Saturday, 06 Jun 2026 | 02:35 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

BCCI IPL Smart Sunglasses Ban

BCCI IPL Smart Sunglasses Ban

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसके अनुसार मैच के दिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान के अंदर ड्रेसिंग रूम और डगआउट में जाने से पहले अपने फोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट सनग्लासेस को सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा कराने होंगे। नहीं तो कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा। प्लेयर्स के देर रात बाहर जाने और होटल रूम में मेहमान बुलाने पर भी रोक लगाई गई है। हाल के दिनों में IPL में कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के कई मामलों सामने आए हैं। इसी वजह से बोर्ड ने एंटी करप्शन नियमों में सख्ती की है। बोर्ड ने सनग्लासेस को कम्युनिकेशन डिवाइस माना बोर्ड ने स्मार्ट सनग्लासेस को ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग और कम्युनिकेशन डिवाइस की श्रेणी में रखा है। क्योंकि, ये मोबाइल डेटा और वाई-फाई से कम्युनिकेशन कर सकते हैं। इनमें लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेजिंग और ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधाएं होती हैं। जो सुरक्षा नियमों के खिलाफ हैं। डगआउट में फोन चलाने पर भिंडर पर जुर्माना लगाया बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमि भिंडर पर टीम डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। डगआउट में मोबाइल चलाते रोमि भिंडर। साथ में वैभव सूर्यवंशी। ——————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी। क्योंकि, उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की पारी में 12 छक्के लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

न्यू चंडीगढ़8 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। 2 खास बातें… राजस्थान की टीम हैदराबाद को पिछले 6 मैच से नहीं हरा पाई है। टीम को पिछली जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में मिली थी। तब राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया था। हैदराबाद ने 2024 सीजन में राजस्थान को क्वालिफायर-2 हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम कोलकाता से फाइनल हार गई थी। हैदराबाद ने 23 में से 14 मैच जीते, 9 हारे हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर है। दोनों के बीच 23 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 14 हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान ने जीते हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टॉप विकेट टेकर हैं। वे 14 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। आर्चर ने इस सीजन 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। क्लासन के पास ऑरेंज कैप पाने का मौका हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे 14 मैच में 606 रन बना चुके हैं। 32 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे। ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टॉप पर हैं। वे 19 विकेट ले चुके हैं। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

Surya to Break Gayles Record? Hyderabad vs Rajasthan IPL Eliminator Today

न्यू चंडीगढ़20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने बेंगलुरु की ओर से 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। 2 खास बातें… राजस्थान की टीम हैदराबाद को पिछले 6 मैच से नहीं हरा पाई है। टीम को पिछली जीत 2 अप्रैल 2023 को हैदराबाद में मिली थी। तब राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया था। हैदराबाद ने 2024 सीजन में राजस्थान को क्वालिफायर-2 हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम कोलकाता से फाइनल हार गई थी। हैदराबाद ने 23 में से 14 मैच जीते, 9 हारे हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर है। दोनों के बीच 23 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 14 हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान ने जीते हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वे 14 मैच में 583 रन बना चुके हैं। इनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टॉप विकेट टेकर हैं। वे 14 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। आर्चर ने इस सीजन 8.76 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। क्लासन के पास ऑरेंज कैप पाने का मौका हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे 14 मैच में 606 रन बना चुके हैं। 32 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे। ईशान किशन (569 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) भी सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टॉप पर हैं। वे 19 विकेट ले चुके हैं। मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां पिछले तीनों मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना है। इनमें दो बार लक्ष्य चेज हुआ, जबकि एक बार स्कोर डिफेंड किया गया। दिन का तापमान 25°C से 45°C तक रह सकता है। ऐसे में प्लेयर्स को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड। राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026: Rickelton Sixes Record & Rohit Sharma Ducks

IPL 2026: Rickelton Sixes Record & Rohit Sharma Ducks

मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 70वें मैच में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर पहुंच गए। वानखेड़े स्टेडियम IPL का दूसरा ऐसा मैदान बन गया, जहां एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बने। मैच देखने और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए 20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे। सूर्यकुमार यादव ने बच्चों के लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया। मुंबई-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स 1. रोहित IPL में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। दोनों खिलाड़ी 19-19 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस सूची में दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन 18 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. एक सीजन वानखेड़े में 10वीं 200+ स्कोर, अब सिर्फ अहमदाबाद से पीछे वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। इस सीजन यहां यह 10वां 200+ स्कोर रहा। इसके साथ ही वानखेड़े IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर वाले मैदानों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 बार 200+ स्कोर बने थे। 3. रिकेल्टन ने की सूर्या की बराबरी रायन रिकेल्टन ने राजस्थान के खिलाफ 12 रन की पारी में एक सिक्स लगाया। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन में मुंबई के लिए संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन 38 सिक्स लगाए। सूर्या ने 2025 में मुंबई के लिए 38 छक्के लगाए थे। 4. बिना फिफ्टी पांचवां सबसे बड़ा टोटल बना राजस्थान ने वानखेड़े स्टेडियम में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस पारी में टीम का कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। यह बिना किसी 50+ स्कोर के IPL का पांचवां सबसे बड़ा टोटल है। इस लिस्ट में मुंबई पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2024 में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट खोर 234 रन बनाए थे। यहां से टॉप-10 मोमेंट्स… 1. सूर्या ने पेपर का प्लेन बनाकर उड़ाया वानखेड़े स्टेडियम में रिलायंस की मुहिम के तहत काफी बच्चे मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ग्राउंड पर कागज से प्लेन बनाकर उड़ाते दिखाई दिए। 20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे, सूर्या ने उनके लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया। 2. सूर्यवंशी सीजन में दूसरी बार बिना बाउंड्री लगाए आउट पहली पारी के पांचवे ओवर में वैभव सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी डीप प्वाइंट पर नमन धीर को कैच दे बैठे। यह सीजन में दूसरी बार है, जब सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए आउट हुए। वे इससे पहले 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हुए थे। उस मैच में राजस्थान को हार मिली थी। वैभव 6 गेंद पर सिर्फ 4 रन बना सके। 3. तिलक ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़ा। अल्लाह गजनफर ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसपर रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े तिलक ने छलांग लगाई और गेंद को लपका, हालांकि बैलैंस जाता देख उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद बाउंड्री लाइन के थोड़ा अंदर आकर कैच पूरा किया। तिलक ने छलांग लगाकर जमीन से करीब 2.5 मीटर ऊपर कैच लपका। 4. शनाका ने 100 मीटर का सिक्स लगाया पारी के आठवें ओवर में शनाका ने लंबा छक्का लगाया। गजनफर ने आठवें ओवर की चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसे शनाका ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 100 मीटर का सिक्स जड़ दिया। शनाका ने स्लॉट में मिली गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया। 5. शनाका, जुरेल के एक एंड पर पहुंचे, रनआउट हुए पहली पारी के 11वें ओवर में शनाका और जुरेल के बीच अजीब स्थिति बनी। कोर्बिन बॉश के ओवर की तीसरी गेंद पर जुरेल ने पॉइंट के पीछे खेलकर रन के लिए कॉल किया। नॉन-स्ट्राइकर शनाका तेजी से दौड़े, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जुरेल वापस अपनी क्रीज में पहुंच गए। शनाका जुरेल के एंड तक गए थे, फिर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के थ्रो पर बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी से शनाका रनआउट हो गए। शनाका क्रीज से काफी दूर रह गए, बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी। 6. जडेजा कैच आउट हुए, गेंद नो बॉल थी राजस्थान की पारी के आखिर ओवर में रवींद्र जडेजा और शार्दुल के बीच खूब टांग खिंचाई हुई। दरअसल ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा कवर पर कैच आउट हो गए थे। पवेलियन लौट रहे जडेजा को शार्दुल ने चिढ़ाया, लेकिन फिर साइरन बजा और नो-बॉल हो गई। इसके बाद जडेजा उसी अंदाज में शार्दूल के पीछे गए। ओवर की अगली दो गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ा और फिर शार्दूल को परेशान किया। नो बॉल के बाद जडेजा ने शार्दूल को खूब चिढ़ाया। 7. रोहित बिना रन बनाए आउट हुए रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। रनचेज के पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेजा। ओवर की चौथी गेंद आर्चर ने आउट स्विंग डाली और रोहित गेंद को गलत लाइन में खेल गए। बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां विकेटकीपर जुरेल ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। रोहित ने 4 गेंद खेली। जोफ्रा आर्चर ने IPL में चौथी बार रोहित शर्मा को आउट किया। 8. बल्ले से लगकर गेंद सूर्या के हेलमेट पर लगी मुंबई की पारी के छठवें ओवर में सूर्या के हेलमेट पर गेंद लगी। गेंदबाज बृजेश शर्मा ने ओवर की चौथी गेंद फुल-टॉस फेंकी। सूर्या पैडल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे उनके हेलमेट की

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रघुवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को खेले गए मैच के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। यह चोट ऐसे समय में आई है, जब कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। टीम को इसके साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। प्रैक्टिस के समय रघुवंशी ने हाथ में प्लास्टर लगाया हुआ था। मुंबई के खिलाफ चोट लगी रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग कर रहे थे। मुंबई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान उनकी टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हो गई। दोनों खिलाड़ी गिर पड़े और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद 14वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। उसी के तुरंत बाद रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर आए। रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। कन्कशन के चलते मैच से बाहर हुए रघुवंशी को कन्कशन के चलते मैच से बाहर कर दिया गया। तेजस्वी दहिया ने ही प्लेइंग-XII में उनकी जगह ली। इसके बाद कोलकाता ने मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। 21 साल के अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में कोलकाता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 422 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.2 और स्ट्राइक रेट 146.52 रहा। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। क्या होता है कन्कशन क्रिकेट में कन्कशन का मतलब सिर या गर्दन पर गेंद लगने के कारण सिर में लगने वाली चोट से है। जब किसी खिलाड़ी के सिर पर गंभीर चोट लगती है, जिससे उसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता या उसे चक्कर और उलझन महसूस होती है, तो उसे मेडिकल भाषा में कन्कशन कहा जाता है।] क्रिकेट में कन्कशन नियम को ICC ने 2019 में इसलिए लागू किया गया था ताकि चोटिल खिलाड़ी को जोखिम में डालकर खेलने के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी बल्लेबाज या फील्डर के सिर पर गेंद लगती है, तो टीम का फिजियो मैदान पर आकर उसका कन्कशन टेस्ट करता है (जैसे- तारीख, जगह या खिलाड़ी का नाम पूछना)। यदि खिलाड़ी सिर की चोट या चक्कर के कारण आगे खेलने की स्थिति में नहीं होता है, तो उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है। घायल खिलाड़ी की जगह मैच रेफरी की मंजूरी से कन्कशन सब्स्टीट्यूट (नया खिलाड़ी) टीम में शामिल किया जाता है। नियम के अनुसार, जो नया खिलाड़ी अंदर आता है, वह चोटिल खिलाड़ी के बिल्कुल समान (जैसे- बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज या गेंदबाज की जगह गेंदबाज) होना चाहिए, ताकि टीम का संतुलन न बिगड़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

KKRs Angkrish Raghuvanshi Out of IPL 2026 After Injury

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक अंगकृष रघुवंशी कैच लेने की कोशिश में बॉलर वरुण चक्रवर्ती से टकरा गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रघुवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को खेले गए मैच के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। यह चोट ऐसे समय में आई है, जब कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। टीम को इसके साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। प्रैक्टिस के समय रघुवंशी ने हाथ में प्लास्टर लगाया हुआ था। मुंबई के खिलाफ चोट लगी रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग कर रहे थे। मुंबई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान उनकी टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हो गई। दोनों खिलाड़ी गिर पड़े और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद 14वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। उसी के तुरंत बाद रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर आए। रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। कन्कशन के चलते मैच से बाहर हुए रघुवंशी को कन्कशन के चलते मैच से बाहर कर दिया गया। तेजस्वी दहिया ने ही प्लेइंग-XII में उनकी जगह ली। इसके बाद कोलकाता ने मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। 21 साल के अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में कोलकाता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 422 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.2 और स्ट्राइक रेट 146.52 रहा। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। क्या होता है कन्कशन क्रिकेट में कन्कशन का मतलब सिर या गर्दन पर गेंद लगने के कारण सिर में लगने वाली चोट से है। जब किसी खिलाड़ी के सिर पर गंभीर चोट लगती है, जिससे उसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता या उसे चक्कर और उलझन महसूस होती है, तो उसे मेडिकल भाषा में कन्कशन कहा जाता है।] क्रिकेट में कन्कशन नियम को ICC ने 2019 में इसलिए लागू किया गया था ताकि चोटिल खिलाड़ी को जोखिम में डालकर खेलने के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी बल्लेबाज या फील्डर के सिर पर गेंद लगती है, तो टीम का फिजियो मैदान पर आकर उसका कन्कशन टेस्ट करता है (जैसे- तारीख, जगह या खिलाड़ी का नाम पूछना)। यदि खिलाड़ी सिर की चोट या चक्कर के कारण आगे खेलने की स्थिति में नहीं होता है, तो उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है। घायल खिलाड़ी की जगह मैच रेफरी की मंजूरी से कन्कशन सब्स्टीट्यूट (नया खिलाड़ी) टीम में शामिल किया जाता है। नियम के अनुसार, जो नया खिलाड़ी अंदर आता है, वह चोटिल खिलाड़ी के बिल्कुल समान (जैसे- बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज या गेंदबाज की जगह गेंदबाज) होना चाहिए, ताकि टीम का संतुलन न बिगड़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL-2026: लगातार 5वीं हार के बाद संकट में पंजाब किंग्स:कोच हेडिन ने कहा-दबाव झेलने में नाकाम रही टीम, अब हर मैच फाइनल

IPL-2026: लगातार 5वीं हार के बाद संकट में पंजाब किंग्स:कोच हेडिन ने कहा-दबाव झेलने में नाकाम रही टीम, अब हर मैच फाइनल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन में पंजाब किंग्स की राह बेहद मुश्किल हो गई है। धर्मशाला में मिली लगातार पांचवीं हार के बाद टीम के असिस्टेंट कोच ब्रैड हेडिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि निर्णायक मौकों पर दबाव न झेल पाना टीम की विफलता का सबसे बड़ा कारण रहा है। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्ले-ऑफ की राह अब पूरी तरह ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुँच गई है। ब्रैड हेडिन ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम ने जिस आत्मविश्वास का परिचय दिया था, पिछले पाँच मैचों में उसकी भारी कमी देखी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भविष्य के समीकरणों या पिछले नतीजों पर सोचने का समय नहीं बचा है। टीम को अगर प्ले-ऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं, तो उसे अपने अंतिम दोनों मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ड्रेसिंग रूम का माहौल और बाहरी शोर मैदान के बाहर चल रहे विवादों और सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों को लेकर हेडिन ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि मैं खुद सोशल मीडिया से दूर रहता हूँ, इसलिए मुझे बाहरी चर्चाओं की जानकारी नहीं है। पेशेवर क्रिकेट में बाहरी शोर हमेशा रहता है, लेकिन हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक है। एक सफल खिलाड़ी वही है जो इन परिस्थितियों से खुद को अलग रखकर मानसिक रूप से मजबूत बना रहे।” बदलता क्रिकेट ट्रेंड और खराब फील्डिंग हेडिन ने आधुनिक टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब 200+ का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है क्योंकि बल्लेबाजों की पावर-हिटिंग ने गेंदबाजों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इसके अलावा, उन्होंने पूरी लीग में गिरते फील्डिंग स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल पंजाब की नहीं बल्कि सभी टीमों की समस्या बनी हुई है। वापसी का एकमात्र रास्ता: छोटी प्रक्रियाओं पर ध्यान खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को सलाह देते हुए हेडिन ने कहा कि जब परिणाम पक्ष में न हों, तो नतीजों के दबाव में आने के बजाय अपनी छोटी-छोटी प्रक्रियाओं (Processes) और मूल कौशल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम प्रबंधन और खिलाड़ी अपनी स्किल्स का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और अंतिम दो मैचों में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलकर वापसी की पूरी कोशिश करेंगे।

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

10 मिनट पहले कॉपी लिंक खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL मैच के दौरान रील नहीं बना सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाएंगे। नियम तोड़ने पर BCCI जुर्माना और कानूनी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में एंटी-करप्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में रील या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगां। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस सीजन में नियम उल्लंघन के कई मामले पकड़े हैं। इनमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अर्शदीप सिंह IPL के रील बनाकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते हैं। डगआउट में वीडियो बना रहे पूर्व क्रिकेटर को फटकार रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में कुछ कमेंटेटर्स ने नियम तोड़े हैं। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैच के अहम पलों में डगआउट के पास फोन से वीडियो बनाते पाए गए। BCCI टीम ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई। बोर्ड अब एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है, जो मैदान पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहा था। नियम के मुताबिक, IPL की आधिकारिक ड्रेस पहनकर मैदान पर निजी कंटेंट की शूटिंग नहीं की जा सकती। खिलाड़ियों की ‘रील संस्कृति’ पर बोर्ड की नजर BCCI को चिंता है कि नई पीढ़ी के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से रोका गया है। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी मैच से पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं। इससे टीम की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई बार रील के जरिए प्लेइंग-11 का संकेत भी मिल जाता हैं। परिवार के सदस्यों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी पाबंदी बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को IPL के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने को कहा है। पहले एक भारतीय तेज गेंदबाज को पत्नी के बनाए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट करने पर चेतावनी दी गई थी। बोर्ड ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नाराजगी जताई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के साथ अनफिल्टर्ड एक्सेस दे रखा है। बोर्ड का मानना है कि इससे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। टीम बस में बाहरी लोगों की एंट्री बैन एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने आपत्ति जताई है कि कुछ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार या दोस्तों को टीम बस में सफर करने दे रहे हैं। BCCI ने कहा कि टीम बस और होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि यही नियम राज्यों की टी-20 लीगों में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी IPL के कई खिलाड़ी खेलते हैं और युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

49 मिनट पहले कॉपी लिंक खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL मैच के दौरान रील नहीं बना सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाएंगे। नियम तोड़ने पर BCCI जुर्माना और कानूनी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में एंटी-करप्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में रील या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगां। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस सीजन में नियम उल्लंघन के कई मामले पकड़े हैं। इनमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अर्शदीप सिंह IPL के रील बनाकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते हैं। डगआउट में वीडियो बना रहे पूर्व क्रिकेटर को फटकार रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में कुछ कमेंटेटर्स ने नियम तोड़े हैं। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैच के अहम पलों में डगआउट के पास फोन से वीडियो बनाते पाए गए। BCCI टीम ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई। बोर्ड अब एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है, जो मैदान पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहा था। नियम के मुताबिक, IPL की आधिकारिक ड्रेस पहनकर मैदान पर निजी कंटेंट की शूटिंग नहीं की जा सकती। खिलाड़ियों की ‘रील संस्कृति’ पर बोर्ड की नजर BCCI को चिंता है कि नई पीढ़ी के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से रोका गया है। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी मैच से पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं। इससे टीम की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई बार रील के जरिए प्लेइंग-11 का संकेत भी मिल जाता हैं। परिवार के सदस्यों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी पाबंदी बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को IPL के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने को कहा है। पहले एक भारतीय तेज गेंदबाज को पत्नी के बनाए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट करने पर चेतावनी दी गई थी। बोर्ड ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नाराजगी जताई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के साथ अनफिल्टर्ड एक्सेस दे रखा है। बोर्ड का मानना है कि इससे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। टीम बस में बाहरी लोगों की एंट्री बैन एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने आपत्ति जताई है कि कुछ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार या दोस्तों को टीम बस में सफर करने दे रहे हैं। BCCI ने कहा कि टीम बस और होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि यही नियम राज्यों की टी-20 लीगों में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी IPL के कई खिलाड़ी खेलते हैं और युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं। आज के मैच का हाल लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…