुए। फिर अंडर-19 खेलने चंडीगढ़ चले गए, जिसमें वह हाईएस्ट विकेट टेकर रहे। उनका मानना है कि चंडीगढ़ से ही उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट शुरू हुआ, जिसने उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू तक पहुंचाया। इसके बाद मुस्ताक अली ट्रॉफी खेलने का मौका मिला। फिर उन्हें नेट बॉलिंग के लिए बुलाया गया था। धोनी ने की थी साकिब की तारीफ साकिब चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का मौका मिला। साकिब ने अपनी बॉलिंग को लेकर धोनी से राय ली। इस पर धोनी ने कहा, ‘अच्छा हो रहा है, तुम में अच्छा टैलेंट है। तुम ऐसे ही करते रहो। बस मेहनत करते रहो, सिलेक्शन तुम्हारे हाथ में नहीं है।’ साकिब धोनी को अपना आइडल भी मानते हैं। IPL डेब्यू मैच में पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया साकिब ने डेब्यू मैच में पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर यशस्वी जयसवाल को आउट किया। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने दूसरा विकेट लिया था। साकिब ने डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड किया था और जडेजा-फरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी थी। इसी के साथ उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लिए थे। उन्होंने 8वां विकेट जोफ्रा आर्चर और 9वां विकेट रवि बिश्नोई का लिया था। साकिब ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम हुसैन ने अपनी तेज गति के साथ-साथ स्लोवर वन से प्रभावित किया। साकिब अब IPL डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले (संयुक्त रूप से) भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने अश्वनी कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। MI के अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ डेब्यू करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। साकिब ने मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी का श्रेय टीम के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन को दिया है। मैंने खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखा पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए साकिब ने कहा, “हर खिलाड़ी उम्मीद करता है कि उसका डेब्यू ऐसा रहे। मुझे सच में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। हमारे गेंदबाजी कोच ने एक दिन पहले बताया था कि मैं मैच खेल रहा हूं। उसके बाद से मेरा पूरा ध्यान मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर था। मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मैंने खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखा।”

RCB vs MI IPL 2026

RCB vs MI IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था। हेड टु हेड में आगे MI मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते। पाटीदार RCB के टॉप स्कोरर 19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं, लेकिन जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल करने के कारण वे पिछला मैच नहीं खेल सके थे। शार्दूल MI के टॉप बॉलर MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए। बाकी कोई भी बॉलर 1 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं। बारिश नहीं होगी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है। वानखेड़े में बैटिंग फ्रेंडली पिच वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली। MI ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, हर बार टीम को जीत मिली। टीम यहां 4 बार 200 प्लस का टारगेट चेज भी कर चुकी है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RCB vs MI IPL 2026

RCB vs MI IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था। हेड टु हेड में आगे MI मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते। पाटीदार RCB के टॉप स्कोरर 19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं, लेकिन जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल करने के कारण वे पिछला मैच नहीं खेल सके थे। शार्दूल MI के टॉप बॉलर MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए। बाकी कोई भी बॉलर 1 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं। बारिश नहीं होगी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है। वानखेड़े में बैटिंग फ्रेंडली पिच वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली। MI ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, हर बार टीम को जीत मिली। टीम यहां 4 बार 200 प्लस का टारगेट चेज भी कर चुकी है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा। ————————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने शनिवार को ही शतक लगा दिया। उनके साथी अभिषेक शर्मा ने भी 74 रन की पारी खेली। पूरी खबर संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल:400 सिक्स वाले चौथे भारतीय, इस सीजन का पहला शतक लगाया, सरफराज का डाइविंग कैच; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes

Mukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कहा कि वे खुद को एमएस धोनी जैसा फिनिशर बनाना चाहते हैं। जियोहॉटस्टार से बातचीत में उन्होंने बताया कि धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट उनका पसंदीदा है। 2011 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी और फिनिशिंग उन्हें प्रेरित करती है। मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ हेलिकॉप्टर शॉट लगाया। ‘पिता खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे’ मुकुल के पिता खुद क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे नहीं थे कि वे पेशेवर खिलाड़ी बन पाते। इसलिए उन्होंने शादी से पहले तय कर लिया था कि उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा। राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की तैयारी छोड़ी मुकुल ने बताया कि बचपन में परिवार की हालत कमजोर थी और उन्हें क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाना आसान नहीं था। उस समय उनके पिता कॉलेज में पढ़ाते थे और राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में मुकुल के पिता को फैसला लेना पड़ा- RAS की तैयारी जारी रखें या बेटे को क्रिकेट में आगे बढ़ाएं। उन्होंने तैयारी छोड़ दी, प्रॉपर्टी का काम शुरू किया और पैसे जुटाकर मुकुल को 12 साल की उम्र में सीकर की SBS क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। जन्मदिन के दिन क्रिकेट की शुरुआत की एकेडमी तक पहुंचना आसान नहीं था। 2015 में मुकुल जन्मदिन पर अपने पिता के साथ चूरू, झुंझुनूं और सीकर में एकेडमी तलाशने निकले थे। इसी दौरान उन्हें सीकर में नई SBS क्रिकेट एकेडमी मिली और वहीं से उनका सफर शुरू हुआ। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मुकुल के पिता ने बताया था कि बेटे के लिए उन्होंने घर बेच दिया और कर्ज लिया। मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। अंडर-23 से चमके, सबसे ज्यादा रन बनाए मुकुल के परिवार में कोई क्रिकेट बैकग्राउंड नहीं था, इसलिए उन्हें शुरुआत में खेल की ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन मेहनत और पिता के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ाया। अंडर-23 लिस्ट-ए ट्रॉफी 2025-26 में मुकुल चौधरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 617 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। यह उनकी बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा था। धोनी को क्रेडिट दिया मुकुल ने अपने प्रदर्शन को पिता और अपने आदर्श एमएस धोनी को समर्पित किया। गुरुवार को लखनऊ ने IPL-2026 में मुकुल की फिफ्टी की बदौलत लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया। LSG को आखिरी 18 बॉल पर 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया। ———————————————————– मुकुल चौधरी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया; दिग्वेश के कैच पर विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 New Rule | 16 Players On Field, Movement Restricted

IPL 2026 New Rule | 16 Players On Field, Movement Restricted

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में अब टीमों को 16 से ज्यादा प्लेयर्स को मैदान में लाने की अनुमति नहीं होगी। IPL 2026 के दौरान BCCI ने नया नियम लागू किया है। इसके मुताबिक बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकेंगे। टीम शीट में शामिल 16 खिलाड़ियों के अलावा किसी को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ड्रिंक्स, बैट या मैसेज देने के लिए सिर्फ वही खिलाड़ी मैदान में जा सकेंगे जो इन 16 में शामिल हैं। हाल ही में यह निर्देश टीम मैनेजमेंट को दिए गए हैं। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। एक समय में सिर्फ पांच खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास घूम सकते हैं। एक टीम में करीब 25 प्लेयर्स होते हैं आमतौर पर IPL टीमों में करीब 25 खिलाड़ी होते हैं। हर मैच के लिए सिर्फ 16 खिलाड़ियों को टीम शीट में नाम दिया जाता है। नए नियम के मुताबिक बाकी खिलाड़ी डगआउट में रहेंगे। उन्हें बाउंड्री लाइन और LED बोर्ड के बीच आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। टीम सूत्रों के मुताबिक, हमें हाल ही में निर्देश मिले हैं कि सभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकते। उन्हें ड्रिंक्स ले जाने की अनुमति नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए टीम में 25 खिलाड़ी शामिल किए हैं। सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी पहनने वालों की संख्या 5 से ज्यादा नहीं यह तय किया गया है कि बिब्स (सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी) पहनकर मैदान के किनारे घूमने वाले खिलाड़ियों की संख्या पांच से ज्यादा नहीं होगी। ये खिलाड़ी ड्रिंक्स ले जाने या बाउंड्री से गेंद लौटाने का काम करते हैं। यह नया नियम मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को सख्त करता है। क्लॉज 11.5.2 के अनुसार खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने की अनुमति सीमित समय और शर्तों के साथ होती है। क्लॉज 24.1.4 में कहा गया है कि जो खिलाड़ी मैच में नहीं खेल रहे हैं और सब्स्टीट्यूट फील्डर नहीं हैं, उन्हें मैदान के आसपास रहते समय टीम का ट्रेनिंग बिब पहनना जरूरी है। IPL में बिब्स (सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी) पहनकर 5 ही प्लेयर्स मैदान पर जा सकेंगे। 13 मैच खेले जा चुके अब तक IPL 2026 के 74 में से 13 मैच खेले जा चुके हैं। 14वां मैच आज दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह जानकारी क्रिकबज की रिपोर्ट में सामने आई है। नया नियम क्यों लाया गया BCCI ने आधिकारिक वजह साफ नहीं की। टीम मैनेजमेंट और एक्सपर्ट्स इसे तीन कारणों से जोड़ रहे हैं- 1. मैच की स्पीड बढ़ाना: बार-बार ड्रिंक्स/मैसेज देने से खेल धीमा हो रहा था। 2. अनफेयर एडवांटेज रोकना: बाहर बैठे खिलाड़ी लगातार कोचिंग/रणनीति पहुंचा रहे थे। 3. सिक्योरिटी और कंट्रोल: बाउंड्री लाइन के पास भीड़ कम कर बेहतर मॉनिटरिंग। IPL में पहले भी हुए ऐसे बदलाव IPL में पहले भी ऐसे बदलाव हुए हैं। छोटे नियम बदलाव बड़े असर डाल चुके हैं। इसमें 2023 में लाया गया इम्पैक्ट प्लेयर रूल, कप्तानों पर स्लो ओवर पेनल्टी, नो-बॉल और वाइड पर DRS शामिल हैं। ——————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… DC Vs GT मैच- गुजरात ने पहला विकेट गंवाया IPL 2026 का 14वां मैच में दिल्ली कैपिटल्स ओर गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से ही अनन्या बिड़ला ट्रेंड कर रही हैं। क्रिकेट फैंस ऑनलाइन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलॉर की ‘लकी चार्म’ कह रहे हैं तो कभी उन्हें ‘नेशनल क्रश’ बता रहे हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के लगभग 16 हजार 6 सौ करोड़ रुपए की सबसे महंगी डील में RCB फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही वो चर्चा में थीं। इस दौरान वो अपनी टीम RCB को सपोर्ट करने भी आईं। इसके बाद से ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। इंस्टाग्राम पर मीम और फैन पेज बनने लगे। इसी बीच इंस्टा पर अनन्या के फॉलोअर्स में 485 हजार से सीधे 2.9 मिलियन (खबर लिखने तक) का बड़ा जंप आया। अनन्यश्री उर्फ अनन्या बिड़ला बिलियनेयर इंडस्ट्रलिस्ट कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बिड़ला ग्रुप से जुड़ी विरासत मिलने के बावजूद अनन्या ने अपनी राह खुद बनाई है, चाहे वो बिजनेस हो या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री। अनन्या आंत्रप्रेन्योर हैं, सिंगर-लिरिसिस्ट हैं और आदित्य बिड़ला ग्रुप की लीडर होने के साथ ही मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं। स्‍कूल में अपना सरनेम नहीं लिखती थीं अनन्‍या बिड़ला परिवार में जन्‍मीं अनन्या की जिन्दगी घर में जितनी आसान थी, स्कूल में उतनी ही मुश्किल। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बिड़ला सरनेम के साथ उन्हें एक बड़ी लेकिन भारी पहचान मिली। ऐसे में वो स्कूल में अपना सरनेम छुपाने लगीं, ताकि किसी को पता न चले कि वो बिड़ला की बेटी हैं। लोग उन्हें अमीर परिवार की लड़की समझकर अलग तरह से ट्रीट न करें। उन्होंने बताया कि एग्जाम पेपर पर बिड़ला सरनेम नहीं लिखती थीं। अपने दोस्तों के सरनेम में से कभी शाह तो कभी मर्चेंट लिखती थीं। उन्हें हमेशा अपने आसपास वालों के जजमेंट का डर सताता था। लेकिन ये तरीका भी काम नहीं आया। आखिर में उन्हें स्कूल से ड्रॉपआउट लेना पड़ा। 10,000 से कंपनी शुरु की, अब 60 हजार करोड़ की अनन्या बताती हैं कि एक दिन स्कूल से घर लौटते वक्‍त उन्‍हें माइक्रो-फाइनेंस स्टार्टअप कंपनी का आइडिया आया। 2012 में 17 साल की उम्र में 10 हजार से ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ कंपनी की शुरुआत की, जो अब 60 हजार करोड़ की है। इस स्टार्टअप के लिए उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक से लोन लिया था। अब ये देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनी है, जिसे अनन्या ने गांवों और कस्बों की विमेन आंत्रप्रेन्योर्स को आत्मनिर्भर बनाने के आइडिया के साथ शुरू किया था। ऑक्सफोर्ड से ड्रॉपआउट लिया, इंटरनेशनल पॉप आर्टिस्ट बनीं अनन्या 8 साल की थी जब उन्होंने पहली बार संतूर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाया था। 11 साल की उम्र में लेडी गागा के एक कॉन्सर्ट में म्यूजिक को लेकर प्यार जगा, तभी तय किया कि म्यूजिशियन बनना है।13 साल की उम्र से कविताएं लिखने और गाने लगी थीं। उन्हें शुरू से ही म्यूजिक से प्यार रहा। म्यूजिक के लिए उनका ये प्यार ऑक्सफॉर्ड जाकर परवान चढ़ा। 2014 में अनन्या लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने गईं। वहां खाली समय में यूट्यूब से गिटार बजाना सीखा। वो यूनिवर्सिटी की गैदरिंग्स और ओपन माइक्स में गाने लगीं। खाली समय में पब्स और क्लब्स में जाकर परफॉर्म करने लगीं। वो एक इंटरव्यू में कहती हैं कि लोगों का रिस्पॉन्स देखकर लगा कि उन्‍हें बस यही करना है। ऐसे दो साल बीते गए। 2016 में उन्होंने अपने माता-पिता से बात की और ऑक्सफोर्ड से ड्रॉपआउट लिया। बतौर सिंगर और लिरिसिस्ट यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप जॉइन किया। इसी साल ‘Livin’ the Life’ म्यूजिक वीडियो के साथ 20 साल की उम्र में म्यूजिक इंटस्ट्री में डेब्यू किया। बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ परफॉर्म किया अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ कई हिट गाने दिए। उनके गाने ‘मेंट टू बी’ और ‘सरकस गोइंग’ को प्लैटिनम तो ‘बैटल गोइंग’ को डबल प्लैटिनम अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वो इंग्लिश गाने के लिए प्लैटिनम पाने वाली पहली इंडियन बन गईं। 2019 तक अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ काम किया। इस दौरान कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ काम किया। वो पहली इंडियन आर्टिस्ट बनीं जिसके गाने को पीएम:एएम रिकॉर्डिंग्स (PM:AM Recordings) ने वर्ल्डवाइड रिलीज किया। अनन्या ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल, अक्टूबरफेस्ट और सनबर्न एरिना जैसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में परफॉर्म कर चुकी हैं। 2018 और 2019 में अक्टूबरफेस्ट में बतौर स्पेशल गेस्ट शॉन किंग्स्टन के साथ परफॉर्म किया। इसके साथ ही सितंबर 2019 में विज खलीफा के इंडिया टूर इवेंट सनबर्न एरिना में ओपन किया। नवंबर 2022 में DJ Snake के सनबर्न एरिना इंडिया टूर में उनके साथ परफॉर्म किया। 2021 में टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए अनन्या और ए.आर. रहमान ने टीम इंडिया के लिए ऑफिशियल चियर सॉन्ग ‘हिंदुस्तानी वे’ रिलीज किया। ‘मेरा दिल-दिमाग बिजनेस में है लेकिन आत्मा म्यूजिक में’ अनन्या कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो पूरे बिड़ला खानदान में पहली और इकलौती लड़की है जिसने बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा। ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ स्टार्टअप से अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की और फिर ‘इकाई एसाई’ स्टार्टअप और ‘अनन्या बिड़ला फाउंडेशन’ शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने बिड़ला के कई वेन्चर्स संभाले। हालांकि, म्यूजिक हमेशा अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने बिजनेस किया, लेकिन म्यूजिक मेरे लिए ऐसा स्पेस है जहां मैं फिट होती हूं। यही वो है जिसने मेरे अकेलेपन को दूर किया और मुझे कुछ ऐसा दिया जिसे मैं अपना कह सकूं।’ अनन्या अक्सर अपने खास लोगों और अपने एक्सपीरिएंसेस के बारे में गाने लिखती हैं। वो मानती हैं कि वो चाहकर भी हैप्पी सॉन्ग्स नहीं लिख सकतीं। स्‍टूडियो आकर सबसे पहले कपड़े बदलती हैं अनन्या ने बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ 8 साल तक अपना म्यूजिक करियर भी संभाला है। वो हर सुबह उठकर रियाज करतीं और दिन में ऑफिस संभालती हैं। ऑफिस के बाद रात लगभग दो बजे तक स्टूडियो में गाने कंपोज करते बितातीं। अनन्या आमतौर पर गाने गिटार पर कंपोज करती हैं। वो बताती हैं कि जब वो ऑफिस में होती हैं तो सूट में बिजनेसवुमन के रोल में होती हैं और दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल कर रही होती हैं। वहीं, जब गाना लिखना या कंपोज करना होता है तो स्टूडियो जाते हूडी और पजामा पहन लेती हैं। ऐसे वो अपने मूड और दिमाग को ट्रांजिशन के लिए तैयार करती हैं। हालांकि, म्यूजिक के प्रति इतना लगाव होने के बावजूद अनन्या ने साल 2025 में

आज IPL में LSG-SRH का मैच: ईशान की कप्तानी में तीसरा मुकाबला, कहा था- हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा – Patna News

आज IPL में LSG-SRH का मैच: ईशान की कप्तानी में तीसरा मुकाबला, कहा था- हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा - Patna News

पटना15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। उन्होंने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में ही 80 रन बनाए थे। हालांकि, पिछले मैच में KKR के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर 8वें ओवर में लगातार 3 चौके जड़े थे। हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहे जब KKR के खिलाफ मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ईशान किशन आए तो उन्होंने कहा था कि वह अपने खेल से संतुष्ट नहीं है, मगर टीम की उन्होंने काफी तारीफ की। ईशान ने ये भी कहा कि, उन्हें लगता है कि वो हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहे हैं। एक टीम के रूप में उन्हें अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि हर मैच में 20 अतिरिक्त रन नहीं लुटा सकते। टीम को इस पर काम करना होगा क्योंकि आईपीएल जैसे टी20 खेल में 10 या 20 रन बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। तो हम इस पर काम करेंगे। ईशान ने IPL में 3000 रन पूरे किए पहले मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए थे। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान की चौके से पूरी की थी फिफ्टी ईशान ने RCB के खिलाफ अपने पहले मैच में चौके से फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने 12वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 16वें ओवर में ईशान 80 रन बनाकर आउट हुए।फुल टॉस गेंद को ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, मगर फिल सॉल्ट ने कैच पकड़ लिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mayank Yadav IPL 2026 | Steyn Aggression & Accuracy

Mayank Yadav IPL 2026 | Steyn Aggression & Accuracy

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है। . मयंक ने कहा- जब फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था तो बूम भैया (जसप्रीत बुमराह) और रोहित शर्मा ने मदद की। उनके बताए तरीकों को फॉलो कर अब लय में हूं। मैदान पर डेल स्टेन के एग्रेशन और एक्यूरेसी के साथ नजर आना चाहता हूं। मयंक यादव ने 2024 के आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में 156.7km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह सीजन की सबसे तेज गेंद रही थी। IPL-2026 का आज, बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। IPL के सीजन की तैयारियों को लेकर मयंक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी रिदम में हैं। अच्छा रिजल्ट आएगा। पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश…। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। प्रश्न: फैंस की निगाह आपकी स्पीड पर होती है, इसे कैसे देखते हैं ? उत्तर : सिर्फ पेस (स्पीड) नहीं, सारी चीजें जरूरी होती हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए खास तौर पर टी- 20 फॉमेट में। जरूरी है कि सही लेंथ पर गेंद गिरे, जहां से हम गेंद मूव भी करा सकें। रन रोकने के लिए कई बार बाउंसर और यार्कर से भी मदद मिलती है। मैदान में मैच खेलने के दौरान पॉजिटव इटेंट मायने रखता है। इकाना की पिच पर हम लोग लगातार अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी रिदम में है। अच्छा रिजल्ट आएगा। प्रश्न: तेज गेंदबाज डेल स्टेन को आदर्श मानते हैं। उनकी खास तकनीक बताएं? उत्तर: डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। इससे बतौर गेंदबाज टीम के लिए अच्छा कर सकूं। उनकी यही चीज मुझे बतौर गेंदबाज अट्रैक्ट करती है। उनका एग्रेशन भी गजब का है। यह फील्ड पर कान्फीडेंस देता है। यह मुझे अच्छा भी लगता है। मयंक ने कहा- डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। प्रश्न: दो सीजन में आप लगातार इंजर्ड हुए? इस बार फिटनेस कैसी है? उत्तर: इस बार फिटनेस 100 फीसदी सही है। पूरी तरह से परफेक्ट है। बहुत अच्छी बालिंग और बॉडी है। प्रैक्टिस के दौरान भी गेंद सही तरीके से डिलीवर हो रही है। बॉलिंग पर पूरा कंट्रोल है। इसी को मैच में उतारते हुए टीम को जीताना है। हम एक टीम की तरह पूरे सत्र में शानदार रहेंगे। प्रश्न: इंजरी से उबरने के लिए प्लेयर ने आपको कोई खास सलाह दी है? उत्तर: कई प्लेयर्स ने एनसीए में रिहैब के दौरान सलाह दी है। इसमें खास तौर पर बूम भैया (जसप्रीत बुमराह), रोहित भैया (रोहित शर्मा) सब वहां पर थे। उन लोगों ने बताया कि कैसे आगे जाना है। बूम भैया की भी सर्जरी हुई है। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि क्या करना चाहिए। हमने उन चीजों को फॉलो किया। इसके बाद खुद को बेहतर तरीके से हैंडल कर रहे हैं। मयंक बोले-अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। प्रश्न: टीम में आप के रोल को लेकर कप्तान और कोच ने कुछ बताया ? उत्तर: टीम में अभी तक स्पेसफिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके। अपने स्ट्रेंथ पर ही फोकस है। इसी पर काम करते हुए टीम को मजबूत करना है। स्ट्रेंथ के तौर पर पेश के साथ में स्विंग और स्लोअर बाल से मैच के दौरान सफलता मिल सकती है। प्रश्न: LSG का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है! थोड़ा माहौल बताएं? एनर्जी महसूस हो रही है? उत्तर: अभी प्लेयर्स की बांडिंग बहुत अच्छी है। इसके साथ ही सभी प्लेयर्स की इंटेंसिटी काफी अच्छी है। पूरी टीम में पॉजिटिव एप्रोच के साथ में मैदान पर उतरेगी। बैटिंग और बॉलिंग में लगातार परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी है। मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ में स्पिन डिपार्टमेंट में भी टीम अच्छा करेगी। हम टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार करेंगे।