Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 57 मिनट पहले कॉपी लिंक केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं लगभग 5 घंटे के लिए रोक दी गईं, ताकि यहां बने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पवित्र ‘पैंकुनी अरट्टू’ जुलूस को रास्ता दिया जा सके। उड़ान सेवाएं शाम लगभग 4:45 बजे रोकी गईं और जुलूस के मंदिर लौटने के बाद रात 9 बजे फिर से शुरू हो गईं। दशकों से, हवाई अड्डा हर साल दो बार अपना कामकाज रोकता है और उड़ानों का समय बदलता है, ताकि मंदिर का यह सदियों पुराना और साल में दो बार होने वाला पारंपरिक जुलूस रनवे से होकर गुजर सके। मंदिर से लेकर हवाई अड्डे के टरमैक (रनवे क्षेत्र) से होते हुए शंकुमुखम समुद्र तट तक यह जुलूस निकला। आज की बाकी बड़ी खबरें… BJP अध्यक्ष ने UP कार्यक्रम में मोदी के खिलाफ मान की टिप्पणियों पर चुप्पी साधने के लिए संजीव बालियान को तलब किया BJP प्रमुख नितिन नबीन ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से, उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर उनकी चुप्पी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। मान ने कथित तौर पर मोदी की विभिन्न मुद्दों पर आलोचना की, जिसमें महंगाई भी शामिल थी। उन्होंने टिप्पणी की कि जहां सरकार भारत को विश्वगुरु बनाने की बात करती है, वहीं मोदी ने देश को विश्वचेला बना दिया है। यह आरोप लगाया गया था कि बालियान उस कार्यक्रम में मौजूद थे, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर नवीन ने भाजपा नेता से स्पष्टीकरण मांगा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला26 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के सागर और सीहोर में गुरुवार को बारिश हुई। सीहोर में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग रोकनी पड़ी। वहीं धार के कुक्षी में ओले गिरे। मऊगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर में आंधी चली। हरियाणा में गुरुवार को हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश हुई। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी व बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली और ओले गिर सकते हैं। राजस्थान के जैसलमेर में तेज आंधी चली। अगले दो दिन मौसम का हाल 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला1 घंटे पहले कॉपी लिंक देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर और बीकानेर में शुक्रवार को ओले गिरे। जयपुर समेत सात जिलों में बारिश हुई। चूरू में धूल भरी आंधी चली। पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। प्रयागराज और जौनपुर सहित सात जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई। चित्रकूट में बिजली गिरने से 2 और ललितपुर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूल भरी आंधी चली, जिससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई। देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम की चार तस्वीरें… राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी घटी। अक्षरधाम मंदिर के विजुअल्स। महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे खेत और पहाड़ियां धुंध में ढंक गईं। राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार शाम को तेज आंधी चली। अगले दो दिन मौसम का हाल 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… उत्तराखंड: 6 जिलों में बारिश की संभावना, 5 के लिए यलो अलर्ट; पहाड़ों में बर्फबारी के आसार देहरादून और उत्तरकाशी समेत 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से हवा चल रही लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। आज 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 38.8°C तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले बीते 2 दिन में अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जैसलमेर में तेज बरसात, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से 7-8 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-जबलपुर में ओले गिरेंगे, 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई। मौसम विभाग ने मुताबिक, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, अटल टनल रोहतांग इलाके में एवलांच की आशंका प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल 10 जिलों में तेज बारिश, तूफान और ओले गिरने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। इधर लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के पहाड़ी हिस्से में बर्फबारी होने के आसार हैं। अटल टनल रोहतांग के पास एवलांच की आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी; पटियाला में 36.8°C तापमान दर्ज चंडीगड़ समेत राज्य के 12 जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की अनुमान है। वहीं 10 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60kmph रहेगी। गुरुवार को पटियाला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 36.8°C तापमान दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: सिरसा-फतेहाबाद में आंधी, हिसार में तेज बारिश हुई; आज 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार की रात हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी चली। वहीं हिसार में रात के समय तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Down ₹16K, Silver ₹42K; Today ₹3,263 & ₹13K Fall

Hindi News Business Iran War Impact: Gold Down ₹16K, Silver ₹42K; Today ₹3,263 & ₹13K Fall नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 34 दिन में 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलर्स एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलर्स एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। सोना ऑल टाइम हाई से ₹30 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹30 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.28 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख गिरावट का आंकड़ा: पिछले 63 दिन में चांदी ₹1.58 लाख सस्ती हो गई है। गिरावट के मुख्य कारण: कैश पर भरोसा बढ़ा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है: कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग में निवेशक जोखिम से बचते हुए गोल्ड-सिल्वर बेचकर कैश इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि अनिश्चितता में लिक्विडिटी बनी रहे। प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में रिकॉर्ड कीमतों पर बड़े निवेशकों ने होल्डिंग बेची, जिससे सप्लाई बढ़ी और कीमतें गिरीं। ब्याज दरों का असर: अमेरिका के फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से कीमती धातुओं की चमक फीकी हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना-चांदी के दाम में आगे भी ये गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bhojshala Case Hearing Today | Indore High Court to Review Survey Report, Objections

इंदौर/धार7 घंटे पहले कॉपी लिंक भोजशाला को लेकर ASI की सर्वे रिपोर्ट पर अदालत में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। धार के भोजशाला विवाद मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच सोमवार दोपहर ढाई बजे से सभी याचिकाओं को एक साथ सुनेगी। गुरुवार को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट किया है कि पहले याचिकाकर्ताओं के तर्क सुने जाएंगे, फिर आपत्ति लगाने वालों को दलील रखने का अवसर दिया जाएगा। सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन, विनय जोशी मौजूद रहे जबकि मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एडवोकेट सलमान खुर्शीद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट ही करेगा अंतिम फैसला इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला विवाद में अहम आदेश देते हुए स्पष्ट किया था कि मामले का अंतिम निर्णय अब हाईकोर्ट ही करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट, वीडियोग्राफी और पक्षकारों की आपत्तियों पर हाईकोर्ट अंतिम सुनवाई में विचार करेगा। सभी मुद्दे हाईकोर्ट के समक्ष खुले रहेंगे और वहीं तय किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ASI द्वारा तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट सभी पक्षों को उपलब्ध करा दी गई है। कई पक्षों ने इस पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं। ASI द्वारा की गई साइट की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से जुड़े बिंदुओं को भी हाईकोर्ट गंभीरता से देखेगा। यदि वीडियोग्राफी के आधार पर कोई नई आपत्तियां उठती हैं, तो उन पर भी सुनवाई के दौरान विचार किया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष कोर्ट ने पहले दिए गए निर्देश को बरकरार रखते हुए कहा था कि भोजशाला परिसर के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, 7 अप्रैल 2003 को ASI द्वारा जारी आदेश का पालन जारी रहेगा। हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी ASI की सर्वेक्षण रिपोर्ट मध्य प्रदेश में धार स्थित भोजशाला को लेकर पुरातात्विक सर्वेक्षण रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है। रिपोर्ट