Saturday, 06 Jun 2026 | 07:19 AM

Trending :

IPL 2026 CSK vs LSG, RCB vs MI

IPL 2026 CSK vs LSG, RCB vs MI

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने रविवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच का टॉस बेंगलुरु ने जीता था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन 2 हार के बाद जीता बेंगलुरु, मुंबई की 8वीं हार बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। बेंगलुरु ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं। इनमें से टीम को 7 में जीत मिली है, जबकि उसने 4 मैच गंवाए हैं। फिलहाल, बेंगलुरु की टीम 14 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर है। इतने ही अंक हैदराबाद और गुजरात के पास भी हैं, लेकिन बेंगलुरु का नेट रन रेट उनसे बेहतर है। मुंबई पिछले दो मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली। टीम 11 में से 8 मैच हार चुकी है और 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। इंडियंस की टीम अपने बचे हुए मैच जीतकर 12 तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं हैं। ऐसे में मुंबई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर फाइनल टेबल में बेहतर रैंक हासिल करना चाहेगी। आज के मैच का हाल पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 पॉइंट्स हैं। आज दिल्ली को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 और जीत चाहिए। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स लेकर आठवें स्थान पर है। टीम को पिछले 5 मैचों में 4 हार मिली हैं। आज की हार दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास पहुंच सकती है ऑरेंज कैप IPL के 19वें सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। उनकी टीम के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, दिल्ली के केएल 468 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वे 26वां रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। भुवनेश्वर 21 विकेट के साथ टॉप बरकरार बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 21 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अंशुल कम्बोज और तीसरे पर गुजरात के कगिसो रबाडा हैं। —————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पंजाब किंग्स की टीम मैक्लोडगंज पहुंची:स्थानीय व्यंजनों का उठाया लुत्फ, धर्मशाला स्टेडियम में जीत के लिए पूजा; खिलाड़ियों की एक झलक को उमड़ी भीड़

पंजाब किंग्स की टीम मैक्लोडगंज पहुंची:स्थानीय व्यंजनों का उठाया लुत्फ, धर्मशाला स्टेडियम में जीत के लिए पूजा; खिलाड़ियों की एक झलक को उमड़ी भीड़

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी जीत की लय बरकरार रखने और आगामी मुकाबलों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब किंग्स की टीम शुक्रवार को मैक्लोडगंज पहुंची। टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने शुक्रवार रात प्रसिद्ध ‘मैक्लो रेस्टोरेंट’ में समय बिताया। यहां टीम ने स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए गहमागहमी रही। मैदान पर उतरने से पहले टीम ने आध्यात्मिक आशीर्वाद को प्राथमिकता दी। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं यह पूजा आगामी मैचों के सफल आयोजन और टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के लिए की गई। इस दौरान स्थानीय पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं। धौलाधार की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह स्टेडियम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति पंजाब किंग्स के लिए यह मैदान ‘होम ग्राउंड’ के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि यहां की सकारात्मक ऊर्जा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगी। मैक्लोडगंज के शांत वातावरण में बिताया गया यह समय खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति का हिस्सा भी है। एचपीसीए ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए आने वाले दिनों में यहां हाई-वोल्टेज मुकाबले होने हैं, जिसे लेकर जिला प्रशासन और एचपीसीए ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। टीम अब इस आध्यात्मिक ऊर्जा और अभ्यास के साथ मैदान पर प्रदर्शन करने को तैयार है।

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे हैं। इस पर विवाद हो गया है। दरअसल, पंजाब किंग्स ने टीम के सफर का वीडियो पोस्ट किया। इसमें युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट पीते दिख रहे हैं। विवाद होने के बाद पंजाब ने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। चहल से पहले 28 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते पाए गए थे। इसके बाद BCCI ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया था। पूरा वीडियो देखिए… फ्लाइट सुरक्षा और कड़े नियमों का उल्लंघन फ्लाइट में धूम्रपान या ई-सिगरेट का उपयोग करना सख्त वर्जित है। विमान के संवेदनशील वातावरण में ऐसी लापरवाही आग लगने का कारण बन सकती है, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्हें ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। ———————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर देखिए IPL- ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की; यानसन ने 4 ओवर में 61 दिए सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सामने आया, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की यात्रा के दौरान वे फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो में चहल को इसे छिपाने की कोशिश करते देखा गया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि पंजाब किंग्स ने टीम के सफर का वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पंजाब ने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। IPL के मौजूदा सीजन में यह ई-सिगरेट से जुड़ा दूसरा विवाद है। चहल से पहले 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान मुल्लांपुर स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पाए गए थे। पूरा वीडियो देखिए… BCCI ने रियान पराग पर 25% जुर्माना लगाया था ड्रेसिंग रूप में ई-सिगरेट पीने का वीडियो सामने आने के बाद BCCI ने रियान पराग पर मैच फीस का 25% का जुर्माना लगाया गया था। उन्हें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना और पेनल्टी पॉइंट लगाया है। नो फ्लाई लिस्ट में डाल सकते हैं चहल फ्लाइट में धूम्रपान या ई-सिगरेट का उपयोग करना सख्त वर्जित है। ऐसी लापरवाही फ्लाइट में आग लगने का कारण बन सकती है, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्हें ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। IPL से पहले कहा था- मैंने शराब छोड़ दी IPL 2026 से पहले चहल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से पूरी तरह शराब छोड़ दी है ताकि वे युवाओं के लिए एक उदाहरण बन सकें और अपना 150% योगदान दे सकें। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके इन दावों पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी चहल का कार चलाते समय सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हो चुका है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। ———————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर देखिए IPL- ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की; यानसन ने 4 ओवर में 61 दिए सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

4 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। हेड टु हेड में हैदराबाद आगे दोनों टीमों ने IPL में 25 बार एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। इस सीजन यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे हैदराबाद ने जीता था। हैदराबाद के पास हेड-अभिषेक की ताकत सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता (KKR) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी 5 मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। हालांकि, ट्रेविस हेड की शानदार फॉर्म टीम के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़े हैं। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन भी लगातार रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा इस सीजन में हैदराबाद के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 206.57 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में टीम संतुलित नजर आ रही है। ईशान मलिंगा डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालकर बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, जबकि प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी अंत के ओवरों में अच्छी पकड़ बनाई है। ईशान मलिंगा टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। युवा टॉप ऑर्डर बना सिरदर्द पंजाब किंग्स की हालिया हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी में लय खोना है। शुरुआत में टीम की बैटिंग उनकी ताकत थी, जिसने गेंदबाजी की कमजोरियों को छिपा लिया था। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली का आक्रामक अंदाज अब लापरवाही में बदलता दिख रहा है। जल्दबाजी में विकेट गंवाने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम हो रही है। पंजाब की गेंदबाजी पूरे सीजन में अस्थिर रही है। जीत के मैचों में भी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। अनुशासन की कमी और आखिरी ओवरों में रन न रोक पाना पुरानी समस्या रही है। पंजाब के लिए टॉप रन स्कोरर प्रभसिमरन सिंह हैं। उन्होंने 9 मैचों में 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह 10 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 88 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। हल्की बारिश की संभावना हैदराबाद में बुधवार को हल्की बारिश और हल्की हवाओं के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। हेड टु हेड में हैदराबाद आगे दोनों टीमों ने IPL में 25 बार एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। इस सीजन यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे हैदराबाद ने जीता था। हैदराबाद के पास हेड-अभिषेक की ताकत सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता (KKR) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी 5 मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। हालांकि, ट्रेविस हेड की शानदार फॉर्म टीम के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़े हैं। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन भी लगातार रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा इस सीजन में हैदराबाद के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 206.57 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में टीम संतुलित नजर आ रही है। ईशान मलिंगा डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालकर बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, जबकि प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी अंत के ओवरों में अच्छी पकड़ बनाई है। ईशान मलिंगा टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। युवा टॉप ऑर्डर बना सिरदर्द पंजाब किंग्स की हालिया हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी में लय खोना है। शुरुआत में टीम की बैटिंग उनकी ताकत थी, जिसने गेंदबाजी की कमजोरियों को छिपा लिया था। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली का आक्रामक अंदाज अब लापरवाही में बदलता दिख रहा है। जल्दबाजी में विकेट गंवाने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम हो रही है। पंजाब की गेंदबाजी पूरे सीजन में अस्थिर रही है। जीत के मैचों में भी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। अनुशासन की कमी और आखिरी ओवरों में रन न रोक पाना पुरानी समस्या रही है। पंजाब के लिए टॉप रन स्कोरर प्रभसिमरन सिंह हैं। उन्होंने 9 मैचों में 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह 10 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 88 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। हल्की बारिश की संभावना हैदराबाद में बुधवार को हल्की बारिश और हल्की हवाओं के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच के पहले ही ओवर में सिराज ने लगातार दो गेंद पर 2 विकेट झटके। पंजाब के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने IPL में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उनका विकेट लेने के बाद गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गुलाटी मारकर जश्न मनाया। गुजरात के गेंदबाज मानव सुथर के एक ओवर में 27 रन बने। पढ़िए गुजरात-पंजाब मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… पहले मैच के टॉप-3 रिकॉर्ड्स… 1. IPL 2026 में सिराज ने तीसरी बार पहली ओवर में विकेट लिया पंजाब के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने प्रियांश आर्या और जेवियर बार्टलेट को लगातार गेंद पर आउट किया। IPL 2026 में यह तीसरी बार है कि उन्होंने पहले ओवर में विकेट चटकाया। इस लिस्ट में जोफ्रा आर्चर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने इस सीजन 5 बार ऐसा कारनामा किया है। 2. इस सीजन गुजरात ने पावरप्ले में 18 विकेट झटके पंजाब के खिलाफ गुजरात के गेंदबाजों ने पावरप्ले में 3 विकेट झटके। IPL 2026 में अब तक गुजरात के गेंदबाजों ने कुल 18 विकेट चटकाए हैं। टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर राजस्थान रॉयल्स है, जिन्होंने 21 विकेट लिए हैं, जबकि 19 विकेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर है। 3. सुदर्शन 24 की उम्र तक सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले तीसरे बल्लेबाज 24 वर्षीय साई सुदर्शन ने पंजाब के खिलाफ 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अब तक IPL में 18 फिफ्टी लगाई है। वह 24 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर हैं, जिन्होंने 24 फिफ्टी लगाई थी। 20 फिफ्टी के साथ यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं। यहां से मैच के टॉप-10 मोमेंट्स… 1. कैच का मौका छूटा, फिर अगली दो बॉल पर सिराज को विकेट मैच का पहला ओवर किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था। पंजाब किंग्स की पारी में मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला। पहली गेंद गेंद पर प्रियांश ने पुल शॉट लगाया, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर फाइन लेग की ओर गई। विकेटकीपर जोस बटलर ने पीछे दौड़ते हुए कैच के लिए छलांग लगाई, लेकिन गेंद उनसे थोड़ी दूर रह गई। इसकी अगली ही गेंद पर प्रियांश का कट शॉट, डीप बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े निशान्त सिंधु की ओर गई, जिन्होंने शानदार लो कैच पकड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर कूपर कॉनोली भी शून्य पर कैच आउट हो गए। 2. रबाडा ने विकेट मेडन ओवर डाला पंजाब किंग्स की पारी में पावरप्ले के आखिरी ओवर में कगिसो रबाडा ने विकेट मेडन ओवर डाला। पहली बॉल डॉट रही। रबाडा ने दूसरी गेंद 152 किमी/घंटा की स्पीड से डाली। बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद सीधे फील्डर मानव सुथर के हाथों में चली गई। इसके बाद बैटिंग करने आए नेहल वढेरा अगली 4 गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। 3. मानव सुथर ने एक ओवर में 27 रन दिए पंजाब के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने पारी 14वें ओवर में मानव सुथर की गेंद पर खूब रन बटोरे। गुजरात के लेफ्ट आर्म स्पिनर की पहली गेंद पर स्टोइनिस ने सिंगल लिया। इसके बाद शेडगे ने पांचों गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। इसके बाद लगातार दो चौके लगाए और आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया। सुथर के इस ओवर में 27 रन बने। 4. सूर्यांश शेडगे ने IPL में अपनी पहली फिफ्टी लगाई पंजाब के सूर्यांश शेडगे ने गुजरात के खिलाफ IPL की अपनी फिफ्टी लगाई। पारी के 15वें ओवर में राशिद खान की आखिरी गेंद को सूर्यांश ने मिड-विकेट की ओर खेला और अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने महज 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। 5. रबाडा का गुलाटी मारकर सेलिब्रेशन पंजाब की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में कगिसो रबाडा ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। रबाडा ने ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यांश शेडगे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। विकेट लेने के बाद रबाडा ने मैदान पर ‘गुलाटी’ मारकर खास जश्न मनाया। 6. जेसन होल्डर ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए पहली पारी के 18वें ओवर मे जेसन होल्डर ने लगातार गेंद पर दो विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। इसकी अगली ही गेंद पर होल्डर ने जेवियर बार्टलेट को शानदार इन-स्विंगर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद ने बार्टलेट के बैट को चकमा देते हुए ऑफ-स्टंप ले उड़ी। 7. मानव सुथर ने यान्सन का कैच छोड़ा 19वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर मार्को यान्सन को जीवनदान मिला। ओवर की दूसरी गेंद पर यान्सन ने ‘नो-लुक’ शॉट खेलने की कोशिशि की, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई। डीप स्क्वायर लेग से दौड़कर आए मानव सुथर गेंद के नीचे तो पहुंच गए, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। कैच का मौका गंवाने पर गेंदबाज अरशद ने अपना माथा पकड़ लिया। 8. गुजरात की पारी में 27 गेंद तक बाउंड्री नहीं लगी पंजाब किंग्स की पारी में मिडिल ओवर्स में 27 गेंद तक एक भी बाउंड्री नहीं आई थी। 11वें ओवर में गुजरात के बल्लेबाज निशांत सिंधु ने इस सूखे को खत्म किया। ओवर की तीसरी गेंद विजयकुमार वैशाख ने शॉर्ट लेंथ डाली। निशांत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके पहले 6वें ओवर की 5वीं गेंद पर आखिरी बाउंड्री लगी थी, जब साई सुदर्शन ने मार्को यान्सन की गेंद पर छक्का लगाया था। 9. कूपर कॉनोली ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा रनचेज के 19वें ओवर में पंजाब के फील्डर कूपर कॉनोली ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा। ओवर की 5वीं गेंद अर्शदीप सिंह ने गुड लेंथ गेंद डाली। गुजरात के बल्लेबाज जेसन होल्डर ने काउ कॉर्नर की तरफ शॉट खेला, लेकिन डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए कूपर कॉनोली ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। 10. सुंदर के छक्के से जीता गुजरात मैच के आखिरी पलों में गुजरात को जीत के लिए

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

प्रियांश आर्य के छक्के से घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और उनका हालचाल पूछा। इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लिखा, फैंस हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद जी के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर होते देखकर खुशी हुई। बता दें कि यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। मैच में प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरा, जहां मौजूद बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर गेंद लग गई। घटना के तुरंत बाद उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। आसपास बैठे दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें टेंशन हो गई थी कि कृष्णचंद जी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी। इस पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने भी चिंता की थी। धर्मशाला में मैच देखने के लिए बुलाया वीडियो कॉल के दौरान प्रीति जिंटा ने उन्हें धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए इनवाइट किया। साथ ही हल्के अंदाज में एक्ट्रेस ने कहा कि अगली बार आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि कोई बॉल आए तो आप सुरक्षित रहें। प्रीति ने कहा, “आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सेफ रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।” इस आईपीएल में पंजाब किंग्स अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में तीन मुकाबले खेलेगी, जो 11 मई, 14 मई और 17 मई को होंगे।

IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

IPL में आज गुजरात vs पंजाब:प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग; गुजरात के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

IPL 2026 में रविवार को दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान से हार मिली थी, जबकि गुजरात को लगातार दो जीत मिली है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने 9 मैच में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। पंजाब और गुजरात के बीच कांटे का मुकाबला IPL में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। इस सीजन 31 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था। प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर तेज शुरुआत दिलाई है। प्रभसिमरन ने 8 मैच में 179.27 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए इस सीजन टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 3/22 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हालांकि उन्होंने 10.96 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने 350+ रन बनाए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 8 मैचों में 373 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। इस सीजन उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 155.41 के शानदार स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट स्पेल 3/25 रहा है। हालांकि उन्होंने 9.65 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। अहमदाबाद की पिच पर रन बरस रहे नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां लक्ष्य चेज करना आसान रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। बारिश की संभावना नहीं मैच के दिन 3 मई को अहमदाबाद तापमान 32 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। शाम के वक्त ओस मैच में अहम रोल निभाएगा। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम मुश्किल में पड़ सकती है, इसलिए पहले बल्लेबाजी आने पर टीमें एक्स्ट्रा रन बनाने पर जोर देंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।