Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

हेड टु हेड में हैदराबाद आगे

दोनों टीमों ने IPL में 25 बार एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। इस सीजन यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे हैदराबाद ने जीता था।

हैदराबाद के पास हेड-अभिषेक की ताकत

सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता (KKR) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी 5 मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। हालांकि, ट्रेविस हेड की शानदार फॉर्म टीम के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़े हैं।

अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन भी लगातार रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा इस सीजन में हैदराबाद के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 206.57 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में टीम संतुलित नजर आ रही है। ईशान मलिंगा डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालकर बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, जबकि प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी अंत के ओवरों में अच्छी पकड़ बनाई है। ईशान मलिंगा टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं।

युवा टॉप ऑर्डर बना सिरदर्द

पंजाब किंग्स की हालिया हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी में लय खोना है। शुरुआत में टीम की बैटिंग उनकी ताकत थी, जिसने गेंदबाजी की कमजोरियों को छिपा लिया था। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली का आक्रामक अंदाज अब लापरवाही में बदलता दिख रहा है। जल्दबाजी में विकेट गंवाने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम हो रही है।

पंजाब की गेंदबाजी पूरे सीजन में अस्थिर रही है। जीत के मैचों में भी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। अनुशासन की कमी और आखिरी ओवरों में रन न रोक पाना पुरानी समस्या रही है। पंजाब के लिए टॉप रन स्कोरर प्रभसिमरन सिंह हैं। उन्होंने 9 मैचों में 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह 10 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 88 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

हल्की बारिश की संभावना

हैदराबाद में बुधवार को हल्की बारिश और हल्की हवाओं के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

May 11, 2026/
9:58 pm

मोरिंगा में प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को शक्ति प्रदान करने में मदद...

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

April 9, 2026/
7:43 pm

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और...

Canada Punjabi Students Protest Against Deportation Risk

July 31, 2026/
5:25 am

अल्बर्टा के कैलगरी में सड़क पर प्रदर्शन करते हुए छात्र कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने...

क्लीन एयर इकोनॉमिक्स; साफ हवा, अब आर्थिक समृद्धि:देश में वायु प्रदूषण 20% घटा, तो मिलेंगे 20 लाख करोड़ और 14 लाख नौकरियां

July 2, 2026/
4:41 pm

देश में हवा जितनी जहरीली, उतनी ही महंगी भी साबित हो रही है। लेकिन इसे साफ करने में बड़ा मुनाफा...

कंगना रनोट के बयान पर भड़के रामदेव:बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं; एक्ट्रेस ने कहा था- मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो

August 23, 2026/
2:32 pm

हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब फिर...

Tara Sutaria Angry At Paparazzi

September 10, 2026/
4:50 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी...

authorimg

April 2, 2026/
5:07 pm

Nariyal Paani Ke Fayde Skin Ke Liye: गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना शरीर के लिए जितना फायदेमंद माना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

PBKS vs SRH IPL 2026: Top 4 Race

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

हेड टु हेड में हैदराबाद आगे

दोनों टीमों ने IPL में 25 बार एक-दूसरे का सामना किया है। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। इस सीजन यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे हैदराबाद ने जीता था।

हैदराबाद के पास हेड-अभिषेक की ताकत

सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता (KKR) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी 5 मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। हालांकि, ट्रेविस हेड की शानदार फॉर्म टीम के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़े हैं।

अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन भी लगातार रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा इस सीजन में हैदराबाद के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 206.57 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में टीम संतुलित नजर आ रही है। ईशान मलिंगा डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालकर बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, जबकि प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी अंत के ओवरों में अच्छी पकड़ बनाई है। ईशान मलिंगा टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं।

युवा टॉप ऑर्डर बना सिरदर्द

पंजाब किंग्स की हालिया हार की बड़ी वजह बल्लेबाजी में लय खोना है। शुरुआत में टीम की बैटिंग उनकी ताकत थी, जिसने गेंदबाजी की कमजोरियों को छिपा लिया था। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली का आक्रामक अंदाज अब लापरवाही में बदलता दिख रहा है। जल्दबाजी में विकेट गंवाने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम हो रही है।

पंजाब की गेंदबाजी पूरे सीजन में अस्थिर रही है। जीत के मैचों में भी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। अनुशासन की कमी और आखिरी ओवरों में रन न रोक पाना पुरानी समस्या रही है। पंजाब के लिए टॉप रन स्कोरर प्रभसिमरन सिंह हैं। उन्होंने 9 मैचों में 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह 10 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस स्टेडियम में अभी तक 88 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 38 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 49 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाइएस्ट टीम स्कोर 286/6 हैं, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

हल्की बारिश की संभावना

हैदराबाद में बुधवार को हल्की बारिश और हल्की हवाओं के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket