Monday, 10 Aug 2026 | 06:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Big Boss Kunika Sadanand Slams BJP; Criticizes Current Atmosphere

Big Boss Kunika Sadanand Slams BJP; Criticizes Current Atmosphere

2 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 19’ की एक्स कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने इकेंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने देश के मौजूदा माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि अब भारत में समझदारी की बात करने पर लोगों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कुनिका सदानंद ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां अगर आप समझदारी की बात करने की कोशिश करेंगे, तो लोग आपको गाली देंगे, धमकाएंगे और लगभग सड़कों पर पीट-पीटकर मार डालेंगे।” बीजेपी की ‘उपलब्धि’ बताकर कसा तंज अपने ट्वीट में कुनिका ने बिना नाम लिए सत्ताधारी दल पर तंज कसा। उन्होंने आगे लिखा, “यही सत्ताधारी दल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने सिर्फ संस्थाओं को ही नहीं, बल्कि लोगों के दिमागों को भी नष्ट कर दिया है।” अपने ट्वीट के अंत में उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में ‘जय हिंद, मेरा भारत महान’ भी लिखा। बिग बॉस 19 से की थी छोटे पर्दे पर वापसी अनुभवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने पिछले साल ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के जरिए टेलीविजन पर वापसी की थी। शो के दौरान भी वे अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती थीं। कुनिका 80 और 90 के दशक की फिल्मों का चेहरा रही हैं। वे न केवल फिल्मों, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स पर भी खुलकर बोलने के लिए पहचानी जाती हैं। विवादों से रहा है पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब कुनिका सदानंद किसी राजनीतिक पार्टी पर निसाना साधा हो। वे पहले भी कई मौकों पर सरकार की नीतियों की आलोचना कर चुकी हैं। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ जैसी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं कुनिका का मानना है कि कलाकारों को सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठानी चाहिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Diljit Dosanjh Khalistani Controversy | Canada Show 2026

Diljit Dosanjh Khalistani Controversy | Canada Show 2026

कैलगरी शो में खालिस्तानियों के झंडे दिखाने पर दिलजीत दोसांझ ने थापी देकर गुस्सा दिखाया। – फाइल फोटो पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 विवादों में घिर गया गया है। 30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाए गए। इसके जवाब में दिलजीत ने जांघ पर थापी देकर कहा था- मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा। . अब दिलजीत की इस थापी को लेकर खालिस्तानी चिढ़ गए हैं। इसे लेकर 3 मई को @बब्बर अकाउंट से दिलजीत को चैलेंज किया गया कि अब सामने खड़े रहना। यह थापी खालिस्तान को नहीं पंथ को मारी गई है। खालिस्तानी ने धमकाते हुए कहा- तुम्हें नत्थ डालेंगे। थापी मारकर तुमने सिख होने का मुखौटा उतार दिया है। बब्बू मान और गुरदास मान का अहंकार भी इसी तरह से तोड़ा था। खालिस्तानियों ने यह भी दावा किया कि कैलगरी में दिलजीत के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि दिलजीत ने उठाकर बाहर फेंकने की बात कहकर ऑस्ट्रेलिया के शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के कानून का उल्लंघन किया है। हालांकि, कैलगरी पुलिस ने इस संबंध में ऑफिशियल नोट जारी नहीं किया है। @बब्बर हैंडल से दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी धमकाता हुआ। खालिस्तानी ने वीडियो में ये धमकी दी… यह थापी पंथ को मारी है: खालिस्तानी हैंडल @बब्बर से शेयर वीडियो में खालिस्तानी ने कहा- दिलजीत ने जो थापी अपने शो में मारी है वह हमें नहीं सिख पंथ को मारी है। इससे पहले ऐसा ही अहंकार गुरदास मान और बब्बू मान को हुआ था। इसके बाद क्या हुआ, सब जानते हैं। अब माफियां मांगते हैं। दिलजीत का भी अहंकार इसी तरह निकालेंगे और इस थापी का जवाब देंगे। अमिताभ बच्चन के पांव क्यों छुए: खालिस्तानी ने कहा कि दिलजीत ने इससे पहले केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) शो में अमिताभ बच्चने के पैर छूकर गलत किया। हालांकि, दिलजीत इस मसले पर कह चुके हैं कि वह अमिताभ के शो में पंजाबियों और बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जुटाने गए थे, न कि अपने प्रमोशन के लिए। चमकीला को जानबूझकर बच्चे-बच्चे तक पहुंचाया: खालिस्तानी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर अमरजीत चमकीला को लेकर बनाई गई फिल्म को लेकर भी दिलजीत दोसांझ को धमकाया। खालिस्तानी ने कहा कि जिस चमकीला का पंजाब से नाम मिटा दिया गया था, उसे दिलजीत ने फिर से बच्चे-बच्चे तक पहुंचा दिया। दिलजीत बोले- मैं तो बीच में फंस गया दिलजीत ने खालिस्तानी झंडे दिखाने को लेकर हुए विवाद पर 2 मई को एडमंटन (कनाडा) में शो के दौरान कहा- मैं तो बीच में फंस गया हूं। भारत जाता हूं तो वहां कई लोग कहते हैं कि खालिस्तानी आ गया। जब मैं विदेश में आता हूं तो ये कहते हैं कि भारत का बंदा आ गया। ऐसे में मैं क्या करूं? कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सही रास्ते पर चल रहा हूं। अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भी खालिस्तानियों ने खड़ी की थी कंट्रोवर्सी। जानें क्या है पूरा विवाद… 30 अप्रैल को खालिस्तानियों ने दिखाए झंडे: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ को ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान कनाडा के कैलगरी में शो के दौरान खालिस्तानियों ने झंडे दिखाए। इस पर दिलजीत दिलजीत भड़क गए और पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है, मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। इससे खालिस्तानी भड़क गए और दिलजीत के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू कर दी। दिलजीत बोले- हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे। इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वह पंजाब की बात रखेंगे तभी वह वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वह शौक से करे। वह इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वह वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानियों को भगाया:अमेरिका में शो के दौरान मूसेवाला स्टाइल में थापी मारी, बोले- भागो वर्ना उठाकर बाहर मारूंगा पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

उमा-कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाए:प्रीतम लोधी ने कहा: हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को मिल सकता है तो हमारे नेताओं को क्यों नहीं

उमा-कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाए:प्रीतम लोधी ने कहा: हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को मिल सकता है तो हमारे नेताओं को क्यों नहीं

अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में हैं। प्रीतम लोधी ने एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। भोपाल के जंबूरी मैदान पर राजा हिरदेशाह शौर्य यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम लोधी ने कहा- जब हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को भारत रत्न मिल सकता है। तो क्या हमारे कल्याण सिंह बाबू जी को नहीं मिल सकता। प्रीतम बोले: हमारी जवानी ताश के पत्तों और शराब में उलझी प्रीतम लोधी ने कहा कि मैं गाड़ी लेकर निकला, कई मोड़ आए और मैं कई मोड़ छोड़ आया। मैं क्यों निकला? मैं केवल लोधी समाज की जवानी ढूंढने निकला हूं दोस्तों कि लोधी समाज की जवानी कहां है। बहुत लोग मंचों से कहते हैं कि जिस ओर जवानी चलती है, उसी ओर जमाना चलता है। मैंने देखा कि लोधी समाज की जवानी कहां चली गई है, किस बिल में घुस गई है, किस क्षेत्र में खो गई है? जब मैं जवानी ढूंढने निकला तो दोस्तों, मुझे थोड़ी सी जवानी ताश के पत्तों में उलझी मिली, थोड़ी जवानी धूम्रपान में लगी हुई मिली और जो पूरी जवानी थी, वह मुझे शराब की दुकानों पर मिली। प्रीतम ने कहा- मैं नशे का ज्ञाता हूं प्रीतम लोधी ने कहा- मैं अपने नौजवान साथियों से कहना चाहता हूं, क्योंकि मैं इसका ज्ञाता हूं। मैं भी पहले बहुत नशा करता था। एक दिन एक बहन ने मुझे नशा करते हुए देखा, तो उसने काली का रूप धारण कर लिया और मुझे इतना डांटा कि मैं कांप गया। उस महिला ने कहा कि लोधी समाज तुमसे आस लगाए बैठा है और तुम इस दलदल में फंसे हो। उस दिन के बाद मैंने मन बना लिया कि कि अब कभी नशा नहीं करूंगा। हमारी जवानी में दो-दो लोधी सीएम थे अब जीरो हैं जब हम जवान हुआ करते थे, तब दो-दो मुख्यमंत्री हुआ करते थे। मैं हर मंच से कहता हूं कि आज 0 हैं। पूरी जनता आपकी ओर देख रही है कि आप लोग मैदान में आएंगे। हमें देश में एक मुख्यमंत्री जरूर चाहिए दोस्तों। जब एक संविधान, एक विधान, एक निशान, एक मतदान और एक हिंदुस्तान हो सकता है, तो क्या लोधी समाज का एक मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए? उमा-कल्याण को दिया जाए भारत रत्न प्रीतम लोधी ने कहा- तिरंगे के संघर्ष के लिए उमा भारती ने कुर्सी छोड़ दी। ये केवल लोधी कर सकता है दूसरा कोई नहीं। दूसरे नेता कल्याण सिंह जिन्होंने राम मंदिर के लिए कुर्सी त्यागी थी ऐसे नेता समाज में हुए हैं तो आवाज में आवाज मिलाकर देश की आवाज बना दो। हमारी उमा भारती और कल्याण सिंह को भारत रत्न दिला दो। जब हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को भारत रत्न मिल सकता है। तो हमारे कल्याण सिंह बाबू जी को नहीं मिल सकता। तब मिलेगा भाई-बहनों जब आप लोग एक रहोगे। एक रहोगे- नेक रहोगे तो सेफ रहोगे।

भारत-अमेरिका रिश्ते पर बयान को लेकर राम माधव की माफी:बोले- मैंने गलत फैक्ट्स दिए; वॉशिंगटन में कहा था- भारत ने रूसी तेल नहीं खरीदने पर सहमति दी थी

भारत-अमेरिका रिश्ते पर बयान को लेकर राम माधव की माफी:बोले- मैंने गलत फैक्ट्स दिए; वॉशिंगटन में कहा था- भारत ने रूसी तेल नहीं खरीदने पर सहमति दी थी

भाजपा नेता और RSS लीडर राम माधव ने भारत-अमेरिका रिश्ते पर अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुक्रवार को लिखा, ‘भारत ने कभी भी रूस से तेल आयात रोकने पर सहमति नहीं दी। साथ ही, 50% टैरिफ लगाए जाने का भी उसने जोरदार विरोध किया।’ राम माधव ने टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा- ‘मैंने जो कहा, वह गलत था। मैं दूसरे पैनलिस्ट के जवाब में सीमित तर्क रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके फैक्ट्स गलत थे। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।’ दरअसल, राम माधव ने वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति दी। रूस से तेल खरीदना बंद करने पर भी सहमति दी। 50% टैरिफ भी ज्यादा विरोध किए बिना स्वीकार किया। तो फिर आखिर भारत अमेरिका के साथ काम करने में कहां कमी कर रहा है?’

हिमाचल CM ने खड़गे पर FIR को दुर्भाग्यपूर्ण बताया:सुक्खू बोले- आवाज दबाने की कोशिश, महिला आरक्षण पर BJP का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित

हिमाचल CM ने खड़गे पर FIR को दुर्भाग्यपूर्ण बताया:सुक्खू बोले- आवाज दबाने की कोशिश, महिला आरक्षण पर BJP का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष पर एफआईआर आवाज दबाने की कोशिश है। कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ “कंधे से कंधा मिलाकर” खड़ी है। दरअसल, धर्मशाला थाना में एडवोकेट एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एक शिकायत दी है। इसमें उन्होंने खड़गे द्वारा पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर आपत्ति जताई है और खड़गे पर एफआईआर की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में इसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। सीएम ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला इस दौरान सीएम ने BJP के प्रदर्शन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के “हाथी के दांत दिखाने के कुछ और और खाने के कुछ और हैं।” उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल 2023 में ही पास कर दिया था। तब सदन में कहा गया कि जनगणना पूरी होने के बाद महिलाओं को आरक्षण दे दिया जाएगा। ऐसे में हिमाचल में बीजेपी का महिला आरक्षण को लेकर धरना पूरी तरह राजनीतिक रोटियां सेंकना है। सीएम ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर दी और मोदी ने हिमाचल को घोषित 1500 करोड़ रुपए नहीं दिए, लेकिन तब बीजेपी ने धरना नहीं दिया। अब जनता को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन कर रही है। केएनएच मामले में प्रदर्शन गलत: CM शिमला के कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को IGMC शिफ्ट करने के फैसले पर सुक्खू ने कहा कि पूरे प्रदेश में मदर एंड चाइल्ड वार्ड अलग हैं। भारत सरकार ने भी अलग बनाए हैं। गायनी ओपीडी को अलग शिफ्ट करने से आईजीएमसी में अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने इसके विरोध को गलत बताया। दरअसल, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बाद डॉक्टर भी इसके विरोध में उतर आए हैं।

EC के नोटिस का कांग्रेस ने दिया जवाब:कहा- चुनाव आयोग की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित, खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा था

EC के नोटिस का कांग्रेस ने दिया जवाब:कहा- चुनाव आयोग की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित, खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा था

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आतंकवादी बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि इस मामले में न तो मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) का उल्लंघन हुआ है और न ही किसी कानून का। कांग्रेस ने अपने जवाब में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का नोटिस “दुर्भावना से प्रेरित” है और इसे बिना सही जांच के जारी किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी को एक ही नंबर के दो अलग-अलग नोटिस मिले, जिन पर अलग-अलग अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि एक नोटिस में शिकायतकर्ता के तौर पर TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन का नाम है, जबकि दूसरे नोटिस में यह नाम हटा दिया गया है। इससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच भी सिर्फ 24 घंटे का समय दिया कांग्रेस ने यह भी आपत्ति जताई कि जवाब देने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया, जो चुनावी व्यस्तता के बीच पर्याप्त नहीं है। पार्टी ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। पत्र में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों को भी MCC का उल्लंघन बताया और कहा कि इन मामलों में चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस का कहना है कि आयोग का रवैया “प्राकृतिक न्याय” के सिद्धांतों के खिलाफ है और वह इस मामले में निष्पक्षता नहीं दिखा रहा। खड़गे ने कहा था- मोदी आतंकवादी की तरह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को कहा था ‘मोदी एक आतंकवादी की तरह हैं जो समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती।’ उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। चुनाव आयोग ने खड़गे से मांगा था जवाब चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा था। यह नोटिस आयोग ने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से शिकायतें मिलने के बाद जारी किया था। आयोग ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। ————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस:कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने आज पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। दरअसल खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। पूरी खबर पढ़ें…

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women’s Reservation Bill

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women's Reservation Bill

Hindi News National Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi Om Birla Anurag Thakur| Women’s Reservation Bill नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा चल रही थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि उनकी और मोदी की पत्नी नहीं है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। देखिए लोकसभा के टॉप-5 मोमेंट्स… 1. राहुल बोले- मेरी और मोदी की पत्नी नहीं राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर स्पीच शुरू करते हुए कहा कि इस हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां और बहनें और पत्नियां हैं। हां लेकिन मेरी और मोदी जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे। 2. राहुल ने जादू और गार्डन का किस्सा सुनाया राहुल ने अपनी स्पीच के दौरान गार्डन और जादू का किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि जादूगर की कहानी सुनाने के दौरान जगलिंग की और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग करके बताई। उन्हें जब ओम बिरला ने फिर टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं चित्र बनाता हूं। 3. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए राहुल गांधी जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर ओम बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी आप जादू पर बोलने से अच्छा है बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता, ये संसद की अपनी गरिमा होती है। 4. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं। 5. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women’s Reservation Bill

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women's Reservation Bill

Hindi News National Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi Om Birla Anurag Thakur| Women’s Reservation Bill नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा चल रही थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि उनकी और PM की पत्नी नहीं है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। देखिए लोकसभा के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर स्पीच शुरू करते हुए कहा कि इस हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां, बहनें और पत्नियां हैं। हम इनसे बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे। 2. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तब नड्डा ने खड़गे का हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की। 3. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया राहुल ने अपनी स्पीच के दौरान गार्डन और जादूगर का किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि जादूगर की कहानी सुनाने के दौरान जगलिंग की और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग करके बताई। उन्हें जब ओम बिरला ने फिर टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं चित्र बनाता हूं। 4. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए राहुल गांधी जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर ओम बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी आप जादू पर बोलने से अच्छा है बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता, ये संसद की अपनी गरिमा होती है। 5. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं। 6. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं। 7. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट लगने के बाद व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। आज लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन संसोधन बिलों पर वोटिंग होगी। —————————————- संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी, इसमें बदलाव के लिए सरकार 3 नए बिल लाई शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी, दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा:कहा- जब मुझे टिकट मिला, तब मेरे लिए इनके प्रवक्ता ने लिखा, मंडी में क्या भाव चल रहा है

कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा:कहा- जब मुझे टिकट मिला, तब मेरे लिए इनके प्रवक्ता ने लिखा, मंडी में क्या भाव चल रहा है

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। कंगना ने कहा, ‘2024 में जब मुझे टिकट मिला, तब मेरी एक फोटो लगाकर और उसके नीचे कांग्रेस के प्रवक्ता ने लिखा- मंडी में क्या भाव चल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अध्यक्ष जी, मैं एक कलाकार हूं। मैंने रानी लक्ष्मीबाई जैसी योद्धा से लेकर गैंगस्टर में भटकी हुई लड़की, फैशन में ड्रग एडिक्ट, रज्जो में सेक्स वर्कर और थलाइवी में एक लीडर तक हर तरह के किरदार निभाए हैं, जिनके लिए मुझे राष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक कलाकार का धर्म होता है कि वह हर कला और किरदार में पूरी तरह ढल जाए। लेकिन इन्होंने मेरे फिल्मी किरदार और तस्वीर का इस्तेमाल करके नीचे लिखा, मंडी की लड़कियों के क्या भाव हैं।’ कंगना मंडी से सांसद हैं कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से 2024 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं। बता दें कि साल 2024 में 24 मार्च को कंगना को प्रत्याशी घोषित किए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम हैंडल से कंगना की तस्वीर के साथ लिखा गया था, ‘क्या भाव चल रहा है, मंडी में कोई बताएगा।’ सुप्रिया की पोस्ट के बाद कंगना ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए X पर लिखा था, ‘प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में मैंने अपने करियर के पिछले 20 साल में हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में राक्षस तक।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘रज्जो में एक प्रॉस्टिट्यूट से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हमें महिला के शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा रखने से ऊपर उठना चाहिए। साथ ही हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को लेकर इस प्रकार के अपशब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है…।’ सुप्रिया ने सफाई दी थी वहीं, इस पोस्ट को लेकर सुप्रिया ने कहा था, ‘मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई, मैंने वह पोस्ट हटा दिया। जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत बात नहीं करती हूं।’ ‘मेरी जानकारी में आया है कि यह पोस्ट पहले एक पैरोडी अकाउंट (@Supriyaparody) पर चल रहा था। यहां से किसी ने यह पोस्ट उठाकर मेरे अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मैं ऐसा करने वाले की पहचान में लगी हूं। मेरे नाम का दुरुपयोग कर बनाए गए पैरोडी अकाउंट को भी X में रिपोर्ट किया है।’

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे चरम पर पहुंच चुके हैं। राज्य में लोग काफी परेशान हैं। पीएम ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए अदालत जाना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने पिंगला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी बंगाल पर कब्जा करने के लिए हद पार कर रही है। इतना गंदा खेल पहले कभी नहीं देखा। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। केंद्र सरकार ने बंगाल का पैसा रोक दिया है। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मशीनों की सख्ती से जांच की जाएगी। इधर, TMC ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केवल उनके नेताओं के वाहनों की खास तौर पर और सख्ती से जांच कराई जा रही है। यह सब चुनाव आयोग के टारगेटेड निर्देशों के आधार पर हो रही है। पार्टी के राज्य महासचिव कुनाल घोष ने कहा व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे गए निर्देशों के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉड को सुरक्षा प्राप्त नेताओं और मंत्रियों के वाहनों की पूरी तरह जांच करने को कहा गया है। इनमें अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज दार्जिलिंग पहुंचेंगे। वे यहां पर कालिम्पोंग, कर्सियांग, तराई और डुआर्स के लोगों को लेबोंग स्थित गोरखा स्टेडियम से संबोधित करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…