Wednesday, 28 Oct 2026 | 09:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल पंजाबी गीतों का मजाक उड़ाती हुई।

मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने एक पॉडकास्ट में पंजाबी गानों का मजाक उड़ाया है। श्रेया ने कहा कि पंजाबी गानों में कार, बंगला और लड़कियों की बात ही होती है। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने हाथ से इशारे कर सिंगरों के स्टाइल का भी मजाक बनाया।

.

श्रेया ने कहा कि ज्यादातर पॉपुलर गानों का सब्जेक्ट भी एक जैसा ही होता है। श्रेया का यह वीडियो सामने आते ही वह पंजाबियों के टारगेट पर आ गईं।

सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए पंजाबियों ने कहा कि उनके सॉन्ग नहीं चल रहे तो इसकी वजह से वह ऐसा कह रही हैं। पंजाबियों ने मेहनत कर कार-बंगले बनाए हैं। जब बराबरी नहीं होती तो बदनामी शुरू कर दो।

सबसे पहले जानिए, श्रेया घोषाल ने क्या कहा…

पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने कहा- यह कहने के लिए माफ करना, लेकिन कई पंजाबी गाने हैं, जो बहुत अच्छे चल रहे हैं। उनमें वह क्या बोलते हैं, खासकर जो सॉन्ग पॉपुलर हैं। उनमें गाड़ी, बंगला, लड़की और हाथ से इशारे होते हैं। पंजाबी गानों में अक्सर धन-दौलत और अपनी ताकत का प्रदर्शन या दिखावा किया जाता है, जो आज के युवाओं के बीच बहुत प्रचलित है।

उन्होंने कहा- ये गाने इसलिए ज्यादा सुने और पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनकी धुन बहुत अच्छी होती है और साथ ही इसमें दिखावे का एक आकर्षण होता है। यह ‘फ्लेक्स कल्चर’ और ‘अच्छी बीट्स’ का मिश्रण कुछ खास मार्केट्स और दर्शकों के बीच बहुत प्रभावशाली तरीके से काम करता है।

अब देखिए, लोग कैसे श्रेया को निशाने पर ले रहे…

X यूजर आकाशदीप थिंद ने कहा कि पंजाबी दिखावा नहीं करते बल्कि पंजाबी बहुत हार्ड वर्क करते हैं। जब बराबरी न हो तो बदनामी शुरू कर दो।

ज्योति नाम की एक यूजर ने लिखा- इन्होंने शायद पंजाबी रोमांटिक गाने नहीं सुने हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत टैलेंट है और गानों में काफी विविधता भी है। इन्हें कुछ भी बोलने से पहले अपना होमवर्क (तैयारी) ठीक से करना चाहिए।

भारत आर्मी नाम के X यूजर ने लिखा, "श्रेया घोषाल ने एक बार कहा था - गहरे पानी की मछली हूं राजा, घाट घाट दरिया में घूमी हूं मैं।, जानलेवा जलवा है, देखने में हलवा है, प्यार से परोस दूंगी, लूट ले जरा।"

भारत आर्मी नाम के X यूजर ने लिखा, “श्रेया घोषाल ने एक बार कहा था – गहरे पानी की मछली हूं राजा, घाट घाट दरिया में घूमी हूं मैं।, जानलेवा जलवा है, देखने में हलवा है, प्यार से परोस दूंगी, लूट ले जरा।”

श्रेया के ये विवाद भी चर्चा में रहे…

“चिकनी चमेली” गाने को लेकर विवाद फिल्म अग्निनपथ (2012) का आइटम सॉन्ग “चिकनी चमेली” हिट रहा। लेकिन बाद में इस गाने को लेकर चर्चा हुई। श्रेया घोषाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के समय में वह ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी, जिनके बोल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हों। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, क्योंकि वह बाद में कॉन्सर्ट में यह गाना गाती भी दिखीं।

लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सिंगर्स घेरे हाल ही में उन्होंने कुछ सिंगर्स द्वारा कॉन्सर्ट में लिप सिंक (रिकॉर्डेड गाने बजने पर सिर्फ होंठ हिलाना) करने की आलोचना की। उन्होंने इसे “लेजी एक्ट” यानी आलसी काम बताया। श्रेया का मानना था कि अगर दर्शक टिकट खरीदकर आ रहे हैं, तो उन्हें असली लाइव परफॉर्मेंस मिलनी चाहिए। इस बयान से कई बड़े सिंगर्स को लेकर सवाल उठे।

करण जौहर के साथ क्रेडिट विवाद हुआ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘तुम क्या मिले’ के प्रमोशन के दौरान करण जौहर ने शुरुआती पोस्ट में अरिजीत सिंह का जिक्र किया था, लेकिन श्रेया का नाम नहीं था। इस पर श्रेया के फैंस ने इसे फीमेल सिंगर की अनदेखी बताते हुए सवाल उठाए। इस दौरान श्रेया ने भी इस पर एक फैन के ट्वीट को रीट्वीट कर अपनी मौन सहमति जताई थी, जिसके बाद करण जौहर ने सुधार करते हुए उन्हें क्रेडिट दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

May 14, 2026/
3:51 pm

सामग्री: 1 कप ढीली मूंग दाल, 100 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च, हरा धनियां, 1 छोटा...

होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही‎:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से‎ जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में‎

April 11, 2026/
5:48 pm

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो ने‎एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 ‎के बाद पहली बार घाटा...

Samsung Galaxy S26 Series Launch

February 26, 2026/
6:15 am

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज...

arw img

April 19, 2026/
3:42 pm

X लू-डिहाइड्रेशन की न करें फिक्र, बाहर निकलने से पहले पी लें यह चमत्कारी ड्रिंक   गर्मी का मौसम शुरू...

त्वचा को चमकदार बनाने के उपाय

July 21, 2026/
7:06 pm

21 जुलाई 2026 को 19:06 IST पर अद्यतन किया गया स्किन ब्राइटनिंग टिप्स: बेहतरीन फेसियल का असर कुछ ही दिनों...

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

October 24, 2026/
11:01 am

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का...

शेयर बाजार में आ सकती है सबसे बड़ी गिरावट:रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने चेताया; चांदी जरूर खरीदें, भले एक वक्त का खाना न खाएं

March 11, 2026/
4:46 pm

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। कियोसाकी...

राजनीति

Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल पंजाबी गीतों का मजाक उड़ाती हुई।

मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने एक पॉडकास्ट में पंजाबी गानों का मजाक उड़ाया है। श्रेया ने कहा कि पंजाबी गानों में कार, बंगला और लड़कियों की बात ही होती है। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने हाथ से इशारे कर सिंगरों के स्टाइल का भी मजाक बनाया।

.

श्रेया ने कहा कि ज्यादातर पॉपुलर गानों का सब्जेक्ट भी एक जैसा ही होता है। श्रेया का यह वीडियो सामने आते ही वह पंजाबियों के टारगेट पर आ गईं।

सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए पंजाबियों ने कहा कि उनके सॉन्ग नहीं चल रहे तो इसकी वजह से वह ऐसा कह रही हैं। पंजाबियों ने मेहनत कर कार-बंगले बनाए हैं। जब बराबरी नहीं होती तो बदनामी शुरू कर दो।

सबसे पहले जानिए, श्रेया घोषाल ने क्या कहा…

पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने कहा- यह कहने के लिए माफ करना, लेकिन कई पंजाबी गाने हैं, जो बहुत अच्छे चल रहे हैं। उनमें वह क्या बोलते हैं, खासकर जो सॉन्ग पॉपुलर हैं। उनमें गाड़ी, बंगला, लड़की और हाथ से इशारे होते हैं। पंजाबी गानों में अक्सर धन-दौलत और अपनी ताकत का प्रदर्शन या दिखावा किया जाता है, जो आज के युवाओं के बीच बहुत प्रचलित है।

उन्होंने कहा- ये गाने इसलिए ज्यादा सुने और पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनकी धुन बहुत अच्छी होती है और साथ ही इसमें दिखावे का एक आकर्षण होता है। यह ‘फ्लेक्स कल्चर’ और ‘अच्छी बीट्स’ का मिश्रण कुछ खास मार्केट्स और दर्शकों के बीच बहुत प्रभावशाली तरीके से काम करता है।

अब देखिए, लोग कैसे श्रेया को निशाने पर ले रहे…

X यूजर आकाशदीप थिंद ने कहा कि पंजाबी दिखावा नहीं करते बल्कि पंजाबी बहुत हार्ड वर्क करते हैं। जब बराबरी न हो तो बदनामी शुरू कर दो।

X यूजर आकाशदीप थिंद ने कहा कि पंजाबी दिखावा नहीं करते बल्कि पंजाबी बहुत हार्ड वर्क करते हैं। जब बराबरी न हो तो बदनामी शुरू कर दो।

ज्योति नाम की एक यूजर ने लिखा- इन्होंने शायद पंजाबी रोमांटिक गाने नहीं सुने हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत टैलेंट है और गानों में काफी विविधता भी है। इन्हें कुछ भी बोलने से पहले अपना होमवर्क (तैयारी) ठीक से करना चाहिए।

ज्योति नाम की एक यूजर ने लिखा- इन्होंने शायद पंजाबी रोमांटिक गाने नहीं सुने हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में बहुत टैलेंट है और गानों में काफी विविधता भी है। इन्हें कुछ भी बोलने से पहले अपना होमवर्क (तैयारी) ठीक से करना चाहिए।

भारत आर्मी नाम के X यूजर ने लिखा, "श्रेया घोषाल ने एक बार कहा था - गहरे पानी की मछली हूं राजा, घाट घाट दरिया में घूमी हूं मैं।, जानलेवा जलवा है, देखने में हलवा है, प्यार से परोस दूंगी, लूट ले जरा।"

भारत आर्मी नाम के X यूजर ने लिखा, “श्रेया घोषाल ने एक बार कहा था – गहरे पानी की मछली हूं राजा, घाट घाट दरिया में घूमी हूं मैं।, जानलेवा जलवा है, देखने में हलवा है, प्यार से परोस दूंगी, लूट ले जरा।”

श्रेया के ये विवाद भी चर्चा में रहे…

“चिकनी चमेली” गाने को लेकर विवाद फिल्म अग्निनपथ (2012) का आइटम सॉन्ग “चिकनी चमेली” हिट रहा। लेकिन बाद में इस गाने को लेकर चर्चा हुई। श्रेया घोषाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के समय में वह ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी, जिनके बोल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हों। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, क्योंकि वह बाद में कॉन्सर्ट में यह गाना गाती भी दिखीं।

लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सिंगर्स घेरे हाल ही में उन्होंने कुछ सिंगर्स द्वारा कॉन्सर्ट में लिप सिंक (रिकॉर्डेड गाने बजने पर सिर्फ होंठ हिलाना) करने की आलोचना की। उन्होंने इसे “लेजी एक्ट” यानी आलसी काम बताया। श्रेया का मानना था कि अगर दर्शक टिकट खरीदकर आ रहे हैं, तो उन्हें असली लाइव परफॉर्मेंस मिलनी चाहिए। इस बयान से कई बड़े सिंगर्स को लेकर सवाल उठे।

करण जौहर के साथ क्रेडिट विवाद हुआ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘तुम क्या मिले’ के प्रमोशन के दौरान करण जौहर ने शुरुआती पोस्ट में अरिजीत सिंह का जिक्र किया था, लेकिन श्रेया का नाम नहीं था। इस पर श्रेया के फैंस ने इसे फीमेल सिंगर की अनदेखी बताते हुए सवाल उठाए। इस दौरान श्रेया ने भी इस पर एक फैन के ट्वीट को रीट्वीट कर अपनी मौन सहमति जताई थी, जिसके बाद करण जौहर ने सुधार करते हुए उन्हें क्रेडिट दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket