Thursday, 30 Jul 2026 | 11:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Salman Khan Cryptic Post | Shirtless Photo & Student Protest Support

Salman Khan Cryptic Post | Shirtless Photo & Student Protest Support

7 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। जिसे चंद घंटों में ही 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम से दो शर्टलेस तस्वीरें शेयर कीं। शर्टलेस तस्वीरें जिम की हैं, जिनमें सलमान जिम इक्विपमेंट के पास खड़े हैं और उनके सिर पर तौलिया डला हुआ है। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने लिखा है, सलमान खान डर गया, हम्म्म जो डर गया समझो मर गया। स्टूडेंट प्रोटेस्ट सपोर्ट कर चर्चा में हैं सलमान खान इन दिनों जंतर-मंतर में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर चर्चा में हैं। 2 दिन पहले सलमान ने स्टूडेंट का समर्थन करते हुए एक पोस्ट शेयर की और प्रोटेस्ट के हिंसक होने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने लिखा- यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। इस आंदोलन में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। आगे सलमान खान लिखते हैं, ‘मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और मेहनत से पढ़कर अपना भविष्य बनाने का जज्बा दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। यही युवा पीढ़ी एक शिक्षित और मजबूत भारत का निर्माण करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।’ सलमान ने आगे लिखा, ‘यह आंदोलन और यह विरोध प्रदर्शन बिल्कुल सही दिशा में किया गया है और छात्रों ने इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। उनका साहस, हिम्मत और शिक्षा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।’ ‘यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका पूरा श्रेय सिर्फ हमारे देश के छात्रों को मिलना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार भी उनका साथ देगी और हमारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति होगी। मैं सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं। भगवान उन सभी का भला करे जो शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।’ इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड बने- सलमान खान अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट के आखिर में सलमान ने लिखा है, ‘मेरी इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन बने। हर साल पढ़ाई को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़े। इतना कि बाहर से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत ही एजुकेशन हब बने। सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद से ही कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्रोटेस्ट में समर्थन देना शुरू कर दिया। इनमें वरुण धवन, प्रीति जिंटा, करीना कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान शामिल हैं। सलमान की पोस्ट के कुछ समय बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्दे पर एक रील पोस्ट की और चर्चा करने की बात की। कुछ देर बाद लिखा- सोनम प्लीज कुछ खा लो, कुछ घंटों में टूटा अनशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान ने नई पोस्ट में सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। संयोग से इसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने अनशन खत्म कर दिया। सलमान खान ने लिखा था, छात्र हमारी टॉप प्रायोरिटी हैं, चाहे शिक्षा के मामले में हो या उनकी सुरक्षा के। इसलिए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है और न ही उनके माता-पिता को उनकी फिक्र करनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए छात्रों से मेरी अपील है कि वे अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के पास रहें। आगे सलमान ने लिखा, ‘सोनम, अब यह मामला खत्म हो चुका है, भाई। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो उसी जज़्बे को फिर से दिखाना, हालांकि मुझे इसकी संभावना नहीं लगती। फिलहाल कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं अपने घर से तुम्हारे लिए खाना भी भिजवा दूंगा।’ दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Vicky Kaushal Shares Birthday Photo With Katrina Kaif

