Wednesday, 24 Jun 2026 | 10:11 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Odisha GRP Constable Murdered by Mob

Odisha GRP Constable Murdered by Mob

5 मिनट पहले कॉपी लिंक भीड़ ने जीआरपी कांस्टेबल को डंडे से बांधकर पीटा। ओडिशा के खुर्दा जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर एक जीआरपी कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वाईं की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सौम्य रंजन अपने साथी के साथ किसी आधिकारिक काम से रेलवे एडीजी से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि सौम्य रंजन और ओम प्रकाश ने बुधवार को रास्ते में दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। उनकी बाइक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर भी मारी, जिससे महिलाएं दूर तक घसीटती चली गईं। सौम्य रंजन पिछले 12 सालों से कटक जीआरपी में कांस्टेबल था। सौम्य रंजन की मां ने कहा कि उनका बेटा अपने साथी ओम प्रकाश के साथ एडीजी से मिलने जा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सौम्य को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। घटना की 4 तस्वीरें… परिवार का आरोप- पुलिस ने कुछ नहीं किया मृतक के परिजन रोते हुए। घटना की खबर इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों को रोक लिया और सौम्य रंजन पर हमला कर दिया। पुलिस पर मृतक की मदद ना करने के आरोप पर डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मृतक पक्ष पर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case – IAF BJP TMC

Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case - IAF BJP TMC

Hindi News National Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case IAF BJP TMC | West Bengal Election Violence कोलकाता6 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमनगर जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। उनके परिवार में सिर्फ मां है, जो पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर में रहती है। चंद्रनाथ पिछले 5 साल से सुवेंदु के लिए काम कर रहे थे। राजनीति में आने से पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। ये वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममजा बनर्जी को विधानसभा चुनाव में हराया है। 30 अप्रैल को जब ममता शाखावत मेमोरियल हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची थीं, तो चंद्रनाथ भी वहां पर थे। फर्जी नंबर प्लेट, रास्ता ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई, टाइमलाइन समझिए चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने किराए के घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे। रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी। कार और दो बाइक सवार CCTV में दिखे: स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक SUV और दो बाइक पर सवार तीन आरोपी पीछे जाते दिखे। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है। 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास SUV स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंट फायरिंग की। कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त किया लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है। ——————————– सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:10 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां सीने के आर-पार, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case – IAF BJP TMC

Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case - IAF BJP TMC

Hindi News National Chandranath Rath Story; Suvendu Adhikari PA Murder Case IAF BJP TMC | West Bengal Election Violence कोलकाता4 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। 42 साल के चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमनगर जा रहे थे, जहां वे किराए के घर में अकेले रहते थे। हमलावर ने उन्हें सीने में दो और एक पेट में गोली मारी। चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। सुवेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे ते। उन्होंने भवानीपुर में सुवेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से सुवेंदु ने ममजा बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। रिजल्ट के 3 दिन बाद उनकी हत्या हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उनपर गोली एकदम करीब से चलाई गई थी, जिससे लगता है कि हमला पूरी तरह प्री-प्लांड था। फर्जी नंबर प्लेट, रास्ता ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई, टाइमलाइन समझिए चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने किराए के घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे। रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी। स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक SUV और दो बाइक पर सवार तीन आरोपी पीछे जाते दिखे। CCTV फुटेज में सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है। 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास SUV स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंट फायरिंग की। कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त किया लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल: हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है। ——————————– सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:10 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां सीने के आर-पार, एक पेट में लगी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Army Camp, BSF HQ Target; ADGPs Aunt, BJP Leader Linked to Murder Plot

Army Camp, BSF HQ Target; ADGPs Aunt, BJP Leader Linked to Murder Plot

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़ी रही। CM भगवंत मान ने कहा कि चुनाव से पहले BJP ऐसे ब्लास्ट कराती रहती है। वहीं DGP ने कहा कि ये IED ब्लास्ट हो सकते हैं, जो टाइमर या रिमोट से किए गए हैं। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का हाथ हो सकता है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED धमाके के VIDEO पंजाब में 3 घंटे के भीतर 2 जगह धमाके हुए। पहला धमाका मंगलवार रात पौने 8 बजे जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुआ। इसके बाद अमृतसर में आर्मी कैंप में करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक किया गया। खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी नाम के खालिस्तानी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए DIG संदीप गोयल व उनके परिवार को टारगेट बताया। इसके बाद श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे CM भगवंत मान ने कहा कि चुनाव से पहले BJP ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्ट कराती रहती है। वह लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है लेकिन पंजाबी डरने वाले नहीं हैं। ये BJP का स्टाइल है कि चुनाव वाले स्टेट में छोटे-मोटे ब्लास्ट या दंगे करा दो। वहीं ब्लास्ट की जांच करने अमृतसर पहुंचे DGP गौरव यादव ने कहा कि ये IED ब्लास्ट हो सकते हैं, जो टाइमर या रिमोट से किए गए हैं। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का हाथ हो सकता है। धमाके के पीछे ऑपरेशन सिंदूर की एनीवर्सरी वजह हो सकती है। उन्होंने खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी नाम के संगठन के अस्तित्व को नकारते हुए कहा कि इसके पीछे पाक ISI के लोग हैं (पढ़ें पूरी खबर) 2. बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद गर्लफ्रेंड के नहाते चैटिंग, बेडरूम में न्यूड VIDEO लुधियाना में बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद गर्लफ्रेंड संग वीडियो सामने आए हैं। युवक की मां ने दावा किया कि लड़की बेटे को अपने घर बुलाती थी और उसके साथ संबंध बनाती थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि युवक के मोबाइल में लड़की के घर के बेडरूम का वीडियो है, जिसमें दोनों न्यूड हैं और मस्ती कर रहे हैं। यही नहीं गर्लफ्रेंड बाथरूम में नहाते हुए चैटिंग करती थी। मां ने कहा कि बेटे के मोबाइल में लड़की के 10 हजार से ज्यादा फोटो व वीडियो है। यही नहीं मोबाइल में दोनों के बीच की करीब दो ढाई साल की चैटिंग भी पड़ी है। दोनों इंस्टाग्राम और स्नैपचेट पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग करते थे। उसकी गर्लफ्रेंड ने बार-बार आत्महत्या का दबाव बनाया, ‘गोलियां खाकर मर जा’ जैसे मैसेज भेजे, जिसके बाद बेटे ने सुसाइड किया। हमारे पास उसके 10 हजार से ज्यादा प्राइवेट वीडियो व फोटो हैं। पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर चुकी है (पढ़ें पूरी खबर) 3. मोहाली में बेअदबी, सड़क पर बिखरे मिले अंग, माहौल तनावपूर्ण मोहाली में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के पास सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साई सिख संगत ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। घटना का पता तब चला जब गुरुद्वारे में तैनात सेवादार ने श्री गुटका साहिब के अंगों को जमीन पर गिरा देखा। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बेअदबी से नाराज लोगों ने इकट्‌ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि नए बेअदबी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाली सिटी-2 के DSP हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ में होंगे IPL के क्वालिफायर मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मई को क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट न्यू चंडीगढ़ के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 के मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को प्लेऑफ मुकाबलों का डिटेल जारी किया। IPL 2026 में 5 मई तक 48 मैच खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबले 70 मैच के बाद खेले जाएंगे। सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। 5. ‘बच्चों हमें माफ कर दो’ लिखकर माता-पिता ने जहर निगला लुधियाना में दंपती ने देर रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बेटा घर पहुंचा तो दोनों बेड पर बेसुध हालत में पड़े थे। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था- हम अपनी जिंदगी से दुखी होकर यह कदम उठा रहे है। इसमें किसी दोस्त या रिश्तेदार का हाथ नहीं है। ना ही परिवार पर कोई कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे लिखा- मेरे बेटे मेरी किसी से कोई देनदारी नहीं है और ना ही कोई जानकारी है। जो मैंने किया अपने सिर पर किया। इसलिए बच्चों को तंग परेशान ना किया जाए। मेरे बच्चों हमें माफ कर दो। हम तुम्हारा साथ नहीं दे सके। गरीबी में जन्म लिया, गरीबी में मर गए। मैं दोबारा बयान करता हूं कि मरने पर जो लिखा सच लिखा। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल थाना जोधां पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड

Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer

Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer

Hindi News National Kolkata BJP Worker Murder | Mamata Says No Resignation; Amit Shah Observer गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई/कोलकाता24 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। इधर, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। वहीं, बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीत ली हैं। पार्टी 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है। वेणुगोपाल बोले- विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। वेणुगोपाल ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य में किसी भी रूप में भाजपा या उसके सहयोगी सत्ता में न आएं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Punjab Chandigarh top news; AAP Chadha Warning, 21 States Police | Boy Murder

Punjab Chandigarh top news; AAP Chadha Warning, 21 States Police | Boy Murder

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर राष्ट्रपति भवन से जुड़ी रही। पहले सांसद राघव चड्‌ढा राष्ट्रपति से मिले और कहा कि हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस है। इसके बाद CM भगवंत मान मिले और कहा कि BJP के पंजाब में 2 MLA हैं और राज्यसभा सांसद 6 हो गए। उन्होंने राघव चड्‌ढा के बयान को धमकी बताया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM मान राष्ट्रपति से बोले- संविधान का मजाक बनाया; चड्‌ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस 6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने के खिलाफ CM भगवंत मान ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। CM मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। पंजाब में भाजपा के MLA 2 हैं और राज्यसभा के 6 सांसद हो गए, यह संविधान का मजाक है। मैंने संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की। वहीं केजरीवाल ने कहा कि फरवरी में बदला लिया जाएगा। पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी। CM मान 90 MLA को 3 वॉल्वो बसों में लेकर दिल्ली पहुंचे थे। मान से पहले सांसद राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक राष्ट्रपति से मिले। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब की सरकारी मशीनरी का मिसयूज कर उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया। चड्‌ढा ने चेतावनी भी दी कि AAP डेंजरस गेम खेल रही, इसका अंत खतरनाक होगा। AAP के पास 1 राज्य की पुलिस है। लेकिन हमारे (BJP) पास 21 राज्यों की पुलिस है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. हथौड़ा मारकर नाबालिग लड़के की हत्या संगरूर की पटियाला गेट कृष्णा बस्ती में युवकों के बीच हुई कहासुनी खूनी लड़ाई में बदल गई। इसमें 15 साल के एक लड़के को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। वह 10वीं में पढ़ता था। वहीं, घायल उसका चचेरा भाई अवनीत सिंह उर्फ आदित्य है। परिवार वालों ने बताया कि गली में किसी बात को लेकर 2 बच्चों में झगड़ा हुआ। इसके बाद 2 युवकों ने हथौड़े हमला कर दिया। DSP संजीव सिंगला ने बताया- सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों का झगड़ा हो गया है। डीएसपी ने कहा- आरोपी मोहम्मद खान और उमर खान हैं, जो पटियाला गेट के रहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. एलांते मॉल के सामने मारपीट, महिला बोली- पुलिस खड़ी देखती रही चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सिख व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान उसकी पगड़ी भी खुल जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कार में बैठे एक दंपती ने रिकॉर्ड किया। महिला ने कहा कि मौके से करीब 100 मीटर दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने झगड़ा नहीं रोका। करीब 5 से 6 मिनट तक यह मारपीट चलती रही। उस व्यक्ति का सिर फट गया और खून बह रहा था। आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए, शोर-शराबा हो रहा था, लेकिन पीसीआर से कोई नीचे नहीं उतरा। जब मामला शांत हो गया, तब पुलिसकर्मी आराम से आए और पूछने लगे कि क्या हुआ? (पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना में 6 महीने बाद गर्लफ्रेंड पर FIR: सुसाइड से पहले युवक ने लिखा- तू कहती थी मर जा लुधियाना में प्रेम संबंधों के चलते युवक (21) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया। युवक की मां छह महीने तक इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बेटा बचाओ एनजीओ के संपर्क में आने पर युवक की मां ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। पुलिस ने उनकी बात सुनी और तुरंत थाना सदर पुलिस को FIR दर्ज करने के आदेश दिए। थाना सदर पुलिस ने अब युवक की मां की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हौ। युवक की मां का कहना है कि बेटे ने सुसाइड में अपनी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताया थाष इसलिए उन्होंने प्रेमिका और उसके पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. यूट्यूबर के प्रैंक VIDEO पर बवाल, निहंग की धमकी- तुझे उल्टा टांगूंगा यूट्यूबर मिस्टर इंडिया हैकर (दिलराज सिंह रावत) को एक युवक के बाल काटते हुए सरदार-सरदार कहना महंगा पड़ गया। उनके वीडियो पर सिख कम्युनिटी के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, विक्की थॉमस नाम के एक निहंग ने तो गुस्से से भरा एक वीडियो जारी कर कह दिया- सिखों की इस तरह बेइज्जती करने वाला तू जहां भी है, तेरे को कपड़ों की तरह उल्टा टांग दूंगा। इसके बाद यूट्यूबर को माफी मांगनी पड़ी। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि वीडियो का मकसद किसी भी धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बाद उन्होंने वीडियो से विवादित हिस्सा भी डिलीट कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सरपंच पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा, विधायक पर आरोप बरनाला के गांव कलालमाजरा में सरपंच जगजीवन सिंह अपने तीन पंचायत सदस्यों हरजिंदर सिंह, भरपूर सिंह और गुरचरण सिंह के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। उनके पास पेट्रोल भी था। सूचना मिलते ही महल कलां का सिविल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और उन्हें समझाने का प्रयास किया। सरपंच जगजीवन सिंह ने कहा कि महल कलां विधानसभा क्षेत्र के विधायक उनकी पंचायत के कार्यों में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। विधायक ने पहले गांव में प्रशासक नियुक्त किया था, जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और उस पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अब गांव में फिर से प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। सरपंच ने कहा कि वे पूरे

Punjab Chandigarh Top News; wife murder | AAP MLA Clashes with Gangster | CM Mann

Punjab Chandigarh Top News; wife murder | AAP MLA Clashes with Gangster | CM Mann

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बंगाल चुनाव रिजल्ट से जुड़ी रही। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि अब पंजाब में तख्तापलट होगा। वहीं CM मान ने जवाब देते हुए इसे शेखचिल्ली के सपने बताया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर, बिट्‌टू बोले- अब तख्तापलट होगा बंगाल में BJP की एकतरफा बढ़त दिख रही है। जिसके बाद पंजाब में BJP ने जश्न मनाया। वहीं अब अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बंगाल में भाजपा की जीत का पंजाब चुनाव-2027 में क्या असर पड़ेगा। बंगाल जीत से उत्साहित केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू ने तो यहां तक कह दिया कि अब पंजाब में तख्तापलट की बारी है। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि ये शेखचिल्ली के सपने हैं। वहीं बंगाल चुनाव को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर BJP बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहाने में कामयाब रही तो अगली बारी पंजाब की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे बंगाल में भाजपा कभी सरकार नहीं बना सकी, उसी तरह पंजाब में अकेले दम पर सत्ता पाना भी भाजपा के लिए किसी सपने से कम नहीं। जालंधर की DAV यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रो. डॉ. केके रत्तू कहते हैं- अगर BJP बंगाल जीत गई तो पंजाब में भी साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाएगी। BJP के लिए पंजाब भी बंगाल की तरह सियासी कामयाबी की बड़ी पहेली है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. गुरदासपुर में पहले पत्नी का मर्डर, फिर खुद को गोली मारी, दूसरी शादी की थी गुरदासपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला की लाश फर्श पर, जबकि व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला। व्यक्ति की ये दूसरी पत्नी थी। करीब 8 साल पहले पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था। दूसरी शादी के बाद भी दंपती में पारिवारिक कलह चल रहा था। घटना के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। दंपती की 2 बेटियां हैं, जो रिश्तेदारों के यहां पर थीं। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। मृतकों की पहचान पति बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा और पत्नी परमशील उर्फ शैली के नाम से हुई। सरपंच के मुताबिक, दोनों के बीच मतभेद था। लेकिन, ये क्यों था कोई नहीं जानता। दूसरी पत्नी ने भी तलाक की मांग की थी। इसके लिए उसने वूमेन सेल में शिकायत दी थी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. टीचर को सजा दिलाना…इस इंस्टा पोस्ट के बाद छात्र का सुसाइड फरीदकोट में BA प्रथम साल के छात्र ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले इंस्टा पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- टीचर को सजा दिलवाई जाए। पिता ने कहा कि टीचर ने बेटे को बहुत बेइज्जत किया और कहा कि अगर तुममें अपनी किताब जमा करने की हिम्मत नहीं है, तो तुम ट्रेन के नीचे आकर या नहर में कूदकर मर जाओ। जिससे वह परेशान चल रहा था। सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर से निकलने वाली अबोहर ब्रांच में इसकी लाश मिली है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर को भी पकड़ लिया है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना के AAP विधायक गैंगस्टर से भिड़े, कॉल पर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं लुधियाना के पायल से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा गैंगस्टर डोनी बल से भिड़ गए। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को कॉल कर गैंगस्टर ने धमकाया तो ग्यासपुरा ने फोन लेकर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं, बाहर बैठकर नौजवानों को हथियार पकड़ा रहे हो। इस पर गैंगस्टर बोला- तुझे सरेआम मारकर वीडियो डालूंगा, पहले जल्ला और फिर नंबर तेरा है। जिस पर विधायक ने जवाब दिया- पहले मुझे मार, फिर जल्ले को देखना। विधायक और गैंगस्टर के बीच बहस का 15 मिनट का वीडियो सामने आया है। हाल ही में गैंगस्टर ने विदेशी नंबर से कॉल कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पायल में विधायक के करीबी की दुकान पर फायरिंग की। डोनी के गुर्गों ने अब दो तीन दिन पहले MLA ग्यासपुरा की मीडिया टीम के सदस्य को राणो पुल पर घेरा और उसे धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद MLA ने अब डीजीपी को शिकायत भेजी है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. गोल्डन टेंपल में AI फोटो से बेअदबी, परिक्रमा में चप्पल पहने और नंगे सिर दिखाया अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ी बेअदबी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की फोटो सामने आई है। इसमें तीन लोग- जिनमें से एक लड़का और दो व्यक्तियों को परिक्रमा में चप्पल पहने हुए दिखाया गया है। इनके सिर पर रुमाला भी नहीं बंधा है। वह एक नई स्कूटी की चाबी हाथ में पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं। फोटो ‘नंबरदार_बोटहाउस’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई। जिसके बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। एक सिख ने कॉल कर व्यक्ति से सवाल किए तो उसने कहा कि हम इसे डिलीट कर देंगे। हम माफी मांगते हैं, अनजाने में हो गया। छोड़ दो, माफ कर दो। उधर, इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी फोटो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह स्याली ने फोटो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 6. चंडीगढ़ निगमकर्मी की मोबाइल चोरी के शक में हत्या, बाप-बेटा समेत 3 गिरफ्तार चंडीगढ़ के मनीमाजरा में नगर निगम कर्मचारी की मोबाइल चोरी के शक में हत्या कर दी गई। 2 मई को उसकी लाश सड़क किनारे जंगल में पड़ी मिली थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो, कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस

Punjab Chandigarh Big news Minor player abuse Double Murder CM Bhagwant Mann Law challenge

Punjab Chandigarh Big news Minor player abuse Double Murder CM Bhagwant Mann Law challenge

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP सरकार के बेअदबी को लेकर बनाए उम्रकैद की सजा वाले कानून से जुड़ी रही। ईसाई भाईचारे ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसकी सुनवाई अगले हफ्ते होगी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP सरकार के बेअदबी कानून को ईसाई भाईचारे की चुनौती पंजाब के बेअदबी कानून को अब ईसाई भाईचारे ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि कानून को किसी एक धर्म के प्रति केंद्रित करना संविधान की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब की AAP सरकार ने इस कानून में सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का ही जिक्र किया है। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म के धर्मग्रंथों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले जालंधर के एक व्यक्ति ने भी कानून को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि इसमें उम्रकैद तक की सजा के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है, लेकिन इसे गवर्नर से मंजूरी दिलवाकर लागू कर दिया गया। याचिका की सुनवाई अगले हफ्ते होगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब CM को झटका, राष्ट्रपति से सिर्फ अकेले मिल सकेंगे राघव चड्‌ढा समेत पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़कर BJP जॉइन करने के खिलाफ CM भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति को मिलेंगे। सीएम को अकेले मुलाकात का टाइम मिला है। हालांकि CM मान ने सभी 94 विधायकों के साथ मुलाकात का टाइम मांगा था। मगर, अब CM ने कहा है कि वह राष्ट्रपति भवन तक सभी विधायकों को लेकर जाएंगे। मान की इस मुलाकात का मकसद राइट टू रिकॉल के तहत 6 सांसदों की मेंबरशिप रद्द करा दोबारा वोटिंग करवाना है। इसी बीच AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उनकी सिक्योरिटी मांगने पर कोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर पूछा कि उनकी सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई। (पढ़ें पूरी खबर) 3.नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से टूर्नामेंट में अश्लील हरकतें चंडीगढ़ में एक नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से भरे स्टेडियम में यौन उत्पीड़न हुआ। यौन उत्पीड़न करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक नामी फुटबॉल कोच है। प्लेयर का कहना है कि टूर्नामेंट के दौरान 2 टीमों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान कोच ने उसके पीछे अंगुली डालकर अश्लील हरकत की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कोच को अभी तक अरेस्ट नहीं किया। फुटबॉल प्लेयर की तरफ से इस बारे में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और चीफ सेक्रेटरी को शिकायत भेजी गई है। जिसमें आरोप लगाया कि बार-बार नोटिस भेज परेशान किया जा रहा। गवाहों पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस की टीमें सीधे एकेडमी के अंदर आकर दहशत का माहौल बना रही हैं। एक अफसर तो हथियार लेकर ही घुस आया। जिससे बच्चे सहम गए। (पढ़ें पूरी खबर) 4. दामाद ने ससुर-साले को गोलियां मारीं; बेटी ने बुलाया था संगरूर में ससुर और साले की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बेटी के घर झगड़ा सुलझाने के लिए आए थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके कारण दामाद ने गुस्से में आकर दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली गलते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान ससुर लखबीर सिंह व साले जगसीर सिंह के नाम से हुई है। जबकि आरोपी गुरविंदर सिंह है। एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। इसके बाद पत्नी ने पिता और भाई को फोन कर पटियाला से बुला लिया। वह गुरविंदर सिंह के घर पहुंचकर उसे समझाने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में बहस हुई। (पढ़ें पूरी खबर) 5. ‘एक दिन मैं मर जाऊंगा..अर्थी पर कंधा भाई का हो’ हिमाचल प्रदेश के माता चिंतपूर्णी में माथा टेककर वापस लौटते समय लुधियाना के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिर गई, जिससे दो युवक जिंदा जल गए। इनमें से एक युवक ने एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की। उसने कहा कि एक दिन मैं मर जाऊंगा, अर्थी पर एक कंधा मेरे भाई का हो। युवक ने ऐसी 4 रील्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। करीब 1 घंटे बाद माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर वापस लौटते वक्त हादसा हो गया। कार काफी तेज चल रही थी और मोड पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरते ही कार में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। मृतकों में पंकू लुधियाना का रहने वाला था। वो अपने दोस्त के साथ चिंतपूर्णी माता मंदिर में माथा टेकने गया था। (पढ़ें पूरी खबर) 6. बदमाशी की तो सीधा इलाज होगा..कहने वाले IPS लुधियाना के बदमाशी करी तो कायदे से इलाज करेंगे, बाद में रोना पछताना मत… पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिंघम स्टाइल में चेतावनी देने वाले यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजयपाल शर्मा लुधियाना के रहने वाले हैं, वे यहीं पर पले बढ़े हैं और वह दो भाई हैं। उनके पिता का सपना था कि बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाए। लेकिन वह डेंटिस्ट बन गए थे। जिससे उनके पिता ने कहा कि था कि मैं नाखुश हूं। इसके बाद अजय पाल ने पिता से कहा कि कुछ टाइम दीजिएगा। इसके बाद अजयपाल ने UPSC क्रैक की और IPS बन गए। उनका दूसरा भाई अमितपाल भी IAS अफसर हैं। दोनों को उत्तर प्रदेश कैडर मिला। हाल ही में अजयपाल शर्मा को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर भेजा गया था (पढ़ें पूरी खबर) 7. पंजाब में आज से घर बैठे जनगणना, 33 सवालों से ऐसे करें स्वगणना पंजाब में आज से जनगणना शुरू हो गई है, जो 14 मई तक चलेगी। जनगणना में लोग खुद घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है, जहां लोग घर-घर सर्वे शुरू होने से 15 दिन पहले अपनी डिटेल्स खुद भर सकते हैं। फॉर्म 16 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे भरना

नीमच में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू:युवक की मौत, आरोपी भी घायल; जमीनी विवाद में किया वार

नीमच में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू:युवक की मौत, आरोपी भी घायल; जमीनी विवाद में किया वार

नीमच जिले की जीरण तहसील के ग्राम पावड़ा खुर्द में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। यह घटना चिंताखेड़ा चौकी क्षेत्र में सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पावड़ा खुर्द निवासी नरूलाल और उसके छोटे भाई भेरूलाल (30 वर्ष), पिता कचरूलाल मीणा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों भाई घर पर थे। इसी दौरान किसी बात पर उनके बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई नरूलाल ने घर में रखा चाकू उठाकर भेरूलाल के पेट पर कई वार कर दिए। चाकू के गहरे घाव के कारण भेरूलाल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में आरोपी बड़ा भाई नरूलाल भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिंताखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण जमीन की पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sonam Raghuvanshi Murder Case | Brother Govind Denies Accusations; Indore News

Sonam Raghuvanshi Murder Case | Brother Govind Denies Accusations; Indore News

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे। . इन आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है। गोविंद ने कहा- अगर मैं कुछ कहूंगा तो क्या आप मेरी बातों पर विश्वास करेंगे? हमारे पिताजी शिलॉन्ग से निकल चुके हैं और इंदौर आ रहे हैं। कोर्ट ने कहा था कि सोनम की रिहाई के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद होना चाहिए। जिस दिन जमानत मिली, उसी दिन फोन आया था तो जाना पड़ा। गोविंद रघुवंशी ने कहा- हमारा परिवार बिखर गया है। हम सब तरफ से अकेले हो गए हैं। मैं फाइटिंग कर-करके जीने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो पॉसिबल नहीं दिख रहा है। मुझे किसी से मतलब नहीं है। मेरा पेशेंस खत्म हो रहा है धीरे-धीरे। मुझे सोनम के किए का कोई आइडिया नहीं गोविंद ने कहा- आज भी सरकारी वकील ही सोनम के केस को देख रहे हैं। हमने किसी प्राइवेट वकील से संपर्क नहीं किया। मुझे सौ-दो सौ प्राइवेट वकीलों के कॉल आए। बोल रहे हैं कि हम आपके लिए फ्री में केस लड़ लेंगे। लेकिन मैंने आज तक इंटरेस्ट ही नहीं लिया कि कोई प्राइवेट वकील इसमें इन्वॉल्व हो। मुझे सोनम के किए का कभी भी कोई आइडिया नहीं रहा है। पुलिस प्रोसेस में क्या-क्या हुआ, मैंने इसमें आज तक कोई इंटरेस्ट नहीं लिया। मैं ऑलरेडी व्यापार से, परिवार से परेशान हूं। मार्केट में भी नहीं निकल पाता हूं। कहां नया इंटरेस्ट लूं कि क्या चल रहा है? गोविंद रघुवंशी ने कहा- मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है। लगता है कि सुसाइड कर लेना चाहिए गोविंद ने कहा- आप सोशल मीडिया उठाकर देख लीजिए। यूट्यूब चैनल देख लीजिए, सब जगह मुझे गालियां पड़ रही हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। मुझे सोनम से मिलने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं व्यापार करना चाहता हूं। मेरा बिजनेस बहुत अच्छा चल रहा था, जो बंद हो गया। मैं उसके लिए परेशान हूं। मेरी वाइफ है, दो बच्चे हैं, उन्हें भी देखना है। मैं ऑलरेडी घाटे में हूं, कर्ज में डूबा हूं। आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं गोविंद ने कहा- मैं आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं, लेकिन वो मेरे ऊपर आरोप लगाते जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप कंटिन्यू रहे तो मेरे लिए पॉसिबल नहीं है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं। मैंने विपिन जी से सोनम को लेकर बोल दिया था कि साहब मैं इसलिए जा रहा हूं, क्योंकि मेरी कुछ बैंकिंग प्रोसेस है। राजा की मां से लिपट कर रोए थे गोविंद सोनम की गिरफ्तारी के बाद गोविंद रघुवंशी राजा के घर भी पहुंचे थे। वे राजा की मां उमा रघुवंशी के गले लगकर रोए थे। कहा था कि सोनम ने गलती की है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए। गोविंद ने कहा था- राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। राजा की मां और भाई ने लगाए थे आरोप दरअसल, राजा की मां उमा रघुवंशी ने बुधवार को कहा था- मेरे बच्चे की हत्या करके उसे जमानत कैसे मिल सकती है? सोनम के परिवार वालों ने अंदर ही अंदर कुछ खेल किया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी आरोप लगाया था कि सोनम के परिवार, खासकर उसके भाई गोविंद का उसे पूरा समर्थन है। यदि सोनम वापस जेल जाती है तो गोविंद इसका बदला ले सकता है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर…