Wednesday, 21 Oct 2026 | 03:38 PM

Trending :

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के IPL से हटने पर सवाल उठाए हैं। संगकारा ने शुक्रवार को कहा- ‘करन ने सीजन खत्म करने वाली चोट का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ा था, लेकिन बाद में वे इंग्लैंड में सरे के लिए खेलते नजर आए, जो निराशाजनक है।’

श्रीलंका के पूर्व लेफ्टी बैटर ने गुजरात से क्वालिफायर-2 में हारने के बाद कहा- ‘हमें बताया गया था कि सैम करन की चोट सीजन खत्म करने वाली है, लेकिन अब मैंने उन्हें सरे के लिए खेलते देखा है। यह निराशाजनक है।’

करन के हटने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया था। लेकिन, वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

कहा- प्लेयर्स की अवेलेबिलिटी के लिए कड़े नियम जरूरी

संगकारा ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सख्त नियम जरूरी हैं। BCCI की मौजूदा नीति सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों को समझा जा सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी अनुबंध संबंधी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने भी कहा है कि BCCI और विदेशी बोर्डों को खिलाड़ियों की उपलब्धता के मामले में बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत है, ताकि टीम के संतुलन पर ज्यादा असर न पड़े।

बोर्ड का नियम- नीलामी के बाद हटे, तो 2 साल बैन

BCCI ने पहले से ही एक नियम बना रखा है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद IPL से अपना नाम वापस ले लेता है, तो उस पर दो साल का बैन लगा दिया जाता है। IPL में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में संगकारा का बयान इस बहस को एक बार फिर केंद्र में ले आया है।

———————————

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

गुजरात तीसरी बार IPL के फाइनल में, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस IPL में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर में 30 से ज्यादा वूमन अचीवर्स का हुआ सम्मान:घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर पहचान बनाने का संदेश

April 4, 2026/
12:05 am

इंदौर में शुक्रवार को संस्था ‘आकार विमेन ग्रुप’ द्वारा अभिवन कला केंद्र में “मंजिलें और हम” (वूमन अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी)...

Europe Refuses to Support Hormuz Operation

March 17, 2026/
1:18 pm

वॉशिंगटन डीसी23 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में खामेनेई समेत 40 से भी ज्यादा अधिकारियों के मारे जाने के बाद...

बंगाल चुनाव 2026: 'डबल स्कैम' बनाम 'एसएससी घोटाला' की नोकझोंक! उम्मीदवार सूची पर टीएमसी-बीजेपी-मुखौटा

March 18, 2026/
1:23 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नैतिकता एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप के दौर में प्रवेश कर चुकी है। शुफ़ल कैथोलिक...

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

June 7, 2026/
5:01 pm

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है।...

RPSC Factory Inspector Recruitment | Withdraw Application By Feb 28

February 18, 2026/
7:56 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई कारखाना एवं बायलर्स निरीक्षण विभाग भर्ती-2025 में बिना इंजीनियरिंग की विशिष्ट...

मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

September 18, 2026/
10:59 am

रेटिंग: 2.5/5 अवधि: 2 घंटे 23 मिनट शैली: क्राइम थ्रिलर / इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा निर्देशक: मेघना गुलजार मुख्य कलाकार: करीना कपूर...

राजनीति

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

Sam Curran IPL Injury Questioned By Sanga; Rajasthan Royals Coach Statement

स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के IPL से हटने पर सवाल उठाए हैं। संगकारा ने शुक्रवार को कहा- ‘करन ने सीजन खत्म करने वाली चोट का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ा था, लेकिन बाद में वे इंग्लैंड में सरे के लिए खेलते नजर आए, जो निराशाजनक है।’

श्रीलंका के पूर्व लेफ्टी बैटर ने गुजरात से क्वालिफायर-2 में हारने के बाद कहा- ‘हमें बताया गया था कि सैम करन की चोट सीजन खत्म करने वाली है, लेकिन अब मैंने उन्हें सरे के लिए खेलते देखा है। यह निराशाजनक है।’

करन के हटने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया था। लेकिन, वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

कहा- प्लेयर्स की अवेलेबिलिटी के लिए कड़े नियम जरूरी

संगकारा ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सख्त नियम जरूरी हैं। BCCI की मौजूदा नीति सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों को समझा जा सकता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी अनुबंध संबंधी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने भी कहा है कि BCCI और विदेशी बोर्डों को खिलाड़ियों की उपलब्धता के मामले में बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत है, ताकि टीम के संतुलन पर ज्यादा असर न पड़े।

बोर्ड का नियम- नीलामी के बाद हटे, तो 2 साल बैन

BCCI ने पहले से ही एक नियम बना रखा है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद IPL से अपना नाम वापस ले लेता है, तो उस पर दो साल का बैन लगा दिया जाता है। IPL में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में संगकारा का बयान इस बहस को एक बार फिर केंद्र में ले आया है।

———————————

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

गुजरात तीसरी बार IPL के फाइनल में, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस IPL में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket