Anil Ambanis Mumbai Property Seized

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक ED के खिलाफ यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। 66 मीटर ऊंचे इस बंगले में कुल 17 फ्लोर हैं। यह देश के सबसे महंगे रिहायशी घरों में गिना जाता है। ED ने इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से चल रही जांच के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह बड़ा कदम उठाया है। RCOM से जुड़ा है पूरा मामला यह पूरी कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे अन्य कार्यों में डायवर्ट किया गया। ED पिछले काफी समय से अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। इससे पहले भी अंबानी से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। RCOM पिछले कई सालों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। भारी कर्ज के बोझ तले दबी यह कंपनी फिलहाल इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत दिवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। क्या होता है प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब? ED द्वारा प्रॉपर्टी अटैच किए जाने का मतलब है कि अब इस संपत्ति को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित हो जाते हैं, तो भविष्य में बैंकों के बकाया पैसे की वसूली के लिए इस बंगले की नीलामी भी की जा सकती है। हालांकि, अनिल अंबानी इस आदेश के खिलाफ ट्रिब्यूनल या हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। अब तक कई प्रॉपर्टीज अटैच इससे पहले भी अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी हैं। अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। खासकर अनिल अंबानी का पाली हिल रेसिडेंस सबसे हाई-प्रोफाइल है। अब तक करीब 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है। ———————– अनिल अंबानी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित कर सकेंगे बैंक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत वापस ली, ₹40 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक अब फ्रॉड घोषित कर सकेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को उन्हें मिली राहत का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने दिसंबर 2025 में 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में बैंकों को फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shiney Ahuja Rape Case Controversial Story Maid Mumbai Police and verdict

5 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के शाइनी आहूजा रेप केस के पार्ट-1 में अब तक आपने पढ़ा कि कैसे शाइनी पर उनकी मेड ने रेप के आरोप लगाए, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। शाइनी आहूजा ने पुलिस कस्टडी में माना कि उन्होंने मेड के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन ये मेड की रजामंदी से हुआ था। रेप की बात उन्हें फंसाने के लिए की गई थी। केस में नया मोड़ तब आया, जब शाइनी ने कहा कि मेड उनसे प्यार करती थी। अब पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी- पड़ोसी का दावा- नहीं सुनी चीखों की आवाज केस चर्चा में था तभी एक अखबार में दावा किया गया कि शाइनी के खिलाफ पुलिस को कई सबूत मिले हैं। दावा था कि शाइनी की पड़ोसी ने उस रोज मेड की चीखों की आवाजें सुनी थीं। इन दावों के बीच शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि उनके पति निर्दोष हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुपम के साथ उनकी वो पड़ोसी भी शामिल थीं, जिनके नाम से चीखें सुने जाने का दावा किया गया। उन्होंने मीडिया के सामने साफ कहा कि पुलिस ने उनका स्टेटमेंट नहीं लिया है और न ही उन्होंने किसी से इस तरह का कुछ कहा है। शाइनी बोले- मेड मुझसे प्यार करती थी इस दौरान पुलिस कस्टडी में शाइनी आहूजा ने कहा कि उनकी मेड उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। उनके बीच शारीरिक संबंध मर्जी से बने। घटना से एक रोज पहले ही मेड उन्हें बार-बार कॉल कर रही थी, क्योंकि वो उनसे प्यार करने का दावा करती थी। लेकिन संबंध बनाने के बाद वो ब्लैकमेल करने लगी और फिर बाद में झूठी शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी मेड ने दिया शाइनी के पक्ष में बयान शाइनी आहूजा के घर शिकायतकर्ता के अलावा एक और मेड काम करती थीं, जिनका नाम था संगीता। पुलिस ने उनका स्टेटमेंट भी लिया। उनके बयान के अनुसार, वो दोपहर करीब 1 बजे ही चर्च के लिए निकली थीं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शाइनी एक अच्छे इंसान हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जेल में रहे शाइनी आहूजा गिरफ्तारी के बाद शाइनी आहूजा को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ सेल में रखा गया था। वो जेल में वर्कआउट करते और साथी कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार रखते थे। शाइनी और अबू सलेम का एक ही सेल में रहना काफी अटपटा था, क्योंकि जेल जाने से कुछ समय पहले ही शाइनी आहूजा ने फिल्म गैंगस्टर में काम किया था, जो डॉन अबू सलेम पर ही आधारित थी। जेल के सूत्रों के अनुसार, अबू सलेम को फिल्म गैंगस्टर पसंद आई थी, ऐसे में उनका एक्टर के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था। जून में हुई गिरफ्तारी अक्टूबर में मिली बेल कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाइनी आहूजा को 1 अक्टूबर 2009 को बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिली। उनके वकील ने कोर्ट में तर्क दिया- शाइनी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में रेप की जगह अत्याचार शब्द इस्तेमाल हुआ है। अत्याचार और रेप काफी अलग हैं। जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। ऐसे में न तो कस्टोडियल इंटेरोगेशन की जरूरत है और न ही सबूतों से छेड़छाड़ होने का खतरा है। इसलिए आरोपी को अब जेल में रखने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आरोपी को जमानत पर रिहा नहीं किया जाता, तो इसका मतलब होगा कि उसे सजा मिलने से पहले ही सजा दी जा रही है। 26 जून 2009 को आई मेडिकल रिपोर्ट में कहीं इस बात का जिक्र नहीं था कि शिकायतकर्ता के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। हालांकि बाद में प्राइवेट पार्ट और हायमन के लोकल एग्जामिनेशन में सामने आया कि 3 ओ क्लोक और 9 ओ क्लोक टियर होने के निशान मेडिकल टेस्ट के दौरान हील हो चुके थे। शिकायतकर्ता और शाइनी आहूजा के कपड़ों, कमरे की बेडशीट, रजाई और पर्दों में भी खून के कोई निशान नहीं मिले थे। शिकायतकर्ता के कपड़ों में जो खून के निशान थे, वो काफी पुराने थे, जिन्हें कई बार धोया जा चुका था। वकील बोले- अगर पीड़िता ने चीखा तो पुलिस ने पड़ोसियों का बयान क्यों नहीं लिया सुनवाई के दौरान शाइनी के वकील ने ये भी कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा था कि रेप होने के समय वो काफी चीख रही थीं। बिल्डिंग की हर मंजिल पर चार फ्लैट हैं। इसलिए जांच अधिकारी का यह फर्ज था कि वह आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते और उनके बयान दर्ज करते। शाइनी के बेडरूम की एक दीवार पड़ोसी के फ्लैट से जुड़ी हुई है। अगर पुलिस ने पड़ोसियों के बयान लिए होते, तो पता चल सकता था कि पीड़िता सच में चिल्लाई थी या नहीं। साथ ही वकील ने कहा कि पुलिस ने जांच सही और निष्पक्ष तरीके से नहीं की। वकील ने ये भी कहा कि सबसे पहले तो यह साबित ही नहीं होता कि शारीरिक संबंध बने थे। और अगर बने भी हों, तो यह भी संभव है कि वह पीड़िता की सहमति से बने हों। वकील ने यह भी कहा कि आरोपी कोर्ट द्वारा लगाई जाने वाली हर शर्त को मानने के लिए तैयार है। सेशंस जज ने पहले ही यह माना है कि आरोपी के भागने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि वो एक एक्टर हैं और उनका घर भी मुंबई में ही है। फिर भी सेशंस जज ने जमानत इसलिए नहीं दी, क्योंकि उन्हें लगा कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। आरोपी की तरफ से कहा गया कि वह दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार है, जिससे सबूतों से छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि मेडकिल रिपोर्ट में साफ है कि पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। साथ ही उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि संबंध उनकी मर्जी से नहीं बनाए गए। इस पर शाइनी के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता एक मेड हैं। रोज के काम करते हुए शरीर पर कई चोट लगती हैं,
Shiney Ahuja Rape Case Controversial Story Maid Mumbai Police and verdict

2 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के शाइनी आहूजा रेप केस के पार्ट-1 में अब तक आपने पढ़ा कि कैसे शाइनी पर उनकी मेड ने रेप के आरोप लगाए, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। शाइनी आहूजा ने पुलिस कस्टडी में माना कि उन्होंने मेड के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन ये मेड की रजामंदी से हुआ था। रेप की बात उन्हें फंसाने के लिए की गई थी। केस में नया मोड़ तब आया, जब शाइनी ने कहा कि मेड उनसे प्यार करती थी। अब पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी- पड़ोसी का दावा- नहीं सुनी चीखों की आवाज केस चर्चा में था तभी एक अखबार में दावा किया गया कि शाइनी के खिलाफ पुलिस को कई सबूत मिले हैं। दावा था कि शाइनी की पड़ोसी ने उस रोज मेड की चीखों की आवाजें सुनी थीं। इन दावों के बीच शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि उनके पति निर्दोष हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुपम के साथ उनकी वो पड़ोसी भी शामिल थीं, जिनके नाम से चीखें सुने जाने का दावा किया गया। उन्होंने मीडिया के सामने साफ कहा कि पुलिस ने उनका स्टेटमेंट नहीं लिया है और न ही उन्होंने किसी से इस तरह का कुछ कहा है। शाइनी बोले- मेड मुझसे प्यार करती थी इस दौरान पुलिस कस्टडी में शाइनी आहूजा ने कहा कि उनकी मेड उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। उनके बीच शारीरिक संबंध मर्जी से बने। घटना से एक रोज पहले ही मेड उन्हें बार-बार कॉल कर रही थी, क्योंकि वो उनसे प्यार करने का दावा करती थी। लेकिन संबंध बनाने के बाद वो ब्लैकमेल करने लगी और फिर बाद में झूठी शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी मेड ने दिया शाइनी के पक्ष में बयान शाइनी आहूजा के घर शिकायतकर्ता के अलावा एक और मेड काम करती थीं, जिनका नाम था संगीता। पुलिस ने उनका स्टेटमेंट भी लिया। उनके बयान के अनुसार, वो दोपहर करीब 1 बजे ही चर्च के लिए निकली थीं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शाइनी एक अच्छे इंसान हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जेल में रहे शाइनी आहूजा गिरफ्तारी के बाद शाइनी आहूजा को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ सेल में रखा गया था। वो जेल में वर्कआउट करते और साथी कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार रखते थे। शाइनी और अबू सलेम का एक ही सेल में रहना काफी अटपटा था, क्योंकि जेल जाने से कुछ समय पहले ही शाइनी आहूजा ने फिल्म गैंगस्टर में काम किया था, जो डॉन अबू सलेम पर ही आधारित थी। जेल के सूत्रों के अनुसार, अबू सलेम को फिल्म गैंगस्टर पसंद आई थी, ऐसे में उनका एक्टर के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था। जून में हुई गिरफ्तारी अक्टूबर में मिली बेल कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाइनी आहूजा को 1 अक्टूबर 2009 को बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिली। उनके वकील ने कोर्ट में तर्क दिया- शाइनी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में रेप की जगह अत्याचार शब्द इस्तेमाल हुआ है। अत्याचार और रेप काफी अलग हैं। जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। ऐसे में न तो कस्टोडियल इंटेरोगेशन की जरूरत है और न ही सबूतों से छेड़छाड़ होने का खतरा है। इसलिए आरोपी को अब जेल में रखने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आरोपी को जमानत पर रिहा नहीं किया जाता, तो इसका मतलब होगा कि उसे सजा मिलने से पहले ही सजा दी जा रही है। 26 जून 2009 को आई मेडिकल रिपोर्ट में कहीं इस बात का जिक्र नहीं था कि शिकायतकर्ता के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। हालांकि बाद में प्राइवेट पार्ट और हायमन के लोकल एग्जामिनेशन में सामने आया कि 3 ओ क्लोक और 9 ओ क्लोक टियर होने के निशान मेडिकल टेस्ट के दौरान हील हो चुके थे। शिकायतकर्ता और शाइनी आहूजा के कपड़ों, कमरे की बेडशीट, रजाई और पर्दों में भी खून के कोई निशान नहीं मिले थे। शिकायतकर्ता के कपड़ों में जो खून के निशान थे, वो काफी पुराने थे, जिन्हें कई बार धोया जा चुका था। वकील बोले- अगर पीड़िता ने चीखा तो पुलिस ने पड़ोसियों का बयान क्यों नहीं लिया सुनवाई के दौरान शाइनी के वकील ने ये भी कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा था कि रेप होने के समय वो काफी चीख रही थीं। बिल्डिंग की हर मंजिल पर चार फ्लैट हैं। इसलिए जांच अधिकारी का यह फर्ज था कि वह आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते और उनके बयान दर्ज करते। शाइनी के बेडरूम की एक दीवार पड़ोसी के फ्लैट से जुड़ी हुई है। अगर पुलिस ने पड़ोसियों के बयान लिए होते, तो पता चल सकता था कि पीड़िता सच में चिल्लाई थी या नहीं। साथ ही वकील ने कहा कि पुलिस ने जांच सही और निष्पक्ष तरीके से नहीं की। वकील ने ये भी कहा कि सबसे पहले तो यह साबित ही नहीं होता कि शारीरिक संबंध बने थे। और अगर बने भी हों, तो यह भी संभव है कि वह पीड़िता की सहमति से बने हों। वकील ने यह भी कहा कि आरोपी कोर्ट द्वारा लगाई जाने वाली हर शर्त को मानने के लिए तैयार है। सेशंस जज ने पहले ही यह माना है कि आरोपी के भागने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि वो एक एक्टर हैं और उनका घर भी मुंबई में ही है। फिर भी सेशंस जज ने जमानत इसलिए नहीं दी, क्योंकि उन्हें लगा कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। आरोपी की तरफ से कहा गया कि वह दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार है, जिससे सबूतों से छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाएगी। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि मेडकिल रिपोर्ट में साफ है कि पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। साथ ही उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि संबंध उनकी मर्जी से नहीं बनाए गए। इस पर शाइनी के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता एक मेड हैं। रोज के काम करते हुए शरीर पर कई चोट लगती हैं,
मुंबई में ‘सुबेदार’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट:अनिल कपूर बोले- घर में कोई मेरा फैन नहीं, ‘धमाल 4’ से बाहर रहने पर भी कसा तंज

मुंबई में सोमवार को आयोजित फिल्म सुबेदार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने शूटिंग अनुभव शेयर किए और साथ ही मजाक में कहा कि उनके घर में कोई भी उनका फैन नहीं है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने बताया कि जब वह घर से इवेंट के लिए निकल रहे थे, तो उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने उनसे पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। जब उन्होंने ट्रेलर लॉन्च की बात कही तो सुनीता ने दोबारा पूछा कि कौन सी फिल्म और कहां इवेंट है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी शूटिंग पर जाने से पहले उन्हें पत्नी से 10 से 15 हजार रुपए पॉकेट मनी लेनी पड़ती है। देखें ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरे मेरे सभी फिल्म मेकर्स के साथ अच्छा रिश्ता: अनिल इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने यह भी कहा, “मेरे सभी फिल्म मेकर्स के साथ मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। ऐसा कोई डायरेक्टर नहीं है जिसके साथ मैंने काम किया हो और वह मेरा दोस्त न हो। चाहे सुभाष घई हों, एन. चंद्रा हों या विधु विनोद चोपड़ा। वे मुझसे कहते हैं, ‘क्या चल रहा है? चलो, एक फिल्म करते हैं!’ मैंने इंद्र कुमार को फोन किया और मजाक में कहा, ‘क्या इंदु, तुमने धमााल 4 में मुझे नहीं लिया। कोई बात नहीं, क्या अजय देवगन ने मना कर दिया था?’” एक्ट्रेसेस के साथ रिश्तों पर क्या बोले अनिल कपूर ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया कि उनकी पुरानी हीरोइनों के साथ अब कैसा रिश्ता है। इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि आजकल कोई भी हीरोइन उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने मजाक में कहा कि सबको अब यंग एक्टर्स के साथ काम करना है। यहां तक कि सीनियर एक्ट्रेसेस भी उनके साथ फिल्म करने को तैयार नहीं हैं। आखिर में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि आप लोग ही उनकी सिफारिश कर दीजिए। बता दें कि फिल्म सुबेदार में अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ राधिका मदान, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। कहानी गैरकानूनी रेत खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष पर आधारित है। अनिल कपूर फिल्म में रिटायर्ड फौजी सुबेदार अर्जुन मौर्य की भूमिका निभा रहे हैं। इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग लोकेशन्स पर इंटेंस सीन शूट किए। फिल्म को अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी।
हार्दिक ने एक्स-वाइफ और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार:नताशा और अगस्त्य डिफेंडर की डिलीवरी लेते दिखे, कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। कार डिलीवरी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हार्दिक ने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दरअसल, लैंड रोवर मुंबई के इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर खरीदने के लिए नवनीत मोटर्स को चुना। भरोसे पर बना रिश्ता। उत्कृष्टता पर टिका फैसला। मुंबई में डिलीवर, लैंड रोवर डिफेंडर। अगस्त्य पांड्या और स्टेनकोविक को प्रेजेंट। दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार। आगे बढ़कर नेतृत्व करने वालों के लिए बनाई गई।” हार्दिक ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी बता दें कि हार्दिक ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। उसी साल नताशा ने बेटे अगस्त्य को 30 जुलाई 2020 को जन्म दिया। साल 2024 में दोनों अलग हो गए। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है। करियर की बात करें तो हार्दिक फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी और अब तक 5 विकेट ले चुके हैं।
Shatrughan Sinhas Khamosh Dialogue Protection

3 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज यानी 21 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद एक बड़ा निर्णय सुनाया है जिसमें कहा गया है कि अभिनेता का प्रसिद्ध डायलॉग ‘खामोश’ उनके व्यक्तित्व से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है और इसे, उनके नाम, आवाज या तस्वीर के साथ बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले में न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का यह खास डायलॉग और उनकी डायलॉग बोलने की शैली फिल्मी और डिजिटल दुनियाभर में उनके पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसलिए, किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म द्वारा इसका अनधिकृत उपयोग, खासकर सोशल मीडिया पर उनके नाम, तस्वीर, आवाज या चेहरे के डिजिटल रूपों का इस्तेमाल करना न्यायालय स्वीकार नहीं करेगा। याचिका में अभिनेता ने बताया कि पिछले कुछ समय से कई वेबसाइट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, इमेज और ‘खामोश’ जैसे डायलॉग का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, कई बार AI तकनीक के जरिये उनकी आवाज या चेहरा असली लगने वाले कंटेंट में दिखाया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को भी नुकसान पहुंच रहा है। हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि सभी ऐसी सामग्री को फौरन हटाया जाए और भविष्य में भी ऐसी सामग्री अपलोड नहीं की जाए। कोर्ट ने इसे पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन मानते हुए कहा कि ऐसे डिजिटल दुरुपयोग से अभिनेता की निजता, उन्हें मिले सम्मान और उनकी पहचान को खतरा है। न्यायालय ने आगे स्पष्ट किया कि आज के डिजिटल युग में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी की नाम, आवाज, इमेज या व्यक्तित्व को बिना सहमति के उपयोग करना उनको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह कदम पर्सनैलिटी अधिकार की रक्षा के लिए आवश्यक है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पर्सनैलिटी राइट्स की अवधारणा अब भारत में तेजी से महत्व पाने लगी है, क्योंकि कई बार सेलिब्रिटीज के नाम और पहचान का कमर्शियल फायदा उठाने के लिए उनके डिजिटल रूपों का गलत इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह आदेश एक प्रीस्डेंट (पूर्व निर्णय) की तरह काम करेगा और भविष्य में इसी तरह के मामलों में मार्गदर्शन देगा। फैसले में यह भी कहा गया कि यदि कोई प्लेटफॉर्म या व्यक्ति इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा की अगली सुनवाई 30 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है, जहां अंतिम रूप से इस मामले पर विस्तृत निर्णय हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Shatrughan Sinhas Khamosh Dialogue Protection

19 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स यानी व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज यानी 21 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद एक बड़ा निर्णय सुनाया है जिसमें कहा गया है कि अभिनेता का प्रसिद्ध डायलॉग ‘खामोश’ उनके व्यक्तित्व से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है और इसे, उनके नाम, आवाज या तस्वीर के साथ बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले में न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का यह खास डायलॉग और उनकी डायलॉग बोलने की शैली फिल्मी और डिजिटल दुनियाभर में उनके पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसलिए, किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म द्वारा इसका अनधिकृत उपयोग, खासकर सोशल मीडिया पर उनके नाम, तस्वीर, आवाज या चेहरे के डिजिटल रूपों का इस्तेमाल करना न्यायालय स्वीकार नहीं करेगा। याचिका में अभिनेता ने बताया कि पिछले कुछ समय से कई वेबसाइट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, इमेज और ‘खामोश’ जैसे डायलॉग का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, कई बार AI तकनीक के जरिये उनकी आवाज या चेहरा असली लगने वाले कंटेंट में दिखाया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को भी नुकसान पहुंच रहा है। हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि सभी ऐसी सामग्री को फौरन हटाया जाए और भविष्य में भी ऐसी सामग्री अपलोड नहीं की जाए। कोर्ट ने इसे पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन मानते हुए कहा कि ऐसे डिजिटल दुरुपयोग से अभिनेता की निजता, उन्हें मिले सम्मान और उनकी पहचान को खतरा है। न्यायालय ने आगे स्पष्ट किया कि आज के डिजिटल युग में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी की नाम, आवाज, इमेज या व्यक्तित्व को बिना सहमति के उपयोग करना उनको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह कदम पर्सनैलिटी अधिकार की रक्षा के लिए आवश्यक है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पर्सनैलिटी राइट्स की अवधारणा अब भारत में तेजी से महत्व पाने लगी है, क्योंकि कई बार सेलिब्रिटीज के नाम और पहचान का कमर्शियल फायदा उठाने के लिए उनके डिजिटल रूपों का गलत इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह आदेश एक प्रीस्डेंट (पूर्व निर्णय) की तरह काम करेगा और भविष्य में इसी तरह के मामलों में मार्गदर्शन देगा। फैसले में यह भी कहा गया कि यदि कोई प्लेटफॉर्म या व्यक्ति इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा की अगली सुनवाई 30 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है, जहां अंतिम रूप से इस मामले पर विस्तृत निर्णय हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
2 साल से प्रेग्नेंट बता रहे लोग:सरगुन मेहता ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, रवि दुबे संग बेबी प्लानिंग खबरों को बताया झूठ

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता और उनके पति अभिनेता रवि दुबे के बारे में हाल ही में चल रही प्रेग्नेंसी अफवाहों ने मीडिया और सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया था। कई न्यूज पोर्टल्स पर दावा किया कि यह कपल अपनी शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। हालांकि, अब खुद सरगुन ने इसपर सख्त प्रतिक्रिया दी है और इन सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा करते हुए सरगुन ने लिखा कि यह बिना चीजों की खबरें बहुत पहले से वायरल हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “लोगों को कैसे पता कि हम दोनों (मैं और रवि) के बारे में हमसे पहले ही प्रेग्नेंसी का पता चल गया है? कृपया इसे बंद करें।” सरगुन ने अपने नोट में यह भी मजाकिया लहजे में लिखा कि अगर मीडिया की बात मानी जाए तो वे पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हैं- “इतनी लंबी प्रेग्नेंसी? जो कि सच से कोसों दूर है।’’ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि कभी-कभी उनकी कैफे या सलून की फोटो को देखकर भी लोग यह मान लेते हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं। सरगुन ने सवाल उठाया, “क्या वे मेरे डाक्टर्स को जानते हैं? या सिर्फ कुछ तस्वीरें देखकर अनाप-शनाप बातें बना रहे हैं?” उन्होंने लोगों से विनती की कि वे ऐसी अफवाहें फैलाने से पहले किसी विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि करें। इससे पहले भी सरगुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी का मतलब हमेशा बच्चों की उम्मीद नहीं होती। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जिंदगी की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। कुछ लोग जल्दी माता-पिता बनते हैं, कुछ बाद मे, यह व्यक्ति के निर्णय पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की अफवाहें शादी की पवित्रता को छोटा कर देती हैं, जबकि हर रिश्ते की अपनी एक अलग यात्रा होती है। बता दें कि सरगुन मेहता और रवि दुबे ने टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट किया और 7 दिसंबर 2013 को शादी रचाई। रवि दुबे जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे, जबकि सरगुन ने हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने 2’ में काम किया है।
जैकी श्रॉफ ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नूतन की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें तस्वीरें शामिल थीं। वीडियो पर लिखा था, “नूतन जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।” बता दें कि नूतन का जन्म 1936 में हुआ था और 21 फरवरी 1991 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह 54 साल की थीं। वर्ष 1990 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। हालांकि, 1991 में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी। नूतन का फिल्म करियर नूतन हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस में थीं। उन्होंने 1945 में अपने पिता की फिल्म नल दमयंती में बाल कलाकार के रूप में कैमरे के सामने पहली बार काम किया। 1950 में मां के निर्देशन में बनी हमारी बेटी से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस करियर शुरू किया। इसके बाद 1951 में नगीना और हम लोग जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। 1955 में फिल्म सीमा उनकी पहली बड़ी सफलता साबित हुई, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 1959 में अनाड़ी और सुजाता से उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। 1963 में बिमल रॉय की बंदिनी में उनकी एक्टिंग को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है। 1960 और 70 के दशक में छलिया, सरस्वतीचंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्मों से उन्होंने स्टारडम कायम रखा। 1980 के दशक में उन्होंने मेरी जंग, नाम और कर्मा में भी काम किया।
gangster harry boxer : lookout circular issued | lawrence bishnoi | anmol bishnoi | bollywood mumbai police | कौन है हैरी बॉक्सर, जिसके खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नंबर-3 गुर्गा?

हैरी बॉक्सर: ‘तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर, थार और रॉयल ग्रीन कॉलोनी वाला घर के साथ-साथ तेरी लुगाई और मां-बाप कब कहां आते-जाते हैं, सब मुझको पता है. तु्म्हारे घर के अंदर का फोटो भी मेरे पास है.’ ‘धुरंधर’ फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने से पहले हैरी बॉक्सर ने एमपी के एक बड़े बिजनेसमैन को इस तरह से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है. अब हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. हैरी बॉक्सर कैसे लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के बाद इस गैंग का नंबर-3 गुर्गा बन गया? लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हैरी बॉक्सर का बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक में कितना खौफ है? इंडिया में हैरी बॉक्सर के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं? गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल अहमदाबाद जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब विदेशों से नई और खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रहा है. भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बाद अब एक नया नाम हैरी बॉक्सर तेजी से उभरकर सामने आया है. हैरी बॉक्सर कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग का बड़ा डिजिटल चेहरा बन चुका है, जो कनाडा और अमेरिका में बैठकर भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों को सीधी चुनौती दे रहा है. हैरी बॉक्सर के नाम से बॉलीवुड में कितना खौफ? कौन है हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग में क्या है हैसियत? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है और वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जाता है. एक समय वह भारतीय सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. जयपुर में रहने के दौरान वह बॉक्सिंग सीखता था, जिसके कारण अपराध की दुनिया में उसका नाम ‘हैरी बॉक्सर’ पड़ गया. उसके खिलाफ जयपुर, सीकर, अलवर और धौलपुर में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हैरी बॉक्सर ने साल 2024 में ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में प्रवेश किया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच बढ़ती दूरियों के बाद, लॉरेंस ने हैरी बॉक्सर को गैंग की कमान सौंपी है. वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है. हाल ही अनमोल को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है. कैसे बना हरिचंद से हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई गैंग में उसकी एंट्री कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह बहुत कम समय में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी और भरोसेमंद गुर्गा बन गया. हैरी बॉक्सर का मुख्य काम गैंग के लिए रंगदारी मांगना, शूटर्स को निर्देश देना और विदेशी धरती से गैंग का प्रचार करना है. वह तकनीक का जानकार है और अक्सर सोशल मीडिया, वाइस कॉल का इस्तेमाल कर धमकियां देता है ताकि एजेंसियां उसकी लोकेशन न पकड़ सकें. भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. ये फिल्मी सितारे जी रहे हैं खौफ में हैरी बॉक्सर का नाम हाल ही में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा. हैरी ने रणवीर के मैनेजर को फोन कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के पीछे भी हैरी बॉक्सर का हाथ माना जा रहा है. उसने वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लाइन पर आने की चेतावनी दी थी. हैरी बॉक्सर ने कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इसके साथ ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी इस गैंग के रडार पर बताया गया है. हैरी बॉक्सर की क्राइम कुंडली और भारत में केस भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. वह हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामलों में वांछित है. हैरी पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उसके ‘घोस्ट हिटमैन’ नेटवर्क के 5 शूटरों को पकड़ा था, जो हाई-प्रोफाइल हत्याओं में शामिल थे. हैरी बॉक्सर केवल पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी गैंग्स के लिए भी टारगेट है. हाल ही में अमेरिका में रोहित गोदारा गैंग के साथ उसकी मुठभेड़ की खबरें भी आई थीं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. लुक आउट नोटिस का मतलब है कि अब भारत के किसी भी एयरपोर्ट या बंदरगाह से वह देश के अंदर नहीं घुस पाएगा. साथ ही, इंटरपोल के जरिए उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिशें तेज हो जाएंगी. हालांकि, जब तक वह विदेशी धरती पर है, उसे पकड़ना एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी चुनौती है. लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने से उसकी इंटरनेशनल मूवमेंट पर लगाम लगेगी और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी.









