IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया। गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है। बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है। आज के मैच की बात प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है। दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया। गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है। बेंगलुरु ने 9 मैच खेले हैं, इनमें से उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के खाते में 6 जीत है। ऐसे में बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात ने भी बेंगलुरु के बराबर 9 मैच खेले हैं। इनमें से टीम को 5 में जीत, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी है। इस तरह गुजरात के पास 10 अंक हैं और टीम 5वें पायदान पर है। आज के मैच की बात प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है। दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं। ——————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच में 240 कैमरे बंद पाए गए। इससे मैच के दिन स्टेडियम के कई इलाकों की निगरानी ठप हो गई थी। मैच के दिन दो लोगों ने स्टेडियम के सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। इससे 240 से ज्यादा CCTV कैमरे बंद हो गए। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर सिस्टम और जरूरी फाइबर ऑप्टिक लिंक को नुकसान पहुंचाया। इससे स्टेडियम के 240 से ज्यादा कैमरे ऑफलाइन हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल के मंजूनाथ और 19 साल के अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। मंजूनाथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर का रहने वाला है। अब्दुल कलाम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों एक सब-वेंडर कंपनी के कर्मचारी थे, जिसे स्टेडियम की डिजिटल और निगरानी सेवाओं का काम दिया गया था। विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला इस मामले की शिकायत गुरुग्राम स्थित एआई सर्विलांस कंपनी स्टैक्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आदित्य भट्ट ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दोनों आरोपी बिना अनुमति CCTV कंट्रोल रूम में घुसे और वहां उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें दोनों आरोपी कंट्रोल रूम और पार्किंग के पास कनेक्शन बॉक्स के आसपास जाते दिखे हैं। पुलिस अब तोड़फोड़ की असली वजह पता लगाने में जुटी है। बकाया भुगतान न मिलना बनी वजह शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 10 लाख रुपए के बकाया भुगतान को लेकर दोनों कर्मचारी नाराज थे। कई बार मांग के बाद भी रकम नहीं मिली, जिससे गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- रघुवंशी के आउट होने पर विवाद:शमी के सिक्स से मैच टाई कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर आउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian to 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase

Hindi News Sports Cricket IPL: KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian To 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase स्पोर्ट्स डेस्क38 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शनिवार का दिन रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का सबसे बड़ा रनचेज किया। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मैच को मिलाकर एक ही दिन में IPL इतिहास के सबसे ज्यादा 986 रन बने। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। पढ़िए दोनों मुकाबले के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. IPL में एक दिन में 986 रन बने IPL के इतिहास में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शनिवार को बना, जब दो मुकाबलों में कुल 986 रन बन गए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में 264 और 265 रन बने, वहीं राजस्थान और हैदराबाद के मुकाबले में 228 और 229 रन बने। इससे पहले 2024 में 899 रन एक दिन में बने थे, जबकि 2026 में ही एक अन्य दिन 843 रन भी दर्ज किए गए। 2. पंजाब में IPL में का सबसे बड़ा रन चेज किया पंजाब ने अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बना डाले। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में KKR के खिलाफ 262 रन चेज कर बनाया था। 3. राहुल ने बतौर भारतीय टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेली राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। यह टी20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे। 4. राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय राहुल ने IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वे IPL में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने पुण वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे। 5. राहुल-राणा ने IPL की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की केएल राहुल और नीतीश राणा ने पंजाब के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 220 रन जोड़े। यह IPL में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है, जिन्होंने 2016 में बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 6. राहुल ने तीसरी टीम के लिए सेंचुरी बनाई राहुल IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाए हैं। उनके अलावा डीकॉक (MI, DD, LSG) और संजू सैमसन (DD, RR और CSK) भी यह कारनामा कर चुके हैं। 7. केएल राहुल ने IPL में छठा शतक जड़ा केएल राहुल ने IPL में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्रिस गेल के 6 शतकों की बराबरी की। IPL में सबसे ज्यादा 8 शतक विराट कोहली के नाम हैं। 7 शतकों के साथ जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। 8. राहुल ने 25 बाउंड्री लगाई राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 16 चौकै और 9 छक्के लगाए। वे IPL की एक इनिंग में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 बाउंड्री लगाई थी। 9. IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी राहुल ने शनिवार को शतकीय पारी के दौरान IPL में अपने 5500 रन पूरे कर लिए। वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले में 5वें नंंबर पर हैं। विराट कोहली 8989 रन के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने 7183 रन बनाए हैं। यहां से दूसरे RR vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स 10. वैभव ने IPL का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ 36 गेंदों पर सेंचुरी बनाई। उन्होंने IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर वैभव ही हैं, जिन्होंने 2025 में GT के खिलाफ 35 गेंद पर अपना पहला शतक जड़ा था। 11. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। 12. वैभव ने दूसरी बार 10+ छक्के लगाए वैभव ने दूसरी बार IPL की एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा बार ऐसी उपलब्धि हासिल की हो। क्रिस गेल नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया है। अभिषेक शर्मा, वैभव के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 13. राजस्थान रॉयल्स का IPL में दूसरा सबसे बड़ा टोटल राजस्थान रॉयल्स ने SRH के खिलाफ पहली पारी में 228/6 का स्कोर खड़ा किया। यह IPL में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान ने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ ही 242/6 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 14. वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। 15. वैभव ने सबसे कम पारियों 4 शतक लगाए वैभव ने T20 क्रिकेट में शनिवार को अपना चौथा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 26 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जो दुनिया में सबसे तेज है। उन्होंने
KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian to 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase

Hindi News Sports Cricket IPL: KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian To 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase स्पोर्ट्स डेस्क55 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शनिवार का दिन रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का सबसे बड़ा रनचेज किया। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मैच को मिलाकर एक ही दिन में IPL इतिहास के सबसे ज्यादा 986 रन बने। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। पढ़िए दोनों मुकाबले के टॉप-16 रिकॉर्ड्स… 1. IPL में एक दिन में 986 रन बने IPL के इतिहास में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शनिवार को बना, जब दो मुकाबलों में कुल 986 रन बन गए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में 264 और 265 रन बने, वहीं राजस्थान और हैदराबाद के मुकाबले में 228 और 229 रन बने। इससे पहले 2024 में 899 रन एक दिन में बने थे, जबकि 2026 में ही एक अन्य दिन 843 रन भी दर्ज किए गए। 2. पंजाब ने IPL में का सबसे बड़ा रन चेज किया पंजाब ने अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बना डाले। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में KKR के खिलाफ 262 रन चेज कर बनाया था। 3. राहुल ने बतौर भारतीय टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेली राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। यह टी20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे। 4. राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय राहुल ने IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वे IPL में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने पुण वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे। 5. राहुल-राणा ने IPL की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की केएल राहुल और नीतीश राणा ने पंजाब के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 220 रन जोड़े। यह IPL में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है, जिन्होंने 2016 में बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 6. राहुल ने तीसरी टीम के लिए सेंचुरी बनाई राहुल IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाए हैं। उनके अलावा डीकॉक (MI, DD, LSG) और संजू सैमसन (DD, RR और CSK) भी यह कारनामा कर चुके हैं। 7. केएल राहुल ने IPL में छठा शतक जड़ा केएल राहुल ने IPL में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्रिस गेल के 6 शतकों की बराबरी की। IPL में सबसे ज्यादा 8 शतक विराट कोहली के नाम हैं। 7 शतकों के साथ जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। 8. राहुल ने 25 बाउंड्री लगाई राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 16 चौकै और 9 छक्के लगाए। वे IPL की एक इनिंग में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 बाउंड्री लगाई थी। 9.