Sunday, 08 Nov 2026 | 04:23 PM

Trending :

Iran US FIFA World Cup 2026 Controversy; Amir Ghalenoei – SoFi Stadium

Iran US FIFA World Cup 2026 Controversy; Amir Ghalenoei - SoFi Stadium
  • Hindi News
  • Sports
  • Iran US FIFA World Cup 2026 Controversy; Amir Ghalenoei SoFi Stadium | Football News

कैलिफोर्निया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड से मैच के दौरान ईरान के कोच हेड आमिर घालेनोई।

अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रही ईरानी टीम के हेड आमिर घालेनोई ने कहा कि टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका छोड़कर मेक्सिको लौटने का आदेश दिया गया। इससे खिलाड़ियों की रिकवरी प्रभावित हुई।

घालेनोई ने बताया कि उनका प्लान कैलिफोर्निया में रात बिताने के बाद अगले दिन दोपहर में तिजुआना लौटने का था। लेकिन मैच के बाद सभी को तत्काल रवाना होने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा, ‘हमें रिकवरी का समय तक नहीं दिया गया। मैच के बाद तुरंत विमान में बैठकर तिजुआना लौटना पड़ा।’

मंगलवार सुबह लॉस एंजिलिस में ईरान का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था। ईरान ने न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया था। सोफी स्टेडियम में मैच के दौरान ईरानी मूल के फैंस मौजूद रहे। हालांकि, स्टेडियम के बाहर ईरानी सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी हुए।

न्यूजीलैंड से मैच के दौरान LA स्टेडियम के बाद अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

कप्तान तारेमी बोले- हमारे लिए सब कुछ बेहद मुश्किल

मैच के बाद ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी ने ट्रैवल अरेंजमेंट्स पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि तिजुआना से लॉस एंजिलिस पहुंचने में टीम को करीब पांच घंटे लगे। जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह सफर काफी छोटा माना जाता है।

सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं के कारण खिलाड़ियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। कप्तान ने कहा- टीम को फीफा से ज्यादा सहयोग की उम्मीद थी। उनके मुताबिक, ‘इस समय हमारे लिए सब कुछ बेहद मुश्किल हो गया है।’

वीजा विवाद से पहले ही प्रभावित रही तैयारी

ईरानी फुटबॉल टीम की तैयारियां पहले से कई समस्याओं से घिरी रही है। अमेरिका ने ईरान फुटबॉल महासंघ के कुछ अधिकारियों, सहयोगी स्टाफ और मीडिया प्रतिनिधियों को वीजा नहीं दिए जाने के कारण टीम का सपोर्ट सिस्टम भी प्रभावित हुआ है।

वीजा प्रतिबंध के बाद भी बड़ी संख्या में ईरानी फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने आए।

ईरान ने अमेरिका में बेस कैंप बनाने के बजाय मेक्सिको के तिजुआना को अपना ठिकाना बनाया है। इससे हर अमेरिकी मैच के लिए अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है।

तिजुआना में ट्रेनिंग बेस कैंप में प्रैक्टिस करते ईरानी खिलाड़ी। फोटो 14 जून की है।

अब बेल्जियम-मिस्र जैसी मजबूत टीमों से मैच

ईरान को अब ग्रुप चरण में बेल्जियम और मिस्र जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद टीम पर अगले दोनों मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ गया है।

ईरान ग्रुप-जी की पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर है…

———————————————–

ईरानी की फुटबॉल टीम से जुड़ी यें खबरें भी पढ़िए…

1. ईरानी ने न्यूजीलैंड को पहली जीत से रोका

लॉस एंजिलिस में ईरान ने न्यूजीलैंड की फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहली वर्ल्ड कप जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों के बीच का मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड से एलिजाह जस्ट ने दो गोल किए। वे वर्ल्ड कप के एक ही मैच में एक से अधिक गोल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले मिस्र और बेल्जियम का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पढ़ें पूरी खबर

2. फुटबॉल वर्ल्डकप के बीच ईरानी ट्रेनिंग-बेस के बाहर शव मिला

फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरान फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग बेस के पास कार से शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टेडियम के बाहर खड़ी कार की डिक्की से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तनुश्री दत्ता का गंभीर दावा:कहा-शोबिज में कई कलाकारों का इस्तेमाल हो जाता है; कुछ तो प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं

March 14, 2026/
10:22 am

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री (शोबिज) में नए कलाकारों के शोषण को लेकर गंभीर दावे किए...

₹3 करोड़ का लॉटरी विनर 5वें दिन मिला:पंजाब होली बंपर के विजेता बने; बोले- खबरें पढ़ी, TV पर देखा लेकिन यकीन ही नहीं हो रहा था

March 19, 2026/
3:06 pm

पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति मिल गया है। यह लॉटरी जालंधर में फिल्लौर के रहने...

कर्नाटक कक्षा 6 की कन्नड़ पाठ्यपुस्तक में भगवाकरण और शाकाहारवाद के दावों पर विवाद |#ब्रासस्टैक्स

June 24, 2026/
8:24 pm

कर्नाटक की कक्षा 6 की नई कन्नड़ पाठ्यपुस्तक को भगवाकरण के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है और दावा...

अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर मिलेगा ₹25 लाख:ईरानी सेना का ऐलान; महिला को दोगुना इनाम, मारने वाला हथियार भी खरीदा जाएगा

August 17, 2026/
12:40 am

ईरान की सेना ने किसी अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने वाले व्यक्ति को 25 लाख रुपए का इनाम देने...

स्पोर्ट्स अपडेट- न्यूजीलैंड के बेन सीयर्स विंडीज दौरे से बाहर:टखने में चोट है, स्वदेश लौटेंगे; स्पेन के लामिन यमाल पूरी तरह फिट

July 2, 2026/
10:08 am

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स टखने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Iran US FIFA World Cup 2026 Controversy; Amir Ghalenoei – SoFi Stadium

Iran US FIFA World Cup 2026 Controversy; Amir Ghalenoei - SoFi Stadium
  • Hindi News
  • Sports
  • Iran US FIFA World Cup 2026 Controversy; Amir Ghalenoei SoFi Stadium | Football News

कैलिफोर्निया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड से मैच के दौरान ईरान के कोच हेड आमिर घालेनोई।

अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रही ईरानी टीम के हेड आमिर घालेनोई ने कहा कि टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका छोड़कर मेक्सिको लौटने का आदेश दिया गया। इससे खिलाड़ियों की रिकवरी प्रभावित हुई।

घालेनोई ने बताया कि उनका प्लान कैलिफोर्निया में रात बिताने के बाद अगले दिन दोपहर में तिजुआना लौटने का था। लेकिन मैच के बाद सभी को तत्काल रवाना होने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा, ‘हमें रिकवरी का समय तक नहीं दिया गया। मैच के बाद तुरंत विमान में बैठकर तिजुआना लौटना पड़ा।’

मंगलवार सुबह लॉस एंजिलिस में ईरान का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था। ईरान ने न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया था। सोफी स्टेडियम में मैच के दौरान ईरानी मूल के फैंस मौजूद रहे। हालांकि, स्टेडियम के बाहर ईरानी सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी हुए।

न्यूजीलैंड से मैच के दौरान LA स्टेडियम के बाद अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

न्यूजीलैंड से मैच के दौरान LA स्टेडियम के बाद अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

कप्तान तारेमी बोले- हमारे लिए सब कुछ बेहद मुश्किल

मैच के बाद ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी ने ट्रैवल अरेंजमेंट्स पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि तिजुआना से लॉस एंजिलिस पहुंचने में टीम को करीब पांच घंटे लगे। जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह सफर काफी छोटा माना जाता है।

सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं के कारण खिलाड़ियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। कप्तान ने कहा- टीम को फीफा से ज्यादा सहयोग की उम्मीद थी। उनके मुताबिक, ‘इस समय हमारे लिए सब कुछ बेहद मुश्किल हो गया है।’

वीजा विवाद से पहले ही प्रभावित रही तैयारी

ईरानी फुटबॉल टीम की तैयारियां पहले से कई समस्याओं से घिरी रही है। अमेरिका ने ईरान फुटबॉल महासंघ के कुछ अधिकारियों, सहयोगी स्टाफ और मीडिया प्रतिनिधियों को वीजा नहीं दिए जाने के कारण टीम का सपोर्ट सिस्टम भी प्रभावित हुआ है।

वीजा प्रतिबंध के बाद भी बड़ी संख्या में ईरानी फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने आए।

वीजा प्रतिबंध के बाद भी बड़ी संख्या में ईरानी फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने आए।

ईरान ने अमेरिका में बेस कैंप बनाने के बजाय मेक्सिको के तिजुआना को अपना ठिकाना बनाया है। इससे हर अमेरिकी मैच के लिए अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है।

तिजुआना में ट्रेनिंग बेस कैंप में प्रैक्टिस करते ईरानी खिलाड़ी। फोटो 14 जून की है।

तिजुआना में ट्रेनिंग बेस कैंप में प्रैक्टिस करते ईरानी खिलाड़ी। फोटो 14 जून की है।

अब बेल्जियम-मिस्र जैसी मजबूत टीमों से मैच

ईरान को अब ग्रुप चरण में बेल्जियम और मिस्र जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद टीम पर अगले दोनों मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ गया है।

ईरान ग्रुप-जी की पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर है…

———————————————–

ईरानी की फुटबॉल टीम से जुड़ी यें खबरें भी पढ़िए…

1. ईरानी ने न्यूजीलैंड को पहली जीत से रोका

लॉस एंजिलिस में ईरान ने न्यूजीलैंड की फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहली वर्ल्ड कप जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों के बीच का मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड से एलिजाह जस्ट ने दो गोल किए। वे वर्ल्ड कप के एक ही मैच में एक से अधिक गोल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले मिस्र और बेल्जियम का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पढ़ें पूरी खबर

2. फुटबॉल वर्ल्डकप के बीच ईरानी ट्रेनिंग-बेस के बाहर शव मिला

फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरान फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग बेस के पास कार से शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टेडियम के बाहर खड़ी कार की डिक्की से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket