नवीन बोले- ईशान किशन का विकेट जिंदगी भर याद रहेगा:UPL को करियर का टर्निंग पॉइंट बताया; IPL कैंप पहुंचे

ईशान किशन जैसे बड़े बल्लेबाज का विकेट लेना, वह भी अपने डेब्यू मैच में… यह पल जिंदगी भर याद रहेगा। यह कहना है हरिद्वार के तेज गेंदबाज नवीन के. सिंह का, जिन्होंने बिना किसी एज-ग्रुप क्रिकेट (अंडर-16, अंडर-19) खेले सीधे सीनियर स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप तक पहुंच गए हैं। क्रिकेट की दुनिया में अक्सर वही नाम सामने आते हैं, जो सिस्टम के तय रास्तों से आगे बढ़ते हैं। लेकिन हरिद्वार के जलालपुर कलां गांव के तेज गेंदबाज नवीन ने इस धारणा को तोड़ा है। बिना अंडर-16 या अंडर-19 खेले सीधे सीनियर क्रिकेट में जगह बनाई और अब आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने अगले असाइनमेंट के लिए अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में नवीन ने अपने संघर्ष, सीख और सपनों को खुलकर साझा किया। अब सवाल-जवाब में पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल: शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही? जवाब: शुरुआत में सबसे बड़ी कमी गाइडेंस की थी। पहले उत्तराखंड में सुविधाएं भी कम थीं। जैसे-जैसे मैं प्रोफेशनल क्रिकेट में आया, तब जाकर समझ आया कि चीजें कैसे काम करती हैं। अब माहौल पहले से काफी बेहतर है। सवाल: आपकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र क्या है? नवीन: फिटनेस। मैं हमेशा कहता हूं- आप क्रिकेट खेलकर फिट नहीं रह सकते, लेकिन अगर आप फिट हैं, तो लंबा क्रिकेट खेल सकते हैं। सवाल: परिवार का सपोर्ट कितना अहम रहा? जवाब: शुरुआत में परिवार पूरी तरह आश्वस्त नहीं था, जो कि मिडिल क्लास फैमिली में सामान्य है। लेकिन जैसे-जैसे मैंने परफॉर्म किया, उनका सपोर्ट बढ़ता गया। आज वे मेरे साथ मजबूती से खड़े हैं। सवाल: करियर का टर्निंग पॉइंट क्या रहा? नवीन: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL)। सीजन-1 में उतना अच्छा नहीं किया, लेकिन सीजन-2 में 5 मैच में 10 विकेट लिए। मेरा माइंडसेट बदल गया था। वहीं से IPL फ्रेंचाइजियों के ट्रायल का मौका मिला। सवाल: डेब्यू मैच और ईशान किशन का विकेट, कैसा अनुभव था? जवाब: बहुत खास। शुरू में दबाव था, क्योंकि ईशान सर बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन जब उन्हें आउट किया, तो वह पल शब्दों में नहीं बता सकता। वह विकेट जिंदगी भर याद रहेगा। सवाल: टी20 और वनडे में क्या फर्क महसूस हुआ? जवाब: वनडे में आपको एक जगह गेंदबाजी करनी होती है, धैर्य रखना पड़ता है। टी20 में हर गेंद पर कुछ नया करना होता है। इस बदलाव को समझने में कोच मनीष शर्मा सर ने बहुत मदद की। सवाल: राजस्थान रॉयल्स कैंप का अनुभव कैसा रहा? जवाब: बहुत सीखने को मिलता है। वहां दबाव जैसा कुछ नहीं होता, बस हेल्दी कॉम्पिटिशन रहता है। बड़े खिलाड़ियों को देखकर और उनसे सीखकर काफी सुधार होता है। सवाल: शेन बॉन्ड से क्या सीख मिली? जवाब: उनका सीधा मंत्र है- पिच और कंडीशन के हिसाब से गेंदबाजी करो। ज्यादा सोचो मत, एक प्लान बनाओ और उसे सही से लागू करो। सवाल: आपकी स्ट्रेंथ और फोकस एरिया क्या है? जवाब: मेरी बाउंसर मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। लेकिन अभी मैं अपनी यॉर्कर पर ज्यादा काम कर रहा हूं, ताकि उसे और बेहतर बना सकूं। सवाल: आगे का लक्ष्य क्या है? जवाब: हर खिलाड़ी का सपना टीम इंडिया के लिए खेलना होता है। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है। सवाल: उत्तराखंड के युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे? जवाब: कभी हार मत मानो। कई बार लगेगा कि कुछ नहीं हो रहा, लेकिन लगातार मेहनत करते रहो। कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। मैंने एज-ग्रुप क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी यहां तक पहुंचा हूं— अगर मेहनत है, तो मौका जरूर मिलेगा। ——————- ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड नेशनल मास्टर्स फुटबॉल में चैंपियन बना: 40+ आयु वर्ग ने छत्तीसगढ़ को हराया, 50+ टीम उप-विजेता उत्तराखंड की 40+ आयु वर्ग की फुटबॉल टीम ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026’ में राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीत लिया है। टीम ने कड़े मुकाबले में छत्तीसगढ़ को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। (पढ़ें पूरी खबर)
IPL Ban Ineffective? England Batter Duckett Withdraws; Gavaskar Demands Tougher Punishment

स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले कॉपी लिंक बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया। वे अब काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने IPL से हटने वाले प्लेयर्स पर कड़ी सजा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, अभी IPL में 2 साल का बैन लगता है। लेकिन यह ज्यादा प्रभावी नहीं है। यह बयान इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के हटने के बाद आया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ध्यान देने की बात कहकर टूर्नामेंट से दूरी बना ली। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे गावस्कर ने कहा कि डकेट का फैसला समझा जा सकता है। वे इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। IPL में बार-बार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लीग की योजना प्रभावित होती है। सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। IPL में पेनल्टी लगनी चाहिए गावस्कर ने उदाहरण देते हुए बताया कि स्लो ओवर रेट पर मिलने वाली सजा मैच के दौरान असर डालती है, इसलिए खिलाड़ी तुरंत सुधार करते हैं। इसी तरह IPL में भी ऐसी पेनल्टी होनी चाहिए जो सीधे खिलाड़ी को प्रभावित करे। हालांकि, किस तरह की सजा लागू होनी चाहिए, इस पर गावस्कर ने कोई ठोस सुझाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर भी सवाल उठाए इससे पहले गावस्कर ने जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के शुरुआती मैच मिस करने पर भी सवाल उठाए थे। हालांकि कमिंस और हेजलवुड टीम से जुड़ चुके हैं, जबकि स्टार्क चोट के कारण बाद में जुड़ेंगे। मिचेल स्टार्क को DC ने 11.75 करोड़ में रिटेन किया था। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Opening Ceremony Cancel Reason; RCB Vs SRH

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक RCB ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। बेंगलुरु में टीम की विक्ट्री परेड में भगदड़ मचने से 11 लोग की मौत हो गई थी। IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा। देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के पहले दिन फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं करेगा।’ सैकिया ने आगे बताया, ‘बोर्ड IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।’ IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।’ भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी 4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद बेंगलुरू में विक्ट्री परेड निकाली गई, जिसमें स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पिछले बार शाहरुख ने परफॉर्म किया था IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई थी। इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने इसमें परफॉर्मेंस किया। शाहरुख, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने भी स्टेज पर डांस किया था। सेरेमनी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था। मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि RCB और KSCA ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें इंटरनेशनल मैच में भी उन 11 लोगों की याद में नहीं बेची जाएंगी। स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है आईपीएल 2026 के लिए फिलहाल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। इसकी वजह अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इनमें 3 बंगाल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं, जहां IPL मैच भी होने हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB सबसे महंगी IPL टीम:₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। RCB टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli IPL 2026 Strategy Plan; Dinesh Karthik

4 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु में RCB के दूसरे इंट्रा स्क्वाड मैच में विराट कोहली ने तेज पारी खेलते हुए 19 गेंद में 45 रन बनाए। टीम के मेंटर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने उनकी फॉर्म और इरादे की तारीफ की है। इससे पहले सोमवार को खेले गए पहले इंट्रा-स्क्वाड मैच में भी विराट ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए थे। कोहली का नया प्लान और इंटेंट: कार्तिक बोले- वे खुद को बेहतर बना रहे मैच के बाद RCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिनेश कार्तिक ने कहा,’आज का गेम अच्छा रहा। विराट की क्लास शुरुआत में ही दिख गई थी, उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले। विराट की महानता यह है कि वे हर साल एक खास प्लान और इरादे के साथ आते हैं। आपने देखा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को किस स्तर पर पहुंचाया है। मुझे लगता है कि इस साल वे और भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे।’ मुश्किल दौर से गुजर रहे फिल साल्ट को कोहली का साथ वीडियो में विराट कोहली अपने ओपनिंग पार्टनर फिल साल्ट को गेंदबाजी करते हुए भी दिखे। साल्ट फिलहाल टी-20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 130 रन बनाए थे। ऐसे में कोहली अनुभवी सीनियर खिलाड़ी के तौर पर साल्ट का हौसला बढ़ाते और उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। पिछले प्रैक्टिस मैच में भी दिखा था ‘पाटीदार-जितेश’ का जलवा इससे पहले सोमवार को हुए पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने 37 गेंद में 81 रन बनाए थे। कप्तान रजत पाटीदार ने 25 गेंद में 74 रन ठोके। कोहली ने वहां 12 गेंद में 29 रन बनाए थे। उस मैच में वेंकटेश अय्यर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 234/7 बनाए। जवाब में कृणाल पंड्या की टीम ने 247 रन बनाकर मैच जीता। 28 मार्च को हैदराबाद से पहला मुकाबला IPL 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shane Warnes Family May Get ₹460 Cr from 2008 IPL Win

राजस्थान रॉयल्स से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के परिवार को 450 से 460 करोड़ रुपए मिल सकते है। यह फायदा वॉर्न के उस फैसले की वजह से हो सकता है, जो उन्होंने करीब 20 साल पहले टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते समय लिया था। . दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने स्पिनर शेन वार्न को टीम का कप्तान बनाया था। उस समय उन्हें सिर्फ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट संचालन से जुड़े कई फैसलों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इसी दौरान वॉर्न ने अपनी सैलरी के साथ फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे टीम मैनेजमेंट ने स्वीकार कर लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। 4 मार्च 2022 को शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन (2008) राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। IPL ट्रॉफी के साथ शेन वॉर्न। फाइल फोटो। डील से शेन वॉर्न के परिवार को होगा बड़ा फायदा राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते के तहत वॉर्न को हर सीजन खेलने के बदले करीब 6.57 लाख डॉलर की सैलरी के साथ 0.75 प्रतिशत टीम की हिस्सेदारी दी गई। वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए चार सीजन तक खेला, जिसके बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 3 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, अब जब राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 1.63 अरब डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपए में खरीद लिया है, तो इस डील के बाद फ्रेंचाइजी की वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। इसी के साथ वॉर्न की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत भी करीब 460 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गई है, जो अब उनके परिवार को मिलेगी। जयपुर के SMS स्टेडियम में शेन वॉर्न। 4 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। परिवार को मिल सकता है शेयर बेचने का मौका बता दें कि वॉर्न सिर्फ एक बेहतरीन स्पिनर ही नहीं बल्कि, एक शानदार कप्तान भी थे। उन्होंने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए चार सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने 55 मैचों में 57 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे यादगार सीजन 2008 रहा, जब उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी दिलचस्प रही है। साल 2008 में इस फ्रेंचाइजी को मनोज बदाले की अगुवाई वाले निवेश समूह ने लगभग 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अब करीब 2 दशक बाद इसकी वैल्यू कई गुना बढ़कर 1.63 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, वॉर्न के परिवार को अपने शेयर बेचने का मौका आईपीएल 2026 सीजन के बाद मिल सकता है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी जरूरी होगी। ——— राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए.. राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 15,289 करोड़ में हुआ सौदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। पढ़ें पूरी खबर 2. वॉर्न ने पहले ही IPL में राजस्थान को बनाया रॉयल्स:फंडा बताया- 2 घंटे प्रैक्टिस करो, लेकिन ऐसी करो जैसे 7 घंटे की हो; क्वालिटी पर करते थे यकीन ‘जीत को सिर पर नहीं चढ़ाओ, हार पर ज्यादा निराश भी न हो’ ऐसा कहने वाला स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। पढ़ें पूरी खबर
इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए… चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। कितनी टीमें खेलेंगी? लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। कहां देख सकेंगे IPL 2026? IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और अन्य जानकारी दैनिक भास्कर एप पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। ———————— IPL से जुड़ी यह खबर कल पढ़ें… 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है…
इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए… चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। कितनी टीमें खेलेंगी? लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। कहां देख सकेंगे IPL 2026? IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और अन्य जानकारी दैनिक भास्कर एप पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। ———————— IPL से जुड़ी यह खबर कल पढ़ें… 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है…
सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले:बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शुरुआत

ठीक 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च की शाम जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के लिए सिक्का उछलेगा, तो भारत में सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ‘त्योहार’ की शुरुआत होगी। IPL का 19वां सीजन अपने अब तक के सबसे भव्य और लंबे अवतार में हमारे सामने आ रहा है। यह सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से अलग है। इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाएंगे। पहले अधिकतम 74 मैच होते थे। 10 टीमों के बीच देशभर के 13 अलग-अलग वेन्यू पर 64 दिन चौके-छक्के का रोमांच नजर आएगा। नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी मैच मोड में आने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद आईपीएल शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर कई प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर भी रख रही हैं। लखनऊ के पेसर्स ने अफ्रीका में ट्रेनिंग की; अबु धाबी में था पंजाब का कैंप चेन्नई के कप्तान ऋतुराज, धाेनी समेत कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं, आरसीबी ने 10 फरवरी से कैंप शुरू किया, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। गुजरात के 16 फरवरी से नाथद्वारा में आयोजित कैंप में कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन शामिल थे। टीम जनवरी में भी कैंप कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप किया। टीम का दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है। लखनऊ ने अपने तेज गेंदबाजों को डरबन भेजा था। अब मुख्य कैंप लखनऊ में शुरू हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर, दिल्ली का भी कैंप शुरू हो चुका है। ‘बिग-3’ का मिशन: अंतिम बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं धोनी, रोहित, कोहली आईपीएल के 19 साल के सफर में तीन चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग को ‘कल्ट’ बनाया। ये हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली। यह आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों एक साथ खेलते नजर आएं। धोनी का ‘इम्पैक्ट’ रोल चेन्नई के ‘थाला’ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। चर्चा है कि 44 साल की उम्र में यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है। लेकिन, उनकी फिटनेस और लंबे छक्कों को देखकर लगता है कि वे अब भी किसी युवा खिलाड़ी को मात दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी के सूत्रों के अनुसार, इस बार वे शायद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ज्यादा नजर आएं। रोहित की दमदार प्रैक्टिस मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा कैंप से जुड़ गए हैं और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर उनका आक्रामक अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट की प्रैक्टिस की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने लीग से पहले 11 किलो वजन कम किया है। एक्सपर्ट्स में इस बात पर बहस है कि क्या उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बजाय फुल-टाइम बैटर के तौर पर खेलना चाहिए। कोहली पर विजेता का दबाव RCB ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर ‘किस्मत’ बदल ली है। अब वे अंडरडॉग नहीं है बल्कि हर टीम उन्हें हराना चाहती है। इसके अलावा विराट कोहली के सामने पहली बार खिताब को बचाने की चुनौती है। भारत आने से पहले ही नए सीजन के लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कोहली भारत आ चुके हैं और जल्द ही वे कैंप से जुड़ सकते हैं। 3 टीमों के डबल वेन्यू: रॉयल्स गुवाहाटी, किंग्स धर्मशाला और चैलेंजर्स रायपुर में भी खेलेंगे इस बार आईपीएल 10 शहरों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने इस बार 13 शहरों को मेजबानी सौंपी है। नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट का क्रेज भुनाने के लिए राजस्थान अपने कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। असम के रियान पराग की कप्तानी ने इस बार वहां के प्रशंसकों में नया जोश भर दिया है। वहीं, पंजाब किंग्स के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के अलावा धर्मशाला में भी होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘सेकेंड होम’ के रूप में चुना है। केकेआर के हर्षित हो सकते हैं बाहर; आरसीबी-हैदराबाद को भी झटका केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे या ज्यादातर सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित को यह चोट टी20 वर्ल्ड कप से पहले द. अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और वे रिहैब से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, आरसीबी के जोश हेजलवुड और हैदराबाद के पैट कमिंस के भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के दोनों पेसर चोट से उबर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन को कप्तानी मिल सकती है। चार साल पुराने फॉर्मेट की वापसी, फिर से डबल राउंड रॉबिन मुकाबले पिछले कुछ सालों में टीमें ग्रुप में बंटी हुई थीं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट अपने ‘ओरिजिनल’ और सबसे निष्पक्ष फॉर्मेट यानी डबल राउंड रॉबिन की ओर लौट रहा है। इसका मतलब है कि हर टीम दूसरी टीम से दो बार (होम और अवे) भिड़ेगी। आईपीएल में चार साल बाद इस फॉर्मेट की वापसी हो रही है। यह इसलिए खास है क्योंकि पॉइंट टेबल में किसी भी टीम को ‘आसान ग्रुप’ का फायदा नहीं मिलेगा। प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर विरोधी के खिलाफ अपनी ताकत साबित करनी होगी। इस बार एआई ब्रॉडकास्टिंग: स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा बोर्ड ब्रॉडकास्टिंग में एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। फैंस ‘हाइपर-पर्सनलाइज्ड’ कैमरा एंगल चुन सकेंगे। वे चाहें तो पूरे मैच के दौरान सिर्फ पसंदीदा खिलाड़ी पर फोकस कर सकते हैं। स्मार्ट बॉल्स व पिच का इस्तेमाल हो सकता है। कूकाबुरा ने स्मार्ट बॉल का परीक्षण पहले ही किया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। चर्चा है कि बीसीसीआई स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा है। इसमें पिच की सतह के नीचे सेंसर होते हैं जो नमी और बाउंस का डेटा ब्रॉडकास्टर को भेजते हैं। एमिरेट्स बोर्ड ने कुछ समय पहले इसका ट्रायल किया था।
क्या IPL में ललित मोदी की दोबारा एंट्री होगी:राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में शामिल, डील पर कल लंदन में बैठक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर रहे ललित मोदी की टूर्नामेंट में वापसी हो सकती है। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, वह राजस्थान रॉयल्स की खरीददारी की रेस में शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स की संभावित बिक्री को लेकर 16 मार्च को लंदन में एक बैठक होने वाली है। इस डील की कीमत करीब 12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। 4 कंपनी दिलचस्पी दिखा रही सूत्रों के मुताबिक, टीम को खरीदने के लिए चार अलग-अलग कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। इनमें ललित मोदी एक अमेरिका आधारित कंपनी के साथ साझेदारी में बोली लगा सकते हैं। इसके अलावा आदित्य बिरला ग्रुप और एक अमेरिकी कंपनी कंसोर्टियम, मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ी ग्लेजर फैमिली और एक अन्य अमेरिकी निवेश कंपनी भी रेस में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी संभावित खरीदारों के साथ पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। 16 मार्च की बैठक को अंतिम दौर की चर्चा माना जा रहा है, जिसमें डील को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास सबसे ज्यादा शेयर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है, जिसके मालिक मनोज बदाले हैं। उनके पास लगभग 65 प्रतिशत शेयर हैं। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल के पास करीब 15 प्रतिशत और लाचलन मर्डोक के पास 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ललित मोदी कौन हैं और भारत से क्यों भागे? ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RSCA) के अध्यक्ष रहे। 2008 में उन्होंने IPL की शुरुआत की और BCCI ने उन्हें IPL का चेयरमैन और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित मोदी पर IPL में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। आरोप था कि उन्होंने मॉरिशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को IPL के मीडिया राइट्स से जुड़ा 425 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया और इसमें 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप भी लगे। इसके अलावा दो नई टीमों की नीलामी के दौरान भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए। IPL के तीसरे सीजन में सस्पेंड हुए 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद BCCI ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। 2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। उस समय के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन BCCI अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन इसके सदस्य थे। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले चल रहे 2012 में ललित मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने 2009 के IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को टीम में लाने में श्रीनिवासन की मदद की थी। तब से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। इसके बाद 2022 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित के रिश्ते की खबर सार्वजनिक हुई थी, लेकिन अब वे साथ नहीं हैं। जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया था, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। सुष्मिता ने इस रिश्ते को सिर्फ एक ‘एक्सपीरियंस’ बताया था। आर्यमान बिड़ला की भी दिलचस्पी कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला भी राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर के साथ मिलकर कंसोर्टियम बनाने पर बातचीत कर रहा है। 28 वर्षीय आर्यमान बिड़ला पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेली और 16 पारियों में 414 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले और 2019 में उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया। क्रिकेट से दूर होने के बाद आर्यमान बिड़ला बिजनेस में सक्रिय हो गए। उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी और वेंचर कैपिटल वेंचर्स की शुरुआत की और 2023 में ग्रुप की टॉप डिसीजन-मेकिंग बॉडी में शामिल हुए। वे हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी जुड़े हैं। ————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

BCCI ने IPL 2026 के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया है। बुधवार को जारी शेड्यूल के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी। देश के 5 राज्यों में चुनाव के कारण IPL के ओपनिंग मैच को दो दिन बढ़ाया गया है। पहले लीग की शुरुआत 26 मार्च को होनी थी, लेकिन अब लीग 28 मार्च को होगी। ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पिछले साल RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और 11 लोगों की मौत हो गई थी। 16 दिन में 4 डबल हेडर होंगे शेड्यूल के अनुसार पहले फेज में 16 दिन में 20 मैच खेले जाएंगे। इनमें 4 डबल हेडर शामिल हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है, इसलिए परंपरा के अनुसार टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला उसी के होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रखा गया है। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में 4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं। जहां IPL के मैच होने हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पूरा सीजन खेलेंगे धोनी:CSK CEO बोले- उनकी भूमिका पर फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा, ट्रेनिंग शुरू की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। पढ़ें पूरी खबर







