Monday, 24 Aug 2026 | 12:47 AM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

IPL 2026: Rickelton Sixes Record & Rohit Sharma Ducks

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 70वें मैच में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर पहुंच गए।

वानखेड़े स्टेडियम IPL का दूसरा ऐसा मैदान बन गया, जहां एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बने। मैच देखने और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए 20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे। सूर्यकुमार यादव ने बच्चों के लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया।

मुंबई-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

1. रोहित IPL में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए

रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। दोनों खिलाड़ी 19-19 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस सूची में दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन 18 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

2. एक सीजन वानखेड़े में 10वीं 200+ स्कोर, अब सिर्फ अहमदाबाद से पीछे

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। इस सीजन यहां यह 10वां 200+ स्कोर रहा। इसके साथ ही वानखेड़े IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर वाले मैदानों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 बार 200+ स्कोर बने थे।

3. रिकेल्टन ने की सूर्या की बराबरी

रायन रिकेल्टन ने राजस्थान के खिलाफ 12 रन की पारी में एक सिक्स लगाया। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन में मुंबई के लिए संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन 38 सिक्स लगाए। सूर्या ने 2025 में मुंबई के लिए 38 छक्के लगाए थे।

4. बिना फिफ्टी पांचवां सबसे बड़ा टोटल बना

राजस्थान ने वानखेड़े स्टेडियम में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस पारी में टीम का कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। यह बिना किसी 50+ स्कोर के IPL का पांचवां सबसे बड़ा टोटल है। इस लिस्ट में मुंबई पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2024 में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट खोर 234 रन बनाए थे।

यहां से टॉप-10 मोमेंट्स…

1. सूर्या ने पेपर का प्लेन बनाकर उड़ाया

वानखेड़े स्टेडियम में रिलायंस की मुहिम के तहत काफी बच्चे मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ग्राउंड पर कागज से प्लेन बनाकर उड़ाते दिखाई दिए।

20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे, सूर्या ने उनके लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया।

2. सूर्यवंशी सीजन में दूसरी बार बिना बाउंड्री लगाए आउट

पहली पारी के पांचवे ओवर में वैभव सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी डीप प्वाइंट पर नमन धीर को कैच दे बैठे। यह सीजन में दूसरी बार है, जब सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए आउट हुए। वे इससे पहले 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हुए थे। उस मैच में राजस्थान को हार मिली थी।

वैभव 6 गेंद पर सिर्फ 4 रन बना सके।

वैभव 6 गेंद पर सिर्फ 4 रन बना सके।

3. तिलक ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा

पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़ा। अल्लाह गजनफर ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसपर रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े तिलक ने छलांग लगाई और गेंद को लपका, हालांकि बैलैंस जाता देख उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद बाउंड्री लाइन के थोड़ा अंदर आकर कैच पूरा किया।

तिलक ने छलांग लगाकर जमीन से करीब 2.5 मीटर ऊपर कैच लपका।

4. शनाका ने 100 मीटर का सिक्स लगाया

पारी के आठवें ओवर में शनाका ने लंबा छक्का लगाया। गजनफर ने आठवें ओवर की चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसे शनाका ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 100 मीटर का सिक्स जड़ दिया।

शनाका ने स्लॉट में मिली गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया।

5. शनाका, जुरेल के एक एंड पर पहुंचे, रनआउट हुए

पहली पारी के 11वें ओवर में शनाका और जुरेल के बीच अजीब स्थिति बनी। कोर्बिन बॉश के ओवर की तीसरी गेंद पर जुरेल ने पॉइंट के पीछे खेलकर रन के लिए कॉल किया। नॉन-स्ट्राइकर शनाका तेजी से दौड़े, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जुरेल वापस अपनी क्रीज में पहुंच गए।

शनाका जुरेल के एंड तक गए थे, फिर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के थ्रो पर बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी से शनाका रनआउट हो गए।

शनाका क्रीज से काफी दूर रह गए, बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी।

6. जडेजा कैच आउट हुए, गेंद नो बॉल थी

राजस्थान की पारी के आखिर ओवर में रवींद्र जडेजा और शार्दुल के बीच खूब टांग खिंचाई हुई। दरअसल ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा कवर पर कैच आउट हो गए थे। पवेलियन लौट रहे जडेजा को शार्दुल ने चिढ़ाया, लेकिन फिर साइरन बजा और नो-बॉल हो गई।

इसके बाद जडेजा उसी अंदाज में शार्दूल के पीछे गए। ओवर की अगली दो गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ा और फिर शार्दूल को परेशान किया।

नो बॉल के बाद जडेजा ने शार्दूल को खूब चिढ़ाया।

7. रोहित बिना रन बनाए आउट हुए

रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। रनचेज के पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेजा। ओवर की चौथी गेंद आर्चर ने आउट स्विंग डाली और रोहित गेंद को गलत लाइन में खेल गए। बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां विकेटकीपर जुरेल ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। रोहित ने 4 गेंद खेली।

जोफ्रा आर्चर ने IPL में चौथी बार रोहित शर्मा को आउट किया।

8. बल्ले से लगकर गेंद सूर्या के हेलमेट पर लगी

मुंबई की पारी के छठवें ओवर में सूर्या के हेलमेट पर गेंद लगी। गेंदबाज बृजेश शर्मा ने ओवर की चौथी गेंद फुल-टॉस फेंकी। सूर्या पैडल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे उनके हेलमेट की ग्रिल पर जा लगी।

बॉल लगने के बाद सूर्या पिच पर ही गिर गए। राजस्थान के खिलाड़ी हाल जानने के लिए उनके पास इकट्ठा हो गए। मैदान पर फिजियो आए, उन्होंने कंकशन जांच पूरी की और फिर खेल शुरु हुआ।

फिजियो ने कनकशन चेक किया, फिर सूर्या ने खेल जारी रखा।

9. सूर्या का कैच बृजेश ने छोड़ा

मुंबई की पारी के आठवें ओवर में 27 रन बनाकर खेल रहे सूर्या का कैच छूट गया। गेंदबाज यश राज पुंजा ने ओवर की चौथी गेंद फुल लेंथ डाली। सूर्या ने शॉट खेला, लेकिन गेंद सही से बैट पर नहीं लगी। मिड-विकेट पर खड़े बृजेश ने जंप लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

बृजेश ने जंप लगाया, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

10. हार्दिक का शून्य पर कैच छूटा, अगली दो गेंद पर सिक्स जड़ा

यश पुंजा का 12वां ओवर काफी रोमांचक रहा। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर विल जैक्स को कैच आउट कराया। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने हार्दिक को भी फंसा लिया था। कवर्स के ऊपर रियान पराग ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ से लगने के बाद गेंद जमीन पर गिर गई। इसके बाद की हार्दिक ने अगली दो गेंद पर लगातार सिक्स लगाए।

कैच छूटने के बाद पराग अफसोस जताते दिखे।

कैच छूटने के बाद पराग अफसोस जताते दिखे।

——————————————–

मैच की पूरी खबर भी पढ़ें…

राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची:सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए

IPL में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

April 26, 2026/
7:29 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर...

दावा- गाजा के 90% इलाके पर हमास का कब्जा:विरोध करने वालों की सजा दे रहा; ट्रम्प बोले- पीस बोर्ड को ₹90 हजार करोड़ देंगे

February 19, 2026/
9:33 am

गाजा में अक्टूबर में लागू हुए सीजफायर के बाद हालात फिर बदलते दिख रहे हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
10:53 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 10:53 IST असम विधानसभा चुनाव 2026: एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता से लेकर पूर्वोत्तर में भाजपा के...

SBI कर्मचारियों की हड़ताल टली:25-26 मई को सामान्य रूप से बैंक शाखाएं खुलेंगी; मैनेजमेंट और यूनियन की बैठक में सहमति बनी

May 24, 2026/
7:33 pm

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारियों की 25 और 26 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल...

authorimg

April 29, 2026/
11:04 pm

आजकल बढ़ता वजन बहुत से लोगों की चिंता बना हुआ है. ज्यादा वजन सिर्फ दिखने का मामला नहीं है, बल्कि...

इंदौर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता:परिजनों ने जताया महिला पर शक, पुलिस ढूंढने में लगी

April 23, 2026/
11:30 pm

इंदौर के लालाराम नगर गार्डन से गुरुवार रात दो बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने एक महिला पर ले जाने...

राजनीति

IPL 2026: Rickelton Sixes Record & Rohit Sharma Ducks

IPL 2026: Rickelton Sixes Record & Rohit Sharma Ducks

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 70वें मैच में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर पहुंच गए।

वानखेड़े स्टेडियम IPL का दूसरा ऐसा मैदान बन गया, जहां एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बने। मैच देखने और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए 20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे। सूर्यकुमार यादव ने बच्चों के लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया।

मुंबई-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

1. रोहित IPL में 19वीं बार शून्य पर आउट हुए

रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही वे IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। दोनों खिलाड़ी 19-19 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस सूची में दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन 18 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

2. एक सीजन वानखेड़े में 10वीं 200+ स्कोर, अब सिर्फ अहमदाबाद से पीछे

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। इस सीजन यहां यह 10वां 200+ स्कोर रहा। इसके साथ ही वानखेड़े IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर वाले मैदानों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 बार 200+ स्कोर बने थे।

3. रिकेल्टन ने की सूर्या की बराबरी

रायन रिकेल्टन ने राजस्थान के खिलाफ 12 रन की पारी में एक सिक्स लगाया। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन में मुंबई के लिए संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन 38 सिक्स लगाए। सूर्या ने 2025 में मुंबई के लिए 38 छक्के लगाए थे।

4. बिना फिफ्टी पांचवां सबसे बड़ा टोटल बना

राजस्थान ने वानखेड़े स्टेडियम में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इस पारी में टीम का कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। यह बिना किसी 50+ स्कोर के IPL का पांचवां सबसे बड़ा टोटल है। इस लिस्ट में मुंबई पहले नंबर पर है, जिन्होंने 2024 में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट खोर 234 रन बनाए थे।

यहां से टॉप-10 मोमेंट्स…

1. सूर्या ने पेपर का प्लेन बनाकर उड़ाया

वानखेड़े स्टेडियम में रिलायंस की मुहिम के तहत काफी बच्चे मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ग्राउंड पर कागज से प्लेन बनाकर उड़ाते दिखाई दिए।

20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे, सूर्या ने उनके लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया।

20 हजार बच्चे स्टेडियम पहुंचे थे, सूर्या ने उनके लिए कागज का प्लेन बनाकर उड़ाया।

2. सूर्यवंशी सीजन में दूसरी बार बिना बाउंड्री लगाए आउट

पहली पारी के पांचवे ओवर में वैभव सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी डीप प्वाइंट पर नमन धीर को कैच दे बैठे। यह सीजन में दूसरी बार है, जब सूर्यवंशी बिना बाउंड्री लगाए आउट हुए। वे इससे पहले 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हुए थे। उस मैच में राजस्थान को हार मिली थी।

वैभव 6 गेंद पर सिर्फ 4 रन बना सके।

वैभव 6 गेंद पर सिर्फ 4 रन बना सके।

3. तिलक ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा

पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़ा। अल्लाह गजनफर ने फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसपर रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े तिलक ने छलांग लगाई और गेंद को लपका, हालांकि बैलैंस जाता देख उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद बाउंड्री लाइन के थोड़ा अंदर आकर कैच पूरा किया।

तिलक ने छलांग लगाकर जमीन से करीब 2.5 मीटर ऊपर कैच लपका।

तिलक ने छलांग लगाकर जमीन से करीब 2.5 मीटर ऊपर कैच लपका।

4. शनाका ने 100 मीटर का सिक्स लगाया

पारी के आठवें ओवर में शनाका ने लंबा छक्का लगाया। गजनफर ने आठवें ओवर की चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसे शनाका ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 100 मीटर का सिक्स जड़ दिया।

शनाका ने स्लॉट में मिली गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया।

शनाका ने स्लॉट में मिली गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया।

5. शनाका, जुरेल के एक एंड पर पहुंचे, रनआउट हुए

पहली पारी के 11वें ओवर में शनाका और जुरेल के बीच अजीब स्थिति बनी। कोर्बिन बॉश के ओवर की तीसरी गेंद पर जुरेल ने पॉइंट के पीछे खेलकर रन के लिए कॉल किया। नॉन-स्ट्राइकर शनाका तेजी से दौड़े, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जुरेल वापस अपनी क्रीज में पहुंच गए।

शनाका जुरेल के एंड तक गए थे, फिर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान शार्दुल ठाकुर के थ्रो पर बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी से शनाका रनआउट हो गए।

शनाका क्रीज से काफी दूर रह गए, बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी।

शनाका क्रीज से काफी दूर रह गए, बॉश ने गिल्लियां बिखेर दी।

6. जडेजा कैच आउट हुए, गेंद नो बॉल थी

राजस्थान की पारी के आखिर ओवर में रवींद्र जडेजा और शार्दुल के बीच खूब टांग खिंचाई हुई। दरअसल ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा कवर पर कैच आउट हो गए थे। पवेलियन लौट रहे जडेजा को शार्दुल ने चिढ़ाया, लेकिन फिर साइरन बजा और नो-बॉल हो गई।

इसके बाद जडेजा उसी अंदाज में शार्दूल के पीछे गए। ओवर की अगली दो गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ा और फिर शार्दूल को परेशान किया।

नो बॉल के बाद जडेजा ने शार्दूल को खूब चिढ़ाया।

नो बॉल के बाद जडेजा ने शार्दूल को खूब चिढ़ाया।

7. रोहित बिना रन बनाए आउट हुए

रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। रनचेज के पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेजा। ओवर की चौथी गेंद आर्चर ने आउट स्विंग डाली और रोहित गेंद को गलत लाइन में खेल गए। बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां विकेटकीपर जुरेल ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। रोहित ने 4 गेंद खेली।

जोफ्रा आर्चर ने IPL में चौथी बार रोहित शर्मा को आउट किया।

जोफ्रा आर्चर ने IPL में चौथी बार रोहित शर्मा को आउट किया।

8. बल्ले से लगकर गेंद सूर्या के हेलमेट पर लगी

मुंबई की पारी के छठवें ओवर में सूर्या के हेलमेट पर गेंद लगी। गेंदबाज बृजेश शर्मा ने ओवर की चौथी गेंद फुल-टॉस फेंकी। सूर्या पैडल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे उनके हेलमेट की ग्रिल पर जा लगी।

बॉल लगने के बाद सूर्या पिच पर ही गिर गए। राजस्थान के खिलाड़ी हाल जानने के लिए उनके पास इकट्ठा हो गए। मैदान पर फिजियो आए, उन्होंने कंकशन जांच पूरी की और फिर खेल शुरु हुआ।

फिजियो ने कनकशन चेक किया, फिर सूर्या ने खेल जारी रखा।

फिजियो ने कनकशन चेक किया, फिर सूर्या ने खेल जारी रखा।

9. सूर्या का कैच बृजेश ने छोड़ा

मुंबई की पारी के आठवें ओवर में 27 रन बनाकर खेल रहे सूर्या का कैच छूट गया। गेंदबाज यश राज पुंजा ने ओवर की चौथी गेंद फुल लेंथ डाली। सूर्या ने शॉट खेला, लेकिन गेंद सही से बैट पर नहीं लगी। मिड-विकेट पर खड़े बृजेश ने जंप लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

बृजेश ने जंप लगाया, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

बृजेश ने जंप लगाया, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।

10. हार्दिक का शून्य पर कैच छूटा, अगली दो गेंद पर सिक्स जड़ा

यश पुंजा का 12वां ओवर काफी रोमांचक रहा। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर विल जैक्स को कैच आउट कराया। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने हार्दिक को भी फंसा लिया था। कवर्स के ऊपर रियान पराग ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ से लगने के बाद गेंद जमीन पर गिर गई। इसके बाद की हार्दिक ने अगली दो गेंद पर लगातार सिक्स लगाए।

कैच छूटने के बाद पराग अफसोस जताते दिखे।

कैच छूटने के बाद पराग अफसोस जताते दिखे।

——————————————–

मैच की पूरी खबर भी पढ़ें…

राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची:सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए

IPL में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket