Saturday, 06 Jun 2026 | 02:38 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई17 मिनट पहले कॉपी लिंक BBL का पिछला सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता था। उसने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे। 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई49 मिनट पहले कॉपी लिंक BBL का पिछला सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता था। उसने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे। 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral

Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर और तमिलनाडु के नए सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों स्टेडियम में साथ में बैठकर आईपीएल का मैच देखते दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सही नहीं, बल्कि पूरी तरह से फेक और AI-जनरेटेड है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह फेक वीडियो शेयर किया है। फेक वीडियो शेयर कर एक यूजर ने विजय पर सवाल उठाए। वीडियो शेयर कर एक यूजर ने दावा किया कि विजय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन हैं। वहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट dileeps_edit ने यह वीडियो शेयर करते हुए खुद बताया कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे टूल ‘oiioii_ai’ का इस्तेमाल करके बनाया गया है। dileeps_edit की पोस्ट। तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तृषा को एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लिंक किया जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। थिएटर से बाहर निकलते समय तृषा अपनी कार में बैठी थीं। इसी दौरान एक फैन ने कहा, ‘थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है।’ इस पर तृषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘कंदीपा (जरूर)’। फिर उन्होंने सिर नीचे कर लिया। इसके बाद वह फोन चलाती नजर आती हैं। बाद में तृषा वहां मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करती दिखीं। तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई। हाल ही में सीएम विजय के एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें… इससे पहले 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं। शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं। वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था। तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं। विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा पर्सनल लाइफ की बात करें तो तृषा की 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा हुए। वहीं, विजय और संगीता के तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL Playoffs 2026 Punjab | PCA Stadium to Host Qualifiers

IPL Playoffs 2026 Punjab | PCA Stadium to Host Qualifiers

मुल्लांपुर का महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (पीसीए) एक बार फिर बड़े क्रिकेट मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी लगातार दूसरे साल न्यू पीसीए स्टेडियम को मिली है। . बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ के इस आधुनिक स्टेडियम में एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे अहम मुकाबले खेले जाएंगे। PCA अध्यक्ष अमरजीत मेहता। PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले साल भी यहां प्लेऑफ मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हुए थे और इस बार भी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने एक बार फिर पंजाब पर भरोसा जताया है। हम इन मुकाबलों को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। एलिमिनेटर मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2026 का फाइनल पहले बेंगलुरु में होना था, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों के चलते अब इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच में 240 कैमरे बंद पाए गए। इससे मैच के दिन स्टेडियम के कई इलाकों की निगरानी ठप हो गई थी। मैच के दिन दो लोगों ने स्टेडियम के सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। इससे 240 से ज्यादा CCTV कैमरे बंद हो गए। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर सिस्टम और जरूरी फाइबर ऑप्टिक लिंक को नुकसान पहुंचाया। इससे स्टेडियम के 240 से ज्यादा कैमरे ऑफलाइन हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल के मंजूनाथ और 19 साल के अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। मंजूनाथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर का रहने वाला है। अब्दुल कलाम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों एक सब-वेंडर कंपनी के कर्मचारी थे, जिसे स्टेडियम की डिजिटल और निगरानी सेवाओं का काम दिया गया था। विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला इस मामले की शिकायत गुरुग्राम स्थित एआई सर्विलांस कंपनी स्टैक्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आदित्य भट्ट ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दोनों आरोपी बिना अनुमति CCTV कंट्रोल रूम में घुसे और वहां उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें दोनों आरोपी कंट्रोल रूम और पार्किंग के पास कनेक्शन बॉक्स के आसपास जाते दिखे हैं। पुलिस अब तोड़फोड़ की असली वजह पता लगाने में जुटी है। बकाया भुगतान न मिलना बनी वजह शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 10 लाख रुपए के बकाया भुगतान को लेकर दोनों कर्मचारी नाराज थे। कई बार मांग के बाद भी रकम नहीं मिली, जिससे गुस्से में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- रघुवंशी के आउट होने पर विवाद:शमी के सिक्स से मैच टाई कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर आउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format

Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format

Hindi News Sports Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format | Team Names स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह फोटो अपने वेबसाइट पर शेयर की है। साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में बुधवार को हुए भूमि पूजन के साथ ही क्रिकेट की 128 साल बाद ओलिंपिक में वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पोमोना में खेले जाएंगे मैच सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित होंगे। एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट साल 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट को ओलंपिक्स में नहीं लिया गया। पेरिस ओलंपिक्स के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ दो टीमों इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट का एक ही मैच खेला गया। क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने इस अवसर को खेल के लिए एक ‘बड़ा मील का पत्थर’ बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वैश्विक खेल बनने की दिशा में बड़ी छलांग लगा रहा है। ओलिंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि यह वेन्यू खेलों के दौरान केंद्र बिंदु बनेगा और अमेरिका में क्रिकेट की एक स्थायी विरासत छोड़कर जाएगा। 6 टीमें और टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट एक आधुनिक फॉर्मेट में लौटेगा। इसमें मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की अनुमति होगी। विजेता टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। ओलिंपिक से पहले नाइट राइडर्स के मैच होंगे ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में इस फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स पर ‘मेजर लीग क्रिकेट’ (MLC) के तीन मुकाबले भी खेले जाएंगे। 1 से 5 जुलाई के बीच होने वाले इन मैचों में स्थानीय टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स एक्शन में नजर आएगी। MLC अमेरिका की प्रमुख प्रोफेशनल टी-20 लीग है। ——————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format

Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format

Hindi News Sports Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format | Team Names स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह फोटो अपने वेबसाइट पर शेयर की है। साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में बुधवार को हुए भूमि पूजन के साथ ही क्रिकेट की 128 साल बाद ओलिंपिक में वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पोमोना में खेले जाएंगे मैच सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित होंगे। एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट साल 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट को ओलंपिक्स में नहीं लिया गया। पेरिस ओलंपिक्स के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ दो टीमों इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट का एक ही मैच खेला गया। क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने इस अवसर को खेल के लिए एक ‘बड़ा मील का पत्थर’ बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वैश्विक खेल बनने की दिशा में बड़ी छलांग लगा रहा है। ओलिंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि यह वेन्यू खेलों के दौरान केंद्र बिंदु बनेगा और अमेरिका में क्रिकेट की एक स्थायी विरासत छोड़कर जाएगा। 6 टीमें और टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट एक आधुनिक फॉर्मेट में लौटेगा। इसमें मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की अनुमति होगी। विजेता टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। ओलिंपिक से पहले नाइट राइडर्स के मैच होंगे ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में इस फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स पर ‘मेजर लीग क्रिकेट’ (MLC) के तीन मुकाबले भी खेले जाएंगे। 1 से 5 जुलाई के बीच होने वाले इन मैचों में स्थानीय टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स एक्शन में नजर आएगी। MLC अमेरिका की प्रमुख प्रोफेशनल टी-20 लीग है। ——————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sachin Tendulkar Chhattisgarh Stadium Photos Update; Dantewada Kids

Sachin Tendulkar Chhattisgarh Stadium Photos Update; Dantewada Kids

सचिन के कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को बसों में ठूंसकर लाया गया। सचिन तेंदुलकर आज बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे प्राइवेट जेट से अपने परिवार के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वे सीधे दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचे। जहां आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले बच्चों से मुलाकात की। . सचिन तेंदुलकर ने जगदलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि दंतेवाड़ा में 50 से ज्यादा खेल मैदान का 5 हजार बच्चों को फायदा मिलेगा। वहीं, कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंच गए थे। यहां भीषण गर्मी में बच्चों को अलग-अलग गांव से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। टीचर ने बताया कि एक बस में 100 से ज्यादा बच्चों को बैठाकर लाया गया। जबकि बस 50 सीटर है। सचिन तेंदुलकर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सचिन तेंदुलकर अपने परिवार संग जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में सचिन ने बच्चों को बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया। छिंदनार में बच्चों के बीच पहुंचे सचिन तेंदुलकर। DEO ने कहा- बाद में बताएंगे दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने कहा कि, स्कूली बच्चों को सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में लाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि इतनी भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करवा कर बस में ठूंस-ठूंसकर क्यों ला रहे? तो उन्होंने कहा कि मैं एक VC में हूं बाद में बात करता हूं। 50 सीटर स्कूली बस में 100 से ज्यादा बच्चे लाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा रद्द जानकारी के मुताबिक, सचिन का टोटल 3 जगह कार्यक्रम तय था, लेकिन गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों-बच्चों से मुलाकात और पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन दौरा रद्द हो गया है। सचिन तेंदुलकर के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया है। बता दें कि मांदेशी फाउंडेशन और जिला प्रशासन का यह संयुक्त कार्यक्रम है। मास्टर-ब्लास्टर के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान में टेंट लगाए गए हैं, जहां सचिन तेंदुलकर बच्चों से बातचीत करेंगे। क्या-क्या रहेगा कार्यक्रम, किन-किन जगहों पर जाएंगे सचिन तेंदुलकर छिंदनार में बच्चों से सीधे बातचीत करेंगे। इससे बच्चों को उनसे जुड़ने और प्रेरणा लेने का अच्छा मौका मिलेगा। वे खेल प्रतिभाओं को देखेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। यहां छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रदर्शन करेंगे। सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। सचिन फाउंडेशन के 15 खेल मैदान, 25 स्कूलों में गतिविधियां सचिन तेंदुलकर की संस्था सचिन फाउंडेशन दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। सीमित जगह में मल्टी-यूज ग्राउंड विकसित किए गए हैं, जहां क्रिकेट के साथ अन्य खेल भी खेले जा सकते हैं। गीदम ब्लॉक के छिंदनार, कासोली, गुमड़ा, कारली, बांगापाल समेत कई स्कूलों में मैदान तैयार हो चुके हैं, जबकि दंतेवाड़ा ब्लॉक के चितालूर, मेंडोली, गोडरे, भांसी सहित अन्य स्थानों पर भी काम जारी है। सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर बच्चों ने दीवार को पेंट कर आकर्षक बनाया। कोच को मुंबई में ट्रेनिंग, बच्चों को मिल रही प्रोफेशनल कोचिंग सचिन फाउंडेशन ने सिर्फ मैदान बनाने तक खुद को सीमित नहीं रखा है। जिले के 15 से ज्यादा खेल कोच को मुंबई में प्रोफेशनल कोचिंग दी गई है। बच्चों को क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों की तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचल के बच्चों को पहली बार प्रोफेशनल खेल माहौल मिल रहा है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सचिन तेंदुलकर परिवार का सीक्रेट बिलासपुर दौरा: अचानकमार के आदिवासी गांव पहुंचे, पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया ने बच्चों संग बिताया समय भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे बिलासपुर पहुंचा। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे परिवार ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर ग्रामीणों से मिलीं। पढ़ें पूरी खबर…

PCB Approves Plan for Jeddah Cricket Stadium in Saudi Arabia

PCB Approves Plan for Jeddah Cricket Stadium in Saudi Arabia

लाहौर17 मिनट पहले कॉपी लिंक PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी सऊदी अधिकारियों के साथ खुद चर्चा कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सऊदी अरब के जेद्दा में क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रहा है। PCB और सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के बीच बातचीत चल रही है। PCB के गवर्निंग बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चेयरमैन मोहसिन नकवी सऊदी अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए पाकिस्तानी बोर्ड ने दिलचस्पी जाहिर (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) कर दी है। इसका उद्देश्य सऊदी अरब में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। स्टेडियम के लिए सही जगह की तलाश की जा रही है। इसमें फ्लडलाइट और बड़ी संख्या में दर्शकों के बैठने की आधुनिक सुविधाएं होंगी। हालांकि, प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए फाइनल एग्रीमेंट साइन होना बाकी है। जेद्दा में PSL मैच कराना चाहता है पाकिस्तानी बोर्ड सऊदी अरब में पाकिस्तान और अन्य साउथ एशियन कंट्रीज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इसे देखते हुए PCB वहां क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना चाहता है। स्टेडियम तैयार होने पर PSL के मैच दुबई और अबू धाबी के बजाय सऊदी अरब में भी कराए जा सकते हैं। PSL का मौजूदा सीजन लाहौर और कराची में खेला जा रहा है। इसका पिछला खिताब लाहौर कलंदर्स ने जीता था। लाहौर कलंदर्स के खिलाड़ी सिकंदर रजा को साथी खिलाड़ियों ने जीत के बाद कंधों पर उठा लिया। अपनी टी-20 लीग कराना चाहता है सऊदी अरब सऊदी अरब पिछले कुछ समय से खेलों में भारी निवेश कर रहा है। वहां के अधिकारियों ने पीसीबी से इस प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया था। सऊदी अरब अपनी टी-20 लीग शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि बेहतर रिश्तों के चलते वे इस प्रोजेक्ट में तकनीकी और रणनीतिक मदद देने के लिए तैयार हैं। अभी दुनिया भर में 10 से अधिक देश खुद की टी-20 लीग करा रहे हैं। UAE मिडिल ईस्ट में क्रिकेट का सेंटर अब तक मिडिल ईस्ट में यूएई (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सेंटर रहा है। पाकिस्तान ने लंबे समय तक अपने ‘होम मैच’ यहीं खेले हैं। सऊदी अरब की इस पहल से क्षेत्र में नया क्रिकेट सेंटर उभर सकता है। जेद्दा में स्टेडियम बनने से भविष्य में एशिया कप और अन्य बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स के आयोजन का रास्ता साफ हो सकता है। —————————————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया; गिल-बुमराह को मिल सकता है आराम अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। 31 मई को IPL 2026 का फाइनल है और भारतीय टीम का इंटरनेशनल कैलेंडर व्यस्त है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते कुछ खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

CSK RCB Controversy; IPL 2026 Chinnaswamy Stadium Dosa Idli Song

CSK RCB Controversy; IPL 2026 Chinnaswamy Stadium Dosa Idli Song

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक विवाद सामने आया है। CSK ने BCCI से RCB के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामला 5 अप्रैल का है, जिस दिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु मैच का मैच खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में एक गाना बजाया गया, जिसमें डोसा, इडली, सांभर, चटनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। CSK का आरोप है कि यह गाना उनके खिलाड़ियों और टीम पर तंज या मजाक के तौर पर बजाया गया। 5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था। BCCI को पत्र लिखा CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस विवाद पर कहा, आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ खास टिप्पणियां की गईं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने BCCI को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। RCB-CSK मैच को सदर्न डर्बी कहा जाता है पिछले कुछ सालों में CSK और RCB के बीच राइवलरी देखने को मिली है, जिस वजह से IPL में उन्हें सदर्न डर्बी का नाम दिया गया। हेड टु हेड में CSK का RCB पर पलड़ा भले ही भारी रहा हो, लेकिन पिछले कुछ सीजन में बेंगलुरु ने चेन्नई पर अपना दबदबा बनाया है। RCB ने CSK को 43 रन से हराया 5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 250 रन बनाए। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी थी। RCB के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भुवी ने IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…