रातोंरात स्टार बने जालंधर के सिंगर मस्कीन की कहानी:एक साल पुरानी रील से ऑफर मिला; 1.80 करोड़ देख चुके 'बुल्लेया वे' सॉन्ग

जालंधर के रहने वाले अशोक मस्कीन की जिंदगी एक रील से बदल गई। इसी रील से उन्हें ऐसा ऑफर मिला कि फैक्ट्री में खराद का काम करने वाले मस्कीन कोक स्टूडियो में गाए ‘बुल्लेया वे और लगदा नीं दिल मर जाणा…’ गाकर रातों-रात स्टार बन गए। उनका गाया सॉन्ग 1.8 करोड़ लोग देख चुके हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक उन्हें बॉलीवुड मूवीज में गाने के साथ लाइव शोज के ऑफर तक आ रहे हैं। हालांकि अशोक की जिंदगी पहले बहुत संघर्ष से भरी रही। 15 किमी पैदल चलकर अशोक ने मशहूर पंजाबी सिंगर साबर कोटी से गायकी सीखी। हालांकि गरीबी के चलते उनकी गायकी का शौक दिहाड़ी में ही दब गया था। 50 साल की उम्र में वह फेमस हुए तो फैक्ट्री का काम छोड़ दिया और पूरा ध्यान अब सिंगिंग पर है। किस्मत बदलने पर अब पत्नी-बेटी को भी गर्व और खुशी है। दैनिक भास्कर ने जिंदगी के संघर्ष और अचानक मिली शोहरत के बारे में अशोक मस्कीन से बात की, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… अशोक मस्कीन के संगीत के सफर की कहानी जानिए… जानें एक रील से कैसे बदली मस्कीन की किस्मत बेटे के ऑपरेशन का खर्च तक मुंबई के संगीतकार ने उठाया मस्कीन ने बताया कि मुंबई के कालाकार बहुत मददगार हैं। मेरी बेटी के नाक की हड्डी में प्रॉब्लम थी, जन्म से उसका होठ भी फटा था। इसका ऑपरेशन करवाना था। बेटी को दाखिल कराया तो डॉक्टरों ने मोटा बिल बना दिया। समझ नहीं आ रहा था क्या करुं। इस पर मैंने मुंबई के संगीतकार तनिष को डरते हुए फोन किया और कहा कि बेटी का ऑपरेशन करवाया है और पैसे कम पड़ गए हैं। उन्होंने मेरी बात सुन एक मिनट भी नहीं लगाया और कहा कि टोटल खर्च बताओ कितना हुआ है और सारा पैसा खुद दे दिया। 2 कमरों के घर में रहते अशोक मकसूदां चौक के पास महाशा कॉलोनी में रहने वाली 50 वर्षीय अशोक मस्कीन के घर में 2 कमरे हैं। जिस गली में वह रहते हैं, वह संगीतकारों की गली है। गली में 70 घर हैं और हर कोई संगीत से जुड़ा है। एक सिरे से बंद गली में रहने वाले वाले मस्कीन की किस्मत को कोक स्टूडियो ने खोल दिया। बॉलीवुड और लाइव शोज के ऑफर्स मिल रहे अपने छोटे से मकान में पत्नी मोनिका और बेटी के साथ बैठे अशोक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि संगीत इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया है। मुझे एक हिंदी फिल्म में गाने का ऑफर मिला है और मेरे लाइव शोज की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अभी जालंधर की एक कंपनी से दिल्ली की एक सिंगर के साथ ड्यूट गीत का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ है। बॉलीवुड फिल्म के लिए प्लेबैक किया है और 2 गीत एडवांस रिकॉर्ड हैं।
तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच शेयर किया:टोरंटो में कॉन्सर्ट में गले मिले, हसन रहीम ने कहा- भाई

भारतीय पंजाबी सिंगर तलविंदर हाल ही में टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए और उनके साथ मंच शेयर किया। दरअसल, मंगलवार को तलविंदर ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, ‘टोरंटो में हसन रहीम के साथ विशेज पूरी हुईं।’ वीडियो में दोनों स्टेज पर एक साथ गाते, गले मिलते और डांस करते दिखे। हसन ने तलविंदर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘भाई’ लिखकर रिएक्ट किया। इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ ने लिखा कि हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऐसी मौजूदगी गलत थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मैंने नहीं सोचा था भाई कि ये लोग हमारे देश की सेना का मजाक उड़ाने वालों के साथ स्टेज शो करेंगे।’ गौरतलब है कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। इसके बाद ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) जैसे संगठन ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। तलविंदर को गाने ‘पल पल’ से मिली थी बड़ी पहचान तलविंदर का असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। उन्हें उनके गाने पल पल से पहचान मिली। कुछ महीने पहले उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ा था। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। वहीं, तलविंदर ने दिशा पाटनी के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, हमारी मुलाकात शादी (नूपुर सेनन की शादी) से ठीक पहले हुई थी और अचानक मिली इतनी सारी चर्चा ने हमें हैरान कर दिया। हम न तो किसी दबाव में आना चाहते हैं और न ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहते हैं। हम अभी खुद को समझने और एक-दूसरे को जानने की प्रोसेस में हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा। जब तलविंदर से पूछा गया था कि क्या वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।”
तलविंदर ने पाकिस्तानी सिंगर के साथ मंच शेयर किया:टोरंटो में कॉन्सर्ट में गले मिले, हसन रहीम ने कहा- भाई

भारतीय पंजाबी सिंगर तलविंदर हाल ही में टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए और उनके साथ मंच शेयर किया। दरअसल, मंगलवार को तलविंदर ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, ‘टोरंटो में हसन रहीम के साथ विशेज पूरी हुईं।’ वीडियो में दोनों स्टेज पर एक साथ गाते, गले मिलते और डांस करते दिखे। हसन ने तलविंदर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘भाई’ लिखकर रिएक्ट किया। इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ ने लिखा कि हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऐसी मौजूदगी गलत थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मैंने नहीं सोचा था भाई कि ये लोग हमारे देश की सेना का मजाक उड़ाने वालों के साथ स्टेज शो करेंगे।’ गौरतलब है कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ गया है। इसके बाद ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) जैसे संगठन ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। तलविंदर को गाने ‘पल पल’ से मिली थी पहचान तलविंदर का असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। उन्हें उनके गाने पल पल से पहचान मिली। कुछ महीने पहले उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ा। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। वहीं, तलविंदर ने दिशा के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, हमारी मुलाकात शादी (नूपुर सेनन की शादी) से ठीक पहले हुई थी और अचानक मिली इतनी सारी चर्चा ने हमें हैरान कर दिया। हम न तो किसी प्रेशर में आना चाहते हैं और न ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहते हैं। हम अभी खुद को समझने और एक-दूसरे को जानने की प्रोसेस में हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा। जब तलविंदर से पूछा गया था कि क्या वह प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।’
Diljit Dosanjh Khalistani Controversy | Canada Show 2026

कैलगरी शो में खालिस्तानियों के झंडे दिखाने पर दिलजीत दोसांझ ने थापी देकर गुस्सा दिखाया। – फाइल फोटो पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 विवादों में घिर गया गया है। 30 अप्रैल को कनाडा में कैलगरी शो के दौरान खालिस्तानी झंडे दिखाए गए। इसके जवाब में दिलजीत ने जांघ पर थापी देकर कहा था- मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा। . अब दिलजीत की इस थापी को लेकर खालिस्तानी चिढ़ गए हैं। इसे लेकर 3 मई को @बब्बर अकाउंट से दिलजीत को चैलेंज किया गया कि अब सामने खड़े रहना। यह थापी खालिस्तान को नहीं पंथ को मारी गई है। खालिस्तानी ने धमकाते हुए कहा- तुम्हें नत्थ डालेंगे। थापी मारकर तुमने सिख होने का मुखौटा उतार दिया है। बब्बू मान और गुरदास मान का अहंकार भी इसी तरह से तोड़ा था। खालिस्तानियों ने यह भी दावा किया कि कैलगरी में दिलजीत के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि दिलजीत ने उठाकर बाहर फेंकने की बात कहकर ऑस्ट्रेलिया के शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के कानून का उल्लंघन किया है। हालांकि, कैलगरी पुलिस ने इस संबंध में ऑफिशियल नोट जारी नहीं किया है। @बब्बर हैंडल से दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी धमकाता हुआ। खालिस्तानी ने वीडियो में ये धमकी दी… यह थापी पंथ को मारी है: खालिस्तानी हैंडल @बब्बर से शेयर वीडियो में खालिस्तानी ने कहा- दिलजीत ने जो थापी अपने शो में मारी है वह हमें नहीं सिख पंथ को मारी है। इससे पहले ऐसा ही अहंकार गुरदास मान और बब्बू मान को हुआ था। इसके बाद क्या हुआ, सब जानते हैं। अब माफियां मांगते हैं। दिलजीत का भी अहंकार इसी तरह निकालेंगे और इस थापी का जवाब देंगे। अमिताभ बच्चन के पांव क्यों छुए: खालिस्तानी ने कहा कि दिलजीत ने इससे पहले केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) शो में अमिताभ बच्चने के पैर छूकर गलत किया। हालांकि, दिलजीत इस मसले पर कह चुके हैं कि वह अमिताभ के शो में पंजाबियों और बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जुटाने गए थे, न कि अपने प्रमोशन के लिए। चमकीला को जानबूझकर बच्चे-बच्चे तक पहुंचाया: खालिस्तानी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर अमरजीत चमकीला को लेकर बनाई गई फिल्म को लेकर भी दिलजीत दोसांझ को धमकाया। खालिस्तानी ने कहा कि जिस चमकीला का पंजाब से नाम मिटा दिया गया था, उसे दिलजीत ने फिर से बच्चे-बच्चे तक पहुंचा दिया। दिलजीत बोले- मैं तो बीच में फंस गया दिलजीत ने खालिस्तानी झंडे दिखाने को लेकर हुए विवाद पर 2 मई को एडमंटन (कनाडा) में शो के दौरान कहा- मैं तो बीच में फंस गया हूं। भारत जाता हूं तो वहां कई लोग कहते हैं कि खालिस्तानी आ गया। जब मैं विदेश में आता हूं तो ये कहते हैं कि भारत का बंदा आ गया। ऐसे में मैं क्या करूं? कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सही रास्ते पर चल रहा हूं। अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भी खालिस्तानियों ने खड़ी की थी कंट्रोवर्सी। जानें क्या है पूरा विवाद… 30 अप्रैल को खालिस्तानियों ने दिखाए झंडे: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ को ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान कनाडा के कैलगरी में शो के दौरान खालिस्तानियों ने झंडे दिखाए। इस पर दिलजीत दिलजीत भड़क गए और पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है, मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। इससे खालिस्तानी भड़क गए और दिलजीत के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू कर दी। दिलजीत बोले- हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे। इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वह पंजाब की बात रखेंगे तभी वह वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वह शौक से करे। वह इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वह वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानियों को भगाया:अमेरिका में शो के दौरान मूसेवाला स्टाइल में थापी मारी, बोले- भागो वर्ना उठाकर बाहर मारूंगा पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। पढ़ें पूरी खबर…
Diljit Dosanjh Statement: Fearless of Death, Ready to Leave Body

39 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा में हुए कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलजीत स्टेज पर ऐसी बातें कहते नजर आए, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वह “इस दुनिया और शरीर को छोड़ चुके हैं” और उन्हें मौत से डर नहीं लगता। दिलजीत ने 30 अप्रैल को कनाडा के कैलगरी स्थित स्कोटियाबैंक सैडलडोम में ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ के तहत परफॉर्म किया था। इसी कॉन्सर्ट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह पंजाबी में फैंस से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर में वह इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब शरीर छोड़ने से पहले उन्हें कुछ काम पूरे करने हैं। दिलजीत की इन बातों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। कई फैंस उनके मानसिक और भावनात्मक हालात को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि, दिलजीत या उनकी टीम की तरफ से इस बयान पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें किसी से नफरत नहीं है और वह प्यार, सम्मान और माफी के साथ जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के प्रति अपना जुड़ाव जाहिर किया और कहा कि पंजाब हमेशा उनके दिल में रहेगा।इसी शो के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर हंगामा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने झंडे दिखाए और नारेबाजी की। इस पर दिलजीत ने स्टेज से कहा कि जो लोग हंगामा करेंगे, उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखाई देंगे, जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Diljit Dosanjh Targets Khalistanis on Stage at Calgary Show

शो के दौरान बोलते हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में शो में खालिस्तानियों पर भड़क गए। दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया। अपने किसी शो में दिलजीत पहली बार इतने गुस्से में दिखे। . दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि जिसने आना है मैदान में आ जाए। मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा। उन्होंने कहा कि ये जो विरोध कर रहे हैं इन्होंने पंजाब के लिए क्या किया। हमारा काम नहीं था फिर भी पंजाब में आई बाढ़ में लोगों की मदद की। उनके घर बनाए। बिना नाम लिए एक शो (KBC) का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा कि हमारे लोगों की आवाज नेशनल मीडिया तक नहीं पहुंची थी। इसलिए वे शो में गए थे, वहां जाकर अपनी या फिल्म की प्रोमोशन नहीं की बल्कि पंजाब के भले के लिए ही फंड इकट्ठा किया। बता दें कि इन दिनों दिलजीत अमेरिका के टूर पर हैं। दिलजीत ने जिम्मी के शो का भी जिक्र करते हुए कहा कि मुझे क्या जरूरत थी यहां भी जिम्मी के शो में जाने की। मैंने वहां भी पंजाब की बात की। कामागाटामारू घटना का जिक्र किया। दिलजीत ने कहा कि कोई राजनीतिक कारणों से उनका विरोध कर रहा है, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिलजीत ने चलते शो में कहीं अहम बातें… हर प्लेटफॉर्म पर करता हूं पंजाब की बात: 30 अप्रैल को शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि वह जिस भी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, वे हमेशा पंजाब की बात करते हैं। टीवी चैनलों पर जाकर अपनी किसी फिल्म या गानों का प्रचार नहीं किया, बल्कि केवल पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए वहां गए। दिलजीत ने बताया कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 6 महीने तक जमीन पर रहे और इसके लिए उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया का टूर तक मिस कर दिया। विरोध करना है तो शौक से करें: दिलजीत ने कहा कि जब उन्हें नेशनल मीडिया ने मौका दिया कि वे पंजाब की बात रखेंगे तभी वे वहां गए ताकि पूरे भारत के लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकें। दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वे शौक से करें। वे इसके लिए तैयार हैं। रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता: दिलजीत ने कहा कि अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं। अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। शो में विरोध बर्दाश्त नहीं करूंगा: सरे में शो के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि वे वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है। दिलजीत ने कहा कि मेरा काम अपने लोगों की सेवा करना है। दिलजीत को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई… 1. अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर विवाद: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को ‘टारगेट’ करना शुरू किया। 2. ‘भारत का पोस्टर बॉय’ होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें “भारत सरकार का एजेंट” और “बीजेपी-आरएसएस का समर्थक” कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं। 3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थकों ने इसे “सिख विरोधी” कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को। 4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ लोगों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। 5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: दुनिया के कई बड़े देशों में हो रहे ‘ऑरा’ टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे “भारत के एजेंडे” को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शो में खलल डाला जाएगा। *********** ये खबर भी पढ़ें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट में विवाद: सिख युवकों को किरपाण पहनने पर एंट्री से रोका; नाराज फैंस ने शो छोड़ा पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए पहले स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक चिह्न किरपाण को लेकर विवाद हो गया। कॉन्सर्ट में हजारों प्रशंसक उमड़े, लेकिन इस आयोजन में सिख श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीक किरपाण लेकर अंदर न जाने देने के लिए रोक दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
पंजाबी सिंगर दिलजीत ने पहली बार दिखाया मां का चेहरा:कनाडा में शो के दौरान स्टेज पर गले मिलीं; हाथ मिलाया और दिया आशीर्वाद