Vicky Kaushal Shares Birthday Photo With Katrina Kaif

3 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने गुरुवार को मां बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर उनके घर के सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है। फोटो में विक्की कैटरीना को गले लगाते नजर आ रहे हैं। विक्की ने इस पोस्ट के साथ हिंदी में लिखा, “जान का जन्मदिन”। दोनों ने इस बार अपना जन्मदिन काफी सिंपल तरीके से घर पर ही परिवार के साथ मनाया है। व्हाइट और गोल्ड बैलून के बीच काटा केक शेयर किए गए फोटो में कैटरीना के हाथ में केक का एक टुकड़ा है और वे मुस्कुरा रही हैं। बैकग्राउंड में व्हाइट और गोल्ड कलर के बैलून लगे हैं और साथ ही ‘हैप्पी बर्थडे’ का बैनर भी दिख रहा है। दोनों ने इस खास दिन पर सिंपल कपड़े पहने थे। कैटरीना ने ब्लू डेनिम ड्रेस पहनी थी और विक्की ने व्हाइट शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर पहना था। पिछले साल नवंबर में हुआ बेटे विहान का जन्म कैटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को यह जानकारी दी थी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। मां बनने के बाद कैटरीना का यह पहला जन्मदिन था। सलमान के सामने किया था प्रपोज विक्की और कटरीना की जोड़ी बनवाने में करण जौहर की काफी अहम भूमिका है। जब करण ने अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ पर कटरीना से सवाल पूछा था कि वो आगे किसके साथ काम करना पसंद करेंगी, तब उसके जवाब में कटरीना ने विक्की का नाम लिया था। ये बात करण ने जब विक्की को बताई तो वो इसे सुन कर दिल पर हाथ रखकर ‘बेहोश’ होने लगे। फिर विक्की ने कटरीना को साल 2019 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान सरेआम शादी का प्रस्ताव दिया था। विक्की ने कहा था कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, शादियों का मौसम चल रहा है आप भी एक विक्की कौशल को ढूंढकर उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं। उसके बाद कटरीना से विक्की ने सीधे पूछ लिया कि मुझसे शादी करोगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- हिम्मत नहीं है। हैरानी की बात तो ये थी कि ये सब सलमान खान की मौजूदगी में हो रहा था, जहां उनके एक्सप्रेशन देखने लायक थे। इस वक्त तो सभी ने इसे अवॉर्ड नाइट में एक्टर और होस्ट के बीच का मस्ती-मजाक समझकर नजरंदाज कर दिया, लेकिन फिर जल्द ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आने लगे। साल 2019 के आईफा अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों साथ ही पहुंचे थे और साथ बैठे थे। कई बार विक्की को कटरीना के घर में भी स्पॉट किया गया। जल्द ही एक ही हुडी पहनने और एक ही बैकग्राउंड की तस्वीरें पोस्ट करते हुए दोनों के अफेयर की चर्चाएं बढ़ने लगीं। एक फोटो से खुला रिलेशनशिप का राज कटरीना ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स को गले लगाए दिखीं। तस्वीर इतनी क्रॉप थी कि सिर्फ टी-शर्ट का जेब ही दिख रहा था। कुछ समय बाद विक्की ने वही पीली टी-शर्ट पहने हुए तस्वीर पोस्ट की, लेकिन तब कटरीना ने अपनी फोटो डिलीट कर दी। तस्वीरें जल्द ही वायरल हो गईं और दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो गया। तभी रिपोर्ट्स आईं कि कपल ने डायरेक्टर कबीर खान के घर में रोका कर लिया है। कई अटकलों के बीच विक्की-कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें चंद करीबी ही शामिल हुए। देखिए शादी की तस्वीरें- शादी के 3 साल बाद 7 नवंबर 2025 में कटरीना ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम विहान रखा गया है। फिलहाल कटरीना और विक्की ने बेटे की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं। कटरीना कैफ आखिरी बार 2024 की फिल्म मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आई हैं। इन दिनों कटरीना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं और अपने ब्यूटी ब्रांड पर फोकस कर रही हैं। छावा की सफलता के बाद ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे विक्की वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की साल 2025 में आई ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 807 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

Hindi News National Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X Profile Photo With Operation Sindoor Logo नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी समेत केंद्र के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने डिस्प्ले पिक्चर में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है। यह पहल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए सैन्य ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस को ट्रिब्यूट देने के लिए की गई। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। 7 मई 2025 को लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर में, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ बड़े आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया था। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन की सुविधाओं को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया था। पीएम मोदी का X अकाउंट, जिस पर डीपी बदली है… पीएम ने संस्कृत के श्लोक से किया सेनाओं के पराक्रम को सलाम पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के लिए जरिए सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया है। उन्होंने लिखा- उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्…। यानी हे भारत, जिस सेना के योद्धा ऊंचे उत्साह और मजबूत मनोबल वाले हों, और जिसके पास अच्छे वाहन/साधन हों, उस सेना की विजय निश्चित मानी जाती है। एक और पोस्ट में पीएम लिखते हैं…एक साल पहले, हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेजोड़ साहस, सटीकता और संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने पहलगाम में बेकसूर भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत की थी। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिक्रिया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उसके अटूट संकल्प को दर्शाया। इसने हमारी सेनाओं के पेशेवरपन, तैयारी और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल को भी दिखाया और इस बात पर जोर दिया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की भारत की कोशिश ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी ताकत दी है। आज, एक साल बाद भी, हम आतंकवाद को हराने और उसे बढ़ावा देने वाले पूरे तंत्र को तबाह करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह ही अडिग हैं। ऐसे सिलेक्ट हुआ था नाम और लोगो 8 मई 2025 को सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक ऑपरेशन के लिए 5 नाम तय हुए थे। सबसे आखिर में 2 नाम ऑपरेशन मंगलसूत्र और सिंदूर चुना गया। पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं के सुहाग उजाड़े गए थे, इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी दी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

Hindi News National Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X Profile Photo With Operation Sindoor Logo नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी समेत केंद्र के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने डिस्प्ले पिक्चर में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया है। यह पहल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए सैन्य ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस को ट्रिब्यूट देने के लिए की गई। अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। 7 मई 2025 को लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर में, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ बड़े आतंकी लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया था। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन की सुविधाओं को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया था। पीएम मोदी का X अकाउंट, जिस पर डीपी बदली है… पीएम ने संस्कृत के श्लोक से किया सेनाओं के पराक्रम को सलाम पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के लिए जरिए सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया है। उन्होंने लिखा- उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्…। यानी हे भारत, जिस सेना के योद्धा ऊंचे उत्साह और मजबूत मनोबल वाले हों, और जिसके पास अच्छे वाहन/साधन हों, उस सेना की विजय निश्चित मानी जाती है। एक और पोस्ट में पीएम लिखते हैं… एक साल पहले, हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेजोड़ साहस, सटीकता और संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने पहलगाम में बेकसूर भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत की थी। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है।ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिक्रिया और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उसके अटूट संकल्प को दर्शाया। इसने हमारी सेनाओं के पेशेवरपन, तैयारी और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल को भी दिखाया और इस बात पर जोर दिया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की भारत की कोशिश ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी ताकत दी है।आज, एक साल बाद भी, हम आतंकवाद को हराने और उसे बढ़ावा देने वाले पूरे तंत्र को तबाह करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह ही अडिग हैं। ऐसे सिलेक्ट हुआ था नाम और लोगो 8 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब सेना के अधिकारियों जानकारी देने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, तब बताया था कि ऑपरेशन के लिए 5 नाम तय हुए थे। सबसे आखिर में 2 नाम ऑपरेशन मंगलसूत्र और सिंदूर चुना गया। पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं के सुहाग उजाड़े गए थे, इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी दी। पढ़िए 7 से 10 मई 2025 के बीच अजेय हिंदुस्तान के वो 88 घंटे, जब हमारे प्रहार से घुटनों पर आ गया था पाकिस्तान… 6-7 मई: रात 1.05 से 1.27 बजे क्या हुआ: भारतीय वायुसेना ने 23 मिनट में पीओके और पाक के भीतर 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए। 100 आतंकी मारे गए। शाम को पाक ने मिसाइलें दागीं। 15 शहर निशाने पर थे, पर हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने करारा जवाब दिया। 8 मई: देर रात 2 से सुबह 4 बजे क्या हुआ: पाक ने लेह से गुजरात तक 1000 ड्रोन से 36 जगह हमला बोला। हमने 98% को मार गिराया। पाक के 4 एयर डिफेंस सिस्टम, एक रडार तबाह। 9 मई: रात 10:30 से 1:55 बजे क्या हुआ: पाक ने 26 जगहों पर लंबी दूरी के हथियार दागे। भारत ने ड्रोन और सुखोई विमानों से ‘ब्रह्मोस’ दागी। इसने पाक के 11 एयरबेस और कई विमान तबाह किए। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत में पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स बनेगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेगी ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’ (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी समर्थन होगा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर बुधवार को पैपराजी के सामने साथ डांस स्टेप्स करते नजर आए। यह वीडियो तब का है जब मुंबई में दोनों एक साथ स्पॉट हुए और पैपराजी को पोज दिए और डांस स्टेप्स भी करते दिखे। नीतू ने बेटे को गले लगाया और उनके गाल पर प्यार से किस किया। इस दौरान रणबीर कपूर ब्लू डेनिम जींस और लेमन कलर की शर्ट में दिखे, जबकि नीतू कपूर डेनिम जींस, व्हाइट-ब्लू शर्ट और ब्लेजर में नजर आईं। दोनों के इस अंदाज पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जोड़ी और बॉन्डिंग की तारीफ की है। नीतू कपूर फिल्म ‘दादी की शादी’ में आएंगी नजर गौरतलब, नीतू कपूर (नीतू सिंह) 70 और 80 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’ और ‘धर्मवीर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 67 की उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही वो फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगी, जो 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह कपिल शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे और यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Deepika Padukone Ranveer Singh Mumbai Airport Protective Mode Photo 2026

Deepika Padukone Ranveer Singh Mumbai Airport Protective Mode Photo 2026

12 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के ठीक पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रणवीर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव मोड में दिखे। उन्होंने कार से उतरने में दीपिका की मदद की और एयरपोर्ट के अंदर जाते समय भी दीपिका के पीछे हाथ रखकर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए। वहीं दीपिका इस दौरान काफी रिलैक्स और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो ‘बुरी नजर’ (Evil Eye) वाले इमोजी लगाए थे। 2018 में इटली में हुई थी ग्रैंड वेडिंग दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Deepika Padukone Ranveer Singh Mumbai Airport Protective Mode Photo 2026

Deepika Padukone Ranveer Singh Mumbai Airport Protective Mode Photo 2026

28 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के ठीक पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रणवीर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव मोड में दिखे। उन्होंने कार से उतरने में दीपिका की मदद की और एयरपोर्ट के अंदर जाते समय भी दीपिका के पीछे हाथ रखकर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए। वहीं दीपिका इस दौरान काफी रिलैक्स और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो ‘बुरी नजर’ (Evil Eye) वाले इमोजी लगाए थे। 2018 में इटली में हुई थी ग्रैंड वेडिंग दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Akshay Kumar Daughter Nude Photo Demand

Akshay Kumar Daughter Nude Photo Demand

4 मिनट पहले कॉपी लिंक मामला 2025 में सामने आया था, जिसके बारे में अक्षय ने खुद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बताया था। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) यशस्वी यादव ने शुक्रवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन भी ऑर्गनाइज किया। इस दौरान ADGP यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। ADGP यशस्वी यादव साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में घटना के बारे में बताते हुए। इस दौरान अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का एक पुराना वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में गेम के दौरान सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में अजनबी ने पहले लोकेशन पूछी, फिर जेंडर पूछा और उसके बाद न्यूड फोटो भेजने की मांग की। पिछले साल अक्षय ने घटना के बारे में बताया था पिछले साल अक्षय ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जहां एक्टर ने कहा था, मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं। एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है। मुंबई पुलिस के साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में पत्रिका का भी विमोचन हुआ था। अक्षय कुमार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा था कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं। अक्षय कुमार की बेटी करीब 13 साल की हैं। एक्टर अक्सर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को सुरक्षित रखते हैं। हालांकि, वे कभी-कभार सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं, लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में बेटी का चेहरा छुपा होता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। वहीं, इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा। देखें इवेंट की तस्वीरें- बता दें कि फीनिक्स पैलेडियम में 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख और ट्राय कर सकेंगे। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे। रिहाना का भारत का दूसरा दौरा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था। वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। वहीं, इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा। देखें इवेंट की तस्वीरें- बता दें कि फीनिक्स पैलेडियम में 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख और ट्राय कर सकेंगे। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे। रिहाना का भारत का दूसरा दौरा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था। वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।