Tuesday, 20 Oct 2026 | 09:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Chandigarh top news; Sonam Bajwa Tiff With Punjabi Singer

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी कानून की नोटिफिकेशन जारी होने से जुड़ी रही। इस कानून में उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ पुलिस ने नई SOP भी जारी कर दी है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाब में बेअदबी कानून का नोटिफिकेशन जारी

पंजाब सरकार ने बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है।

पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) ने इसे तैयार किया। इन मामलों की SSP व कमिश्नर निगरानी करेंगे। 60 से 90 दिनों में मामले की जांच कर चालान पेश करना जरूरी किया गया है। सूचना मिलते ही SHO और जांच अधिकारी (IO) को बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचना होगा। पुलिस केवल पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके पीछे की साजिश और मास्टरमाइंड की भी जांच करेगी।

घटनास्थल की हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और मैपिंग की जाएगी। फोरेंसिक टीमों को तुरंत बुलाया जाएगा। एक दिन पहले गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन किए थे, जिसके बाद ये कानून बन गया था। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. जेल से कत्ल के आरोपी ने बनाया वीडियो

अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक कैदी बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है।

कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियों एक कैदी ने पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। इससे पहले भी इस मामले से जुड़ी फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था।

अब नई वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के भीतर हालात, कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोकझोंक

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है।

इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। (पढ़ें पूरी खबर)

4. नाबालिग को बचाने लुधियाना से अमृतसर पहुंचे निहंग

अमृतसर में एक सिरफिरा 13 साल की लड़की को सात महीने से तंग कर रहा था। मां ने गांव में लोगों को बताया, पुलिस को शिकायत दी। लेकिन सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मां ने फिर लुधियाना के निहंग कुलदीप सिंह खालसा से संपर्क किया। मां ने कहा कि मेरी बेटी को सिरफिरे से बचा लो।

मां ने निहंग को पूरी कहानी बताई तो अगले दिन ही निहंग फौज दड़ेवाली गांव में पहुंच गई। निहंग सिंह परिवार के साथ गए और सबसे पहले लड़के को दबोचा। लड़के को पकड़कर निहंग उसके घर ले गए और उससे वे हथियार देने को कहा जिसे दिखाकर वह नाबालिग लड़की को धमकता था। निहंग जत्थे की सूचना मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए।

ग्राामीणों ने भी गवाही दी कि यह सिरफिरा लड़की को 7 महीने से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले पंचायत में उसने कहा था कि वह अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने मां, नाना और मामा को गोली मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक गांव में जमकर हंगामा हुआ। पंचायत में माफी मांगने के बाद निहंगों ने लड़के को छोड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

5. छह करोड़ की लॉटरी का विनर मिला

लुधियाना में तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए की लॉटरी का विजेता मिला। वह दिल्ली के 80 साल के रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं, उन्होंने 500 रुपए की टिकट खरीदी थी। करीब 30 साल से वह लगातार लॉटरी खरीद रहे थे और पहली बार इतना बड़ा इनाम लगा है। ड्रॉ निकलने के बाद वह आज लुधियाना पहुंचे और इनाम क्लेम किया।

उन्होंने 1 अप्रैल को घंटा घर स्थित दुकान से ये टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका पहला इनाम निकल आया।। बेटे मनोज ने कहा कि पिता ओमप्रकाश को डाकघर से पेंशन मिलती है। इस कारण उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। ये पैसा जो मिलेगा उसका सही इस्तेमाल करेंगे। इलाके में जो जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद करेंगे। साथ ही अनाथ आश्रम में भी मदद करेंगे। ये पैसा हमारे लिए बहुत है।

ओमप्रकाश ने कहा कि लुधियाना में उनकी साली का घर है। वह अकसर लुधियाना आते रहते हैं। कई बार कूरियर के जरिए रिश्तेदारों से लॉटरी मंगवाते थे। उन्होंने लॉटरी वाली एप्लीकेशन चेक की तो पता चला कि उनका बंपर लग गया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बेटा मनोज प्राइवेट कंपनी में काम करता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ाई कार, पुलिस बोली- उसी टाइम बताना था

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लीजर वैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग जिस वॉकिंग ट्रैक पर सुबह-शाम सैर करने पहुंचते हैं, रविवार सुबह उसी ट्रैक पर एक ग्रे रंग की क्रेटा कार चलती नजर आई। यह कार काफी देर तक ट्रैक पर दौड़ती रही। इसके बाद ड्राइवर उसे लेकर बाहर निकल गया।

हैरानी की बात है कि सेक्टर-10 लीजर वैली से चंद कदम दूर चंडीगढ़ पुलिस का हेडक्वार्टर और पुलिस स्टेशन-3 है। कार ड्राइवर पार्क में नियम तोड़ता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर कर ट्रैफिक पुलिस और चंडीगढ़ नगर निगम से कार्रवाई की मांग की तो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का रिप्लाई आया- ऐसी स्थिति दिखे तो उसी समय बताना चाहिए। हमारा फील्ड स्टाफ मौके पर ही कार्रवाई कर सकता है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने बताया है उसके पास लीजर वैली में कार चलाने की परमिशन थी। पुलिस ने ड्राइवर को परमिशन के दस्तावेजों के साथ पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया है। जबकि, प्रशासन ने परमिशन के दावों को खारिज किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. पुलिसकर्मी के पिटबुल ने बाप-बेटे को नोचा

गुरदासपुर में पुलिस कर्मचारी के पालतू पिटबुल ने पास्टर और उसके बेटे पर हमला कर दिया। पास्टर अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। इस बीच पास्टर की पत्नी कॉस्मेटिक दुकान के अंदर चली गई। जबकि पास्टर और उनका 10 साल का बेटा दुकान के बाहर खड़े थे।

पास्टर ने बताया कि गली के अंदर से पिटबुल बाहर निकला। उसने बाहर निकलते ही उनके गांव के ही एक युवक पर हमला कर दिया। वो युवक किसी तरह बच गया। लेकिन फिर कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने का प्रयास करते हुए कुत्ते को खुद से दूर किया तो उसने उनके बेटे पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने बच्चे की कमर के नीचे के हिस्से को बुरी तरह नोच डाला। पास्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पिटबुल ने उसकी भी टांगों, जांघ और कूल्हे पर काट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद झाड़ू व डंडों से मारकर पिटबुल को पीछे हटाया और बच्चे की जान बचाई। बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

8. कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी

कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। इसी बीच आरोपी घर में किचन की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के कवर में भरकर ले गए।

उन्होंने कहा कि जब हम वापस लौटे तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद हमने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दो आरोपी भागते हुए नजर आए। महिला घटना के बारे में बताते हुए रोने लगी। आंसू पोंछते हुए उन्होंने बताया कि 10 साल से दिन-रात मेहनत कर कनाडा में 5 महीने पहले ही नया घर लिया था।

इस घर में बुजुर्गों के दिए हुए गहने रखे थे। चोरी का इतना दुख नहीं है, लेकिन बुजुर्गों ने बहुत प्यार से सबको गहने गिफ्ट किए थे वो चले गए। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले 6 घंटे हमारे लिए बहुत डरावने थे। यह सोचकर ही डर लग रहा था कि कोई घर के अंदर आया था। यह एहसास खत्म नहीं हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पंजाबी इमिग्रेशन एजेंट पर ऑस्ट्रेलिया में 5 साल का बैन

ऑस्ट्रेलिया में हजारों भारतीय युवाओं को बसाने का दावा करने वाली पंजाबी मूल की इमिग्रेशन एजेंट वनीत कौर चड्‌ढा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर उन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया है। वनीत कौर रॉयल माइग्रेशन एंड एजुकेशन कंसल्टेंट्स नाम की कंपनी के जरिए पंजाब समेत भारत के युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में वीजा दिलाती थीं।

वनीत कौर चड्‌ढा पर वीजा धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज पेश कर रजिस्ट्रेशन कराया और भ्रामक विज्ञापन से लोगों को फंसा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऑफिस ऑफ द माइग्रेशन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (OMARA) ने अपनी जांच में पाया कि वनीत ने न केवल नियमों को तोड़ा, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन सिस्टम के साथ भी धोखा किया है।

अब वनीत चड्ढा अगले 5 साल तक किसी भी व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया के लिए कानूनी सलाह या वीजा सहायता नहीं दे पाएंगी। अथॉरिटी ने उन्हें इस पेशे के लिए ईमानदार और उपयुक्त नहीं माना है। वनीत कौर चड्‌ढा करीब 10 साल से इस पेशे में थीं। अब उन लोगों के दस्तावेजों की भी जांच हो सकती है जो वनीत चड्‌ढा के जरिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. पुलिस कर्मचारी खेत से चुरा ले गए गेहूं

बठिंडा में पंजाब पुलिस के 2 कर्मचारियों पर खेत से गेहूं चोरी करने का आरोप लगा है। लगभग 15 एकड़ क्षेत्र से गेहूं चुराई गई है। महिला अक्विंदर कौर ने बताया कि उनके पति अमनिंदर सिंह हत्या के मामले में जेल में हैं। उनके नाम पर लगभग 17 एकड़ जमीन है, जिस पर वे खेती करते हैं।

अक्विंदर कौर के बताया कि उनके पति की बुआ वीरपाल कौर और उनके प​ति सुखविंदर सिंह ने 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 17 एकड़ में से लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल कटवा ली गई। वीरपाल कौर और सुखविंदर सिंह दोनों मानसा में तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रैक्टरों के साथ आए थे। कंबाइन मशीन मंगवाकर गेहूं की कटाई करवाई। इसके बाद वे कटी हुई फसल को चुराकर अपने साथ ले गए। महिला ने बताया कि जब वह और उनके भाई खेत में जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चले गए। तलवंडी साबो पुलिस ने शिकायत पर दोनों पुलिस कर्मचारियों समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रामबाबू हत्याकांड का दूसरा आरोपी होकम राजस्थान से गिरफ्तार:मर्डर में इस्तेमाल पिस्टल बरामद, मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ाया था

April 18, 2026/
11:36 am

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवतीपुरा में 13 अप्रैल को हुए रामबाबू गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी होकम...

Ireland Cricket: Paul Stirling Quits T20 Captaincy

March 19, 2026/
10:16 pm

डबलिन11 मिनट पहले कॉपी लिंक आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने T20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान...

सुरेंद्रनाथ कॉलेज कैश विवाद: दीमक लगे नोटों से बीजेपी-टीएमसी में राजनीतिक जंग छिड़ गई | #सही स्टैंड

June 3, 2026/
8:58 pm

कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में छात्र संघ कक्ष के अंदर कथित तौर पर दीमक लगी नकदी पाए जाने के बाद...

चुनाव परिणाम 2026 लाइव: रिजुजू कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप, कहा- स्टेडियम को आईपैक चला रही थी, टिकटों के लिए 50 लाख रुपये

May 11, 2026/
6:48 am

केरल के मुख्यमंत्री कौन (केरल के मुख्यमंत्री कौन बने) बनेंगे, यह सवाल राज्य की जनता और राजनीतिक सिद्धांतों के मन...

जींद के युवक को कजाकिस्तान में बंधक बनाया:कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, प्रताड़ित किया, कनाडा भेजने के नाम पर लाखों ठगे

April 16, 2026/
4:51 pm

जींद का एक युवक कजाकिस्तान से फर्जी ट्रैवल एजेंटों के चंगुल से अपनी जान बचाकर वापस इंडिया लौटा है। युवक...

100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी:गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा

June 14, 2026/
12:01 pm

केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क...

ग्वालियर में पकड़ा भिंड का बदमाश:कैंसर हिल्स पर वारदात के इंतजार में था, पिस्टल व कारतूस बरामद

April 13, 2026/
12:40 am

ग्वालियर क्राइम ब्रांच, कंपू थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिंड के एक शातिर बदमाश को ग्वालियर से गिरफ्तार...

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

February 18, 2026/
12:51 am

आखरी अपडेट:फ़रवरी 18, 2026, 00:51 IST अपने “संकट के दिनों” को साझा करते हुए, असम के सीएम हिमंत सरमा ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab Chandigarh top news; Sonam Bajwa Tiff With Punjabi Singer

Punjab Chandigarh top news; Sonam Bajwa Tiff With Punjabi Singer

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी कानून की नोटिफिकेशन जारी होने से जुड़ी रही। इस कानून में उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ पुलिस ने नई SOP भी जारी कर दी है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाब में बेअदबी कानून का नोटिफिकेशन जारी

पंजाब सरकार ने बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है।

पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) ने इसे तैयार किया। इन मामलों की SSP व कमिश्नर निगरानी करेंगे। 60 से 90 दिनों में मामले की जांच कर चालान पेश करना जरूरी किया गया है। सूचना मिलते ही SHO और जांच अधिकारी (IO) को बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचना होगा। पुलिस केवल पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके पीछे की साजिश और मास्टरमाइंड की भी जांच करेगी।

घटनास्थल की हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और मैपिंग की जाएगी। फोरेंसिक टीमों को तुरंत बुलाया जाएगा। एक दिन पहले गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन किए थे, जिसके बाद ये कानून बन गया था। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. जेल से कत्ल के आरोपी ने बनाया वीडियो

अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक कैदी बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है।

कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियों एक कैदी ने पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। इससे पहले भी इस मामले से जुड़ी फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था।

अब नई वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के भीतर हालात, कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोकझोंक

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है।

इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। (पढ़ें पूरी खबर)

4. नाबालिग को बचाने लुधियाना से अमृतसर पहुंचे निहंग

अमृतसर में एक सिरफिरा 13 साल की लड़की को सात महीने से तंग कर रहा था। मां ने गांव में लोगों को बताया, पुलिस को शिकायत दी। लेकिन सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मां ने फिर लुधियाना के निहंग कुलदीप सिंह खालसा से संपर्क किया। मां ने कहा कि मेरी बेटी को सिरफिरे से बचा लो।

मां ने निहंग को पूरी कहानी बताई तो अगले दिन ही निहंग फौज दड़ेवाली गांव में पहुंच गई। निहंग सिंह परिवार के साथ गए और सबसे पहले लड़के को दबोचा। लड़के को पकड़कर निहंग उसके घर ले गए और उससे वे हथियार देने को कहा जिसे दिखाकर वह नाबालिग लड़की को धमकता था। निहंग जत्थे की सूचना मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए।

ग्राामीणों ने भी गवाही दी कि यह सिरफिरा लड़की को 7 महीने से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले पंचायत में उसने कहा था कि वह अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने मां, नाना और मामा को गोली मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक गांव में जमकर हंगामा हुआ। पंचायत में माफी मांगने के बाद निहंगों ने लड़के को छोड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

5. छह करोड़ की लॉटरी का विनर मिला

लुधियाना में तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए की लॉटरी का विजेता मिला। वह दिल्ली के 80 साल के रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं, उन्होंने 500 रुपए की टिकट खरीदी थी। करीब 30 साल से वह लगातार लॉटरी खरीद रहे थे और पहली बार इतना बड़ा इनाम लगा है। ड्रॉ निकलने के बाद वह आज लुधियाना पहुंचे और इनाम क्लेम किया।

उन्होंने 1 अप्रैल को घंटा घर स्थित दुकान से ये टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका पहला इनाम निकल आया।। बेटे मनोज ने कहा कि पिता ओमप्रकाश को डाकघर से पेंशन मिलती है। इस कारण उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। ये पैसा जो मिलेगा उसका सही इस्तेमाल करेंगे। इलाके में जो जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद करेंगे। साथ ही अनाथ आश्रम में भी मदद करेंगे। ये पैसा हमारे लिए बहुत है।

ओमप्रकाश ने कहा कि लुधियाना में उनकी साली का घर है। वह अकसर लुधियाना आते रहते हैं। कई बार कूरियर के जरिए रिश्तेदारों से लॉटरी मंगवाते थे। उन्होंने लॉटरी वाली एप्लीकेशन चेक की तो पता चला कि उनका बंपर लग गया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बेटा मनोज प्राइवेट कंपनी में काम करता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ाई कार, पुलिस बोली- उसी टाइम बताना था

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लीजर वैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग जिस वॉकिंग ट्रैक पर सुबह-शाम सैर करने पहुंचते हैं, रविवार सुबह उसी ट्रैक पर एक ग्रे रंग की क्रेटा कार चलती नजर आई। यह कार काफी देर तक ट्रैक पर दौड़ती रही। इसके बाद ड्राइवर उसे लेकर बाहर निकल गया।

हैरानी की बात है कि सेक्टर-10 लीजर वैली से चंद कदम दूर चंडीगढ़ पुलिस का हेडक्वार्टर और पुलिस स्टेशन-3 है। कार ड्राइवर पार्क में नियम तोड़ता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर कर ट्रैफिक पुलिस और चंडीगढ़ नगर निगम से कार्रवाई की मांग की तो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का रिप्लाई आया- ऐसी स्थिति दिखे तो उसी समय बताना चाहिए। हमारा फील्ड स्टाफ मौके पर ही कार्रवाई कर सकता है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने बताया है उसके पास लीजर वैली में कार चलाने की परमिशन थी। पुलिस ने ड्राइवर को परमिशन के दस्तावेजों के साथ पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया है। जबकि, प्रशासन ने परमिशन के दावों को खारिज किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. पुलिसकर्मी के पिटबुल ने बाप-बेटे को नोचा

गुरदासपुर में पुलिस कर्मचारी के पालतू पिटबुल ने पास्टर और उसके बेटे पर हमला कर दिया। पास्टर अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। इस बीच पास्टर की पत्नी कॉस्मेटिक दुकान के अंदर चली गई। जबकि पास्टर और उनका 10 साल का बेटा दुकान के बाहर खड़े थे।

पास्टर ने बताया कि गली के अंदर से पिटबुल बाहर निकला। उसने बाहर निकलते ही उनके गांव के ही एक युवक पर हमला कर दिया। वो युवक किसी तरह बच गया। लेकिन फिर कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने का प्रयास करते हुए कुत्ते को खुद से दूर किया तो उसने उनके बेटे पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने बच्चे की कमर के नीचे के हिस्से को बुरी तरह नोच डाला। पास्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पिटबुल ने उसकी भी टांगों, जांघ और कूल्हे पर काट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद झाड़ू व डंडों से मारकर पिटबुल को पीछे हटाया और बच्चे की जान बचाई। बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

8. कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी

कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। इसी बीच आरोपी घर में किचन की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के कवर में भरकर ले गए।

उन्होंने कहा कि जब हम वापस लौटे तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद हमने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दो आरोपी भागते हुए नजर आए। महिला घटना के बारे में बताते हुए रोने लगी। आंसू पोंछते हुए उन्होंने बताया कि 10 साल से दिन-रात मेहनत कर कनाडा में 5 महीने पहले ही नया घर लिया था।

इस घर में बुजुर्गों के दिए हुए गहने रखे थे। चोरी का इतना दुख नहीं है, लेकिन बुजुर्गों ने बहुत प्यार से सबको गहने गिफ्ट किए थे वो चले गए। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले 6 घंटे हमारे लिए बहुत डरावने थे। यह सोचकर ही डर लग रहा था कि कोई घर के अंदर आया था। यह एहसास खत्म नहीं हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पंजाबी इमिग्रेशन एजेंट पर ऑस्ट्रेलिया में 5 साल का बैन

ऑस्ट्रेलिया में हजारों भारतीय युवाओं को बसाने का दावा करने वाली पंजाबी मूल की इमिग्रेशन एजेंट वनीत कौर चड्‌ढा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर उन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया है। वनीत कौर रॉयल माइग्रेशन एंड एजुकेशन कंसल्टेंट्स नाम की कंपनी के जरिए पंजाब समेत भारत के युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में वीजा दिलाती थीं।

वनीत कौर चड्‌ढा पर वीजा धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज पेश कर रजिस्ट्रेशन कराया और भ्रामक विज्ञापन से लोगों को फंसा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऑफिस ऑफ द माइग्रेशन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (OMARA) ने अपनी जांच में पाया कि वनीत ने न केवल नियमों को तोड़ा, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन सिस्टम के साथ भी धोखा किया है।

अब वनीत चड्ढा अगले 5 साल तक किसी भी व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया के लिए कानूनी सलाह या वीजा सहायता नहीं दे पाएंगी। अथॉरिटी ने उन्हें इस पेशे के लिए ईमानदार और उपयुक्त नहीं माना है। वनीत कौर चड्‌ढा करीब 10 साल से इस पेशे में थीं। अब उन लोगों के दस्तावेजों की भी जांच हो सकती है जो वनीत चड्‌ढा के जरिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. पुलिस कर्मचारी खेत से चुरा ले गए गेहूं

बठिंडा में पंजाब पुलिस के 2 कर्मचारियों पर खेत से गेहूं चोरी करने का आरोप लगा है। लगभग 15 एकड़ क्षेत्र से गेहूं चुराई गई है। महिला अक्विंदर कौर ने बताया कि उनके पति अमनिंदर सिंह हत्या के मामले में जेल में हैं। उनके नाम पर लगभग 17 एकड़ जमीन है, जिस पर वे खेती करते हैं।

अक्विंदर कौर के बताया कि उनके पति की बुआ वीरपाल कौर और उनके प​ति सुखविंदर सिंह ने 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 17 एकड़ में से लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल कटवा ली गई। वीरपाल कौर और सुखविंदर सिंह दोनों मानसा में तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रैक्टरों के साथ आए थे। कंबाइन मशीन मंगवाकर गेहूं की कटाई करवाई। इसके बाद वे कटी हुई फसल को चुराकर अपने साथ ले गए। महिला ने बताया कि जब वह और उनके भाई खेत में जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चले गए। तलवंडी साबो पुलिस ने शिकायत पर दोनों पुलिस कर्मचारियों समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket