Saturday, 06 Jun 2026 | 05:46 AM

Trending :

भारत-अफगानिस्तान में एकमात्र टेस्ट आज से:अफगान स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्किल टेस्ट, अफ्रीका-न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया था Neha Kakkar Birthday Interesting Facts; Struggle Story | Bhajan Jagrata प्रधानमंत्री नेहरू के आधुनिक गणतंत्र से प्रधानमंत्री मोदी के सभ्यतागत राज्य तक: भारत का राजनीतिक केंद्र कैसे बदल गया | भारत समाचार 10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार
EXCLUSIVE

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विराट कोहली की जर्सी पाकर खुश हुईं कोरियन कंटेंट क्रिएटर:RCB की जर्सी को किस किया, कहा- मैं कोरियन RCB फैन हूं

विराट कोहली की जर्सी पाकर खुश हुईं कोरियन कंटेंट क्रिएटर:RCB की जर्सी को किस किया, कहा- मैं कोरियन RCB फैन हूं

IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन और दक्षिण कोरियाई कंटेंट क्रिएटर मिशेल का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भारत से आए एक पार्सल को अनबॉक्स करती नजर आईं। पार्सल में RCB की लाल जर्सी थी, जिस पर नंबर 18 और विराट कोहली लिखा हुआ था। जर्सी देखते ही मिशेल ने इसे गले से लगाया और पहनकर अपनी खुशी जाहिर की। मिशेल ने अपने वीडियो में कहा कि लोग कहते हैं RCB के पास ग्लोबल फैंस नहीं हैं, लेकिन वे कोरिया से टीम को पूरा सपोर्ट करती हैं। कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं एक कोरियन RCB फैन हूं। मुझे जर्सी भले ही देर से मिली हो, लेकिन टीम के लिए मेरा प्यार कभी देर से नहीं आया।’ वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन सामने आए मिशेल के वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, “RCB का फैन होकर मैं बहुत खुश हूं।” वहीं, दूसरे ने कहा, “RCB सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं, हमारी भावनाएं हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कोई इन्हें RCB मैच का टिकट दिला दो।” मिशेल RCB पर कई वीडियो बना चुकी हैं मिशेल इंस्टाग्राम पर @sausabe के नाम से जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 32.6K फॉलोअर्स हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, ट्रैवल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने RCB, विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम से रिलेटेड कई कंटेंट भी पोस्ट किए हैं। वे अक्सर RCB की जर्सी पहनकर वीडियो बनाती हैं। मिशेल भारत की यात्रा कर चुकी हैं और उन्होंने यहां की कई ट्रैवल रील्स शेयर की हैं।

Lalit Modi Target BCCI; IPL Cricket Business Loss; Format Controversy

Lalit Modi Target BCCI; IPL Cricket Business Loss; Format Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पूर्व कमिश्नर ने कहा कि मौजूदा IPL फॉर्मेट से BCCI और फ्रेंचाइजी को हर सीजन करीब 2,400 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। उनके मुताबिक, कम मैच इसकी सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, यह वो नहीं जो हमने बेचा था। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टार के इंटरव्यू में कहा, शुरू में हर टीम को एक-दूसरे से दो बार खेलने का प्लान था। 2022 में 10 टीम होने पर 90 लीग मैच और चार नॉकआउट मैच होते। हालांकि, IPL ने होम-एंड-अवे सिस्टम बदलकर 74 मैच ही रखे। इससे फ्रेंचाइजियों को नुकसान हो रहा है। यह वो नहीं जो हमने बेचा था। उन्होंने कहा, हर मैच के लिए BCCI को 50% और बाकी 50% टीमों में बांटा जाता है। इससे टीमों को 20 मैचों का नुकसान हो रहा है। ललित मोदी के खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। होम-एंड-अवे फॉर्मेट में छिपी है असली वैल्यू उन्होंने स्पोर्ट्सस्टार से कहा, IPL की असली वैल्यू होम-एंड-अवे फॉर्मेट में है। अगर कैलेंडर में मैचों की जगह नहीं थी, तो टीमों की संख्या नहीं बढ़ानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, हमने IPL इस तरह नहीं बेचा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सभी टीमों ने इस बदलाव पर सहमति दी थी और कहा कि ऐसा नहीं हुआ होगा। 94 मैच होते तो बढ़ती कमाई उन्होंने कहा, अगर होम-एंड-अवे फॉर्मेट में 94 मैच होते और हर मैच की कीमत 118 करोड़ रुपए होती, तो मीडिया राइट्स से 2,400 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होती। यानी BCCI को 2,400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलता। इसमें 1,200 करोड़ रुपए 10 टीमों को मिलते, हर टीम को 120 करोड़ रुपए, और टीमों की वैल्यू बढ़ती। IPL के तीसरे सीजन में सस्पेंड हुए ललित मोदी को 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद BCCI ने सस्पेंड कर दिया। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए वे भारत छोड़कर लंदन चले गए। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। तब से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच:हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Arshdeep Singh Girlfriend Rumours | Tattoo Snapchat Photo Clues

Arshdeep Singh Girlfriend Rumours | Tattoo Snapchat Photo Clues

अर्शदीप की शेयर की गई पोस्ट और मॉडल के हाथ में बना वैसा ही टैटू। इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की . जिसके बाद अर्शदीप का नाम एक पंजाबी मॉडल से जोड़ना शुरू कर दिया। अर्शदीप अभी IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। अभी तक अर्शदीप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं जिस मॉडल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनकी तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं परिवार की तरफ से भी लोग अभी इस पर बात नहीं कर रहे हैं। मॉडल जिसके हाथ पर टैटू की वजह से उसे अर्शदीप से जोड़ा जा रहा है। अर्शदीप की पोस्ट फोटो में क्या… अर्शदीप ने जो फोटो पोस्ट की है, वह एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसमें लड़की के हाथ में एक टैटू दिख रहा है। यह टैटू हाथ के पिछले हिस्से पर बना हुआ है। यह टैटू “੧” है, यह सिखी का प्रतीक ‘एक ओंकार’ का हिस्सा है। फैंस ने तुरंत इसे मॉडल के पुराने इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से मैच किया। मॉडल के हाथ पर भी बिल्कुल वैसा ही और उसी जगह टैटू बना हुआ है। इसके बाद फैंस ने मॉडल के हाथ में टैटू और अर्शदीप की पोस्ट फोटो को बराबर लिखकर कहा कि मिस्ट्री सॉल्व हो गई है। एक यूजर ने चार फोटो शेयर कर लिखा कि हम आपके खेल से परिचित नहीं थे, अर्शदीप सिंह भाई, बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा आपकी गर्लफ्रेंड सबसे खूबसूरत है। अर्शदीप की शेयर की गई फोटो, जिसमें लड़की के हाथ में टैटू दिख रहा है। मॉडल को लेकर चर्चा क्यों? मॉडल के अर्शदीप से रिलेशन को लेकर ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है कि वह पंजाब किंग्स के मैच देखने भी पहुंची थीं। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर कीं। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच से फोटो खिंचवाईं, जिसमें उनके हाथ में टैटू नजर आ रहा है। हालांकि पड़ताल करने पर पता चला कि ये फोटो पिछले IPL की हैं। मॉडल ने IPL मैच देखते हुए अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर डाली हैं। शादी को लेकर अर्शदीप और पिता ने क्या कहा था अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जब पत्रकार ने पूछा कि शादियां बहुत हो रही है। उसकी शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वह कहता है कि अभी वेट करो। अभी टाइम है। अभी और काम बहुत है। शादी के लड्‌डू में वेट है। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि कहा कि पापा का हा ही मे एक इंटरव्यू आया है। उन्होंने 3-4 साल की शादी से फ्रीडम दे दी है। उन्हें मैने कहा कि जब तक मेरे चेहरे पर स्माइल चाहिए, तब तक शादी की बात न करें तो अच्छा है। मां बोली- बेटी की शादी की कोई बात नहीं है अर्शदीप की मां बलजीत कौर ने कहा कि अभी तक उसकी शादी की कोई बात नहीं है। अभी भी क्रिकेट के करियर में व्यस्त है। IPL मैच के दौरान मॉडल की खिंचाई फोटो। कौन है मॉडल, जिससे अर्शदीप को जोड़ा जा रहा जानकारी के मुताबिक मॉडल 1999 में जन्मी हैं और जम्मू की रहने वाली हैं। उन्होंने बीकॉम की डिग्री की है। वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। जिसके बाद मॉडलिंग में कदम रखा। वह एक मैगजीन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बादशाह, जॉर्डन संधू, गुरू रंधावा जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज, पंजाबी और हिंदी फिल्म भी आ चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने अकाउंट पर लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। ये खबरें भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप ने खरीदी ब्लैक G वैगन, इस मर्सिडीज की कीमत ₹3.59 करोड़ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नई ब्लैक रंग की मर्सिडीज AMG G63 गाड़ी खरीदी है। उन्होंने इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटो में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है। तस्वीरों में वह और उनके माता-पिता नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस लग्जरी SUV की कीमत 3.59 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। देश में यह AMG बैज वाली सबसे महंगी गाड़ी मानी जाती है और बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक के बीच बेहद पॉपुलर है (पढ़ें पूरी खबर) क्रिकेटर अर्शदीप बोले- घर में सब बॉलिंग कोच बन गए:छक्का खाने पर पूछते हैं- तूने यॉर्कर क्यों नहीं डाली भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने बताया कि घर में सारे उनके बॉलिंग कोच बन गए हैं। कोच का मैसेज कम आता है, घर से ज्यादा मैसेज आते हैं। मैच खत्म होने के आधे घंटे बाद ही पापा की तरफ से चैट, मम्मी बलजीत कौर और अब तो बहन गुरलीन कौर भी छेड़ती हैं। लिखती हैं- “तेरे को पता छक्का नहीं खाना था, तूने यॉर्कर क्यों नहीं डाली।” (पढ़ें पूरी खबर)

स्लो ओवर के लिए अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना:अब एक और गलती की तो पंजाब के कप्तान पर लगेगा एक मैच का बैन

स्लो ओवर के लिए अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना:अब एक और गलती की तो पंजाब के कप्तान पर लगेगा एक मैच का बैन

IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, लेकिन इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन का पंजाब किंग्स का दूसरा ओवर-रेट अपराध है। इसलिए सिर्फ कप्तान ही नहीं, पूरी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर को भी सजा मिली है। बाकी सभी खिलाड़ियों पर ₹6 लाख या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, उतना जुर्माना लगाया गया है। अगली बार बैन तय IPL के नियमों के मुताबिक, अगर अब टीम से फिर ऐसी गलती होती है तो अय्यर पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा और एक मैच का बैन भी झेलना पड़ेगा। पंजाब को अभी लीग स्टेज में 12 से ज्यादा मैच खेलने हैं, ऐसे में अब गलती की गुंजाइश बहुत कम बची है। श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए इस मैच में श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी से टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली। उनकी नेहल वाधेरा के साथ 59 रन की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 209 रन का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 5 विकेट खोकर आराम से हासिल कर लिया। आयुष म्हात्रे की पारी पर भारी पड़ी पंजाब की बैटिंग इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई की ओर से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28 रन) के साथ 96 रनों की साझेदारी की। हालांकि, पंजाब की शुरुआत भी प्रियांश आर्य की 11 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी से हुई। अंत में प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली और अय्यर की पारियों ने चेन्नई के स्कोर को छोटा साबित कर दिया और पंजाब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… युवराज बोले- धोनी के सच्चाई बताने के बाद लिया रिटायरमेंट:कप्तान विराट, कोच ने स्पष्ट नहीं किया था कि आगे टीम में लेंगे या नहीं 2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी से पता चला था कि अब चयनकर्ता उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। इसके बाद ही युवराज ने 10 जून 2019 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट सें संन्यास ले लिया था। पूरी खबर

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इधर, राजस्थान रॉयल्स के सैम करन भी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। 27 साल के करन इस सीजन में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे। लेकिन, इंजरी के कारण उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। RR ने करन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीमें अपने-अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में एक-दूसरे के खिलाफ करेंगी। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को RCB और SRH मैच के साथ होगी। एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा एलिस को CSK ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। सैम करन को RR ने CSK से ट्रेड किया सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। इस ट्रेड में करन के साथ भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी RR में शामिल हुए थे। इसके बदले राजस्थान ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को CSK को भेजा था। लॉकी फर्ग्यूसन लीग के शुरुआती मैच मिस करेंगे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारतीय लीग के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। वे हाल ही में पिता बने हैं और परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घर पर रहकर पत्नी की मदद करना चाहते हैं और अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच से पहले कहा कि वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे। फिर IPL के दूसरे फेज में पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को मौका दे सकती है। टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, विशाख विजयकुमार और मार्कस स्टोइनिस जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। —————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने, 3 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

MI IPL 2026 Camp Begins

MI IPL 2026 Camp Begins

3 घंटे पहले कॉपी लिंक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से IPL 2026 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मुंबई में आयोजित इस प्री-सीजन कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों ने फिटनेस और कंडीशनिंग पर फोकस किया। हेड कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में खिलाड़ियों ने मैदान पर पसीना बहाया। इस कैंप में गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे भी मौजूद रहे। पहले ट्रेनिंग सेशन में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रोबिन मिन्ज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मलेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार शामिल हुए। सेशन की शुरुआत फिटनेस और कंडीशनिंग ड्रिल से हुई। खिलाड़ियों ने मूवमेंट ड्रिल, एजिलिटी एक्सरसाइज और फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया। कोच जयवर्धने बोले- पहले दिन की एनर्जी स्पेशल होती है ट्रेनिंग सेशन में बॉलिंग कोच पारस म्हांब्रे और लसिथ मलिंगा, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और फिजियो टीम भी मौजूद रही। हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है। खिलाड़ी मैदान पर आते हैं तो टीम में नई ऊर्जा दिखती है और यहीं से पूरे अभियान की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो फ्रेंचाइजी को अच्छी तरह जानते हैं, वहीं कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। जयवर्धने के मुताबिक पहला दिन पूरे सीजन की तैयारी का टोन सेट करता है। टीम ने पहले सेशन से ही ट्रेनिंग और तैयारी में पूरा फोकस दिखाने का लक्ष्य रखा है। मलिंगा और म्हाम्ब्रे संभाल रहे हैं गेंदबाजी की कमान मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने सपोर्ट स्टाफ को काफी मजबूत किया है। मैदान पर जयवर्धने के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में अनुभवी लसिथ मलिंगा और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आए। वहीं फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन ने फील्डिंग ड्रिल्स को लीड किया। अगले कुछ दिनों में कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों के भी कैंप से जुड़ने की उम्मीद है। नीलामी के बाद बदली हुई दिख रही है टीम आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा तालमेल बिठाया है। टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है, वहीं क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे विदेशी खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं। दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के आने से टीम की भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट काफी संतुलित नजर आ रही है। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल:मीरपुर ODI में बांग्लादेश के रीव्यू को बताया गलत, मैच रेफरी से शिकायत की मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे में अंपायर के एक फैसले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से शिकायत की है। पाकिस्तान का कहना है कि ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को गलत तरीके से LBW रीव्यू लेने की अनुमति दी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…