MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है। CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। संजू CSK के टॉप प्लेयर्स संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है। इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है। इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है। इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में आज गर्मी रहेगी मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
26 Students Score 100 Percentile; 5 Each From Andhra & Telangana

Hindi News National JEE Main 2026 Results: 26 Students Score 100 Percentile; 5 Each From Andhra & Telangana 14 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 के दूसरे सेशन के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पिछले साल 2025 में यह संख्या 24 थी। 10 लाख स्टूडेंट्स ने 2 से 8 अप्रैल को परीक्षा दी थी। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र व हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। NTA ने बताया कि यह स्कोर प्रतिशत अंकों के समान नहीं होता, बल्कि यह नॉर्मलाइज्ड स्कोर होता है। यह स्कोर अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है। पहले सेशन में भी 13 लाख ने परीक्षा दी एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्या हैं कर्मचारियों के अधिकार दिल्ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी अपनी बाकी सैलरी के इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्हें लास्ट वर्किंग डे के 2 दिन के भीतर कंपनी से फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट मिल जाना चाहिए था, मगर कंपनी आखिरी महीने की सैलरी देने को भी राजी नहीं है। पूरी खबर पढे़ं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Shubman Gill; GT vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shubman Gill; GT Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Hardik Pandya Sherfane Rutherford स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shubman Gill; GT vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shubman Gill; GT Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Hardik Pandya Sherfane Rutherford स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PBKS IPL 2026 Best Score

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। PBKS vs LSG: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पंत ने DRS नहीं लिया, विकेट का मौका गंवाया दूसरे ओवर में पंजाब के कूपर कोनोली LBW होने से बच गए। मोहसिन खान की फुल लेंथ गेंद पर कोनोली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड्स से टकरा गई। LBW की अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। पंत ने काफी सोचने के बाद भी रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप पर लग रही थी, अगर वे रिव्यू ले लेते तो विकेट मिल जाता। कोनोली ने इसका फायदा उठाया और 87 रन की पारी खेल दी। कूपर कोनोली दूसरे ओवर में पवेलियन लौटने से बच गए। 2. मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका 13वें ओवर में कूपर कोनोली ने ऐडन मार्करम के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्के लगाए। इसी ओवर में प्रियांश आर्या ने आखिरी दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। मार्करम के इस ओवर में 32 रन बने। मार्करम LSG के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर भी बन गए। उनसे पहले 2022 में रवि बिश्नोई ने RCB के खिलाफ 27 रन खर्च किए थे। यह प्लेऑफ का एलिमिनेटर मुकाबला था, जो कोलकाता में खेला गया था। ऐडन मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका। 3. प्रियांश-कोनोली ने बेस्ट पार्टनरशिप की प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। यह इस सीजन की बेस्ट पार्टनरशिप रही। इससे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ यह रन बनाए थे। प्रियांश और कोनोली ने अपनी पार्टनरशिप में मिलकर 16 छक्के लगाए। PBKS से IPL इतिहास में तीसरी बार ही 150 प्लस रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन जोड़े थे। वहीं 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श 206 रन की साझेदारी कर चुके हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 182 रन की पार्टनरशिप की। 4. पंजाब ने सीजन का बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए। यह 19वें IPL सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। RCB की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 240 रन बना चुकी है। PBKS और RCB इस समय पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें हैं और दोनों ने ही पिछले सीजन का फाइनल खेला था। पंजाब किंग्स ने 254 रन बनाए। 5. लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल लिया। मिचेल मार्श के साथ ऐडन मार्करम की जगह आयुष बडोनी पारी की शुरुआत करने आए। टीम इससे पहले ऋषभ पंत से भी ओपन करा चुकी है। बडोनी 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने मार्श के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी ओपनिंग करने उतरे। 6. शशांक सिंह ने पूरन का कैच छोड़ा 14वें ओवर में निकोलस पूरन को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल युजवेंद्र चहल ने गुड लेंथ पर गुगली फेंकी। पूरन ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में खड़ी हो गई। शशांक गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त पूरन 9 रन के स्कोर पर थे, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में मार्को यानसन का शिकार हो गए। शशांक ने 18वें ओवर में ऐडन मार्करम और 19वें ओवर में मुकुल चौधरी का कैच भी छोड़ा। निकोलस पूरन 9 रन बनाकर आउट हुए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PBKS IPL 2026 Best Score

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। PBKS vs LSG: मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पंत ने DRS नहीं लिया, विकेट का मौका गंवाया दूसरे ओवर में पंजाब के कूपर कोनोली LBW होने से बच गए। मोहसिन खान की फुल लेंथ गेंद पर कोनोली फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड्स से टकरा गई। LBW की अपील हुई, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया। पंत ने काफी सोचने के बाद भी रिव्यू नहीं लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप पर लग रही थी, अगर वे रिव्यू ले लेते तो विकेट मिल जाता। कोनोली ने इसका फायदा उठाया और 87 रन की पारी खेल दी। कूपर कोनोली दूसरे ओवर में पवेलियन लौटने से बच गए। 2. मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका 13वें ओवर में कूपर कोनोली ने ऐडन मार्करम के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्के लगाए। इसी ओवर में प्रियांश आर्या ने आखिरी दो बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। मार्करम के इस ओवर में 32 रन बने। मार्करम LSG के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर भी बन गए। उनसे पहले 2022 में रवि बिश्नोई ने RCB के खिलाफ 27 रन खर्च किए थे। यह प्लेऑफ का एलिमिनेटर मुकाबला था, जो कोलकाता में खेला गया था। ऐडन मार्करम ने 32 रन का ओवर फेंका। 3. प्रियांश-कोनोली ने बेस्ट पार्टनरशिप की प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। यह इस सीजन की बेस्ट पार्टनरशिप रही। इससे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ यह रन बनाए थे। प्रियांश और कोनोली ने अपनी पार्टनरशिप में मिलकर 16 छक्के लगाए। PBKS से IPL इतिहास में तीसरी बार ही 150 प्लस रन की पार्टनरशिप हुई। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन जोड़े थे। वहीं 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श 206 रन की साझेदारी कर चुके हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 182 रन की पार्टनरशिप की। 4. पंजाब ने सीजन का बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए। यह 19वें IPL सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाए थे। RCB की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 240 रन बना चुकी है। PBKS और RCB इस समय पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें हैं और दोनों ने ही पिछले सीजन का फाइनल खेला था। पंजाब किंग्स ने 254 रन बनाए। 5. लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल लिया। मिचेल मार्श के साथ ऐडन मार्करम की जगह आयुष बडोनी पारी की शुरुआत करने आए। टीम इससे पहले ऋषभ पंत से भी ओपन करा चुकी है। बडोनी 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने मार्श के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी ओपनिंग करने उतरे। 6. शशांक सिंह ने पूरन का कैच छोड़ा 14वें ओवर में निकोलस पूरन को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल युजवेंद्र चहल ने गुड लेंथ पर गुगली फेंकी। पूरन ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में खड़ी हो गई। शशांक गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त पूरन 9 रन के स्कोर पर थे, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में मार्को यानसन का शिकार हो गए। शशांक ने 18वें ओवर में ऐडन मार्करम और 19वें ओवर में मुकुल चौधरी का कैच भी छोड़ा। निकोलस पूरन 9 रन बनाकर आउट हुए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ayushman Mohapatra CBSE 10th Perfect 100 Score

8 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए हैं। उन्होंने टॉप 5 सब्जेक्ट में परफेक्ट 100 स्कोर किया है। CBSE ने 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था। आयुष्मान अभी 15 साल के हैं और आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल से 10वीं बोर्ड किया है। उनका परिवार ओडिशा के पुरी में हरिराजपुर गांव रहता है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आयुष्मान बता रहे हैं अपनी तैयारी के बारे में… आयुष्मान रिजल्ट को लेकर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बताते कहते हैं, ‘स्कूल बस में था जब रिजल्ट अनाउंस हुए। स्कूल से घर लौट रहा था। दोस्तों ने रोल नंबर पूछा और रिजल्ट देखकर बताया। मुझे यकीन नहीं हुआ। लगा कि दोस्त प्रैंक कर रहे हैं। फिर घर आकर खुद रिजल्ट चेक किया। CBSE तीन पोर्टल्स पर रिजल्ट अपलोड करती है, मैंने तीनों जाकर अपना रिजल्ट चेक किया… मुझे तब जाकर यकीन हुआ… कभी सोचा नहीं था कि मेरा 100% रिजल्ट आएगा। इंग्लिश, साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तो उम्मीद थी अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन मैथमैटिक्स, सोशल साइंस और ओड़िया में भी परफेक्ट 100 आएंगे, ये नहीं सोचा था। बचपन में मां पढ़ाती थी बचपन से कभी ट्यूशन नहीं लिया। बचपन में मां ही पढ़ाती थी। अब भी जब तक पढ़ाई खत्म न कर लूं, मां पास ही बैठती है। मां ने बचपन से मेरी पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया। अभी छोटी बहन को भी वो ही पढ़ाती हैं। रोट लर्निंग की बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर रखे स्कूल में टीचर्स ने मदद की और घर पर सेल्फ स्टडी से ये हो पाया है। रोट लर्निंग या ज्यादा टाइम पढ़ने की बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर किया। इसके लिए NCERT बुक्स के अलावा R.D. शर्मा की बुक से प्रैक्टिस किया। साथ ही फिजिक्सवाला का ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था, उनकी रेफरेंस बुक्स भी पढ़ी। एक किताब पर निर्भर होने की बजाय सिलेबस फॉलो किया सबसे पहले NCERT का सिलेबस देखें। सिलेबस देखकर घबराएं नहीं। NCERT किताबों का लेटेस्ट एडिशन ही खरीदें। सिर्फ किताबें खत्म करने की बजाय, NCERT के सिलेबस में से कॉन्सेप्ट्स पढ़ें। अगर मैं सिर्फ एक किताब पर निर्भर होता तो कभी 100 नहीं ला पाता। मैथ्स का पेपर हार्ड था, चूंकि मैंने R.D. शर्मा से भी प्रैक्टिस किया था तो मुझे कम समस्या हुई। पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर कंसिस्टेंट रहा 9वीं क्लास से ही फिजिक्सवाला का उड़ान NEET बैच का ऑनलाइन कोर्स लेकर पढ़ रहा था। इसमें भी सारे कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर ज्यादा फोकस था। पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर कंसिस्टेंट रहा। कभी 8 तो कभी 1 घंटे पढ़ने की बजाय रोजाना 2 से ढाई घंटे पढ़ता था। उसमें भी फाउंडेशनल नॉलेज को स्ट्रॉन्ग करने पर फोकस रहा, न कि एग्जाम क्लियर करने के लिए। साइंस में इंट्रेस्ट है, खासकर बायोलॉजी। डॉक्टर बनना चाहता हूं। 8वीं क्लास से ही मैंने NEET एग्जाम के बारे में थोड़ा-थोड़ा जानना शुरू कर दिया था, जैसे कि एग्जाम कैसे होता है, इसके बाद करियर ऑप्शंस क्या है। हालांकि, काफी पहले से तय कर लिया था कि डॉक्टर बनना है। इसलिए मैंने अभी साइंस स्ट्रीम में PCB (फिजिक्स, कैमिस्ट्ररी और बायोलॉजी) लिया है। आगे NEET क्रैक करना है। खुद को सिर्फ पढ़ाई तक लिमिट नहीं किया बचपन से आर्ट सीख रहा हूं, की-बोर्ड म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना पसंद है। स्कूल के स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी बेस्ट देता हूं। कोडिंग सीखा है। जो करता हूं उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। खुद को कभी भी सिर्फ पढ़ाई तक लिमिट नहीं किया। परिवार ने एग्जाम से पहले आश्वासन दिया था। पापा ने कहा था, ‘33% भी लाए तो भी दिक्कत नहीं’। मैंने एग्जाम हॉल में खुद को शांत रखा। एग्जाम से पहले अगर कभी स्ट्रेस होता था, तो मम्मी या दादा से बात लेता था। वीक सब्जेक्ट्स पर फोकस किया सोशल साइंस मेरी वीक सब्जेक्ट था, 9वीं में भी इसमें बाकी सब्जेक्ट के मुकाबले कम नंबर आए थे। 9वीं में करीब 96% आए थे। फिजिक्स में भी मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि कुछ कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं थे। एक्सट्रा स्टडी मटेरियल्स के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व किए। पर इसके साथ बाकी सब्जेक्ट्स जो मेरी स्ट्रेंथ थे, उनको छोड़ा नहीं। ऐसा होता है मेरा स्कूल वाला एक आम दिन सुबह 6:40 तक स्कूल के लिए तैयार हो जाता था। स्कूल ले जाने के लिए बस आती थी। दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलता था। 2:40 तक घर पहुंचता था। खाना खाने के बाद शाम 5 बजे तक थोड़ा फ्री टाइम एन्जॉय करता, आमतौर पर फोन में FIFA या क्विज गेम्स खेलकर। इसके बाद रात लगभग 8 बजे तक ऑनलाइन कोर्स की क्लासेज होती थी। उसके बाद डिनर और फिर 2 से ढाई घंटे सेल्फ स्टडी का टाइम रहता था। मैक्सिमम 11:30 तक सो जाता था। अब भी यही है। स्टोरी – सोनाली राय —————- ये खबर भी पढ़ें… शेफ विकास खन्ना TIME100 लिस्ट में शामिल:स्कूल में बुली हुए, गुरुद्वारों में खाना बनाना सीखा, न्यूयार्क में बर्तन धोए; जानें प्रोफाइल सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को TIME मैगजीन ने 2026 में दुनिया के 100 इन्फ्लुएंशल लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। वे इस लिस्ट में शामिल 3 भारतीय मूल की हस्तियों में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का छठा मैच होगा। पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। वहीं लखनऊ को 5 में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ने 3-3 मैच जीते PBKS और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 3-3 मैच जीतकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों पंजाब ने जीते थे। वहीं, दोनों टीमें इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। प्रभसिमरन ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत श्रेयस अय्यर की मौजूदगी है जो शानदार कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीजन में टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। प्रिंस ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए इस सीजन में LSG के लिए मुकुल चौधरी ने बल्लेबाजी में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 5 मैचों में 127 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हुए हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब ने दोनों मैच चेज करते हुए जीते महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर अभी तक 13 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 7 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। दोनों पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं न्यू चंडीगढ़ में 19 अप्रैल को मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। थोड़े बादल भी रहेंगे। तापमान 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की बिल्कुल भी नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वाधेरा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









