Sunday, 12 Apr 2026 | 08:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद:केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत

पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद:केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत

अमेरिका में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस पंजाबी मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट के जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 8 अप्रैल को सजा सुनाते हुए कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई कर लग्जरी जिंदगी जी। फ्रेंड्स सीरीज के फेमस एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत में उसका सीधा रोल था। पेरी की 2023 में केटामाइन ओवरडोज से मौत हुई थी। जसवीन ने खुद कबूल किया था कि उन्होंने पेरी को केटामाइन बेची थी। संघा के परिवार का कनेक्शन जालंधर के पास फिल्लौर से है। जालंधर के संघा गांव से जुड़े गोत्र की जसवीन संघा का जन्म 22 जुलाई 1983 को लंदन (ब्रिटेन) में हुआ। माता नीलम सिंह और पिता बलजीत सिंह छोकर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। दादा-दादी ईस्ट लंदन में फैशन रिटेल बिजनेस चलाते हैं और रॉयल फैमिली है। परिवार बाद में कैलिफोर्निया के कैलाबासास चला गया, जहां जसवीन का बचपन बीता। वे अमेरिका-ब्रिटेन की ड्यूल सिटीजन हैं। जानें कौन हैं संघा और कैसे ड्रग क्वीन बनीं… पेरी का फायदा उठाकर लग्जरी लाइफ बिताई जसवीन संघा और मैथ्यू पेरी के बीच कोई दोस्ती नहीं थी। संघा के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके संबंधों की खबरें महज अफवाहें हैं। असल में संघा मुख्य ड्रग सप्लायर थी, जिसने बिचौलियों के जरिए पेरी तक केटामाइन पहुंचाया। पेरी को सीधे तौर पर संघा से कभी बात करने की जरूरत नहीं पड़ी। पेरी के सहायक को केटामाइन ड्रग बेची अक्टूबर 2023 में संघा ने पेरी के सहायक को केटामाइन बेची, जो पेरी की मौत का कारण बना। साक्ष्य मिटाने की कोशिशों के बावजूद संघा ने सितंबर 2025 में अपना गुनाह कबूल कर लिया। 8 अप्रैल को अदालत ने उन्हें ड्रग बेचने और पेरी की मौत का दोषी मानकर 15 साल की सजा सुनाई।

Karan Aujla vs Yo Yo Honey Singh Rivalry Punjabi Music Diss

Karan Aujla vs Yo Yo Honey Singh Rivalry Punjabi Music Diss

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दो सुपरस्टार यो-यो हनी सिंह और करण औजला के बीच राइवलरी छिड़ गई है। हनी सिंह ने दिल्ली के अपने हालिया कॉन्सर्ट में बिना नाम लिए करण औजला ‘6-7’ बताकर तंज कसा था। हालांकि फैंस समझ गए थे कि यह तंज करण औजला पर ही था। . अब करण औजला ने यो-यो हनी सिंह पर काउंटर अटैक किया। करण औजला ने अपने लाइव शो में बिना नाम लिए कहा, “साड्‌डा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आ!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है, ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो। औजला के हनी सिंह को दिए जवाब पर फैंस ने जमकर शोर मचाया। दरअसल करण औजला का 5-7 सॉन्ग काफी लोकप्रिय हो रहा है और उस गीत के 36 मिलियन व्यूज हैं। जब यो-यो हनी सिंह ने अपने शो में 6-7 का जिक्र किया तो भी लोगों ने इस गाने को ढूंढकर सुना। औजला के जवाब के बाद दोनों सिंगर के फैंस भी आमने-सामने हैं। औजला के फैंस इसे ‘करारा जवाब’ बता रहे हैं, वहीं हनी सिंह के फैंस का कहना है कि इंडस्ट्री में ‘किंग’ का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। करण औजला परफॉर्म करते हुए। हनी सिंह और करण औजला ने एक-दूसरे को क्या कहा हनी सिंह- मेरा शो सुपरहिट, बाकी 6-7 यो-यो हनी सिंह अपने माय स्टोरी इंडिया टूर के तहत कुछ दिन पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। स्टेज पर बोलते हुए उन्होंने गर्व से कहा कि उनके शो हमेशा ‘सुपरहिट’ होते हैं, जबकि बाकी आर्टिस्ट्स के शो ‘6-7’ ही रह जाते हैं। इस दौरान उन्होंने गंदे इशारे भी किए। ‘6-7’ शब्द Gen-Z स्लैंग में एवरेज परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल होता है। फैंस ने हनी सिंह के इस कमेंट को करण औजला की तरफ इशारा माना, क्योंकि करण के हाल के गाने और कॉन्सर्ट्स भी जबरदस्त चल रहे हैं और दोनों के बीच इंडस्ट्री में साइलेंट कॉम्पिटिशन की चर्चा पहले से थी। औजला ने कहा- इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 करण औजला ने इस पर पलटवार अपने हाल के लाइव परफॉर्मेंस पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के एक शो में किया। स्टेज पर करण औजला ने बिना किसी का नाम लिए कहा – “इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 बेबी!”। “साड़ा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आं!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो। यह लाइन उनके अपने ही हालिया हिट गाने ‘5-7’ का सीधा रेफरेंस थी। करण औजला शो के दौरान जवाब देते हुए। करण औजला के 5-7’ गाने का सफर करण औजला का गाना ‘5-7’ 18 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था। सिंगर-गीतकार-कंपोजर खुद करण औजला, म्यूजिक MXRCI का और फीचरिंग मॉडल-अभिनेत्री अलंकृता है। गाने की थीम, लिरिक्स और विजुअल्स ने युवाओं को आकर्षित किया। रिलीज के कुछ हफ्तों में ही गाने के 3.65 करोड़ (36.5 मिलियन) से ज्यादा व्यूज पार हो गए हैं। यूट्यूब पर यह वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया रहा। गाना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। ‘5-7’ वाली लाइन खूब वायरल हो रही है। हनी सिंह के कमेंट के बाद और बढ़ गया। यो यो हनी सिंह व करण औजला। हनी सिंह व करण औजला के बीच हुए विवाद गीत और म्यूजिक को लेकर विवाद: हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर गया है। इसके बाद करण औजला ने एक इंटरव्यू में अपनी मेहनत के साथ आज के टाइम के संगीत को सक्सेसफुल बताया था। करण औजला ने कहा था- मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं। यो-यो हनी सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज म्यूजिक बदल रहा है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे। वहीं से दोनों के बीच वॉर शुरू हुई। हनी सिंह के मैनेजर ने करण औजला पर कसे थे तंज हनी सिंह के मैनेजर ने भी पहले करण औजला पर तंज कसे थे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में टॉप पर रहने की होड़ में हनी सिंह (जो 2010 के दशक में ‘इंटरनेशनल’ स्टार बने) और करण औजला (नई जनरेशन का चेहरा) के बीच कॉम्पिटिशन नेचुरल है। हनी सिंह ने हाल के सालों में कमबैक किया है, जबकि करण औजला लगातार हिट गाने दे रहे हैं। दोनों के फैंस अकसर सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं। करण औजला शो के दौरान परफॉर्मेंस देते हुए।- फाइल पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री में करण औजला के विवादों को जानिए… करण औजला और सिद्धू मूसेवाला से विवाद: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उस समय बड़ा विवाद देखने को मिला जब सिंगर करण औजला और सिद्धू मूसेवाला के बीच गीतों के जरिए टकराव शुरू हुआ। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने गानों में एक-दूसरे पर निशाना साधा, जिसे फैंस ने “diss war” का नाम दिया। इस राइवलरी के चलते दोनों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई। करण औजला के गानों में पुराने कलाकारों पर तंज: हाल के सालों में करण औजला के कुछ गानों की लाइनों को लेकर चर्चा हुई कि वे पुराने दौर के कलाकारों पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इन लाइनों को यो यो हनी सिंह से जोड़कर देखा, हालांकि औजला ने किसी का नाम लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। इस मुद्दे को लेकर कोई सीधा विवाद सामने नहीं आया। लेकिन फैंस के बीच तुलना का दौर जारी रहा। करण औजला के गाने लीक होने से मचा बवाल: करण औजला उस समय नाराज हो गए, जब उनके कई अनरिलीज्ड गाने इंटरनेट पर लीक हो गए। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी नाराजगी जताई और इसे कलाकारों के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे ऐसे लीक कंटेंट को बढ़ावा न दें। करण औजला के गानों के बोलों पर विवाद: करण औजला के कुछ गानों के बोलों को लेकर भी विवाद सामने आए हैं। आलोचकों का कहना है कि उनके गानों में हिंसा और आक्रामक भाषा का प्रयोग अधिक होता है। हालांकि उनके फैंस इसे उनकी स्टाइल और रियलिस्टिक एक्सप्रेशन बताते हैं। कुछ दिन

Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर और साथ में उसका पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन। सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों . वह सिखों के पाकिस्तान आने पर सवाल उठाने के साथ कह रही है कि अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। इससे पहले सरबजीत को खालिस्तानियों का सपोर्ट का वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने सरबजीत को बुआ और उसके मुस्लिम पति नासिर को अपना फुफ्फड़ बताते हुए मदद का भरोसा दिया था। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है। इस पर कोर्ट ने उससे जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स तलब किए हैं। टिकटॉक के लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर, इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति भी पीछे बैठा हुआ है। पहले जानिए, वीडियो में सरबजीत क्या कह रही सरबजीत अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ टिकटॉक पर लाइव आई, उस समय दोनों को 200 से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। इस दौरान सरबजीत कहती है- अगर इस्लाम वाले एक हो जाएं ना, तो इनका रोटी-पानी बंद हो जाएगा। हमने इनसे कुछ लेकर खाना है क्या? अगर सरदार होंगे तो अपने घर में होंगे। ये तो मेरी @$%# के बराबर हैं — मेरी टूटी @$%# , जिसे मैंने कूड़े में फेंक दिया है। इसके बाद वह आगे कहती है- ये लोग पाकिस्तान क्यों आते हैं? पाकिस्तान तो हमारा है, मुसलमानों का है। मैं यहां अपना घर बसाने के लिए आई हूं ऐश करने के लिए नहीं। इस दौरान लाइव में एक व्यक्ति कमेंट करता है- स्वाद लेते-लेते लाहौर पहुंच गई। इतने में सरबजीत का पाकिस्तानी पति तंज भरे लहजे में बोलता है, अगर कोई और भी है, तो उसे भी इधर भेज देना। इसके बाद उनके लाइव में जुड़ा एक व्यक्ति कहता है- यहां 200 लोग देख रहे हैं, नीचे कमेंट कर दो कि इसने सही किया या गलत, लोग जवाब देंगे। दूसरा व्यक्ति सरबजीत के पक्ष में कहता है- इसमें गलत क्या है? यह उसकी निजी जिंदगी है। क्या वह लोगों से पूछकर अपनी जिंदगी गुजारेगी?। फिर पहले वाला व्यक्ति पूछता है- जो इसके भारत में बच्चे हैं, उनका क्या? इस पर सरबजीत भड़क जाती है, वह कहती है- तू कौन होता है मुझे बोलने वाला? इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति नासिर उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन सरबजीत इतनी गुस्से में आ जाती है कि उस व्यक्ति को मां-बहन की गालियां देने लगती है। इसके बाद सरबजीत गुस्से में कहती हैं, आप लोग लाहौर, पाकिस्तान क्यों आते हो? ननकाना साहिब गुरुद्वारा में क्या करने आते हो? तब तो मिन्नतें करते हो कि हमारा वीजा लगवा दो। आखिर में वह धमकी देते हुए कहती है कि अब अगर पाकिस्तान आए ना, तो इनकी लाशें ही भारत जाएंगी। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो में कही बातों की पुष्टि नहीं करता। मुस्लिम पति नासिर हुसैन के साथ खुश नजर आती सरबजीत कौर। सरबजीत पाकिस्तान कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में जानिए सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई: सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की। निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ: भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया: पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सरबजीत इस तरह से नजर आई थी। सरबजीत ने बताई लव स्टोरी, 2 पॉइंट में जानिए मुंह में दांत न भी रहते तो पाकिस्तान जाती: सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। हमारा प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर मुंह में दांत भी न रहते, तब भी मैं पाकिस्तान जरूर आती। फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार हुआ, पति UK रहता: इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन से बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सरबजीत लव स्टोरी बताते हुए खुश नजर आई थी। पहला पति लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा, बोला- ब्लैकमेल-रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा

Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

सरबजीत और करनैल सिंह का फाइल फोटो। भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं। . उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके। करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सके और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे। इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है। उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर इस समय काफी दुखी है। सरबजीत ने उनसे कहा कि वह उन्हें इंग्लैंड अपने पास बुला लें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पहले वह भारत आ जाएं, उसके बाद वह उसे अपने पास इंग्लैंड बुला लेंगे। पाकिस्तान में नासिर हुसैन के साथ रील बनाती सरबजीत कौर। – फाइल फोटो पढ़िए, करनैल सिंह ने सवालों के क्या जवाब दिए… सवाल: आपकी पत्नी सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं। वहां नासिर हुसैन से शादी कर ली। आपको कैसे पता लगा कि नासिर के साथ सरबजीत के संबंध हैं? जवाब: मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। सवाल: फोटो भेजने के बाद आपकी नासिर से बात हुई? क्या बात हुई थी? जवाब: उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। सवाल: जब सुसाइड करने लगी थी तब आपकी वाइफ सरबजीत ने क्या कहा था? जवाब: कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। सवाल: आपने एक इंटरव्यू सुना होगा जिसमें सरबजीत कह रही हैं कि मैं पाकिस्तान आई हूं, मुझे बहुत खुशी है, मेरा सपना पूरा हो गया, मैं बहुत खुश हूं? जवाब: सरबजीत का वकील ही कहता है कि ऐसी वीडियो बनाओ। फिर तुम्हें पाकिस्तान की गवर्नमेंट नेशनलिटी दे देगी। सब कुछ वही करवा रहे हैं, लेकिन अंदर की बात यह है कि वह दुखी है। सवाल: आप कहते हैं कि वह दबाव में है। फिर वह आपको कॉल कैसे कर देती है? जवाब: वह दुखी होकर, मरने के किनारे जैसी हालत में कॉल कर देती है। कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं मर जाऊं। सरबजीत ने मुझे यह भी बताया कि उसका मोबाइल तोड़ दिया गया था। इसलिए, उसने नया फोन लिया। उसने अपनी सोने की चेन 6 लाख रुपए में बेची, डेढ़ लाख रुपए उसके पास हैं और 1 लाख 70 हजार रुपए का नया फोन लिया है। बाकी पैसे नासिर ने ले लिए। वह कहती है कि नासिर पैसे मांगता था। जब तक पैसे देती रहेगी, तब तक ठीक रहेगा। बाद में वह कुछ भी कर सकता है। सवाल: आप विदेश में 20 साल से हैं। पहले आपकी उससे बात होती थी? जवाब: पहले मेरी उससे रोज तीन-चार बार बात होती थीं। अब भी कई बार बात हो चुकी हैं। सवाल: क्या सरबजीत आपसे कहती है कि वह वापस आना चाहती है? जवाब: हां, वह कहती है कि उसे डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि भारत जाने पर भारतीय एजेंसियां उसे पकड़ लेंगी। सवाल: आपकी क्या मजबूरी थी कि आप 20 साल से भारत नहीं आए? जवाब: देखिए, यहां परिवार पर बहुत सारे केस थे। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। आप मेरे गांव जाकर भी पूछ सकते हैं। अगर मैं पैसे नहीं लगाता तो वे लोग शायद जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ पाते। आज भी करोड़ों रुपये लग रहे हैं। पैसों के जरिए ही समझौते करवाए गए हैं। मेरे बेटों पर अभी भी केस हैं। भारत में पैसा नहीं बनता, इसलिए मजबूरी में मुझे विदेश में रहना पड़ा। यहां पैसे कमाकर भारत में अपने परिवार के केसों का निपटारा कर रहा हूं। सवाल: अगर सरबजीत वापस आती है तो क्या आप इंग्लैंड से भारत वापस आएंगे? जवाब: जी, कुछ दिन पहले ही मेरी उससे बात हुई थी। वह कह रही थी कि मुझे इंग्लैंड बुला लो। मैंने कहा था कि मैं बुला लूंगा, लेकिन पहले भारत आ जाओ। इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया

Pak Punjabi Woman Sarabjit Kaur: India Return

Pak Punjabi Woman Sarabjit Kaur: India Return

पंजाब से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर।-फाइल भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया। उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद . सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें। लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराएगी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी। लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। सरबजीत कौर से बात करते हुए एडवोकेट अली चंगेजी संधू। सरबजीत की पाकिस्तान के एडवोकेट अली चंगेजी संधू से बातचीत… वकील: क्या आप पाकिस्तान में रहना चाहती हैं या नहीं रहना चाहतीं? सरबजीत: कोर्ट में 6 मार्च को सुनवाई है ना? वकील: हां। सरबजीत: जी, 6 तारीख को मैं सुबह 10 बजे तक कोर्ट में मिलूंगी। मुझे वापस भेज दो, मैं यहां नहीं रहना चाहती। वकील: जो अब नंबर है, किसी को पता न चले कि आपकी मुझसे बात हुई। सरबजीत: ठीक। वकील: जो नासिर ने आपके साथ शादी की है, वो जबरन की है। जवाब: ये बात मैं वहां (कोर्ट में) कहूंगी। वकील: आप अकेली होंगी? जवाब: हां, अकेली ही आऊंगी। बस, बसें वगैरह वहां उपलब्ध हैं। वकील: क्या नासिर आपको कोर्ट में लेकर आएगा। इंडिया आपको भेजने के लिए तैयार है? जवाब: हां, वो कहता है कि तुम चली जाओ, तुम यहां ठीक नहीं रहती। वकील: आपको कोई कह रहा है कि अगर आप इंडिया जाओगी तो आपको नुकसान होगा, ऐसी कोई बात नहीं है। मेरी इंडिया वाले पति से भी बात हुई आप के बारे में। सरबजीत: मुझे एजेंसियों से डर लगता है, मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वकील: आपको एजेंसियों से कुछ नहीं होगा। सरबजीत: पाकिस्तान वाली एजेंसी मुझे कुछ नहीं करेगी। इंडिया वाली मुझे पकड़ लेंगी। वकील: इंडिया वाले भी आपको जबरदस्ती नहीं रोकेंगे। आप अपनी इच्छा से वापस जा सकती हैं। और हां आपके पति से मेरी भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी उसे प्यार करता हूं। सरबजीत: मैं इनको सजा भी दिलवाना चाहती हूं। सवाल: आप सजा क्यों दिलवाना चाहती हैं? जवाब: वो मैं कोर्ट में बताऊंगी। बाकी मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते ये लोग। वकील: आप मुझसे मिलिए, किसी को साथ लेकर मत आइए। सरबजीत: ठीक। सरबजीत: बाकी आपको पता ही है कि मैं पाकिस्तान किस काम के लिए आई थी। बस मेरे साथ वादा करो कि जज साहब मुझे वहां नहीं रोकेंगे। वकील: हां, मुझे पता है कि आप अपनी अश्लील फोटो हटवाने आई थीं। बाकी मैं वादा करता हूं कि जज साहब आपको वहां नहीं रोकेंगे, वापस जाना आपका हक है। सरबजीत: हां, अच्छा, मुझे बस इंडिया भेज दो। वकील: ठीक है, हमारी बात हुई, किसी से इसका जिक्र न करें। सरबजीत: ठीक। ————- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का पति हाईकोर्ट पहुंचा:बोला- तलाक नहीं हुआ; मुस्लिम पति ने अश्लील फोटो-VIDEO से ब्लैकमेल कर रेप किया सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल पंजाबी गीतों का मजाक उड़ाती हुई। मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने एक पॉडकास्ट में पंजाबी गानों का मजाक उड़ाया है। श्रेया ने कहा कि पंजाबी गानों में कार, बंगला और लड़कियों की बात ही होती है। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने हाथ से इशारे कर सिंगरों के स्टाइल का भी मजाक बनाया। . श्रेया ने कहा कि ज्यादातर पॉपुलर गानों का सब्जेक्ट भी एक जैसा ही होता है। श्रेया का यह वीडियो सामने आते ही वह पंजाबियों के टारगेट पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए पंजाबियों ने कहा कि उनके सॉन्ग नहीं चल रहे तो इसकी वजह से वह ऐसा कह रही हैं। पंजाबियों ने मेहनत कर कार-बंगले बनाए हैं। जब बराबरी नहीं होती तो बदनामी शुरू कर दो। सबसे पहले जानिए, श्रेया घोषाल ने क्या कहा… पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने कहा- यह कहने के लिए माफ करना, लेकिन कई पंजाबी गाने हैं, जो बहुत अच्छे चल रहे हैं। उनमें वह क्या बोलते हैं, खासकर जो सॉन्ग पॉपुलर हैं। उनमें गाड़ी, बंगला, लड़की और हाथ से इशारे होते हैं। पंजाबी गानों में अक्सर धन-दौलत और अपनी ताकत का प्रदर्शन या दिखावा किया जाता है, जो आज के युवाओं के बीच बहुत प्रचलित है। उन्होंने कहा- ये गाने इसलिए ज्यादा सुने और पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनकी धुन बहुत अच्छी होती है और साथ ही इसमें दिखावे का एक आकर्षण होता है। यह ‘फ्लेक्स कल्चर’ और ‘अच्छी बीट्स’ का मिश्रण कुछ खास मार्केट्स और दर्शकों के बीच बहुत प्रभावशाली तरीके से काम करता है। अब देखिए, लोग कैसे श्रेया को निशाने पर ले रहे… X यूजर आकाशदीप थिंद ने कहा कि पंजाबी दिखावा नहीं करते बल्कि पंजाबी बहुत हार्ड वर्क करते हैं। जब बराबरी न हो तो बदनामी शुरू कर दो। ज्योति नाम की एक यूजर ने लिखा- इन्होंने शायद पंजाबी रोमांटिक गाने नहीं सुने हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत टैलेंट है और गानों में काफी विविधता भी है। इन्हें कुछ भी बोलने से पहले अपना होमवर्क (तैयारी) ठीक से करना चाहिए। भारत आर्मी नाम के X यूजर ने लिखा, “श्रेया घोषाल ने एक बार कहा था – गहरे पानी की मछली हूं राजा, घाट घाट दरिया में घूमी हूं मैं।, जानलेवा जलवा है, देखने में हलवा है, प्यार से परोस दूंगी, लूट ले जरा।” श्रेया के ये विवाद भी चर्चा में रहे… “चिकनी चमेली” गाने को लेकर विवाद फिल्म अग्निनपथ (2012) का आइटम सॉन्ग “चिकनी चमेली” हिट रहा। लेकिन बाद में इस गाने को लेकर चर्चा हुई। श्रेया घोषाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के समय में वह ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी, जिनके बोल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हों। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, क्योंकि वह बाद में कॉन्सर्ट में यह गाना गाती भी दिखीं। लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सिंगर्स घेरे हाल ही में उन्होंने कुछ सिंगर्स द्वारा कॉन्सर्ट में लिप सिंक (रिकॉर्डेड गाने बजने पर सिर्फ होंठ हिलाना) करने की आलोचना की। उन्होंने इसे “लेजी एक्ट” यानी आलसी काम बताया। श्रेया का मानना था कि अगर दर्शक टिकट खरीदकर आ रहे हैं, तो उन्हें असली लाइव परफॉर्मेंस मिलनी चाहिए। इस बयान से कई बड़े सिंगर्स को लेकर सवाल उठे। करण जौहर के साथ क्रेडिट विवाद हुआ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘तुम क्या मिले’ के प्रमोशन के दौरान करण जौहर ने शुरुआती पोस्ट में अरिजीत सिंह का जिक्र किया था, लेकिन श्रेया का नाम नहीं था। इस पर श्रेया के फैंस ने इसे फीमेल सिंगर की अनदेखी बताते हुए सवाल उठाए। इस दौरान श्रेया ने भी इस पर एक फैन के ट्वीट को रीट्वीट कर अपनी मौन सहमति जताई थी, जिसके बाद करण जौहर ने सुधार करते हुए उन्हें क्रेडिट दिया।

Punjabi YouTuber Nancy Grewal Murder

Punjabi YouTuber Nancy Grewal Murder

नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी। जहां वह हिंदी और पंजाबी गानों पर रील बनाकर पोस्ट करती रहती थी। कनाडा में कत्ल की गई पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल हमेशा निहंगों और खालिस्तानियों को टारगेट करती थी। खालिस्तानियों को वह गुंडा कहती थी तो निहंगों को क्रिमिनल, हालांकि वह ये भी साफ करती थी कि अच्छे निहंगों का वह दिल से सम्मान करती है। खालिस्तानी होना . नैन्सी के जट्‌ट सिख होने पर भी सवाल खड़े होते रहे। कोई उन्हें ब्राह्मण तो कोई बंगाली बताता रहा। मगर, एक इंटरव्यू में उसने बताया था कि वह सिख परिवार से ही है। उसकी शादी भी हुई थी, पति इंजीनियर था लेकिन पति के साथ धार्मिक वजहों से विवाद हो गया। जिसके बाद झगड़े बढ़े तो उसने तलाक ले लिया। नैन्सी का मंगलवार रात को कनाडा के विंडसर में चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। हालांकि अभी तक कातिलों का पता नहीं चला है लेकिन मां छिंदरपाल कौर ने खालिस्तानियों पर शक जताया है। वहीं कनाडा की पुलिस ने भी लोगों से इस कत्ल के बारे में किसी तरह की सूचना होने पर उसे शेयर करने के लिए कहा है। नैन्सी ग्रेवाल अक्सर हिंदी गानों पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। मोनीप्रीत कैसे बनी नैन्सी ग्रेवाल, स्टेज पर सिंगिंग करने वाली कैसे कनाडा पहुंची, जट्‌ट सिख न होने पर क्या दिया था जवाब, तलाक को लेकर क्या कहा और निहंगों-खालिस्तानियों से कैसे हुई दुश्मनी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले नैन्सी के बारे में जानिए… हरियाणा में जन्मी, परिवार जालंधर में रहता: नैंसी ग्रेवाल हरियाणा के सिरसा में पैदा हुईं। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी वहीं पर हुई। हालांकि उसका परिवार मूल रूप से लुधियाना का था। सिरसा से पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ समय उसका परिवार लुधियाना में रहा। इसके बाद जालंधर में शिफ्ट हो गए। अब उसकी मां छिंदरपाल कौर जालंधर में ही रहती है। मोनीप्रीत से बनी नैन्सी: एक इंटरव्यू में नैन्सी ग्रेवाल ने बताया कि उसके पिता ने उसका नाम मोनीप्रीत रखा था। स्कूल में दाखिला लेते वक्त भी यही नाम लिखवाया था। स्कूल में पंजाबी की टीचर मोनीप्रीत को मोनी कोनी कहकर बुलाती थी तो उसने परिवार को बताए बिना अपना नाम बदलकर नैन्सी रख दिया। यही नहीं उसने स्कूल भी बदल दिया। सहेली घर आई तो पिता को नाम बदलने का पता चला: नैन्सी ग्रेवाल ने बताया था कि उसके पिता को पता ही नहीं था कि उसने स्कूल के साथ नाम भी बदल दिया। जब उसकी सहेली घर पर आई और नैन्सी के बारे में पूछा तो पिता ने कह दिया था कि यहां कोई नैंसी नहीं रहती। फिर उसने बाहर आकर बताया कि वो नैन्सी है और उसने अपना नाम व स्कूल बदल दिया। 7 साल की उम्र में शुरू किया स्टेज प्रोग्राम: नैन्सी ग्रेवाल पढ़ने में कमजोर थी लेकिन सिंगिंग में बेहतर थी। स्कूल स्तर पर गाना शुरू किया। वहीं प्रोफेशनल मंचों पर 7 साल की उम्र में गाना शुरू किया। तब वह जगरातों में गाती थी। धार्मिक प्रोग्राम के बाद नैंसी ने पंजाबी गीत गाने शुरू किए। गीतों के एल्वम के कवर पर उसका नाम एम नैंसी लिखा जाता था। नैंसी ने हिसार से ग्रेजुएशन की और फिर पंजाब में स्टेज शो करने शुरू किए। 2012 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी: नैन्सी ग्रेवाल 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी। हालांकि वह किसी पद पर नहीं रहीं। मगर, पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रही। 2015 में उसने राजनीति से पूरी तरह से किनारा कर दिया। इसके बाद नर्सिंग की स्टडी के लिए फिर नैंसी ग्रेवाल कनाडा गई। कनाडा में नर्सिंग के साथ काम करना शुरू किया। नर्सिंग पूरी होने के बाद वहीं पर फुल टाइम काम किया और उसे कनाडा की नागरिकता मिल गई। स्टेज पर गातीं नैन्सी ग्रेवाल।- फाइल फोटो जट्‌ट होने पर सवाल उठे तो कहा- मां गिल थी, दादी बराड़ सोशल मीडिया पर नैन्सी ग्रेवाल के जट्‌ट सिख होने पर सवाल खड़े होते थे। कोई उसे ब्राह्मण तो कोई उसे बंगाल का बताता था। इस पर भी एक इंटरव्यू में उसने अपने पूरे खानदान के बारे में बताया था। इंटरव्यू में नैन्सी ग्रेवाल ने बताया था कि मैं ग्रेवाल परिवार में जन्मी हूं। मेरी मां गिल परिवार से है। मेरी नानी मांगट है। दादी मेरी बराड़ है। नैन्सी ग्रेवाल की सोशल मीडिया पर शेयर की गई रील। तलाक पर कहा था- पति मेंटली सिक था नैन्सी ग्रेवाल की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया में सवाल खड़े होते रहे हैं। उस पर भी उसने स्पष्ट किया कि मैं डायवोर्सी हूं। जिससे मेरी शादी हुई थी, वह मैकेनिकल इंजीनियर था। वो सभी धर्मों को गालियां देता है। वो मेंटली सिक था। रोज झगड़े हो रहे थे। वो चाहता था कि मेरा सारा पैसा उसके पास जाए। हालांकि उसे मेरी सिंगिंग पसंद थी। वो चाहता था मैं गाऊं। शादी से पहले मैंने शर्त रखी थी कि मुझे अपने परिवार को पालना है क्योंकि मैंने अपने पापा को अस्पताल के बेड पर वादा किया था कि आपका परिवार का पालन पोषण मैं करूंगी। मेरे पति ने मुझे पैसे देने से मना किया तो हमारा डिवोर्स हो गया। नैन्सी ग्रेवाल का सोशल मीडिया पर शेयर की गई रील से ली गई फोटो। जानिए, निहंगों-खालिस्तानियों से क्यों नाराज थी नैन्सी निहंगों ने मदद के बदले रुपए लिए: अपने एक इंटरव्यू में नैन्सी ने निहंगों से दुश्मनी होने की बात बताई थी। नैन्सी ग्रेवाल ने बताया था कि उसके घर की दीवार तोड़कर एक धार्मिक स्थल ने कब्जा कर लिया था। उस कब्जे को हटाने के लिए उसने निहंगों से मदद मांगी थी। निहंगों ने कब्जा हटवाया और उसके बाद 10 हजार रुपए की डिमांड की। फिर उनका सौदा 5100 रुपए और सभी को ढाबे में अच्छा खाना खिलाने पर निपट गया। नैन्सी ने इंटरव्यू में कहा था कि उसे लगता था कि निहंग सिंह फ्री में लोगों की मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर टारगेट किया: इसके बाद एक निहंग ने सोशल मीडिया पर नैन्सी ग्रेवाल के संबंध में कुछ लिख दिया। नैन्सी ने बताया था कि उसके बाद उसने भी सोशल मीडिया से ही जवाब दिया। फिर दूसरे निहंग ने उसके और उसके

America Indiana Truck accident; Punjabi Driver Sukhdeep Singh Arrest

America Indiana Truck accident; Punjabi Driver Sukhdeep Singh Arrest

ट्रक की टक्कर के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ले जाती हुई पुलिस। अमेरिका के इंडियाना में पुलिस ने पंजाबी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुखदीप सिंह के नाम से हुई है। उसने अपने सेमी-ट्रक से एक सफेद पिकअप ट्रक को टक्कर मार दी। . टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ड्राइवर 64 वर्षीय टेरी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुखदीप ने रेड लाइट जंप की, जिससे कुल तीन वाहन इस हादसे की चपेट में आ गए। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हेंड्रिक्स काउंटी में हुई, जो इंडियानापोलिस के पश्चिम में स्थित है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सुखदीप सिंह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, वह न केवल लापरवाही से वाहन चला रहा था, बल्कि उसकी इमिग्रेशन स्थिति भी अवैध पाई गई। फिलहाल वह इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की हिरासत में है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि सुखदीप सिंह किस जिले का रहने वाला हैं। ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। सुखदीप 2018 में अवैध तरीके से पहुंचा अमेरिका मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह 2018 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था, जहां उसे पुलिस ने पकड़ा लिया था। उस वक्त सुखदीप सिंह नाबालिग था। जिसकी वजह से ‘फ्लोर्स कंसेंट डिक्री’ के तहत छोड़ा गया था। यह नियम अनिवार्य करता है कि अवैध रूप से सीमा पार करने वाले बच्चों को हिरासत में रखने के बजाय उनके माता-पिता या वयस्क रिश्तेदारों को सौंप दिया जाए। वह पहले न्यूयॉर्क में रहता था और इस साल जनवरी से इंडियाना के न्यू पैलेस्टाइन में रह रहा था। सुखदीप को नॉन डॉमिशाइल कर्मशियल ड्राइविंग लाइसेंस 2025 में मिला था। ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को घटनास्थल से ही स्टेट पुलिस ने ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) के लिए हिरासत में ले लिया। स्थानीय मीडिया रिपोट्स व पुलिस के अनुसार सुखदीप इंडियाना में अवैध रूप से रह रहा है। आरोपी सुखदीप सिंह। ओवरस्पीडिंग के तीन बार चालान हो चुके सुखदीप सिंह पर ओवरस्पीडिंग के तीन बार चालान हो चुके हैं। उसपर 55 मील प्रति घंटे की सीमा वाले क्षेत्र में 76 और 74 की रफ्तार से गाड़ी चलाने। 70 की सीमा में 89 की रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप है। इसके अलावा इसी साल 8 जनवरी (2026) को एक कार दुर्घटना के बाद उसका चालान कटा था, क्योंकि उसके पास बीमा नहीं था। उसके पास वाहन का वैध रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। ड्राइविंग रिकॉर्ड और CDL पर सवाल सुखदीप के इंडियाना ड्राइविंग की हिस्ट्री के मुताबिक 2022 से अब तक उसके नाम पर 5 चालान दर्ज हैं, जिससे यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि उसे इंडियाना में CDL (कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस) कैसे मिला। जानिए क्या है नॉन डोमिसाइलड CDL अमेरिका में गैर-निवासी वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस (Non-Domiciled Commercial Driver’s License) उन लोगों को जारी किया जाता है, जो उस राज्य या देश के स्थायी निवासी नहीं हैं, लेकिन वहां कानूनी तौर पर काम करने के लिए अधिकृत हैं। आमतौर पर यह उन विदेशी नागरिकों को दिया जाता है। जिनके पास वर्क परमिट (EAD) होता है। सुखदीप सिंह का लाइसेंस। अवैध तरीके से रहता, फिर भी बना गया CDL सुखदीप सिंह के मामले में विवाद यह है कि यदि वह अवैध रूप से वहां रह रहा था, तो उसे यह लाइसेंस कैसे जारी किया गया? अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उसने गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया या सिस्टम की किसी खामी का फायदा उठाया। 15 दिन में दूसरा सड़क हादसा डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के अनुसार, 15 दिन के अंतराल में यह दूसरी घटना है। इसमें किसी अवैध प्रवासी ट्रक ड्राइवर की वजह से निर्दोष लोगों की जान गई है। डीएचएस का कहना है कि यह बेहद खतरनाक है कि अवैध प्रवासी, जिन्हें अक्सर हमारे ट्रैफिक नियमों या अंग्रेजी की जानकारी नहीं होती, वे अमेरिका की सड़कों पर सेमी-ट्रक चला रहे हैं। ***************** ये खबर भी पढ़ें: अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर की लापरवाही, VIDEO: ट्रक से टकराई वैन, महिला समेत 3 की मौत, गलत यू-टर्न लेने से हादसा पंजाब के एक ट्रक ड्राइवर की अमेरिका के फ्लोरिडा टर्न पाइक में ड्राइविंग दौरान बड़ी लापरवाही का वीडियो सामने आया है। फ्लोरिडा की सड़क पर गलत यू-टर्न लेने कारण एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। सामने से आ रही मिनी वैन ट्रक से टकरा गई। वैन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सवार ड्राइवर और उसके साथी को किसी तरह की चोट नहीं आई। (पढ़ें पूरी खबर)

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

वकील के चैंबर में पति के साथ बैठी सरबजीत कौर। पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद उसने को जमींदार परिवार की बेटी बताते हुए दावा किया कि भारत में उसके परिवार के पास 15 से 20 किले ज . उसने कहा कि अतेह वी असीं लाहौरिए आं (यहां भी हम लाहौरिए हैं)। पाकिस्तान की तहसील चुनियां के गांव कानिया से उसका संबंध है। उसके परिवार के लोग वहां के लंबरदार रहे हैं। वहीं, इससे पहले उसने कहा था कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया था कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। सरबजीत कौर को 11 फरवरी को शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। रिहाई के बाद सरबजीत की वकील के साथ ये फोटो सामने आई थी। – फाइल फोटो वीडियो पर लोग क्या कमेंट कर रहे… सरबजीत का जमीन को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। मनी सिमरन नाम के यूजर ने लिखा- इसे वहम है कि इंडिया में अभी भी जमीन और पैसे इसके हैं। वहीं विदुषी नाम की यूजर ने लिखा- ये लोग कितने खुश हो रहे बूढ़ी को फंसाकर। रिहाई के बाद सरबजीत ने कहीं अहम बातें… वकील ने मेरा केस जीता, बाहर लेकर आए: सरबजीत कौर ने कहा था कि मैं नूर हुसैन (सरबजीत कौर) अपने पति नासिर हुसैन के साथ हूं। मैं पाकिस्तान में बहुत बढ़िया हूं। मेरे वकील हसन, जो शेखूपुरा के हैं, ने मेरा केस जीता और मुझे बाहर लेकर आए। मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। कलमा पढ़ा, उसी की बदौलत आजाद हुई: सरबजीत ने कहा कि उसे किसी इंसान पर भरोसा नहीं था, बल्कि सिर्फ अपने अल्लाह पर यकीन था। कलमा पढ़ा, उसी की बदौलत वह आजाद होकर बाहर आई। बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताएगी: सरबजीत ने कहा कि अब वह मेहनत करके अपनी जिंदगी गुजारेगी। बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताएगी। ग्राफिक्स में पढ़िए सरबजीत कौन है और उसके मामले में कब क्या हुआ… ——— ये खबर भी पढ़ें… सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)

jashanpreet singh punjabi devils motorcycle club | guilty plea firearms machine gun illegal weapons | america fbi | कौन है ‘पंजाबी डेविल्स’ गैंग का सरगना जशनप्रीत सिंह, जिसको लेकर अमेरिका में मचा है बवाल?

authorimg

जशनप्रीत सिंह अमेरिका में उन भारतीय युवाओं में से एक था, जो कैलिफोर्निया की सड़कों पर बाइक कल्चर में कूद पड़ा. अमेरिकी शहर स्टॉकटन में रहते हुए उसने पंजाबी डेविल्स (Punjabi Devils) नाम का एक मोटरसाइकिल क्लब बनाया, जो पंजाबी-सिख आइडेंटिटी से प्रेरित था. क्लब के सदस्य अक्सर गुरुद्वारे जाते, चैरिटी राइड्स करते, लेकिन अंदर से यह एक आउटलॉ गैंग था, जो नियम कायदा नहीं मानता था और जो हेल्स एंजेल्स जैसे बड़े गैंग से प्रभावित था. इस गैंग का लोगो एक दाढ़ी वाले शैतान की तस्वीर वाला था, जो पंजाबी टोपी पहने था. पंजाबी डेविल्स बाइक रैलियां, मीटिंग्स और सदस्यों को संगठित करता था. लेकिन जल्दी ही यह क्लब अवैध गतिविधियों में फंस गया. जून 2025 में जशनप्रीत सिंह ने एक अंडरकवर अधिकारी को हथियार बेचने की कोशिश में आरोपी बनाया गया और भारत भागते वक्त एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. जशनप्रीत सिंह की कहानी एक छोटे बाइकर क्लब से शुरू होकर अवैध हथियारों का बड़े तस्कर के तौर पर उभर गया. बाद में भारत भागने की कोशिश में अमेरिकी जेल तक पहुंच गई. इस शख्स ने अमेरिका की धरती पर न केवल अपना गैंग बनाया, बल्कि वह खतरनाक हथियारों की तस्करी और घातक विस्फोटकों के काले कारोबार में भी शामिल हो गया. हम बात कर रहे हैं 27 वर्षीय जशनप्रीत सिंह की, जिसने हाल ही में अमेरिकी संघीय अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. कौन है ‘पंजाबी डेविल्स’ का संस्थापक जशनप्रीत सिंह? अमेरिकी अटॉर्नी एरिक ग्रांट के अनुसार, जशनप्रीत सिंह ने हथियारों के अवैध व्यापार और मशीन गन रखने के गंभीर आरोपों में अपनी गलती मान ली है. यह मामला न केवल हथियारों की तस्करी से जुड़ा है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागने की एक नाकाम कोशिश की फिल्मी कहानी भी शामिल है. जशनप्रीत सिंह ने कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में ‘पंजाबी डेविल्स’ मोटरसाइकिल क्लब की नींव रखी थी. जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कोई साधारण बाइकर्स ग्रुप नहीं था, बल्कि यह एक ‘आउटलॉ’ यानी कानून न मानने वाला गैंग था, जिसके संबंध दुनिया के सबसे खतरनाक बाइक गैंग ‘हेल्स एंजेल्स’ (Hells Angels) से बताए जाते हैं. जशनप्रीत इस गैंग का मुख्य चेहरा था और वह इसके जरिए अंडरवर्ल्ड और हथियारों की तस्करी की दुनिया में अपनी पैठ बना चुका था. जशनप्रीत की उम्र महज 27 साल है, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों का दायरा बहुत बड़ा था. वह स्टॉकटन और आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला एक मुख्य कड़ी बन चुका था. हथियारों का जखीरा और ‘क्लेमोर’ माइन की बरामदगी जशनप्रीत की गिरफ्तारी की कहानी जून 2025 से शुरू होती है. 6 जून 2025 को जशनप्रीत ने एक अंडरकवर एजेंट (भेष बदले पुलिस अधिकारी) को कई खतरनाक हथियार बेचने की कोशिश की. इनमें एक शॉर्ट-बैरल राइफल, तीन असॉल्ट हथियार, तीन मशीन गन कन्वर्जन डिवाइस और एक रिवॉल्वर शामिल थे. जब पुलिस ने उसके घर और गाड़ी की तलाशी ली तो अधिकारी भी दंग रह गए. वहां से न केवल मशीन गन और साइलेंसर मिले, बल्कि पुलिस को एक ‘पाइनएप्पल’ स्टाइल का हैंड ग्रेनेड और एक मिलिट्री ग्रेड की ‘क्लेमोर’ माइन भी मिली. क्लेमोर माइन एक ऐसा विस्फोटक है जिसका इस्तेमाल युद्ध के मैदान में सेना द्वारा किया जाता है. इसकी गंभीरता को देखते हुए सैन जोकिन काउंटी शेरिफ विभाग की बम निरोधक टीम ने इन विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट किया. भारत भागने की नाकाम कोशिश और एयरपोर्ट पर ड्रामा जुलाई 2025 में जब जशनप्रीत पर राज्य स्तर के आरोप तय हुए, तो वह अदालत में पेश नहीं हुआ. इसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया. जशनप्रीत जानता था कि वह फंस चुका है, इसलिए उसने अमेरिका छोड़कर भारत भागने का प्लान बनाया. 23 जुलाई 2025 को एफबीआई (FBI) को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) से अलर्ट मिला कि जशनप्रीत ने भारत के लिए टिकट बुक की है और वह 26 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला है. लेकिन इससे पहले कि वह विमान में सवार होकर फरार हो पाता, अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया. तब से वह संघीय हिरासत में है. कितने साल की होगी जेल? जशनप्रीत सिंह को सजा सुनाने के लिए 11 मई 2026 की तारीख तय की गई है. अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेल ए. ड्रोज़्ड उसे सजा सुनाएंगे. जशनप्रीत को दो अलग-अलग अपराधों के लिए भारी सजा का सामना करना पड़ सकता है: अवैध हथियारों के सौदे के लिए: अधिकतम 5 साल की जेल और 2,50,000 डॉलर का जुर्माना. मशीन गन रखने के लिए: अधिकतम 10 साल की जेल और 2,50,000 डॉलर का जुर्माना. कुल मिलाकर, जशनप्रीत को 15 साल तक की जेल हो सकती है, हालांकि अंतिम सजा अदालत के विवेक और फेडरल सेंटेंसिंग गाइडलाइंस पर निर्भर करेगी. ऑपरेशन टेक बैक अमेरिका यह मामला अमेरिकी न्याय विभाग के एक बड़े अभियान ‘ऑपरेशन टेक बैक अमेरिका’ का हिस्सा है. इस अभियान का लक्ष्य अमेरिका में अवैध प्रवासियों द्वारा की जा रही घुसपैठ को रोकना, ड्रग कार्टेल्स और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों को खत्म करना और समुदायों को हिंसक अपराधों से सुरक्षित रखना है. जशनप्रीत के मामले की जांच में एफबीआई, एटीएफ, होमलैंड सिक्योरिटी और कई स्थानीय पुलिस विभागों ने मिलकर काम किया है.