जालंधर के गांव दोसांझ कलां के पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मां सुखविंदर कौर का फेस रिवील किया। कनाडा में हुए शो के दौरान दिलजीत खुद अपनी मां को स्टेज पर लेकर आया और दुनिया को बताया कि ये मेरी मां है। दिलजीत ने कहा कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं अपनी मां की वजह से हूं। फैमिली लाइफ को हमेशा सीक्रेट रखने वाले दिलजीत दोसांझ जैसे ही मां को स्टेज पर लेकर आए आडियंस उत्साह से भर गई। दिलजीत की मां ने भी बेटे का शो देखा। दिलजीत की मां ने उसे स्टेज पर ही गले लगाया। दिलजीत ने मां के साथ हाथ मिलाया। मां को गले लगाया और आशीर्वाद मांगा। दिलजीत की मां ने बेटे की पीठ थपथपाई और फिर चली गईं। 4 तस्वीरों में देखें दिलजीत के मां को स्टेज पर लाने के मोमेंट्स कनाडा के वेंकुवर में था दिलजीत का शो अपने कनाडा टूर के दौरान दिलजीत का कनाडा में 23 अप्रैल को पहला शो था। ये शो 23 अप्रैल रात को था। इस दौरान लाखों की संख्या में पंजाबी, गोरे और अफ्रीकन लोग शो में पहुंचे थे। जैसे ही दिलजीत ने स्टेज पर अपनी मां का चेहरा दिखाया तो स्टेज की बत्ती बुझा दी गई। इससे लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिलजीत की मां का स्वागत किया। गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में दिलजीत ने अपने शो से नया इतिहास रचा। पंजाबी ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने धमाकेदार आगाज किया। हाउसफुल स्टेडियम में लगभग 50 हजार से अधिक दर्शक के बीच दिलजीत ने गोट और लवर जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। इससे पूरा वैंकूवर झूम उठा। अत्याधुनिक स्टेज लाइटिंग और दिलजीत के सिग्नेचर अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैंकूवर की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यह टूर कैलगरी और टोरंटो जैसे शहरों की ओर बढ़ेगा, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
Punjab Chandigarh top news; Sonam Bajwa Tiff With Punjabi Singer

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी कानून की नोटिफिकेशन जारी होने से जुड़ी रही। इस कानून में उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ पुलिस ने नई SOP भी जारी कर दी है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब में बेअदबी कानून का नोटिफिकेशन जारी पंजाब सरकार ने बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) ने इसे तैयार किया। इन मामलों की SSP व कमिश्नर निगरानी करेंगे। 60 से 90 दिनों में मामले की जांच कर चालान पेश करना जरूरी किया गया है। सूचना मिलते ही SHO और जांच अधिकारी (IO) को बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचना होगा। पुलिस केवल पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके पीछे की साजिश और मास्टरमाइंड की भी जांच करेगी। घटनास्थल की हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और मैपिंग की जाएगी। फोरेंसिक टीमों को तुरंत बुलाया जाएगा। एक दिन पहले गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन किए थे, जिसके बाद ये कानून बन गया था। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. जेल से कत्ल के आरोपी ने बनाया वीडियो अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक कैदी बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है। कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियों एक कैदी ने पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। इससे पहले भी इस मामले से जुड़ी फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था। अब नई वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के भीतर हालात, कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोकझोंक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है। इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. नाबालिग को बचाने लुधियाना से अमृतसर पहुंचे निहंग अमृतसर में एक सिरफिरा 13 साल की लड़की को सात महीने से तंग कर रहा था। मां ने गांव में लोगों को बताया, पुलिस को शिकायत दी। लेकिन सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मां ने फिर लुधियाना के निहंग कुलदीप सिंह खालसा से संपर्क किया। मां ने कहा कि मेरी बेटी को सिरफिरे से बचा लो। मां ने निहंग को पूरी कहानी बताई तो अगले दिन ही निहंग फौज दड़ेवाली गांव में पहुंच गई। निहंग सिंह परिवार के साथ गए और सबसे पहले लड़के को दबोचा। लड़के को पकड़कर निहंग उसके घर ले गए और उससे वे हथियार देने को कहा जिसे दिखाकर वह नाबालिग लड़की को धमकता था। निहंग जत्थे की सूचना मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए। ग्राामीणों ने भी गवाही दी कि यह सिरफिरा लड़की को 7 महीने से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले पंचायत में उसने कहा था कि वह अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने मां, नाना और मामा को गोली मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक गांव में जमकर हंगामा हुआ। पंचायत में माफी मांगने के बाद निहंगों ने लड़के को छोड़ा। (पढ़ें पूरी खबर) 5. छह करोड़ की लॉटरी का विनर मिला लुधियाना में तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए की लॉटरी का विजेता मिला। वह दिल्ली के 80 साल के रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं, उन्होंने 500 रुपए की टिकट खरीदी थी। करीब 30 साल से वह लगातार लॉटरी खरीद रहे थे और पहली बार इतना बड़ा इनाम लगा है। ड्रॉ निकलने के बाद वह आज लुधियाना पहुंचे और इनाम क्लेम किया। उन्होंने 1 अप्रैल को घंटा घर स्थित दुकान से ये टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका पहला इनाम निकल आया।। बेटे मनोज ने कहा कि पिता ओमप्रकाश को डाकघर से पेंशन मिलती है। इस कारण उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। ये पैसा जो मिलेगा उसका सही इस्तेमाल करेंगे। इलाके में जो जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद करेंगे। साथ ही अनाथ आश्रम में भी मदद करेंगे। ये पैसा हमारे लिए बहुत है। ओमप्रकाश ने कहा कि लुधियाना में उनकी साली का घर है। वह अकसर लुधियाना आते रहते हैं। कई बार कूरियर के जरिए रिश्तेदारों से लॉटरी मंगवाते थे। उन्होंने लॉटरी वाली एप्लीकेशन चेक की तो पता चला
G Khan Sonam Bajwa Banter at IPL Match

सोनम बाजवा और जी खान मजाकिया अंदाज में बातचीत करते हुए। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वा . वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है। इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। वह सोनम बाजवा को अपना क्रश बता चुके हैं। वीडियो में सोनम बाजवा हाय बोलती हैं और जी खान की बातों का जवाब देने लगती है। दोनों में मैच दौरान यह बातचीत हुई… जी खान: हांजी किवे हो (हां जी, कैसे हो?) सोनम बाजवा (मोबाइल के सामने हाथ हिलाते हुए): मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी, प्लीज, तुसी केहा ना, सोनम बाजवा नाल गल नहीं करनी। (मुझे आपसे बात नहीं करनी, प्लीज, आपने कहा था कि आपको सोनम बाजवा से बात नहीं करनी।) जी खान: तुस्सी बम्बे जा के भूल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गए थे, इस कारण आपको छेड़ा था।) सोनम बाजवा: मैं तां हमेशा याद करती है। (मैं तो हमेशा याद करती हूं।) जी खान: आ गए न फेर पंजाब नू, थैंक यू। (आए गए न फिर पंजाब में, थैंक यू।) सोनम बाजवा की बात सुनकर जी खान भी कहते हैं कि वह उन्हें छेड़ रहे थे। दोनों के बीच क्या चल रहा… सोनम बाजवा और जी खान के बीच ऑफिशियल किसी रोमांटिक रिलेशन की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कई मीडिया इंटरव्यू और अपने कॉन्सर्ट्स के दौरान जी खान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट क चुके हैं और उन्हें अपना क्रश भी बता चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों का नाम आपस में जोड़ने लगे हैं। जी खान के शो में लगे सोनम बाजवा के नारे 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक बार तो साइलेंट हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने कहा कि अब नई अपेडट दूंगा तो फिर से हूटिंग शुरू हो गई। सिंगर ने कहा कि इस बार तुम्हें जो नई अपडेट दूंगा वह पक्की मुहर लगाकर दूंगा। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, आप लोग खुश हो जाओगे। आप कहोगे कि क्या काला सा बड़ी सुंदर पटा गया। फैंस ने उनसे फिर सोनम बाजवा के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो जी खान ने कह दिया कि चलो सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। उसके बाद जी खान ने सोमन बाजवा के लिए दो गल्लां करिये गीत की लाइनें गाई थीं। एक शो दौरान फैंस ने जी खान को दी थी सोनम बाजवा के साथ उनकी बनी पेटिंग। हिमाचल में बोले- कोई सोनम बाजवा नहीं हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित हरोली उत्सव के दौरान जी खान ने सोनम बाजवा को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि न कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा, साडे कोले एक बहुत सोहणी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब वह प्यार के मामले में सिर्फ एक पर फोकस करेंगे और इधर-उधर नहीं देखेंगे। जी खान इस तरह की हरकतें बार-बार करते रहे हैं, लेकिन सोमन बाजवा की तरफ से रविवार रात IPL मैच के दौरान पहली बार जवाब आया है। बता दें कि यह मैच भी पंजाब किंग्स ने 54 रनों से जीता। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… IPL- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने लखनऊ को हराया:फैंस झूमे, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर पहुंचा फैन; सिद्धू ने VIDEO जारी किया न्यू चंडीगढ़ में रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। पंजाब ने 54 रन से ये मैच जीता। पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ को 255 रनों का टारगेट दिया था। पंजाब को पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क के चेक बाउंस होते-होते बचे:बोले- अकाउंट में ढाई लाख थे, चेक साढ़े 7 लाख के काट दिए; मोहाली में सुनाया किस्सा

पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने 15 अप्रैल को लोगों की मदद की यादों का एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके चेक बाउंस होते-होते बच गए। इससे जुड़ा एक किस्सा उन्होंने मोहाली में शेयर किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने गरीब का दर्द देखकर मदद तो कर दी थी, लेकिन उनके बैंक खाते में पैसे ही नहीं थे। उन्होंने साढ़े 7 लाख रुपए के चेक काट दिए थे, जबकि उनके खाते में कुछ ढाई लाख रुपए ही थे। जब उन्हें इसका पता चला तो वह डर गए और भगवान से दुआ करने लगे कि यह चेक कुछ दिन बाद लगाए जाएं, जिससे उनका खाता मेंटेन हो जाए और चेक बाउंस होने से बच जाएं। अंत में ऐसा ही हुआ। एक्टर ने यह किस्सा सुनाया… मोहाली में नई फिल्म के पोस्टर रिलीज पर सुनाया किस्सा बैसाखी वाले दिन मोहाली में एमी विर्क ने नई फिल्म जख्मों से चढ़दीकलां तक का पोस्टर लॉन्च इवेंट करवाया। इस कार्यक्रम के दौरान एमी विर्क और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मोगा जिले के उन किसानों और जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के चेक बांटे, जिनकी फसलें खराब हो गई थीं या जो आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। इस मौके पर एमी विर्क काफी भावुक नजर आए और उन्होंने सेवा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज होगी और समाज को मुश्किलों के बाद भी हमेशा उच्च मनोबल यानी चढ़दीकलां में रहने का संदेश देगी। इसी दौरान उन्होंने चेक बांटने का पुराना किस्सा भी सुनाया। फसल बर्बाद होने पर की थी एमी ने मदद यह रील एक बूढ़े किसान की मदद से जुड़ी है। किसान ने रोते हुए वीडियो में अपना दर्द बयान किया था। एमी विर्क ने यह वीडियो देखा और तुरंत अपना रिएक्शन दिया। उनकी टीम ने उस किसान तक 1 लाख रुपए की मदद भिजवाई। जब उन्हें पता चला कि कुछ किसान और भी हैं तो उन्होंने साढ़े 7 लाख के चेक काट दिए। साथ ही कहा कि आगे भी जितनी मदद हो सकेगी, करेंगे। पंजाब में बाढ़ के दौरान भी एमी ने की थी किसानों की मदद सितंबर 2025 में पंजाब में आई बाढ़ पर भी एमी विर्क ने किसानों की मदद की थी और 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया था। इससे प्रभावित परिवारों को न सिर्फ घर मिला, बल्कि खेती करने के लिए और घर का गुजारा चलाने के लिए मदद मिली। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने 10 गांव गोद लिए थे। गुरु रंधावा ने राशन और पानी बांटा था और सोनू सूद ने भी मदद की थी। सभी कलाकार अपने ग्रुप बनाकर काम कर रहे थे। करोना काल में भी जरूरतमंदों को बांटा था राशन एमी विर्क हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में मार्च 2020 में भी पंजाबी सेलिब्रिटीज रणजीत बावा, अमृत मान के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को सामान और राशन बांटा था। गरीब परिवारों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर मदद की थी। बोले- मदद का इरादा हो तो भगवान मदद करते हैं किसानों और जरूरतमंदों की सहायता करते हुए एमी विर्क लगातार नजर आते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर शेयर की एक रील में उन्होंने अपनी सोच को बताया। एमी विर्क कहते हैं कि दिल से मदद करने का इरादा हो तो भगवान रास्ता बना देते हैं।