में परिसर के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य और शिलालेखों से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। विशेष रूप से 10वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान राजा भोज और राजा अर्जुन वर्मन द्वारा कराए गए निर्माण और सांस्कृतिक कार्यों के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूरे परिसर में कुल 106 स्तंभ मिले हैं, जिन पर अलग-अलग प्रकार की नक्काशी और डिजाइन हैं। इसके अलावा 32 शिलालेख भी हैं। इन शिलालेखों में राजा भोज के समय लिखित और अर्जुन वर्मन के राजगुरु मदन द्वारा रचित ‘पारिजलमंजरी नाटिका’ और ‘विजयश्री’ नाटक के पहले दो अंकों का उल्लेख है। अलग-अलग पत्थरों पर ऐसी कई रचनाएं और नाट्यांश लिखे हैं। परिसर से मिले कुछ शिलालेखों में 14वीं शताब्दी के दौरान मालवा में मुसलमानों के आने और मुस्लिम शासन की स्थापना का जिक्र भी है। बता दें कि 1389 ईस्वी में दिलावर खान, जिसका मूल नाम हुसैन था, को दिल्ली से मालवा प्रांत का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बाद में दिलावर खान ने धार में स्वतंत्रता की घोषणा की। इसे अपनी राजधानी बनाया और 1401 ईस्वी में शाही उपाधि धारण कर स्वतंत्र रूप से राज्य चलाया। रिपोर्ट में दर्ज इन तथ्यों को लेकर ऐतिहासिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में आगे बहस की संभावना जताई जा रही है। तस्वीरों में समझिए, भोजशाला परिसर में क्या-क्या मिला पूरे परिसर में ऐसे कुल 106 पिलर खड़े हैं। सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और अलग-अलग दिशाओं में हैं। पुरातत्व विभाग ने इन 106 पिलर्स की वास्तविक डिजाइन की ड्रॉइंग भी कोर्ट में पेश की है। परिसर में 56 अरबी और फारसी शिलालेख भी मिले नागपुर के शिलालेख विज्ञान विभाग के एक पुरातत्वविद् ने भोजशाला परिसर की कमाल मौला मस्जिद और कमाल मौला मकबरे में मिले 56 अरबी और फारसी शिलालेखों का अध्ययन किया। इनमें 43 स्याही से लिखे शिलालेख हैं, जिनमें यहां आने वाले लोगों का विवरण है। कुछ शिलालेखों में इस्लामी मत, प्रार्थना और ईश्वर के गुणों जैसे धार्मिक ग्रंथों के अंश भी हैं जबकि कुछ में फारसी कविता के दोहे और व्यक्तियों के नाम हैं। अरबी और फारसी शिलालेख मालवा के मुस्लिम इतिहास को समझने में सहायक हैं, जो यहां मुसलमानों के आने और धार को राजधानी बनाकर मालवा में शासन की स्थापना के बारे में बताते हैं। शिलालेखों पर लिखीं कुरान की आयतें एएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमाल मौला मकबरे के परिसर के अंदर शिलालेख मिले हैं। इन पर कुरान की आयतें लिखी हैं, जो ईश्वर के गुणों और एकेश्वरवाद पर आधारित हैं। ये शिलालेख दो प्रकार के हैं। अलाउद्दीन महमूद शाह ने बनवाई थी कुछ संरचना ASI की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां मिला एपी-48 शिलालेख मालवा के सुल्तान महमूद शाह प्रथम का है, जिसे इतिहास में अलाउद्दीन महमूद शाह के नाम से भी जाना जाता है। जिसने हिजरी 861 (1456-57 ईस्वी) में मकबरे के परिसर में गैलरी, आंगन, द्वार का गुंबद, पत्थर की जाली, कोठरियां, कुआं, आंतरिक भाग में एक ऊंचा चबूतरा, मठ, प्रवेश कक्ष, कंगूरे आदि जैसी संरचनाएं बनवाई थीं। इस शिलालेख को हिजरी 866 (1461-62 ईस्वी) में हबी अल-हाफिज अश-शिराजी अल-मुर्शिदी द्वारा बनवाया गया था। शिलालेख AP-01 कमाल मौला मस्जिद के केंद्रीय मेहराब के आसपास से मिला है। शिलालेख AP-02 उपदेश मंच के ऊपर स्थित है, जबकि शिलालेख AP-03 दक्षिणी दीवार पर मिला है। ये तीनों कुरान के शिलालेख हैं, जो इस संरचना को इस्लामी पहचान देते हैं। शिलालेख AP-02 कुरान के अध्याय 51 की आयत 55 का आंशिक भाग है। इसे पता चलता है कि यह संरचना इस्लाम धर्म के प्रचार, सांस्कृतिक मूल्यों और शिष्टाचार के संवर्धन और व्यापारिक केंद्र के रूप में काम करती रही है। ये खबर भी पढ़ें… भोजशाला पर अलाउद्दीन खिलजी के हमले के 700 साल भोजशाला का इतिहास करीब 990 साल पुराना है। 1034 ई. में राजा भोज ने इसका निर्माण कराया था और यहां मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की थी। 200 सालों से ज्यादा समय तक भोजशाला का वैभव कायम रहा, लेकिन 1305 ई में मोहम्मद खिलजी ने भोजशाला पर आक्रमण कर इसे नेस्तनाबूत करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP up haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Up Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर1 दिन पहले कॉपी लिंक देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के 30 और उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हुई। दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। गुरुवार को अचानक हुई बारिश और तेज हवा से टेंट समेत दूसरा सामान उड़ गया। भोजन भी खराब हो गया। इसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। इधर, राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिला। हरियाणा में बारिश और ओले गिरने से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की खड़ी फसलें खराब हो गईं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मौसम की 4 तस्वीरें… MP के सीहोर में पंचायत वेब सीरीज का सेट आंधी में उड़ गय। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। गूलडंडा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई। लखनऊ के मल्हौर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। तस्वीर मल्हौर स्टेशन की है। हरियाणा में सिरसा के डबवाली में ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई। अगले 2 दिन मौसम का हाल 3-4 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी-बारिश और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ ओलवृष्टि हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में तेज बारिश की आशंका है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाके में बर्फबारी की संभावना पांच जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में ओले गिरने की आशंका राज्य में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 72 घंटे से तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर चल रहा है। आज भोपाल, इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं निमाड़ के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छिंदवाड़ा समेत तीन जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में बारिश, कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश; बांदा में तापमान 40°C के पार लखनऊ और अमेठी समेत राज्य के 20 शहरों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। कन्नौज में सबसे अधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबकि, 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो वेस्टर्न डिस्टबेंस सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में तेज असर देखने को मिलेगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी: ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल तक कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते है। बुधवार को बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36°C के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, कल-परसों बारिश के साथ ओले गिर सकते है राज्य में गुरुवार रात से स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर 7 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने कल और परसों तेज बारिश के साथ ओले गिरने की की चेतावनी दी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C नीचे गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: कल-परसों बारिश और आंधी का अलर्ट, मार्च में सामान्य से 19% ज्यादा बरसात राज्य में 3 और 4 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च में समान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस महीने औसतन करीब 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य (15.1 मिमी) से ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से आंधी और ओले गिरने की आशंका अमृतसर और पटियाला समेत राज्य के 6 जिलों में गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। वहीं कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान पूरे पंजाब उप-मंडल में औसत वर्षा 3.9 मिमी रही, जो सामान्य (0.1 मिमी) से ज्यादा है। संगरूर में सबसे अधिक 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar नई दिल्ली23 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत सरकार ने एयरलाइंस को 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देने वाला आदेश फिलहाल रोक दिया है। पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें मुफ्त चुनने को मिलें यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था। सूत्रों के अनुसार एयरलाइंस की आपत्ति के बाद सरकार ने इस नियम को फिलहाल रोक दिया है। वर्तमान में, 20% सीटें बिना किसी शुल्क के बुक की जा सकती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। बाकी सीट चुनने पर ₹200 से ₹2100 तक चार्ज लगता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली दंगे 2020: सबूतों में कमी के चलते 9 आरोपी बरी, कोर्ट ने गवाहों पर भी उठाए सवाल फाइल फोटो एक अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में नौ लोगों को बरी कर दिया है, यह कहते हुए कि गवाहियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि उनमें विशिष्टता की कमी थी और वे सामान्य प्रकृति की थीं। लूट और आगजनी के मामले में शाह आलम, राशिद सैफी, मोहम्मद शादाब, हबीब, इरफान, सुहैल, सलीम उर्फ आशु, इरशाद और अजहर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के चांद बाग इलाके में भड़के दंगों के दौरान इनोवा क्रिस्टा कार में तोड़फोड़, मोटरसाइकिल जलाने, सड़क विक्रेताओं के ठेलों को लूटने और ‘रॉयल मोटर्स’ नामक दुकान में आग लगाने के मामले में दयालपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली में लगे 1.40 लाख चीनी CCTV कैमरे हटाए जाएंगे, वीडियो फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली में लगे 1.40 लाख चीनी CCTV कैमरों हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा जासूसी के खतरों को कम करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में PWD ने चीनी चिपसेट वाले इंटरनेट कनेक्टेड 2,74,389 CCTV कैमरे लगाए हैं, जिसमें 1.40 लाख कैमरे हिकविजन नाम की चीनी कंपनी के हैं जो आम आदमी पार्टी की सत्ता में लगाए गए थे। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली और गाजियाबाद से जुड़े जासूसी रैकेट का खुलासा हुआ था। इसके बाद CCTV सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे। जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहों पर लगाए गए कैमरों का लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजा जा रहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में CCTV नेटवर्क की जांच का फैसला लिया था। यह कदम भी इसी के मद्देनजर उठाया गया है। PM मोदी बोले- नागरिक ही भगवान, सरकारी कामकाज को समय के साथ अपडेट होना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्मयोगी साधना सप्ताह के दौरान वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही है। भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव के साथ तालमेल रखने के लिए सरकारी कामकाज को भी समय के साथ लगातार अपडेट होना होगा। कर्मयोगी साधना सप्ताह इसी दिशा में एक कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गवर्नेंस का मूल मंत्र है- ‘नागरिक ही भगवान’। इसी भावना के साथ सार्वजनिक सेवाओं को ज्यादा सक्षम और लोगों के प्रति संवेदनशील बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी कामकाज को अब नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है। जिससे उसे एक नई पहचान मिल रही है। कर्मयोगी साधना सप्ताह 2 से 8 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। यह एक सरकारी कार्यक्रम है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर कामकाज बेहतर करने और नागरिकों के प्रति संवेदनशील बनने पर जोर दिया जाता है। पश्चिम एशिया संकट पर दूसरी बैठक आज होगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में LPG और फर्टिलाइजर सप्लाई की होगी समीक्षा पश्चिम एशिया संकट को लेकर इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी की दूसरी बैठक गुरुवार शाम 5 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसमें देश में LPG और फर्टिलाइजर की सप्लाई की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी। इसमें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश के हालात की समीक्षा की गई। रक्षा मंत्री ने कहा- भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट ₹38,424 करोड़ पहुंचा, पिछले साल से 62.66% बढ़ा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का डिफेंस एक्सपोर्ट ₹38,424 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह अहम मुकाम हासिल किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 62.66% की बड़ी बढ़ोतरी है। रक्षा मंत्री के मुताबिक, डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (DPSUs) का हिस्सा 54.84% रहा, जबकि प्राइवेट सेक्टर ने 45.16% योगदान दिया। नौसेना प्रमुख बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर समुद्र के रास्ते हमले से कुछ मिनट दूर था भारत भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना पाकिस्तान पर समुद्र के रास्ते हमला करने से कुछ ही मिनट दूर थी। उन्होंने बताय कि समुद्र से हमले की तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन उसी दौरान पाकिस्तान ने हालात को देखते हुए सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी। ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें कई आतंकियों को मार गिराया गया। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया; 2300 राउंड गोलियां बरामद मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन पर वसूली में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग ऑपरेशन में राज्य के तीन घाटी जिलों से 2300 से ज्यादा राउंड गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडर नियुक्त किए गए भारतीय सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडरों
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और विज्ञापन पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन दवाओं की निगरानी तेज कर दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के अनुसार, ये दवाएं चिकित्सीय परामर्श वाली दवा (प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन) हैं, जिनका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए होता है। इनके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्लीनिकों पर इनकी बढ़ती ‘ऑन-डिमांड’ उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… 7 साल बाद दहेज का केस, कोर्ट ने रद्द की एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में बिना ठोस वजह के एफआईआर दर्ज करने में देरी केस के लिए घातक हो सकती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ 498ए समेत केस रद्द कर दिया, जिसमें 7 साल की देरी से शिकायत की गई थी। अदालत ने कहा कि कानून उन्हीं की मदद करता है जो अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहते हैं। बिना ठोस सबूत और सामान्य आरोपों के आधार पर वर्षों बाद की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को भी पलट दिया। जीएसटी कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ पार मार्च में कुल जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो मार्च 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपए से 8.8% अधिक है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में कुल जीएसटी संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 20.55 लाख करोड़ रुपए से 8.3% ज्यादा है। दिल्ली में 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटेंगे, सुरक्षा कारणों से नई तकनीक से होंगे रिप्लेस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। सरकार का कहना है कि सभी पुराने कैमरों को विश्वसनीय और सुरक्षित सिस्टम से बदला जाएगा। दिल्ली में फिलहाल पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 2.74 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 50 हजार कैमरों को पहले चरण में बदलने की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सुरक्षा पहलुओं पर विचार किए चीनी कैमरे लगाए गए थे, जबकि ऐसे फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होते हैं दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Artemis-II Mission Launch Today | NASA Moon Orbit

वॉशिंगटन9 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आज 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च किया। सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ। फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से ये लॉन्चिंग हुई। साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) को पार कर चांद के करीब पहुंचेगा। चारों यात्री स्पेसक्राफ्ट से चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे और फिर धरती पर लौटेंगे। यह मिशन 10 दिन का है। मिशन लॉन्च की 5 तस्वीरें… बैटरी और सेफ्टी सिस्टम में आखिरी समय में किए गए कुछ सुधारों के बाद आर्टेमिस-2 मिशन की लॉन्चिंग कामयाब रही। सुबह 4:05 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ। फ्लोरिडा के टाइटसविले में नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से यह लॉन्चिंग हुई। इसे देखने के लिए जुटे लोग। जैसे ही यह ऐतिहासिक नजारा सामने आया, वहां मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी। लोगों के चेहरों पर जीत की मुस्कान और इस अद्भुत पल को देखने की हैरानी साफ झलक रही थी। लॉन्चिंग से पहले नासा के केनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च पैड पर खड़ा ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS)। ‘लॉन्च अबॉर्ट सिस्टम’ में खराबी आ गई थी टेक-ऑफ से ठीक एक घंटा पहले ‘लॉन्च अबॉर्ट सिस्टम’ में कुछ ऐसी दिक्कतें आईं, जिनसे लॉन्चिंग पर खतरा मंडराने लगा था। यह रॉकेट का वो ‘इमरजेंसी एग्जिट’ है, जो खराबी आने पर एस्ट्रोनॉट्स वाले हिस्से को तुरंत रॉकेट से अलग कर देता है। हालांकि इंजीनियरों ने इस समस्या को तेजी से सुलझा लिया। फिर सेफ्टी चेक के लिए काउंटडाउन घड़ी को 10 मिनट पर रोक दिया गया। इसके बाद रॉकेट के अलग-अलग जरूरी सिस्टम्स की जिम्मेदारी संभाल रहे इंजीनियरों की ‘ओके’ रिपोर्ट आई। फिर क्रू को संदेश मिला- “आर्टेमिस II, मैं लॉन्च डायरेक्टर बोल रहा हूं, आप उड़ान के लिए तैयार हैं।” कमांडर रीड वाइजमैन ने जवाब दिया, “हम पूरी मानवता की खातिर जा रहे हैं।” इसके तुरंत बाद चार RS-25 इंजन और दो रॉकेट बूस्टर चालू हुए और एस्ट्रोनॉट रवाना हो गए। तकनीकी दिक्कत: सिग्नल में आई रुकावट कॉम्प्युकेशन इश्यू: उड़ान के करीब 51 मिनट बाद जब सैटेलाइट्स का हैंडओवर हो रहा था, तब ओरियन कैप्सूल का संपर्क कुछ देर के लिए टूट गया था। एकतरफा संपर्क: नासा के चीफ जेरेड इसाकमैन ने बताया कि मिशन कंट्रोल की आवाज तो क्रू को सुनाई दे रही थी, लेकिन क्रू का जवाब नीचे नहीं पहुंच पा रहा था। हालांकि, अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है और सिस्टम सही काम कर रहा है। टॉयलेट खराब: लॉन्च के कुछ ही देर बाद ओरियन कैप्सूल का इकलौता टॉयलेट खराब हो गया था। एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना कोच ने मिशन कंट्रोल की मदद से इसे ठीक कर दिया। बिना टॉयलेट के यह 10 दिन का सफर काटना बहुत मुश्किल हो जाता। वीडियो के इस स्क्रीनशॉट में ओरियन स्पेसक्राफ्ट को केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के बाद अपने मिशन की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। टेस्ट ड्राइव: पहली बार मैनुअल कंट्रोल टेस्ट ड्राइव: पायलट विक्टर ग्लोवर ने करीब एक घंटे तक ओरियन कैप्सूल की ‘टेस्ट ड्राइव’ की। यह पहली बार था जब किसी ने इस कैप्सूल को मैनुअली कंट्रोल किया। भावुक पल: जब रॉकेट का ऊपरी हिस्सा ओझल हो रहा था, तब ग्लोवर ने कहा, “ओह, उसे देखो – वाह!” उन्होंने मिशन कंट्रोल को “ग्रेट फ्लाइंग विद यू ह्यूस्टन” कहकर धन्यवाद दिया। मिशन के अगले पड़ाव: अब आराम की बारी एस्ट्रोनॉट्स का ब्रेक: लॉन्चिंग के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने ऑरेंज सूट उतारकर आरामदायक कपड़े पहन लिए हैं। अब वे कुछ घंटों की नींद (झपकी) लेंगे। अगला मिशन: कुछ घंटों बाद उन्हें फिर जागना होगा। ‘ओरियन कैप्सूल’ का इंजन फिर से स्टार्ट किया जाएगा, ताकि उसकी कक्षा को और ऊपर ले जाया जा सके। मेडिकल चेकअप: हर दिन ग्राउंड कंट्रोलर्स के साथ एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें एस्ट्रोनॉट्स अपनी सेहत और किसी भी शारीरिक परेशानी की जानकारी साझा करेंगे। मकसद: ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच चाहता है नासा मिशन का मकसद स्पेसक्राफ्ट के ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है। नासा देखना चाहता है कि अंतरिक्ष में इंसानों के रहने के लिए यह कितना सुरक्षित है। यान अभी चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के बसने का रास्ता आसान बनाएगा। 10 दिन में सफर: अगले 10 दिनों में आर्टेमिस II का क्रू आने-जाने में करीब 6,85,000 मील (लगभग 11 लाख Km) की दूरी तय करेगा। सबसे यादगार पल: जब स्पेसक्राफ्ट चांद के दूसरी तरफ अधिकतम दूरी पर होगा। वहां से चांद की ऐसी तस्वीरें आएगी जो पहले कभी नहीं देखी गईं। 4 एस्ट्रोनॉट्स: पहली बार कोई महिला चांद के करीब पहुचेगी मिशन में नासा के तीन और कनाडाई स्पेस एजेंसी (CSA) का एक अंतरिक्ष यात्री शामिल है। 1. रीड वाइजमैन: यूएस नेवी के टेस्ट पायलट रह चुके वाइजमैन (50) मिशन कमांडर हैं। 2014 में स्पेस स्टेशन पर 6 महीने बिताने वाले वाइजमैन जमीन पर ऊंचाई से डरते हैं। 2020 में अपनी पत्नी को खोने के बाद वाइजमैन अपनी दो बेटियों की अकेले परवरिश कर रहे हैं। 2. क्रिस्टीना कोच: इंजीनियर और फिजिसिस्ट क्रिस्टीना कोच (47) मिशन स्पेशलिस्ट हैं। वह अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला (328 दिन) का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बचपन में अपोलो-8 की खींची गई ‘अर्थराइज’ फोटो देखकर उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने की ठानी थी। 3. जेरेमी हैनसन: कनाडा के पूर्व फाइटर पायलट जेरेमी हैनसन (50) मिशन स्पेशलिस्ट हैं। अगर सब-कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो हैनसन इस मिशन के जरिए चांद तक पहुंचने वाले पहले गैर-अमेरिकी बनेंगे। हैनसन अपने साथ कनाडा का मशहूर मैपल सिरप और कुकीज ले गए हैं। 4. विक्टर ग्लोवर: मिशन के लिए पायलट चुने गए ग्लोवर (49) चांद के करीब पहुंचने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे। ग्लोवर अपने साथ बाइबिल, अपनी शादी की अंगूठियां ले गए हैं। वे कहते हैं कि ब्रह्मांड में अपनी जगह को तलाशना और सीखना ही इंसान होने का असली मतलब है। लॉन्च पैड की ओर बढ़ते अंतरिक्ष यात्री (बाएं से दाएं) जेरेमी हैनसन, क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर और रीड वाइजमैन; केनेडी स्पेस सेंटर में
Artemis-II Mission Launch Today | NASA Moon Orbit

वॉशिंगटन2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा आज 2 अप्रैल को ‘आर्टेमिस-2’ मिशन लॉन्च करेगा। सुबह 3:54 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना होगा। फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से ये लॉन्चिंग होगी। साल 1972 में ‘अपोलो-17’ के बाद यह पहला मौका है जब कोई इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) को पार कर चांद के करीब पहुंचेगा। चारों यात्री इस मिशन में चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे और फिर वापस धरती पर लौटेंगे। ये मिशन करीब 10 दिनों का होगा। ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना होगा। मकसद: ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच चाहता है नासा मिशन का मकसद ओरियन स्पेसक्राफ्ट के ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है। नासा यह देखना चाहता है कि अंतरिक्ष में इंसानों के रहने के लिए यह कितना सुरक्षित है। यान अभी चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा, लेकिन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के बसने के रास्ते को आसान बनाएगा। 4 एस्ट्रोनॉट्स: पहली बार कोई महिला चांद के करीब पहुचेगी मिशन में नासा के तीन और कनाडाई स्पेस एजेंसी (CSA) का एक अंतरिक्ष यात्री शामिल है। 1. रीड वाइजमैन: यूएस नेवी के टेस्ट पायलट रह चुके वाइजमैन (50) इस मिशन के लिए कमांडर हैं। 2014 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 6 महीने बिताने वाले वाइजमैन जमीन पर ऊंचाई से डरते हैं। 2020 में अपनी पत्नी को खोने के बाद वाइजमैन अपनी दो बेटियों की अकेले परवरिश कर रहे हैं। 2. क्रिस्टीना कोच: इंजीनियर और फिजिसिस्ट क्रिस्टीना कोच (47) मिशन स्पेशलिस्ट हैं। वह अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला (328 दिन) का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बचपन में अपोलो-8 की खींची गई ‘अर्थराइज’ फोटो देखकर उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने की ठानी थी। 3. जेरेमी हैनसन: कनाडा के पूर्व फाइटर पायलट जेरेमी हैनसन (50) मिशन स्पेशलिस्ट हैं। अगर सब-कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो हैनसन इस मिशन के जरिए चांद तक पहुंचने वाले पहले गैर-अमेरिकी बनेंगे। हैनसन अपने साथ कनाडा का मशहूर मैपल सिरप और कुकीज ले जाएंगे। 4. विक्टर ग्लोवर: मिशन के लिए पायलट के तौर पर चुने गए ग्लोवर (49) चांद के करीब पहुंचने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे। ग्लोवर अपने साथ बाइबिल, अपनी शादी की अंगूठियां ले जाएंगे। वे कहते हैं कि ब्रह्मांड में अपनी जगह को तलाशना और सीखना ही इंसान होने का असली मतलब है। लॉन्च पैड की ओर बढ़ते अंतरिक्ष यात्री (बाएं से दाएं) जेरेमी हैनसन, क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर और रीड वाइजमैन; केनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च डे रिहर्सल के दौरान की तस्वीर। अगला कदम: चांद की सतह पर उतरने की तैयारी आर्टेमिस-II के बाद नासा ‘आर्टेमिस-III’ मिशन पर काम करेगा। उसमें डॉकिंग सिस्टम की टेस्टिंग होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो साल 2028 में आर्टेमिस-IV के जरिए इंसान एक बार फिर चांद पर कदम रखेगा। इससे पहले 2022 में मानवरहित आर्टेमिस-1 भेजा गया था। अपोलो और आर्टेमिस प्रोग्राम में बड़ा अंतर 70 के दशक में हुए अपोलो मिशन का मुख्य उद्देश्य सोवियत संघ के साथ चल रही ‘स्पेस रेस’ में खुद को बेहतर साबित करना था। लेकिन आर्टेमिस प्रोग्राम पूरी तरह से भविष्य की तैयारी है। नासा इस बार चांद पर एक स्थायी बेस बनाना चाहता है, ताकि इंसान वहां रहकर काम करना सीख सके। यह अनुभव भविष्य में मंगल पर जाने के सपने को पूरा करने में मदद करेगा। साल 1969 में चंद्रमा की सतह पर अमेरिकी झंडे के पास खड़े अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन। यूट्यूब और नासा की वेबसाइट पर 24/7 कवरेज दुनियाभर के लोग इस ऐतिहासिक पल को घर बैठे देख सकते हैं। नासा अपने यूट्यूब चैनल और ‘NASA+’ प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। ओरियन स्पेसक्राफ्ट के अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद वहां से लाइव व्यूज भी शेयर किए जाएंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









