Wednesday, 24 Jun 2026 | 11:21 AM

Trending :

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी ‘ट्विन फ्लावर’ लड़ाई: ममता, रीताब्रत गुटों ने तृणमूल के नाम, पार्टी चिह्न को लेकर चुनाव आयोग का रुख किया | भारत समाचार वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India
EXCLUSIVE

Shillong Murder Accused Sonam Granted Bail

Shillong Murder Accused Sonam Granted Bail

सोनम को मंगलवार देर शाम जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट् . शिलॉन्ग कोर्ट ने सोमवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली। मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। इसके बाद मंगलवार शाम को सोनम जेल से रिहा हो गई। रिहाई के बाद मीडियाकर्मियों ने सवाल किए तो पिता और बेटी बिना कुछ कहे ही वहां से निकल गए। बता दें कि कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। कोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सवाल उठाए सोनम की जमानत की मुख्य वजह गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां रहीं। उसके वकील ने दलील दी कि 7 जून 2025 को गाजीपुर में गिरफ्तारी के समय कारण स्पष्ट नहीं बताया गया था। अदालत ने जांच में दस्तावेजों में गंभीर त्रुटियां पाईं। कोर्ट ने अनुच्छेद 22(1) का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत कारण बताना अनिवार्य है। ऐसा न करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। पुलिस की 4 गलतियां, जो सोनम के पक्ष में गईं अधूरा अरेस्ट फॉर्म: गिरफ्तारी के समय फॉर्म में चेक बॉक्स खाली थे। यह स्पष्ट नहीं था कि सोनम को किन धाराओं में हिरासत में लिया गया? धाराओं का घालमेल: केस डायरी और गिरफ्तारी के कागजों में अंतर मिला। मामला धारा 103(1) का था, लेकिन कई दस्तावेजों में 403(1) दर्ज था। वकील की अनुपस्थिति: रिकॉर्ड में प्रमाण नहीं मिला कि गाजीपुर में पहली पेशी के दौरान उसके पास कानूनी सलाह के लिए वकील था। बचाव के अधिकार का हनन: कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी को सही आरोप पता नहीं होंगे, तो वह शुरुआती चरण में प्रभावी बचाव कैसे कर पाएगी? 10 जून 2025 को सोनम समेत पांचों आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस शिलॉन्ग पहुंची थीं। लंबी न्यायिक हिरासत भी अहम वजह बनी सोनम के वकील ने दलील दी कि वह 9 जून 2025 से जेल में बंद है और 10 महीने से ज्यादा न्यायिक हिरासत में बिता चुकी है। इस दौरान केस की प्रगति धीमी रही है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2025 को केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हुई थी। 28 अक्टूबर 2025 को आरोप तय हुए। लेकिन अब तक 90 गवाहों में से केवल 4 की ही गवाही हो सकी है। आखिरी गवाह 3 फरवरी 2026 को पेश हुआ था। बचाव पक्ष की तरफ से कोर्ट में दी गई दलील। प्रोफाइल और परिस्थितियों का भी लाभ मिला मेघालय पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए आशंका जताई कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकती है। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं है, जिससे दोष साबित हो। चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हैं और सबूत कोर्ट की निगरानी में हैं, इसलिए छेड़छाड़ की आशंका निराधार है। वकील ने तर्क दिया कि सोनम इंदौर की स्थायी निवासी है और बड़े कारोबारी परिवार से आती है, जिसका व्यापार कई राज्यों में फैला है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए फरार होने की संभावना नहीं है। 25 वर्षीय महिला होने के कारण जमानत में नरमी के सिद्धांत का भी हवाला दिया गया। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम को जमानत इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Banswara Violence LIVE Photos Update; Murder Protest Stone Pelting

Banswara Violence LIVE Photos Update; Murder Protest Stone Pelting

बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव है। ग्रामीण सोमवार सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंच रहे हैं। . वारदात वाली जगह 4 थानों की पुलिस तैनात है। बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स भी भेजी गई है। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में आने से रोका जा रहा है। दरअसल, रविवार रात टामटिया गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वारदात से गुस्साए युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था। 30 से ज्यादा घरों में आग लगा दी गई, पथराव भी हुआ। लड़की के भाई का मर्डर जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष एक की गांव के अलग-अलग जातियों के हैं। जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी बहन और दूसरी पक्ष के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था। भाई ने पहले भी हमला करने वाले युवक को उसकी बहन से दूर रहने की हिदायत थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में एक अप्रैल को भी विवाद हुआ था। दावा किया जा रहा है कि भाई की टोकाटाकी से नाराज आरोपी ने लड़की के भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। गांव के बाहर ही पुलिसवालों को रोका पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या की जानकारी के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को गांव में नहीं घुसने दिया। मोटा गांव के थानाधिकारी ने बताया कि हम लोग पहुंचे तो वहां एक घर में आग लगी थी। हमें भी आग बुझाने के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद इन्होंने कई घरों में आग लगा दी थी। रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता भी रोक दिया था। विवाद से जुड़े फोटो … रविवार रात को टामटिया गांव में घरों को आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग गांव छोड़कर भी भाग गए हैं। टामटिया गांव में सोमवार सुबह से सन्नाटा है। यहां जगह-जगह आगजनी के निशान दिख रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी आज सुबह से ग्रामीणों के साथ बात कर रहे हैं। दोनों गांवों के लोगों से समझाइश की जा रही है। सोमवार सुबह से टामटिया गांव के बाहर फोर्स तैनात है। यहां बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। …. विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… लड़की से मिलने पहुंचे लड़के की गर्दन काटी,2-गांवों में बवाल:आगजनी में 10 से ज्यादा घर फूंके, पथराव में कई घायल, पुलिस पर भी हमला

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

नई दिल्ली48 मिनट पहले कॉपी लिंक वारदात के बाद घर से बाहर जाता हुआ आरोपी राहुल मीणा। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वो घर में अकेली थी। माता-पिता जिम गए थे। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। उसे 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था पुलिस ने बताया- राहुल घरवालों की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। ये भी जानता था कि नौकरों के लिए घर के बाहर किस जगह डुप्लीकेट चाबी छिपाकर रखी जाती थी। इसी चाबी से वह घर में दाखिल हुआ था। घर में दाखिल होते समय आरोपी राहुल मीणा। ऑनलाइन गेम में कर्जे में डूब गया था जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया- जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइल गेमिंग का आदी था। गेम में काफी पैसे हार चुका था और आसपास के अन्य घरेलू नौकरों से भी पैसे उधार ले रखे थे। नौकरों के मांगने पर वह पैसे नहीं लौटा रहा था। यह बात IRS अफसर तक पहुंची तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। दो लाख कैश और गहने लेकर भागा था आरोपी राहुल सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ। 40-45 मिनट अंदर रहा, करीब 7.15 बजे घर से बाहर आया। वह घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। IRS अफसर ने पुलिस को बताया था कि घर से करीब 2 लाख रुपए कैश और गहने भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने लूट का यह माल भी जब्त कर लिया है। जांच करती हुई पुलिस की टीमें। क्राइम के बाद कपड़े बदलकर भागा था पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। फुटेंज में देखा कि मीणा घर में दाखिल होते समय काले रंग की पैंट और पीली शर्ट पहने था। वारदात के बाद उसने कपड़े बदले और सफेद पैंट और उसी पीली शर्ट में कंधे पर बैग लटकाए बाहर जाते दिखाई दिया था। पीड़िता के कमरे के एंट्री गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इनके लाइव फुटेज पीड़िता और उसके पिता दोनों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध थे। राहुलको 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। मर्डर से 8 घंटे पहले अलवर में दुष्कर्म किया था अलवर पुलिस ने दिल्ली की हुई वारदात के बाद आरोपी राहुल का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि राहुल मीणा उसके पति को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी शादी समारोह में लेकर गया था। पति वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी वापस उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति लौटा तो पत्नी ने उसके साथ जाकर रिपोर्ट लिखवाई। होनहार और विनम्र स्वभाव की थी पीड़िता:विधायक ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय ने बताया कि पीड़िता एक होनहार लड़की थी। मैं उसे कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानती हूं और उसे ईमानदार, अनुशासित और असाधारण प्रतिभा वाली लड़की के रूप में बड़ा होते देखा है। शिखा रॉय ने आगे बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी लगन से UPSC की तैयारी कर रही थी। वह अच्छी डांसर भी थी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होती थी। वह स्वभाव से बहुत विनम्र थी और अपने आसपास के लोगों से जुड़ी रहती थी। ————————- क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Delhi IRS Officer Daughter Murder

Delhi IRS Officer Daughter Murder

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर मौजूद हैं। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Delhi IRS Officer Daughter Murder

Delhi IRS Officer Daughter Murder

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस के अनुसार, 22 साल की पीड़ित घटना के समय घर में अकेली थी। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें IRS अफसर के घर पर मौजूद हैं। परिजनों को घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती अधिकारियों के अनुसार, युवती घटना के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कहां थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है। 2 दिन पहले कार पार्किंग को लेकर बिजनेसमैन की हत्या हुई थी दिल्ली में दो दिन पहले सोमवार को कार पार्किंग विवाद में 34 साल के कपड़ा व्यापारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी गौरव शर्मा (42) का सौतेला बेटा भी शामिल है। गौरव और मृतक दोनों के बीच प्रीत विहार इलाके में अपने घर के बाहर टोयोटा फॉर्च्यूनर और BMW कार पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में एक तरफ पंकज और उनके भाई पारस नैयर और दूसरी तरफ गौरव, उसके साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा ने फायरिंग की। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह उसके सहयोगियों सुनील शर्मा (41) और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। ————————— क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CRPF Jawan Murder Case: Accused Arrested in Betul

CRPF Jawan Murder Case: Accused Arrested in Betul

बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में पूर्व सीआरपीएफ जवान बाबूराव सातनकर हत्याकांड के फरार आरोपी नवीन यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। . पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हमलापुर निवासी विशाल सातनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव, पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे और अन्य आरोपियों ने उनके पिता बाबूराव सातनकर पर लाठी-डंडों और नोजल पाइप से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल बाबूराव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में ओमप्रकाश यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। बस स्टैंड पर घेराबंदी कर तीसरा आरोपी पकड़ा फरार चल रहे आरोपी नवीन उर्फ नवीन्द्र यादव को 19 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर लाखापुर बस स्टैंड क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान नवीन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश और खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर बाबूराव की पीट-पीटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद किया है। बाबूराव और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से जमीन और मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण 17 अप्रैल को यह घटना हुई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। फोटो- पूर्व CRPF जवान बाबूराव सातनकर।

Manipur Firing | NIA Probe; Search Operation; Ukhrul Murder

Manipur Firing | NIA Probe; Search Operation; Ukhrul Murder

3 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक रिटायर्ड आर्मी जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान एसडब्ल्यू चिनाओशांग (46 वर्ष) और यरुइंगम वाशुम (42 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों इंफाल से उखरुल जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उखरुल का दौरा किया था और कूकी तथा नागा समुदायों से शांति और संवाद बनाए रखने की अपील की थी। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की गई है। कूकी काउंसिल ने घटना की निंदा की कूकी जो काउंसिल ने इस घटना में समुदाय की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, तंगखुल नागा लॉन्ग (TNL) की वर्किंग कमेटी ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि हमला कूकी SoO कैडरों ने किया है। कमेटी ने इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 6 अप्रैल बम हमले में 2 बच्चों की मौत 6 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में देर रात उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब बच्चे अपनी मां के साथ बेडरूम में सो रहे थे। इसके बाद भीड़ ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर CRPF कैंप पर भी हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में 2 की मौत हो गई, पांच घायल हो गए। मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया था। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर- 3 साल पहले गैंगरेप की शिकार युवती की मौत:सदमे में थी; 2023 हिंसा में किडनैपिंग, फिर दरिंदगी हुई, अबतक एक भी गिरफ्तारी नहीं मणिपुर में 3 मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के तुरंत बाद गैंगरेप का शिकार हुई 20 साल की युवती की मौत हो गई है। गैंगरेप के समय वह सिर्फ 18 साल की थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Manipur Firing | NIA Probe; Search Operation; Ukhrul Murder

Manipur Firing | NIA Probe; Search Operation; Ukhrul Murder

19 घंटे पहले कॉपी लिंक मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक रिटायर्ड आर्मी जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसडब्ल्यू चिनाओशांग (46 वर्ष) और यरुइंगम वाशुम (42 वर्ष) इंफाल से उखरुल जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उखरुल का दौरा किया था और कूकी तथा नागा समुदायों से शांति और संवाद बनाए रखने की अपील की थी। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की गई है। कूकी काउंसिल ने घटना की निंदा की कूकी जो काउंसिल ने इस घटना में समुदाय की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, तंगखुल नागा लॉन्ग (TNL) की वर्किंग कमेटी ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि हमला कूकी समुदाय ने किया है। कमेटी ने इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 6 अप्रैल बम हमले में 2 बच्चों की मौत 6 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में देर रात उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब बच्चे अपनी मां के साथ बेडरूम में सो रहे थे। इसके बाद भीड़ ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर CRPF कैंप पर भी हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में 2 की मौत हो गई, पांच घायल हो गए। मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया था। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर- 3 साल पहले गैंगरेप की शिकार युवती की मौत:सदमे में थी; 2023 हिंसा में किडनैपिंग, फिर दरिंदगी हुई, अबतक एक भी गिरफ्तारी नहीं मणिपुर में 3 मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के तुरंत बाद गैंगरेप का शिकार हुई 20 साल की युवती की मौत हो गई है। गैंगरेप के समय वह सिर्फ 18 साल की थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Karnataka MLA Convicted in 2016 Murder Case

Karnataka MLA Convicted in 2016 Murder Case

बेंगलुरु5 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के चर्चित योगेश गौड़ा गौदार हत्याकांड में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी समेत 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है। विशेष जज संतोष गजानन भट ने सभी आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया। यह मामला CBI द्वारा जांचा गया था, जिसमें कुलकर्णी को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया। सरकारी वकीलों ने बिना रियायत उम्रकैद की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने नरमी की अपील की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। दरअसल, 15 जून 2016 को बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेशगौड़ा गौदार की धारवाड़ में उनके जिम में हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच के बाद 2019 में मामला CBI को सौंपा गया था। इस फैसले के बाद विनय कुलकर्णी की विधानसभा सदस्यता पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि कानून के मुताबिक दो साल या उससे अधिक सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि अयोग्य हो जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Karnataka MLA Convicted in 2016 Murder Case

Karnataka MLA Convicted in 2016 Murder Case

बेंगलुरुकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के चर्चित योगेश गौड़ा गौदार हत्याकांड में बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी समेत 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कर्नाटक के धारवाड़ में 15 जून 2016 को बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की उनके जिम में हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने जांच की, लेकिन राजनीतिक दबाव और आरोपों के चलते 2019 में मामला CBI को सौंप दिया गया था। कोर्ट ने 15 अप्रैल को कांग्रेस विधायक और 16 अन्य लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया था। स्पेशल जज संतोष गजानन भट ने कहा कि सभी दोषियों ने मिलकर हत्या की आपराधिक साजिश रची थी। CBI ने 5 नवंबर 2020 को विनय कुलकर्णी को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया था। सजा के बाद कांग्रेस विधायक की सदस्यता जाने की संभावना मामले में कांग्रेस विधायक को मुख्य साजिशकर्ता माना गया। कोर्ट के फैसले के बाद कुलकर्णी की विधानसभा सदस्यता पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि कानून के मुताबिक दो साल या उससे अधिक सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि अयोग्य हो जाता है। दो आरोपियों को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी किया विधायक विनय कुलकर्णी के अलावा आरोपियों में विक्रम बेल्लारी, कीर्ति कुमार, संदीप सावदत्ती, विनायक कटगी, महाबलेश्वर होंगल उर्फ ​​मुदाका, संतोष सावदत्ती, दिनेश एम, एस अश्वथ, केएस सुनील, नजीर अहमद, शानवाज, के नूतन, सी हर्षित, चन्द्रशेखर इंडी उर्फ ​​चंद्रू मामा, विकास कलबुर्गी और चन्नकेशव तिंगरीकर शामिल हैं। आरोपियों में शामिल दो लोगों, वासुदेव रामा नीलेकानी और सोमशेखर न्यामगौड़ा को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया। योगेश गौड़ा मर्डर केस की टाइमलाइन 1. 15 जून 2016: धारवाड़ के सप्तापुर जिम में योगेश गौड़ा गौडर की हत्या हुई। 2. 2016-2018: स्थानीय पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य चार्जशीट में विनय कुलकर्णी का नाम नहीं था। 3. सितंबर 2019: सरकार बदलने के बाद केस CBI को सौंपा गया। 4. 5 नवंबर 2020: CBI ने विनय कुलकर्णी को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया। 5. 11 अगस्त 2021: सुप्रीम कोर्ट ने कुलकर्णी को सशर्त जमानत दी, धारवाड़ जाने पर रोक लगा दिया। 6. 7 जून 2025: सुप्रीम कोर्ट ने गवाह प्रभावित करने के आरोप में कुलकर्णी की जमानत रद्द की। 7. 27 फरवरी 2026: कुलकर्णी को सभी मुख्य गवाहों की गवाही के बाद सुप्रीम कोर्ट से फिर जमानत मिली। 8. 15 अप्रैल 2026: स्पेशल जज संतोष गजानन भट ने कुलकर्णी समेत 17 को दोषी ठहराया। 9. 17 अप्रैल 2026: कोर्ट ने सभी 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। ———————- क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा:6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड लॉकडाउन में दुकान खोली थी तमिलनाडु की मदुरै सेशन कोर्ट ने हाल ही में पिता-पुत्र की कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया। कहा कि अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला है। यह मामला 2020 का है। छह साल तक सुनवाई चली। इस मामले में कुल 10 आरोपी थे। एक की कोविड के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…