राहुल के IPL में 5500 रन पूरे राहुल ने शनिवार को शतकीय पारी के दौरान IPL में अपने 5500 रन पूरे कर लिए। वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले में 5वें नंबर पर हैं। विराट कोहली 8989 रन के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने 7183 रन बनाए हैं। 10. दिल्ली ने अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ अपना सबसे बड़ा IPL टोटल बनाया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 257/4 उनका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। यहां से दूसरे RR vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स 11. वैभव ने IPL का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ 36 गेंदों पर सेंचुरी बनाई। उन्होंने IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर वैभव ही हैं, जिन्होंने 2025 में GT के खिलाफ 35 गेंद पर अपना पहला शतक जड़ा था। 12. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। 13. वैभव ने दूसरी बार 10+ छक्के लगाए वैभव ने दूसरी बार IPL की एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा बार ऐसी उपलब्धि हासिल की हो। क्रिस गेल नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया है। अभिषेक शर्मा, वैभव के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 14. राजस्थान रॉयल्स का IPL में दूसरा सबसे बड़ा टोटल राजस्थान रॉयल्स ने SRH के खिलाफ पहली पारी में 228/6 का स्कोर खड़ा किया। यह IPL में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान ने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ ही 242/6 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 15. वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23
कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर:300 सिक्स भी पूरे; चिन्नास्वामी में बेंगलुरु की 50वीं जीत; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, साथ ही उन्होंने 300 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। वे लीग में 9 हजार रन के करीब भी पहुंच गए हैं और इस बड़े माइलस्टोन से महज 11 रन दूर हैं। बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50वीं जीत दर्ज कर एक और उपलब्धि हासिल की। वहीं गुजरात की पारी में साई सुदर्शन ने शतक जड़ते हुए क्रुणाल पंड्या की बाउंसर पर एक हाथ से शानदार छक्का लगाकर मैच का यादगार मोमेंट भी दिया। RCB Vs GT मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने से 11 रन दूर कोहली ने गुजरात के खिलाफ 44 गेंद पर 81 रन बनाए। वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 266 पारियों में 8989 रन दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 271 पारियों में 7183 रन बनाए हैं। 2. कोहली के IPL में 800 चौके पूरे कोहली ने शुक्रवार को 8 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 800 चौके भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 807 चौके लगाए हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं, जिन्होंने 768 चौके लगाए हैं। 663 चौकों के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं। 3. IPL में कोहली के 300 छक्के पूरे कोहली ने मैच में 81 रन की पारी के दौरान 4 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए। यह आंकड़ा पार करने वाले वह तीसरी खिलाड़ी हैं। IPL में सबसे छक्के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा 310 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 4. चिन्नास्वामी पर RCB की 50वीं जीत RCB ने चिन्नास्वामी पर 50वीं जीत दर्ज की। वह ऐसा करने वाली चौथी टीम बन गई है। किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर 58 मैच जीते हैं। कोलकाता ईडन गार्डन्स पर 55 जीत के साथ दूसरे और चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम पर 53 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 5. RCB के खिलाफ 15वां शतक लगा RCB के खिलाफ सुदर्शन ने शतक जड़ा। IPL में 15वीं बार है जब किसी बल्लेबाज ने बेंगलुरु के खिलाफ सेंचरी लगाई। यह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड है। 14-14 शतकों के साथ कोलकाता और मुंबई संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर है। 6. सुदर्शन ने IPL में सबसे तेज 2000 रन पूरे किए RCB के खिलाफ सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया। इस पारी के दौरान 72 रन बनाते ही उनके IPL में 2000 रन पूरे हुए। उन्होंने सिर्फ 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो सबसे तेज है। इससे पहले क्रिस गेल ने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। 7. सुदर्शन-गिल के बीच 8वीं शतकीय साझेदारी चिन्नास्वामी में सुदर्शन और गिल ने पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। यह दोनों के बीच IPL में 8वीं शतकीय साझेदारी है, जो तीसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच हुई है। दोनों ने 10 सेंचुरी पार्टनरशिप की है। दूसरे नंबर पर 9 शतकीय साझेदारी के साथ विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी है। 8. सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए तीसरा शतक जड़ा RCB के खिलाफ साई सुदर्शन ने अपनी तीसरी IPL सेंचुरी लगाई। यह तीनों शतक उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए लगाए हैं। गुजरात के लिए उनसे ज्यादा 4 शतक शुभमन गिल ने लगाए हैं। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. साई ने सिक्स जड़कर फिफ्टी पूरी की 8वें ओवर में साई सुदर्शन ने शानदार पैडल शॉट के जरिए अपनी फिफ्टी पूरी की। रोमारियो शेफर्ड ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ फेंकी। साई ने गेंद के नीचे आकर शानदार पैडल शॉट खेला और लॉन्ग लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह इस सीजन की उनकी दूसरी फिफ्टी थी। 2. सुदर्शन ने क्रुणाल के बाउंसर पर एक हाथ से छक्का जड़ा गुजरात की पारी के 9वें ओवर में साई सुदर्शन ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर जबरदस्त शॉट खेला। ओवर की दूसरी गेंद क्रुणाल ने बाउंसर डाली। साई ने एक हाथ से कट शॉट खेला और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का लगाया। 3. कैच पकड़ने के दौरान सुयश को चोट लगी 13वें ओवर में साई सुदर्शन के शॉट पर सुयश चोटिल हो गए। सुयश की दूसरी गेंद को सुदर्शन ने बॉलर की ओर जोरदार शॉट खेला। सुयश ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाईं हाथ की बीच वाली उंगली पर लगी। इसके बाद फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। 4. सुयश ने विकेट लेने के बाद गिल का सेलिब्रेशन किया सुयश शर्मा ने 13वें ओवर में शुभमन गिल को आउट कर शतकीय ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट लेंथ गुगली डाली, जिसपर शुभमन सही से टाइम नहीं कर पाए। गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई, जहां देवदत्त पडीक्कल ने आसान कैच पकड़ा। इस विकेट को सुयश ने शुभमन की स्टाइल में सेलिब्रेट किया। 5. कोहली का शून्य पर सुंदर ने कैच छोड़ा कोहली का उनकी पहली गेंद पर ही कैच छूट गया। दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। उन्होंने तीसरी गेंद फुल लेंथ डाली, जिसपर कोहली गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए। गेंद मिड विकेट पर खड़े वॉशिंगटन सुंदर के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया। कोहली ने तब अपना खाता भी नहीं खोला था। 6. आउट होने के बाद कोहली ने पैड पर मारा बल्ला 14वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद विराट काफी निराश नजर आए। पवेलियन लौटने के दौरान उन्होंने पैड पर जोर से बल्ला मारा। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार पारी के लिए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी
राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में उनके व्यवहार पर मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ, इसका BCCI ने उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह आर्टिकल ऐसे मामलों में लागू होता है, जब खिलाड़ी मैदान पर भाषा, एक्शन या इशारों से दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे उकसाए। बर्गर ने गलती मानी, रेफरी का फैसला अंतिम सुनवाई में नांद्रे बर्गर ने गलती स्वीकार की और सजा मंजूर की। IPL नियमों के अनुसार, लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है और अपील का अधिकार नहीं होता। नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 2 विकेट लिए नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को आउट किया। इस मैच में मार्श ने उनके ओवर में चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा। मार्श को आउट करने के बाद बर्गर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें कुछ बोल दिया। राजस्थान का इस सीजन पांचवी जीत राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवीं जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की फिफ्टी लगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन में नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। —————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ की घर में लगातार सातवीं हार:राजस्थान ने 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट लिया IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरी खबर
राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में उनके व्यवहार पर मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ, इसका BCCI ने उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह आर्टिकल ऐसे मामलों में लागू होता है, जब खिलाड़ी मैदान पर भाषा, एक्शन या इशारों से दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे उकसाए। बर्गर ने गलती मानी, रेफरी का फैसला अंतिम सुनवाई में नांद्रे बर्गर ने गलती स्वीकार की और सजा मंजूर की। IPL नियमों के अनुसार, लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है और अपील का अधिकार नहीं होता। नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 2 विकेट लिए नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को आउट किया। इस मैच में मार्श ने उनके ओवर में चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा। मार्श को आउट करने के बाद बर्गर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें कुछ बोल दिया। राजस्थान का इस सीजन पांचवी जीत राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवीं जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की फिफ्टी लगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन में नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। —————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ की घर में लगातार सातवीं हार:राजस्थान ने 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट लिया IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरी खबर









